चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए ममता ने रखा मेडिकल में डिप्लोमा पाठ्यक्रम का विचार
कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को राज्य के अस्पतालों में चिकित्सा कर्मियों की कमी को पूरा करने के लिए मेडिकल में डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू करने का प्रस्ताव दिया। ममता ने राज्य के स्वास्थ्य सचिव एन.एस. निगम से प्राथमिक स्वास्थ्य इकाइयों के लिए और अधिक चिकित्सा कर्मियों को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से इस तरह का पाठ्यक्रम शुरू करने के कानूनी पहलुओं पर गौर करने को कहा। बनर्जी ने राज्य सचिवालय में आयोजित ‘उत्कर्ष बांग्ला' की समीक्षा बैठक के दौरान कहा, “आप (निगम) कृपया पता लगाएं कि क्या हम चिकित्सा कर्मियों के लिए डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू कर सकते हैं, जैसे हम इंजीनियरों के लिए करते हैं। कई लड़कों और लड़कियों को मेडिकल पाठ्यक्रम में दाखिला लेने का अवसर मिलेगा।” स्वास्थ्य मंत्रालय का काम भी संभाल रहीं बनर्जी ने कहा कि नियमित एमबीबीएस पाठ्यक्रम में मेडिकल स्नातक होने के लिए कम से कम पांच साल लगते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि डिप्लोमा पाठ्यक्रम चिकित्सा कर्मियों की कमी को दूर करेगा। उन्होंने स्वास्थ्य सचिव से इस प्रस्ताव पर विचार के लिये चार सदस्यीय समिति गठित करने को भी कहा।




.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment