ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर राष्ट्रीय सम्मेलन में मंत्रियों ने प्रधानमंत्री की सराहना की

नयी दिल्ली.  नरेन्द्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किये गये एक राष्ट्रीय सम्मेलन में शनिवार को केंद्रीय मंत्रियों ने लोगों की सोच और आम आदमी के जीवन में बदलाव लाने के लिए प्रधानमंत्री के ‘निर्णायक नेतृत्व' की सराहना की। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 2047 तक राष्ट्र को नयी ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए लोगों से मोदी के नेतृत्व में अपना विश्वास बनाये रखने का भी आग्रह किया। उन्होंने भ्रष्टाचार से लड़ने के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया। दूरदर्शन द्वारा आयोजित दिन भर के सम्मेलन में, मोदी सरकार की उपलब्धियों के बखान वाली ‘नौ साल--सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण' शीर्षक वाली एक पुस्तिका भी जारी की गई। कार्यक्रम में उद्योगपतियों, खेल जगत की शख्सियतों, अभिनेताओं और पर्यावरणविदों ने भी भागीदारी की। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और चेयरमैन सुनील मित्तल ने कहा कि भारत में 2027 तक पांच लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की क्षमता है। मित्तल ने कहा कि सामान्य रूप से व्यवसायों को निर्णायक नेतृत्व की जरूरत होती है और भारत में लंबे समय के बाद न केवल पूर्ण बहुमत वाली सरकार है बल्कि एक ऐसा नेता भी है, जिसे वैश्विक नेता के रूप में मान्यता प्राप्त है। सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी लोगों की सोच में बदलाव लाये हैं और अपने सेवाभाव से देश के लोगों का भरोसा हासिल किया है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में भ्रष्टाचार बड़े पैमाने पर था, जबकि 2014 से भ्रष्टाचार का नाम भी नहीं है। सीतारमण ने कहा कि सरकार ने पिछले नौ वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में कई उपलब्धियां हासिल की हैं और प्रत्येक श्रेणी में इसने हर गुजरते साल के साथ अपने प्रदर्शन में सुधार किया है। वित्त मंत्री ने कहा कि आंकड़ों से परे ''कुछ ऐसा है, जो मुझे आपको बताना है। आज सोच बदल गई है। शासन करने वालों ने अपनी सोच बदल दी है। जिन लोगों ने ऐसी सरकार को वोट दिया है, वे अपने दोस्तों और परिवारों के बीच भी सोच में बदलाव देखते हैं।'' उन्होंने कहा, ''पहले की सरकार से लोगों को कोई उम्मीद नहीं थी। हमने सोचा था कि यह देश भ्रष्टाचार के लिए ही जाना जाएगा। लोगों ने इस देश में व्यवसाय करना छोड़ दिया। लेकिन आज, भारत में सोच बदली है। लोगों को लगता है कि सरकार उनके प्रति जवाबदेह है। उनकी भलाई के लिए काम करेगी। ऐसा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के कारण हुआ।'' केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले नौ वर्षों में आम आदमी के जीवन में अभूतपूर्व बदलाव सिर्फ इसलिए संभव हो पाया, क्योंकि मतदाताओं ने निर्णय लेने वाले एक नेता का समर्थन किया। ठाकुर ने दावा किया कि पहले भारतीय अर्थव्यवस्था की हालत खराब थी और वह भ्रष्टाचार से जूझ रही थी, लेकिन मोदी के नेतृत्व में यह दुनिया की पांच शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गई है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों और जमीनी स्तर पर उठाये गये कदमों के कारण भारत दो साल में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के आने के बाद 2014 से देश में तेजी से सामाजिक और आर्थिक बदलाव आया है।
 
बायोकॉन की कार्यकारी चेयरपर्सन किरण मजूमदार-शॉ ने कार्यक्रम में वीडियो संदेश के जरिए कहा कि उन्होंने पिछले नौ वर्षों में कई परिवर्तनकारी पहल हुईं, जिसने समाज के सभी वर्गों को प्रभावित किया है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english