बीएसएफ ने भारत पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक ड्रोन को मार गिराया
जयपुर ।सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कर रहे एक ड्रोन को मार गिराया। करनपुर थाना प्रभारी बलवंत राम ने बताया कि रविवार देर रात अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव 23 ओ में ड्रोन के घुसने की आवाज सुनकर बीएसएफ के जवानों ने अंधाधुंध फायरिंग कर उसे मार गिराया। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के संदेह में सोमवार को तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन दुर्घटनाग्रस्त ड्रोन के पास कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि बीएसएफ मामले की जांच कर रही है।

.jpg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpg)
Leave A Comment