ओडिशा ने 82 शवों की पहचान के लिए छत्तीसगढ़ सहित अन्य पड़ोसी राज्यों से संपर्क किया
भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने करीब एक सप्ताह पहले हुई बालासोर रेल दुर्घटना में मृतकों के 82 शव मिलने के बाद उनकी पहचान के लिए .गुरुवार को पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड के अधिकारियों से चर्चा की और यहां संरक्षित शवों की शीघ्र पहचान तथा निपटान में मदद मांगी। भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) के आयुक्त विजय अमृत कुलंगे ने कहा, ‘‘हम शवों के दावेदारों को सत्यापित करने और पहचान प्रक्रिया को तेज करने के लिए अन्य राज्यों की सरकार के अधिकारियों के साथ भी समन्वय कर रहे हैं।'' कुलंगे ने कहा कि बीएमसी रेलवे और भुवनेश्वर-एम्स के बीच समन्वय कर रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के अधिकारियों से शवों की पहचान में तेजी लाने में मदद करने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘पीड़ितों के परिजनों की मदद करने के लिए नियंत्रण केंद्र बनाया गया है। शव लेने आने वाले लोगों के लिए भोजन और रहने की भी व्यवस्था की जा रही है।'' भुवनेश्वर-एम्स ने कहा कि संस्थान में रखे गए 162 शवों में से 80 शवों को मृत व्यक्तियों के परिवारों को सौंप दिया गया है, जबकि 82 शवों की पहचान अब तक नहीं की जा सकी है। file photo

.jpg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpg)
Leave A Comment