पिछले वित्तवर्ष में विकास दर 7.2 प्रतिशत थी, जो अपेक्षाओं से अधिक है: नागेश्वरन
पिछले वित्तवर्ष में विकास दर 7.2 प्रतिशत थी, जो अपेक्षाओं से अधिक है: नागेश्वरन
कोच्चि. भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार, डॉ वी अनंत नागेश्वरन ने सोमवार को कहा कि मार्च 2023 को समाप्त वित्त वर्ष (2022-23) के लिए वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि 7.2 प्रतिशत थी, जो उम्मीदों से अधिक है। ‘एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया' (एसोचैम) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नागेश्वरन ने भारतीय अर्थव्यवस्था की वर्तमान स्थिति के बारे में बताया और कहा कि सरकार मध्यम अवधि के प्रदर्शन को लेकर आशान्वित है। नागेश्वरन ने कहा, ‘‘हमारे पास भारतीय अर्थव्यवस्था के बारे में साझा करने के लिए एक अच्छी खबर है। मार्च 2023 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि उम्मीदों से बढ़कर 7.2 प्रतिशत थी। हम उम्मीद करते हैं कि यह 7.2 प्रतिशत से भी अधिक होगी।'' उन्होंने बताया कि आंकड़ों से पता चलता है कि भारत की चौथी तिमाही की जीडीपी 6.1 प्रतिशत वास्तव में इस बिंदु पर कई अन्य देशों की तुलना में बहुत बेहतर थी।


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpg)
Leave A Comment