केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने एक उच्चस्तरीय बैठक में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की
नई दिल्ली। केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कल एक उच्चस्तरीय बैठक में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। अरब सागर से उठा यह चक्रवाती तूफान तेजी से बढ रहा है। इसके 15 जून के दोपहर तक गुजरात के तट से टकराने की संभावना है।
बैठक में सर्बानंद सोनोवाल ने वरिष्ठ अधिकारियों को आदेश दिया कि वे तूफान के प्रभाव में आने वाले क्षेत्रों में लोगों के जानमाल की सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था करें। उन्होंने पोत परिवहन महानिदेशक को तूफान के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी बंदरगाह समय-समय पर चक्रवात की ताजा स्थिति और इससे निपटने की तैयारियों की नियमित जानकारी देते रहेंगे।


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpg)
Leave A Comment