जलवायु परिवर्तन से दुनियाभर में उभयचर प्रजातियां खतरे में आ गई है: अध्ययन
नयी दिल्ली,। जलवायु परिवर्तन के कारण दुनियाभर में उभयचर प्रजातियां प्रभावित हो रही हैं। ‘नेचर जर्नल' में प्रकाशित नए अध्ययन में यह जानकारी दी गई है। अध्ययन के अनुसार भारत में 426 प्रजातियों में से 136 को खतरे में पाया गया। शोधकर्ताओं की एक टीम में वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद-सेलुलर और आणविक जीवविज्ञान केंद्र (सीएसआईआर-सीसीएमबी), हैदराबाद और अन्य भारतीय संस्थान शामिल हैं। इसके अनुसार, ‘‘उच्च उभयचर विविधता वाले राज्यों में, केरल में 178 प्रजातियां हैं, जिनमें से 84 खतरे में हैं, तमिलनाडु 128 प्रजातियों के साथ दूसरे स्थान पर है, जिनमें से 54 खतरे में हैं और कर्नाटक 100 प्रजातियों के साथ तीसरे स्थान पर है, जिनमें से 30 खतरे में हैं।'' अध्ययन के अनुसार, भारत के पश्चिमी घाट उन क्षेत्रों में से थे, जहां खतरे वाली प्रजातियों की सबसे बड़ी सांद्रता दर्ज की गई थी। अन्य क्षेत्रों में कैरेबियाई द्वीप, मेसोअमेरिका, उष्णकटिबंधीय एंडीज, पश्चिमी कैमरून और पूर्वी नाइजीरिया, मेडागास्कर और श्रीलंका के पहाड़ और जंगल शामिल हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि उभयचरों की स्थिति लगातार खराब हो रही है, अध्ययन की गई लगभग 40 प्रतिशत प्रजातियों को खतरे के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

.jpg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Leave A Comment