- Home
- छत्तीसगढ़
- श्रम मंत्री ने किया 66 हजार से अधिक श्रमिकों के खाते में अंतरित करेंगे 48.82 करोड़ की राशि का अंतरणश्रम मंत्री ने किया 66 हजार से अधिक श्रमिकों के खाते में 48.82 करोड़ की राशि का अंतरणरायपुर। श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन रायपुर के शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में प्रदेश के 66 हज़ार 952 श्रमवीरों और उनके परिवार जनों के सीधे खाते में 48.82 करोड़ की राशि डीबीटी के जरिए ऑनलाईन अंतरित की। इस अवसर पर सचिव सह श्रमायुक्त श्रीमती अलरमेलमंगई डी., अपर आयुक्त श्रम श्री एस.एल. जांगड़े सहित श्रमिक उपस्थित थे।श्रम मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि विष्णुदेव की सरकार में प्रदेश के श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों को लगातार योजनाओं का लाभ तेजी से मिल रहा है। श्रम विभाग के तीनों मंडल छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार मंडल, संगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल व श्रम कल्याण मंडल के माध्यम से योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हो रहा है। इसी का परिणाम है की जनवरी से नवम्बर 2024 तक 46.59 लाख श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 334.28 करोड़ रूपए अंतरित किए जा चुके हैं। श्रम मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में कल आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में देश के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित किया।श्रम मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा 01 जनवरी 2024 से 23 दिसंबर 2024 तक कुल 10 लाख 88 हजार श्रमिकों को 252 करोड़ से अधिक राशि वितरीत की गई व आज दिनांक 24 दिसंबर को 59 हजार 738 श्रमिकों को 37 करोड़ से अधिक की राशि वितरीत की जा रही है। असंगठित कर्मकार मण्डल द्वारा 01 जनवरी 2024 से 23 दिसंबर 2024 तक कुल 43 हजार 703 श्रमिकों को 75 करोड़ से अधिक राशि वितरीत की गई व आज दिनांक 24 दिसंबर को 5165 श्रमिकों को 7 करोड़ 90 लाख से अधिक की राशि वितरित की जा रही है। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक निःशुल्क कार्ड योजना के तहत कुल 3 लाख 88 हजार 238 निर्माण श्रमिकों का निःशुल्क पंजीयन कार्ड उपलब्ध किया गया है।मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल द्वारा 01 जनवरी 2024 से 23 दिसंबर 2024 तक कुल 4 हजार 916 श्रमिकों को 2 करोड़ 38 लाख से अधिक राशि वितरीत की गई। आज 24 दिसंबर को 2 हजार 49 श्रमिकों को 1 करोड़ 01 लाख से अधिक की राशि वितरित जा रही है। इस प्रकार आज 66 हजार 952 श्रमिकों को 48 करोड़ 82 लाख रूपया जारी किया जा रहा है। इस प्रकार 01 जनवरी 2024 से 24 दिसंबर तक तीनों मण्डलों में पंजीकृत श्रमिकों में से कुल 12 लाख 4 हजार से अधिक श्रमिकों को 375 करोड़ से अधिक राशि का वितरण किया जा चुका है।विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत 27 लाख 72 हजार श्रमिक असंगठित कर्मकार मण्डल 18 लाख 47 हजार छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल 5 लाख 10 हजार इस प्रकार कुल पंजीकृत हितग्राही श्रमिक 51 लाख 29 हजार से अधिक है।सचिव श्रम श्रीमती अलरमेल मंगई ने स्वागत भाषण के दौरान बताया कि प्रदेश में श्रमिकों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। इनका लाभ श्रमिकों और उनके परिजनों को मिल रहा है। पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों के पढ़ाई-लिखाई के लिए छात्रवृत्ति का प्रावधान किया गया है। श्रमिकों को किफायतीदर पर भोजन उपलब्ध कराने शहीद वीर नारायण सिंह अन्नपूर्णा अन्न योजना संचालित की जा रही है।
- दुर्ग / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग द्वारा जिले में नियोजक द्वारा उपलब्ध रिक्त पदों को भरने के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 27 दिसम्बर को सुबह 10.30 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में यशोदा नंदन चिल्ड्रन हॉस्पिटल सिंधी कॉलोनी दुर्ग में 10 पदों, एलआईसी ऑफ इंडिया सिविक सेंटर सेक्टर-6 भिलाई में 100 एवं एलआईसी ऑफ इंडिया नेहरू नगर भिलाई में 150 पदों पर भर्ती की जाएगी।जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक श्री आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग.निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित हो सकते हैं। पदों, योग्यता, आयु एवं अनुभव से संबंधित जानकारी आवेदक प्लेसमेंट कैम्प स्थल पर प्राप्त कर सकते हैं।
- दुर्ग / बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान दुर्ग भारत सरकार द्वारा संचालित एक प्रशिक्षण संस्थान है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान करता है। इसी उद्देश्य की प्राप्ति हेतु दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा जिले के ग्रामीण क्षेत्र के युवक-युवतियों को 26 दिसम्बर को दो पहिया मैकेनिक के लिए निःशुल्क आवासीय (भोजन व्यवस्था के साथ) प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण हेतु आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, राशन कार्ड, नरेगा जॉब कार्ड, पासपोर्ट फोटो, मार्कशीट की छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा।निदेशक बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त प्रशिक्षण हेतु दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा के ग्रामीण क्षेत्र के 18 से 45 वर्ष के युवक/युवतियों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए फोन नम्बर 0788-2961973 व ऑनलाईन लिंक https:forms.gle/vsMyXTTwb7mEwdbX6 पता-शंकराचार्य हॉस्पिटल के पास जुनवानी भिलाई जिला दुर्ग से सम्पर्क किया जा सकता है।
- -हमारे अच्छे विचार हमें अपने सपनों के एक कदम करीब लाते है -कलेक्टर सुश्री चौधरीदुर्ग, / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज नव नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत केंद्रीय जेल दुर्ग में महिला एवं पुरुष कैदियों के लिए पृथक पृथक दो उल्लास साक्षरता केंद्र का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जेल में निरुद्ध आसाक्षर कैदियों को न केवल पढ़ना लिखना और अंकगणित की समझ के कौशल को विकसित करना है अपितु आजीवन सीखने को प्रोत्साहित करना और जीवन कौशल की समझ को समृद्ध करना है। इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री चौधरी ने अपने वक्तव्य में उपस्थित सभी को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा की इस यात्रा में निकलने वाला प्रत्येक शिक्षार्थी न केवल पढ़ना लिखना सिखता है बल्कि अपने अंदर एक महत्वपूर्ण बदलाव लाने में सक्षम होता है और हमारे अच्छे विचार हमें सपनों के एक कदम करीब लाते है। कार्यक्रम के अंत में जेल में निरुद्ध असाक्षर कैदियों को कलेक्टर सुश्री चौधरी ने पठन सामग्री वितरित कर उल्लास नवभारत साक्षरता का शपथ दिलाया। इस कार्यक्रम में जेल अधीक्षक श्री मनीष संभाकर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद मिश्रा, नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. पुष्पा पुरुषोत्तम, सहायक संचालक श्री अमित घोष एवं श्री संजय वर्मा, उप जेल अधीक्षक श्री श्याम ठाकुर, जेल शिक्षक श्री अतुल मिश्र, श्री राज किशोरी तिग्गा, प्रहरी श्री ललित साहू और राजेश साहू उपस्थित थे।
- -विष्णु के सुशासन में दिव्यांगजनों को मिल रहा सम्मान- समाज कल्याण द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी पहुंची वृद्धाश्रम-कलेक्टर के अभिवादन से अभिभूत हुए वृद्धजनदुर्ग, / शासकीय वृद्धाश्रम पुलगांव दुर्ग में सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सुशासन सप्ताह अन्तर्गत वरिष्ठजन, दिव्यांगजन, एवं ख्याति प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ियों को सम्मिलित करते हुए सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विष्णु के सुशासन में दिव्यांगजनों को सम्मान मिल रहा है। समाज कल्याण द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी भी सम्मिलित हुई। इस दौरान उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया। जिसमें श्री श्रीमंत झा., श्री अनुराग सिंह, सुश्री संगीता मसीह शामिल है। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समस्त जनों को अवगत कराते हुए सभी का अभिवादन किया और वृद्धजनों से मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम पूंछा। कलेक्टर को अपने बीच पाकर वृद्धजन अभिभूत हुए और वृद्धाश्रम में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकजनों को श्रीफल व साल से सम्मान किया गया। साथ ही चिन्हांकित पात्र दिव्यांगजनों को जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक उपकरण एवं सामग्रियां प्रदान की गई। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने अपने कर कमलों से श्री राजू यादव (नंदिनी खुंदनी), श्री मनोज प्रताप सिंह (सेक्टर-11 जोन-2 खुर्सीपार भिलाई), आबिद हुसैन (ओम शांतिपारा भिलाई-3), कु संतोषी यादव जयंती (सिकोला बस्ती) को बैटरी ट्रायसायकल एवं श्रीमती सुकवारो बाई यादव (पोटियाकला), पुसउ साकरे (सुपेला भिलाई) को सामान्य ट्रायसायकल एवं श्री नारायण साहू, (सिरसाकला), भावना पठारी (कृष्णानगर सुपेला मिलाई) व श्रीमती शशीकला खोब्रागडे (सिकोलाभाठा) को श्रवण यत्र का प्रदान किया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री अमित परिहार, मुस्कान विद्यालय के संचालक श्री अजय कांत भट्ठ तथा विभागीय कर्मचारीगण उपस्थित थे।
- -रायपुर ग्रामीण विधानसभा में हुआ कार्यक्रम, विष्णु की पाती भी पढ़ी गईरायपुर / राज्य सरकार के सफलतम एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में महतारी वंदन सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक श्री मोतीलाल साहू भी शामिल हुए। सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना से लाभान्वित होने वाली महिलाओं को इस अवसर पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त राज्य बनाने के लिए सभी संभव प्रयास करने की शपथ भी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पाती का भी वाचन किया गया और सभी लाभान्वित महिलाओं को बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में लगाए गये स्वास्थ्य कैम्प में महिलाओं के बीपी और शुगर की जांच की गई। कार्यक्रम स्थल पर ही आधार कैम्प में आधार पंजीयन और सुकन्या समृद्धि योजना के तहत भी खाते खोले गये। फुगड़ी, महिला रस्साकशी, निम्बू चम्मच स्पर्धा, महिला कुर्सी दौड़ के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर बीरगांव नगर निगम के महापौर श्री नंदलाल देवांगन नेता प्रतिपक्ष श्री ओमप्रकाश साहू, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप सहित पार्षद श्री होरीलाल देवांगन, भारती नंदू चंद्राकर और अन्य जन प्रतिनिधि भी मौजूद रहें।
- -22 आवेदन हुए प्राप्तरायपुर । कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आज कलेक्टोरेट परिसर के रेडक्राॅस सोसायटी सभाकक्ष में जनदर्शन के माध्यम से जिले के दूर-दराज से आम लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान 22 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर एसपी डाॅ. लाल उम्मेद सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।कलेक्टर जनदर्शन में बीरगांव निवासी राहुल साहू ने दिव्यांग सर्टिफिकेट प्रदान करने, अकोली निवासी श्री सुरेश कुमार दीवान ने सिलतरा के प्लांट में वाहनों की पार्किंग स्थल में रखने, स्वर्ण जयंती स्मारकों का मरम्मत सहित रंग-रोगन कार्य करने, नवापारा निवासी सुरेश कुमार दीवान ने काबिल कास्त भूमि पर धान बेचने के लिए अनुमति प्रदान करने, तिल्दाडीह निवासी टापलाल बंजारे ने घास भूमि में मकान बनाने के लिए, राजातालाब निवासी अब्दुल सलीम ने पेंशन की स्वीकृति प्रदान करने, शांति नगर निवासी भूमिका मांडलेकर ने मानदेय हड़पने के आवेदन दिए गए। इसी तरह अन्य क्षेत्रों से पहुंचकर लोगों ने अपने आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए।
- रायपुर । सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने पर राजधानी स्थित शासकीय वृद्धाश्रम माना कैम्प में शासकीय नवीन वरिष्ठजन आश्रम एवं पी एल होम के वरिष्ठ नागरिकों का शाल, श्रीफल से सम्मानित किया गया। वहीं सीनियर सिटीजन फोरम के सदस्यों को वरिष्ठ नागिरकों के हितों में काम करने के लिए मोमेंटो, शाल, श्रीफल से विधायक श्री मोतीलाल साहू द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान समाज कल्याण विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
- -हर माह मिलने वाली राशि से नारा ग्राम की नीलम पटा रही बीमा की किश्तरायपुर । बेटी का भविष्य उज्जवल और सुनहरा हो, इसके लिए प्रदेश सरकार ने महतारी वंदन योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत प्रदेश की मातृशक्तियों को हर महीने एक हजार रुपये की सहायता राशि दी जा रही है, जिसका लाभ सीधे परिवार की स्थिति को सुधारने में मिल रहा है। बेटियों की भविष्य को लेकर चिंतित मातृशक्ति की अब यह चिंता दूर होने लगी है। अब मातृशक्तियां अब बच्चों के भविष्य को सुनहरा बनाने के लिए महतारी वंदन की राशि को बीमा के किश्त के रूप में जमा कर रही हैं। नारा ग्राम पंचायत निवासी श्रीमती नीलम देवांगन ने बताया कि पहले उन्हें अपनी बेटी के नाम से बीमा के किश्त की राशि जमा करवाने में दिक्कतें आती थीं, खासकर बीमा की किश्त भरने में। लेकिन अब महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली राशि से उन्हें इस समस्या का हल मिल गया है। उन्होंने कहा कि अब वे हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि से बेटी के बीमा की किश्तें भरती हैं। इस राशि से न केवल उनकी समस्या हल हुई है, बल्कि उनका विश्वास भी मजबूत हुआ है कि उनकी बेटी का भविष्य अब सुरक्षित है।श्रीमती नीलम ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना से न केवल परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है, बल्कि मातृशक्तियों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में प्रदेश की मातृशक्तियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और वे आत्मनिर्भर होकर अपने परिवार की भलाई के लिए कार्य कर सकेंगी। इस योजना ने प्रदेश में मातृत्व शक्तियों की स्थिति को मजबूत किया है और उनके लिए न केवल वित्तीय मदद प्रदान की है, बल्कि उन्हें समाज में एक नई पहचान भी दिलाई है।
- रायपुर । प्रदेश सरकार द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना से मातृशक्तियों को हर महीने एक हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। इस राशि का उपयोग घर-परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किया जा रहा है। अब गृहणियों का कहना है कि उनको अब चूल्हा फूकने से राहत मिल रही है। महतारी वंदन की राशि से गैस सिलेंडर आसानी से भरवा पा रही है। भानसोज निवासी श्रीमती मालती देवांगन ने बताया कि वे इस राशि का उपयोग बच्चों की पढ़ाई और घर के लिए गैस सिलेंडर भरवाने में करती हैं। श्रीमती मालती ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना ने उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है। पहले बच्चों की पढ़ाई के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं होते थे, लेकिन अब इस योजना की मदद से वे अपने बच्चों को अच्छे स्कूलों में शिक्षा दिला पा रही हैं। इसके साथ ही घर के रोजमर्रा के खर्चों में भी यह राशि सहायक साबित हो रही है, जैसे गैस सिलेंडर भरवाना, जिससे परिवार को राहत मिल रही है।श्रीमती मालती ने कहा कि इस योजना के चलते वे खुद को आत्मनिर्भर महसूस करती हैं। महतारी वंदन योजना ने न केवल उनके परिवार की स्थिति में सुधार किया है, बल्कि इससे समाज में मातृशक्तियों को सशक्त बनाने में भी मदद मिली है। इस राशि से उनके बच्चों का भविष्य उज्जवल हो रहा है, और वे शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहे हैं।उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना के तहत मिलने वाली राशि ने उनके परिवार की जिंदगी में एक सकारात्मक बदलाव लाया है और भविष्य में भी वे इस राशि का सही उपयोग कर अपने बच्चों को अच्छे संस्कार और शिक्षा देंगे।भानसोज की मालती देवांगन ने बताया कि वे इस राशि का उपयोग बच्चों की पढ़ाई और घर के लिए गैस सिलेंडर भरवाने में करती हैं।
- रायपुर । त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के पंच पदों के लिए विभिन्न स्थानों के आरक्षण की कार्रवाई 28 दिसंबर को सुबह 11 बजे सभी ब्लाॅकों के जनपद कार्यालय में आयोजित की गई है। इस दौरान पंच पदों के लिए प्रवर्गवार एवं महिलाओं के लिए प्रवर्गवार स्थानों के आबंटन एवं आरक्षण की कार्रवाई होगी। इस संबंध में कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आदेश जारी किया है।जिले के ग्राम पंचायत के पंच पदों के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आबंटन एवं आरक्षण के लिए नियमानुसार कार्रवाई धरसींवा के जनपद पंचायत कार्यालय, तिल्दा-नेवरा के जनपद पंचायत कार्यालय, अभनपुर के जनपद पंचायत कार्यालय एवं आरंग के जनपद पंचायत कार्यालय में होगी।
- रायपुर । त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत जनपद अध्यक्ष पदों के लिए प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आरक्षण एवं आबंटन की कार्रवाई कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्राॅस सोसायटी सभा कक्ष में 29 दिसंबर को सुबह 11 बजे से होगी। इस संबंध में कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आदेश जारी किया है।इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष पद एवं सदस्यों के लिए प्रवर्गवार स्थानों के आबंटन एवं आरक्षण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
- रायपुर । त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत जनपद पंचायत के सदस्य पदों के लिए प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आरक्षण एवं आबंटन की कार्रवाई जिले के चारों ब्लाॅक के जनपद कार्यालयों में 29 दिसंबर को सुबह 11 बजे से होगी। इस संबंध में कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आम सूचना जारी कर दी है।इस दौरान जनपद पंचायत के सदस्य पदों के लिए प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आबंटन एवं आरक्षण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जनपद सदस्यों के लिए आरक्षण और आबंटन की कार्रवाई धरसींवा के जनपद कार्यालय, तिल्दा-नेवरा के जनपद कार्यालय, अभनपुर के जनपद कार्यालय एवं आरंग के जनपद कार्यालय में आयोजित की गई है।
- -27 से 31 दिसम्बर तक रायपुर में रहेगा जनजातीय खिलाड़ियों का रोमांच-रायपुर / छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता की तैयारियां तेज हो गई है। आज शबरी कल्याण आश्रम परिसर में बने नयें मंदिर में बूढ़ादेव की प्राण प्रतिष्ठा और साइंस कॉलेज मैदान पर भूमि पूजन से प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियों की शुरूआत हुई। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से संम्बद्ध संस्था वनवासी विकास समिति छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित की जा रही यह प्रतियोगिता 27 से 31 दिसम्बर तक राजधानी रायपुर में होगी। प्रतियोगिता में लगभग 23 राज्यों के आठ सौ से अधिक जनजातीय बालक-बालिकाएं भाग लेंगे। प्रतियोगिता में फुटबॉल और तीरंदाजी की प्रतिस्पर्धायें होंगी। फुटबॉल की प्रतिस्पर्धाएं कोटा स्टेडियम और पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय मैदान पर होंगी। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए सभी तैयारियां तेजी से की जा रही हैं।धरती माता के पूजन और बूढ़ा देव की प्राण प्रतिष्ठा पूजा में श्री अमर बंसल, सचिव स्वागत समिति, डॉ अनुराग जैन सचिव वनवासी विकास समिति, श्री उमेश कच्छप, अध्यक्ष वनवासी विकास समिती छत्तीसगढ़, श्री प्रवीण ढोलके क्षेत्रीय संगठन मंत्री , श्री सुभाष बड़ोले क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री, श्री राम नाथ कश्यप प्रान्त संगठन मंत्री,श्री कृष्ण कुमार वैष्णव टी ए सी मेंबर,रवि गोयल,गोपाल बियानी श्रीमती माधवी जोशी, श्री संदीप शर्मा सन एंड सन ग्रुप, कैलाश मुरारका राष्ट्रीय तीरंदाजी संघ उपाध्यक्ष, अजय काले अध्यक्ष महाराष्ट्र मंडल उपस्थित रहे ।वनवासी विकास समिति के प्रचार-प्रसार प्रभाग के प्रभारी श्री राजीव शर्मा ने आज यहां बताया कि देशभर में जनजातीय खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने और उन्हें पहचान कर भविष्य के राष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार करने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इस बार 24वीं प्रतियोगिता राजधानी रायपुर में हो रही है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में अण्डमान निकोबार से लेकर दिल्ली, पंजाब तक के लगभग 23 राज्यों से जनजातीय खिलाड़ी शामिल होंगे। तीरंदाजी की प्रतियोगिता जूनियर और सब जूनियर वर्ग में बालक-बालिकाओं के लिए होगी। फुटबॉल प्रतियोगिता में जूनियर सब जूनियर वर्ग में जनजातीय बालक अपने खेल का जौहर दिखाएंगे।श्री शर्मा ने बताया कि विभिन्न प्रांतों से प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रायपुर आने वाले जनजातीय खिलाड़ियों के आवास और भोजन की व्यवस्था वनवासी विकास समिति द्वारा की जा रही है। रोहणीपुरम स्थित शबरी कन्या आश्रम परिसर में बालिकाओं को रखा जाएगा। सरस्वती शिशु मंदिर और सरस्वती शिक्षा संस्थान परिसरों में बालकों के आवास की व्यवस्था रहेगी। सभी के लिए शबरी कल्याण आश्रम परिसर में नास्तें और भोजन की व्यवस्था की गई है। आवास स्थल से खेल मैदान तक आने-जाने के लिए खिलाड़ियों को वाहन व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रतियोगिता में विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी के साथ प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों से भी कल्याण आश्रम के प्रतिनिधि रायपुर आ चुके हैं।
- रायपुर /नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2024-25 में होने वाले प्रदेश के नगरीय निकायों के आम निर्वाचन हेतु छत्तीसगढ़ नगर पालिका (महापौर तथा अध्यक्ष के पद का आरक्षण) नियम 1999 के प्रावधानों के अंतर्गत नगर पालिक निगमों के महापौर तथा नगर पालिका परिषद् एवं नगर पंचायत के अध्यक्षों के पदों का आरक्षण किया जाएगा। उक्त पदों के आरक्षण की कार्यवाही दिनांक 27 दिसंबर 2024 दिन शुक्रवार पूर्वान्ह प्रातः 10ः30 बजे से पं. दीन दयाल उपाध्याय आडिटोरियम, साईंस कॉलेज परिसर रायपुर, जिला-रायपुर में सम्पादित किया जाएगा। नगर निगम हेतु पूर्वान्ह 10.30 से 11.30 बजे तक, नगर पालिका हेतु पूर्वान्ह 11.30 बजे से अपराह्न 12.30 बजे तक, नगर पंचायत हेतु अपराह्न 12.30 बजे से कार्यवाही समाप्ति तक आरक्षण की प्रक्रिया जारी रहेगी। प्रक्रिया के अवलोकन हेतु इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर उपस्थित रह सकते है।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर कहा है कि छत्तीसगढ़ में उपभोक्ताओं के अधिकारों के संरक्षण के लिए राज्य और जिला स्तर पर आयोग संचालित हैं। बढ़ती हुई ऑनलाईन खरीददारी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने ई-कॉमर्स संबंधी नियम भी बनाए हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अधिकारों तथा ज़िम्मेदारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिये प्रत्येक वर्ष 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि दोषपूर्ण सामान, सेवा में कमी और अनुचित व्यापारिक कृत्यों के खिलाफ आवाज उठाना उपभोक्ता का अधिकार है। ग्राहकों को अपने अधिकारों के प्रति जागरुक और सजग रहना चाहिए।
- -राज्य शासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनादेश परब के अवसर पर महतारी वंदन सम्मेलन का हुआ आयोजन-महतारी वंदन योजना से महिलाओं को परिवार और समाज में मिला सम्मान-महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने महतारी शक्ति ऋण योजना की गई शुरू: वित्त मंत्री-राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानितरायपुर, । राज्य शासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनादेश परब के अवसर पर आज महतारी वंदन सम्मेलन राजनांदगांव के पद्मश्री गोंविद राम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी शामिल हुए। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों को शॉल और श्रीफल देकर सम्मान किया। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत खेल, शिक्षा, कला के क्षेत्र में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ महिला कोष के तहत 4 महिला स्वसहायता समूहों को आर्थिक गतिविधियां संचालित करने के लिए चेक का वितरण किया गया। सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को पास बुक का वितरण किया गया।वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि शासन द्वारा महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना सबसे महत्वपूर्ण योजना शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव के नेतृत्व में सरकार बनने के तीसरे महीने ही महतारी वंदन योजना शुरू की गई और 70 लाख माता-बहनों को महतारी वंदन योजना का लाभ दिया जा रहा है। महतारी वंदन योजना से महिलाओं के जीवन में सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। महतारी वंदन योजना की राशि महिलाओं के सम्मान के लिए दी जा रही है। महिलाओं को परिवार और समाज में सम्मान सुनिश्चित करने वाली योजना है। घर में कोई जरूरत बच्चों की शिक्षा के लिए, बच्चों के स्वास्थ्य, अपने स्वास्थ्य जैसे छोटे-छोटे जरूरतों को महिलाएं पूरा कर पाती है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव, गली-गली योजना की राशि एकत्र कर सिलाई मशीन, पार्लर खोलकर जैसे अन्य महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है। यह महतारी वंदन योजना का प्रभाव है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ ग्रामीण विकास बैंक द्वारा महतारी शक्ति ऋण योजना शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना में बिना मॉर्गेज के 25 हजार रूपए का ऋण निकालकर स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकते है।वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि राज्य शासन द्वारा महतारियों के लिए महतारी सदन योजना शुरू की है। योजना के अंतर्गत गांव-गांव में महतारी सदन बन जाएगा। जहां महिलाएं अपनी बैठक, कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण कर सकते हैं। उन्होंने सभी महिलाओं को अपने बच्चों को अच्छे से पढ़ाने कहा। बच्चों को पढ़ाने से उनका सही विकास होता है। उन्होंने कहा कि माता-बहनों को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लखपति दीदी, ड्रोन दीदी योजना शुरू की गई है जिससे महिलाएं सशक्त हो सकें। वास्तविक अर्थों में देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए महिलाओं को सशक्त बनाना होगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा निर्वाचन में महिलाओं के आरक्षण से महिलाओं का राजनीतिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा राशन कार्ड, आवास योजना, महतारी वंदन योजना महिलाओं के नाम कर उन्हें सशक्त किया जा रहा है। इस अवसर पर आईजी श्री दीपक झा, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण सहित महिला लाभार्थी उपस्थित थे।
- -उप मुख्यमंत्री ने चार नगरीय निकायों में 14.34 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन-आरंग नगर पालिका में तीन करोड़ दस लाख रुपए , मंदिरहसौद नगर पालिका में 50 लाख 44 हजार रुपए , चंदखुरी नगर पंचायत में दो करोड़ आठ लाख रुपए और समोदा नगर पंचायत में 49 लाख रुपए के कार्य का लोकार्पणरायपुर । . उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज आरंग में चार नगरीय निकायों में 14 करोड़ 34 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने आरंग नगर पालिका में तीन करोड़ दस लाख रुपए के 13, मंदिरहसौद नगर पालिका में 50 लाख 44 हजार रुपए के छह, चंदखुरी नगर पंचायत में दो करोड़ आठ लाख रुपए के सात और समोदा नगर पंचायत में 49 लाख 18 हजार रुपए के एक कार्य का लोकार्पण किया। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने आरंग नगर पालिका में दो करोड़ 74 लाख रुपए के 26, मंदिरहसौद नगर पालिका में दो करोड़ 55 लाख 47 हजार रुपए के 37, चंदखुरी नगर पंचायत में एक करोड़ 76 लाख रुपए के दस और समोदा नगर पंचायत में एक करोड़ 12 लाख रुपए के 15 कार्यों का भूमिपूजन भी किया। अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं आरंग के विधायक गुरु खुशवंत साहेब और लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल भी लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में मोदी की गारंटी और सुशासन लेकर आई है। आरंग क्षेत्र के साथ ही पूरे प्रदेश में आज विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास और किसानों के हित में राज्य शासन द्वारा किए जा रहे प्रमुख कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले एक वर्ष में आरंग विकासखंड के चार नगरीय निकायों चंदखुरी, समोदा, आरंग और मंदिरहसौद में नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा कुल 174 करोड़ 72 लाख रुपए के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। क्षेत्र में विकास के ये कार्य आगे भी जारी रहेंगे।अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं आरंग के विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले एक वर्ष में क्षेत्र के शहरों और गांवों के विकास में तेजी आई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सभी वर्गों के विकास और कल्याण के लिए सक्रियता से काम कर रही है। उन्होंने आरंग में व्यवहार न्यायालय की स्थापना के लिए उप मुख्यमंत्री तथा विधि एवं विधाई कार्य मंत्री श्री अरुण साव को धन्यवाद दिया।सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यक्रम में कहा कि डबल इंजन की सरकार राज्य के विकास के लिए तेजी से काम कर रही है। उन्होंने आज लोकार्पित तथा भूमिपूजन किए गए कार्यों के लिए चारों नगरीय निकायों के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। आरंग बस स्टैंड में आयोजित लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में एसडीएम श्री पुष्पेन्द्र शर्मा, तहसीलदार श्रीमती सीता शुक्ला और पूर्व विधायक श्री संजय ढीढी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा आरंग, मंदिरहसौद, चंदखुरी और समोदा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी मौजूद थे।
- -14.04 लाख किसानों को 14059 करोड़ रूपए का भुगतान-अब तक 36.89 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी-15.25 लाख मीट्रिक टन धान का हो चुका है उठावरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। वहीं धान खरीदी व्यवस्था पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। राज्य में धान 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। अब तक लगभग 67.77 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में 14.04 लाख किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 14059 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। धान खरीदी के साथ-साथ मिलर्स द्वारा धान का उठाव भी शुरू कर दिया गया है। धान उठाव के लिए 36.89 लाख मीट्रिक टन धान के लिए डीओ और टीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध अब तक 15.25 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है।खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है।खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज 23 दिसम्बर को 78175 किसानों से 3.42 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। इसके लिए 93 हजार 714 से अधिक टोकन जारी किए गए थे। आगामी दिवस के लिए 93 हजार 985 टोकन जारी किए गए हैं।
- -इस साल 19.25 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुआई का लक्ष्य-अब तक 1.26 लाख क्विंटल बीज और 1.39 लाख मीट्रिक टन उर्वरक वितरितरायपुर / राज्य में रबी फसलों की बोनी तेजी से जारी है। अब तक 12 लाख 47 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में चना, गेहू, मटर, अलसी, सरसों, मक्का, रागी सहित विभिन्न रबी फसलों की बोनी हो चुकी है, जो कि इस साल बुआई के लिए निर्धारित 19 लाख 25 हजार हेक्टेयर रकबे का 65 प्रतिशत है। बीते वर्ष रबी सीजन में 18 लाख 61 हजार हेक्टेयर में रबी फसलों की बोनी हुई थी। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रबी फसल के लिए इस वर्ष 2.89 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज का वितरण का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें 1.57 लाख क्विंटल बीज का भण्डारण कर 1.26 लाख क्विंटल बीज वितरित किया गया है, जो भण्डारण का 80 प्रतिशत है। इसी प्रकार प्रदेश में इस वर्ष रबी फसल के लिए 4.65 लाख मीट्रिक टन उर्वरक वितरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक 4.58 लाख मीट्रिक टन उर्वरक का भण्डारण कर 1.39 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का वितरण किया गया है, जो कुल भण्डारण का 30 प्रतिशत है।
- -आरोपी वीरेन्द्र कुमार जोशी गिरफ्तार, बैंक खाता सीज, की जा रही वसूली की कार्रवाई-आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वेदमती जोशी बर्खास्त-परियोजना अधिकारी सुश्री ज्योति मथरानी एवं आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक श्रीमती प्रभा नेताम निलंबित-तत्कालीन जिला कार्यक्रम अधिकारी को स्पष्टीकरणरायपुर /महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ प्रदेश की महत्वाकांक्षी योजना है। योजना का क्रियान्वयन प्रदेश में महिलाओं के साथ लिंग विभेद, असमानता को दूर करने, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत् सुधार लाने, आर्थिक स्वावलंबन तथा सशक्तिकरण को बढ़ावा देने तथा परिवार में उनकी निर्णय लेने की भूमिका को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से क्रियान्वित किया जा रहा है। प्रदेश में योजना का क्रियान्वयन पारदर्शी तरीके से हो एवं पात्र महिला हितग्राही को ही योजना का लाभ प्राप्त हो, इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सतर्कता पूर्वक कार्य संपादित किया जा रहा है एवं ऐसे प्रकरण, जिसमें योजना का गलत तरीके से लाभ लेने के लिए फेक आवेदन किए गए है, उनकी जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल कठोर कार्यवाही की जा रही है।सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित सूचना, जिसमें महतारी वंदन योजना की राशि सन्नी लिओनी के खाते में जमा होने की न्यूज प्रसारित हुई है, सही नहीं हैै। वास्तव में सन्नी लिओनी के बैंक खाते में महतारी वंदन की राशि का भुगतान नहीं हुआ है अपितु यह वीरेन्द्र कुमार जोशी नाम के एक व्यक्ति के द्वारा स्थानीय स्तर पर मिलीभगत कर सन्नी लिओनी के नाम से आवेदन कर आधार एवं अन्य जानकारी अपनी डालते हुए शासकीय राशि अवैधानिक रूप से प्राप्त करने के उद्देश्य से की गयी हरकत है।वस्तुतः बस्तर जिले के बस्तर विकासखंड के आंगनवाड़ी केन्द्र तालूर में वीरेन्द्र कुमार जोशी के द्वारा फर्जीवाड़ा करते हुए आंगनवाड़ी केन्द्र तालूर के कार्यकर्ता के माध्यम से सन्नी लिओनी के नाम से आवेदन किया गया है तथा उस आवेदन में अन्य जानकारी के रूप में अपना आधार नंबर तथा अपने बैंक खाते की जानकारी डाली गयी है। प्रत्येक आवेदन के परीक्षण एवं सत्यापन का दायित्व ग्राम स्तर पर बनायी गयी समिति, जिसमें ग्राम प्रभारी/वार्ड प्रभारी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा किया जाना था। इसके उपरांत पोर्टल में अंकित दस्तावेज़ो का परीक्षण प्रथम सत्यापन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा तथा द्वितीय सत्यापन पर्यवेक्षक के द्वारा किया जाना था तथा परियोजना अधिकारी के द्वारा अनुमोदित किया जाना था। इस प्रकरण में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वेदमति जोशी, जो की वीरेन्द्र कुमार जोशी की पड़ोसी है, के द्वारा बिना तथ्यों की जॉंच परख किए ऑनलाईन पोर्टल पर वीरेन्द्र कुमार जोशी के द्वारा सन्नी लिओनी के नाम से किए गए आवेदन को सत्यापित कर दिया गया। इसी प्रकार पर्यवेक्षक के द्वारा भी बिना परीक्षण किए हुए इस आवेदन का सत्यापन कर दिया गया, जिसके कारण इस फर्जी नाम वाले हितग्राही को उनके द्वारा दिए गए आधार नबंर से लिंक स्टेट बैंक के खाते में डीबीटी के रूप में राशि का भुगतान हुआ है।इस प्र्रकरण पर गंभीर लापरवाही के लिए संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वेदमति जोशी को बर्खास्त करने की कार्यवाही की गयी है। पर्यवेक्षक श्रीमती प्रभा नेताम एवं परियोजना अधिकारी सुश्री ज्योति मथरानी को निलंबित करने की कार्यवाही की गयी है तथा तत्कालीन जिला कार्यक्रम अधिकारी को भी स्पष्टीकरण जारी किया गया है। साथ ही वीरेन्द्र कुमार जोशी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज़ कर उसे गिरफ्तार किया गया है तथा उनके बैंक खाते को सीज़ कर भुगतान की गयी राशि की वसूली की कार्यवाही की जा रही है।सरकार की मंशा है कि पात्रता रखने वाली महतारियों को योजना का लाभ मिल सके, अतः सभी आवेदन करने वाले पात्र हितग्राहियों को योजना में शामिल किया गया है। योजना को लागू किए जाने हेतु विस्तृत प्रावधान किए गए है, जिसमें योजना अंतर्गत आवेदन पत्र प्राप्त किये जाने हेतु ऑनलाईन साफ्टवेयर विकसित करते हुए प्रत्येक मैदानी अमलों को पृथक-पृथक आईडी/पासवर्ड प्रदान किया गया था। इसी क्रम में संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को भी आईडी/पासवर्ड प्रदान किया गया। योजना अंतर्गत हितग्राहियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्राप्त किये जाने के उपरांत आवेदन पत्रों का इन्द्राज आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्राम प्रभारी के द्वारा ऑनलाईन पोर्टल में किया जा कर संलग्न दस्तावेजों का परीक्षण करते हुए दस्तावेज अपलोड किया गया।साफ्टवेयर में दर्ज आवेदनों का प्रथम स्तर पर ग्राम समिति के माध्यम से सत्यापन तथा उसके उपरांत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा किए जाने का प्रावधान रखा गया है तथा उसके उपरांत द्वितीय सत्यापन किए जाने का दायित्व संबंधित सेक्टर पर्यवेक्षक का निर्धारित किया गया था ताकि दो स्तर पर सत्यापन हो सके। सत्यापन उपरांत वार्ड/पंचायत स्तर पर गठित समिति के द्वारा अनंतिम सूची का प्रकाशन कर आंगनवाड़ी केन्द्र, ग्राम पंचायत आदि सार्वजानिक जगह पर यह सूची चस्पा की गयी है तथा ग्रामीणों को यह अवसर दिया गया कि वे इस सूची में परीक्षण कर गलत आवेदन करने वाले विरूद्ध दावा आपत्ति कर सके।प्राप्त दावा आपत्ति के निराकरण हेतु बाल विकास परियोजना स्तर पर गठित समिति के द्वारा निराकरण का प्रावधान रखा गया है एवं दावा आपत्ति प्राप्त किया जाकर लगभग 12000 से अधिक गलत आवेदनो को निरस्त किया गया। दावा आपत्ति का निराकरण उपरांत अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाकर प्रकाशित किया गया। उपरोक्त प्रक्रियाओं के निर्धारण के उपरांत भी ऐसे फर्जी आवेदन प्राप्त न हो इस दृष्टि से लगातार इनके सत्यापन की कार्यवाही हेतु मैदानी अमलों को दिशा निर्देश दिये गये एवं लगभग 15 हजार गलत आवेदनों को चिन्हांकन करते हुए निरस्त किया गया।अंतिम सूची में 70,26,352 आवेदको का भी राज्य स्तर से विभिन्न उपलब्ध डाटा से वेरीफाई किया गया है एवं आधार एंथेटिकेंशन के लिए UIDAI को प्रेषित कर आधार का सत्यापन कराया गया है। अतः 50 प्रतिशत आवेदक फर्जी होने का कथन पूरी तरह गलत है। विभाग द्वारा समय-समय पर मैदानी स्तर पर सत्यापन, सॉफ्टवेयर के माध्यम से भी खोजकर 15000 से अधिक गलत हितग्राहियों का चिन्हांकन कर, उन्हें लाभ सूची से बाहर कर दिया गया है। लाभांवित होने वाले हितग्राहियों की सूची प्रत्येक आंगनवाड़ी केन्द्र के आईडी पर परिलक्षित है।महतारी वंदन योजना से प्रदेश की महतारियों को बेहद लाभ प्राप्त हुआ है, जैसे महतारियों के द्वारा इस राशि का उपयोग बच्चों के एवं स्वयं के स्वास्थ्य पोषण पर व्यय, बचत करने तथा सुकन्या समृद्धि के खाते खोलकर बेटियो के नाम से जमा करने के, बच्चों की शिक्षा पर, अपनी दिन प्रतिदिन की आवश्यकताओं की पूर्ति पर एवं अपना स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने जैसे महिला सशक्तिकरण के अनेक उदाहरण है।महतारी वंदन योजना को लागू करते समय सुरक्षा के पर्याप्त उपाय किए गए है। प्रक्रिया के आवेदन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्राम/वार्ड प्रभारी के स्तर पर प्राप्त करते हुए सारे दस्तावेज़ के साथ आवेदन ऑनलाईन पोर्टल पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्राम प्रभारी के द्वारा भरा गया है। आवेदको के द्वारा स्वतः ऑनलाईन आवेदन का भी प्रावधान रखा गया था। विभाग द्वारा लगातार प्रत्येक स्तर पर हितग्राहियों के सत्यता की जानकारी ली जा रही है। समय-समय पर निर्देश जारी किए गए है। इसी के परिणाम स्वरूप मृत हितग्राहियों की जानकारी भी लिया जाकर उन्हें लाभ सूची से हटाया जा रहा है, अद्यतन स्थिति में 21 हजार से अधिक हितग्राहियों को मृत्यु हो जाने के कारण लाभ सूची से हटाया गया है। इस प्रकार विभाग द्वारा लगातार योजना को लागू किए जाने हेतु तत्परता से कार्यवाही जा रही है।
- टाटा इंस्टीट्यूट में पढ़ाई के लिए 1.50 लाख का सौंपा चेकआर्म रेसलिंग के दिव्यांग प्रतिभागियों का सम्मान, 20-20 हजार रूपए की सहायता दीरायपुर। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के हाथों लैपटाॅप मिलने के बाद खमतराई निवासी दृष्टिबाधित दिव्यांग छात्रा मुस्कान कुमारी पटवारी का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दिव्यांग छात्रा मुस्कान टाटा इंस्टीट्यूट आॅफ सोशल साईसेंस मुंबई में एम.एस.डब्ल्यू की पढ़ाई कर रही है। मुस्कान को पढ़ाई में दिक्कतें होती थी, लेकिन लैपटाॅप मिलने के बाद अब मुस्कान अपना सुनहरा भविष्य गढ़ सकेगी। साथ ही कलेक्टर डाॅ. सिंह ने इंस्टीट्यूट में आगे की पढ़ाई के लिए 1.50 लाख रूपए का चेक भी प्रदान किया गया। इस राशि से वह अपनी पढ़ाई कर सकेगी और उसके भविष्य को संवारने में मदद भी मिलेगी। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह एवं एसपी डाॅ. लाल उम्मेद सिंह ने दिव्यांग छात्रा मुस्कान को शुभकामनाएं दी।कलेक्टर डाॅ. सिंह ने आर्म रेसलिंग पैरा आर्म रेसनी कप के दिव्यांग विजेताओं को सम्मानित किया और 20-20 हजार रूपए का चेक प्रदान किया। गुढ़ियारी निवासी श्री जी. संदीप कुमार ने आर्म रेसलिंग पैरा आर्म रेसलिंग कप के विजेता रहे है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय खेल में भारत को तृतीय स्थान में मेडल जीता है। साथ ही डीडी नगर निवासी श्री होरी लाल यादव ने आर्म रेसलिंग पैरा आर्म रेसलिंग कप के प्रतिभागी रहे है। कलेक्टर ने दोनों दिव्यांग खिलाड़ियों को सम्मानित कर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप भी उपस्थित थे।
- मुख्यमंत्री का संदेश विष्णु की पाती के रूप में पाकर किसानों ने अपनी खुशी व्यक्त कीमहासमुंद। राज्य शासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर जिले के सभी विकासखंडों में सुशासन सप्ताह के तहत किसान सम्मेलन सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के पांचों विकासखंडों से कुल 1643 किसानों ने भाग लिया। इनमें महासमुंद से 670, बागबाहरा से 200, पिथौरा से 248, बसना से 312, और सरायपाली से 213 किसान शामिल हुए। किसान सम्मेलन में किसानों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं से किसानों को लाभान्वित किया गया। किसान सम्मेलन में उन्नतशील किसानों को सम्मानित किया गया। कुल 80 किसानों को “कृषक सम्मान पत्र“ से सम्मानित किया गया, जबकि 24 किसानों को मसूर मिनीकिट और 19 किसानों को रागी बीज वितरित किए गए। इसके अलावा 10 किसानों को स्वायल हेल्थ कार्ड प्रदान किए गए। उद्यानिकी विभाग द्वारा 180 पौधों का वितरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का संदेश विष्णु की पाती 2,350 किसानों को दी गई, जिसे पाकर किसानों ने खुशी जाहिर की। किसानों ने कहा कि किसान हितैषी सरकार किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत धान बोनस का भुगतान और 3100 रूपए की दर प्रति एकड़ 21 क्ंविटल धान खरीदी सराहनीय कार्य है। किसानों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी पहल ने खेती-किसानी को नई दिशा दी है।इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, कृषि विशेषज्ञों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने कृषि, उद्यानिकी, और पशुपालन के क्षेत्र में नवाचार और लाभकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। कृषि विभाग ने किसानों को संगठित समूहों के निर्माण और उनकी आय दोगुनी करने की योजनाओं के बारे में अवगत कराया।उद्यानिकी विभाग ने पौध वितरण और नवीन तकनीकों को बढ़ावा देने पर जोर दिया, जबकि पशुपालन विभाग ने स्वावलंबी बनने के लिए विशेष योजनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम के दौरान उप संचालक कृषि श्री एफ.आर. कश्यप ने इसे किसानों की समृद्धि और सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों से जोड़ना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था।
- सूरजपुर। शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर में 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक मनाए जाने वाले राष्ट्रीय गणित दिवस 2024 का समापन किया गया। इस अवसर पर दिनांक 6.12.2024 से 22.12.2024 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन अलग-अलग दिवस में किया गया। दिनांक 20 दिसंबर 2024 को स्पीच कंपटीशन आयोजित किया गया जिसमें महाविद्यालय एवं विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। दिनांक 21 दिसंबर 2024 को महाविद्यालय में विद्यार्थियों को श्रीनिवास रामानुजन की जीवनी पर वीडियो दिखाया गया तथा व्याख्यान आयोजित किया गया। इस व्याख्यान में राजमोहिनी देवी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर के श्री सुनील गुप्ता, सहायक प्राध्यापक, गणित द्वारा भारत के महान गणितज्ञ श्री श्रीनिवास रामानुजन के जीवन को विस्तार पूर्वक बताया गया तथा भारत के गणितज्ञों का योगदान भारत के विकास में किस प्रकार रहा है पर विस्तृत व्याख्या की गई। विद्यार्थियों ने व्याख्यान में पूरे समय गणितज्ञों के जीवन वृत को बताया। व्याख्यान के अंत में विद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासाओं को प्रश्नों के माध्यम से जाना। विषय विशेषज्ञ द्वारा विद्यार्थियों के प्रश्नों को सहजता से और सरलता पूर्वक समझाया गया। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ काउंसिल ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, नेशनल काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी कम्युनिकेशन, डिपार्टमेंट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया, न्यू दिल्ली द्वारा प्रायोजित किया गया है। उपरोक्त आयोजन में सभी कार्यक्रम ष्एंसिएंट इंडियन मैथमेटिशियन एंड इट्स कंट्रीब्यूशनष् थीम पर आधारित रहे। इस कार्यक्रम के आयोजन में छत्तीसगढ़ काउंसिल ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी रायपुर में डिपार्मेंट आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की प्रभारी डॉ. जे.के. राय मैडम द्वारा पूरा सहयोग एवं निर्देश प्रदान किए गए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एच. एन. दुबे द्वारा सभी विद्यार्थियों को गणित विषय के प्रति रुचि बढ़ाने एवं गणित के प्रयोग द्वारा अपने जीवन को किस प्रकार सरल बनाया जा सकता है तथा भारतीय ज्ञान परंपरा को बनाए रखने और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। इस कार्यक्रम में शासकीय कन्या महाविद्यालय सूरजपुर के प्राचार्य श्री बृजलाल साहू उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक सुश्री प्रतिभा कश्यप, डॉ. अखिलेश कुमार द्विवेदी, श्री सी.बी. मिश्र, डॉ. रश्मि पांडेय, डॉ. विकेश कुमार झॉ, डॉ. चंदन कुमार, डॉ. सलीम किस्पोट्टा, श्री आनंद कुमार पैकरा, एवं श्री रोहित सेठ उपस्थित रहे। महाविद्यालय में सीकास्ट के कोऑर्डिनेटर श्री टी.आर. राहंगडाले, श्री दीपचंद एक्का, सहायक प्राध्यापक गणित एवं श्री अनिल कुमार चक्रधारी सहायक प्राध्यापक भौतिक शास्त्र,द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर सफल संचालन किया गया। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी अतिथि शिक्षकों ने अपना योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किए गए। छात्र-छात्राओं से उपरोक्त कार्यक्रम के संबंध में फीडबैक भी प्राप्त किया गया। जिसमें विद्यार्थियों में उत्साह और गणित विषय के प्रति रुचि देखने को मिली।
- महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा सुखद सहाराकांकेर। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में न सिर्फ अपार खुशियां लेकर आई है, बल्कि एक सुखद सहारा सिद्ध हो रही है। कांकेर शहर के इमलीपारा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली श्रीमती मीना देवांगन को उक्त योजना के तहत प्रति हजार प्रति माह के मान से अब तक 10 किश्तों में कुल 10 हजार रुपये प्राप्त हुए हैं। ये पैसे मीना के लिए केवल एक आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि उनके जीवन को सुगम बनाने का एक महत्वपूर्ण साधन बन गए हैं।श्रीमती मीना ने बताया कि वह इन पैसों का उपयोग बड़ी सूझबूझ से करती हैं। अपने बच्चे की ट्यूशन फीस भरने से लेकर आपातकालीन परिस्थितियों में खर्च करने तक, उन्होंने इन पैसों का सदुपयोग किया है। साथ ही, वह इन पैसों से सुकन्या समृद्धि योजना में भी निवेश करती हैं, ताकि अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित कर सकें।श्रीमती मीना ने बताया कि वह घर पर सिलाई का काम भी करती हैं और अपनी मेहनत से घर चलाने में आवश्यक सहयोग करती हैं। महतारी वंदन योजना से मिले पैसे ने उन्हें सिलाई के काम में भी मदद की है। इस योजना ने न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी दिया है। वह कहती हैं- “प्रदेश सरकार हमारे लिए बहुत कुछ कर रही है। इस योजना ने हमें एक नई दिशा दी है। इसके लिए हम सरकार का दिल से धन्यवाद करते हैं।”


.jpg)
.jpg)







.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)



.jpg)







.jpg)