- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ वालीबॉल संघ के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव श्री विक्रम सिसोदिया के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की।इस अवसर पर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष श्री संजय सिंह और छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव श्री प्रशांत सिंह रघुवंशी, छत्तीसगढ़ वालीबॉल संघ के पदाधिकारी सर्वश्री महेश गागड़ा, मोहम्मद अकरम खान, सत्येंद्र पाण्डेय भी उपस्थित थे।
- -एकांकी, एकल अभिनय, रंगोली एवं पेंटिंग ने मन मोह लियारायपुर । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में आयोजित सांस्कृतिक युवा महोत्सव मड़ई 2024 के दूसरे दिन यहां कृषि महाविद्यालय रायपुर के विभिन्न सभागृहों एवं प्रेक्षागृहों में विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा एकल अभिनय, तात्कालिक भाषण, ऑन दी स्पॉट पेंटिंग, एकांकी, समूह गायन, कोलाज मेकिंग, मिमिक्री, भाषण, समूह गायन (भारतीय), लोक एवं आदिवासी नृत्य आदि प्रतियोगिताओं में आकर्षक एवं भावप्रवण प्रस्तुतियां दी गई।इन विभिन्न प्रतियोगिताओं के तहत दी गई प्रस्तुतियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, कृषि विकास, प्रौद्योगिकी विकास, नारी सशक्तिकरण, दहेज उन्मूलन, भ्रष्टाचार उन्मूलन, असमानता एवं अस्पृश्यता निवारण जैसे संवेदनशील सामाजिक मुद्दों को उकेरा गया। युवा कलाकारों ने अपनी संप्रेषणीयता, भावाभिनय, संवाद कौशल, रेखांकन कौशल आदि के माध्यम से दर्शकों को दिल जीत लिया तथा खूब तालियां बटोरीं।मड़ई 2024 के अंतर्गत आयोजित समूह नृत्यों की रंगा-रंग प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। विभिन्न प्रतिभागियों ने आकर्षक रंगोली, मेहंदी, पोस्टर मेकिंग आदि के माध्यम से अपने भावों को रूपाकार दिया। इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा, सांस्कृतिक प्रभारी एवं अयोजन सचिव डॉ. बी.पी. कतलम विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रभारी तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के निर्णायकगण उपस्थित थे।
- -सम्मेलन आयोजित कर किसानों को दी गई मुख्यमंत्री की पाती-महिला समूहों को दिए 78 लाख के ऋण स्वीकृति आदेश-किसानों का किया गया सम्मान, स्प्रेयर वितरितबिलासपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सहाय के नेतृत्व में राज्य सरकार के 1 साल पूर्ण होने और सुशासन सप्ताह के अंतर्गत विकासखंड मुख्यालय मस्तुरी में विशाल किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का किसानों के नाम पाती को पढ़कर सुनाया गया। कृषक उन्नति योजना से लाभान्वित किसानों का सम्मान किया गया। पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति बांधी समारोह के मुख्य अतिथि थे। सम्मेलन में कृषक संगोष्ठी और प्रशिक्षण सत्र का भी आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि डॉ कृष्ण मूर्ति बांधी ने अपने उद्बोधन में राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजना महतारी वंदना योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना,कृषक उन्नति योजना तेंदूपत्ता संग्राहण, श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, महतारी सदन योजना आदि योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कृषि विभाग की ओर से पांच किसानों को लपेटा पाइप एवं चार किसानों को नेपसेक स्प्रेयर प्रदान किया। तेरह महिला स्व सहायता समूहों 6- 6 लाख रुपए स्वीकृति होने पर कुल 78 लाख रुपए रूपए भारतीय स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक मस्तूरी सुमंत कुमार चौधरी द्वारा स्वीकृति प्रमाण पत्र दिया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रितेश सिंह ठाकुर, जनपद पंचायत सभापति दामोदर कांत, एसडीएम प्रवेश पैकरा । जिसमें मुख्य रूप से एसडीएम प्रवेश पैकरा, तहसीलदार डॉ श्रीमती जयंति देवांगन, नायब तहसीलदार उमाशंकर लहरे, सीईओ जे आर भगत, कार्यक्रम अधिकारी रुचि विश्वकर्मा, एसडीओ अमित बंजारे, कृषि विस्तार अधिकारी ए. के आहिरे, आदि विभाग कर्मचारी उपस्थित थे।
- -जब्त धान की कीमत 14 लाख रुपएबिलासपुर /कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर बिचौलियों और दलालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। राजस्व और खाद्य विभाग के अधिकारियों ने आधा दर्जन दुकानों पर दबिश दी। छापे में 1112 कट्टी धान जब्त की गई। जिसकी कीमत लगभग 14 लाख आंकी गई है। सोसाइटियों में खपाने की नीयत से धान का अवैध भंडारण किया गया था। कलेक्टर ने जब्त धान पर नजर रखने को कहा है ताकि केंद्रों पर वह बिकने ना पाए।खाद्य अधिकारी ने बताया कि आज एसडीएम बिल्हा के मार्गदर्शन में चकरभाठा में जय श्री कृष्ण ट्रेडर्स के यहां 370 बोरी (148 क्विंटल) धान को जप्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी। इसी प्रकार खाद्य एवं मण्डी विभाग द्वारा सीपत निवासी फुटकर व्यापारी इंद्र वर्मा के दुकान माँ प्रॉविजन स्टोर्स से 73 कट्टी & श्री शिवगोपाल साहू के प्रतिष्ठान से 69 कट्टी कुल 142 कट्टी लगभग 56.80 क्विंटल धान मण्डी अधिनियम के अंतर्गत जप्त किया गया। चकरभाठा में सुरेश धान भंडार के यहां 150 बोरी (60 क्विंटल) धान को जप्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी। तहसील कोटा में ग्राम गोबरिपाट में फर्म सत्यप्रकाश दुबे में 450 कट्टी (180 क्विंटल) धान के संबंध में मौके पर किसी प्रकार का मंडी शुल्क रशीद और स्टॉक पंजी उपलब्ध नहीं किया गया । जिसके कारण धान जप्त किया गया तथा मंडी अधिनियम के तहत मंडी शुल्क में 5 गुना चार्ज लगाए जाने हेतु पंचनामा तैयार किया गया। इस तरह आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
- -किसानों का धान खरीदने राज्य सरकार वचनबद्ध-सम्मेलन में किसानों का सम्मान, कृषि औजार और मछली जाल वितरितबिलासपुर / विधायक श्री धरमलाल कौशिक के मुख्य आतिथ्य में बिल्हा में किसान सम्मेलन और कृषि संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आत्मा योजना अंतर्गत यह कार्यक्रम कृषि विभाग कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। पहली बार किसानों के नाम प्रत्यक्ष रूप से मुख्यमंत्री द्वारा लिखी पाती मिला, जिसे पढ़कर काफी खुश नजर आए।मुख्य अतिथि श्री कौशिक ने अपने हाथों समारोह में कृषि विभाग द्वारा किसानों को स्प्रेयर एवं लपेटा पाइप का वितरण किया गया। मत्स्य पालन विभाग द्वारा मछली पकड़ने हेतु जाल का वितरण किया गया। उद्यान विभाग द्वारा किसानों को उन्नत किस्म के सब्जियों के बीजों एवं पौधों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में सहकारिता विभाग द्वारा पाँच ऐसे किसानों का सम्मान किया गया जिन्हें कृषक उन्नति योजना के तहत लाभ मिला है। इस कार्यक्रम में कृषि विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यानिकी विभाग एवं सहकारिता विभाग के साथ-साथ उर्वरक विक्रेता कंपनी इफ्को की भागीदारी रही।मुख्य अतिथि श्री कौशिक ने अपने संबोधन में सरकार के एक साल के कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बिल्हा विधानसभा में पिछले एक वर्ष में लगभग 200 करोड़ के विकास कार्यों हेतु राशि का आवंटन हुआ है। आने वाले सालों में भी विकास कार्यों हेतु किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। इसका आश्वासन किसानों को दिया गया। धान खरीदी के लिए राज्य शासन की प्रतिबद्धता को उन्होंने फिर से दोहराया। श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं श्री नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार शासन विकास और जन अपेक्षाओं को पूर्ण करने के लिए कृतसंकल्प है।समारोह में इफ्को कंपनी के क्षेत्रीअधिकारी श्री नवीन तिवारी ने विस्तार से नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया कि उपयोग विधि एवं लाभ के बारे मे किसानों को बताया । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान सम्मिलित हुए। कृषि वैज्ञानिकों और कृषि विशेषज्ञों द्वारा दिए गए सुझावों को उन्होंने ध्यान से सुना। कृषि महाविद्यालय से वैज्ञानिक डॉ. शिल्पा कौशिक और डॉ. एकता ताम्रकार ने अपना प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत बिल्हा के अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य, तहसीलदार बिल्हा, उप संचालक श्री पी.डी. हाथेश्वर,सहायक संचालक कृषि श्री अनिल कौशिक , श्री अनिल शुक्ला, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी आर.एस. गौतम एवं कार्यालय के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बिल्हा, कृषि विकास अधिकारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सम्मिलित हुए। इसी तरह किसान सम्मेलन का आयोजन कोटा, तखतपुर और सलका बेलतरा विधानसभा में भी आयोजित किया गया,
- बिलासपुर /संभाग आयुक्त श्री महादेव करे ने एनडीपीएस एक्ट के तहत गांजा तस्करी में संलिप्त 4 आरोपियों को जेल भेज दिया है। उन्होंने प्रकरण में 3 और 6 माह के लिए जेल भेजने का आदेश जारी किया ।संबंधित पुलिस अधीक्षकों के प्रतिवेदनों पर पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत गांजा तस्करी में सलिप्त 4 आरोपियों को आयुक्त बिलासपुर संभाग श्री महादेव कावरे ने ३ और ६ माह के लिए जेल भेजने का आदेश जारी किया । इसमे किशोर सुखवानी, बिलासपुर जिला से, रमेश राठौर जिला गोरेला पेंड्रा मरवाही जिला से और 2 लोग जोधराम व हेमलाल जांजगीर चांपा जिला से शामिल हैं ।
- -सुशासन का एक साल छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल : विधायक श्री गुरु खुशवंत साहेब-कृषकों का हुआ सम्मान, मत्स्य पालन के लिए पट्टा वितरण, फल एवं फूल के पौधों का वितरणरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की नेतृत्व वाली सरकार के एक साल पूर्ण होने पर आरंग ब्लाॅक में कृषक सम्मेलन का आयोजित हुआ। सम्मेलन में किसानों को "विष्णु की पाती" का वितरण किया गया। "विष्णु की पाती" पाने वाले किसानों में उमंग और उत्साह दिखाई दिया। सम्मेलन में आरंग विधायक श्री गुरू खुशवंत साहेब शामिल हुए। विधायक श्री गुरु खुशवंत साहेब ने किसान को अन्नदाता बताते हुए कहा की छत्तीसगढ़ की सरकार सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास मूल मंत्र पर कार्य कर रही है, तथा प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी के मुताबिक₹3100 प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीद रही है तथा खरीफ सीजन में किसान भाइयों के खातों में करीब 49000 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई है, उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार हर वर्ग के विकास के साथ किसानों को उन्नत बनाना एवं उनकी आय को दुगना करने के लिए संकल्पित है उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, महिला सशक्तिकरण, महतारी वंदन योजना एवं रामलला दर्शन योजना पर भी फोकस किया, इस दौरान कृषकों का शाॅल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया गया। साथ ही किसानों को मत्स्य पालन के लिए पट्टा वितरण, फल एवं फूल के पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। इफको के द्वारा कंसोरटिया का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप एवं एसडीएम श्री पुष्पेंद्र शर्मा समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।सम्मेलन में किसान संगोष्ठी का आयोजन हुआ और इस संगोष्ठी में किसानों को छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्नत किसानों ने जैविक खेती और कृषि के अनुभव साझा किए। किसानों ने छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं से मिलने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी साझा की। सम्मेलन स्थल पर विभागों के द्वारा विभिन्न योजनाओं के संबंधी में प्रदर्शनी लगाई गई और प्रदर्शनी के माध्यम से योजनाओं के बारे में विस्तार से बताए गए।
- रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार के एक साल पूर्ण होने पर सुशासन सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज जिले के तिल्दा ब्लाॅक में कृषक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। सम्मलेन में किसानों को कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, मत्सय विभाग, उद्यानिकी विभाग की योजनाओं और विगत एक वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी दी गई। साथ ही किसानों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की "विष्णु की पाती" का वाचन के साथ भेंट भी किया गया।हाथों में "विष्णु की पाती" पाने के बाद किसानों में उमंग और उत्साह देखा गया। विष्णु की पाती में मुख्यमंत्री ने बताया कि अन्नदाता किसान भाईयों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। पिछले साल शपथ ग्रहण के एक पखवाड़े के भीतर ही धान के दो वर्ष के बकाया बोनस की राशि देने के साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गांरटी को भी पूरा किया। पाती में यह भी बताया गया कि किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की जा रही है। इसके अलावा किसानों को विभिन्न योजनाओं के लाभ की जानकारी भी दी गई। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर श्री केयूर भूषण शर्मा उपस्थित थे। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री आशुतोष देवांगन एवं बड़ी संख्या में किसान व विभागीय अधिकारी मौजूद रहें।
- -दो दिवसीय आयोजन में ज्ञान-विज्ञान एवं तकनीक का रहा बेहतर समागम-उत्कृष्ट माॅडल निर्माण करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने वाले शिक्षकों एवं संस्थानों का किया गया सम्मानबालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कहा कि जिला मुख्यालय बालोद में 20 एवं 21 दिसंबर को आयोजित ’बालोद टेक्नोफेस्ट 2024’ का आयोजन छत्तीसगढ़ के दशा और दिशा को बदलने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण एवं निर्णायक कदम साबित होगा। श्री चन्द्रवाल जिला मुख्यालय बालोद के गंजपारा स्थित माहेश्वरी भवन में आयोजित ’बालोद टेक्नोफेस्ट 2024’ के समापन अवसर पर अपना उद्गार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंनेे इस सफल आयोजन की भूरी-भूरी सराहना करते हुए कहा कि हमारे विद्यार्थियों को विज्ञान एवं नवाचार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित इस ’बालोद टेक्नोफेस्ट’ के माध्यम से हमारे बाल वैज्ञानिक अपने प्रतिभा का उन्मुखीकरण कर आने वाले समय में छत्तीसगढ़ एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। इस दो दिवसीय आयोजन के दौरान जिले के सभी विकासखण्डों के विभिन्न स्कूलों के पंजीकृत कुल 824 माॅडलों में से उत्कृष्ट 200 माॅडलों को प्रदर्शित किया गया था। इस दौरान विद्यार्थियों के द्वारा बहुत ही ज्ञानवर्धक, रोचक एवं उत्कृष्ट माॅडलों का निर्माण किया गया था। जिसके फलस्वरूप इस दो दिवसीय आयोजन में ज्ञान-विज्ञान एवं तकनीक का बेहतर समागम परिलक्षित हो रहा था। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के विशेष पहल पर बालोद जिला प्रशासन द्वारा विज्ञान एवं नवाचार को प्रेरित करने तथा विद्यार्थियों को अपने तकनीक कौशल को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से बालोद जिले में पहली बार बालोद टेक्नोफेस्ट 2024 का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत उत्कृष्ट माॅडलों का निर्माण करने वाले विद्यार्थियों तथा इस कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने वाले संस्थानों, शिक्षकों एवं अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अग्रांश द्विवेदी, एसडीएम बालोद श्रीमती प्रतिमा ठाकरे झा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री पीसी मरकले सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने बालोद टेक्नोफेस्ट 2024 के सफल आयोजन तथा इस दौरान जिले के विभिन्न विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए उत्कृष्ट माॅडलों की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि विज्ञान एवं नवाचार को प्रेरित करने तथा विद्यार्थियों को अपने तकनीक कौशल को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने हेतु जिले में प्रतिवर्ष बालोद टेक्नोफेस्ट का आयोजन किया जाएगा। श्री चन्द्रवाल ने जिले के विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए जिला प्रशासन के द्वारा उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा के लिए अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अग्रांश द्विवेदी ने बालोद जिले में आयोजित बालोद टेक्नोफेस्ट की भूरी-भूरी सराहना करते हुए इस आयोजन को सभी के लिए अनुकरणीय बताया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री पीसी मरकले ने कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के विशेष पहल पर इस आयोजन की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के भावी भविष्य के निर्माण के लिए इसे अत्यंत निर्णायक कदम बताया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित की गई माॅडलों का अवलोकन कर विद्यार्थियों से उसके संबंध में जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान वाले माॅडलों का निर्माण करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। श्री चन्द्रवाल ने इन विद्यार्थियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम स्थल में विद्यार्थियों के द्वारा स्मार्ट एग्रीकल्चर, ओव्हर लोडिंग सेफ्टी सिस्टम, धान बोने का मशीन, स्वास्थ्य सुरक्षा, स्मार्ट टाॅयलेट, हेल्थ एंड वेलनेस संेटर आदि विभिन्न विषयों पर बहुत ही ज्ञानवर्धक एवं उत्कृष्ट माॅडलो का निर्माण किया गया था। इस अवसर पर जिले के सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों के अलावा सहायक परियोजना अधिकारी श्री लेखराम साहू, नोडल अधिकारी श्री पंकज कुमार सोनी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिका और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
-
- 22 दिसंबर तक चलेगा नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ- लोक जागरण की दिशा में प्रयास, धरोहरों और संस्कृति के संरक्षण पर जोरधमधा। 126 तालाबों के लिये प्रसिद्ध ऐतिहासिक धमधा नगर में कलश यात्रा के साथ गायत्री महायज्ञ प्रारंभ हुई। वौदिक मंत्रोच्चारण के साथ देव स्थापना की गई। बूढ़ा तालाब शीतला मंदिर में गंगा आरती के साथ कलश में जल भर यज्ञ स्थल लाया गया। जगह जगह लोगों ने कलश यात्रा में पुष्प वर्षा भी की।गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री साधना केंद्र रिसाली भिलाई के टोली नायक महेंद्र वर्मा, युग गायक पृथ्वीपाल साहू, हारमोनियम वादक पन्नालाल वर्मा एवंतबला वादक सुनील दास ने सर्वप्रथम सुगम युग गायन के साथ कलश यात्रा को रवाना किया। साहू पारा की भजन मंडली मोहन लाल साहू, टोपू सिन्हा सहित वादक भजन गाते हुए आगे चल रहे थे। पीले वस्त्र में महिलाएं कलश लेकर जयघोष करते हुए आगे बढ़ रही थीं। कलश यात्रा गायत्री मंदिर से सोनकर पारा, साहू पारा, कलार पारा, चौखड़िया तालाब होते हुए शीतला मंदिर पहुंचीं, वहां पूजा अर्चना के साथ कलश में जल भरकर यात्रा बूढ़ा तालाब से जयस्तंभ चौक, हटरी बाजार, ढीमर चौक, बजरंग चौक, बस स्टैंड होते हुए गायत्री मंदिर पहुंची। इसके बाद देव आह्वान कर आरती की गई। इस अवसर पर राधेलाल ताम्रकार, राजेंद्र गुप्ता, उमेश सोनी, सुजीत ताम्रकार, चंद्रेश यादव, शिवकुमार राठौर, खोमन पटेल, बीरेंद्र सोनी, ऊषा केसरा, सुरेंद्र सोनी, मुखराज किशोर यादव शामिल थे।गायत्री परिवार के परिव्राजकों ने कहा कि गायत्री परिवार का आयोजन उत्सव के लिये नहीं किसी प्रयोजन के लिये होता है। हमारा उद्देश्य है मानव में देवत्व का जागरण हो। भली सोच अच्छे कार्य करने वाले हों। घर घर में यज्ञ हो एवं तुलसी की स्थापना हो। इन उद्देश्य के लिये सबका सहयोग आवश्यक है।यज्ञ एवं संस्कार में हर कोई होगा शामिलआयोजन समिति के संयोजक वीरेंद्र देवांगन ने बताया कि 22 दिसंबर को रोज सुबह 9 बजे से यज्ञ होगा, जिसमें मुख्य यजमान के साथ हर कोई आहूति दे सकेगा। इसके अलावा पुंसवन संस्कार, नामकरण संस्कार, मुंडन संस्कार, विद्याआरंभ संस्कार, जन्मदिवस संस्कार व दीक्षा संस्कार भी होंगे, जिसके लिए पूर्व से समिति में पंजीयन करना होगा।विनीतगायत्री परिवार धमधाधर्मधाम गौरवगाथा समिति धमधामो. 9098771123, 9893172336 - -केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा की अध्यक्षता में अभियान की समीक्षा के लिए आयोजित वर्चुअल बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री-छत्तीसगढ़ में 7 दिसंबर से अब तक 11 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग-प्रदेश में 963 निक्षय शिविर आयोजितरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे. पी. नड्डा की अध्यक्षता में ’टीबी मुक्त भारत अभियान’ की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित वर्चुअल बैठक में शामिल हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त भारत बनाने के लिए शुरू किए गए अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग, उपचार और निदान के लिए किए जा रहे कार्यो की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, विशेष सचिव स्वास्थ्य डॉ. प्रियंका शुक्ला और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंध संचालक श्री विजय दयाराम के. उपस्थित थे।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में टीबी मुक्त भारत अभियान का संचालन पूरी मुस्तैदी के साथ किया जा रहा है। 7 दिसंबर को अभियान की शुरूआत के बाद अब तक 11 लाख 23 हजार 924 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी मरीजों के बैंक खातों में पोषण आहार के लिए 1000 रूपए की राशि का भुगतान किया जा रहा है। टीबी मरीजों के पोषण आहार उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में अब तक 10,447 निक्षय मित्र पंजीकृत हुए हैं। सुकमा जैसे दूरस्थ जिले में सभी 66 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी निक्षय मित्र के रूप में पंजीकृत है।मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि बस्तर अंचल के तोकापाल क्षेत्र में स्वास्थ्य कर्मी स्थानीय बोली हल्बी में गीत-संगीत के माध्यम से अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। अभियान के तहत 963 निक्षय शिविर आयोजित किए गए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार तय समय में अभियान के लक्ष्य पूरे किए जाएंगे। अभियान में निजी क्षेत्र की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है, जिससे टीबी मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। निजी क्षेत्र की भागीदारी एवं जन भागीदारी के तहत मॉलबाओ डायग्नोस्टिक्स द्वारा 2 हेंड हेल्ड एक्स-रे मशीन और 2 ट्रू-नॉट मशीन, मोबाइल यूनिट्स में उपयोग किए जा रहे हैं। इस वाहन का उपयोग निक्षय वाहन के रूप में किया जा रहा है।
- रायपुर / भारतीय वन सर्वेक्षण रिपोर्ट (ISFR) 2023 के अनुसार छत्तीसगढ़ ने संयुक्त वन एवं वृक्ष आवरण वृद्धि में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। भारतीय वन सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ का कुल वन आवरण क्षेत्र 55,812 वर्ग किलोमीटर है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह महत्वपूर्ण उपलब्धि वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सतत संरक्षण और समर्पित प्रयासों का परिणाम है। साथ ही यह प्रदेशवासियों की जागरूकता और पर्यावरण के प्रति उनकी जिम्मेदारी को दर्शाता है, जो छत्तीसगढ़ को हरित और समृद्ध बनाने में योगदान दे रहे हैं।यह उपलब्धि स्थानीय समुदायों की भागीदारी और संरक्षण कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन का परिणाम है।उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 की तुलना में देश के वन और वृक्ष आवरण में 1445 वर्ग कि.मी. की वृद्धि हुई है, जिसमें वनावरण में 156 वर्ग कि.मी. और वृक्ष आवरण में 1289 वर्ग कि.मी. की वृद्धि शामिल है। वन एवं वृक्ष आवरण में अधिकतम वृद्धि दर्शाने वाले शीर्ष चार राज्य छत्तीसगढ़ (684 वर्ग कि.मी.), उत्तर प्रदेश (559 वर्ग कि.मी.), ओडिशा (559 वर्ग कि.मी.) और राजस्थान (394 वर्ग कि.मी.) हैं।
- -कांगेर वैली अकादमी के 18वें वार्षिक उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्रीरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए शिक्षा जरूरी है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। शिक्षा विकास का मूलमंत्र है। मुख्यमंत्री श्री साय ने राजधानी रायपुर के कांगेर वैली अकादमी के 18वें वार्षिक उत्सव को संबोधित करते हुए यह बात कही।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व निर्णय लिए हैं। हमने प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू किया है। हमने स्कूलों में शिक्षक-पालक मीटिंग और न्यौता भोज जैसे अभिनव पहल शुरू की है, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों के पोषण को बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 341 स्कूलों का चयन पीएमश्री स्कूल के रूप में किया गया है। यह शिक्षा के लिए अच्छी अधोसंरचना तथा स्मार्ट क्लास की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्तर के सभी प्रमुख शैक्षणिक संस्थान संचालित किए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मुझे यह जानकर खुशी हुई कि इस विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद को अहमियत दी जा रही है। यहां बच्चों को मेडिटेशन भी कराया जाता है। उन्होंने बच्चों को यह संदेश भी दिया कि पढ़ाई के साथ खेलकूद तथा सह-शैक्षणिक गतिविधियां उनके समग्र विकास के लिए आवश्यक हैं।विधायक पद्मश्री श्री अनुज शर्मा ने कहा कि इस विद्यालय में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार देने का कार्य भी हो रहा है। व्यक्तित्व के निर्माण में शिक्षा की बड़ी भूमिका होती है। यह भविष्य की सफलताओं का आधार होती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर अकादमी के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई पेंटिग और फाईन आर्ट की कलाकृतियों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विश्व के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की 22 दिसंबर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने श्री रामानुजन को याद करते हुए कहा कि रामानुजन जी आधुनिक काल में न केवल भारत बल्कि विश्व के महानतम गणितज्ञों में से एक थे, जिन्होंने गणित के विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान दिया। उनके जन्मदिन को ‘राष्ट्रीय गणित दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। श्री साय ने कहा कि गणित के महान जादूगर श्रीनिवास रामानुजन को गणित के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा ।
- -श्री साव डागा महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव में हुए शामिलरायपुर /अपनी मंजिल तय करते वक्त खुद को किसी सीमा में न बांधें, आत्मविश्वास के साथ शत प्रतिशत मेहनत करें। जो युवा आत्मविश्वास और उत्साह से भरा होता है वही सफल होता है और इतिहास बनाता है। असफलता से कभी निराश नहीं होना चाहिए, प्रयत्न करने से सफलता अवश्य मिलती है। उक्त बातें उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने डागा कन्या महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव में कही।उप मुख्यमंत्री श्री साव आज राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित श्रीमती प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव समारोह में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शैक्षणिक संस्थानों के लिए वार्षिक उत्सव का विशेष महत्व होता है। कार्यक्रम के आयोजन से विद्यार्थियों के अंदर छुपी हुई विभिन्न प्रकार की प्रतिभाओं के प्रदर्शन का अवसर मिलता है एवं उनमें आत्मविश्वास की वृद्वि होती है।इस दौरान कार्यकम की अध्यक्षता राष्ट्रीय विद्यालय समिति के अध्यक्ष श्री अजय तिवारी ने की। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता घई के द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिये छात्राओं के द्वारा एक से बढ़कर एक नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया।कार्यक्रम में उपाध्यक्ष श्री गोवर्धन दास डागा मदन लाल तालेडा, सचिव श्री अनिल कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्री राज किशोर नत्थानी, श्री देवीचंद श्रीमाल, श्री रूपचंद श्रीमाल, श्री सुरेश शुक्ला, डागा महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संगीता घई के साथ अन्य प्राध्यापकगण के अलावा कॉलेज की छात्राएं उपस्थित थी।
- -उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव नेशनल होम्योपैथी सेमिनार में शामिल हुए-तात्कालिक और लम्बे समय तक मिल सकता है होम्योपैथी का लाभ: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवालरायपुर /सैकड़ो किताबें पढ़ने से जो ज्ञान नहीं मिल पाता वो विशेषज्ञों के वक्तव्य से मिल जाता है। जिन्होंने अपनी पूरी ज़िंदगी चिकित्सा के क्षेत्र को समर्पित कर दिया, रोगों को समझने में अपना बहुमूल्य समय दिया और रोगियों के उपचार में जिनका जीवन व्यतीत हुआ, सेमिनार के जरिए उनका अनुभव सुनने को मिलता है। लोगों के बीच भ्रांति है कि होम्योपैथी जल्दी असर नहीं करती, लेकिन ऐसा नहीं है। होम्योपैथी लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर रोगों को ठीक करने में सक्षम है। होम्योपैथी में बिना साइड इफेक्ट के सस्ते में अच्छा इलाज उपलब्ध है। बस हमें इसे प्रचारित करने की आवश्यकता है। उक्त बाते मेडिकल स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने राजधानी रायपुर के सिंधु पैलेस में होम्योपैथी रिसर्च एवं डेवलपमेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित नेशनल होम्योपैथी सेमिनार में कही। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित थे।उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की धरती और भगवान राम का ननिहाल है। यहां की संस्कृति और परंपरा की अलग पहचान है और सांस्कृतिक, पौराणिक और ऐतिहासिक रूप से छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति का उल्लेख मिलता है। श्री साव ने कहा कि देश के अच्छे रिसर्च एवं मेडिकल संस्थान का अध्ययन करके हम छत्तीसगढ़ में भी होम्योपैथी का एक अच्छा मेडिकल कॉलेज और रिसर्च सेंटर छत्तीसगढ़ में स्थापित करने का मजबूत प्रयास करेंगे।स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सेमिनार को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास और विस्तार हमारा उद्देश्य है। होम्योपैथी चिकित्सा के बारे में लोगों के मन में एक धारणा बनी हुई है, लोग जान एलोपैथी के इलाज से थक जाते हैं तब वह होम्योपैथी की ओर आते हैं। होम्योपैथी, नैचुरोपैथी, एलोपैथी सभी के बीच होम्योपैथी का अपना महत्व है। हमें होम्योपैथी का तात्कालिक और लम्बे समय तक लाभ मिल सकता है। इस अवसर पर श्री पवन साय, डॉ सुनील कुमार दास, डॉ विजय शंकर मिश्रा, डॉ संजय शुक्ला, आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रदीप के. पात्रा, डॉ. जेपी शर्मा, डॉ. सुशील हरीरमानी, डॉ. धीरेंद्र तिवारी सहित एशोसिएसन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
- रायपुर / महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े रायपुर के एक निजी स्कूल के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न परीक्षाओं में उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं। ऐसे आयोजन से बच्चों का उत्साहवर्धन होता है। इस तरह का आयोजन विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास में सहायक सिद्ध होता है। मंच पर सबके सामने प्रस्तुति देने से बच्चों के अंदर की झिझक दूर होती है व रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो हमें ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास प्रदान करती है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है, क्योंकि यह हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने और अपने सपनों को साकार करने में मदद करती है। शिक्षा से हमें न केवल ज्ञान प्राप्त होता है बल्कि यह हमें सोंच, समझ और विश्लेषण करने की क्षमता को भी बढ़ाती है। यह हमें अपने जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने में मदद करती है। इस अवसर पर विद्यार्थीगण, उनके अभिभावक और विद्यालय परिवार के सदस्यगण उपस्थित थे।
- -धान परिवहन की गति बढ़ाएं : संभागायुक्तबिलासपुर / बिलासपुर संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने कोरबा जिले के पाली धान ख़रीदी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने माइक्रो एटीएम का अधिक से अधिक उपयोग हेतु प्रचार करने कहा ताकि लोगों की भीड़ बैंकों में ज़्यादा ना लगे | संभागायुक्त ने मॉइस्चर मीटर से धान का मॉइस्चर नपवाया, साथ ही धान को अपने समक्ष तौलवाया, सीसीटीवी बैकअप भी चेक किया । अभी इस केंद्र में 53 हज़ार बारदाने उपलब्ध हैं, 13 हज़ार 753 क्विंटल धान में से 6672 क्विंटल धान परिवहन किया गया। संभागायुक्त ने धान परिवहन की गति बढ़ाने एसडीएम को निर्देश दिए| निरीक्षण दौरान एसडीएम पाली , तहसीलदार एवं प्रबंधक भी उपस्थित थे ।
- बिलासपुर /जनजातीय उपयोजना एवं अनुसूचित जाति उपयोजना अंतर्गत मशरूम उत्पादन से आय संवर्धन एवं आजीविका सुरक्षा पर पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन ग्राम पंचायत खोंधरा विकासखंड मस्तूरी में दिनांक 16 से 20 दिसंबर 2024 तक किया गया। उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र बिलासपुर एवं भा.कृ.अनु.परिषद. - राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान रायपुर के संयुक्त तत्वाधान से सम्पन्न हुआ। पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मशरूम के विभिन्न किस्मों, उनका पोषण महत्व, मशरूम प्रसंस्करण एवं मशरूम उत्पादन के उपरांत प्रबंधन विषयों पर तकनीकी एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उक्त कार्यक्रम में कुल 60 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को कृषि यंत्र स्प्रेयर, मिक्सर ग्राइंडर, माइक्रोवेव ओवन, तथा तकनीकी बुलेटिन प्रदान की गई। उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ.अरुण कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ । इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन के वैज्ञानिक डॉ . विनोद चौधरी ( प्रमुख वैज्ञानिक), डॉ . ममता चौधरी ( प्रमुख वैज्ञानिक), डॉ. जे. श्रीधर ( वरिष्ठ वैज्ञानिक), तथा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. जयंत साहू, डॉ निवेदिता पाठक, डॉ स्वाति शर्मा, डॉ शिल्पा कौशिक, इंजी.पंकज मिंज, डॉ अमित शुक्ला, डॉ एकता ताम्रकार, डॉ चंचला रानी पटेल एवं राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन के बोर्ड मेंबर श्री द्वारिकेश पांडे उपस्थित रहकर प्रशिक्षणार्थियों को संबंधित विषयों की तकनीकी जानकारी प्रदान की।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक और प्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय पंडित सुंदरलाल शर्मा की 21 दिसम्बर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि किसानों के अधिकारों की लड़ाई के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। वे छत्तीसगढ़ में हुए प्रसिद्ध कंडेल सत्याग्रह के प्रमुख सूत्रधार थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुंदरलाल जी ने छत्तीसगढ़ में स्वाधीनता आंदोलनों की मजबूती और जनजागरण के लिए भरसक प्रयत्न किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में फैले अंधविश्वास, छुआ-छूत, रूढ़िवादिता जैसी कुरीतियों को दूर करने के लिए अथक प्रयास किया। श्री साय ने कहा कि पंडित सुंदरलाल शर्मा का देश की स्वतंत्रता और छत्तीसगढ़ के सामाजिक विकास में योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय ठाकुर प्यारेलाल सिंह की 21 दिसम्बर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा है कि ठाकुर प्यारेलाल सिंह छत्तीसगढ़ में श्रमिक और सहकारी आंदोलन के प्रणेता माने जाने जाते हैं। वेे छात्र जीवन से ही स्वाधीनता आंदोलनों से जुड़े। उन्होंने अत्याचार और अन्याय के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की और जन असंतोष को संगठित दिशा प्रदान की। उन्होंने जन-जागरण के लिए भी कई काम किये। छत्तीसगढ़ के इतिहास में अपने अमूल्य योगदान के लिए ठाकुर प्यारेलाल सिंह हमेशा याद किये जाएंगे।
- -कृषक उन्नति योजना से लाभान्वित कृषकों का होगा सम्मानरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 21 दिसंबर को राज्य के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं और उपलब्धियों को जनसामान्य तक पहुंचाना है। किसान सम्मेलन में कृषक उन्नति योजना के लाभान्वित किसानों और प्रगतिशील किसानों का सम्मान किया जाएगा। कृषि संगोष्ठी का भी आयोजन होगा। किसानों को उन्नत खेती के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करने के साथ ही सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया जाएगा।गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य देश का एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां किसानों को उनकी उपज का सर्वाधिक मूल्य दिया जा रहा है। राज्य सरकार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर कर रही है। इसके साथ ही, समर्थन मूल्य और आदान सहायता को मिलाकर किसानों को प्रति क्विंटल धान का मूल्य 3100 प्रदान किया जा रहा है।बीते वर्ष छत्तीसगढ़ ने 145 लाख मेट्रिक टन धान की रिकॉर्ड खरीदी की थी। इस साल खरीफ की फसल के बेहतर उत्पादन के कारण 160 लाख मेट्रिक टन धान की खरीदी का अनुमान है। छत्तीसगढ़ केंद्रीय पूल में धान का दूसरा सबसे बड़ा योगदानकर्ता राज्य है। छत्तीसगढ़ सर्वाधिक किसानों से धान खरीदने के मामले में देश में प्रथम स्थान पर है।कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को आदान सहायता दी जा रही है। इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार ने शून्य प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करने के साथ ही भूमिहीन किसानों की सहायता के लिए दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर सहायता योजना के लिए बजट में राशि का प्रावधान किया है। छत्तीसगढ़ सरकार का संकल्प किसानों को सशक्त बनाना और राज्य की अर्थव्यवस्था को कृषि आधारित विकास के माध्यम से सुदृढ़ करना है। किसानों से अपील की गई है कि वे अपने-अपने ब्लॉक के किसान सम्मेलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं।
- रायपुर // मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में प्रख्यात अभिनेता पद्मश्री मनोज जोशी ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर छत्तीसगढ़ की माटी में उनका स्वागत और अभिनंदन किया।इस दौरान मुख्यमंत्री और अभिनेता श्री जोशी के मध्य छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण की संभावनाओं सहित निर्माताओं और फिल्म कलाकारों में छत्तीसगढ़ को लेकर बढ़ती रुचि के संबंध में चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने श्री जोशी के अभिनेता के रूप में निभाए चर्चित किरदारों की प्रशंसा भी की।
- -स्वास्थ्य विभाग की दो दिवसीय राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्रीरायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल शुक्रवार को सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस के आडिटोरियम में आयोजित स्वास्थ्य विभाग के राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल हुए। शुक्रवार को शुरू हुई ये समीक्षा बैठक दो दिनों तक चलेगी। समीक्षा बैठक के पहले दिन स्वास्थ्य मंत्री ने विभाग के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को संबोधित करते हुए श्री जायसवाल ने कहा कि सभी अधिकारी एवं चिकित्सक आम जन के स्वास्थ्य को देखते हुए निस्वार्थ भाव से काम करें।उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार विस्तार करने का काम किया जा रहा है। बिलासपुर मे 200 करोड़ की लागत से बनने वाले सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, रायपुर के मेकाहारा में 700 बिस्तरीय एकीकृत नवीन अस्पताल भवन का 231 करोड़ रूपए का ई टेंडर, चार नवीन मेडिकल कालेजों के लिए 1 हजार 20 करोड़ का ई टेंडर, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से एक वर्ष के भीतर 8 सौ से ज्यादा चिकित्सा अधिकारियों, विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती, राज्य में एमबीबीएस की हिन्दी में पढ़ाई जैसे निर्णय से राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिली है। श्री जायसवाल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को योजनाओं के बेहतर संचालन एवं क्रियान्वयन के जरूरी निर्देश देते हुए कहा कि आम जन तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ सुनिश्चित होना चाहिए। विभागीय समीक्षा बैठक में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ ही जिलों से आए अधिकारी भी उपस्थित थे।
- -धान खरीदी के साथ ही धान के उठाव में तेजी लाने के निर्देश-अब तक 63.14 लाख मीट्रिक टन धान की हो चुकी है खरीदी-धान खरीदी के एवज में 13.19 लाख किसानों को 14059 करोड़ रूपए का भुगतान हो चुका है-अब तक के कुल धान खरीदी का 50 प्रतिशत से अधिक धान के उठाव के लिए डिओ और टीओ जारी-लगभग 10 लाख मीट्रिक टन धान का हो चुका उठाव-इस वर्ष में 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमानरायपुर / खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल बघेल की अध्यक्षता में आज छत्तीसगढ विधानसभा स्थित मुख्य समिति कक्ष में मंत्री मंडलीय उप समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में धान खरीदी व्यवस्था सहित कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव, किसानों के लिए पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था, टोकन की स्थिति सहित विभिन्न किसान हित से जुड़े मुद्दे की समीक्षा की गई। बैठक में धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान के उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही किसानों को विक्रय में सहुलियत प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में मंत्री-मंडलीय उप समिति के सदस्य कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा 20 सूत्रीय कार्यान्वयन मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंक राम वर्मा शामिल हुए।खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान खरीदने के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर भी चर्चा की गई। बैठक में धान खरीदी सुव्यस्थित हो तथा किसानों को सरलता के साथ बारदाना उपलब्ध हो इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में धान उठाव और कस्टम मिलिंग, केन्द्रीय पूल और छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा कराने तथा परिवहन के संबंध में भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में पिछले वर्ष समर्थन मूल्य पर रिकॉर्ड 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। वर्तमान में राज्य में 2058 सहकारी समितियां तथा 2739 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से आगामी खरीफ विपणन वर्ष में 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान लगाया गया है।बैठक में खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 14 नवम्बर 2024 से शुरू हुए धान खरीदी महाअभियान के तहत अब तक 63.14 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में राज्य 13.19 लाख किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 14058 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव जारी है। धान के उठाव में तेजी लाने के प्रदेश के सभी कलेक्टरों को निर्देशित किए गए हैं। अब तक कुल धान खरीदी का 50 प्रतिशत से अधिक धान के उठाव के लिए डिओ और टीओ जारी कर दिया गया है। जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा अब तक लगभग 10 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। बैठक में खाद्य विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी, कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती रेणु जी पिल्ले, वित्त विभाग के विशेष सचिव श्री चंदन कुमार, सहकारिता विभाग के आयुक्त श्री कुलदीप शर्मा, खाद्य विभाग के संचालक श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला, कृषि विभाग के संचालक डॉ. सरांश मित्तल, मार्कफेड के प्रबंध संचालक श्री रमेश शर्मा, अपेक्स बैंक के ओएसडी श्री अविनाश कुमार श्रीवास्तव, खाद्य विभाग के संयुक्त सचिव श्री जी.एस. शिकरवार सहित संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।






.jpg)







.jpg)






.jpg)





.jpg)