ब्रेकिंग न्यूज़

 महिला केंद्रों में हुआ रामरक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा पाठ

 - वल्लभ नगर, अमलीडीह, चौबे काॅलोनी, बूढ़ापारा सहित अनेक केंद्रों की महिलाओं ने किया पाठ
 रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से हर शनिवार होने वाला रामरक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा पाठ इस शनिवार, 28 फरवरी को पूरे उत्साह के साथ वल्लभ नगर, अमलीडीह, चौबे कालोनी और बूढ़ापारा महिला केंद्र सहित अनेक केंद्रों में किया गया। इन केंद्रों में जुटीं महिला सदस्यों ने एक- दूसरे को होली उत्सव की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। 
महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि शनिवार को वल्लभ नगर केंद्र की मासिक बैठक हुई। जिसमें सबसे पहले सभी महिलाओं ने राम रक्षा स्तोत्र व हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। तत्पश्चात महाशिवरात्रि से संबंधित प्रश्न- उत्तर का खेल खेला गया। इसमें वंदना पाटिल प्रथम, आशा बारेवार द्वितीय व अपर्णा पेंडसे तृतीय रहीं। बैठक में अपर्णा देशमुख, विशाखा तोपखानेवाले, मानसी विठालकर, शोभा ठाडा, प्रतिमा पाध्ये, प्राजक्ता पुसदकर, वंदना पाटिल, शोभा पाटिल, अमरजीत कोल्हे, रोहिणी चिमोटे, सुरेखा मेघावाले, अर्चना जतकर, अपर्णा पेंडसे, शुभांगी आप्‍टे, रोहिणी पेंडसे, कंचन पुसदकर, अपर्णा आठले, मंजूषा चिलमवार, सुहानी पवार, प्रीति केसकर सहित अनेक महिलाएं शामिल रहीं। 
अमलीडीह केंद्र की महिलाओं ने न्यू राजेंद्र नगर स्थित शिव मंदिर में एकत्रित होकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान अर्चना भाखरे, अक्षरा भगाड़े, शोभा जोशी, शीला शर्मा, शीला कटकवार सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं। वहीं चौबे कालोनी केंद्र की महिलाओं ने करबला तालाब स्थित हनुमान मंदिर में एक साथ पाठ किया। इस दौरान अक्षता पंडित, स्वाति डबली, प्राची डोनगंवाकर, गौरी क्षीरसागर, मनीषा मुकादम, सुमन काले उपस्थित रहीं। 
आध्‍यात्मिक समिति की समन्‍वयक ने आगे बताया कि इसी क्रम में बूढ़ापारा केंद्र की महिलाओं ने बूढ़ापारा स्थित हनुमान मंदिर में होली मिलन, राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया। महिलाओं ने इस अवसर पर रंग लगाओ और गेम जीतो खेला। इस दौरान अपर्णा मोघे, अर्चना मोघे, सविता मोघे, अंजलि नलगुंडवार, अनघा करकशे, सुनीता साठे, अर्चना पराड़कर, सुहासिनी पट्टलवार, दमयंती देशपांडे, संध्या चौधरी, साधना गायकवाड़, मनुजा काले, संगीता नन्देडकर, सूचिता काले, रीता लोखंडे शामिल हुईं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english