लो-ब्लड प्रेशर को नेचुरली कंट्रोल करने में हैं फायदेमंद हैं ये 10 फूड्स
आज के समय में ज्यादातर लोग ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान रहते हैं, लेकिन इसमें भी ज्यादातर लोग हाई ब्लड प्रेशर की बात करते हैं, लो ब्लड प्रेशर पर किसी का ध्यान नहीं जाता है। जबकि लो ब्लड प्रेशर के कारण भी लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लो ब्लड प्रेशर यानी हाइपोटेंशन की स्थिति में ब्लड प्रेशर नॉर्मल से कम हो जाता है, तो खून पर्याप्त मात्रा में शरीर के जरूरी अंगों तक नहीं पहुंच पाता है। इसके कारण लोगों को चक्कर, कमजोर, धुंधला दिखने, थकान और बेहोशी आने जैसी समस्याएं होती हैं।
लो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए क्या खाएं?
लो ब्लड प्रेशर की समस्या से राहत के लिए सीमित नमक लें, नारियल पानी पिएं, केला, चुकंदर, दही, ड्राई फ्रूट्स जैसे फूड्स को डाइट में शामिल करें। इसके अलावा, लो ब्लड प्रेशर में पोटेशियम, फोलेट और विटामिन बी12 युक्त फूड्स को शामिल करना भी फायदेमंद होता है। इनका सेवन करने से ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। साल 2025 में Journal Of Clinical Medicine में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, लो ब्लड प्रेशर की समस्या में खान-पान में नमक की मात्रा , कॉफी, अधिक लिक्विड (फ्लुइड्स), कॉफी, पोटेशियम युक्त फूड, थोड़ी कैलोरीज और कुछ शारीरिक एक्टिविटीज को करना फायदेमंद होता है।
1. सही मात्रा में नमक लें
लो ब्लड प्रेशर वाले लोगों को डॉक्टर की सलाह अनुसार ही लिमिट से थोड़ा ज्यादा नमक का सेवन करना फायदेमंद होता है। नमय में सोडियम क्लोराइड होता है, जिससे शरीर में वॉटर बैलेंस करने में मदद मिलती है और ब्लड प्रेशर का स्तर बढ़ता है, लेकिन इसका अधिक सेवन न करें। जरूरत से ज्यादा नमक का सेवन करने से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है।
2. नारियल पानी या पानी पिएं
शरीर में पानी की कमी होना लो ब्लड प्रेशर के सबसे आम कारणों में से एक है। ऐसे में लो ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित करने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी हो जाता है। इसके लिए डाइट में नारियल पानी या पानी में चुटकीभर नमक को डालकर इसका सेवन किया जा सकता है। बता दें, नारियल पानी में अच्छी मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं।ऐसा करने से शरीर में ब्लड के वॉल्यूम को बेहतर करने और शरीर में पानी की कमी को दूर करने में मदद मिलती है या बचाव करने में मदद मिलती है।
3. ब्लैक कॉफी पिएं
लो ब्लड प्रेशर की स्थिति में कैफीन युक्त ब्लैक कॉफी का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से शरीर में ब्लड प्रेशर के स्तर को बढ़ाने में मदद मिलती है। जिससे कार्डियोवेस्कुलर सिस्टम को बेहतर करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसके लिए ब्लैक कॉफी का सेवन करें। इसका सेवन बिना चीनी के करने से स्वास्थ्य को अधिक लाभ मिलते हैं। इसके अलावा, ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित करने के लिए डार्क चॉकलेट, कोको या चाय का सेवन किया जा सकता है।साल 2021 में Journal of Functional Foods में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, कैफीन युक्त ड्रिंक्स का सेवन करने से थोड़े समय के लिए ब्लड प्रेशर बढ़ता है।
4. अंडे
लो ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित रखने के लिए लोगों को फोलेट और विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में इसके लिए अंडे को डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है। अंडे में अच्छी मात्रा में फोलेट, प्रोटीन और विटामिन बी12 होता है। इसका सेवन करने से लो ब्लड प्रेशर को बेहतर करने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।
5. किशमिश खाएं
लो ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित करने के लिए डाइट में रातभर पानी में भिगोई हुई किशमिश को भी शामिल किया जा सकता है। इनमें अच्छी मात्रा में आयरन और कई अन्य पोषक तत्व होते हैं। इनका सेवन करने से शरीर को एनर्जी देने, ब्लड प्रेशर के स्तर को बढ़ाने और कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है।
6. दालें खाएं
लो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए दालों को भी डाइट में शामिल किया जा सकता है। दालों में अच्छी मात्रा में आयरन और फोलेट के गुण होते हैं। इनका सेवन करने से शरीर में खून की कमी को दूर करने और लो बीपी को बढ़ाने में मदद मिलती है।
7. मछली खाएं
मछली में अच्छी मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड, सोडियम और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व होते हैं। इनका सेवन करने से शरीर में ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित करने और स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने में मदद मिल सकती है। ध्यान रहे, इसका सेवन डॉक्टर की सलाह अनुसार ही करें।
8. ब्रोकली खाएं
लो बीपी से राहत के लिए डाइट में ब्रोकली को भी शामिल किया जा सकता है। इसमें अच्छी मात्रा में आयरन, फोलेट और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसके अलावा, ब्लड प्रेशर के स्तर को बढ़ाने के लिए डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को भी शामिल किया जा सकता है।
9. खट्टे फल खाएं
खट्टे फलों में टायरामाइन नामक अमीनो एसिड होता है, जो खट्टे फलों से मिलता है, साथ ही इनमें अच्छी मात्रा में फोलेट होता है। ऐसे में लो ब्लड प्रेशर की स्थिति में सुधार करने के लिए डाइट में संतरे, नींबू, अंगूरों और पाइनएप्पल को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा, स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए एवोकाडो और केले जैसे फूड्स को लेना भी फायदेमंद है।
10. चीज़ खाएं
लो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए चीज़ का सेवन करना भी फायदेमंद होता है। इसमें टायरामाइन नामक कंपाउड होता है, जो पार्मेजान, फेटा और चेडर चीज़ में भी होता है। ऐसे में इनका सेवन करने से ब्लड प्रेशर के स्तर को बढ़ाने में मदद मिलती है। लो ब्लड प्रेशर की समस्या से राहत के लिए डाइट में विटामिन बी12 और फोलेट जैसे पोषक तत्वों से युक्त एनीमल मीट, फोर्टिफाइड सीरियल, बीन्स और खट्टे फल फायदेमंद होते हैं।
डॉक्टर से कब मिलें?
अगर किसी व्यक्ति को लगातार कमजोर रहने, चक्कर आने, धुंधला दिखने, दिल की धड़कन के तेज होने और बेहोशी आने की समस्या महसूस होती है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, ताकिन इन परेशानियों के असल कारण का पता लगाया जा सके और समय से इलाज मिल सके।








.jpg)
Leave A Comment