ब्रेकिंग न्यूज़

 भारत में है एक ऐसी  झील जिसमें तैरते हैं सैंकड़ों कंकाल
 उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित रूपकुंड झील अपने आप में एक अनसुलझी पहेली है। इसे कंकाल झील या रहस्य्मयी झील के नाम से भी जाना जाता है। यह झील घने जंगलों से घिरी है और हिमालय की दो चोटियों त्रिशूल और नंदघुंगटी के तल के पास स्थित है। इस झील की पर लगभग 5,092 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है और इसकी गहराई लगभग 2 मीटर है। यह झील पर्यटकों के लिए एक आकर्षण का केंद्र है। हर साल जब भी बर्फ पिघलती है तो यहां कई सौ खोपडिय़ां देखी जा सकती हैं। हर साल सैकड़ों पर्यटक इस झील को देखने आते हैं और यहाँ  पर मौजूद नरकंकालों को देख अचंभित होते हैं।  
 रूपकुंड झील में मौजूद नरकंकालों की खोज सबसे पहले 1942 में हुई थी।  इसकी खोज एक नंदा देवी गेम रिज़र्व के रेंजर एच.के माधवल द्वारा की गई थी।  साल 1942 से हुई इसकी खोज के साथ आज तक सैकड़ों नरकंकाल मिल चुके हैं।  यहां हर लिंग और उम्र के कंकाल पाए गए हैं।  इसके अलावा यहां कुछ गहने, लेदर की चप्पलें, चूडिय़ांस नाख़ून, बाल, मांस आदि अवशेष भी मिले हंै जिन्हें संरक्षित करके रखा गया है।  आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि यहां कई कंकालों के सिर पर फ्रैक्चर भी हैं।  
 इस झील को लेकर कई कहानियां और किवदंतियां मशहूर हंै।  एक प्रचलित कहानी के मुताबिक ये खोपडिय़ां कश्मीर के जनरल जोरावर सिंह और उसके आदमियों की हैं।  माना जाता है कि जब वे 1841 में तिब्बत के युद्ध से लौट रहे थे तो अपना रास्ता भटक गए।  तभी मौसम भी खऱाब हो गया है और तेज़ तूफ़ान और भारी ओलों की वजह से उन सभी की मौत हो गई।  
 इस झील के बारे में यहां के स्थानीय लोगों में भी एक कथा प्रचलित है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस झील में नरकंकालों के मिलने के पीछे का कारण नंदा देवी का प्रकोप है।  एक प्रचलित कथा के अनुसार कन्नौज के राजा जसधवल अपनी गर्भवती पत्नी रानी बलाम्पा के साथ यहां तीर्थ यात्रा पर पर निकले थे।   राजा अपनी पत्नी के साथ हिमालय पर मौजूद नंदा देवी मंदिर में माता के दर्शन के लिए जा रहे थे।  स्थानीय पंडितों और लोगों ने राजा को भव्य समारोह के साथ मंदिर में जाने से मना किया।  लेकिन इसके बावजूद राजा ने दिखावा नहीं छोड़ा और वह पूरे जत्थे के साथ ढोल नगाड़े के साथ इस यात्रा पर निकले।  मान्यता थी कि देवी इससे से नाराज हो जायेंगी।  जैसा स्थानीय लोगों का मानना था हुआ भी कुछ वैसा ही, इस तरह के दिखावे से नंदा देवी नाराज हो गईं।  उस दौरान बहुत ही भयानक और बड़े-बड़े ओले और बर्फीला तूफ़ान आया, जिसकी वजह से राजा और रानी समेत पूरा जत्था रूपकुंड झील में समा गया।  
 इतनी सारी कहानियों के बाद आखिरकार वैज्ञानिकों ने इस झील के पीछे के रहस्य को खोज ही लिया। वैज्ञानिकों के मुताबिक झील के पास मिले लगभग 200 कंकाल नौवीं सदी के भारतीय आदिवासियों के हैं।  इसके साथ ही वैज्ञानिकों ने इस बात की भी पुष्टि की इन आदिवासियों की मौत किसी हथियार के कारण नहीं बल्कि भीषण ओलों की बारिश होने की वजह से हुई थी।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english