राष्ट्रपति 17 जून को वायुसेना अकादमी में संयुक्त स्नातक परेड का निरीक्षण करेंगी
हैदराबाद. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 17 जून को डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में संयुक्त स्नातक परेड (सीजीपी) का निरीक्षण करेंगी। इस संबंध में सोमवार को यहां एक रक्षा विज्ञप्ति में कहा गया कि पूर्ण सैन्य वैभव के साथ 211वें पाठ्यक्रम की संयुक्त स्नातक परेड 17 जून को वायुसेना अकादमी डुंडीगल में आयोजित की जाएगी। विज्ञप्ति में कहा गया कि राष्ट्रपति सीजीपी की मुख्य अतिथि और निरीक्षण अधिकारी होंगी।
इसमें कहा गया कि परेड के बाद वायुसेना के विभिन्न विमान हवाई करतब भी दिखाएंगे।

.jpeg)







.jpg)
Leave A Comment