- Home
- मनोरंजन
-
अमरीका की एक मॉडल हैं महोगनी गेटर, जो काफी खास हैं। 23 साल की इस खूबसूरत मॉडल ने शारीरिक विकलांगता के बावजूद अपने हौसलों से एक खास मुकाम हासिल किया है। डिसेबल फैशन मॉडल महोगनी को आज भी अपने एक पांव के कारण लोगों की हंसी और आलोचनाएं सहनी पड़ती हैं, लेकिन उन्होंने कभी इसकी परवाह नहीं की और अपनी शारीरिक कमजोरी को अपनी ताकत बनाया। आज सोशल मीडिया पर उनकी फ्रैंड फॉलोइंग 8 हजार से अधिक हैं।
महोगनी जन्म से ही lymphedema नाम की बीमारी से जूझ रही हैं। इस बीमारी के कारण उनके शरीर में अधिक लिक्विड जमा होकर शरीर के सॉफ्ट टिश्यू को निशाना बनाता है। जिसके कारण उनके शरीर का बाएं हिस्सा सूजा रहता है। इस बीमारी के कारण ही उनका बायां पैर 45 किलो का हो गया है। इस बीमारी की कोई इलाज नहीं है। पांव की सूजन को घटाने के लिए वे जाऊ थेरेपी और कई तरह से मसाद सेशन लेती हैं। महोगनी का कहना है कि पहले उन्हें इस बीमारी के कारण काफी परेशानी होती थीं। धीरे-धीरे उन्होंने खुद से प्यार करना सीख लिया है। अब वे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। इंस्टाग्राम के अलावा वे यूट्यूब और कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। इन तस्वीरों में वे अपनी बीमारी को नहीं छिपाती हैं। महोगनी का कहना है कि कि जब उन्हें अपनी बीमारी का पता चला तो वे खुद को कुरुप मानने लगी थीं। उन्हें लगता था कि भगवान ने उन्हें शापित इंसान बनाया है। फिर उन्होंने अपने आप को भावनात्मक रूप से मजबूत बनाया और अब उन्होंने अपनी इस बीमारी से लडऩा और जीना सीख लिया है। उनका कहना है कि वे अब अपनी इस बीमारी के साथ एक सफल मॉडल का संपना संजोए हुए हैं और अपने कॅरिअर पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। उनका सपना अपनी मां के लिए एक घर खरीदने का है। महोगनी का कहना है कि वे अपनी जिंदगी से खुश हैं और लोगों को भी प्रेरित करती रहती हैं, हालांकि लोग उन्हें ट्रोल करने से बाज नहीं आते। कुछ लोगों ने तो उन्हें पैर तक काटने की सलाह दे डाली, लेकिन महोगनी ने ऐसे लोगों की बातों पर ध्यान देना छोड़ दिया है। उनका कहना है कि उन्हें अपने शरीर पर फक्र है। - मुंबई । बहुप्रतिक्षित शो 'फ्रेंड्स: द रीयूनियन' का भारत में प्रसारण जी5 पर होगा। वीडियो प्रसारक मंच जी5 ने रविवार को इसकी घोषणा की। यह शो 27 मई को एचबीओ मैक्स पर रिलीज होना प्रस्तावित है। हालांकि, भारत में अभी इसके प्रसारण की तारीख का खुलासा नहीं किया गया है। जी5 इंडिया के मुख्य व्यवसाय अधिकारी मनीष कालरा ने कहा कि वे भारतीय दर्शकों के लिए अपने मंच पर इस शो को लाने को लेकर उत्साहित हैं। कालरा ने एक बयान में कहा, '' फ्रैंड्स, दुनिया का सबसे अधिक देखे जाने वाला और दर्शकों का पसंदीदा शो है। दुनियाभर में जिसकी चर्चा है, उस 'फ्रेंड्स: द रीयूनियन' का प्रसारण भारतीय दर्शकों के लिए जी5 पर होगा।
- मुंबई। शाहरुख और गौरी खान की बेटी सुहाना खान 21 साल की हो गई हैं। सुहाना खान का बर्थडे 22 मई को था और उन्हें बॉलिवुड सिलेब्रिटीज ने खूब बधाइयां दी हैं। अब सुहाना ने बर्थडे के एक दिन बाद अपनी नई तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।सुहाना खान ने अपने बर्थडे के मौके पर एक खूबसूरत तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। सुहाना की इस तस्वीर पर लोग खूब बधाई दे रहे हैं। सुहाना खान ने यह तस्वीर अपने बर्थडे के 1 दिन बाद न्यूयॉर्क से शेयर की है। सुहाना के अपनी तस्वीर शेयर करने के बाद कई सिलेब्स ने रिऐक्ट किया। उनकी बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे के अलावा नव्या नवेली नंदा, भावना पांडेय, महीप कपूर, जोया अख्तर, सीमा खान जैसे सिलेब्रिटीज ने इस तस्वीर पर कॉमेंट्स किए हैं। इस तस्वीर को अभी तक 3 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।गौरी ने सोशल मीडिया पर सुहाना की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'हैपी बर्थडे... तुम्हें आज, कल और हमेशा प्यार मिलेगा।' गौरी के विश के जवाब में सुहाना ने 'आई लव यू' लिखा। सुहाना के बर्थडे पर उनकी बचपन की बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे और शनाया कपूर ने उन्हें बिल्कुल अलग तरह से विश किया था। अनन्या ने सुहाना के साथ बचपन की एक तस्वीर शेयर की थी जबकि शनाया ने बचपन का एक क्यूट वीडियो शेयर किया था जिसमें शनाया के साथ अनन्या और सुहाना नजर आ रही थीं।सुहाना इस समय न्यूयॉर्क में फिल्ममेकिंग की पढ़ाई कर रही हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फ्रेंड्स के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं जिन्हें काफी पसंद किया जाता है। लोगों को इस बात का इंतजार है कि सुहाना कब फिल्मी दुनिया में कदम रखती है।---
- मुंबई। राजश्री प्रोडक्शंस की ब्लॉकबस्टर फिल्मों- "मैंने प्यार किया", "हम आपके हैं कौन", और "हम साथ साथ हैं" में अपने काम के लिए जाने जाने वाले दिग्ग्ज संगीत निर्देशक रामलक्ष्मण का दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। वे 78 वर्ष के थे।संगीतकार, जिनका असली नाम विजय पाटिल था, का शनिवार तड़के नागपुर में उनके आवास पर निधन हो गया। उनके बेटे अमर ने यह जानकारी दी। अमर ने बताया, "उन्होंने छह दिन पहले कोविशील्ड की दूसरी खुराक ली थी। उस समय कोई समस्या नहीं थी... लेकिन जब वह घर आए तो उन्हें कमजोरी हो गई। उनकी सेहत खराब होने लगी। डॉक्टर उनका घर पर उपचार कर रहे थे। शनिवार तड़के दो बजे के करीब उनका निधन हो गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ा।"विजय पाटिल, जिन्हें सिनेमा प्रेमी संगीतकार जोड़ी "राम-लक्ष्मण" के 'लक्ष्मण' के रूप में जानते हैं, ने मराठी अभिनेता-हास्य अभिनेता दादा कोंडके की 1975 की फिल्म "पांडु हवलदार" के साथ फिल्मों में अपनी यात्रा शुरू की। उन्होंने फिल्म के लिए अपने सहयोगी सुरेंद्र के साथ राम-लक्ष्मण नाम से संगीत दिया। 1976 में सुरेंद्र का निधन हो गया, लेकिन विजय पाटिल ने उसी नाम से संगीत रचना करना जारी रखा, इसे थोड़ा बदलकर रामलक्ष्मण कर दिया। पाटिल ने संगीत की शुरुआती शिक्षा अपने पिता और चाचा से ली। बाद में उन्होंने भातखंडे शिक्षण संस्थान में संगीत का अध्ययन किया। अपने चार दशक से अधिक लंबे करिअर में, उन्होंने हिंदी, मराठी और भोजपुरी में 150 से अधिक फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया और मनमोहन देसाई, महेश भट्ट, जीपी सिप्पी, अनिल गांगुली और सूरज बडज़ात्या जैसे प्रसिद्ध फिल्म निर्देशकों के साथ काम किया। उनकी कुछ अन्य यादगार फिल्में "एजेंट विनोद", "100 डेज", "अनमोल", "तराना", "पत्थर के फूल" और "हम से बढ़कर कौन" हैं।पाश्र्व गायिका लता मंगेशकर ने पाटिल को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "मुझे अभी बहुत ही प्रतिभाशाली रामलक्ष्मण जी (विजय पाटिल) के निधन के बारे में पता चला। मुझे गहरा दुख हुआ है। वह बहुत अच्छे इंसान थे। मैंने उनके द्वारा संगीतबद्ध किए गए कई गाने गाए हैं जो काफी लोकप्रिय हुए। मेरी हार्दिक संवेदना।"प्रोडक्शन बैनर राजश्री के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने भी रामलक्ष्मण के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उस पर की गई पोस्ट में लिखा है, "संगीतकार विजय पाटिल उर्फ प्रतिष्ठित रामलक्ष्मण जोड़ी के लक्ष्मण का निधन हो गया। इस कठिन समय में उनके परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। संगीत उद्योग में उनके अपार योगदान के लिए राजश्री उन्हें हमेशा याद रखेगा। उनकी आत्मा को शांति मिले।"सुपरस्टार सलमान खान ने भी दिवंगत संगीत निर्देशक को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट किया, "मैंने प्यार किया', 'पत्थर के फूल', 'हम साथ साथ हैं', 'हम आपके हैं कौन' जैसी मेरी सफल फिल्मों के संगीत निर्देशक रामलक्ष्मण का निधन हो गया। उनकी आत्मा को शांति मिले। शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।"
- मुंबई। लोकप्रिय गायिका श्रेया घोषाल ने शनिवार की दोपहर बेबी बॉय को जन्म दिया है। उन्होंने अपने पति शिलादित्य एम के साथ बेटे का वेलकम किया। सिंगर ने इंस्टाग्राम पर इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया।श्रेया ने पोस्ट किया, 'भगवान ने हमें आज दोपहर बेबी बॉय के रूप में कीमती आशीर्वाद दिया है। यह ऐसा इमोशन है जो पहले कभी महसूस नहीं किया। शिलादित्य और मैं अपने परिवार के साथ बेहद खुश हैं। अनगिनत दुआओं के लिए आप सभी को थैंक्यू।'जैसे ही श्रेया ने पोस्ट किया, फैंस और सिलेब्रिटीज उन्हें बधाई देने लगे। सिंगर नीति मोहन लिखा, 'बहुत बहुत बधाई। यह बेहद अच्छी खबर है। उम्मीद है कि आप और बेबी स्वस्थ होंगे। बहुत सारा प्यार और परिवार की ओर से शुभकामनाएं।' वहीं, सिंगर-कंपोजर शेखर विजानी ने लिखा, 'बधाई!!! बहुत सारा प्यार।' श्रेया ने मार्च में अपनी एक बेबी बंप वाली तस्वीर के साथ प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। अप्रैल में उन्होंने कुछ और फोटोज शेयर किए थे। श्रेया 36 साल की हो चुकी हैं और पहली बार मां बनी हैं।
- मुंबई । लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेता रवि दुबे ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 की उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है। अभिनेता दुबे (37) ने अपने स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में गत 10 मई को इंस्टाग्राम पर घोषणा की थी। दुबे ने अपनी तस्वीर के साथ लिखा, ‘‘हो गए जी निगेटिव।'' धारावाहिक ‘‘जमाई 2.0'' के अभिनेता दुबे कोविड-19 संक्रमित होने के बाद से घर पर पृथक-वास में थे।
- मुंबई। फिल्म स्टार्स फिल्म की शूटिंग के दौरान अपने बॉडी डबल का इस्तेमाल करते हैं। यानी कि एक जैसी कद काठी वाले व्यक्ति को खुद की जगह अलग-अलग सीन्स में फिट करना। फिल्मों के एक्शन सीन्स के दौरान इनका इस्तेमाल कुछ ज्यादा होता है। सलमान खान के बॉडी डबल परवेज काजी हैं जो कि कई फिल्मों के सीन्स में सलमान की जगह काम कर चुके हैं। परवेज ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो काफी वायरल हो रही हैं।परवेज काजी मुंबई के मीरा रोड़ निवासी हैं। उन्होंने काफी संघर्ष किया है। सलमान खान से शक्ल और कद काठी मिलने की वजह से वे सोशल मीडिया पर खासे फेमस हो गए हैं। परवेज पिछले 7 साल से दबंग सलमान खान के साथ काम कर रहे हैं। वे अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखते हैं। सलमान के साथ उनकी पहली फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' थी। परवेज ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि वे सलमान खान के साथ काम करना काफी पसंद करते हैं। वे उस टाइम को एन्जॉय करते हैं। सलमान खान उन्हें काफी मौका देते हैं। परवेज कहते हैं कि भगवान का शुक्र है जो उन्हें सलमान खान जैसी झलक दी। मैं जहां भी जाता हूं लोग मुझे इज्जत देते हैं। बाकी सलमान खान तो बहुत खूबसूरत हैं और मैं उनका 10 प्रतिशत भी नहीं हूं। परवेज लंबे समय से सलमान खान के बॉडी डबल का काम कर रहे हैं। परवेज ने भारत, सुल्तान, प्रेम रतन धन पायो, राधे और एक था टाइगर जैसी फिल्मों में काम किया है। परवेज ही नहीं बल्कि उनका परिवार भी सलमान खान का फैन है। परवेज ने एक फोटो शेयर किया है जिसमें उनका पूरा परिवार सलमान खान के साथ खड़ा है। परवेज ने अपने शरीर पर इतना काम किया है कि अगर दूर से सलमान खान और परवेज काजी को एक साथ खड़ा कर दें तो कोई भी अंतर नहीं कर पाएगा।---
- मुंबई ।अभिनेता अमिताभ बच्चन की मदद से तैयार एक कोविड-19 देखभाल केंद्र ने मंगलवार से संचालन शुरू कर दिया। इस केंद्र में 25 बिस्तर हैं और यहां ऑक्सीजन की उपलब्धता भी है। फिल्मनिर्माता आनंद पंडित ने यह जानकारी दी। पंडित ने बताया कि बच्चन ने जुहू स्थित ऋतंभरा विश्व विद्यापीठ केंद्र को जरूरी उपकरण और इसे तैयार करने से संबंधित अन्य जरूरी चीजें मुहैया कराई है। ‘चेहरे' फिल्म में बच्चन के साथ काम करने वाले पंडित ने एक बयान में कहा, ‘‘ इस केंद्र को चलाने के शुरुआती प्रयोग के बाद अब इस केंद्र ने 18 मई, मंगलवार सुबह 10 बजे से संचालन शुरू कर दिया है।। बच्चन ने इस केंद्र को उपकरण और अन्य ढांचागत चीजें मुहैया कराई है। इस केंद्र को बीएमसी से जरूरी अनुमति मिल गई है।'' बच्चन ने 16 मई को अपने ब्लॉग में बताया था कि 25 बिस्तरों वाला एक केंद्र मंगलवार से संचालन शुरू करेगा। बच्चन ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में देश को करीब 15 करोड़ रुपये की राशि दान में दी है, जिसमें दिल्ली में गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में श्री गुरु तेग बहादुर कोविड देखभाल केंद्र और बंगला साहिब गुरुद्वारा जाँच केंद्र को दिया गया दान शामिल है। इसी बीच बच्चन ने सोमवार रात एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि कल रात मुंबई में चक्रवात ताउते की वजह से आई बाढ़ के कारण उपनगरीय जुहू में स्थित उनके कार्यालय जनक में पानी भर गया। उन्होंने लिखा कि चक्रवात के बीच एक अजीब तरह की शांति है…जनक कार्यालय में पानी भर गया और मानसून की बारिश से जो बचने के लिए प्लास्टिक शीट की तैयार हो रहे थे, वह भी फट गए।
- कोलकाता। निर्देशक सुमन मुखोपाध्याय की हिंदी फिल्म 'नजरबंद' को न्यूयॉर्क भारतीय फिल्म महोत्सव (एनवाईआईएफएफ) में तीन पुरस्कार श्रेणियों में नामांकित की गई है। इसमें इंदिरा तिवारी और तन्मय धनानिया ने अभिनय किया है।भारतीय-अमेरिकी कला परिषद् की तरफ से आयोजित एनवाईआईएफएफ का आयोजन इस वर्ष चार जून से 13 जून तक डिजिटल प्रारूप में होगा जिसमें कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु के अलावा हिंदी और अंग्रेजी फिल्में दिखाई जाएंगी। मुखोपाध्याय ने इस बारे में सोशल मीडिया पर बताया कि नजरबंद को तीन श्रेणियों -- सुमन मुखोपाध्याय को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, इंदिरा तिवारी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और तन्मय धनानिया को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए नामांकित किया गया है। निर्देशक ने कहा, ''पूरी टीम को बधाई।'' उन्होंने 'कंगाल मलसात' और 'हरबर्ट' जैसी बंगाली फिल्में भी बनाई हैं।
-
मुंबई। 'हम हैं राही प्यार के' और 'चाइना गेट' जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता के. डी. चंद्रन का रविवार को यहां एक अस्पताल में दिल का दौरा पडऩे ़े से निधन हो गया। वह 84 साल के थे। अभिनेत्री एवं नृत्यांगना सुधा चंद्रन के पिता के डी चंद्रन को 12 मई को यहां उपनगरीय क्षेत्र जुहू के क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के अनुसार कहा, '' उन्हें गुर्दे (किडनी) की समस्या थी। रविवार सुबह गुर्दे संबंधी गहरी समस्या के चलते उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वह चल बसे।
'' चंद्रन ने 'तेरे मेरे सपने', 'हर दिल जो प्यार करेगा', 'कोई ..मिल गया'' जैसी लोकप्रिय बॉलीवुड फिल्मों और टीवी शो 'गुलमोहर' में भी अभिनय किया था। इसी माह के प्रारंभ में सुधा चंद्रन ने अपने पिता का जन्मदिन मनाया था और इंस्टाग्राम पर लिखा था, '' अप्पा आपको जन्मदिन मुबारक हो....मेरे अंदर जीवन के श्रेष्ठ मूल्यों को स्थापित करने और आज मैं जो कुछ हूं, उसकी राह दिखाने के लिए आपको धन्यवाद । आपकी बेटी होने का मुझे बड़ा गर्व है। रवि और मैं आपको जन्म दिन की बहुत बहुत बधाई देते हैं। - मुंबई । ‘मर्डर' और ‘रोग' जैसी फिल्मों के पटकथा लेखक सुबोध चोपड़ा का यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके भाई शशांक चोपड़ा ने यह जानकारी दी। सुबोध चोपड़ा (49) को ऑक्सीजन स्तर घट जाने के बाद शुक्रवार को यहां उपनगरीय क्षेत्र मलाड में लाइफलाइन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शशांक चोपड़ा ने कहा, ‘‘ वह आठ मई को कोविड-19 से उबरे थे। उनके पेट में मरोड़ होने लगी थी और वह कुछ भी नहीं खा पा रहे थे। उनका ऑक्सीजन स्तर भी अचानक गिर गया और हमने घर में एक सिलेंडर का इंतजाम किया।'' शशांक चोपड़ा ने शुक्रवार को बताया था कि उनके भाई की हालत बिगड़ गयी है और उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘ 14 मई को भर्ती कराने के दो घंटे बाद ही वह चल बसे। अंगों के काम करना बंद कर देने एवं आंत में रक्तस्राव के चलते उनकी मृत्यु हो गयी।'' पटकथा लेखक-निर्देशक के रूप में सुबोध चोपड़ा की आखिरी परियोजना 2019 की डॉक्यूमेंट्री ‘ इमॉर्टल्स ऑफ कारगिल'' थी।
- मुंबई । अभिनेता सलमान खान की बहु-प्रतीक्षित फिल्म ‘राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई' के कई पाइरेसी (कॉपीराइट सामग्रियों की चोरी करने वाली) साइट पर लीक होने के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार ने ऐसा करने वालों को साइबर शाखा द्वारा कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। यह एक्शन-ड्रामा फिल्म चुनिंदा थिएटरों और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग मंचों जी5 और जीप्लेक्स तथा डीटीएच सेवाओं पर 13 मई को ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। हालांकि प्रभुदेवा के निर्देशन वाली यह फिल्म रिलीज होने के कुछ घंटों बाद ही ऑनलाइन अपलोड कर दी गई।इस पर निराशा जताते हुए खान ने शनिवार देर रात अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नोट साझा किया और कहा कि किसी पाइरेटेड साइट पर फिल्म देखना ‘‘गंभीर अपराध'' है। उन्होंने कहा, हमने आपको अपनी फिल्म ‘राधे' उचित कीमत 249 रुपये में देखने के लिए दी थी। इसके बजाय पाइरेटेड साइट पर गैरकानूनी रूप से राधे दिखाई जा रही है जो गंभीर अपराध है।'' सलमान (55) ने बताया कि साइबर शाखा इन अवैध पाइरेटेड साइट के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।उन्होंने आगाह किया, कृपया पाइरेसी में भाग न लें नहीं, अन्यथा साइबर शाखा आपके खिलाफ भी कार्रवाई करेगी। कृपया समझिए कि साइबर शाखा के की कार्रवाई के साथ आप मुसीबत में फंस जाओगे।
- मुंबई। बॉलीवुड सितारे भी कोरोना वैक्सीन की डोज लेने से पीछे नहीं हट रहे हैं। बीते कुछ समय में कई बॉलीवुड सितारों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है। कई सितारे तो कोरोना की दूसरी डोज भी ले चुके हैं। ईद के मौके पर सलमान खान ने कोरोना वायरस की दूसरी डोज ली थी। इस लिस्ट में अब अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल हो गया है। कुछ समय पहले ही सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है। इस बात की जानकारी खुद अमिताभ बच्चन ने ही दी है। अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है।इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन हॉस्पिटल में वैक्सीन लगवाते नजर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने अपना चेहरा मास्क से अच्छी तरह ढंक रखा है। अपनी वैक्सीनेशन की तस्वीर शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने फैंस से माफी भी मांगी है। अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'दूसरा भी हो गया...। कोविड वाला, क्रिकेट वाला नहीं...। मैं आप सभी से माफी चाहता हूं। मेरा ये जोक वाकई बहुत खराब था।'अमिताभ बच्चन की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें अमिताभ बच्चन ने अप्रैल में कोरोना वायरस की पहली वैक्सीन ली थी। इस बात की जानकारी देते हुए अमिताभ बच्चन ने बताया था कि अभिषेक बच्चन को छोड़कर घर के सभी लोगों ने कोरोना वायरस की पहली डोज ले ली है। शूटिंग में व्यस्त होने की वजह से अभिषेक बच्चन कोरोना वैक्सीन नहीं लगवा पाए थे। कोरोना की चपेट में आने के बाद से ही अमिताभ बच्चन अपनी सेहत का काफी ख्याल रख रहे हैं। अमिताभ बच्चन पूरी सेफ्टी के साथ ही अपने घर से बाहर कदम रखते हैं।
- मुंबई। दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की मृत्यु के बाद बॉलीवुड फिल्म अदाकारा नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर दिल्ली से मुंबई आ गई थी। उनकी बेटी ने लॉकडाउन का ज्यादातर वक्त अपनी मां के साथ मुंबई में ही बिताया। यहां उनकी बेटी भी उनके साथ थी। इस दौरान रिद्दिमा कपूर और उनकी मां नीतू कपूर की बॉन्डिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहीं। इसके बाद रिद्धिमा कपूर अपने दिल्ली स्थित घर के लिए लौट गईं। जबकि फिल्म स्टार रणबीर कपूर इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ रह रहे हैं। ऐसे में हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अदाकारा नीतू कपूर ने उस वजह का खुलासा किया, जिसकी वजह से वो अपने बच्चों के साथ नहीं रहती हैं।एक रिपोर्ट के मुताबिक जब नीतू कपूर से पूछा गया कि वो बिना बच्चों के अपना खाली वक्त कैसे बिताती हैं। तो उन्होंने कहा, 'मैं चाहती हूं कि वो अपनी जिंदगी में बिजी रहें। मैं कहती हूं कि मेरे दिल में रहो, सिर पर मत चढ़ो। जब रिद्दिमा मेरे साथ महामारी के दौरान रही थी तो मैं इतना परेशान थी कि वो वापस नहीं जा पा रही है। मैं बैचेन रहती थी। मैंने बार-बार रिद्दिमा को कहा तुम वापस चली जाओ। भरत (रिद्दिमा के पति) अकेला है। मैं उसे वापस जाने के लिए लगातार दबाव बना रही थी। मुझे ऐसी जिंदगी की आदत है।नीतू कपूर ने बताया कि जब रिद्दिमा लंदन पढऩे के लिए पहली बार गई थी तो वो बहुत रोती थीं। कोई भी रिद्दिमा से मिलने गुडबाय कहने आता था तो वो रोने लगती थी। मगर जब रणबीर ने घर छोड़ा तो वो नहीं रोई। नीतू कपूर ने कहा, उसने मुझे कहा कि आप मुझे प्यार नहीं करती हो। लेकिन ऐसा नहीं है, मुझे बिना बच्चों के रहने की आदत सी पड़ गई थी। इसलिए जब दोबारा ऐसा हुआ तो मैं तैयार थी। मुझे याद है जब वो विदेश पढऩे के लिए गए थे तो इसने मुझे मजबूत बनाया और मुझे अकेले रहने के लिए तैयार किया।नीतू कपूर ने कहा कि वो एक आजाद महिला हैं वो नहीं चाहती कि उनके बच्चे उनके आगे पीछे घूमते रहे। उन्होंने कहा, 'जब वो आते हैं तो मैं खुश हो जाती हूं, लेकिन मैं चाहती हूं कि वे अपने घर वापस जाएं और जिएं। मैं बस एक बात कहती हूं, मुझसे रोज मत मिलो, लेकिन जुड़े रहो। मैं नहीं चाहता कि वे हर समय मेरे आस-पास रहें, मैं बहुत स्वतंत्र हूं। मुझे अपने जीवन से प्यार है।---
- मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म राधे- योर मोस्ट वॉन्टेड भाई का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। ऐसे वक्त में जब देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर की मार झेल रहा है, तब सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म राधे घर बैठे दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब रही है। हर साल सुपरस्टार सलमान खान ईद का जश्न खूब धूमधाम से मनाते हैं। हालांकि इस बार फिल्म स्टार ईद धूमधाम से सेलिब्रेट नहीं कर रहे हैं। इसकी वजह देश के मौजूदा हालात हैं।इस बीच बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को मुंबई के दादर में स्पॉट किया गया हैं। जहां राधे स्टार अपनी वैक्सीनेशन की डोज लेने पहुंचे हैं। वैक्सीनेशन सेंटर पर सलमान खान को देखते ही वहां मौजूद लोगों का क्रेज सांतवे आसमान पर पहुंच गया और लोग उन्हें देख सल्लू-सल्लू कहकर चिल्लाने लगे। फिल्म स्टार सलमान खान का ये वीडियो इस वक्त तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।सलमान खान की फिल्म राधे की बात करें तो इसे प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया है। वो इससे पहले सलमान खान स्टारर फिल्म वॉन्टेड और दबंग 3 का भी निर्देशन कर चुके हैं। सलमान खान की इस फिल्म का दर्शकों को लंबे वक्त से इंतजार था। फिल्म में एक्टर के अपोजिट लीड रोल में अदाकारा दिशा पाटनी हैं। इस फिल्म के सभी गाने हिट रहे हैं। जबकि फिल्म को रिलीज के बाद दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।बता दें कि राधे के बाद सुपरस्टार सलमान खान कभी ईद कभी दीवाली, अंतिम, क्रैक 2 जैसी फिल्मों को लेकर बिजी हैं। इस बीच रिपोट्र्स सामने आ रही हैं कि फिल्म स्टार थलापति विजय स्टारर फिल्म मास्टर के हिंदी रीमेक में भी नजर आ सकते हैं।
- नयी दिल्ली।अनुभवी अभिनेता मुकेश खन्ना ने कहा कि उनकी बड़ी बहन कमल कपूर का फेफड़े के संक्रमण के कारण निधन हो गया। अभिनेता (62) ने बुधवार को फेसबुक पर एक पोस्ट में इस खबर को साझा किया। इससे एक दिन पहले उन्होंने अपने निधन की फर्जी खबरों का खंडन किया था। खन्ना ने कहा कि उनकी बहन हाल ही में कोरोना वायरस से ठीक हुई थी लेकिन फेफड़ों में दिक्कत से जूझ रही थीं। खन्ना ने अपनी बहन की तस्वीरें पोस्ट करने के साथ लिखा, मैं कल घंटों तक मेरी मौत की झूठी खबर का सच बताने का संघर्ष करता रहा। लेकिन मुझे पता नहीं था कि एक भयंकर सच मेरे ऊपर मंडरा रहा है। आज मेरी इकलौती बड़ी बहन कमल कपूर का दिल्ली में निधन हो गया, मैं काफी मर्माहत हूं। उन्होंने कहा, 12 दिन में कोविड को हराने के बाद फेफड़ों के संक्रमण से वह हार गईं। पता नहीं, ऊपर वाला क्या हिसाब किताब कर रहा है। सचमुच मैं पहली बार जिंदगी में हिल गया हूं। ‘शक्तिमान' में सुपरहीरो और टेलीविजन धारावाहिक ‘‘महाभारत'' में भीष्म पितामह की भूमिका निभाने के लिए पहचाने जाने वाले खन्ना ने सोशल मीडिया पर चल रही उन अफवाहों का मंगलवार को खंडन किया था कि वह अब नहीं रहे। अभिनेता ने कहा था, ‘‘आपकी दुआओं के कारण मैं पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित हूं। मुझे कोविड-19 नहीं है और मुझे किसी भी अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया।
- मुंबई। तेलुगू फिल्मों के मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की उनकी रिपोर्ट 'नेगेटिव' आयी है। 38 साल के हो चुके अर्जुन ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों की दुआओं के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।अर्जुन ने लिखा, ''15 दिन पृथक-वास में रहने के बाद मेरी रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। मैं दुआओं के लिए अपने सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।'' 'परागु', 'रेस गरम', 'सारिनोदु' और 'दुवादा जगन्नधाम' जैसी फिल्मों के चर्चित अभिनेता अर्जुन में 28 अप्रैल को संक्रमण की पुष्टि हुई थी। अर्जुन ने लोगों से घरों में ही रहने का अनुरोध किया और उम्मीद जतायी कि लॉकडाउन से संक्रमण का प्रसार रोकने में मदद मिलेगा। अभिनेता ने एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें वह पृथक-वास के बाद पहली बार अपने बेटे अल्लू अय्यान और बेटी अल्लू अरहा के साथ नजर आए।
- मुंबई। अभिनेता मुकेश खन्ना ने अपनी मौत संबंधी अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि वह सुरक्षित और स्वस्थ हैं। दरअसल, ऐसी अफवाह फैल गई थी कि खन्ना का निधन हो गया है। इसके बाद अभिनेता (62) ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर इन अफवाहों का खंडन किया। खन्ना ने फेसबुक पर छोटी-सी वीडियो पोस्ट करके कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं हैं।अभिनेता ने कहा, मैं आपको बताना चाहता हूं कि मैं बिल्कुल ठीक हूं। मैं स्वस्थ हूं। मैं अफवाहों का खंडन करता हूं, मुझे इनका खंडन करने के लिए कहा गया था और मैं भी यह करना चाहता हूं।'' ‘शक्तिमान' में सुपरहीरो और टेलीविजन धारावाहिक ‘‘महाभारत'' में भीष्म पितामह की भूमिका निभाने के लिए पहचाने जाने वाले खन्ना ने झूठी खबरों को लेकर गुस्सा जताया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन लोगों की निंदा करता हूं जो ऐसी अफवाहें फैलाते हैं। सोशल मीडिया की यही दिक्कत है। मानसिक रूप से अस्थिर ऐसे लोगों का क्या इलाज होना चाहिए? उनके कुकृत्यों की सजा कौन देगा? बस बहुत हुआ। अब यह बहुत ज्यादा है। ऐसी फर्जी खबरों पर रोक लगनी चाहिए।'' वीडियो के शीर्षक में खन्ना ने कहा कि वह कोविड-19 से संक्रमित नहीं हैं।उन्होंने लिखा, ‘‘आपकी दुआओं के कारण मैं पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित हूं। मुझे कोविड-19 नहीं है और मुझे किसी भी अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया।'' खन्ना ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता किसने यह अफवाह फैलायी और मैं नहीं जानता कि ऐसी अफवाहें फैलाने वाले की मंशा क्या है। वे ऐसी झूठी खबरें फैलाकर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करते हैं।
-
मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा है कि उन्होंने कोविड-19 महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई में अब तक कम से कम 15 करोड़ रुपये दान दिए हैं और यदि आवश्यकता पड़ती है तो वह अपने ''निजी कोष'' में से और योगदान देने से भी पीछे नहीं हटेंगे। बच्चन ने ब्लॉग में अपने परोपकारी कार्य की यह ताजा जानकारी साझा की है।
अभिनेता ने योगदान का विवरण साझा कर अपने उन विरोधियों को जवाब दिया है जो सोशल मीडिया पर देश में जारी स्वास्थ्य संकट के समय में मशहूर हस्तियों द्वारा सहायता नहीं किए जाने का आरोप लगा रहे थे। रविवार रात को दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट कर बताया था कि नयी दिल्ली के गुरुद्वारा रकाबगंज में श्रीगुरु तेग बहादुर कोविड देखभाल केंद्र के लिये अमिताभ बच्चन ने दो करोड़ रुपये दान दिये हैं। 78 वर्षीय अभिनेता ने सोमवार रात को अपने ब्लॉग पर लिखा, '' वायरस के खिलाफ इस लड़ाई में कई लोगों ने योगदान दिया है और यह जारी रहेगा... फिलहाल मेरे द्वारा दिल्ली में एक कोविड देखभाल केंद्र को दो करोड़ रुपये दान किए जाने की जानकारी अधिक सुनाई दे रही हैं। हालांकि, समय गुजरने के साथ ही मेरे निजी योगदान एवं दान का आंकड़ा करीब 15 करोड़ रुपये होगा।'' उन्होंने कहा, '' बेशक ये आंकड़े मेरी क्षमता से परे हैं लेकिन मैंने कार्य एवं श्रम किया और अपनी कमाई में से ऐसे जरूरतमंद लोगों को सहायता पहुंचाई जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा आवश्यकता थी और ईश्वर की कृपा से यह राशि देने में समर्थ हो सका।'' बच्चन ने कहा कि उनके परोपकारी कार्यों का मकसद इनका ढींढोरा पीटना नहीं था।मशहूर अभिनेता ने कहा, '' अगर मैं अपने निजी कोष में से और भी अधिक योगदान देने लायक हुआ तो मैं इसमें हिचकिचाऊंगा नहीं। यहां कई ऐसे साथी और मित्र हैं जोकि वित्तीय रूप से मुश्किल समय से गुजरे हैं... उन्हें भी वित्तीय सहायता देकर परेशानी के भंवर से निकालने का प्रयास किया।'' उन्होंने लिखा, '' यह सब कुछ अन्य लोगों को भी आगे आने और दान करने को प्रोत्साहित कर सकता है।''अमिताभ बच्चन ने कहा कि रकाबगंज साहिब में बना केंद्र जल्द ही इसस मुश्किल समय में राहत प्रदान करने में सक्षम होगा। बच्चन ने कहा कि उनके द्वारा विदेशों से खरीदे गए 20 वेंटिलेटर पहुंचने लगे हैं। 10 वेंटिलेटर की पहली खेप मुंबई पहुंच चुकी है और सीमा शुल्क विभाग की निकास अनुमति का इंतजार है। उन्होंने कहा, '' बुधवार तक इन वेंटिलेटर की आपूर्ति कर दी जाएगी। इनमें से कम से कम चार उन निगम अस्पतालों को दिए जाएंगे, जिन्हें मैंने चिन्हित किया है। बाकी छह में से कम से कम चार वेंटिलेटर बृह्नमुंबई महानगर पालिका समिति को सौंपे जाएंगे। बाकी के 10 वेंटिलेटर भी 25 मई तक भारत पहुंच रहे हैं और इन्हें भी मेरे द्वारा निर्धारित अलग-अलग जगहों के अस्पतालों को वितरित किया जाएगा।'' अभिनेता ने ऑक्सीजन सांद्रक भी विदेशी कंपनियों से खरीदे हैं जिनकी आपूर्ति जल्द होगी।कोविड महामारी की चपेट में आने के चलते अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों की शिक्षा एवं पालन-पोषण की जिम्मेदारी लेने वाले बच्चन ने हैदराबाद के एक अनाथालय से संपर्क किया है। अमिताभा बच्चन ने महामारी के संकट काल में किए गए अन्य परोपकारी कार्यों का भी जिक्र अपने ब्लॉग में किया। - मुंबई। बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन सबसे अमीर सेलिब्रिटीज में से एक हैं। उनके पास अलग-अलग जगहों पर प्रोपर्टीज हैं। न केवल देश मे बल्कि विदेशों में भी अमिताभ बच्चन एंड फैमिली कई आलीशान बंगलों की मालिक है। चलिए हमारी खास रिपोर्ट में आपको बताते हैं...प्रतीक्षा , मुंबईये अमिताभ बच्चन का सबसे पहला और पुराना घर है। प्रतीक्षा में उनका बचपन बीता है। इस घर में अमिताभ अपने पैरेंट्स तेजी और हरिवंश राय बच्चन के साथ रहते थे। उनका घर जलसा पुराने घर प्रतीक्षा से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। रिपोट्र्स की मानें तो अमिताभ रोज प्रतीक्षा में जाते हैं और अपने पैरेंट्स के कमरों को चेक करते हैं।जलसा , मुंबईअमिताभ बच्चन अपने पूरे परिवार जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, आराध्या बच्चन के साथ इसी घर में रहते हैं। रिपोट्र्स के मुताबिक जलसा की कीमत 112 करोड़ रुपये है। ये एक आलीशान, भव्य और शानदार घर है।जनक , मुंबईअमिताभ बच्चन एंड फैमिली के पास मुंबई में जनक नाम का एक घर है। ये अमिताभ बच्चन का ऑफिस है और उनके घर जलसा से ज्यादा दूर नहीं है। अमिताभ अपने काम के कारण जलसा से जनक आते-जाते रहते हैं। बिग बी इसी ऑफिस की जिम का इस्तेमाल फिट रहने के लिए करते हैं।वत्स, मुंबईअमिताभ बच्चन के बाकी बंगलों की तुलना में वत्स थोड़ा छोटा है। खबरों के मुताबिक बिग बी ने अपनी ये प्रोपर्टी सिटी बैंक को लीज पर दी हुई है।लक्स पैड , पेरिसजया बच्चन ने अपने पति अमिताभ बच्चन को पेरिस में एक लक्स पैड होम गिफ्ट किया था। अमिताभ फ्रेंच कल्चर और फैशन को बहुत पसंद करते हैं। इस घर में दोनों ही देखने को मिल जाएंगे।दुबई होमअभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का दुबई में एक शानदार बंगला भी है। इसमें वो सारी सुविधाएं और खूबियां हैं जो कि एक सपनों के घर में होनी चाहिए। इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है।मुंबई में एक और घरसाल 2013 में अभिषेक बच्चन और पिता अमिताभ बच्चन ने मुंबई में 8000 स्क्वायर फीट का एक बंगला लिया था। ये उनके घर जलसा के एकदम पीछे है। ये घर जलसा को और अधिक बड़ा बनाने के लिए खरीदा गया था।
- मुंबई। कई फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में अभिनय कर चुके दिग्गज अभिनेता मोहन जोशी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। बताया गया है कि उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने वायरस से बचने के लिए वैक्सीन की दोनों डोज ली थीं। इसके बाद भी वो कोरोना से संक्रमित हो गए।अभिनेता मोहन जोशी फिलहाल मराठी सीरियल 'अगाबाई सनबाई' में काम कर रहे हैं। कुछ दिनों से इसकी शूटिंग गोवा में चल रही थी। मुंबई में कोरोना के मामले बढऩे के बाद आधे से अधिक सीरियल और फिल्म की शूटिंग गोवा में हो रही थी। लेकिन वहां भी कोरोना केस बढऩे के कारण एंटरटेनमेंट सोसाइटी ऑफ गोवा ने शूटिंग को रद्द कर दिया है। इसके बाद पूरी टीम मुंबई लौट आई है।मोहन जोशी के बैकग्राउंड की बात करें तो उनका नाता मध्यप्रदेश है। अभिनेता का जन्म 12 जुलाई 1953 को बंगलौर कर्नाटक में हुआ था। मोहन जोशी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई बैंगलोर से पूरी की। वे हिंदी के अलावा वे तमिल, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।
- मुंबई। कोरोना वायरस की दूसरी लहर में लगातार टीवी सितारें भी इसकी चपेट में आते जा रहे हैं। अब खबर है कि टीवी ऐक्टर रवि दुबे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रवि ने यह खबर सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर की है।रवि ने सोमवार रात को अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए यह जानकारी दी है। बात दें कि कुछ दिन पहले ही रवि ने कोरोना वैक्सीन का अपना पहला डोज भी लिया था। रवि ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैन्स को यह जानकारी दी है। रवि ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'हेलो दोस्तों, अभी मुझे अपनी रिपोर्ट मिली और यह पॉजिटिव है। पिछले कुछ दिनों में जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं उन्हें मैं अपना ख्याल रखने की सलाह दूंगा और अपने लक्षणों पर ध्यान दें, अगर कोई हों तो। मैं खुद को आइसोलेट कर लिया है और मेरे नजदीकी लोग मेरा ख्याल रख रहे हैं। सुरक्षित रहें, सकारात्मकर रहें। भगवान आप सभी का भला करे।'रवि दुबे के इस पोस्ट पर सरगुन मेहता, आशा नेगी, पुलकित सम्राट, आहना कुमरा, राहुल शर्मा, ऐमी विर्क, गौतम रोडे और विकास कलंतरी जैसे कई सिलेब्रिटीज ने प्रतिक्रिया देते हुए रवि के जल्दी ठीक होने की कामना की है।
- नयी दिल्ली। मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में शुरू किए गए श्री गुरु तेग बहादुर कोविड देखभाल केन्द्र को वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से निपटने के लिए दो करोड़ रुपये दान दिए हैं। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मंजिंदर सिंह सिरसा ने ट्विटर पर यह जानकारी दी।सिरसा ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘ ‘सिख महान है, उनक सेवा को सलाम,' अमिताभ बच्चन जी ने श्री गुरु तेग बहादुर कोविड देखभाल केन्द्र को दो करोड़ रुपये का योगदान देते समय यह शब्द कहे।'' उन्होंने कहा कि दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी है, बच्चन हर दिन केन्द्र में चल रहे काम के बारे में पूछते थे। मध्य दिल्ली के गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में सोमवार दोपहर से 300 बिस्तर वाले गुरु तेग बहादुर कोविड देखभाल केन्द्र को खोला गया है। अन्य एक ट्वीट में सिरसा ने बताया कि 78 वर्षीय अभिनेता ने इस केन्द्र के लिए विदेश से ऑक्सीजन सिलेन्डर भी मंगवाए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ वह केवल बड़े पर्दे के ही नहीं असल जिंदगी में भी एक नायक हैं।'' बच्चन ने रविवार को प्रसारित किए गए ‘वैक्स लाइव: द कंसर्ट टू रियुनाइट द वर्ल्ड' के दौरान वैश्विक समुदाय से वैश्विक महामारी की दूसरी लहर की मार झेल रहे भारत की मदद करने की अपील की थी। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोविड-19 के 13,336 नए मामले सामने आए और संक्रमण से 273 और लोगों की मौत हुई।
- मुंबई। सुपरस्टार सलमान खान की दोनों बहनें अर्पिता खान शर्मा और अलविरा खान अग्निहोत्री कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। सलमान खान ने इस बात की जानकारी खुद दी है।सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनकी दोनों बहनें अर्पिता खान शर्मा और अलविरा खान अग्निहोत्री कोरोना पॉजिटिव हैं, लेकिन उनमें कोई लक्षण नहीं हैं।सलमान खान ने कहा कि पिछले साल जब कोरोना के मामले सामने आ रहे थे तो सुनने को मिलता था कि किसी को कोरोना हो गया। पिछली बार उनके दो ड्राइवर्स को कोरोना हुआ था, लेकिन इस बार तो उनके घर के सदस्यों और करीबियों को कोरोना हो रहा है। सलमान खान ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर काफी खतरनाक है।सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने साल 2014 में आयुष शर्मा से शादी की थी। आयुष शर्मा इस समय फिल्मों में ऐक्टिव हैं। वहीं, अलवीरा खान ने ऐक्टर और प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री से शादी की है।
- नई दिल्ली। अभिनेता-यूट्यूबर राहुल वोहरा का कोविड-19 के कारण यहां एक अस्पताल में रविवार को निधन हो गया। थिएटर निर्देशक-नाटककार अरविंद गौड़ ने इसकी पुष्टि की।राहुल वोहरा (35) ने एक फेसबुक पोस्ट पर इस हफ्ते की शुरुआत में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने की खबर दी थी। उन्हें राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, ताहिरपुर में भर्ती कराया गया था और शनिवार शाम को द्वारका के आयुष्मान हॉस्पिटल में ले जाया गया था। गौड़ ने वोहरा के निधन की खबर की फेसबुक पर पुष्टि की। उन्होंने लिखा, राहुल वोहरा चला गया। मेरा होनहार अभिनेता अब नहीं रहा। कल ही राहुल ने कहा था कि 'मुझे अच्छा इलाज मिल जाता तो मैं भी बच जाता।Ó कल शाम ही उसे राजीव गांधी अस्पताल से आयुष्मान, द्वारका में स्थानांतरित किया गया था। राहुल हम तुम्हें नहीं बचा पाए, मुआफ करना, हम तुम्हारे अपराधी हैं। आखिरी नमन।वोहरा ने शनिवार को फेसबुक पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को टैग किया था और उनसे बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए कहा था। वोहरा ने लिखा था, अगर मुझे भी बेहतर इलाज मिल जाता तो मैं भी बच जाता। दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 से 332 लोगों की मौत हो गई थी और 17,364 नए मामले आए।