- Home
- छत्तीसगढ़
-
सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह
उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने जनभागीदारी मद निर्मित कक्ष का किया लोकार्पण
रायपुर/शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सारंगढ़ के स्थापना दिवस के अवसर पर राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद, पठन-पाठन, कला, गायन एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य के विचार ही उसके जीवन में वास्तविक बदलाव लाते हैं। श्रेष्ठ विचारों का निर्माण अच्छी संगति से ही संभव है। उन्होंने पौराणिक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए स्पष्ट किया कि गुरु द्रोणाचार्य के सानिध्य के बावजूद गलत संगति के कारण दुर्योधन का पतन हुआ।
मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि राज्य में 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020' को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शिक्षा एवं जिला विकास के लिए पर्याप्त बजटीय प्रावधान किए गए हैं, जिसके अंतर्गत सारंगढ़ में ऑडिटोरियम निर्माण सहित अन्य विकास कार्य गति पकड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत 2047' के संकल्प को साकार करने में युवा शक्ति की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि जब कुम्हार ने चिलम बनाने के स्थान पर शीतल जल प्रदान करने वाली सुराही बनाने का निर्णय लिया, तो मिट्टी का रूप और उद्देश्य दोनों बदल गए। यदि विचार सकारात्मक हों, तो वे स्वयं के जीवन को संवारने के साथ-साथ समाज को भी शीतलता और शांति प्रदान करते हैं। इस दौरान उन्होंने कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया l जनभागीदारी मद से निर्मित नवीन अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण भी किया।
महाविद्यालय में सुविधाओं का विस्तार और स्थानीय मांगें
कार्यक्रम में सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े ने नवीन कक्ष के निर्माण पर बधाई देते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने महाविद्यालय में सेमिनार हॉल निर्माण की मांग रखी। प्राचार्य ने संस्था का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए स्नातकोत्तर स्तर पर संस्कृत एवं गणित विषय प्रारंभ करने तथा सेमिनार हॉल की आवश्यकता से अवगत कराया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, पूर्व विधायक श्रीमती केराबाई मनहर,स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, महाविद्यालय के प्राध्यापक, एनसीसी एवं एनएसएस के कैडेट्स तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। - रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की लोक स्वास्थ्य हितकारी मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत एमएमयू-2 दाई दीदी क्लीनिक द्वारा शासकीय आदर्श प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति एवम जनजाति कन्या छात्रावास में एक दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में महिला चिकित्सक एवं स्टाफ द्वारा छात्रावास के बच्चों का व्यापक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रायपुर नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त श्री संबित मिश्रा , प्रभारी अपर आयुक्त स्वास्थ्य श्री विनोद पांडे के मार्गनिर्देशन में एरिया प्रोजेक्ट मैनेजर सुश्री काजल शर्मा की उपस्थिति में किया गया।शिविर में मुख्य भूमिका निभाते हुए डॉ. निवेदिता चन्द्रा ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। फार्मासिस्ट नंदिनी साहू, लैब टेक्निशियन अंजू साहू , नर्स नेहा निर्मलकर ने सहयोग प्रदान किया।शिविर में 112 छात्राओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान छात्राओं में सामान्य तौर पर पाई गई स्वास्थ्य समस्या के समाधान हेतु छात्राओं को आवश्यकतानुसार औषधि दी गई और संतुलित आहार एवं स्वास्थ्य सुधार से संबंधित विशेष चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।इसके अतिरिक्त हॉस्टल में चिकित्सकों ने सभी बच्चों को आवश्यक दवाइयाँ दीं और स्वच्छता एवं व्यक्तिगत साफ-सफाई से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स दिए ।छात्रावास की छात्राएँ अपने घर - परिवार से दूर रहती है ऐसे बच्चों के बीच स्वास्थ्य शिविर का आयोजन न केवल चिकित्सा सुविधा पहुँचाने का प्रयास है, बल्कि यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का छत्तीसगढ़ शासन के दिशा - निर्देश अनुसार एक सशक्त उदाहरण भी है।
- बिलासपुर, रक्षाबंधन के अवसर पर देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात सैनिकों के सम्मान में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ बिलासपुर द्वारा ‘रक्षा सूत्र अभियान’ शुरू किया गया है। अभियान के तहत स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स अपने हाथों से हस्तनिर्मित राखियां तैयार कर रहे हैं। इन राखियों के माध्यम से सैनिक भाइयों तक प्रेम, सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश पहुंचाया जाएगा।अभियान को लेकर स्काउट-गाइड सदस्यों में खासा उत्साह है। सदस्य अपनी रचनात्मकता के साथ राखियां तैयार कर रहे हैं। अभियान का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, सेवा भावना, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। ‘एक राखी सैनिक भाई के नाम’ की भावना से चलाया जा रहा यह अभियान सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ युवाओं को देशसेवा के लिए प्रेरित करने का माध्यम भी बनेगा। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा और राज्य सचिव ब्रजेश बाजपेयी के मार्गदर्शन में अभियान संचालित किया जा रहा है। जिला स्तर पर जिला मुख्य आयुक्त राजेंद्र कुमार साहू, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अजय कौशिक, जिला सचिव लता यादव, जिला संगठन आयुक्त स्काउट महेंद्र बाबू टंडन और जिला संगठन आयुक्त गाइड डॉ. पूनम सिंह के मार्गदर्शन में गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा : 11 से 15 अगस्त तक प्रदेश के कोने-कोने में शान से लहराएगा तिरंगा, छत्तीसगढ़ के हर नागरिक की होगी इस अभियान में भागीदारीस्वाधीनता सेनानियों और वीर शहीदों को नमन कर युवा सम्भालेंगे 'तिरंगा यात्रा' की कमान*रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर आयोजित होने वाले 'हर घर तिरंगा' और 'तिरंगा यात्रा' अभियान में प्रदेशवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता की अपील की है। श्री देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'हर घर तिरंगा' अभियान अब एक जनांदोलन का रूप ले चुका है। यह अभियान देश के प्रति हमारी निष्ठा, राष्ट्रीय स्वाभिमान और अमर शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता को अभिव्यक्त करने का पावन अवसर है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि आगामी 11 अगस्त से 15 अगस्त तक छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, मण्डल, ग्राम पंचायत और बूथ स्तर तक 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान लाखों घरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराया जाएगा। इस दौरान प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों और प्रमुख शहरों में युवाओं, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों को जोड़कर भव्य 'तिरंगा यात्रा' का आयोजन किया जाएगा। बाइक रैलियों और विविध निर्धारित कार्यक्रमों के माध्यम से देशभक्ति का संदेश घर-घर तक पहुँचाया जाएगा। श्री देव ने कहा कि अभियान के तहत राज्य के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों, अमर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जा रहा है। इस कड़ी में प्रदेशभर में स्थापित महापुरुषों और शहीदों की प्रतिमाओं की सफाई कर उन पर माल्यार्पण भी किया जाएगा। श्री देव ने बताया कि इस अभियान के सुचारू संचालन के लिए प्रदेश, जिला और मण्डल स्तर पर विशेष समितियों का गठन किया गया है। पार्टी के सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ इस राष्ट्रभक्ति के पर्व को सफल बनाने के लिए मैदान में उतरेंगे। श्री देव ने छत्तीसगढ़ के सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों, युवाओं और प्रबुद्धजनों से आग्रह करते हुए कहा कि हम सब मिलकर अपनी मातृभूमि के गौरव 'तिरंगे' को अपने-अपने घरों पर लहराएं और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा कर छत्तीसगढ़ को देशभक्ति के रंग में सरोबार करें।
- भिलाई। वार्ड क्रमांक 06, प्रियदर्शिनी परिसर क्षेत्रांतर्गत घड़ी चौक, सुपेला स्थित “पुजा नास्ता साऊथ” नाम से संचालित चाय-नाश्ता दुकान पर नगर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार कार्रवाई की गई।निरीक्षण के दौरान दुकान परिसर में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग एवं गंदगी पाए जाने पर 5,000 रुपए की चालानी कार्रवाई की गई। निगम की टीम द्वारा दुकान संचालक को स्वच्छता बनाए रखने तथा खाद्य पदार्थों को ढककर सुरक्षित एवं स्वच्छ तरीके से रखने के निर्देश दिए गए।नगर निगम द्वारा दुकानदारों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को लगातार स्वच्छता नियमों का पालन करने, प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा खाद्य पदार्थों की स्वच्छता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने की समझाइश दी जा रही है।निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्वच्छता नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
-
-रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने 10वीं एवं 12वीं बोर्ड में मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को स्कूटी देने एवं 90 प्रतिशत अंक लाने वाले विद्यार्थियों को 10-10 हजार रूपये प्रोत्साहन पुरस्कार देने की घोषणा की
रायपुर/ रायपुर पश्चिम विधायक एवं प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री श्री राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर निगम जोन 5 अंतर्गत ठाकुर प्यारेलाल सिंह वार्ड अंतर्गत अश्विनी नगर में बिन्दा बाई सोनकर स्कूल में रायपुर पश्चिम विधायक निधि मद से 25 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से स्कूल में अतिरिक्त कक्ष के निर्माण कार्य का शिलान्यास कर श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर भूमिपूजन रायपुर नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, जोन 5 जोन अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल, पार्षद श्री रवि सोनकर, एल्डरमैन श्री रामकिंकर सिंह ठाकुर, श्री अनिल सोनकर, अमलेश्वर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री दयानन्द सोनकर, पूर्व एल्डरमैन डॉ सुखनन्दन सोनकर, सोनकर समाज प्रदेश अध्यक्ष, पदाधिकारियों, स्कूल प्राचार्य, शिक्षकों, शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों, जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक, कार्यपालन अभियंता श्री लाल महेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता श्री नागेश रामटेके, उपअभियंता सुश्री प्राची चौबे सहित महिलाओं, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों, नवयुवकों, आमजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के मध्य करते हुए शानदार सौगात दी.
रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने मंच से 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में मेरिट सूची में आने वाले स्कूल के विद्यार्थियों को स्कूटी देने एवं 90 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाले सभी विद्यार्थियों को 10 हजार रूपये का स्वेछानुदान विधायक निधि मद से प्रोत्साहन राशि स्वरूप दिए जाने की घोषणा की है.
रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने बिन्दा बाई सोनकर स्कूल का अच्छी तरह से संचालन करने पर सोनकर समाज के पदाधिकारियों को सराहा. उन्होंने सोनकर समाज के दानवीरों को सराहा एवं बिन्दा बाई सोनकर द्वारा स्कूल खोलने भूमि का दान देने का अनुकरणीय कार्य बतलाया.
नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत को विकास पुरुष बतलाया एवं दानवीर माता बिन्दा बाई सोनकर द्वारा स्कूल खोलने 30 वर्ष पूर्व लगभग 6 एकड़ की भूमि स्वेच्छानुदान दिया, वह अनुकरणीय कार्य है. - रायपुर/ मिनीमाता की पुण्यतिथि दिनाक 11 अगस्त 2026 मंगलवार को क्रमशः प्रातः 11 बजे राजधानी शहर रायपुर के न्यू बस स्टैंड पंडरी में स्थित मिनीमाता की प्रतिमा के समक्ष उनका सादर ससम्मान नमन करने पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है।11 अगस्त 2026 मंगलवार को प्रातः 11 बजे आयोजित मिनीमाता की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम में न्यू बस स्टैंड में उनके प्रतिमा स्थल और उसके आसपास की विशेष सफाई, स्थल की पुष्पसज्जा सहित अन्य आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थायें रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में रायपुर नगर पालिक निगम के सम्बंधित जोन क्रमांक 2 के सहयोग से की जावेंगी |
- महिलाओं की सुरक्षा, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण की दिशा में रायपुर नगर पालिक निगम की अभिनव पहलरायपुर/ रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक एवं सक्षम बनाने के उद्देश्य से अपराजिता आत्मरक्षा महिला शिविर की शुरुआत की गई है। आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे द्वारा इस आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया, इस अवसर पर नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी एवं उपायुक्त संस्कृति डॉ अंजलि शर्मा की उपस्थिति रही।यह पहल रायपुर नगर पालिक निगम के बजट में महापौर द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप महिलाओं को आत्मरक्षा का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।इस प्रशिक्षण में रायपुर नगर पालिक निगम की टीम प्रहरी एवं स्वच्छता दीदियों को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही रायपुर नगर पालिक निगम से जुड़ी अन्य इच्छुक महिलाएं भी कला केंद्र में आयोजित इस प्रशिक्षण में शामिल होकर आत्मरक्षा के गुर सीख सकती हैं।इस अभिनव पहल का उद्देश्य महिलाओं में केवल आत्मरक्षा की क्षमता विकसित करना ही नहीं, बल्कि उनके भीतर आत्मविश्वास, सजगता और किसी भी विषम परिस्थिति का सामना करने का साहस पैदा करना है।महिलाओं से विनम्र अपीलअपराजिता — आत्मरक्षा से आत्मविश्वास तकसीखें आत्मरक्षा • बढ़ाएं आत्मविश्वास • बनें अपराजिता
-
- धमतरी, देवभोग, विशाखापट्टनम, बस्तर जाने वाला सड़क मार्ग राजधानी शहर की सबसे स्मार्ट रोड बनाना जाना सुनिश्चित हो- सांसद
- गौरवपथ 2.0 सड़क का विकास गौरवपथ 1.0 की तरह हो, ड्रेनेज, डक्ट, वाटर सिस्टम पुख्ता बनाया जाये, बनने के बाद सड़क खोदी ना जाना सुनिश्चित हो-विधायक
- गौरवपथ 2.0 योजना में सौंदर्यीकरण होगा, किसी भी दुकानदार की दुकान कदापि तोड़ी नहीं जाएगी, इसमें केवल विकास होगा- महापौर
रायपुर/ रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा राजधानी शहर के सीएसईबी चौक बूढ़ापारा से पचपेड़ीनाका तक गौरवपथ 2.0 निर्माण कार्य का लगभग 12 करोड़ रूपये की स्वीकृत लागत से अधोसंरचना मद अंतर्गत भूमिपूजन के साथ लगभग 1300 मीटर लम्बे एवं लगभग 24 मीटर चौड़े मार्ग के सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन कर राजधानीवासियों को अनुपम सौगात दी.
गौरवपथ 2.0 के निर्माण कार्य का लगभग 12 करोड़ रूपये की लागत से सीएसईबी चौक बूढ़ापारा से पचपेड़ीनाका तक कार्यारम्भ करने श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर शिलान्यास एवं भूमिपूजन करते हुए रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल के मुख्यआतिथ्य, रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी की अध्यक्षता, रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत, रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा, लोक कर्म विभाग अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल, जोन 4 अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, जोन 6 अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता, पार्षद श्रीमती अर्जुमन एजाज ढेबर, श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, श्री प्रमोद कुमार साहू, श्री रमेश सपहा, सहित एमआईसी सदस्य श्री अमर गिदवानी, जोन 5 अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल, जोन 10 अध्यक्ष श्री सचिन बी. मेघानी, एल्डरमैन श्री मनीष करड़भुजे, श्री रामकिंकर सिंह ठाकुर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री सुभाष तिवारी, पूर्व पार्षद श्री रामकृष्ण धीवर, श्री नरेन्द्र फूल सिंह यादव, श्री सालिक सिंह, पूर्व एल्डरमैन श्री राकेश सिंह,महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सीमा साहू, मण्डल अध्यक्ष श्री अभिषेक तिवारी, श्री संतोष सोनी, सामाजिक कार्यकर्त्ता श्री के. के. अवधिया, नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, मुख्य अभियंता श्री संजय बागड़े, जोन 6 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव, कार्यपालन अभियंता श्री पदमाकर श्रीवास, सहायक अभियंता श्री शैलेन्द्र पटेल सहित गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं,महिलाओ, वरिष्ठ नागरिकों, व्यापारियों, नवयुवकों,आमजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के मध्य नगरवासियों को सौंदर्यीकरण योजना के कार्यारम्भ की अनुपम सौगात प्राप्त हुई .
इस अवसर पर रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि गौरवपथ 2.0 का विकास राजधानी की सबसे स्मार्ट रोड के रूप में किया जाना सुनिश्चित किया जाना चाहिए. सीएसईबी चौक बूढ़ापारा से पचपेड़ीनाका की सड़क धमतरी, देवभोग, विशाखापट्टनम, बस्तर को जोड़ती है. रायपुर का राजधानी शहर की तरह विकास किया जाना सुनिश्चित हो. जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी जनता से सामंजस्य बनाकर कार्य करें. जनता भी व्यवस्थित विकास के लिए भागीदार बने, तभी राजधानी शहर का जनअपेक्षित विकास सब मिलकर तेजी से कर सकेंगे.
रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने कहा कि गौरवपथ 2.0 का विकास गौरवपथ 1.0 की तरह किया जाना सुनिश्चित हो. इसमें डक्ट, वाटर, ड्रेनेज सिस्टम पुख्ता बनाया जाये एवं सड़क बनाये जाने के बाद यह सड़क कदापि खोदी नहीं जाना सुनिश्चित किया जाये. रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने कहा कि सभी विवाद को छोड़कर विकास की ओर अग्रसर हों. उन्होंने कहा कि तात्यापारा चौक से शारदा चौक तक मार्ग में चौड़ीकरण शीघ्र किया जाना चाहिए. इस हेतु लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल को शीघ्र जनहित में राज्य शासन से पहल कर आवश्यक बात करनी चाहिए. नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा को इसमें आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई जनहित में नगर निगम में शीघ्र करवानी चाहिए.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि गौरवपथ 2.0 योजना में केवल विकास एवं सौंदर्यीकरण होगा. लगभग 1300 मीटर लम्बे एवं लगभग 24 मीटर चौड़े गौरवपथ में सौंदर्यीकरण लगभग 12 करोड़ रूपये की स्वीकृत लागत से शीघ्र होगा. कोई भी दुकान तोड़ी नहीं जाएगी. उन्हें विकास एवं सौंदर्यीकरण की अनुपम सौगात दी जाएगी.
सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने कहा कि गौरवपथ 2.0 का होने जा रहा सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, महापौर श्रीमती मीनल चौबे के सतत निरंतर प्रयासों का सुफल है.
कार्यक्रम का मंच संचालन नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय एवं अंत में आभार प्रदर्शन पार्षद श्री प्रमोद कुमार साहू ने किया. - शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड में विकास को नई गतिराजेश मूणत ने कहा की रायपुर पश्चिम के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकता के अनुरूप विकसित हों जनसुविधाएँ, विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना हमारा संकल्पमहापौर मीनल चौबे और सभापति सूर्यकांत राठौर ने कहा— जनभावनाओं के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं के विस्तार से और बेहतर होगा रायपुररायपुर। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं के विस्तार और वार्डों की स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप अधोसंरचना विकसित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल हुई। शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड में सियान गुड़ी के समीप विधायक निधि से स्वीकृत ₹20 लाख की लागत से बनने वाले अतिरिक्त कक्ष के निर्माण कार्य का भूमिपूजन रायपुर पश्चिम विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेश मूणत के करकमलों से संपन्न हुआ।कार्यक्रम में रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, नगर निगम सभापति श्री सूर्यकांत राठौर, स्थानीय जनप्रतिनिधि, वार्ड के वरिष्ठ नागरिक, सामाजिक प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।भूमिपूजन के अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य के निर्विघ्न एवं गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण होने की कामना की गई। स्थानीय नागरिकों ने लंबे समय से महसूस की जा रही आवश्यकता की पूर्ति की दिशा में इस पहल का स्वागत करते हुए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।हर वार्ड की आवश्यकता अलग, विकास भी आवश्यकता के अनुरूप हो—मूणतअवसर पर विधायक श्री राजेश मूणत ने कहा कि रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विकास की उनकी अवधारणा केवल बड़े निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है। वास्तविक विकास वह है जो नागरिकों के दैनिक जीवन को सरल बनाए, सामाजिक गतिविधियों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध कराए और प्रत्येक मोहल्ले तथा वार्ड की वास्तविक आवश्यकता का समाधान करे।उन्होंने कहा, “जनप्रतिनिधि के लिए जनता की अपेक्षाएँ और आवश्यकताएँ ही विकास की प्राथमिकता निर्धारित करती हैं। हमारा प्रयास है कि रायपुर पश्चिम के प्रत्येक वार्ड में जाकर नागरिकों से संवाद करें, उनकी आवश्यकताओं को समझें और उसी अनुरूप विकास कार्यों को धरातल पर उतारें।शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड में सियान गुड़ी के समीप बनने वाला यह अतिरिक्त कक्ष भी इसी जनभावना और आवश्यकता को ध्यान में रखकर स्वीकृत किया गया है।”श्री मूणत ने कहा कि ₹20 लाख की विधायक निधि से बनने वाला अतिरिक्त कक्ष स्थानीय नागरिकों एवं वरिष्ठजनों के लिए उपलब्ध सुविधाओं के विस्तार में उपयोगी सिद्ध होगा। निर्माण पूरा होने के बाद सामाजिक, सामुदायिक एवं जनहित से जुड़ी गतिविधियों के संचालन के लिए अधिक सुव्यवस्थित स्थान उपलब्ध हो सकेगा।उन्होंने अधिकारियों एवं संबंधित निर्माण एजेंसी से कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और निर्धारित समय-सीमा में निर्माण पूर्ण करने की अपेक्षा भी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक धन से होने वाले प्रत्येक निर्माण की गुणवत्ता सर्वोच्च होनी चाहिए, क्योंकि वह जनता के विश्वास और अधिकार से जुड़ा होता है।रायपुर पश्चिम में विकास की प्राथमिकता—जनता की आवश्यकताश्री मूणत ने कहा कि रायपुर पश्चिम तेजी से विकसित हो रहा विधानसभा क्षेत्र है। जनसंख्या एवं शहरी विस्तार के साथ नागरिक आवश्यकताएँ भी निरंतर बढ़ रही हैं। ऐसे में विकास योजनाओं को केवल वर्तमान नहीं, बल्कि भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर आगे बढ़ाना आवश्यक है।उन्होंने कहा कि वार्डों में भ्रमण और नागरिकों के साथ नियमित संवाद के माध्यम से जहाँ जिस सुविधा की आवश्यकता सामने आती है, वहाँ प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराने का प्रयास किया जा रहा है।“विकास का अर्थ केवल निर्माण करना नहीं है, बल्कि सही स्थान पर सही आवश्यकता की पूर्ति करना है। हमारा उद्देश्य ऐसा रायपुर पश्चिम बनाना है जहाँ प्रत्येक नागरिक को अपने क्षेत्र में बेहतर सुविधाएँ और विकास का प्रत्यक्ष अनुभव हो।”उन्होंने कहा कि विकास की प्रक्रिया में जनता की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। नागरिकों से प्राप्त सुझावों के आधार पर कार्यों की प्राथमिकताएँ तय करने से योजनाएँ अधिक उपयोगी और प्रभावी बनती हैं। रायपुर पश्चिम में इसी जनसंवाद से जनविकास की अवधारणा के साथ लगातार कार्य आगे बढ़ाए जा रहे हैं।जनसुविधाओं का विस्तार शहर के समग्र विकास की आधारशिला—मीनल चौबेमहापौर श्रीमती मीनल चौबे ने भूमिपूजन के अवसर पर कहा कि किसी भी शहर के समग्र विकास का वास्तविक स्वरूप तभी दिखाई देता है, जब वार्ड और मोहल्ले के स्तर तक नागरिक सुविधाएँ मजबूत हों।उन्होंने कहा, “रायपुर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और सुविधायुक्त शहर के रूप में विकसित करने के लिए नगर निगम और जनप्रतिनिधियों के समन्वित प्रयास महत्वपूर्ण हैं। शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड में ₹20 लाख की लागत से बनने वाला यह अतिरिक्त कक्ष स्थानीय नागरिकों के लिए उपयोगी परिसंपत्ति सिद्ध होगा। जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप इस प्रकार के विकास कार्यों से वार्डों की अधोसंरचना मजबूत होती है और नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ प्राप्त होती हैं।”श्रीमती चौबे ने कहा कि शहर के विकास में बड़े प्रोजेक्ट जितने महत्वपूर्ण हैं, उतने ही महत्वपूर्ण वार्ड स्तर पर किए जाने वाले वे कार्य भी हैं जिनका सीधा संबंध नागरिकों के दैनिक एवं सामाजिक जीवन से होता है। जनप्रतिनिधियों और नगर निगम के बीच बेहतर समन्वय से रायपुर में विकास कार्यों को और अधिक गति प्रदान की जाएगी।स्थानीय जरूरतों को प्राथमिकता देना ही सार्थक विकास—सूर्यकांत राठौरनगर निगम सभापति श्री सूर्यकांत राठौर ने कहा कि जनप्रतिनिधि और जनता के बीच निरंतर संवाद से ही क्षेत्र की वास्तविक आवश्यकताओं की पहचान होती है और उसी आधार पर सार्थक विकास संभव होता है।उन्होंने कहा, “वार्ड स्तर की आवश्यकताओं को समझकर उनके समाधान के लिए संसाधन उपलब्ध कराना जनसेवा का महत्वपूर्ण पक्ष है। सियान गुड़ी के समीप अतिरिक्त कक्ष का निर्माण क्षेत्रवासियों की सुविधा को बढ़ाएगा। विधायक श्री राजेश मूणत द्वारा विधायक निधि से ₹20 लाख की राशि उपलब्ध कराया जाना स्थानीय विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रायपुर नगर निगम और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयास से आने वाले समय में वार्डों में नागरिक सुविधाओं का और अधिक विस्तार होगा।जनता के विश्वास के साथ आगे बढ़ेगा विकास का क्रमभूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों एवं वरिष्ठजनों से संवाद करते हुए क्षेत्र की अन्य आवश्यकताओं और सुझावों पर भी चर्चा की गई। विधायक श्री राजेश मूणत ने नागरिकों को विश्वास दिलाया कि जनहित से जुड़े विषयों पर संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाएगा तथा प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रायपुर पश्चिम का विकास किसी एक क्षेत्र, मोहल्ले अथवा वर्ग तक सीमित नहीं रहेगा। प्रत्येक वार्ड और प्रत्येक नागरिक तक बेहतर सुविधाएँ पहुँचाना ही विकास की मूल भावना है।श्री मूणत ने कहा, “जनता ने जो विश्वास और जिम्मेदारी हमें दी है, उसका उत्तर विकास कार्यों के माध्यम से देना हमारा दायित्व है। रायपुर पश्चिम को सुव्यवस्थित, सुविधायुक्त और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने का संकल्प लेकर हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं।”भूमिपूजन के साथ ही शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड में नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कार्य की आधारशिला रखी गई। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने विश्वास व्यक्त किया कि अतिरिक्त कक्ष के निर्माण से सियान गुड़ी की उपयोगिता और बढ़ेगी तथा स्थानीय सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
- -सांभर शिकार मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेलरायपुर। वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन मंत्री श्री केदार कश्यप के सख्त निर्देशों के बाद वन विभाग ने वन्यजीव तस्करों और शिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में मोहला वनमंडल के दक्षिण मानपुर क्षेत्र में सांभर का शिकार करने वाले तीन आरोपियों को रंगे हाथ पकड़कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।वनमण्डलाधिकारी श्री दिनेश कुमार पटेल ने बताया कि विगत 6 अगस्त की शाम को वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम पंचायत बागडोगरी के रेंगाटोला गांव (तहसील औंधी) में कुछ लोग सांभर का मांस पका रहे हैं। सूचना मिलते ही दक्षिण मानपुर के परिक्षेत्र अधिकारी और मानपुर के उपवनमंडलाधिकारी ने सर्च वारंट लेकर तुरंत मौके पर छापेमारी की।छापेमारी के दौरान पका हुआ मांस बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि खेत में फंसे सांभर के बच्चे की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या की गई थी।वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियोंकृकाजूराम (पिता मसरूराम), रघुराम (पिता मनीराम) और राहुल (पिता सुकलु) को गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सी.जी.एम.) न्यायालयअंबागढ़ चौकी में पेश किया। न्यायालय ने तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में राजनांदगांव जेल भेजने का आदेश जारी कर दिया है।इस संदर्भ में वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने स्पष्ट किया है कि वन्यजीवों के संरक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और शिकारियों के खिलाफ ऐसे ही कड़े कदम उठाए जाते रहेंगे।
- -राजेश मूणत ने कहा — तिरंगा राष्ट्र के स्वाभिमान का प्रतीक और कांवड़ हमारी सनातन आस्था की जीवंत परंपरा, दोनों आयोजनों में दिखेगी अभूतपूर्व जनभागीदारी-जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से किया घर-घर संपर्क का आह्वान; महापौर मीनल चौबे बोलीं— रायपुर की धरती राष्ट्रप्रेम और शिवभक्ति के अनुपम उत्सव की बनेगी साक्षीरायपुर। राष्ट्रभक्ति के गौरव और सनातन आस्था की ऊर्जा से रायपुर पश्चिम को सराबोर करने वाले आगामी विशाल तिरंगा यात्रा एवं विशाल कांवड़ यात्रा के भव्य आयोजन को लेकर रविवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में दोनों आयोजनों की विस्तृत रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों, जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों तथा अधिकाधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।बैठक में रायपुर पश्चिम विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेश मूणत, भाजपा रायपुर जिला अध्यक्ष श्री रमेश ठाकुर, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, नगर निगम सभापति श्री सूर्यकांत राठौर, जिला के पदाधिकारी,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती कृतिका जैन, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री अर्पित सूर्यवंशी, समस्त मंडल अध्यक्षगण, पार्षदगण, एल्डरमैन, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।बैठक में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। एक ओर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकलने वाली तिरंगा यात्रा को राष्ट्रगौरव के विराट उत्सव का स्वरूप देने का संकल्प दिखाई दिया, वहीं दूसरी ओर विशाल कांवड़ यात्रा को श्रद्धा, संस्कृति और जनभागीदारी का ऐतिहासिक आयोजन बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह रहा।तिरंगा केवल ध्वज नहीं, हमारी राष्ट्रीय चेतना और असंख्य बलिदानों की अमर पहचान है—राजेश मूणतबैठक को संबोधित करते हुए रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने कहा कि तिरंगा यात्रा महज एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारे सम्मान, समर्पण और कृतज्ञता की सार्वजनिक अभिव्यक्ति है। तिरंगे की प्रत्येक लहर हमें उन असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान का स्मरण कराती है, जिन्होंने भारत माता की स्वतंत्रता और सम्मान के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया।उन्होंने कहा, “हमारा तिरंगा केवल तीन रंगों से बना ध्वज नहीं है। यह भारत की आत्मा, हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान, एकता, अखंडता और करोड़ों भारतीयों की सामूहिक चेतना का प्रतीक है। जब हजारों हाथों में एक साथ तिरंगा लहराता है, तब उसमें राष्ट्र की एकता और सामर्थ्य का विराट स्वरूप दिखाई देता है। हमारा प्रयास है कि रायपुर पश्चिम की तिरंगा यात्रा ऐसा ही ऐतिहासिक दृश्य प्रस्तुत करे।”श्री मूणत ने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस यात्रा को किसी संगठन अथवा सीमित समूह का कार्यक्रम न मानते हुए इसे जन-जन का राष्ट्रोत्सव बनाया जाए। समाज के प्रत्येक वर्ग, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठजनों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों तक पहुंचकर उन्हें इस गौरवपूर्ण आयोजन का सहभागी बनाया जाए।उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रायपुर पश्चिम की सड़कों पर जब हजारों नागरिक हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकलेंगे, तब पूरा वातावरण “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के उद्घोष से राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग जाएगा।आस्था की अविरल धारा है कांवड़ यात्रा—मूणतविशाल कांवड़ यात्रा का उल्लेख करते हुए श्री मूणत ने कहा कि सनातन संस्कृति में भगवान शिव के प्रति श्रद्धा और कांवड़ यात्रा की परंपरा का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। यह यात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आस्था, अनुशासन, सेवा, समर्पण और सामाजिक समरसता की जीवंत अभिव्यक्ति है।उन्होंने कहा कि रायपुर में निकलने वाली विशाल कांवड़ यात्रा में प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता इस आयोजन को विशेष बनाती है। इस वर्ष भी इसे और अधिक सुव्यवस्थित एवं भव्य स्वरूप प्रदान करने की तैयारियां की जा रही हैं।श्री मूणत ने कहा, “एक ओर हाथों में राष्ट्रध्वज लेकर हम भारत माता के प्रति अपना कर्तव्य और सम्मान व्यक्त करेंगे, तो दूसरी ओर कांवड़ उठाकर देवाधिदेव महादेव के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित करेंगे। राष्ट्रभक्ति और शिवभक्ति के ये दोनों आयोजन रायपुर पश्चिम की सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और जनशक्ति का अद्भुत उदाहरण बनेंगे।”उन्होंने कार्यकर्ताओं से आयोजन की छोटी से छोटी व्यवस्था पर गंभीरता से ध्यान देने तथा श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।हर घर तक पहुंचे आमंत्रण, हर नागरिक बने राष्ट्रोत्सव का सहभागी—रमेश ठाकुरभाजपा रायपुर जिला अध्यक्ष श्री रमेश ठाकुर ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि दोनों आयोजनों की सफलता का सबसे बड़ा आधार कार्यकर्ताओं का समर्पण और जनता की सहभागिता होगी।उन्होंने कहा, “कार्यकर्ता समाज और संगठन के बीच सबसे मजबूत सेतु है। हमें प्रत्येक वार्ड, मोहल्ले और घर तक पहुंचना है। तिरंगा यात्रा में अधिकाधिक नागरिकों को जोड़कर राष्ट्रप्रेम का ऐसा वातावरण निर्मित करना है, जो नई पीढ़ी के मन में भी मातृभूमि के प्रति गर्व और कर्तव्य का भाव जागृत करे।”श्री ठाकुर ने कहा कि कांवड़ यात्रा हमारी समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा से जुड़ा आयोजन है। कार्यकर्ताओं को सेवा भाव के साथ व्यवस्था संभालनी होगी, ताकि यात्रा में सम्मिलित होने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सहज एवं सकारात्मक अनुभव प्राप्त हो।उन्होंने मंडल, वार्ड, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ स्तर के पदाधिकारियों से आपसी समन्वय बनाकर तैयारियों को अंतिम रूप देने और जनसंपर्क अभियान को व्यापक बनाने का आह्वान किया।रायपुर की पहचान में राष्ट्रभाव और संस्कृति दोनों समाहित—मीनल चौबेरायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि रायपुर की पहचान केवल तेजी से विकसित होते शहर के रूप में नहीं, बल्कि अपनी परंपराओं, संस्कारों और राष्ट्रीय चेतना को सहेजने वाले शहर के रूप में भी है । उन्होंने कहा, “तिरंगा हमारे लिए गौरव है और सनातन संस्कृति हमारी आत्मा। तिरंगा यात्रा और कांवड़ यात्रा जैसे आयोजन समाज को जोड़ते हैं तथा नई पीढ़ी को अपनी राष्ट्रीय एवं सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराते हैं। मुझे विश्वास है कि रायपुर की जनता इन दोनों आयोजनों में पूरे उत्साह के साथ सहभागी होगी और रायपुर की धरती राष्ट्रप्रेम एवं शिवभक्ति के अनुपम संगम की साक्षी बनेगी।”महापौर ने कहा कि आयोजन की गरिमा के अनुरूप स्वच्छता एवं नागरिक सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने सभी से सामूहिक जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ आयोजनों को सफल बनाने का आह्वान किया।कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां, जनसहभागिता पर विशेष जोरबैठक के दौरान दोनों आयोजनों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मंडल एवं वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क बढ़ाने, नागरिकों को आमंत्रित करने और आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।बैठक में यह संदेश स्पष्ट रूप से उभरकर सामने आया कि तिरंगा यात्रा को राष्ट्रभक्ति के विराट जनोत्सव और कांवड़ यात्रा को शिवभक्ति एवं सनातन संस्कृति के विशाल लोकपर्व के रूप में आयोजित किया जाएगा।श्री मूणत ने अंत में कार्यकर्ताओं से कहा कि आयोजन की वास्तविक भव्यता भीड़ की संख्या में नहीं, बल्कि जनता के मन में जागृत होने वाले राष्ट्रभाव, आस्था और सामाजिक एकता में दिखाई देनी चाहिए।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह, अनुशासन एवं सेवा भाव के साथ जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि रायपुर पश्चिम की जनता की सहभागिता से दोनों आयोजन अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेंगे।
- -भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा की कांग्रेस नेताओं को खरी-खरी, कहा : नाम को लेकर अपमानजनक टिप्पणियों के लिए बघेल व बैज माफी मांगें-पत्रकार वार्ता में अभ्यर्थियों के दस्तावेज दिखा टिकरिहा ने कहा : कांग्रेस बिना किसी तथ्य और जानकारी के युवाओं की मेहनत और योग्यता का अपमान कर रहीरायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) द्वारा हाल ही में जारी सब-इंस्पेक्टर परीक्षा के परिणामों पर कांग्रेस द्वारा खड़े किए जा रहे सवालों को पूरी तरह से भ्रामक, अनर्गल और युवाओं की मेहनत का अपमान करार दिया है। श्री टिकरिहा ने शनिवार को यहाँ एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में दस्तावेज और अभ्यर्थियों के वीडियो साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए कहा कि युवाओं की मेहनत का मजाक उड़ाने और तथ्यहीन अनर्गल बयानबाजी करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री बघेल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बैज प्रदेश के युवाओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री टिकरिहा ने कहा कि सब-इंस्पेक्टर परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद से ही कांग्रेस नेता अपनी खिसकती राजनीतिक जमीन से व्यथित होकर बेबुनियाद दावे कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री बघेल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बैज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अभ्यर्थियों के नामों (जैसे 'न्यूज', 'स्पेस रानी', 'तुफैल', 'हे राम' आदि) का हवाला देकर युवाओं का मज़ाक उड़ाया और भर्ती प्रक्रिया पर उंगली उठाई। श्री टिकरिहा ने स्पष्ट किया कि सीजीपीएससी ने आधिकारिक पत्र जारी कर पहले ही साफ कर दिया है कि अभ्यर्थियों के नाम उनके वैध दस्तावेजों (जैसे 10वीं की मार्कशीट और आधार कार्ड) के आधार पर ही दर्ज हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान ही सफल अभ्यर्थियों के वीडियो प्ले करके मीडिया के सामने दिखाए गए, जिनमें अभ्यर्थी न्यूज कुमार प्रधान ने स्पष्ट किया कि उनका वास्तविक नाम 'न्यूज़ कुमार प्रधान' (निवासी रायगढ़) है। 10वीं की अंकसूची में सरनेम दर्ज न होने और त्रुटि के कारण केवल 'न्यूज़' रह गया था, लेकिन उनके बाकी सभी दस्तावेज (आधार कार्ड आदि) पूर्णतः वैध हैं। अभ्यर्थी हे राम (पिता- दाताराम) ने भी अपना पक्ष रखते हुए बताया कि उन्होंने अपनी मेहनत से मुख्य परीक्षा में सफलता पाई है और उनके नाम को लेकर अनावश्यक विवाद खड़ा किया जा रहा है।भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री टिकरिहा ने अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र और आधार कार्ड के दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि कांग्रेस बिना किसी तथ्य और जानकारी के युवाओं के चयन पर सवाल उठाकर उनकी वर्षों की मेहनत और योग्यता का अपमान कर रही है। पिछली भूपेश बघेल सरकार पर हमला बोलते हुए श्री टिकरिहा ने कहा कि कांग्रेस शासन के 5 सालों में परीक्षाओं में भारी भ्रष्टाचार हुआ था। वर्ष 2023 के सीजीपीएससी परिणाम का उदाहरण देते हुए उन्होंने दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि उस समय टॉप 17 में चयन पाने वाले अधिकतर लोग अधिकारियों, नेताओं के रिश्तेदार, बेटे-बहू थे। कांग्रेस शासन में 5 सालों तक एसआई भर्ती को अटका कर रखा गया था और भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी। श्री टिकरिहा ने कहा कि अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षाएँ और भर्तियाँ आयोजित कर रही है। पूर्व में अटकी भर्ती को बढ़ाकर 971 पदों पर एसआई भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई। वर्तमान में एएसआई और एसआई के 341 पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया जारी है। पुलिस आरक्षक भर्ती, शिक्षक भर्ती, महिला बाल विकास, हॉस्टल अधीक्षक तथा एआई क्षेत्र में निवेश के जरिए युवाओं को रोजगार के लगातार अवसर दिए जा रहे हैं।पत्रकार वार्ता के दौरान भाजयुमो के प्रदेश मंत्री विशाल पाण्डेय, युवा मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी वासु शर्मा, रायपुर जिला अध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष पिंटू साहू, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी अनमोल तिवारी एवं सुनील शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
- बालोद । जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर 10 अगस्त 2026 को 01 से 19 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजॉल 400 मिलीग्राम की गोली खिलाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जे एल उइके ने बताया कि अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों, शासकीय विद्यालयों, शासकीय अनुदान प्राप्त शालाओं, केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों, मदरसों, निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों, तकनीकी शिक्षण संस्थानों, नर्सरी स्कूलों एवं अन्य संबंधित संस्थानों में आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का मुख्य उद्देश्य बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमि संक्रमण से मुक्त कर उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार, एनीमिया की रोकथाम, शारीरिक एवं बौद्धिक विकास तथा विद्यालय में उपस्थिति एवं सीखने की क्षमता में सुधार सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि जिले में 01 से 19 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को उनकी आयु के अनुसार एल्बेंडाजॉल 400 मिलीग्राम की गोली खिलाई जाएगी। दवा का सेवन प्रशिक्षित, निर्धारित सेवा प्रदाताओं की देखरेख में कराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बालोद जिले में 317444 बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। 01 से 02 वर्ष आयु के बच्चों को आधी गोली पानी में मिलाकर चम्मच से पिलाई जाएगी, जबकि 02 से 19 वर्ष आयु के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को एक पूरी गोली चबाकर पानी के साथ सेवन कराया जाएगा। इसके साथ ही जो बच्चे या किशोर-किशोरियां किसी कारणवश 10 अगस्त 2026 को कृमिनाशक दवा का सेवन नहीं कर पाएंगे, उन्हें 17 अगस्त 2026 को मॉप-अप दिवस के अवसर पर दवा खिलाई जाएगी। इस हेतु सभी संबंधित संस्थानों एवं मैदानी अमले को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जे एल उइके ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 01 से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के दौरान कृमिनाशक दवा का सेवन अवश्य कराएं। साथ ही विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में अभियान के दौरान बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि बच्चों को नियमित रूप से कृमिनाशक दवा खिलाने से कृमि संक्रमण के कारण होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाव होता है तथा बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण एवं समुचित विकास में सहायता मिलती है।
- दुर्ग / जिला दंडाधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा 3 उपधारा (2) सह पठित उपधारा 3 के अंतर्गत दिनांक 6 अगस्त 2026 को आदेश पारित कर अनावेदक शुभम तागड़े उर्फ मराठा पिता दिनेश तागड़े को तीन माह की कालावधि के लिये केंद्रीय जेल दुर्ग में निरुद्ध करने के आदेश दिए है। जिला दंडाधिकारी के आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा शुभम तागड़े को 8 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल दुर्ग में निरुद्ध किया गया है।ज्ञात हो कि पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन अनुसार अनावेदक शुभम तागड़े उर्फ मराठा पिता दिनेश तागड़े (उम्र-29 वर्ष), निवासी-मिलन चौक, कैम्प-02 भिलाई, थाना-छावनी, तहसील व जिला-दुर्ग (छ.ग.) थाना छावनी क्षेत्र का गुंडा-बदमाश है। वर्ष 2015 से लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहने के कारण उसे निगरानी बदमाश की श्रेणी में लाया गया है। अनावेदक के विरुद्ध दुर्ग जिले के विभिन्न थानों में कुल 26 अपराध पंजीबद्ध हैं। इनमें मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी के 06 अपराध, साथियों के साथ मिलकर अवैध राशि की मांग व मारपीट का अपराध, आर्म्स एक्ट के 07 अपराध, चोरी व नकबजनी के 10 अपराध, आबकारी एक्ट का अपराध, नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ और लूट का प्रकरण दर्ज है। विभिन्न थानों के अंतर्गत उसके विरुद्ध थाना छावनी में 17 अपराध, थाना जामुल में 03 अपराध, थाना खुर्सीपार में 03 अपराध, थाना नंदिनी में 01 अपराध, थाना दुर्ग कोतवाली में 01 अपराध तथा थाना भिलाई भट्टी में 01 अपराध पंजीबद्ध किए गए हैं।
- दुर्ग / क्या हर विवाद का समाधान न्यायालय ही है? इसी प्रश्न का व्यवहारिक उत्तर लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग की टीम ग्राम कुथरेल पहुँची, जहाँ सामुदायिक मध्यस्थता शिविर, विधिक जागरूकता कार्यक्रम एवं जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। उद्देश्य स्पष्ट था - "विवाद बढ़ाएँ नहीं, संवाद से समाधान करें।"कार्यक्रम में सरपंच, उपसरपंच, जनप्रतिनिधियों, पैरालीगल वालेंटियर्स तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की। माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के मार्गदर्शन में स्थायी लोक अदालत की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा लकड़ा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री भूपेश कुमार बसंत एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री उमेश कुमार भागवतकर ने ग्रामीणों को बताया कि छोटे-छोटे सामाजिक, पारिवारिक एवं स्थानीय विवादों का समाधान न्यायालय पहुँचने से पूर्व सामुदायिक मध्यस्थता के माध्यम से आपसी संवाद, विश्वास और सहमति से किया जा सकता है।इस अवसर पर मीडिएशन 3.0 की जानकारी देते हुए बताया गया कि मध्यस्थता अब केवल वैकल्पिक विवाद समाधान प्रक्रिया नहीं, बल्कि तकनीक-सक्षम, समयबद्ध एवं नागरिक-केंद्रित न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार बन रही है। साथ ही प्रशिक्षित सामुदायिक मध्यस्थों की भूमिका एवं ग्राम स्तर पर विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के सफल प्रयासों से भी ग्रामीणों को अवगत कराया गया।शिविर में अपराधमुक्त ग्राम, नशामुक्ति, टोनही प्रथा उन्मूलन, बाल संरक्षण, गुड टच-बैड टच, साइबर एवं डिजिटल सुरक्षा जैसे विषयों पर भी सरल भाषा में जागरूकता प्रदान की गई। बच्चों एवं युवाओं को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार, शिक्षा, सकारात्मक जीवनशैली तथा नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम के पश्चात ग्राम पंचायत से बाजार क्षेत्र तक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें प्रचार वाहन के माध्यम से सामुदायिक मध्यस्थता, मीडिएशन 3.0, विधिक अधिकार, अपराध नियंत्रण एवं सामाजिक समरसता से जुड़े संदेश प्रसारित किए गए। रैली में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए एक स्वर में संदेश दिया - "विवाद बढ़ाएँ नहीं, संवाद से समाधान करें।"प्रचार वाहन के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग द्वारा सामुदायिक मध्यस्थता की अवधारणा, उद्देश्य एवं उपयोगिता पर केन्द्रित विशेष रूप से तैयार छत्तीसगढ़ी गीत भी प्रसारित किया गया, जिसके माध्यम से ग्रामीणों को संवाद, सहमति एवं आपसी समझ के जरिए विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान का संदेश दिया गया।यह आयोजन केवल एक विधिक जागरूकता शिविर नहीं, बल्कि न्याय को चौपाल तक पहुँचाने, समुदाय को न्याय प्रक्रिया का सहभागी बनाने तथा संवाद आधारित, शांतिपूर्ण एवं समरस समाज के निर्माण की दिशा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग की एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ। यही प्रयास विकसित भारत के लिए विवाद-मुक्त, जागरूक और न्याय-सशक्त ग्रामीण भारत की मजबूत नींव रखता है।
- - महाराष्ट्र मंडल की समिति ने पहली ही बैठक में तय की कार्यक्रम की रूपरेखा, तैयारियां शुरूरायपुर। महाराष्ट्र मंडल की नृत्य और शिल्पकला समिति गणेशोत्सव 2026 के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। इसमें मराठी और सनातन संस्कृति को प्रदर्शित करती नाट्य प्रस्तुति कार्यक्रम की प्राथमिकता होगी। महाराष्ट्र मंडल के सचिव चेतन दंडवते और सहसचिव अजय पोतदार ने समिति के पदाधिकारियों को कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपते हुए पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने को कहा है।नृत्य और शिल्पकला समिति की समन्वयक रचना ठेंगड़ी ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल की इस नई समिति की पहली बैठक में मंडल के सचिव चेतन दंडवते और सहसचिव अजय पोतदार विशेष रूप से उपस्थित थे। महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित होने वाले 12 दिवसीय गणेशोत्सव के 11 दिन विविध प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में बच्चों और महिलाओं के लिए सांस्कृतिक मंचीय कार्यक्रम की जिम्मेदारी नृत्य और शिल्प कला समिति को सौंपी गई है।रचना के अनुसार सांस्कृतिक कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा जल्द तैयार की जाएगी। कोशिश होगी कि कार्यक्रम में हर आयुवर्ग के प्रतिभागियों की प्रस्तुतियां हों, ताकि संस्कार से जुड़े संदेश बेहतर तरीके से युवाओं सहित समूचे समाज तक पहुंचे। धार्मिक उत्सव होने के कारण फिल्मी गीतों के चयन पर भी गंभीरता बरती जाएगी। बैठक में सोनाली एम. कुलकर्णी, स्मिता बल्की, अनिता लांगे, वर्षा राऊत, श्रेया टल्लू, शेखर क्षीरसागर, आशा बारेवार उपस्थित रहीं।
- -Gen-Z के अधिकारों का समर्थन, अभद्र भाषा पर जताई आपत्ति; वेब सीरीज में सेंसरशिप की वकालतरायपुर। लोकप्रिय टीवी धारावाहिक ‘भाभी जी घर पर हैं’ में मनमोहन तिवारी का चर्चित किरदार निभाने वाले अभिनेता रोहिताश्व गौड़ रविवार को रायपुर प्रेस क्लब के ‘हमर पहुना’ कार्यक्रम में पहुना बनकर पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों से आत्मीय संवाद करते हुए अपने अभिनय सफर, मनमोहन तिवारी के किरदार के चयन से लेकर धारावाहिक की लोकप्रियता और बदलते मनोरंजन माध्यमों से जुड़े अनुभव साझा किए।रोहिताश्व गौड़ ने अपने लोकप्रिय किरदार मनमोहन तिवारी के चयन से जुड़ी कहानी साझा करते हुए बताया कि किस तरह यह किरदार उनके अभिनय सफर का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया। उन्होंने कहा कि ‘भाभी जी घर पर हैं’ को लगातार 11 वर्षों से दर्शकों का प्यार मिलने के पीछे इसकी सरल, सहज और पारिवारिक कॉमेडी प्रमुख वजह है। धारावाहिक की कहानी गली-मोहल्ले के आम जीवन और रोजमर्रा की परिस्थितियों से जुड़ी होने के कारण दर्शक इससे आसानी से खुद को जोड़ पाते हैं।रोहिताश्व गौड़ सातवें निर्मल पांडेय स्मृति फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने रायपुर पहुंचे हैं। इसी दौरान उन्हें रायपुर प्रेस क्लब के ‘हमर पहुना’ कार्यक्रम में पत्रकारों से रूबरू होने का अवसर मिला।अनीता-अंगूरी के किरदारों में बदलाव का भी पड़ा असररोहिताश्व गौड़ ने धारावाहिक में अनीता भाभी और अंगूरी भाभी के किरदार निभाने वाली अभिनेत्रियों में हुए बदलाव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक किसी किरदार को निभाने वाली अभिनेत्री के बदल जाने से दर्शकों का उस किरदार के साथ बना भावनात्मक जुड़ाव प्रभावित होता है। कलाकार बदलने पर दर्शकों का किरदार से संपर्क कुछ हद तक टूटता है और इसका असर धारावाहिक की लोकप्रियता पर भी पड़ सकता है।हालांकि उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि कलाकारों में बदलाव के बावजूद ‘भाभी जी घर पर हैं’ की विषय-वस्तु और इसके मूल किरदारों से दर्शकों का जुड़ाव आज भी बना हुआ है।Gen-Z के प्रदर्शन को बताया अधिकार, भाषा पर जताई आपत्तिवर्तमान समय में Gen-Z द्वारा अपनी मांगों को लेकर किए जा रहे प्रदर्शनों पर प्रतिक्रिया देते हुए रोहिताश्व गौड़ ने कहा कि अपनी मांगों और अधिकारों के लिए आवाज उठाना युवाओं का अधिकार है। हालांकि उन्होंने प्रदर्शन के दौरान अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई।उन्होंने कहा कि पिछली पीढ़ियों में भाषा और सामाजिक मर्यादा को लेकर विशेष ध्यान रखा जाता था। युवाओं को अपनी बात मजबूती से रखनी चाहिए, लेकिन भाषा की गरिमा और सामाजिक संस्कारों का ध्यान रखना भी जरूरी है।वेब सीरीज में भाषा पर नियंत्रण और सेंसरशिप के पक्ष मेंवेब सीरीज को सिनेमा और टेलीविजन के बाद मनोरंजन का नया और प्रभावशाली माध्यम बताते हुए रोहिताश्व गौड़ ने कहा कि इस माध्यम ने दर्शकों को मनोरंजन के नए विकल्प दिए हैं। हालांकि उन्होंने वेब सीरीज में इस्तेमाल होने वाली आपत्तिजनक भाषा को लेकर चिंता जताई और भाषा पर नियंत्रण तथा आवश्यक सेंसरशिप की जरूरत का समर्थन किया।आसिफ शेख से दोस्ती और धारावाहिक की यादें साझा कीं‘भाभी जी घर पर हैं’ में अपने लंबे सफर को याद करते हुए रोहिताश्व गौड़ ने कहा कि इस धारावाहिक ने उन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार देने के साथ कई अच्छे रिश्ते भी दिए। उन्होंने धारावाहिक में विभूति नारायण का किरदार निभाने वाले अभिनेता आसिफ शेख को अपना करीबी मित्र बताया और उनके साथ जुड़ी कई आत्मीय यादें साझा कीं।‘हमर पहुना’ कार्यक्रम में रोहिताश्व गौड़ के साथ उनकी पत्नी रेखा गौड़ भी मौजूद रहीं।इस अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यादव, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू, भूपेश जांगड़े, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश शर्मा एवं राजेंद्र निगम, मिनल शर्मा सहित कार्यकारिणी सदस्य संदीप पुरानी, जाकिर घुड़सेना, चंदन साहू, संतोष साहू, नीरज मिश्रा और संजीव सिन्हा उपस्थित रहे।‘हमर पहुना’ कार्यक्रम में रोहिताश्व गौड़ ने पत्रकारों के सवालों के सहज और रोचक अंदाज में जवाब दिए। कार्यक्रम में सिनेमा, टेलीविजन, अभिनय और बदलते मनोरंजन माध्यमों को लेकर सार्थक एवं आत्मीय संवाद हुआ।
- -पुसौर क्षेत्र में 1.92 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का वित्त मंत्री ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजनरायपुर । प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी ने शनिवार को रायगढ़ जिले के पुसौर क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर 1 करोड़ 92 लाख 7 हजार रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इन कार्यों में आंगनबाड़ी भवन, मंगल भवन, सामुदायिक भवन, सांस्कृतिक मंच, शासकीय विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष, खेल मैदान में अहाता और शेड निर्माण जैसे जनोपयोगी कार्य शामिल हैं।वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि गांवों का विकास सरकार की प्राथमिकता है। विकास का वास्तविक लाभ तभी है, जब उसकी सुविधा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। पुसौर क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में जिन विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया है, वे सीधे ग्रामीणों की आवश्यकताओं से जुड़े हैं। आंगनबाड़ी भवनों से बच्चों को बेहतर वातावरण मिलेगा, विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षों से विद्यार्थियों के लिए अध्ययन-अध्यापन की सुविधाएं बढ़ेंगी, वहीं मंगल भवन, सामुदायिक भवन और सांस्कृतिक मंच ग्रामीणों के सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए उपयोगी साबित होंगे।मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि रायगढ़ शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास की गति को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। गांवों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के साथ ऐसी अधोसंरचना विकसित की जा रही है, जिससे ग्रामीणों का जीवन अधिक सुविधाजनक बने। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्ध पूर्णता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।पुसौर क्षेत्र के ग्राम पंचायत लारा में 7.25 लाख रुपये की लागत से शेड निर्माण तथा डीपापारा में 31.55 लाख रुपये की लागत से मंगल भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इन दोनों कार्यों की कुल लागत 38.80 लाख रुपये है। मंगल भवन के निर्माण से ग्रामीणों को सामाजिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा।इसी क्रम में ग्राम लोहाखान में 14.35 लाख रुपये की लागत से आंगनबाड़ी भवन, 10.27 लाख रुपये की लागत से शासकीय प्राथमिक शाला में दो अतिरिक्त कक्ष तथा 31.55 लाख रुपये की लागत से मंगल भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इन कार्यों की कुल लागत 56.17 लाख रुपये है। आंगनबाड़ी भवन से बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, जबकि अतिरिक्त कक्षों के निर्माण से विद्यालय में अध्ययन-अध्यापन के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध होगा।ग्राम देवलसुर्रा में 14.35 लाख रुपये की लागत से आंगनबाड़ी भवन तथा 5.50 लाख रुपये की लागत से बीच बस्ती में सांस्कृतिक मंच निर्माण का भूमिपूजन किया गया। इससे बच्चों के लिए बेहतर आंगनबाड़ी सुविधा उपलब्ध होने के साथ ग्रामीणों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए उपयुक्त स्थान मिलेगा।वहीं ग्राम दर्रीपाली में 14.35 लाख रुपये की लागत से आंगनबाड़ी भवन, 13.10 लाख रुपये की लागत से क्रिकेट ग्राउंड में अहाता निर्माण तथा 10.27 लाख रुपये की लागत से प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण का भूमिपूजन किया गया। इन कार्यों की कुल लागत 37.72 लाख रुपये है। क्रिकेट ग्राउंड में अहाता निर्माण से खेल मैदान को व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी, जबकि अतिरिक्त कक्ष से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्राप्त होगा।ग्राम पंचायत महलोई में 15.18 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। यह भवन ग्रामीणों के सामाजिक, सार्वजनिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए उपयोगी होगा। इसके साथ ही महलोई में उप स्वास्थ्य केंद्र के सामने 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित शेड का लोकार्पण किया गया। इससे स्वास्थ्य केंद्र आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को सुविधा मिलेगी।वहीं ग्राम आरमुड़ा में 14.35 लाख रुपये की लागत से आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। भवन के निर्माण से गांव के बच्चों को आंगनबाड़ी की बेहतर, सुरक्षित और व्यवस्थित सुविधा उपलब्ध होगी।वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य केवल निर्माण तक सीमित न रहें, बल्कि उनका सीधा और दीर्घकालिक लाभ ग्रामीणों को मिले। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर निगरानी रखने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा कराने में सहयोग करने की अपील की।उन्होंने कहा कि पुसौर क्षेत्र में अधोसंरचना विकास के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और सामाजिक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले समय में भी ग्रामीणों की आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।इस अवसर पर जनपद पंचायत पुसौर की अध्यक्ष श्रीमती हेमलता हरिशंकर चौहान, जिला पंचायत सदस्य श्री ब्रजेश गुप्ता, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती हेमालिनी प्रकाश गुप्ता, जनपद पंचायत सदस्य श्री कृष्ण प्रधान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
- -मिशन एजुकेशन के स्टेशनरी दान अभियान से जुड़े श्री अग्रवालरायपुर ।आज लखनपुर में जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने तथा उनकी पढ़ाई में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से मिशन एजुकेशन द्वारा संचालित स्टेशनरी दान अभियान में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने सहभागिता की। उन्होंने जरूरतमंद बच्चों के लिए आवश्यक शैक्षणिक सामग्री का दान कर इस सराहनीय पहल को अपना समर्थन दिया।मिशन एजुकेशन द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद बच्चों तक पढ़ाई में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्री पहुंचाई जा रही है। अभियान के तहत कॉपियां, पेन, पेंसिल, रबर, ज्यामिति बॉक्स सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि संसाधनों के अभाव में उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है। किसी बच्चे की पढ़ाई में किया गया सहयोग केवल एक वस्तु का दान नहीं, बल्कि उसके बेहतर भविष्य की दिशा में बढ़ाया गया महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में अपनी क्षमता के अनुसार योगदान देना चाहिए। छोटे-छोटे प्रयास मिलकर किसी बच्चे के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।उन्होंने कहा कि आर्थिक परिस्थितियां किसी बच्चे के सपनों के रास्ते में बाधा नहीं बननी चाहिए। बच्चों को बेहतर शिक्षा और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ते हैं।श्री अग्रवाल ने मिशन एजुकेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद बच्चों तक शैक्षणिक सामग्री पहुंचाने का यह प्रयास समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने आम नागरिकों से भी ऐसे सामाजिक सरोकारों से जुड़कर जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हर बच्चे को पढ़ने, बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने का अधिकार है। किसी बच्चे की शिक्षा में हमारा छोटा-सा योगदान उसके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बन सकता है।
- -नारायणपुर में आत्मसमर्पित 50 युवाओं के लिए 70.68 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि मंजूर-शांति और समृद्धि की नई भोररू 13 आत्मसमर्पितों को मिले 24.30 लाख रुपए के चेकरायपुर। हिंसा का मार्ग त्यागकर समाज की मुख्यधारा में लौटने वाले युवाओं के जीवन में नया उजियारा लाने की दिशा में नारायणपुर जिले ने एक और मील का पत्थर हासिल किया है। शासन की पुनर्वास नीति से प्रेरित होकर शस्त्रों के साथ आत्मसमर्पण करने वाले 50 पूर्व कैडर के लिए कुल 70 लाख 68 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की गई है। इसी पहल के तहत 07 अगस्त को नगर पालिका अध्यक्ष एवं कलेक्टर ने 13 आत्मसमर्पित युवाओं को उनके द्वारा समर्पित हथियारों के एवज में 24 लाख 30 हजार 600 रुपए की प्रोत्साहन राशि ससम्मान वितरित की।छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति भटक चुके युवाओं को भयमुक्त और स्वावलंबी जीवन जीने का सुअवसर प्रदान कर रही है। आत्मसमर्पण करने वाले नागरिकों को रोजगार, स्वरोजगार तथा वित्तीय सहायता के माध्यम से स्थायी रूप से समाज की प्रगति से जोड़ा जा रहा है, जिससे वे अपने और अपने परिवार के लिए एक सुरक्षित भविष्य गढ़ सकें।कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर नारायणपुर ने आत्मसमर्पितों का सहर्ष स्वागत करते हुए उन्हें शासकीय योजनाओं का पूर्ण लाभ उठाकर गरिमापूर्ण जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हिंसा छोड़ विकास का मार्ग अपनाना क्षेत्र में शांति, खुशहाली और प्रगति का नया अध्याय लिख रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि शेष पात्र हितग्राहियों को भी जल्द ही नियमानुसार स्वीकृत राशि प्रदान की जाएगी। जिले में शांति, विश्वास और पुनर्वास के इस दौर से क्षेत्र में खुशहाली का नया माहौल बन रहा है।
- -प्राथमिक इलाज के बाद विशेषज्ञ देखभाल के लिए रायपुर जंगल सफारी भेजा गयारायपुर। धमतरी वन परिक्षेत्र के गंगरेल वन क्षेत्र में गंभीर रूप से घायल मिले एक भारतीय अजगर (पायथन मोलुरस) को वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। धमतरी में प्राथमिक उपचार देने के बाद अजगर को बेहतर इलाज और निरंतर निगरानी के लिए रायपुर स्थित नंदनवन जंगल सफारी भेज दिया गया है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उसका स्वास्थ्य सुधर रहा है।मामला 8 अगस्त का है, जब गंगरेल के जंगल में एक विशालकाय अजगर को लहूलुहान अवस्था में देखा गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने सर्प मित्र नीरज पांडेय के सहयोग से अजगर का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित रूप से धमतरी वन परिक्षेत्र कार्यालय लाया गया। वन परिक्षेत्र अधिकारी, धमतरी और डिप्टी रेंजर की मौजूदगी में पशु चिकित्सक ने अजगर की चिकित्सकीय जांच की। परीक्षण के दौरान अजगर के सिर, पूंछ और शरीर के कई हिस्सों में गहरे घाव पाए गए। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी ने उस पर भारी पत्थर या किसी कठोर वस्तु से जानबूझकर हमला किया था।डॉ. मयंक पटेल द्वारा तुरंत प्राथमिक उपचार देने और आवश्यक दवाएं प्रदान करने के बाद अजगर की स्थिति स्थिर हुई। डिप्टी रेंजर ने बताया कि अजगर के घाव गहरे हैं, इसलिए उसे उच्च स्तरीय देखभाल और निरंतर विशेषज्ञ निगरानी की आवश्यकता थी। इसी उद्देश्य से शनिवार रात को अजगर को राजधानी रायपुर के जंगल सफारी स्थानांतरित कर दिया गया, जहां वन्यजीव विशेषज्ञों की टीम उसकी रिकवरी पर नज़र बनाए हुए है।वन विभाग ने इस घटना के बाद आम नागरिकों से वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता और सतर्कता बरतने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि कोई भी घायल या भटकता हुआ वन्यजीव दिखने पर उसे नुकसान न पहुंचाएं और न ही स्वयं पकड़ने का प्रयास करें। ऐसे मामलों की सूचना तत्काल वन विभाग या स्थानीय पुलिस को दें, क्योंकि वन्यजीवों का संरक्षण हम सभी की साझी जिम्मेदारी है।
-
-महिला आयोग सदस्य ने सखी सहेली सेंटर और नारी निकेतन का किया निरीक्षण
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती दीपिका शोरी ने दंतेवाड़ा स्थित सखी सहेली सेंटर और नारी निकेतन का आकस्मिक निरीक्षण कर महिलाओं की सुरक्षा, महिलाओं के अधिकारों और उन्हें मिल रही सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सखी सहेली सेंटर (वन स्टॉप सेंटर) और नारी निकेतन दोनों ही संकट में फंसी महिलाओं की मदद करने वाली सरकारी संस्थाएं हैं। सखी सेंटर महिलाओं को तत्काल चिकित्सा, कानूनी सलाह, काउंसलिंग और कुछ दिनों का अस्थायी आश्रय देता है। वहीं नारी निकेतन लंबे समय के सुरक्षित आवास और पुनर्वास के लिए एक स्थायी आश्रय गृह है।श्रीमती शोरी ने सखी सहेली सेंटर और नारी निकेतन का निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं से जुड़े मामलों में पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ काम किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी पीड़ित महिला को न्याय मिलने में देरी नहीं होनी चाहिए। त्वरित और निःशुल्क सहायता तथा न्याय उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। जिन मामलों में कोई समस्या या बाधा हो, उन्हें तुरंत महिला आयोग के संज्ञान में लाया जाए। श्रीमती दीपिका शोरी ने नारी निकेतन में रह रही महिलाओं से बातचीत कर स्वास्थ्य, भोजन, रहन-सहन और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। महिलाओं ने उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती शोरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग और राष्ट्रीय महिला आयोग का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण और न्याय दिलाना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए समाज में जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी सहायता सेवाओं की जानकारी देना समय की जरूरत है। जागरूक और शिक्षित बालिका आगे चलकर आत्मनिर्भर और सशक्त महिला बनती है, जो परिवार और समाज दोनों को मजबूत बनाती है।श्रीमती दीपिका शोरी ने कहा कि बालिकाओं को बचपन से ही शिक्षा के साथ कानूनी जानकारी और आत्मविश्वास देना जरूरी है, ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और किसी भी गलत व्यवहार का साहसपूर्वक विरोध कर सकें। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा कानूनों और सहायता योजनाओं की जानकारी देने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाएगा। इससे महिलाओं की सुरक्षा मजबूत होगी और उन्हें न्याय तथा संरक्षण से जुड़ी शासकीय सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। - -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से दूरभाष पर की चर्चा-संकट की इस घड़ी में असम के भाई-बहनों के साथ पूरी एकजुटता से खड़ा है छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री सायरायपुर। असम में बाढ़ से उत्पन्न गंभीर परिस्थितियों के बीच मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मानवीय संवेदना और अंतरराज्यीय सहयोग की भावना के साथ बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान करने का निर्णय लिया है। यह राशि असम में चल रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यों में सहयोग के लिए प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने आज असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंत बिस्वा सरमा से दूरभाष पर चर्चा कर राज्य में बाढ़ से उत्पन्न परिस्थितियों की जानकारी ली। उन्होंने बाढ़ के कारण प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में छत्तीसगढ़ की जनता असम के अपने भाई-बहनों के साथ पूरी एकजुटता से खड़ी है।
- -तीन बहनों का एक साथ मेडिकल में चयन पूरे प्रदेश के लिए है प्रेरणादायी उदाहरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मारायपुर। कबीरधाम जिले के नेउर गाँव की तीन प्रतिभाशाली बहनों किरण, ज्योति और सुमन महोबिया ने इस वर्ष नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज नेउर गाँव पहुंच, तीनों छात्राओं से उनके घर पर मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने छात्राओं की माता श्रीमती भगवती महोबिया और पिता श्री राम महोबिया एवं परिजनों से भी मुलाकात की तथा तीनों बेटियों की इस उपलब्धि के लिए पूरे परिवार को बधाई दी और कहा कि एक ही परिवार की तीन बहनों का एक साथ मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफल होना न केवल पूरे परिवार के लिए खुशी का अवसर है, बल्कि क्षेत्र और जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण है।उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि एक ही घर में रहकर तीन बहनों का एक साथ नीट जैसी कठिन परीक्षा की तैयारी करना और सफलता हासिल करना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इस सफलता से जिले के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी कि नियमित मेहनत, सही दिशा और दृढ़ संकल्प के साथ बड़े लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि तीनों बहनों की सफलता उन विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा है, जो अपने गाँव या घर पर रहकर सीमित संसाधनों के बीच बड़े लक्ष्य की तैयारी कर रहे हैं। मुलाकात के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने तीनों छात्राओं से उनकी स्कूली पढ़ाई, नीट परीक्षा की तैयारी और आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं से कहा कि अब मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेकर पूरी लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई करें तथा अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ें और माता-पिता व परिवार के सपनों को अपने कार्यों और उपलब्धियों से पूरा करें। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री विदेशी राम धुर्वे सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने छात्राओं को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉक्टर के रूप में शिक्षा पूरी करने के बाद अच्छे संस्थानों और अस्पतालों में कार्य कर अनुभव प्राप्त करें। साथ ही उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के साथ अपने क्षेत्र और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी बनाए रखें। अपनी शिक्षा और अनुभव का उपयोग जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए करने का प्रयास करें, ताकि आपकी सफलता का लाभ समाज और स्थानीय लोगों तक भी पहुंच सके।तीनों बहनों ने घर पर रहकर ऑनलाइन कोचिंग के माध्यम से नीट परीक्षा की तैयारी की। पढ़ाई के दौरान तीनों एक-दूसरे का सहयोग करती रहीं और अपने लक्ष्य को लेकर लगातार प्रयासरत रहीं। उनकी यह उपलब्धि विशेष रूप से इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि दो बहनों ज्योति और सुमन ने अपने पहले ही प्रयास में नीट परीक्षा उत्तीर्ण की है, दोनों ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बोड़ला से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है। जबकि बड़ी बहन किरण ने अपने दूसरे प्रयास में सफलता हासिल की है। उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर, पांडातराई से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की है।














.jpg)












