विकसित भारत बजट शिक्षा से स्वरोजगार तक मोदी जी के विजन का सशक्त प्रतिबिंब : अमित शाह
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2047 तक विकसित भारत के निर्माण और अगले 25 वर्षों के रोडमैप को दर्शाने वाले बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई दी। अमित शाह ने कहा, मैं विकसित भारत बजट द्वारा रखे गए शानदार मील के पत्थर के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी को बधाई देता हूं, जिसमें मोदी सरकार ने वित्तीय समझ के साथ विकास को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता को ज़ोरदार तरीके से दोहराया है। उन्होंने कहा कि यह बजट राजकोषीय घाटे को 4.5% से नीचे रखने के लक्ष्य को पूरा करता है।
सोशल मीडिया हैंडल एक्स (X) प्लेटफॉर्म पर पोस्ट्स की श्रंखला में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा “मैन्युफैक्चरिंग से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक, स्वास्थ्य से लेकर टूरिज्म तक, ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर AI तक, स्पोर्ट्स से लेकर तीर्थों तक, विकसित भारत बजट हर गांव, हर कस्बे और हर शहर के युवाओं, महिलाओं तथा किसानों के सपनों को शक्ति देकर उन्हें पूरा करने वाला बजट है। 2047 तक विकसित भारत के निर्माण और अगले 25 वर्षों के रोडमैप को दर्शाने वाले इस बजट के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी जी और वितंत मंत्री निर्मला सीतारमण जी का हर भारतवासी की ओर से हार्दिक अभिनंदन।”
अमित शाह ने कहा कि विकसित भारत बजट भारत को एक ऐसे राष्ट्र के रूप में दर्शाता है जो अपनी ताकत पर भरोसा रखते हुए एक उभरते हुए आर्थिक पावर सेंटर के तौर पर अपनी नई पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड के बाद प्रधानमंत्री मोदी जी की दूरदर्शी आर्थिक नीतियों ने भारतीय अर्थव्यवस्था को रफ्तार दी है। शाह ने कहा कि विकसित भारत बजट भारत को वैश्विक मंच पर सबसे आकर्षक निवेश गंतव्य के तौर पर मजबूत करने के प्रयासों को गति देता है, जिसमें पारंपरिक से लेकर नए ज़माने के सभी सेक्टर शामिल हैं।
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा “बजट 2026-27 के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी जी ने सिद्ध किया है कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि हमारी सरकार का संकल्प है। इस बजट में न सिर्फ हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर नागरिक को सशक्त बनाने का एक स्पष्ट ब्लूप्रिंट है, बल्कि उसे प्रोत्साहन देने का एक जमीनी विजन भी है, जो उसे हर कदम पर मदद करेगा। विकसित भारत बजट एक ऐसे भारत के निर्माण का विजन है, जो विश्व में हर क्षेत्र में अग्रणी हो।”
अमित शाह ने कहा कि विकसित भारत बजट भारत को एक ऐसे राष्ट्र के रूप में दर्शाता है जो अपनी ताकत पर भरोसा रखते हुए एक उभरते हुए आर्थिक पावर सेंटर के तौर पर अपनी नई पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड के बाद प्रधानमंत्री मोदी जी की दूरदर्शी आर्थिक नीतियों ने भारतीय अर्थव्यवस्था को रफ्तार दी है। शाह ने कहा कि विकसित भारत बजट भारत को वैश्विक मंच पर सबसे आकर्षक निवेश गंतव्य के तौर पर मजबूत करने के प्रयासों को गति देता है, जिसमें पारंपरिक से लेकर नए ज़माने के सभी सेक्टर शामिल हैं।
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि विकसित भारत बजट में पूंजीगत व्यय के लिए ₹12.2 लाख करोड़ आवंटित कर प्रधानमंत्री मोदी जी के भविष्य के लिए तैयार भारत के विज़न को गति देने का काम किया गया है, जहां विकास बड़े शहरों से आगे तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि नए रेल कॉरिडोर, राष्ट्रीय जलमार्ग और बेहतर कनेक्टिविटी के माध्यम से टियर 2 और टियर 3 शहरों तक पहुँचने का लक्ष्य नौकरियों में वृद्धि को बढ़ावा देगा, जिससे भारत की आकांक्षाएं नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगी।
अमित शाह ने कहा कि विकसित भारत बजट, भारत में कनेक्टिविटी को अभूतपूर्व गति देगा। उन्होंने कहा कि आज बजट में सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा की गई है, जिनका लक्ष्य हमारे देश के प्रमुख आर्थिक और जनसंख्या केंद्रों में शहरों के बीच कनेक्टिविटी को तेज़ गति देना और यात्रा के समय को कम करना है।
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा “महात्मा गांधी जी के ग्राम स्वराज के स्वप्न को साकार करने की दिशा में विकसित भारत बजट में ‘महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना’ की शुरुआत का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और बुनकरों, किसानों तथा हथकरघा उद्योग को नया संबल प्राप्त होगा। तटीय क्षेत्रों में कोकोनट प्रमोशन स्कीम से 3 करोड़ किसानों को लाभ, काजू-कोको के उत्पादन एवं निर्यात को बढ़ावा व चंदन संरक्षण का निर्णय यह दर्शाता है कि मोदी जी किसानों की समृद्धि और कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।”
उन्होंने कहा कि MSMEs को भारत की ग्रोथ स्टोरी का चैंपियन बनाते हुए विकसित भारत बजट प्रधानमंत्री मोदी जी के उस विज़न को साकार करता है, जिसमें ₹10,000 करोड़ के ग्रोथ फंड के साथ एक स्पष्ट त्रिपक्षीय फ्रेमवर्क के ज़रिए ज़मीनी स्तर से अर्थव्यवस्था को मज़बूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्रावधान टियर 2 और टियर 3 शहरों में MSMEs को स्ट्रक्चर्ड प्रोफेशनल मदद के ज़रिए अपने लक्ष्य हासिल करने में मदद करेगा।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा “विकसित भारत बजट में पशुधन के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने का एक दूरदर्शी निर्णय लिया गया है। पशु चिकित्सकों की संख्या बढ़ाने, वेटरनरी सेंटरों और ट्रेनिंग सेंटरों के विस्तार से पशुधन आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। डेयरी और पोल्ट्री क्षेत्र के लिए क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी देने, 500 सरोवरों के विकास से मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और वैश्विक बाजार उपलब्ध कराने जैसे निर्णय मोदी सरकार के किसानों की आय बढ़ाने के संकल्प की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।”
अमित शाह ने कहा “विकसित भारत बजट में मोदी सरकार द्वारा धोलावीरा सहित 15 पुरातात्विक स्थलों को सांस्कृतिक गंतव्य के रूप में विकसित करने का निर्णय भारत की प्राचीन संस्कृति को वैश्विक मंच पर स्थापित करेगा। पूर्वोत्तर के 5 राज्यों में बौद्ध सर्किट के निर्माण, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और अराक्कू घाटी में माउंटेन ट्रेल्स तथा ओडिशा, कर्नाटक और केरल में टर्टल ट्रेल्स विकसित करने से इन क्षेत्रों में विकास को नई गति मिलेगी और इको-टूरिज्म को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी की स्थापना से युवाओं को कौशल और रोजगार के अवसर मिलेंगे तथा पर्यटन क्षेत्र को भी नई मजबूती मिलेगी।”
गृह मंत्री ने कहा “विकसित भारत बजट शिक्षा से स्वरोजगार तक मोदी जी के विजन का सशक्त प्रतिबिंब है। बड़े औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स कॉरिडोर के आसपास 5 यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स के विकास से एजुकेशन-इंडस्ट्री इंटीग्रेशन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, चार टेलिस्कोप इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं के निर्माण व अपग्रेडेशन से अनुसंधान को नई गति मिलेगी। नेशनल डिजाइन इंस्टिट्यूट, 15,000 सेकेंडरी स्कूलों और 500 कॉलेजों में AVGC लैब्स की स्थापना तथा ‘एजुकेशन टू एम्प्लॉयमेंट एंड एंटरप्राइज’ हाई-पावर्ड कमेटी का गठन नई पीढ़ी को कौशल-संपन्न बनाकर हर क्षेत्र में अग्रणी भारत के निर्माण के संकल्प को दर्शाता है।”
अमित शाह ने कहा कि विकसित भारत बजट हमारे युवाओं की शक्ति के उपयोग से देश को समृद्धि के एक नए युग में ले जा रहा है, जिसके लिए 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएशन ट्रेनिंग शुरू की गई है, और सस्ते स्पोर्ट्स सामान देने के लिए खास पहल की गई है। उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर, IT, टेक्सटाइल, हॉस्पिटैलिटी, टूरिज्म, कॉर्पोरेट कंप्लायंस में युवाओं के करियर को लॉन्च कर, बजट उनकी तरक्की की गाड़ी को आगे बढ़ा रहा है।


.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
Leave A Comment