ब्रेकिंग न्यूज़

 बंगाल की खाडी में असानी तूफान प्रचंड हुआ, आंध्र प्रदेश,  ओडि़शा  और पश्चिम बंगाल में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली। दक्षिण- पूर्व बंगाल की खाडी पर बना चक्रवात असानी सघन होकर तेज चक्रवात में बदल गया है और उत्‍तरी आंध्रप्रदेश-  ओडि़शा   तटों की ओर बढ गया है। आंध्रप्रदेश,  ओडि़शा  और पश्चिम बंगाल में अलर्ट जारी कर दिया गया है। चक्रवात के असर से इन राज्‍यों में कल से तेज वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवात और सघन हो सकता है। लेकिन यह  ओडि़शा या आंध्रप्रदेश तटों से नहीं टकरायेगा। ओडिसा सरकार ने कहा कि इस जानकारी के बावजूद राज्‍य में चौकसी में कमी नहीं जायेगी।पश्चिम बंगाल में चक्रवात असानी के कोलकाता तट से टकराने की संभावना नहीं है लेकिन इसके असर से तेज बारिश होगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी में कोलकाता नगर निगम के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। नगर निगम प्रशासन ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिये सभी आवश्यक उपकरणो की व्यवस्था कर ली है। असानी चक्रवात के गुजरने के दौरान नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहेगा। तेलंगाना के विभिन्न भागों में वर्षा के पूर्वानुमान को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कई स्थानों पर अगले तीन दिन तक हल्की से सामान्य बारिश होने की संभावना  व्यक्त की गयी है। आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं तेज होकर 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं। बंगाल की खाड़ी के मध्यवर्ती इलाकों में हवाओं की गति एक सौ पांच से एक सौ 15 किलोमीटर प्रति घंटा है जो तेज होकर एक सौ 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है। केरल में कुछ जगहों पर तेज हवाओं और गरज के साथ हो रही मूसलाधार वर्षा गुरुवार  तक जारी रह सकती है। कई जगहों पर कल शाम से अच्छी बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार आने वाले दिनों में चक्रवात असानी के असर से केरल में तेज़ हवाएं और बारिश जारी रहेगी।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english