ब्रेकिंग न्यूज़

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 43 लाख छात्रों को 1,043 करोड़ रुपये की मुफ्त शिक्षा किट वितरित कीं

 क्रोसुरु (आंध्र प्रदेश)। आंध्र प्रदेश में शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए सोमवार को स्कूल फिर से खोले गए और इस दौरान मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने पलनाडु जिले में ‘जगनन्ना विद्या कनुका' योजना के तहत 43 लाख से अधिक छात्रों को मुफ्त शिक्षा किट वितरित कीं। सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों से संबंधित छात्रों को वितरित की गईं प्रत्येक किट में द्विभाषी पाठ्यपुस्तकें, नोटबुक, कार्य पुस्तिकाएं, तीन जोड़ी स्कूल परिधान, एक जोड़ी जूते, दो जोड़ी मोजे, बेल्ट, स्कूल बैग, अंग्रेजी-तेलुगु शब्दकोश (छठी से 10वीं कक्षा तक) और एक सचित्र शब्दकोश (पहली से पांचवीं कक्षा तक) शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने क्रोसुरु गांव में 1,043 करोड़ रुपये की ये किट वितरित कीं।
 रेड्डी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “आज से स्कूल के दरवाजे खुल रहे हैं और घंटी बजने से पहले, मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी सरकार उन सभी बच्चों को किट दे रही है जिन्हें यह मिलनी चाहिए।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english