चंद्रयान-3 और आदित्य एल1 प्रधानमंत्री मोदी की प्रगतिशील नीतिगत फैसलों का नतीजा : जितेंद्र सिंह
जम्मू. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि चंद्रयान-3 और आदित्य एल1 मिशन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रगतिशील नीतिगत फैसलों का नतीजा है। उन्होंने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पास अब अंतरिक्ष विज्ञान में अमेरिकी एजेंसी नासा और रूसी एजेंसी रोसकॉसमोस से मुकाबला करने की क्षमता है। चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल इसरो के चंद्रयान कार्यक्रम के तहत तीसरा मिशन था, जिसने 23 अगस्त को चंद्रमा के सतह पर सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग' की। इसके साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर उतारने वाला पहला और चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला चौथा देश बन गया। इसरो ने शनिवार को सूर्य के वातावरण का अध्ययन करने के लिए आदित्य-एल1 को प्रक्षेपित किया।



.jpg)





.jpg)
Leave A Comment