- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर । अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्र ने बताया कि अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति द्वारा प्रदेश में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी विभिन्न अन्धविश्वासों, भूत प्रेत, टोनही प्रताडऩा, झाड़ फूँक, बलि प्रथा, नरबलि, जादू टोना,डायन प्रताडऩा, छुआछूत, दहेज प्रथा, सती प्रथा, मद्यपान, सामाजिक बहिष्कार आदि कुरीतियो के प्रतीकात्मक दहन होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया । , अंध विश्वास एवं सामाजिक कुरीतियों का प्रतीकात्मक दहन दिनांक 13 मार्च संध्या 6 बजे महाकोशल कला वीथिका परिसर नगर घड़ी चौक रायपुर में आयोजित किया गया जिसमें डॉ दिनेश मिश्र , डॉ प्रवीण शर्मा,डॉ शैलेश जाधव, ,उमेश मिश्र,ज्ञानचंद विश्वकर्मा, गोपाल उरकुरकर,कमलेश गोगिया नरेश दिक्सित,सुनील तिवारी राजीव पांडे,,सिद्धांत , शिखर शर्मा, सामवेद शर्मा, प्रमोद शर्मा,डॉ प्रांजल मिश्र, कुंजकिहारी शर्मा,अजय मिश्र , घनश्याम शर्मा, मलकीत सिंह सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे।डॉ. दिनेश मिश्रनेत्र विशेषज्ञअध्यक्ष, अंधश्रद्धा निर्मूलन समितिनयापारा, फूल चौक, रायपुर (छत्तीसगढ़)फोन : ०७७१-४०२६१०१ मो. 98274-00859
- -भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने दी प्रदेशवासियों को होली की बधाईरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने होली पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की है। श्री देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की होली अपने आप में विशिष्ट पहचान रखती है। होली का पावन पर्व हम सभी को भेदभाव भुलाकर आपसी सौहार्द्र एवं सद्भाव के वातावरण को बनाए रखने का संदेश देता है। उमंग और उल्लास का यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विविधता में निहित राष्ट्रीय चेतना को और शक्ति प्रदान करे। श्री देव ने कहा कि होली भारत की सनातन परंपरा का प्रमुख पर्व है। सामाजिक समता, सौहार्द्र व उल्लास का प्रतीक यह पर्व पूरे समाज व प्रदेशवासियों के लिए मंगलमय हो। सनातन परंपरा में पर्व व त्योहार हर्षोल्लास और राष्ट्रीयता को दृढ़ता प्रदान करने का प्रेरणास्पद क्षण भी है। श्री देव ने कहा कि होली का पर्व हमें अधर्म, असत्य व अन्याय जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों से लड़ने की प्रेरणा देता है। इस पावन पर्व पर प्रदेशवासियों के लिए खुशियों के नए द्वार खुलें।
- रायपुर,। महिला एवं बाल विकास विभाग की सहयोगी संस्था एडुवीव फाउंडेशन द्वारा चलाई जा रही गढ़बो बचपन प्रोजेक्ट के अंतर्गत 12 मार्च 2025 को रायपुर जिले में तीसरा ECCE दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया जिसमें 24 हजार पालकों ने भाग लिया । मार्च माह का थीम 'रचनात्मक विकास' था, जिसके अंतर्गत आंगनवाड़ी सुविधादाता द्वारा बच्चों एवं पालकों को रचनात्मकता के महत्व और इसकी आवश्यकता के बारे में उन्मुखीकरण किया गया।कार्यक्रम की मुख्य गतिविधि 'सामग्री चुनें और बनाएं' रही, जिसमें बच्चों और पालकों ने मिलकर मिट्टी के खिलौने बनाए। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों को अपनी सृजनात्मक क्षमता को व्यक्त करने और कल्पनाशीलता को विकसित करने का अवसर मिला। इसके बाद, सभी प्रतिभागियों ने होली के पारंपरिक गीत गाए और पालकों एवं बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर हर्षोल्लास के साथ फागुन उत्सव का आनंद लिया और एक- दूसरे के साथ खुशियाँ बाँटी।कार्यक्रम के समापन पर सभी बच्चों और अभिभावकों को होली की शुभकामनाएँ दी गईं तथा उन्हें आगामी अप्रैल माह में आयोजित होने वाले चौथे ECCE दिवस में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। यह आयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री शैल ठाकुर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें जिले के परियोजना अधिकारीगण, पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं गढ़बो बचपन टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
- बीजापुर। बीजापुर जिले में 17 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले 17 नक्सलियों में नौ पर कुल 24 लाख रुपये का इनाम था।उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में डिविजनल कमेटी सदस्य दिनेश मोडियम ऊर्फ बदरू मोड़ियम (36) पर आठ लाख रुपये, उसकी पत्नी एरिया कमेटी सदस्य ज्योति ताती ऊर्फ कला मोड़ियम (32) और एरिया कमेटी सदस्य दुला कारम (32) पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में भीमा कारम (28), शंकर लेकाम (34), सोमा कारम (41), मंगू कड़ती (35), मोती कारम (30) और अरविंद हेमला (22) पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में एक डिविजनल कमेटी सदस्य, दो एरिया कमेटी सदस्य, दो मिलिशिया प्लाटून कमांडर, जनताना सरकार का एक अध्यक्ष, दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन का एक सदस्य, पार्टी का एक सदस्य, क्रांतिकारी आदिवासी महिला संगठन (केएएमएस) का अध्यक्ष, जनताना सरकार के दो उपाध्यक्ष, एक प्लाटून डिप्टी कमांडर, जनताना सरकार के चार सदस्य और एक जीपीसी सदस्य शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में नवीन सुरक्षा कैम्प की स्थापना के साथ शासन की विकासोन्मुखी कार्य, सड़कों का विस्तार, परिवहन की सुविधा, पानी, बिजली और शासन की अन्य कल्याणकारी योजना ग्रामीणों तक पहुंचने लगी है। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों का ग्रामीणों के साथ हो रहे सकारात्मक संवाद, सामुदायिक पुलिसिंग के तहत दी जा रही कल्याकारी योजनाओं की जानकारी और छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के व्यापक प्रचार-प्रसार से नक्सलियों का माओवादी संगठन से मोहभंग हो रहा है। अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने संगठन के भीतर बढ़ते आंतरिक मतभेद से तंग आकर तथा समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सुरक्षित पारिवारिक जीवन जीनेके लिए आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने पर नक्सलियों को उत्साहवर्धन के लिए शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हजार रुपये नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। अधिकारियों ने बताया कि जिले में 2025 में अब तक 65 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया तथा 137 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में हुई मुठभेड़ों में 56 नक्सली मारे गए हैं। file photo
- रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रंगों और उल्लास के महापर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने इस पावन अवसर पर सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, आनंद और परस्पर प्रेम की कामना की है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करने वाला पर्व है। यह त्यौहार हमें सिखाता है कि जीवन में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल हैं।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि होली का त्यौहार सदियों से भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न अंग रहा है, जहां भेदभाव मिट जाते हैं, और लोग आपसी स्नेह, उल्लास और उमंग के रंगों में घुल-मिल जाते हैं। यह पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की विजय, प्रेम की जीत और समाज में सौहार्द्र को और मजबूत करने का संदेश देता है।मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि हम सभी होली के पावन पर्व को प्रेम, सौहार्द और आनंद के साथ मनाएं, एक-दूसरे के जीवन में खुशियों के रंग भरें और छत्तीसगढ़ की समरसता और एकता को और अधिक सशक्त बनाएं।
-
प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज दुर्ग ने उत्कृष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित
दुर्ग। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज दुर्ग द्वारा शिक्षा,साहित्य, स्वास्थ्य, कृषि, खेल इत्यादि विभिन्न क्षेत्रों की 12 उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती दीक्षा चौबे का भी सम्मान किया गया। सम्मान मिलने पर श्रीमती दीक्षा चौबे ने कहा कि मुझे खुशी है कि इनमें मैं भी चयनित हुई। मुझे सम्मानित कर प्रोत्साहित करने के लिए प्रांतीय ब्राह्मण समाज नारी प्रकोष्ठ दुर्ग की अध्यक्ष भारती किरण शर्मा, प्रीति तिवारी, आशा शुक्ला, सचिव संजय शुक्ला, अनुरमा शुक्ला का हार्दिक आभार व्यक्त करती हूं। सर्वाधिक खुशी होती है जब आपके घर परिवार के लोग भी आपकी कद्र करते हैं। घर की मुर्गी दाल बराबर कहावत अब पुरानी हो गई क्योंकि एक स्त्री की प्रतिभा को अब उसके अपने पहचानने लगे हैं। अपने घर की प्रत्येक महिला को उनके विशिष्ट योगदान के लिए शुक्रिया अवश्य कहिए।
- गुरूर विकासखण्ड के ग्राम डांडेसरा से आज किया गयाजल जतन पखवाड़ा का शुभारंभजिले में 12 से 21 मार्च तक चलाए जा रहे पखवाड़ा के दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आम जनता को दी जाएगी पानी के संरक्षण एवं सवंर्धन के उपायों की जानकारीबालोद/ कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कहा कि पानी मनुष्य सहित संपूर्ण जीव जगत के जीवन की रक्षा हेतु अत्यंत आवश्यक एवं अनमोल है। उन्होंने आम जनता से वर्तमान समय मंे जीवन की रक्षा तथा आने वाले पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए पानी का संरक्षण एवं संवर्धन करने की अपील भी की। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल जिला प्रशासन द्वारा बालोद जिले में आज 12 मार्च से 21 मार्च तक चलाए जा रहे जल जतन अभियान के अंतर्गत गुरूर विकासखण्ड के ग्राम डांडेसरा में आयोजित जल जतन पखवाड़ा के शुभारंभ अवसर पर संबोधित कर रहे थे। श्री चन्द्रवाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत गुरूर के अध्यक्ष श्रीमती सुनीता संजय साहू, जनपद उपाध्यक्ष श्री दुर्गानंद साहू एवं जनपद सदस्य डाॅ. हरिकृष्ण गंजीर, श्रीमती संध्या अजेन्द्र, पंचायत विभाग के उप संचालक श्री आकाश सोनी, ग्राम पंचायत के सरपंच श्री तोमन लाल साहू सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित थे। इस दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने अधिकारियों के साथ ग्रामीणों के घरों में पहुँचकर एवं गली मोहल्ले में चलकर ग्राम डांडेसरा में पानी के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु किए जा रहे उपायों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ग्राम डांडेसरा में जल जतन अभियान के अंतर्गत बनाए गए सोख्ता गड्ढा, मैजिक पीट आदि का अवलोकन किया। श्री चन्द्रवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभान्वित हितग्राहियों के घरों में पहुँचकर हर घर नल अभियान के अंतर्गत पानी की समुचित आपूर्ति की भी जानकारी ली। उन्होंने हितग्राहियों को अपने आवश्यकतानुसार पानी का उपयोग करने के पश्चात् नल को बंद करने की समझाईश भी दी। उल्लेखनीय है कि जिले के गुरूर विकासखण्ड में भूजल स्तर काफी नीचे चले जाने के कारण पूरे राज्य में भूजल की उपलब्धता की दृष्टि से गुरूर विकासखण्ड को क्रिटिकल जोन में रखा गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा गुरूर विकासखण्ड एवं जिले के भूजल स्तर में वृद्धि करने की दृष्टि से आज 12 मार्च से 21 मार्च तक जल जतन पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इस दौरान जन सहयोग एवं विभिन्न विभागों के सामूहिक भागीदारी से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर ग्रामीणों को पानी के संरक्षण एवं संवर्धन के उपायों की जानकारी दी जा रही है।इस अवसर पर श्री चन्द्रवाल ने पिछले वर्ष गुरूर विकासखण्ड के लोगों के द्वारा जल संरक्षण के उपाय सुनिश्चित करने हेतु किए गए बेहतरीन कार्य की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के जल जतन अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए गुरूर विकासखण्ड के लोगों ने बहुतायत में ग्रीष्मकालीन धान के बदले अन्य फसलों का उत्पादन किया है, जो कि बहुत ही सराहनीय है। इस अवसर पर उन्होंने दलहन एवं तिलहन फसलों के लिए मार्केटिंग की भी व्यवस्था करने की बात कही। श्री चन्द्रवाल ने ग्रामीणों को पानी की महत्व की जानकारी देते हुए प्रत्येक घरों में सोख्ता गड्ढा का अनिवार्य रूप से निर्माण करने तथा पानी का उपयोग बहुत ही सोंच समझकर करने को कहा। इस अवसर पर श्री चन्द्रवाल ने गुरूर विकासखण्ड के सभी गांवों में जल वाहिनी समिति का गठन होने पर प्रसन्न्ता भी व्यक्त की। उन्होंने ग्रामीणों को पानी का बचत कर तथा इसका सदुपयोग कर अपने आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के निर्माण के पूनीत कार्य में अपनी अमूल्य सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। इस अवसर पर श्री चन्द्रवाल ने उपस्थित लोगों को जल जतन अभियान तथा पानी के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चत करने हेतु शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम पंचायत डांडेसरा एवं जनपद पंचायत गुरूर के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने कहा कि पानी के बिना हम मनुष्यों के अलावा सभी जीव-जंतुओं की जीवन की परिकल्पना करना सर्वथा असंभव है। इसलिए हमारे जीवन को सुरक्षित रखने तथा आने वाले बेहतर भविष्य के लिए पानी का संरक्षण एवं संवर्धन करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने गुरूर ब्लाॅक के सभी नागरिकों को जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे जल जतन पखवाड़ा में अपनी अमूल्य सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील भी की। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता संजय साहू ने जीवन में पानी के महत्व के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए सभी को पानी के बचाव के कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने को कहा। कार्यक्रम को जनपद उपाध्यक्ष श्री दुर्गानंद साहू एवं अन्य अतिथियों ने भी संबोधित करते हुए ग्रामीणों को पानी के संरक्षण एवं संवर्धन में अपना योगदान देने तथा जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे जल जतन पखवाड़ा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील की। कार्यक्रम का स्वागत भाषण जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकार श्री उमेश रात्रे एवं आभार प्रदर्शन सरपंच श्री तोमन लाल साहू ने किया। इस अवसर पर कृषि विभाग के द्वारा फसल चक्र परिवर्तन के कार्य में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कृषकों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम मंे स्कूली बच्चों तथा ग्रामीण महिलाओं द्वारा जल संरक्षण के संबंध में नुक्कड़ नाटक एवं गीत-संगीत की प्रस्तुति भी दी गई।
- टी सहदेवभिलाई नगर। आंध्र साहित्य समिति के चुनाव का बिगुल फूंक दिया गया है। चुनाव अधिकारी एमडी रेड्डी तथा सहायक चुनाव अधिकारी बी सुधाकर द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार मतदान 23 मार्च को होगा। चुनाव की सुगबुगाहट के बीच प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए जनसंपर्क अभियान भी तेज कर दिया है। यह समिति मंदिर के प्रशासनिक कार्य के अलावा धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन का दायित्व भी संभालती है। इस लिहाज से यह चुनाव आंध्रवासियों के लिए काफी अहम माना जा रहा है। इसी दिन मतगणना होगी और उसके बाद चुनाव परिणामों की घोषणा भी कर दी जाएगी।यह चुनाव एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्षों, एक सचिव, दो संयुक्त सचिवों, एक कोषाध्यक्ष, एक सहायक कोषाध्यक्ष तथा सात कार्यसमिति सदस्यों के लिए हो रहा है। मतदान के दिन ही सुबह अध्यक्ष पीवी राव के नेतृत्व में वार्षिक आमसभा भी होगी, जिसमें सचिव पीएस राव समिति के 2023-24 के कार्यों का लेखाजोखा पेश करेंगे, वहीं कोषाध्यक्ष टीवीएन शंकर आय-व्यय का ब्यौरा देंगे। कोरम के अभाव में सभा आधे घंटे के लिए स्थगित हो सकती है। आय-व्यय के ब्यौरे की कॉपी 18 मार्च की शाम को उपलब्ध होगी। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच 15 मार्च को होगी और इसके अगले दिन नामांकन पत्रों की वापसी होगी। जबकि अंतिम सूची का प्रकाशन 17 मार्च को किया जाएगा।मालूम रहे कि समिति का कार्यकाल तीन वर्षों का होता है। मताधिकार सिर्फ उन्हीं आजीवन सदस्यों को होगा, जो किसी संगठित क्षेत्र में कार्यरत हों या फिर सेवानिवृत्त हों। पिछली बार के चुनाव में अध्यक्ष पीवी राव के नेतृत्व वाली टीम ने सभी शीर्ष पदों पर इकतरफा जीत दर्ज की थी। जिसमें पीएस राव सचिव, बी अकमु नायडु एवं एनएस राव ने संयुक्त सचिव के रूप में जीत का परचम लहराया था। जबकि के सुब्बाराव उपाध्यक्ष एवं टीवीएन शंकर कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। इसके अलावा कार्यकारिणी के 18 में से 16 स्थानों पर भी पीवी राव की टीम का ही दबदबा था।
- दुर्ग/ होली त्योहार के अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री अरिवन्द कुमार एक्का द्वारा अधिकारियों की कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार श्री हरवंश सिंह मिरी अनुविभागीय दण्डाधिकारी दुर्ग (ग्रामीण) को अनुभाग दुर्ग ग्रामीण/शहर अंतर्गत समस्त थाना क्षेत्र, श्री प्रफुल्ल कुमार गुप्ता तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट दुर्ग को अनुविभागीय दण्डाधिकारी दुर्ग निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। श्रीमती क्षमा यदु अतिरिक्त तहसीलदार एवं कार्य मजिस्ट्रेट दुर्ग को अनुविभागीय दण्डाधिकारी दुर्ग (ग्रामीण) के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। श्री वसुमित्र दीवान अतिरिक्त तहसीलदार एवं कार्य. मजि. दुर्ग को अनुविभागीय दण्डाधिकारी दुर्ग (ग्रामीण) के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। श्री ज्योत्सना कलिहारी नायब तहसीलदार एवं कार्य, मजि दुर्ग को अनुविभागीय दण्डाधिकारी दुर्ग (ग्रामीण) के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। श्री हितेश पिस्दा अनुविभागीय दण्डाधिकारी छावनी/भिलाई नगर को अनुविभाग छावनी/भिलाई नगर के अन्तर्गत समस्त थाना क्षेत्र, श्री पंचराम सलामे अतिरिक्त तहसीलदार एवं कार्य.मजि. भिलाई नगर को अनुविभागीय दण्डाधिकारी छावनी/भिलाई नगर के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। श्री हुलेश्वर नाथ खुटे अतिरिक्त तहसीलदार एवं कार्य, मजि. दुर्ग को अनुविभागीय दण्डाधिकारी छावनी/भिलाई नगर के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। श्री ढाल सिंह बिसेन नायब तहसीलदार एवं कार्य. मजि. दुर्ग को अनुविभागीय दण्डाधिकारी छावनी/भिलाई नगर के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे।इसी प्रकार श्री लवकेश ध्रुव अनुविभागीय दण्डाधिकारी पाटन को अनुविभाग पाटन अन्तर्गत समस्त क्षेत्र, श्रीमती मीना साहू तहसीलदार एवं कार्य मजि. पाटन को अनुविभागीय दण्डाधिकारी पाटन के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। सुश्री ममता टावरी अतिरिक्त तहसीलदार एवं कार्य, मजि. पाटन को अनुविभागीय दण्डाधिकारी पाटन के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। श्री भूपेन्द्र सिंह नायब तहसीलदार एवं कार्य. मजि. पाटन को अनुविभागीय दण्डाधिकारी पाटन के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। श्री मनोज कुमार रस्तोगी नायब तहसीलदार एवं कार्य मजि. पाटन को अनुविभागीय दण्डाधिकारी पाटन के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। श्री रमाकांत पटेल नायब तहसीलदार एवं कार्य.मजि. पाटन के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। श्री सोनाल डेविड अनुविभागीय दण्डाधिकारी धमधा को अनुविभाग धमधा अंर्तगत समस्त क्षेत्र, श्री तार सिंह खरे तहसीलदार एवं कार्य. मजि. धमधा को अनुविभागीय दण्डाधिकारी धमधा के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। श्री रवि विश्वकर्मा नायब तहसीलदार एवं कार्य. मजि. बोरी को अनुविभागीय दण्डाधिकारी धमधा के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। श्री धर्मेश श्रीवास्तव नायब तहसीलदार एवं कार्य.मजि. बोरी को अनुविभागीय दण्डाधिकारी धमधा के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। श्री योगेश सिंह राजपूत नायब तहसीलदार एवं कार्य.मजि. धमधा को अनुविभागीय दण्डाधिकारी धमधा के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। श्रीमती कविता पटेल नायब तहसीलदार एवं कार्य.मजि. धमधा को अनुविभागीय दण्डाधिकारी धमधा के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। श्री महेश राजपूत अनुविभागीय दण्डाधिकारी भिलाई-3 को अनुविभाग भिलाई-3 अन्तर्गत समस्त क्षेत्र, श्री पवन कुमार तहसीलदार एवं कार्य मजि. भिलाई-3 को अनुविभागीय दण्डाधिकारी भिलाई-3 के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। श्री राधेश्याम वर्मा तहसीलदार एवं कार्य.मजि. अहिवारा को अनुविभागीय दण्डाधिकारी भिलाई-3 के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। श्री कुंदन शर्मा नायब तहसीलदार एवं कार्य.मजि. अहिवारा को अनुविभागीय दण्डाधिकारी भिलाई-3 के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। श्री चन्द्रशेखर कंवर नायब तहसीलदार एवं कार्य.मजि. भ्लिाई-3 को अनुविभागीय दण्डाधिकारी भिलाई-3 के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। एडीएम के आदेशानुसार कार्यपालिक दंडाधिकारी अपने अपने प्रभार क्षेत्र के प्रभारी रहेंगे तथा अपने कर्तव्य क्षेत्र में उपस्थित रह कर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये समुचित कार्यवाही करेंगे।
- दुर्ग/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र मालवीय नगर चौक दुर्ग में 12 मार्च 2025 को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया था। इस प्लेसमेंट कैम्प में दो नियोजक टेक्नोटास्क बिजनेस सॉल्युशन प्रा.लि. एवं जुबिलेंट फूड वर्क्स (डॉमिनोज पिज्जा) दुर्ग कुल 170 रिक्तयों के साथ उपस्थित हुए। कुल 170 रिक्त पदों हेतु जिले के 47 आवेदक साक्षात्कार हेतु प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित हुए। जिनमें उपस्थित नियोजकों द्वारा कुल 25 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया है।जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग मालवीय नगर चौक दुर्ग में 12 मार्च 2025 मार्च को इंटर्नशिप योजना हेतु निःशुल्क पंजीयन शिविर का आयोजन भी किया गया। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के उपसंचालक श्री आर.के. कुर्रे द्वारा उपस्थित लगभग 60 आवेदकों को प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी/मार्गदर्शन प्रदान कर प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में पंजीयन हेतु प्रोत्साहित किया गया। इसी कार्यक्रम में समग्र परिवार विकास केन्द्र से डॉ. आभा शशि कुमार (मनोविशेषज्ञ) भी उपस्थित रही। डॉ. आभा शशि कुमार (मनोविशेषज्ञ) के द्वारा शिविर में उपस्थित आवेदकों का काउंसलिंग किया गया एवं एनसीएस पोर्टल तथा अन्य विषय के बारे में आवश्यक जानकारी प्रदान किया गया।
- प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज दुर्ग ने उत्कृष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानितदुर्ग। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज दुर्ग द्वारा शिक्षा,साहित्य, स्वास्थ्य, कृषि, खेल इत्यादि विभिन्न क्षेत्रों की 12 उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती दीक्षा चौबे का भी सम्मान किया गया। सम्मान मिलने पर श्रीमती दीक्षा चौबे ने कहा कि मुझे खुशी है कि इनमें मैं भी चयनित हुई। मुझे सम्मानित कर प्रोत्साहित करने के लिए प्रांतीय ब्राह्मण समाज नारी प्रकोष्ठ दुर्ग की अध्यक्ष भारती किरण शर्मा, प्रीति तिवारी, आशा शुक्ला, सचिव संजय शुक्ला, अनुरमा शुक्ला का हार्दिक आभार व्यक्त करती हूं। सर्वाधिक खुशी होती है जब आपके घर परिवार के लोग भी आपकी कद्र करते हैं। घर की मुर्गी दाल बराबर कहावत अब पुरानी हो गई क्योंकि एक स्त्री की प्रतिभा को अब उसके अपने पहचानने लगे हैं। अपने घर की प्रत्येक महिला को उनके विशिष्ट योगदान के लिए शुक्रिया अवश्य कहिए।
-
रायपुर/ नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही के नेतृत्व में जोन 3 जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे के निर्देश पर छत्तीसगढ़ राज्य पर्यावरण संरक्षण मण्डल क्षेत्रीय कार्यालय के वैज्ञानिक श्री मानिक चंदेल, उप अभियंता श्री एस. के. चौधरी, निगम जोन 3 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री पूरन ताण्डी सहित जोन के अन्य सम्बंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में पुलिस प्रशासन बल के सहयोग से राजधानी शहर रायपुर के पंडरी बाजार क्षेत्र में समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से दुकानों में प्रतिबंधित पॉलीथिन की आकस्मिक जाँच और स्थल निरीक्षण किया. आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पंडरी बाजार क्षेत्र में वनश्री इंटरप्राइजेस दुकान से लगभग 200 किलोग्राम ( लगभग एक टाटा 407 वाहन को भरकर ) प्रतिबंधित पॉलीथिन को जप्त कर नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर जोन 3 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री पूरन ताण्डी ने सम्बंधित दुकान संचालक को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी दी है. अभियान आगे भी सतत जारी रहेगा.
- रायपुर / लगातार दूसरे दिन नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में नगर निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग, स्वच्छ भारत मिशन शाखा, सभी 10 जोनों के स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के मार्गनिर्देशन में प्रतिदिन तेजी से तैयारियां निरंतर प्रगति पर हैँ. नागरिकों के मध्य लगातार सफाई को लेकर जनजागरण किया जा रहा है. वहीं गन्दगी और कचरा फैलाने वालों पर और दुकानों में डस्टबिन नहीं रखे जाने पर सम्बंधित लोगों पर चेतावनी देकर जुर्माना लगातार किया जा रहा है. इसके तहत नगर निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग और जोनों के स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत सफाई को लेकर जनजागरण करते हुए विगत दिवस नगर निगम के सभी 10 जोनों के बाजार क्षेत्रों में गन्दगी फैलाने पर विभिन्न 149 स्थानों पर सम्बंधित लोगों से कुल 76120 रूपये का जुर्माना उन्हें भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए किया है, वहीं 29 दुकानों में निरीक्षण के दौरान डस्टबिन नहीं मिलने पर सम्बंधित 38 दुकान संचालकों से कुल 5600 रूपये का जुर्माना उन्हें भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देकर वसूला गया है. इस प्रकार आज गन्दगी फैलाने और डस्टबिन नहीं रखने पर सम्बंधित कुल 197 स्थानों पर नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा कुल 81720 रूपये का जुर्माना किया गया है.
- लालपुर, न्यू राजेन्द्र नगर में सड़क बाधा शुल्क, ग्रीन नेट नहीं लगाने पर जुर्माना कियारायपुर/नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम नगर निवेश विभाग द्वारा विभिन्न जोनों के क्षेत्रों में शासकीय सम्पति में सम्पति विरूपण किये जाने पर सम्बंधित 5 सस्थानों पर नोटिस देकर कुल 45 हजार रूपये का जुर्माना किया है. नगर निगम जोन 3 नगर निवेश विभाग द्वारा कचना में अविनाश ग्रुप के चितवन प्रोजेक्ट का प्रचार विज्ञापन किये जाने पर 5 हजार रूपये का जुर्माना सम्बंधित विज्ञापनकर्ता आकाश जैन पर किया है, वहीं जोन 4 नगर निवेश विभाग ने महादेवघाट स्थित कृष्णा साल्वम के संचालक पर जोन 4 के तहत मालवीय रोड, कालीबाड़ी मार्ग में सम्पति का विरुपण करने पर 10 हजार रूपये, मेसर्स साईं कोचिंग ( साईं एग्री क्लासेस ) कालीबाड़ी चौक के पास के संचालक हेमंत सिन्हा पर कालीबाड़ी मार्ग एवं अन्य स्थानों पर शासकीय सम्पति का विरु पण करने पर 10 हजार रूपये, जोन क्रमांक 7 नगर निवेश विभाग द्वारा राजकुमार कॉलेज के सामने भाटिया काम्प्लेक्स में स्थित महर्षि विद्या मन्दिर - 2 के संचालक पर 10 हजार रूपये, प्रभात टाकीज के संचालक पर फिल्म (लॉकडाउन के मजा ) का शासकीय सम्पति का विरुपण कर अवैध प्रचार विज्ञापन किये जाने पर 10 हजार रूपये का जुर्माना नोटिस जारी करते हुए किया है एवं अगले 3 दिन के भीतर जुर्माना अदा नहीं किये जाने पर सम्बंधित पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज करवाने की चेतावनी सम्बंधित संस्थाओं को दी गयी है. नगर निगम जोन 10 नगर निवेश विभाग द्वारा जोन के तहत न्यू राजेन्द्र नगर मार्ग में वी. एस. फैंसी स्टोर, बाबा पिचकारी एंड ग़ुलाल सेंटर,गुरुकृपा फेंसी स्टोर पर 1-1 हजार रूपये का जुर्माना किया गया है. वहीं लालपुर सर्विस रोड में मंशाराम साहू पर सड़क बाधा शुल्क 1000 रूपये और कल्याण सिंह ठाकुर पर सड़क बाधा शुल्क रूपये 1000 का जुर्माना किया गया है. मंशाराम साहू और कल्याण सिंह ठाकुर शीतला तालाब के समीप के निवासी पर 2=2 हजार रूपये का जुर्माना निर्माण कार्य में माननीय एनजीटी के निर्देश पर वायु प्रदूषण पर कारगर नियंत्रण हेतु आवश्यक ग्रीन नेट नहीं लगाए जाने पर 2-2 हजार रूपये का जुर्माना किया गया है.
- रायपुर स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2024 के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार चलाये जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत आज नगर पालिक निगम जोन 4 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही और जोन 4 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री वीरेन्द्र देवांगन के नेतृत्व में जोन 4 क्षेत्र में रवि भवन के सामने 14 ठेलों की स्वच्छता का आकस्मिक निरीक्षण रायपुर नगर पालिक निगम को प्राप्त गन्दगी फैलाने सम्बंधित जनशिकायतों की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने जोन 4 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किया गया. इस दौरान प्राप्त जनशिकायतें सही पायी गयीं और ठेलों में डस्टबिन नहीं रखा जाना और गन्दगी फैलाया जाना स्थल पर पाया गया. इस पर नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सम्बंधित 14 ठेले वालों को भविष्य के लिये कड़ी चेतावनी देते हुए कुल 6700 रूपये जुर्माना किया गया. स्थल पर प्राप्त जनशिकायतों का त्वरित निदान किया गया.
- रायपुर/सभी रंगों को अपने जीवन में समाहित कर वर्ष में एक बार आने वाले त्योहार होली को धूमधाम से मना संस्कृति का निर्वाह कर हर किसी के जीवन को रंगीला करने की सोच को लेकर विकास महाविद्यालय के छात्र-अध्यापको ने होली मनाई। इस अवसर में महाविद्यालय के संचालक डॉ सुरेश शुक्ला प्राध्यापकगण श्रीमती संगीता दुबे, अनुकृति शुक्ला,डेनिता साहू ,हिमलता साहू, वर्षा अग्रवाल ,डोलेश्वरी होता ,वंदना यदु खुशबू बाला,उमेश साहू ,प्रदीप प्रधान ,बृजेश,तन्मय माधवी,सितेश्वरी,जागृति ,रुपाली,अक्षिता,संदीप,चन्द्रप्रभा सुप्रभा ऋतु ईश्वरी,जितेंद्र धर्मेश धनन्जय लष्मी,नीलेश आदि उपस्थित थे।
-
रायपुर। अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्र ने बताया कि अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति द्वारा प्रदेश में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी विभिन्न अन्धविश्वासों, भूत प्रेत, टोनही प्रताडऩा, झाड़ फूँक, बलि प्रथा, नरबलि, जादू टोना,डायन प्रताडऩा, छुआछूत, दहेज प्रथा, सती प्रथा, मद्यपान, सामाजिक बहिष्कार आदि कुरीतियो के प्रतीकात्मक दहन तथा होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसके अंतर्गत रायपुर में अंध विश्वास एवं सामाजिक कुरीतियों का प्रतीकात्मक दहन दिनांक 13 मार्च संध्या 5.30 बजे महाकोशल कला वीथिका परिसर नगर घड़ी चौक रायपुर में आयोजित किया जायेगा।
डॉ. दिनेश मिश्रनेत्र विशेषज्ञअध्यक्ष, अंधश्रद्धा निर्मूलन समितिनयापारा, फूल चौक, रायपुर (छत्तीसगढ़)फोन : ०७७१-४०२६१०१ मो. 98274-00859 - रायपुर। दीनदयाल उपाध्याय नगर, रायपुर निवासी श्रीमती कमला दुबे का बुधवार को 84 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को प्रात: 9 बजे महादेव घाट स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा। वे डॉक्टर राकेश दुबे, विपिन, विकास, विवेक और रुचि दुबे की माता थीं।
-
-नागरिकों से की होली को जानवरों पर रंग- ग़ुलाल ना डालने की विनम्र अपील
रायपुर। राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने सभी नगर वासियों को होलिका द हन और होली पर्व पर अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें देते हुए सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि स्वास्थ्य, शान्ति प्रदान करने हेतु और रायपुर को सुन्दर, स्वच्छ और सुव्यवस्थित नगर बनाने सकारात्मक ऊर्जा शक्ति प्रदान करने हेतु परमपिता परमेश्वर के श्री चरणों में विनम्र प्रार्थना की है.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नागरिकों से होली पर्व पर पालतू जानवरों, सड़कों के मवेशियों और जानवरों iपर रंग - ग़ुलाल आदि ना डालने की विनम्र अपील की है. महापौर ने कहा कि होली के दिन लोग गाय, श्वान, बिल्ली आदि पालतू जानवरों पर रंग - ग़ुलाल डाल देते हैँ, जबकि वास्तव में ऐसा करना उचित नहीं है, कारण कि पालतू जानवरों को इससे अत्यंत असुविधा होती है. इसलिए नागरिकों को इसका ध्यान रखना चाहिए और रंग - ग़ुलाल आदि उन पर नहीं डालना चाहिए, ताकि किसी भी जानवर को पर्व के दिन किसी भी प्रकार की असुविधा ना होने पाए. महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने सभी नगरवासियों से अधिकाधिक संख्या में नगर हित में स्वच्छता एप्प डाउनलोड कर मोबाइल पर स्वच्छता फीडबैक देने की विनम्र अपील की है. - रायपुर। वरिष्ठ नेत्र एवं कान्टेक्ट लेन्स विशेषज्ञ डॉ. दिनेश मिश्र ने होली पर आंखों व अन्य संवेदनशील अंगों को बचाकर रंग खेलने का सलाह दी है। उन्होंने कहा कि होली खेलें जरूर पर आंखों के अंदर में सूखा रंग व गुलाल न जाए, इसका विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।डॉ. दिनेश मिश्र ने बताया कि पहले होली प्राकृतिक वस्तुएं जैसे विभिन्न फूलों, पत्तियों, जड़ों व बीजों से तैयार रंगों से खेली जाती थी जो शरीर के लिए नुकसानदायक नहीं थे, इन रंगों के तैयार करने में भले ही समय अधिक लगता था तथा कम मात्रा में ही तैयार होते थे। लेकिन ये शारीरिक वातावरण के अनुकूल थे। आजकल बाजार में उपलब्ध रंग-गुलाल कृत्रिम व रासायनिक पदार्थो से बनते है।, जो कम समय में तथा अधिकाधिक मात्रा में बनते हैं, कृत्रिम रंग सस्ते जरूर हैं लेकिन शरीर को नुकसान पहुंचा सकते है। कृत्रिम रंग जिन रासायनिक पदार्थो से बनते है उनके रासायनिक गुणों के अनुरूप अम्लीय-क्षारीय होते हैं। ये केमिकल (रसायन) शरीर की त्वचा, पलकों, आंखों पर दुष्प्रभाव डालते हैं जिससे आंखों व चेहरे में जलन, खुजलाहट, सूजन, दाने आना, एलर्जी होना आदि प्रतिक्रिया होती है। यह प्रभाव अलग अलग व्यक्तियों में भिन्न हो सकता है। रंग व गुलाल में चमक के लिए अभ्रक पीस कर मिलाया जाता है जिससे त्वचा व आंखों में हानि पहुंचती है। वहीं गुलाल में मिट्टी व बारीक पिसी रेत मिलाने से चेहरे व आंख के नाजुक हिस्से में खरोंच हो जाती है।डॉ. दिनेश मिश्र ने कहा कि आंख में सूखा रंग, गुलाल जाने से बचाया जावे। यदि आँख के अंदर रंग गुलाल चले जाता है तो आँखों को रगड़े नहीं, बल्कि उसे धीरे से आँखों से निकालने की कोशिश करें। सूखा रंग व गुलाल त्वचा, गालों, पलकों व साथ ही ऑंख की पुतली में रगड़ से जख्म बनाता है तथा रासायनिक पदार्थ के कारण आँख में कंजक्टीवाइटिस तथा रगड़ से कार्नियल अल्सर भी हो सकता है। रंग को सूखे कपड़े, रूमाल से धीरे-धीरे साफ कर लें व पानी से धीरे-धीरे अच्छी तरह से धो लें। रंग की तेज धार, पानी व गुब्बारे जोर से फेंके जाने पर चेहरे पर आंख में चोट लग सकती है। आँख में तेज दर्द, आंसू आने, लालिमा होने व धुंधलापन आने पर रगड़े नहीं बल्कि ऑंख को धोने के बाद समीप के नेत्र विशेषज्ञ से परामर्श करें। ध्यान रखे गोबर, कोयला, राख, पेन्ट, ग्रीस, डामर, केवाच आदि का प्रयोग करना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। बल्कि इनकी एलर्जी, चोट होली के इन्द्रधनुष रंगों को बदरंग कर सकती है। डॉ. दिनेश मिश्र अपने फूल चौक स्थित अस्पताल में 14 मार्च को सुबह 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक होली में रंग खेलने से होने वाली तकलीफों के नि:शुल्क परामर्श व उपचार के लिए उपलब्ध रहेंगे।डॉ. दिनेश मिश्रनेत्र विशेषज्ञअध्यक्ष, अंधश्रद्धा निर्मूलन समितिडॉ. प्रांजल मिश्रनेत्र विशेषज्ञनयापारा, फूल चौक, रायपुर (छत्तीसगढ़)फोन : ०७७१-४०२६१०१ मो. 98274-00859
- -चंद्र ग्रहण में लाल रंग भी प्राकृतिक है ,खतरा नहीं,खगोलीय घटना के साक्षी बनें-अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्र ने कहा चंद्रग्रहण एक खगोलीय घटना है।छत्तीसगढ़ के जाने-माने नेत्र विशेषज्ञ और अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्र ने कहा हैं कि -प्रारंभ में यह माना जा रहा था कि चंद्रग्रहण राहू-केतू के चंद्रमा को निगलने से होता है, जिससे धीरे-धीरे विभिन्न अंधविश्वास व मान्यताएँ जुड़ती चली गईं, लेकिन बाद में विज्ञान ने यह सिद्ध किया कि चंद्रग्रहण पृथ्वी की छाया के कारण होता है। जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया में प्रवेश करता है तब उसका एक किनारा जिस पर छाया पडऩे लगती है काला होना शुरू हो जाता है जिसे स्पर्श कहते हैं। जब पूरा चंद्रमा छाया में आ जाता है तब पूर्णग्रहण हो जाता है। जब चंद्रमा का पहला किनारा दूसरी ओर छाया से बाहर निकलना शुरू होता है तो ग्रहण छूटना शुरू हो जाता है। जब पूरा चंद्रमा पृथ्वी की छाया से बाहर आ जाता है तो ग्रहण समाप्त हो जाता है जिसे ग्रहण का मोक्ष कहते हैं।कुछ लोगों ने इस चंद्र ग्रहण के रंग को लेकर इसे खूनी चंद्र ग्रहण खा है और इसके दुष्प्रभाव की आशंका जाहिर की है पर यह सब आशंकाएं और भविष्यवाणियां सही नहीं हैं. वास्तव मेंचंद्र ग्रहण में पूर्णता के दौरान चंद्रमा का लाल रंग पृथ्वी के किनारे के चारों ओर वायुमंडल से होकर गुजरने वाले सूर्य के प्रकाश के कारण होता है। हमारा वायुमंडल सूर्य के प्रकाश की नीली किरणों को दूर कर देता है, और प्रकाश की लाल तरंगदैर्ध्य पृथ्वी की छाया में चली जाती है। आप सूर्यास्त से ठीक पहले भी इस प्रभाव को देख सकते हैं: उस समय, सूर्य का प्रकाश बहुत सारी हवा से होकर गुजर रहा होता है, नीली तरंगदैर्ध्य को बिखेर रहा होता है और लाल तरंगदैर्ध्य को छोड़ रहा होता है। चंद्र ग्रहण के बारे में सोचें, जो आपको उसी क्षण पृथ्वी के पूरे किनारे पर होने वाले सामूहिक सूर्योदय और सूर्यास्त का रंग दिखाता है।पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान चंद्रमा का रंग एक चंद्रग्रहण से दूसरे चंद्रग्रहण में भिन्न हो सकता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि सूर्य की रोशनी जिस हवा से गुजर रही है वह धूल भरी, साफ या बादल वाली है। कभी-कभी पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान, चंद्रमा हल्का या गहरा लाल, नारंगी या यहां तक कि गहरा भूरा दिखाई दे सकता है। यह पूर्ण चंद्रग्रहण का अदभुत हिस्सा है . नवंबर 2021 और नवंबर 2022 में चंद्रग्रहण दोनों गहरे, ईंट जैसे लाल रंग के थे।डॉ दिनेश मिश्र ने कहा चंद्रग्रहण का कहीं कोई दुष्प्रभाव नहीं है, इसे लेकर तरह-तरह के भ्रम व अंधविश्वास हैं। लेकिन लोगों को इन अंधविश्वासों में नहीं पडऩा चाहिए तथा ग्रहण को देखा जा सकता है तथा वैज्ञानिक इसका अध्ययन भी करते हैं।भारत के महान खगोलविद् आर्यभट्ट ने आज से करीब 1500 वर्ष पहले 499 ईस्वी में यह सिद्ध कर दिया था कि चन्द्रग्रहण सिर्फ एक खगोलीय घटना है जो कि चन्द्रमा पर पृथ्वी की छाया पडऩे से होती है। उन्होंने अपने ग्रंथ आर्यभट्टीय के गोलाध्याय में इस बात का वर्णन किया है। इसके बाद भी चन्द्रग्रहण की प्रक्रिया को लेकर विभिन्न भ्रम एवं अंधविश्वास कायम है।डॉ. मिश्र ने कहा यह एक खगोलीय घटना है। सभी नागरिकों को इसे बिना किसी डर या संशय के देखना चाहिए। चंद्रग्रहण देखना पूर्णत: सुरक्षित है।डॉ. मिश्र ने कहा जब चंद्रग्रहण होने वाला होता है तब विभिन्न भविष्यवाणियाँ सामने आने लगती हैं जिससे आम लोग संशय में पड़ जाते हैं जबकि चंद्रग्रहण में खाने-पीने, बाहर निकलने की बंदिशों का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। ग्रहण से खाद्य वस्तुएँ अशुद्ध नहीं होती तथा उनका सेवन करना उतना ही सुरक्षित है जितना किसी सामान्य दिन या रात में भोजन करना। इस धारणा का भी कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है कि गर्भवती महिला के गर्भ में पल रहे शिशु के लिए चंद्रग्रहण हानिकारक होता है तथा ग्रहण की वजह से स्नान करना कोई जरूरी नहीं है अर्थात् इस प्रकार की आवश्यकता का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है तथा ग्रहण का अलग-अलग व्यक्तियों पर भिन्न प्रभाव पडऩे की मान्यता भी काल्पनिक है। यह सब बातें केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा जारी पुस्तिका में भी दर्शायी गयी है।डॉ. दिनेश मिश्र
नेत्र विशेषज्ञ
अध्यक्ष, अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति
नयापारा, फूल चौक, रायपुर (छत्तीसगढ़)
फोन : ०७७१-४०२६१०१ मो. 98274-00859
Email: [email protected] - -सतत विकास का लक्ष्य अंतिम छोर तक के व्यक्ति का विकास-संभागायुक्तबिलासपुर /सतत विकास लक्ष्य पर संभाग स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आज प्रार्थना सभाभवन के सभाकक्ष में किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने कहा कि सतत विकास का उददेश्य प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करते हुए सामाजिक और आर्थिक प्रगति सुनिश्चित करना है। राज्य नीति आयोग द्वारा सतत विकास लक्ष्य के जिलों में बेहतर क्रियान्वयन और मॉनिटरिंग में सुविधा हेतु एसडीजी डिस्ट्रिक्ट इंडिकेटर फ्रेमवर्क तैयार किया गया है। डिस्ट्रिक्ट इंडिकेटर फ्रेमवर्क में सामाजिक, आर्थिक, पर्यावरणीय एवं अन्य पहलुओं संबंधी कुल 82 इंडिकेटर का समावेश किया गया है। कार्यशाला में राज्य नीति आयोग के सदस्य डॉ. के सुब्रमण्यम, नीति आयोग के सदस्य सचिव डॉ.नीतू गोर्डिया, जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री संदीप अग्रवाल सहित संभाग के सभी जिलों के अधिकारी मौजूद थे।श्री कावरे ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने 2015 में 17 सतत विकास लक्ष्य निर्धारित किए थे, जिन्हें 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उददेश्य विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए निर्धारित लक्ष्यों को कैसे प्राप्त किया जाए, इस पर विचार विमर्श करना था। रैकिंग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ को 69 अंक हासिल हुए हैं। संभाग में मुंगेली, रायगढ़ और सारंगढ़ को सबसे ज्यादा 70 अंक हासिल हुए हैं। बिलासपुर को 69 अंक मिले हैं। इन इंडिकेटर्स अंतर्गत जिलों द्वारा प्राप्त प्रगति का डाटा समाहित कर प्रतिवर्ष प्रगति रिपोर्ट भी जारी की जाती है। इन एसडीजी रिपोर्टस के आधार पर कलेक्टर और विभाग विभिन्न सतत विकास लक्ष्यों के प्रगति का मूल्यांकन, अनुश्रवण एवं अनुशीलन कर रहे हैं।जिलों की प्रगति को आईटी टूल एसडीजी डैशबोर्ड के माध्यम से प्रभावी रूप से दर्शाया गया है। साथ ही जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय एसडीजी टीम द्वारा प्रगति की समीक्षा की जा रही है। यह फ्रेमवर्क और रिपोर्ट संबंधित विभाग के अधिकारियों को विकास की बाधाओं की पहचान कर समाधान चिन्हित करने, संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग एवं आंकड़े आधारित साक्ष्य के आधार पर रणनितियों और कार्यक्रम को लागू करने में मददगार साबित हो रही है। राज्य नीति आयोग द्वारा तैयार किया गया डिस्ट्रिक्ट इंडिकेटर फ्रेमवर्क है जो कि वैश्विक सतत विकास लक्ष्यों को जिलों में प्रभावी रूप से लागू करने में सहायक है। एसडीजी फ्रेमवर्क को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन एवं सभी विभाग के अधिकारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से मॉनिटरिंग तथा सतत विकास लक्ष्यों अनुसार प्रगति प्राप्त की जाएगी।राज्य नीति आयोग के सदस्य डॉ. के सुब्रमण्यम ने एसडीजी के विभिन्न आयामों को सरल और प्रभावी ढंग से बताया । उन्होंने गरीबी उन्मूलन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, जलवायु परिवर्तन, लैंगिक समानता और आर्थिक विकास जैसे प्रमुख विषयों पर प्रकाश डाला। सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रवाल ने कहा कि सतत विकास लक्ष्य के लिए आयोजित इस कार्यशाला में हमे कैसे नीतियां बनाना है, कैसे क्रियान्वयन करना है। इस पर चर्चा करेंगे। सतत विकास के मायने है कि वर्तमान की जरूरतों के साथ लक्ष्यों को पाने का प्रयास करना चाहिए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करना कि आने वाली पीढ़ियों की आवश्यकताएं भी पूरी हो सके।
- -कलेक्टर ने 15 दिवस में लगाने दिए निर्देशबिलासपुर, /विलम्ब से दफ्तर आने वाले सरकारी कर्मचारियों की अब खैर नहीं होगी। बायोमेट्रिक अटेन्डेन्स के आधार पर उनका अगले महीने से वेतन निकाला जायेगा। कलेक्टर अवनीश शरण ने अधिकारी-कर्मचारियों की लेटलतीफी से आम जनता को हो रही परेशानी को गंभीरता से लिया है। उन्होंने जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक मशीन लगाने के निर्देश दिए हैं। मशीन लगाने के लिए 15 दिवस की मोहलत प्रदान की है। अप्रैल महीने का वेतन हर हाल में बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर ही ड्रा किया जायेगा। कलेक्टर ने जिले के सभी विभाग प्रमुख, अतिरिक्त कलेक्टर, जिला कार्यालय एवं सभी प्रभारी अधिकारियों को आज इस आशय कड़े पत्र जारी किये हैं। जिसके अनुसार प्रायः यह देखा जा रहा है कि शासन द्वारा निर्धारित कार्यालयीन समय पर अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित नहीं हो रहे हैं, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि आपका स्वयं एवं अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति कोई नियंत्रण नहीं है। इससे जहां एक ओर शासकीय कार्य का त्वरित निपटारा नहीं हो पाता है वहीं आम जनता को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। यह स्थिति अत्यंत खेदजनक एवं चिंताजनक है। कलेक्टर ने कहा है कि बायोमेट्रिक व्यवस्था का वे स्वयं आकस्मिक निरीक्षण करेंगे।
- -चिल्ड्रन स्वीमिंग पूल सहित अन्य कामों को जल्द पूरा करने दिए निर्देशबिलासपुर, /कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज सरकंडा स्थित खेल परिसर में बच्चों के लिए बनाए जा रहे स्वीमिंग पुल सहित अन्य कामों का निरीक्षण किया। निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार भी इस दौरान उनके साथ थे। उन्होंने मौके पर चिल्ड्रन स्वीमिंग पूल सहित अन्य निर्माण कार्यो की प्रगति देखी और सभी कार्यो को तय समय में पूरी गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश दिए ताकि बच्चे यहां तैराकी प्रशिक्षण ले सके। इस दौरान पीडब्ल्यूडी, स्मार्ट सिटी परियोजना से संबंधित अधिकारी एवं ठेकेदार मौजूद थे।कलेक्टर ने बिलासपुर स्मार्ट सिटी द्वारा स्वीमिंग पूल में शेड निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। बताया गया कि यह शेड निर्माण कार्य अप्रैल माह तक पूरा कर लिया जाएगा। कलेक्टर ने इसके संबंध में जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने चिल्ड्रन स्वीमिंग पूल, वेटिंग रूम एवं इंडोर हॉल मरम्मत काम का जायजा लिया। इस काम को भी पूरी गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। चिल्ड्रन स्वीमिंग पूल की धीमी गति पर ठेकेदार को फटकार लगाई। स्वीमिंग पूल, वेटिंग रूम एवं इंडोर हॉल मरम्मत के लिए 99 लाख रूपए स्वीकृत किये गये हैं। इसका निर्माण पीडब्ल्यूडी द्वारा किया जा रहा है।
- - नृत्य नाटिका ‘कलांजलि’ में दिखी अहिल्याबाई की शौर्यगाथा- इंदौर के कलाकारों का मंचन देखकर मंत्रमुग्ध हुए रंगप्रेमी दर्शकरायपुर। विवाह तय होने पर मासूम सी बच्ची ने अपनी मां से कहा- मां मैं नहीं जाऊंगी आपको छोड़कर। मुझे नहीं करनी है शादी। मां ने अपनी नन्हीं सी बेटी के सिर पर हाथ फेरते हुए कहा कि तुझे पता है सृष्टि ने हम पर कितनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। हमें एक नहीं दो कुल को संवारना है। इस जिम्मेदारी से न मैं बच सकी, न तुम्हें बचने की कोशिश करनी चाहिए। वहां भी एक मां है, जो तुमसे स्नेह करेगी। तुम साथ मिलकर उनके कुल को संभालोगी।मासूम सी अहिल्याबाई और उनकी मां के बीच का यह संवाद आधुनिक युग में जितना प्रेरक लगता है, उतना ही प्रासंगिक भी।बात हो रही है कलांजलि नृत्य नाटिका के एक दृश्य की। इस नृत्य नाटिका का मंचन मुक्ताकाश मंच में महाराष्ट्र मंडल, संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन और कॉस्मिक क्रियेशन सोसाइटी के सहयोग से किया गया। पुण्यश्लोका अहिल्याबाई होल्कर की जीवनगाथा पर आधारित नृत्य नाटिका ‘कलांजलि’ में अहिल्या बाई के संपूर्ण जीवन का नृत्य और संवाद के माध्यम से सुंदर मंचन किया। ओमकार नाद से शुरू हुआ कार्यक्रम भारतमाता की आरती के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान 85 मिनट के इस नृत्य नाटिका ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।‘कलांजलि’ की सूत्रधार और निर्देशक मंजूषा राजस जोहरी ने बताया कि पुरानी परंपरा में कथा- कथन का बड़ा महत्व था। आधुनिक युग में हम कहीं न कहीं मूल तत्व से दूर होते जा रहे है। इसी कारण हमने देवी अहिल्या के शौर्य गाथा को नृत्य नाटिका का माध्यम से प्रस्तुत किया। जिसमें कुल परंपरा मल्हारी मार्तंड का गोंधल नृत्य प्रस्तुत किया गया। अहिल्या बाई ने मां नर्मदा के तट पर विशाल घाट बनाया। ताकि प्रजा को समीप से मां के दर्शन हो सके। महेश्वर का यह नर्मदा तट और मां नर्मदा की स्तुति मान को शांत कर देती है।इस बीच कलाकारों ने नर्मदाष्टक पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। मंजूषा राजस जोहरी के मुताबिक नृत्य नाटिका में पोवाड़ा की प्रस्तुत भी हुई। पोवाड़ा महाराष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह वीर रस और ऐतिहासिक घटनाओं को याद रखने और जश्न मनाने का एक माध्यम है। पोवाड़ा एक नाटकीय वर्णन है, जिसमें कविता और गद्य अंशों को बारी-बारी से सुनाया जाता है।सवा घंटे चले इस नृत्य नाटिका ‘कलांजलि’ में अहिल्या बाई के जीवन के हर पहलु को दिखाया गया। इसकी सूत्रधार और निर्देशन मंजूषा राजस जोहरी ने किया। संगीत संयोजन में विदुषी कल्पना झोकरकर के साथ अभय माणके और अमृता माणके की जोड़ी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।पूरे कार्यक्रम में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका नृत्य की रही। नृत्य नाटिका में बतौर रंजना ठाकुर और प्रियंक वैद्य की मेहनत मंच पर नजर आई। उनके निर्देशन में मेघा शर्मा जादौन, अनन्या व्यंगंकर, मोनिका देसाई, मनस्वी आप्टे, महक सेठ, हितैषी शरोदे, लविना तिवारी, मुस्कान मुच्छल और डॉ. प्रियंका वैद्य के नृत्य से मंत्रमुग्ध दर्शक देर तर तालियां बजाते रहे।सिन्थसाइज़र में आर्य पुरणकार , ऑक्टोपेड में विक्रम जोशी और तबले में संगत वेद ढोक ने दी। तकनीकी सहायक की भूमिका श्वेता पाठक और स्मिता मुद्रिस ने बखूबी निभाई।


.jpg)















-copy.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)


.jpg)
.jpg)