केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा - मोदी सरकार के नौ वर्ष भारत के लिए गौरव और सुरक्षा का काल
नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि मोदी सरकार के नौ वर्ष गरीबों के कल्याण, गौरवान्वित और सुरक्षित भारत का काल हैं। गुरुवार को बिहार के लखीसराय में एक जनसभा में श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले नौ वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
श्री शाह ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दलों को एकजुट करने के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयास की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने विपक्षी एकता को एक दिखावा बताया। श्री शाह ने कहा कि नीतीश कुमार राज्य में अपनी कुर्सी बचाए रखने की कोशिश में हैं। उन्होंने कहा कि कहा कि जिन 20 विपक्षी दलों को नीतीश कुमार एकजुट कर रहे है उन दलों पर वर्ष 2004 से 2014 के बीच 20 लाख करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप है।
श्री शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने पिछले 20 वर्षों में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के लिए कई बार लॉन्च करने के विफल प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि पिछली बार के दो लोकसभा चुनावों की तरह 2024 के चुनाव में भी जनता प्रधानमंत्री मोदी को ही फिर से चुनेगी क्योंकि अब भ्रष्ट राजनीतिक दलों के लिए कोई जगह नहीं बची है।







.jpg)

.jpg)
Leave A Comment