पूर्वोत्तर मानसून की शुरुआत
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने घोषणा की है कि पूर्वोत्तर मानसून शुरू हो गया है। विभाग ने बताया है कि तमिलनाडु और केरल में बारिश की उम्मीद है। दक्षिण और मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर उत्तर-पूर्वी हवाओं के मजबूत होने के बाद पूर्वोत्तर मानसून शुरू हुआ। चक्रवाती तूफान तेज दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में बदल गया है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान एक सौ 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ इसके चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इस चक्रवात के 25 अक्टूबर के आसपास यमन-ओमान तटों को पार करने की उम्मीद है।
वहीं, बंगाल की खाड़ी में दक्षिण-पश्चिम और आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है, जो 22 अक्टूबर के आसपास पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक दबाव में बदल जाएगा। इसके कारण ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में 24 और 25 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा हो सकती है।










Leave A Comment