मन और मस्तिष्क का तालमेल बिठाने में मदद करता है यह रत्न
मीन राशि का स्वामी गुरु बृहस्पति है। 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच जन्मे लोग मीन राशि के होते हैं। इस राशि के लोगों के मन में भय और असुरक्षा की भावना होती है। मीन राशि के लोग संवेदनशील, विचारशील और अत्यधिक भावुक होते हैं। इस राशि के लोग अपने जीवनसाथी के प्रति बेहद समर्पित होते हैं। मीन राशि के लोग आशावादी और निराशावादी दोनों स्वभाव के होते हैं।
रत्नशास्त्र में हर राशि के लिए एक विशेष रत्न के बारे में बताया गया है जिसे धारण करने से ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है और बिगड़े हुए काम बनने लगते हैं। इससे जीवन में आने वाली मुसीबत को पार करने में मदद मिलती है। आइये जानते हैं मीन राशि के लिए भाग्यशाली रत्न।
ज्योतिष शास्त्र की बारहवीं राशि मीन के लिए भाग्यशाली रत्न एक्वामरीन है। इस रत्न को धारण करने से मीन राशि वालों के लिए सबसे महत्वपूर्ण ग्रह नेपच्युन संतुष्ट होता है। यह रत्न मीन राशि वालों के जीवन मे सकारात्मक प्रभाव डालने के साथ ही साथ उन्हें आकर्षक और निडर बनाता है। मन और मस्तिष्क के बीच आपसी तालमेल बिठाने में मदद करता है। मीन राशि की महिलाओं को सौभाग्य की प्राप्ति के लिए यह रत्न बहुत मददगार साबित होता है।
मीन राशि की महिलाएं को उचित फैसला लेने में मदद करता है। इसके अलावा मीन राशि के जातक नीलम, ब्लडस्टोन, जेड, माणिक्य, और जैस्पर रत्न धारण कर सकते हैं।
फाइल फोटो
Leave A Comment