ब्रेकिंग न्यूज़

 रेलवे स्टेशन पर करंट लगने से स्कूल शिक्षिका की मौत

 नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह से हो रही बारिश के बीच नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन परिसर में 34 वर्ष की एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बिजली के तार के संपर्क में आने से महिला को करंट लग गया जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि यह घटना स्टेशन के निकास द्वार संख्या-1 के निकट उस समय हुई जब महिला साक्षी आहूजा (34) चंडीगढ़ के लिए ट्रेन पकड़ने जा रही थी। पुलिस ने बताया कि घटना के समय महिला के साथ उसके पिता, मां, भाई, बहन और दो बच्चे भी थे। पुलिस ने बताया कि आहूजा लक्ष्मी नगर क्षेत्र के प्रियदर्शनी विहार में लवली पब्लिक स्कूल में शिक्षिका थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार लगातार हो रही बारिश के बीच पीड़िता स्टेशन की ओर जा रही थी, तभी उसने अपना संतुलन खो दिया और उसने बिजली का एक खंभा पकड़ा और उसी दौरान कुछ खुले तारों के संपर्क में आ गई। पुलिस उपायुक्त (रेलवे) अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि सहायक उप-निरीक्षक गायकवाड़ के साथ पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और आहूजा को लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पीड़िता की बहन माधवी चोपड़ा ने संबंधित अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एक शिकायत दर्ज करायी है। गुप्ता ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 287 और 304-ए के तहत एक मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया, ‘‘हमने भारतीय रेलवे के अधिकारियों से बात की है, जो अपने स्तर पर इस मामले की जांच कर रहे हैं कि लापरवाही के लिए कौन जिम्मेदार है।'' महिला के परिवार में पति और दो बच्चे हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english