प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह समेत भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बुधवार को यहां बैठक की। सरकार तथा संगठन में बदलाव की अटकलों के बीच, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा भी बैठक में शामिल हुए।
पार्टी साल के अंत में होने वाले अहम विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी में जुट गई है। बैठक के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
यह बैठक ऐसे वक्त में हुई है जब शाह, नड्डा और भाजपा महासचिव (संगठन) बी एल संतोष संगठन तथा राजनीतिक मुद्दों पर लगातार बैठकें कर रहे हैं।

.jpeg)





.jpg)

.jpg)
Leave A Comment