ब्रेकिंग न्यूज़

 रोजाना करें ये काम...नकारात्मक ऊर्जा नहीं करेगी प्रवेश....
 सुखी जीवन के लिए अपने तन और मन को सकारात्मक बनाए रखना जरूरी है। अगर इंसान सकारात्मक रहेगा तो परिवार के बाकी लोगों पर भी इसका असर पड़ेगा और घर में नकारात्मकता ऊर्जा कभी नहीं आएगी। इसके लिए  इन उपायों का पालन करें ....
1. सूर्यदेव हमारे जीवन की ऊर्जा का मुख्य स्त्रोत हैं। सूर्यदेव के प्रकाश में रहने का प्रयास करें। घर के हर कोने में सूर्यदेव का प्रकाश अवश्य पहुंचे, ऐसा प्रबंध करें।
2. प्रतिदिन प्रात: स्नान करें और स्नान के बाद शरीर को अच्छी तरह से सुखाएं। रोजाना नहाने से शरीर तो साफ रहता ही है। साथ ही तन और मन भी तरोताजा हो जाते हैं।
3. प्रतिदिन सुबह उठकर गायत्री मंत्र का जाप करें। यह मंत्र मन को संतुष्टि देने वाला होता है और जीवन में सकारात्मक सोच का प्रवाह करता है।
4. दिन में हल्का भोजन करें। जितनी भूख हो, उससे थोड़ा कम खाने का प्रयास करें। खाने के बाद टहलने की कोशिश जरूर करें। रात्रि को 6-7 बजे तक भोजन कर लेने की कोशिश करें।
5. अपने दैनिक क्रियाकलाप में नारंगी रंग का प्रयोग करें, इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। यह रंग आंखों को बेहद प्रिय लगता है और मन को खुशियां देने वाला होता है।
6. घर में तुलसी का पौधा लगाएं। यह पौधा सकारात्मकता में वृद्धि करता है। इस पौधे का पौराणिक महत्व तो है ही। साथ ही इसका चिकित्सकीय महत्व भी है। इस पौधे की वजह से बहुत सारे बैक्टीरिया और वायरस  घर में प्रवेश नहीं कर पाते।
7. घर में गूगल का धुआं करें। इस धुएं से घर में छिपे वायरस और बैक्टीरिया मर जाते हैं। साथ ही मच्छर-मक्खी जैसे कीटाणु भी घर से दूर भाग जाते हैं। जिससे मन में प्रसन्नता आती है।
8. घर में सरसों के तेल के दीये में लौंग डालकर जलाएं, ऐसा करने से सकारात्मकता में वृद्धि होती है। इस लौंग की खुशबू से जब घर महकता है तो इससे मन को खुशी और पॉजिटिविटी का संचार होता है। 
9. शीशे के बर्तन में नमक डालकर घर के किसी भी कोने में रख दें। घर में सुगंधित धूप जलाएं। धूप जलाने के बाद उसे घर के हर कोने में दिखाना बहुत जरूरी होता है।
10. घर में समय-समय पर के कोने-कोने में गंगाजल का छिड़काव करते रहें। गंगाजल पवित्र होने के साथ ही चिकित्सकीय गुणों से भरपूर भी होता है। ऐसे में गंगाजल छिड़कने से बुरी शक्तियों का अंत होता है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english