- Home
- छत्तीसगढ़
- -मुख्यमंत्री ने पीएम स्वनिधि व एनयूएलएम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निकायों, बैंकों, लाभार्थियों एवं स्ट्रीट वेंडर्स को किया सम्मानितरायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में स्ट्रीट वेंडर्स और महिला समूहों की महत्वपूर्ण भूमिका है। पीएम - स्वनिधि योजना ने स्ट्रीट वेंडर्स को आत्मनिर्भर बनाने में मदद की है और डे - एनयूएलएम योजना ने महिलाओं को उद्यमशीलता की राह में आगे बढ़ाया है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम में पीएम स्वनिधि तथा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निकायों, बैंकों, लाभार्थियों एवं स्ट्रीट वेंडर्स को समारोह में सम्मानित किया।उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, वन मंत्री एवं रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक श्री मोतीलाल साहू भी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि हमारे स्ट्रीट वेंडर्स बहुत सस्ते में और गुणवत्ता के साथ हमारे स्ट्रीट वेंडर्स ग्राहकों को सामान उपलब्ध कराते हैं। पहले इन लोगों की सहायता के लिए किसी तरह की योजना नहीं थी। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने संवेदनशीलता के साथ स्ट्रीट वेंडर्स की दिक्कतों को न केवल समझा बल्कि उन्हें आगे बढ़ाने के लिए पीएम स्वनिधि योजना प्रारंभ की। इस योजना की शर्तें बेहद आसान रखी। कोई जमानतदार नहीं, मासिक किश्तों में ऋण चुकाने की सुविधा और ब्याज सब्सिडी के लाभ के चलते लाखों स्ट्रीट वेंडर्स के लिए अब अपने सपनों को पूरा करने की राह खुल गई। हमारी सरकार आपको हर संभव मदद प्रदान करेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके साथ ही महिला स्वसहायता समूहों को विभिन्न छोटे - छोटे व्यवसायों के लिए कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध करके उन्हें सशक्त करने का सराहनीय कार्य एनयूएलएम योजना में किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में मामूली ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करा कर लाखों महिलाओं को उद्यमशीलता की राह में आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने शहरी बेघरों के लिए चलाए जा रहे आश्रयस्थल की लगातार मानिटरिंग की आवश्यकता बताई।मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ और चार नगरीय निकायों को स्पार्क अवार्ड 2023-24 से सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों की मदद के लिए नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों तथा इन्हें बैंक लिंकेज प्रदान करने वाले बैंक अधिकारियों का भी हम सम्मान कर रहे हैं।उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने इस अवसर पर कहा कि ये योजनाएं रोज कमाने खाने वाले गरीब परिवारों के लिए बड़ी लाभदायक साबित हो रही है। इसके जरिए लाभार्थी शहर की फुटपाथों पर व्यवसाय संचालित कर भरण पोषण कर रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार के एक वर्ष की अवधि में किए गए कार्यों और उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वन मंत्री एवं रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार द्वारा नगरीय क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं के विस्तार एवं गरीबों और महिलाओं को आजीविका के साधन उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। जब यह तबका मजबूत होगा तो छत्तीसगढ़ भी मजबूत होगा।नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसव राजू एस. ने शहरी गरीब परिवारों के उत्थान के लिए संचालित पीएम - स्वनिधि योजना, पंडित दीनदयाल अंत्योदय योजना के कुशल क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अभी तक 88,498 स्ट्रीट वेंडर्स को 184.98 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता पीएम स्व निधि योजना अंतर्गत बैंको से प्रदान कराई गई है। इसी तरह राज्य शहरी आजीविका मिशन के तहत 30 हजार 347 महिला स्व सहायता समूहों को रिवाॅल्विंग फंड के रूप में 30 करोड़ 34 लाख रूपये का वितरण किया गया है!मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर "विकास, उपलब्धि और सुशासन के एक साल", "डे - एनयूएलएम, पीएम - स्वनिधि योजना" और "मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना" पर लघु फिल्म लांच की। इस अवसर पर लाभार्थियों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी मुख्यमंत्री सहित अतिथियों अवलोकन किए।इस अवसर पर कलेक्टर डॉ.गौरव सिंह, आयुक्त नगर पालिक निगम श्री अबिनाश मिश्रा, सूडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शशांक पाण्डेय, बैंकर्स, स्ट्रीट वेंडर्स, डे - एनयूएलएम के लाभार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
- - कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी अधिकारियों के साथ श्रीमती तीजन बाई से मिलने पहुंचे गनियारीदुर्ग, / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी अधिकारियों के साथ पंडवानी की लोक गायिका पद्मविभूषण श्रीमती तीजन बाई की हालत जानने आज उनके निवास गांव गनियारी पहुंचे। उन्होंने पद्मविभूषण तीजन बाई और उनके परिजनों से मुलाकात कर हाल-चाल पूछा और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री चौधरी ने जिला प्रशासन की ओर से रेडक्रॉस मद से 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक पद्मविभूषण श्रीमती तीजन बाई को प्रदान किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ श्री बी.के. दुबे और सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी भी साथ मौजूद थे। चिकित्सों ने श्रीमती तीजन बाई जी के स्वास्थ्य परीक्षण भी किया। कलेक्टर ने परिजनों से चर्चा के दौरान अवगत कराया कि श्रीमती तीजन बाई जी के फिजियोथेरेपी के लिए सितम्बर माह में शासकीय चिकित्सालय सुपेला के डॉ. दीपमाला (फिजियोथेपिस्ट), डॉ. शिखर अग्रवाल (मेडिकल अफसर) और एक स्टॉफ नर्स को निर्देशित किया गया है, इनके द्वारा नियमित देख-रेख एवं स्वास्थ्य परीक्षण करने की जानकारी मिली है।राजस्व अमले द्वारा आय प्रमाण पत्र पूर्व में प्रदान किया जा चुका है। आज निवास प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया है। सामान्य प्रशासन एवं कार्यालय आयुक्त दुर्ग संभाग से संपर्क करने पर मिली जानकारी अनुसार माह अप्रैल से सितम्बर 2024 तक कुल छः माह की पेंशन राशि 30 हजार रूपए 22 अक्टूबर 2024 को श्रीमती तीजन बाई जी के खाते में हस्तातंरित किया चुका है। संबंधित बैंक से संपर्क कर भुगतान हेतु निर्देशित किया गया है। कलाकार पेंशन हेतु प्राप्त आवेदन 26 सितम्बर 2024 को संचालक संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग को प्रेषित किया जा चुका है। स्मरण पत्र प्रेषित कर शीघ्र निराकरण हेतु राज्य शासन से अनुरोध किया गया है। शासन से राशि स्वीकृत होते ही भुगतान की जाएगी।ज्ञात हो कि पद्मविभूषण श्रीमती तीजन बाई की ओर से उनकी बहु श्रीमती रेणु देशमुख द्वारा आर्थिक सहायता एवं अन्य मुद्दों के संबंध में निवेदन करते हुए आवेदन प्रस्तुत किया गया। जिस पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ ही उनके अन्य समस्याओं का भी समाधान किया गया है।
- - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जवानों की हौसला अफजाई कीरायपुर। नारायणपुर जिले के दक्षिण अबूझमाड़ में सुरक्षा बलों को माओवादियों के खिलाफ एक और सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में 7 नक्सलियों को मार गिराया है।दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने इसकी पुष्टि की है।बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि नारायणपुर, दंतेवाड़ा एवं बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी संगठन माओवादी संगठन के सदस्यों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी, एसटीएफ, सीआरपीएफ का बल संयुक्त अभियान के लिए रवाना किया गया था। अभियान के दौरान गुरुवार सुबह से लेकर दोपहर तक लगातार सुरक्षा बल एवं माओवादियों के बीच अनेक बार मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के पश्चात इलाके की सर्चिंग के दौरान 7 माओवादियों के शव रिकवर किए गए। काफी बड़ी संख्या में हथियार भी रिकवर किए गए। आसपास के इलाके में सर्चिंग जारी है।मुठभेड़ में सात नक्सलियों के मारे जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जवानों की हौसला अफजाई की है.।सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, "दंतेवाड़ा-बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान चल रहा था, जिसमें हमारे सुरक्षा बलों ने सात नक्सलियों को मार गिराने में सफलता प्राप्त की. मैं उनके साहस को सलाम करता हूं.।file photo
- -एक बच्चे के जीवन में मां का योगदान बहुत महत्वपूर्ण होता है। : विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंहरायपुर,। आज छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने "स्पीकर हाउस" के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर CLAT 2025 परीक्षा में सफल हुए प्रदेश के 20 युवाओं को शुभकामनायें व्यक्त कीं।डॉ. रमन सिंह ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में करियर लांचर संस्थान की 29 वर्षों की उत्कृष्ट यात्रा और शिक्षा क्षेत्र में इसके योगदान पर कहा कि इस संस्थान ने रायपुर ने शिक्षा को केवल अकादमिक ज्ञान तक सीमित नहीं रखा, बल्कि छात्रों को सशक्त व्यक्तित्व और मजबूत करियर निर्माण की दिशा में प्रेरित किया है।" उन्होंने बताया कि संस्थान ने अब तक 1000 से अधिक छात्रों को नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश दिलाकर राज्य और देश का नाम गौरवान्वित किया है।कार्यक्रम में करियर लांचर रायपुर के छात्रों की उपलब्धियों की भी सराहना की गई। विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के गौरव, अनन्य तामस्कर को CLAT 2025 में ऑल इंडिया रैंक 3 हासिल करने पर सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि ने उनके परिवार और राज्य को गर्व महसूस कराया है।इसके अलावा, करियर लांचर रायपुर के लगभग 20 छात्रों ने हाल ही में CLAT परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 24 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज में प्रवेश सुनिश्चित किया। इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ. रमन सिंह ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के दौरान करियर लांचर रायपुर के संस्थापक, श्रीमती प्रियंका सिंह और श्री शैलेंद्र सिंह के 19 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान को भी सराहा गया। डॉ. रमन सिंह ने उनकी मेहनत और समर्पण की प्रशंसा करते हुए संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना कीसाथ ही इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह जी ने कहा कि “एक बच्चे के विद्यार्थी जीवन मां का सबसे अहम योगदान होता है। इसके साथ ही अपनी सफलता के लिए अपनी माता को श्रेय देते हुए डॉ रमन सिंह ने उन्हें स्मरण भी किया।इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक, शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनकी भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल बनाया।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा बस्तर एवं सरगुजा प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले जिलों में विकास एवं निर्माण कार्याें के लिए कुल 22 करोड़ 31 लाख 77 हजार की स्वीकृति जारी की गई है। जारी आदेश के अनुसार बस्तर विकास प्राधिकरण हेतु 11 करोड़ 79 लाख 67 हजार रूपए तथा सरगुजा विकास प्राधिकरण हेतु 10 करोड़ 52 लाख 10 हजार स्वीकृत किए गए हैं।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बस्तर विकास प्राधिकरण और सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष हैं। बस्तर विकास प्राधिकरण अंतर्गत आने वाले छह जिलों कोंडागाव के लिए 5.34 करोड़, बस्तर के लिए 3.20 करोड़, कांकेर के लिए 1.83 करोड़, बीजापुर के लिए 51 लाख, नारायणपुर के लिए 24 लाख एवं सुकमा के लिए 67.50 लाख रुपए जारी किए गए है। इसी प्रकार सरगुजा विकास प्राधिकरण अंतर्गत आने वाले छह जिलों बलरामपुर के लिए 2.25 करोड़, सूरजपुर के लिए 1.73 करोड़, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर हेतु 1.89 करोड़, जशपुर के लिए 1.66 करोड़, सरगुजा के लिए 1.99 करोड़ एवं कोरिया के लिए 1.01 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। इस राशि का उपयोग क्षेत्र विशेष के विकास कार्याें के लिए किया जाएगा। इस राशि से प्राधिकरण क्षेत्र में सी.सी.रोड़ निर्माण, पुल-पुलिया निर्माण, नाली निर्माण, पेयजल सुविधाओं का विस्तार, नलकूप खनन एवं हैंण्डपम्प की स्थापना, हाट-बाजार में शौचालय निर्माण, तालाब में पचरी निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण, सांस्कृतिक भवन निर्माण एवं रंगमंच, कला मंच निर्माण, चबूतरा निर्माण, मुक्तिधाम शेड निर्माण, शाला भवन, छात्रावास भवन, आश्रम में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, पेयजल व्यवस्था, शौचालय का निर्माण, कन्या शालााओं में बाउण्ड्रीवाल निर्माण स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए स्वास्थ्य केन्द्रों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, मरीजों के परिजनों के लिए सराय निर्माण, अस्पताल में पेयजल व्यवस्था आदि कार्य किए जाएंगे।
- -केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में होगा आयोजन-राजधानी के साइंस कॉलेज ग्राउंड में सुशासन के एक साल की दिखेगी झलकरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में जनादेश परब मनाया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन और उर्वरक मंत्री श्री जे.पी. नड्डा मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे। कार्यक्रम राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में दोपहर एक बजे से होगा जिसमें राज्य सरकार के सुशासन के एक साल की झलक दिखाई देगी।जनादेश परब में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव, श्री विजय शर्मा शामिल होंगे। कार्यक्रम में मंत्रीगण श्री केदार कश्यप, श्री रामविचार नेताम, श्री दयाल दास बघेल, श्री ओ.पी. चौधरी, श्री लखन लाल देवांगन, श्री श्याम बिहारी जायसवाल, श्री टंकराम वर्मा, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि विधायक श्री राजेश मूणत, श्री गुरू खुशवंत साहेब, श्री सुनील कुमार सोनी, श्री पुरन्दर मिश्रा, श्री मोती लाल साहू, श्री अनुज शर्मा और श्री इंद्र कुमार साहू उपस्थित रहेंगे।
- रायपुर /केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा 13 दिसम्बर को एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं। वे छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर स्थानीय साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित जनादेश परब कार्यक्रम में शामिल होंगे। केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा दोपहर 3 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे और वहां से सीधे साइंस कॉलेज मैदान जाएंगे, जहां वे जनादेश परब कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात शाम 4.55 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे। केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा शाम 6.40 बजे पूर्व राज्यसभा सदस्य स्वर्गीय श्री गोपाल व्यास के निवास जांएगे। इसके बाद वे 7.40 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे और दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
- -बिलासपुर को 452 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात : बाइक एम्बुलेंस सेवा के लिए जिला प्रशासन की मुख्यमंत्री ने की सराहनारायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि हम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दी गई गारंटी को पूरी तेजी से पूरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखंड के जेएमपी शासकीय स्कूल प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में बिलासपुर जिले को 451 करोड़ 25 लाख की लागत वाले 134 विकास कार्याे के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान यह बात कही।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित 3 हजार 883 हितग्राहियों को सामग्री एवं चेक का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर तखतपुर विधायक श्री धरमजीत सिंह के अनुरोध पर तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बेड संख्या 30 से बढ़ाकर 50 बेड करने, तखतपुर में चौपाटी निर्माण के लिए 1 करोड़, तखतपुर में बाबा गुरूघासीदास जयंती उत्सव के लिए 5 लाख रुपए देने सहित अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के चयनित 142 कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपा।कार्यक्रम में केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने की। उन्होंने बाइक एंबुलेंस की सेवा के लिए जिला प्रशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड में बाइक एम्बुलेंस की सुविधा मार्च महीने से शुरू होने से अब तक 4089 मरीजों को इसका सीधा लाभ मिला है। इसमें सभी वर्ग के मरीज शामिल हैं। बाइक एम्बुलेंस गर्भवती महिलाओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, बच्चों के टीकाकरण और मौसमी बीमारियों के उपचार के लिए भी उपयोग में लाया जा रहा है। बाइक एंबुलेंस के जरिए वनांचल क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए केन्द्र तक लाया जाता है और शिशुवती माताओं को प्रसव के बाद सुरक्षित घर भी पहुंचाया जाता है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि शराब घोटाला, कोयला घोटाला की संभावना को हमने सुशासन के जरिए रोका है। प्रधानमंत्री की घोषणा के अनुरूप पीएससी की सीबीआई जांच शुरू हो गई है। लोक सेवा आयोग की परीक्षा पूरी तरह से निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई है, जिसके चलते किसान मजदूर गरीब के बेटे आज बड़े-बड़े पद पर चयनित हुए हैं।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बिलासपुर एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग की सुविधा जल्द मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का फायदा राज्य को मिल रहा है। हमारी सरकार मजबूती से नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। सरकार ने मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करने का बीड़ा हमने उठाया है। नियद नेल्ला नार योजना के तहत घोर नक्सली एरिया में हमने विकास की रोशनी पहुंचाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के एक साल पूर्ण होने पर जनादेश तिहार के रूप में इसे मनाया जा रहा है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय विकास एवं शहरी राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार बनते ही हमने 18 लाख आवास गरीबों को स्वीकृत किया गया। किसानों को 2 साल का बकाया बोनस भी एकमुश्त दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने कहा कि आज का यह दिन ऐतिहासिक है जब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जिले को 452 करोड़ के विकास कार्याे की सौंगात दी है। हमारी प्रतिबद्धता जनता और विकास के कार्याे के प्रति है। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक सर्वश्री धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
- -मुख्यमंत्री श्री साय ने विवाह बंधन में बंधने वाले 102 नवदंपत्तियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं-हमारी सरकार प्रदेश में सुशासन स्थापित करने के लिए कर रही है कार्य - मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायरायपुर / हमारी सरकार के कार्यकाल को 13 दिसम्बर को एक वर्ष पूरे हो जायेंगे। इस अवसर को हम जनादेश परब के रूप में मना रहे हैं। हमने ’’मोदी की गारंटी’’ पर काम करते हुए शपथ लेने के दूसरे ही दिन मंत्रिमंडल में निर्णय लिया और प्रधानमंत्री आवास निर्माण की स्वीकृति दी। हमने आवास से वंचित हमारे प्रदेश के 18 लाख परिवारों को आवास देने के लिए निर्णय लिया। आज भी आवास के हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया गया है। पीएम आवास के हितग्राहियों के पक्के मकान बन रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कोरबा के सीएसईबी पूर्व फुटबॉल मैदान में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए यह बात कही।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज ऊर्जाधानी कोरबा में 625 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया गया है। यह एक बड़ी राशि हैै और इस राशि से जिले के विकास का और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिले को डीएमएफ से बड़ी राशि प्राप्त होती है और इस राशि से जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के साथ अधोसंरचनात्मक विकास में खर्च किया जा रहा है। उन्होंने इसके लिए जिला प्रशासन को बधाई दी।मुख्यमंत्री ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से विवाह के बंधन में बंधने वाले 102 नव दांपत्य जोड़ों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ और 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी कर रहे हैं। 13 लाख से अधिक किसानों के दो साल का बकाया धान बोनस राशि 3716 करोड़ का भुगतान भी किया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश में सुशासन की दिशा में काम कर रही है और इसके लिए हम वचनबद्ध है। सरकार बनने के बाद पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच जारी है। जो भी दोषी होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जायेगा। हमने प्रदेश में सुशासन देने का काम किया है।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आदिवासी समुदाय के लोगों के विकास के लिए बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका में सुधार करने के लिए 80 हजार करोड़ रुपए का बजट रखा है, इस योजना में छत्तीसगढ़ के 6 हजार 500 गांव भी शामिल है और इस क्षेत्र के परिवारों को भी लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश में लागू नई उद्योग नीति के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि इस नीति से प्रदेश के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति युवाओं, अग्निवीर सहित अन्य युवाओं को लाभ मिलेगा। सिंगल विण्डो सिस्टम से एक जगह से आवेदन करने की सुविधा होगी। उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरूण साव ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है कि इतनी बड़ी 625 करोड़ रूपये की राशि से अधिक की राशि का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया है।उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं की खाते में एक हजार प्रतिमाह डाले जा रहे हैं। 31 सौ रूपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी की जा रही है। प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है। उन्होंने सरकार के एक साल पूर्ण होने पर कोरबा वासियों को बधाई देते हुए आभार भी प्रकट किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी हितग्राहीमूलक योजनाओं से बड़ी संख्या में हितग्राहियों को लाभान्वित किया।कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।मुख्यमंत्री ने हसदेव नदी पर रपटा निर्माण सहित अन्य कार्यों की घोषणा कीमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन की मांग पर जिले में विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा की। उन्होंने सर्वमंगला हसदेव नदी रपटा सहित, पुरानी बस्ती रानी रोड की ओर एप्रोच रोड निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कोरबा मुख्यालय में नया सर्किट हाउस निर्माण, झगरहा में माध्यमिक शाला का हाई स्कूल में उन्नयन और कोरबा नगर निगम के विभिन्न वार्डाे में विकास कार्याे के लिए 23 करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा की।
-
-मुख्यमंत्री की पहल पर सुगमता से हो रही है धान की खरीदी
-खरीदी व्यवस्था का लगातार की जा रही है मॉनीटरिंग-धान खरीदी के एवज में 9.79 लाख किसानों को 10001 करोड़ रूपए से अधिक का भुगतान-अब तक 2.51 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी, 51 हजार मीट्रिक टन धान का हुआ उठाव-शिकायत एवं निवारण के लिए हेल्प लाइन नंबर 0771-2425463रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। वहीं धान खरीदी व्यवस्था पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। राज्य में धान 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। अब तक 45.79 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में 9.79 लाख किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 10001 करोड़ 13 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। धान खरीदी के साथ-साथ मिलर्स द्वारा धान का उठाव भी शुरू कर दिया गया है। धान उठाव के लिए 2.51 लाख मीट्रिक टन धान के लिए डीओ जारी किया गया था, जिसके विरूद्ध 51 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है।खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है।खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज 12 दिसम्बर को 67479 किसानों से 2.66 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। इसके लिए 92 हजार से अधिक टोकन जारी किए गए थे। आगामी दिवस के लिए 93160 टोकन जारी किए गए हैं। राज्य सरकार धान उपार्जन केन्द्रों में शिकायत एवं निवारण के लिये हेल्प लाइन नंबर जारी किए है, जिसका नं. 0771-2425463 है। धान बेचने वाले कोई भी किसान इस हेल्पलाईन नम्बर पर फोन कर अपनी समस्यओं का समाधान कर सकते है। -
-जनादेश परब-एक वर्ष विश्वास का
-जनकल्याणकारी योजनाओं की हितग्राहियों के अनुभवों को दर्शाती पुस्तिकाओं का किया विमोचनरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने मंत्रिमण्डल के सदस्यों के साथ न्यू सर्किट हाउस सिविल लाईन में राज्य सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर प्रेस कान्फ्रेंस को सम्बोधित किया।इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसानों और तेंदूपत्ता संग्राहक हितग्राहियों को संबोधित पत्र ”विष्णु की पाती” , मुख्यमंत्री श्री साय के चुनिंदा भाषणों के चुनिंदा अंश पर आधारित 'उद्गार : विजन और विचार', प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के अनुभव को दर्शाती पुस्तिका 'खुशियों का आशियाना', महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के अनुभवों को दर्शाती पुस्तिका ' खुशियों का नोटिफिकेशन' , राज्य शासन के विजन को दर्शाती 'सेवा ही सर्वोपरि', छत्तीसगढ़ सरकार की विगत एक वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित 'सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल' का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने शासन की एक वर्ष की उपलब्धियों के रिपोर्ट कार्ड 'जनादेश परब रिपोर्ट कार्ड' का विमोचन किया।इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव एवं श्री विजय शर्मा सहित कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, वनमंत्री श्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, जनसंपर्क आयुक्त जनसंपर्क श्री रवि मित्तल, संचालक श्री अजय कुमार अग्रवाल उपस्थित थे। - भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र पावर हाउस टी मार्केट में शासन के 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में श्रमदान करके स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किए। वहां उपस्थित व्यापारीगढण, जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिकों को स्वच्छता ही सेवा की शपथ दिलाए। सभी से कहा प्रतिदिन अपने आस-पास की सफंई निरंतर करें। नगर निगम भिलाई अपने सफाई अमले के साथ टीम लगा कर अपना सफाई में योगदान दे रही है। आप सभी लोग भी अपना सहयोग प्रदान करें। यही अपेक्षा है कि नालियों में कचरा ना फेके निगम के सफाई मित्र को ही दुकानों से निकलने वाले कचरे को दें।खुर्सीपार क्षेत्र में बाबा बालकनाथ उद्यान का निरीक्षण किए। वहां पेड़ पौधो की कटाई-छटाई, ट्रिमिंग, सिंचाई व्यवस्था की निरीक्षण किए। अधिकारियो को निर्देशित किए कि उद्यान हरा-भरा रखना है। साथ ही तालाब की सफाई वहां पर लगे पोल, लाईट व्यवस्था व मोटर पम्प को भी देखे और लाईट को लगातार चालू न रखने व मोटर पम्प को तत्काल संधारण के निर्देश दिए। वहां से होते हुए लक्ष्मण तालाब का निरीक्षण करने पहुंचे वहां आम नागरिकों एवं सफाई करने वाले सफाई कर्मचारी से पूछे कि प्रतिदिन साफ-सफाई की जाती है या नहीं। कर्मचारियो ने बताया कि प्रतिदिन साफ-सफाई की जाती है। वहां से होकर खुर्सीपार क्षेत्र के वार्डो का निरीक्षण करने पहुंचे, वहां के लोगो से मिले। इसी दौरान नगर निगम का वाटर चेक पोस्ट से पानी का सप्लाई चालू था ।उसको पी करके गुणवत्ता की जांच किया साथ में स्थानीय नागरिकों से भी पूछे कि आपका जो पानी आ रहा है और साफ सुथरा, पीने योग्य है या कुछ कमी दिखता है। सभी ने कहा अभी पानी अभी ठीक आ रहा है। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किये की पानी का सैंपल अलग-अलग जगह से लिया जाए उसका परीक्षण लेबोरेटरी से भी किया जाए। और सफाई व्यवस्था एवं पानी सप्लाई के बारे में जानकारी प्राप्त किए। घरों में सप्लाई होने वाले पानी की अपने पी करके जांच किए, पानी में किसी प्रकार की अशुद्वि नहीं पाई गई। वहां से होते हुए छावनी तालाब का निरीक्षण करने पहुचे और पहुंचते ही तालाब की सफाई, लाईट, शौचालय इत्यादि का निरीक्षण किए।निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त, सतीश यादव, कार्यपालन अभियंता रवि सिन्हा, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, जोन राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, जोन स्वास्थ्य अधिकारी बीरेन्द्र बंजारे, आदि उपस्थित रहे।
- धमतरी/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, धमतरी द्वारा 19 दिसम्बर को सुबह 11 से शाम चार बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। कम्पोजिट भवन स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में आयोजित इस प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा कुल 321 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि दसवीं, बारहवीं और स्नातक उत्तीर्ण शैक्षणिक योग्यताधारी प्लेसमेंट कैम्प में हिस्सा ले सकते हैं। आवेदकों को शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता, जाति, निवास प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साईज फोटो के साथ निर्धारित तिथि को उपस्थित होने कहा गया है।
-
दुर्ग/ राज्य शासन के नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव श्री एस बसवराजू द्वारा आज वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से नगरीय निकायों के चुनाव कार्याें में वार्डाे के आरक्षण के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने कलेक्टर एवं नगर निगम आयुक्तों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, अपर कलेक्टर श्री मुकेश रावटे, नगर निगम आयुक्त, नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से एनआईसी कक्ष दुर्ग से जुड़े। दुर्ग जिला कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी को नगर पालिक निगम/नगर पालिका परिषद/नगर पंचायतों के वार्डाें के आरक्षण की कार्यवाही हेतु विहित प्राधिकारी नियुक्त किया गया है। जिन निकायों में अभी निर्वाचन किया जाना है, केवल उन्हीं निकायों में वार्ड आरक्षण की कार्यवाही की जाएगी।
-
दुर्ग/राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ नगर पालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डों का आरक्षण) नियम-1994 के नियम-05 के अंतर्गत प्रदेश के नगर पालिक निगम/नगर पालिका परिषद/नगर पंचायतों के वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही हेतु संबंधित जिले के कलेक्टर को विहित अधिकारी नियुक्त किया गया है।
-
दुर्ग/ भारत सरकार द्वारा खाद्य प्रसंस्करण उद्यम मंत्रालय ने एक पैकेज सहायता तथा सेवाओं के माध्यम से (पीएमएफएमई) प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना प्रारंभ की गई हैं। इच्छुक हितग्राहियों से योजना अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित की गई है। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के मुख्य महाप्रबंधक श्री सीमोन एक्का से मिली जानकारी अनुसार इस योजना का मुख्य उद्देश्य सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण एकल उद्यमी, एफपीओ, स्व सहायता समूह एवं सहकारिता को बैंक के माध्यम से क्रेडिट लिंक्ड पूंजी सब्सिडी दिया जाना है। इस योजना के तहत नवीन एवं मौजूदा दोनों उद्यमी को पात्र परियोजना लागत का 35 प्रतिशत अधिकतम 10 लाख तक छूट का प्रावधान है। हितग्राही स्वयं का योगदान 10 प्रतिशत एवं शेष राशि बैंक के माध्यम से ऋण प्रदाय किया जाएगा। इसमें सभी प्रकार के खाद्य सामग्री वनोपज पर आधारित निर्मित उत्पाद जैसे-आचार, ब्रेड, चिप्स, जूस (फूट जूस) नमकीन/मिक्चर, सत्तू, पनीर, पोटेटो फ्रेंच फाई, मिर्ची पावडर उत्पादन, मैगी, चूड़ा, सांस, आईस निर्माण, मिल्क प्लांट, मछली आहार, कार्बाेनेट वाटर, नूडल्स, धनिया पाउडर, मिठाई, तिलकुट, चटनी, पापड़, बिस्कुट, कुरकुरे, साबुदाना, सेवई, दाल, गजक, हल्दी पाउडर, गरम मसाला, उपमा, ड्राई फुट, पास्ता/मेक्रोनी, धान मिल, केक, घी, मुर्गी आहार, आटा चक्की उद्योग, गुड़ उत्पादन, ड्राई प्याज, चॉकलेट, ओट्स (दलिया), मिश्री दाना, बड़ी, चनाचूर, जैम/जैली, पेठा, आईसकेण्डी, पेड़ा, चिकी, मसाला, पोहा, चना भुजा, कैचअप, मूढ़ी, तेल मिल, टोस्ट, पशु आहार, मशरूम उत्पादन, मखाना, सोयाबीन का पनीर निर्माण, लहसुन प्याज अदरक पेस्ट निर्माण, पॉपकार्न, स्नेक्स (मक्रेन), बतासा निर्माण व अन्य खाद्य संबंधित उत्पादों को योजना के तहत लाभ प्रदान किया जाएगा। इच्छुक हितग्राही योजनांतर्गत योजना की वेबसाईट www.pmfme.mofpi.gov.in/pmfme/#/login पर जाकर ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, मालवीय चौक, दुर्ग एवं दूरभाष क्रमांक 9981140733 पर संपर्क कर सकते है।
-
दुर्ग/ जिला चिकित्सालय दुर्ग में एडमिट गंभीर मरीज पार्वती साहू डिलीवरी वार्ड और कन्हैया दास मेल मेडिकल वार्ड दोनों को ए नेगेटिव ब्लड की आवश्यकता थी। ब्लड बैंक नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि रक्तदाता हर्ष सोनी द्वारा ए नेगेटिव ब्लड और टिकेश्वर साहू द्वारा ए नेगेटिव ब्लड दिया गया। डिलीवरी वार्ड में एडमिट इंद्राणी के लिए दो यूनिट एबी नेगेटिव ब्लड की आवश्यकता थी, तो गोपाल गुप्ता द्वारा 104 बार एबी नेगेटिव और देवेश द्वारा 11वीं बार एबी नेगेटिव ब्लड दिया। नवदृष्टि फाउंडेशन के संस्थापक श्री राज अड़तीया द्वारा रक्तदाता उपलब्ध कराकर जान बचाई गयी। इस रक्तदान के समय रक्त कोष अधिकारी डॉ. पीयूष श्रीवास्तव, काउंसलर टी.एस. एंथोनी, स्टाफ नर्स तरूणा रावत, लैब इंचार्ज रूपेश सरपे, सीनियर लैब टेक्नीशियन महेंद्र चंद्राकर, मधुसूदन, कुसुम चंद्राकर, अटेंडेंट कौशल, हिमांशु चंद्राकर, माला, प्रशिक्षणार्थी वर्षा, मानसी, रूचि, धानेश्वरी उपस्थित थे। सभी ने रक्तदाता को साधुवाद देकर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
-
भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के जोन क्रमांक 01, 02 03, 04 अंतर्गत सिंगलयूज प्लास्टिक रखने एवं सोर्स सेग्रीगेशन पृथक कर गीला सूखा कचरा नहीं देने वाले व्यवसायियों पर अभियान चलाया गया। जोन के स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार अलग-अलग जोन क्षेत्रों का भ्रमण कर रही है। वहां जो भी व्यापारी खादय सामग्री विक्रय कर रहे है या ठेला, खुमचा, टिन शेड लगाकर व्यापार कर रहे उनके पास जाकर जांच कर रही है। जो भी व्यापारी सिगलयूज प्लास्टिक में खादय पदार्थ का विक्रय कर रहे है और गीला व सूखा कचरा अलग-अलग कर नहीं दे रहे है उन व्यापारियो पर चालानी कार्यवाही कर समझाइस दी जा रही है।
आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने सभी जोन आयुक्त को निर्देश दिए है कि जो भी व्यापारी सिंगलयूज प्लास्टिक में खादय सामग्री विक्रय कर रहे है या व्यवसाय परिसर, फल ठेला के आस-पास गंदगी फैला रहे है या फिर गीला एवं सूखा कचरे को अलग-अलग डस्ट बिन में नही डाल रहे है। उनके पास जाकर कार्यवाही कर उनसे चालानी कार्यवाही की जाए। इन व्यापारियो से की गई चालानी कार्यवाही, सत्यम बेकरी एवं कैफे से 1000, हरिओम पेन्टस से 1000, जायका बेकरी 2000, वेज रेस्टोरेंट से 1000 एवं उत्पल दुकान से 500, लक्ष्मीकांत जनरल स्टोर्स से 1000, हटकेवाड़ा से 2000, जैन बिजली से 600, महालक्ष्मी मेस होटल 3000, जेके फोटोकापियर 500, इंदौरी पोहा सेंटर 1000, अरिहंत अनाज भंडार 500, अपोलो फार्मेसी 800, बालाजी लेडिस मेचिंग सेंटर 200, सांई डिजिटल 1000, होम मोबाईल 500 की वसूली की गई। साथ ही जोन क्रमांक 03 अंतर्गत वार्ड क्रं. 37 नंदिनी रोड के व्यापारियो से 1800 रूपये चलानी कार्यवाही कर 18400 रूपये का दाण्डिक शुल्क वसूला गया।
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल, ने सभी व्यवसाईयों एवं ग्राहकों से अनुरोध किया है कि सिंगलयुज प्लास्टिक का उपयोग बंद करें। सब जानते हैं कि यह पर्यावरण के लिए, शरीर के लिए, जानवरों के लिए, बहुत ही हानिकारक है। फिर भी सब नहीं मानते हैं। वह दिन अच्छा था जब हम हम अपने घर से थैला लेकर जाते थे, समान लेकर आते थे, तो सबके लिए अच्छा था। पर्यावरण को बचाना है तो वही प्रक्रिया अपनाना होगा।
कार्यवाही के दौरान जोन प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, अनिल मिश्रा, वीरेंद्र बंजारे, हेमंत माझी, जोन स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी, अंजनी सिंह, संतोष यादव, चूड़मणि यादव, संतोष हरमुख आदि उपस्थित रहे। -
भिलाई। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में 150 से अधिक उद्यान है उन उद्यानों में साफ सफाई के लिए विशेष गैंग के द्वारा कार्ययोजना बनाकर अभियान चलाया जा रहा है आज नेहरू नगर के गणेश उद्यान में सफाई अभियान चलाया गया। भिलाई शहर के सभी जोन क्षेत्र में उद्यानों का निर्माण किया गया है। जहां पर आस-पास के वरिष्ठ नागरिकगण, बच्चे आदि खेलने, टहलने एवं व्यायाम करने आते रहते है। उद्यान साफ-सुथरा एवं हरा भरा रहने से पर्यावरण भी सुन्दर रहता है। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय का सख्त निर्देश है, कि सभी उद्यानों में कैलेंडर बनाकर के सफाई अभियान चलाया जाए। नगर निगम भिलाई के उद्यान साफ सुथरे हो, हरे-भरे हो, उसमें बराबर पानी मिले, खाद मिले जिससे हरियाली बनी रहे। इसके साथ ही नागरिकों से भी अपील है कि किसी प्रकार की गंदगी ना फैलाएं, पेड़ पौधों को ना तोड़े, उसे साफ सुथरा रखें। गार्डन को साफ सुथरा रखना सब की जिम्मेदारी है नगर निगम भिलाई के सीमित संसाधन है सभी उद्यानों में एक साथ सफाई नहीं की जा सकती है इसलिए सब लोग मिलकर सहयोग करेंगे, हमारे उद्यान हरे भरे रहेंगे।
-
बालोद। जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम सिर्राभाठा में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु 19 दिसम्बर 2024 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुण्डदेही नेे बताया कि इच्छुक ग्राम पंचायत, महिला स्वसहायता समूह, प्राथमिक कृषि शाख समितियां, अन्य सहकारी समितियां, वन सुरक्षा समितियां एवं राज्य शासन द्वारा विर्निदिष्ट उपक्रम 19 दिसम्बर 2024 को शाम 05.30 बजे तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुण्डदेही में आवश्यक दस्तावेज सहित निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अन्य सहकारी समितियों एवं महिला स्व सहायता समूह होने की स्थिति में आवेदन तारीख के कम से कम 06 माह पूर्व पंजीकृत एवं कार्यरत होने तथा सामाजिक, आर्थिक क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव होना चाहिए।
-
आम जनता की सहुलियत हेतु शुरू किए गए ’पहल’ चैटबाॅट के बेहतर संचालन हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों को दिया गया प्रेजेंटेशन
समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की
बालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कहा कि राज्य शासन के 01 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार के साथ ही लाभान्वित हितग्राहियों द्वारा अपने अनुभव भी साझा किए जाएंगे। उक्त कार्यक्रमों के आयोजनों से लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने प्रेरित किया जाएगा। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। बैठक में बताया गया कि 13 दिसंबर को जिला स्तर पर शासन के 01 वर्ष पूर्ण होने पर 01 वर्ष की उपलब्धियों एवं शासन की प्रमुख्या योजना पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सहकारिता विभाग तथा नगरीय प्रशासन विकास विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 21 दिसंबर को ब्लाॅक मुख्यालयों में किसान सम्मेलन संबंधी कार्यक्रम का आयोजन कृषि विभाग और सहकारिता विभाग के माध्यम से किया जाएगा। 23 दिसंबर को विधानसभा मुख्यालयों में महतारी वंदन योजना से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किया जाएगा। 25 दिसंबर को प्रत्येक अटल चैक पर कार्यक्रम का आयोजन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किया जाएगा। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने उक्त कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से आयोजित करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आम जनता की सहुलियत एवं किसी कारणों से जनदर्शन में नही पहुँच पाने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन तक अपना सुझाव, शिकायत और प्रतिक्रिया प्रस्तुत करने की सुविधा प्रदान करने हेतु ’पहल’ चैटबाॅट व्हाट्सएप्प नंबर 9425242981 की सुविधा प्रदान की गई है। जिस पर आम जनता भ्प या भ्मससव लिखकर बातचीत की शुरूआत कर सकते हैं तथा अपनी मांग एवं समस्या को दर्ज कर सकते हैं। इस नई व्यवस्था की शुरूआत से जिले के आम नागरिकों एवं आवेदकों को अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु संयुक्त जिला कार्यालय या अन्य विभागों में आने की आवश्यकता नही होगी। उक्त ’पहल’ चैटबाॅट व्हाट्सएप्प नंबर 9425242981 की सुविधा के संबंध में बैठक में विस्तृत पे्रजेंटेशन भी दिया गया। कलेक्टर ने कहा कि ’पहल’ चैटबाॅट के माध्यम से प्राप्त मांग, शिकायत आदि समय पर निराकरण तथा आवेदक को समय पर उनके दर्ज मांग एवं शिकायत के निराकरण की जानकारी भी दिया जाना सुनिश्चित करेंगे।
कलेक्टर ने बैठक में समय-सीमा के लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा भी की तथा उसका निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में आयुष विभाग द्वारा देश का प्रकृति परीक्षण अभियान के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई। यह अभियान ’एक कदम स्वस्थ भारत की ओर’ 25 दिसंबर 2024 तक चलाया जाएगा। जिसके तहत आयुष विभाग द्वारा तैयार किए गए मोबाईल एप्लिकेशन को इंस्टाल कर स्वास्थ्य जाँच कराने की जानकारी दी गई। बैठक में अपर कलेक्टर अपर कलेक्टर श्री दरबारी राम ठाकुर एवं सयंुक्त कलेक्टर श्रीमती पूजा बंसल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। -
भंडारण और विक्रय पर लगा प्रतिबंध
बिलासपुर/किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि आदान की उपलब्धता सुनिश्चित करने जिले में पदस्थ निरीक्षकों द्वारा सहकारी संस्थानों का सतत निरीक्षण एवं भंडारित आदानों का विधिवत नमूना लिया जाकर विश्लेषण हेतु शासन द्वारा अधिकृत प्रयोगशाला में भेजा जाता है। इसी कड़ी में सहकारी समिति दगौरी से 20.00 क्विंटल गेंहू बीज अमानक पाए गए। इन बीजों का नमूना लेकर छत्तीसगढ़ राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था कृषक संस्थान रायपुर में प्रशिक्षण किया गया, जिसमें ये बीज अमानक पाए गए। विश्लेषण परिणाम प्राप्त होने के बाद अमानक मिले 20.00 किंवटल बीज बैच/लॉट के विक्रय पर उप संचालक कृषि श्री पी.डी. हथेश्वर ने बीज गुण नियंत्रण 1983 के प्रावधान अनुसार खण्ड (11) में प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए गेंहू बीज भण्डारण एवं विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया।-file photo
- -कृषि में घटते संसाधनों, बढ़ती खाद्यान्न मांग तथा जलवायु परिवर्तन पर कृषि अर्थशास्त्रियों ने जताई चिंता-कृषि अर्थशास्त्र अनुसंधान संघ का तीन दिवसीय 32वां वार्षिक सम्मेलन प्रारंभरायपुर । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में आज कृषि अर्थशास्त्र अनुसंधान संघ, नई दिल्ली का ‘‘उच्च, सतत और समावेशी विकास के लिए कृषि का डिजीटलीकरण’’ विषय पर तीन दिवसीय 32वां वार्षिक सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। इस सम्मेलन में देश भर के प्रमुख कृषि अर्थशास्त्री, नीति निर्माता एवं शोधकर्ता शामिल हुए। सम्मेलन में भारत में आगामी दो दशकों में कृषि क्षेत्र के सामने आने वाली महत्वर्पूण चुनौतियों पर विचार मंथन किया गया और घटते संसाधनों तथा बढ़ती हुई उत्पादन मांगों के युग में कृषि में डिजीटलीकरण को बढ़ावा देने तथा नवाचार एवं तकनीकी आधुनिक प्रौद्योगिकी को अपनाने पर जोर दिया गया। सम्मेलन में विशेषज्ञों द्वारा कहा गया कि भारत की स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूर्ण होने तक देश को अपनी बढ़ती जनसंख्या की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अभूतपूर्व दबावों को सामना करना पड़ेगा। जल, जंगल और जमीन जैसे प्राकृतिक संसाधनों तथा जैव विविधता पर बढ़ते दबाव और उत्पादन मांगों के तेजी से बढ़ने के पूर्वानुमान के साथ कृषि क्षेत्र को इस अंतर को स्थायी रूप से पाटने के लिए परिवर्तनकारी रणनीति अपनाना होगा। शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल थे तथा अध्यक्षता कृषि अर्थशास्त्र अनुसंधान संघ के अध्यक्ष डॉ. पी.के. जोशी ने की।शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. गिरीश चंदेल ने आने वाले समय में संसाधनों की घटती उपलब्धता, बढ़ती जनसंख्या के दबाव तथा जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने के लिए कृषि के क्षेत्र में डिजीटलीकरण को बढ़ावा देने तथा नवाचारी प्रयास किये जाने की आवश्यकता जताई। डॉ. चंदेल ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय में इस तरह के महत्वपूर्ण सम्मेलन का आयोजन यहां के शिक्षकों, वैज्ञानिकों तथा विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस सम्मेलन में सार्थक चर्चा होगी तथा महत्वर्पूण अनुशंसाएं प्राप्त होंगी। शुभारंभ समारोह के अध्यक्ष डॉ. पी.के जोशी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में जिस तेजी से विज्ञान ने तरक्की की है और तकनीकी विकास के करण जीवन के हर क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन आया है, उस अनुपात में कृषि क्षेत्र में परिवर्तन दिखाई नहीं देते। हामरे पूर्वजों और हमारी पीढ़ी के बीच खेती करने के तौर तरीकों में ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिलता। उन्होंने कृषि के क्षेत्र में क्रांतिकारी प्रौद्योगिकी विकास करने पर जोर दिया।शुभारंभ समारोह को सम्मेलन को इंडियन सोसायटी ऑफ एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स के अध्यक्ष डॉ. डी.के. मरोठिया, सम्मेलन अध्यक्ष डॉ. प्रताप एस. बिरथल, मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड, छत्तीसगढ़ डॉ. ज्ञानेन्द्र मणि, कृषि अर्थशास्त्र अनुसंधान संघ के सचिव अंजनी कुमार, राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान, बरौंडा, रायपुर के निदेशक डॉ. पी.के. घोष ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा निर्मित एल्यूमिनी पोर्टल ‘‘यूनी एल्यूमिनी’’ का लोकार्पण किया गया। विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित नवीन प्रकाशनों का विमोचन भी किया गया। समारोह में कृषि महाविद्यालय रायपुर के अधिष्ठाता डॉ. जी.के. दास, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के संचालक अनुसंधान डॉ. वी.के. त्रिपाठी भी उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन सम्मेलन के आयोजन सचिव डॉ. हुलास पाठक द्वारा किया गया।
- -मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय पीएम स्वनिधि व एनयूएलएम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निकायों, बैंकों, लाभार्थियों एवं स्ट्रीट वेंडर्स को करेंगे पुरस्कृत-स्ट्रीट वेंडर्स को वित्तीय साक्षरता एवं वित्तीय समावेशन की दी जाएगी जानकारीरायपुर । नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) द्वारा 12 दिसम्बर को नगरीय निकायों, बैंकों, लाभार्थियों तथा स्ट्रीट वेंडर्स के सम्मान समारोह-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कार्यक्रम में पीएम स्वनिधि तथा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निकायों, बैंकों, लाभार्थियों एवं स्ट्रीट वेंडर्स को पुरस्कृत करेंगे। रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मान समारोह-सह-कार्यशाला में स्ट्रीट वेंडर्स को वित्तीय साक्षरता एवं वित्तीय समावेशन की जानकारी भी दी जाएगी।सुडा द्वारा "उत्कृष्टता की ओर बढ़ते कदम” की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के साथ ही उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव, जल संसाधन तथा रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायकगण सर्वश्री राजेश मूणत, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा तथा महापौर श्री एजाज ढेबर भी शामिल होंगे।सुडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शशांक पाण्डेय ने बताया कि सम्मान समारोह-सह-कार्यशाला में पीएम स्वनिधि तथा डे-एनयूएलएम (दीनदयाल अंत्योदय योजना - राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नगरीय निकायों, बैंकों और लाभार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थी ऐसे शहरी पथ विक्रेता जो बैंक से प्राप्त ऋण की अदायगी समय पर कर रहे हैं, उन्हें भी पुरस्कृत किया जाएगा। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में कार्यरत सिटी मिशन प्रबंधक व सामुदायिक संगठक तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एवं एनयूएलएम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बैंकों के अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।कार्यशाला में भारतीय रिजर्व बैंक और राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी के अधिकारी शहरी पथ विक्रेताओं को वित्तीय साक्षरता एवं वित्तीय समावेशन की जानकारी देंगे। इस दौरान भारत पे, पेटीएम और गूगल पे के प्रतिनिधियों द्वारा "मैं भी डिजिटल अभियान" अंतर्गत डिजिटल लेन-देन के संबंध में परिचर्चा-सह-मार्गदर्शन कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। कार्यशाला में एमएमयू एप की लॉचिंग के साथ ही शहरी पथ विक्रेताओं को यूपीआई पेमेंट बॉक्स का वितरण भी किया जाएगा।पीएम स्वनिधि योजना में एक साल में 30,197 शहरी पथ विक्रेताओं को 52.85 करोड़ का दिया गया ऋणप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कोरोना महामारी के दौरान प्रभावित शहरी पथ विक्रेताओं एवं रेहड़ी-पटरी वालों के आजीविका संवर्द्धन के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का शुभारंभ किया गया है। कोरोना काल में लॉक-डाउन के दौरान शहरी पथ विक्रेताओं एवं रेहड़ी-पटरी वालों की आजीविका सबसे ज्यादा प्रभावित हुई थी, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा था। इस स्थिति से बाहर आने में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना बहुत प्रभावी सिद्ध हुई है। अनेक पथ विक्रेता योजना के माध्यम से अपनी आजीविका संवर्द्धन कर रहे हैं।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के मार्गदर्शन में पिछले एक वर्ष में राज्य के विभिन्न नगरीय निकायों में कुल 30 हजार 197 शहरी पथ विक्रेताओं को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ देते हुए 52 करोड़ 85 लाख रुपए का ऋण वितरित किया गया है। योजना के प्रथम चरण में 19 हजार 162 हितग्राहियों को 19 करोड़ 15 लाख रुपए, द्वितीय चरण में 7089 हितग्राहियों को 14 करोड़ 14 लाख रुपए तथा तृतीय चरण में 3946 हितग्राहियों को 19 करोड़ 56 लाख रुपए का ऋण प्रदान किया गया है।
-
- मुख्यमंत्री की पहल पर सुगमता से हो रही है धान की खरीदी
-खरीदी व्यवस्था का लगातार की जा रही है मॉनीटरिंग-धान खरीदी के एवज में 9.14 लाख किसानों को 9159.61 करोड़ रूपए का भुगतान-मिलर्स द्वारा धान उठाव शुरू, अब तक 2.31 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी-शिकायत एवं निवारण के लिए हेल्प लाइन नंबर 0771-2425463रायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। वहीं धान खरीदी व्यवस्था पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। राज्य में धान 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। अब तक 42.83 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में 9.14 लाख किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 9159 करोड़ 61 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। धान खरीदी के साथ-साथ मिलर्स द्वारा धान का उठाव भी शुरू कर दिया गया है। धान उठाव के लिए 2.31 लाख मीट्रिक टन धान के लिए डीओ जारी किया गया था, जिसके विरूद्ध 31 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है।खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है।खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज 11 दिसम्बर को 84341 किसानों से 3.34 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। इसके लिए 94279 टोकन जारी किए गए थे। आगामी दिवस के लिए 92036 टोकन जारी किए गए हैं।



.jpg)



.jpg)

















.jpg)

.jpg)