ब्रेकिंग न्यूज़

 भरवां करेला

भरवां करेला भारतीय रसोई की उन पारंपरिक सब्जियों में से एक है, जिसे हर घर में अलग अंदाज से बनाया जाता है। कुछ लोग इसे तीखा पसंद करते हैं, तो कुछ हल्की मिठास के साथ। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दादी-नानी के हाथों बने भरवां करेले का स्वाद इतना खास क्यों होता था? इसका राज सिर्फ मसालों में नहीं, बल्कि एक छोटी-सी सामग्री में छिपा है, वो है गुड़।
कई लोग करेले की कड़वाहट कम करने के लिए सिर्फ नमक लगाकर छोड़ देते हैं, लेकिन पारंपरिक रेसिपी में मसाले तैयार करते समय थोड़ा-सा गुड़ मिलाया जाता है। गुड़ न केवल करेले की कड़वाहट को संतुलित करता है, बल्कि मसाले में हल्की मिठास और गहराई भी जोड़ता है। इससे स्वाद अधिक संतुलित और पारंपरिक लगता है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि करेला मीठा हो जाता है, सही मात्रा में डाला गया गुड़ केवल फ्लेवर को बेहतर बनाने का काम करता है।
अगर आप भी चाहते हैं कि घर पर बने भरवां करेले का स्वाद बिल्कुल पुराने जमाने जैसा आए, तो इस आसान रेसिपी में गुड़ का छोटा-सा लेकिन खास ट्विस्ट जरूर आजमाएं।
भरवां करेला बनाने के लिए सामग्री
    6-8 छोटे करेले
    2 बड़े प्याज (बारीक कटे)
    2-3 बड़े चम्मच सरसों का तेल
    1 छोटा चम्मच सौंफ (दरदरी)
    1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
    आधा छोटा चम्मच हल्दी
    1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
    आधा छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
    1-2 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ गुड़
    नमक स्वादानुसार
    थोड़ा-सा बेसन (वैकल्पिक, मसाला बांधने के लिए)
करेले की कड़वाहट कैसे दूर करें?---
स्टेप 1
- करेले को अच्छी तरह धोकर हल्का छील लें।
स्टेप 2- बीच में चीरा लगाकर बीज निकाल दें।
स्टेप 3- नमक लगाकर 30-40 मिनट के लिए छोड़ दें।
स्टेप 4- बाद में धोकर हल्का निचोड़ लें। 
करेला मसाला तैयार करें---
स्टेप 1 -
कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें।
स्टेप 2-अब इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
स्टेप 3- फिर सौंफ, धनिया पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च और अमचूर मिलाएं।
स्टेप 4- जब मसाला अच्छी तरह भुन जाए, तब आखिर में कद्दूकस किया हुआ गुड़ डालें और 1-2 मिनट तक चलाएं।
यही छोटा-सा कदम मसाले का स्वाद संतुलित करता है और भरवां करेले को पारंपरिक स्वाद देता है।
भरवां करेला की रेसिपी--
स्टेप 1- 
तैयार मसाला करेले के अंदर भर दें।
स्टेप 2- जरूरत हो तो धागे से बांध लें। (वैकल्पिक है)
स्टेप 3- पैन में थोड़ा तेल डालकर धीमी आंच पर ढककर 20–25 मिनट पकाएं।
स्टेप 4- बीच-बीच में पलटते रहें ताकि सभी तरफ से समान रूप से पक जाए।
धीमी आंच पर पकाने से मसाले का स्वाद करेले के अंदर अच्छी तरह समा जाता है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english