- Home
- छत्तीसगढ़
-
भिलाईनगर/ निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार निश्चय निरामक छत्तीसगढ़ अभियान की शुरुआत की गई| इसके अंतर्गत 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा घर-घर पहुंच कर स्वास्थ्य परीक्षण करेगी| स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा घर-घर पहुंचकर टीवी कुष्ठ रोग मलेरिया जांच एवं वयोवृद्ध जांच अभियान, उनका पंजीयन होगा उनके उनको दवाई वितरित किया जाएगा उनका पूर्ण इलाज होगा।
उद्घाटन करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा यह बहुत अच्छी शुरुआत है उन्होंने बताया कि इस अभियान से लोगों के स्वास्थ्य के लिए शासन ने बहुत ही अच्छा पहल किया है। | स्वास्थ्य कार्यकर्ता नागरिकों के घर-घर जाकर, वार्डों,गली, मोहल्ले में जाकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण करेगी| जांच में टीवी, कुष्ठ रोग, मलेरिया एवं वयोंवृद्ध देखभाल जैसा स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा| रोग पाए जाने पर तत्काल उसका इलाज कर दवाई वितरण किया जाएगा| सभी का पंजीयन डॉक्टर, इलाज, परीक्षण, दवाई एक साथ प्रधान किया जाएगा। संसद ने नागरिकों से अपील किया है कि लोग इस अभियान से जुड़े और उपचार का लाभ ले| शासन द्वारा यह अभियान आपके लिए ही चलाया जा रहा है, अधिक से अधिक संख्या में जांच करावे|
अभियान की शुरुआत मोबाइल यूनिट को सांसद विजय बघेल द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया|
इसके पूर्व निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, एस डी एम, द्वारा लाल बहादुर शास्त्री की अस्पताल सुपेला का निरीक्षण किया गया। सफाई व्यवस्था को और ठीक-ठाक बेहतर करने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे जिला भाजपा अध्यक्ष एवं पार्षद महेश वर्मा, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, डॉक्टर दानी, डॉ एमपी सिंह, सुपेला अस्पताल के सभी डॉक्टर सांसद सांसद प्रतिनिधि अवधेश सिंह, विधायक प्रतिनिधि श्री देवांगन, मंडल अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे। - रायपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज आज रायपुर के कंचना स्थिति निजी कोर्ट में हुआ। रायपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री जेएस नेताम एवं अधीक्षण अभियंता श्री मनोज वर्मा ने मैदान में खेल का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता का समापन 7 दिसंबर को होगा, जिसमें पॉवर कंपनीज़ के प्रबंध निदेशक गण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।पॉवर कंपनीज की क्रीड़ा एवं कला परिषद के तत्वाधान से आयोजित अंतर क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रदेशभर की 10 टीम हिस्सा ले रही हैं। अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और बेहतर खेल के प्रदर्शन के लिये शुभकामनाएं दीं। क्षेत्रीय क्रीड़ा सचिव श्री विनय चंद्राकर ने बताया कि आज टीम इवेंट के प्रतियोगिता में रायपुर रीजन एवं कोरबा वेस्ट में सेमीफाइनल पार करके फाइनल में पहुंच गई हैं। कल उनका फाइनल मुकाबला होगा। इसमें टीम इवेंट के अलावा महिला व पुरूष सिंगल्स सहित अन्य मुकाबले भी होंगे।
-
रायपुर। सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल 8 दिसंबर को क्षेत्रीय विधायक सुनील सोनी, निगम पदाधिकारियों, स्थानीय पार्षद व भाजपा पदाधिकारियों के साथ रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में निर्माण कामों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन करेंगे। दोपहर 2:00 बजे मराठा मित्र मंडल रायपुर के नवनिर्मित भवन स्वर्गीय राव दानी मराठा बोर्डिंग बुढ़ापारा का लोकार्पण करेंगे । दोपहर 3:00 नरहैया तालाब सिद्धार्थ चौक टिकरापारा में तालाब के निर्माण कार्यों का ओपन जिम, व शहीद पंकज विक्रम वार्ड एवं टिकरापारा वार्ड के विभिन्न निर्माण कामों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण करेंगे। दोपहर 3:30* झंडा चौक संजय नगर में शहीद राजीव पांडे वार्ड के विभिन्न निर्माण कामों का भूमि पूजन करेंगे। अपरान्ह 4:00 बजे नहरपार मठपुरैना में (साहू कंपलेक्स के पास) चंद्रशेखर आजाद वार्ड मठपुरैना में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण करेंगे । file photo
- बिलासपुर / कलेक्टर अवनीश शरण की अध्यक्षता में डीएमएफ शासी निकाय की चौदहवीं बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। जिसमें डीएमएफ के संबंध में भारत सरकार द्वारा जारी नये मार्गदर्शिका की जानकारी दी गई और इस पर विस्तृत रूप से विचार विमर्श किया गया। केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, विधायक धरमलाल कौशिक, धरम जीत सिंह, अटल श्रीवास्तव, दिलीप लहरिया, सुशांत शुक्ला भी बैठक में शामिल हुए।कलेक्टर अवनीश शरण ने बैठक में नियमों के बदले प्रावधानों से सदस्यों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अब खदान के 15 किलोमीटर दायरे को प्रत्यक्ष खनन प्रभावित क्षेत्र और 25 किलोमीटर इलाके को अप्रत्यक्ष प्रभावित क्षेत्र माना जाएगा। हमारे जिले की सीमा जो पड़ोसी जिले की प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष प्रभावित जोन में आता हो, तो उसका सर्वे कर संबंधित जिलों को रिपोर्ट दिया जाएगा। संबंधित जिले द्वारा उन क्षेत्रों के विकास के लिए राशि आवंटित की जाएगी। नए नियमों में प्राथमिकता क्षेत्र में विकास के लिए राशि का आवंटन 60 से बढ़ाकर 70 प्रतिशत कर दिया गया है। स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण आदि प्राथमिकता सेक्टर में शामिल हैं। अन्य प्राथमिकता सेक्टर में राशि 40 प्रतिशत से घटकर 30 प्रतिशत किया गया है। बिलासपुर जिले की डीएमएफ फंड में कोरबा जिले का बड़ा अंशदान होता था। नए नियमों के तहत अब इसकी संभावना बहुत कम हो जायेगी।प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रेत का मामला भी बैठक में उठा। कलेक्टर ने कहा कि इस पर रोक नहीं है, लेकिन संबंधित के पास पीएम आवास निर्माण किए जाने का सरपंच अथवा जनपद पंचायत का प्रमाण पत्र होना चाहिए ताकि उनकी पहचान हो सके। उन्हें रात में ढुलाई करने की अनुमति नहीं दी जायेगी। श्री शरण ने डीएमएफ मद से पूर्व में स्वीकृत कार्यों के निर्माण में तेजी लेकर अगले 15 दिवस में पूर्ण कराने के निर्देश दिए ताकि नए पंचायत चुनाव के बाद किसी तरह की परेशानी अथवा हिसाब में गड़बड़ी की नौबत ना आए। गौरतलब है कि जनवरी 2024 में आयोजित शासी निकाय की बैठक में 62 करोड़ के 183 विकास कार्यों का अनुमोदन किया गया था। इनमें से 41 करोड़ के कार्यों की स्वीकृति दी गई और 20 करोड़ के कार्यों के लिए राशि जारी की गई। जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने बैठक के अंत में आभार व्यक्त किया। बैठक में निगम आयुक्त अमितकुमार, संयुक्त कलेक्टर और डीएमएफ प्रभारी मनीष साहू सहित डीएमएफ शासी समिति के अन्य सदस्य और संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
- -संभाग के सभी कलेक्टरों व अधिकारियों की ली बैठक-शैक्षणिक संस्थानों की 100 गज दायरे में नहीं बिकने चाहिए तंबाकू गुटखाबिलासपुर /मुख्य सचिव के निर्देश पर संभागायुक्त महादेव कावरे ने कोटपा एक्ट को लेकर संभाग के सभी जिलों में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला कलेक्टरों और संभाग स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर तम्बाकू और गुटखा के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताते हुए एक्ट का कड़ाई से पालन किए जाने के निर्देश दिए। स्कूलों को तम्बाकू मुक्त परिसर घोषित कराकर प्रमाण पत्र देने को भी कहा है।बैठक में संभागायुक्त श्री कावरे ने कोटपा एक्ट के प्रावधानों के अनुपालन सहित जिला स्तर पर तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के बेहतर क्रियान्वयन हेतु जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति की नियमित त्रैमासिक बैठक आयोजित किया जाए तथा जिला अधिकारियों की प्रति सप्ताह ली जाने वाली समय-सीमा की बैठकों में भी इस पर चर्चा किया जाए। जिलों में संचालित सभी शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में सिगरेट एवं तम्बाकू उत्पादों की बिक्री ना हो। इस हेतु सम्बंधित शिक्षण संस्थान के भारसाधक अधिकारियों को निर्देशित किया जाये। इस सम्बंध में संस्था प्रभारी से नियमित रूप से प्रमाण पत्र लिया जावे।कोटपा एक्ट के प्रावधानों के सतत निगरानी एवं उल्लंघन पाये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही करें एवं जिला स्तर पर वाट्सएप नम्बर भी जारी किया जावे। जिला स्तरीय प्रवर्तन दलों के माध्यम से सप्ताह में कम से कम एक बार विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर कोटपा एक्ट के तहत् निगरानी सुनिश्चित करें एवं समय समय पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व,तहसीलदार द्वारा भी अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत के संस्थानों में निरीक्षण कर एक्शन सुनिश्चित करायें। नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता हेतु संचालित वाहनों,रिक्शों व अन्य माध्यमों से तम्बाकू नियंत्रण एवं कोटपा एक्ट के प्रावधानों का निरंतर प्रचार प्रसार कराये जाना सुनिश्चित करें।स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से तैयार टोबेको मॉनिटरिंग ऐप की समीक्षा कर इसके सुचारु संचालन के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। जिले के समस्त शैक्षणिक संस्थानों में संचालित एनसीसी एवं एनएसएस, समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित नशामुक्ति कार्यक्रम तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा समय-समय पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यमों से तम्बाकू नियंत्रण के प्रचार प्रसार हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किया जावे। सभी शैक्षणिक संस्थानों में तम्बाकू के सेवन से हाने वाले नुकसान और इसे छोड़ने वाले लाभों के सम्बंध में जागरूकता बढ़ाने हेतु जागरूकता सम्बंधी गतिविधियां आयोजित की जावे। पुलिस महानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया कि वे क्राइम मीटिंग इसे एजेण्डा के रूप में सम्मिलित करते हुए सतत् समीक्षा करें। स्वास्थ्य विभाग, गृह विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा, तकनीकि शिक्षा नगरीय प्रशासन एवं विकास, खाद्य एवं औषधीय प्रशासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, श्रम विभाग, के अधिकारियों का सहयोग भी इसमें लिये जाएं।
- दुर्ग, / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र परिसर दुर्ग में 11 दिसम्बर 2024 को प्रातः 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। प्लेसमेंट केम्प में निजी नियोजक एलआईसी ऑफ इंडिया कुम्हारी शाखा द्वारा बीमा सखी (केवल महिलाओं के लिए) 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनका कार्यस्थल भिलाई-दुर्ग है। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास तथा आयु 21-45 वर्ष की आवश्यक है। इसी प्रकार पालीबाण्ड इंश्युलेंशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ब्यूजीनस डेव्हलपमेंट ऑफिसर के लिए 10, जुनियर एकाउण्टेंट 10, कम्प्यूटर ऑपरेटर 10, फिल्ड स्पेशीलिस्ट 20 और मेंटनेंस इंचार्ज के लिए 6 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनका कार्यस्थल भिलाई होगा। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता ब्युजीनस डेव्हलपमेंट ऑफिसर के लिए एमबीए (फाइनेंस/मार्केटिंग/सेल) अनुभवी को प्राथमिकता, एकाउण्टेंट बी.काम. प्लस कम्प्यूटर टेली नॉलेज, कम्प्यूटर ऑफिसर के लिए बीसीए/बीबीए/बीएससी (कम्प्यूटर नॉलेज), फिल्ड स्पेशीलिस्ट के लिए आईटीआई (इलेक्ट्रिशियन/फीटर/कोपा/डीजल मैकेनिक) अनुभवी को प्राथमिकता और मंेटनेंस इंजार्च के लिए बीई/बी टेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) शैक्षणिक योग्यता आवश्यक है।जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक श्री आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र सभी दस्तावेजों की छायाप्रति के साथ कार्यालयीन समय पर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में उपस्थित हो सकते हैं।
- दुर्ग / रेडियो लोकवाणी 89.6 एफएम के विशेष पहल के तहत शा. दानवीर तुलाराम महाविद्यालय में "हिंसा को नो" विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य समाज में बढ़ती लिंग आधारित हिंसा के प्रति लोगो को जागरूक करना हिंसा की प्रवृत्ति को रोकने, जनमानस को जागरूक करने और शांति तथा सद्भावना का संदेश फैलाना था।कार्यक्रम का शुभारंभ:कार्यक्रम की शुरुआत श्री ए.के. खान (प्रभारी प्राचार्य) और कैप्टेन अनुसुइया जोगी द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। अपने उद्घाटन संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है, और इस प्रकार की कार्यशालाएं युवाओं में सकारात्मक सोच और शांति के महत्व को बढ़ाने में सहायक होती हैं।मुख्य सत्र:कार्यशाला में मुख्य वक्ता चित्रा सिन्हा द्वारा "हिंसा मुक्त समाज की आवश्यकता" और "अहिंसा के सिद्धांत" जैसे विषयों पर विचार व्यक्त किए चित्रा सिन्हा ने अपने प्रेरणादायक वक्तव्य में कहा कि लिंग आधारित हिंसा को खत्म करने के लिए हमे लड़के और लड़कियों में तुलना नहीं संतुलन की जरूरत है । और घरेलू हिंसा को पहचान कर उस पर आवाज उठाना बेहद जरूरी है कार्यक्रम में व्यक्तिगत और सामाजिक स्तर पर हिंसा को रोकने के लिए संवाद, सहिष्णुता, और शिक्षा का विशेष महत्व है।सत्र में सहभागिता:कार्यशाला में महाविद्यालय के छात्रों, शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में युवोदय कार्यक्रम जिला समन्वयक शशांक शर्मा के द्वारा युवोदय कार्यक्रम एवं बाल सुरक्षा विषय पर विशेष जानकारी दिया गया। ब्लॉक समन्वयक मुकेश कुमार द्वारा मानसिक स्वास्थ्य खेल गतिविधि कराया गया । इस कार्यक्रम मे कृष्ण साहू एवं युवोदय स्वयंसेवक भी उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने भाषण प्रतियोगिता, और पोस्टर प्रेजेंटेशन जैसे विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपने विचार साझा किए और घरेलू हिंसा को बताया।कार्यक्रम का समापन:कार्यशाला का समापन ,रेडियो लोकवाणी द्वारा सभी प्रतिभागी को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कैप्टन अनुसुइया जोगी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। उन्होंने रेडियो लोकवाणी 89.6 के इस सार्थक पहल की सराहना की और सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया। रेडियो लोकवाणी 89.6 के इस प्रयास को प्रतिभागियों ने खूब सराहा। यह कार्यशाला समाज में शांति और सद्भावना की नींव मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।
- दुर्ग, /निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान के तहत आज 07 दिसम्बर 2024 को लाल बहादुर शास्त्री सिविल अस्पताल सुपेला (भिलाई) से कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद श्री विजय बघेल के करकमलों से किया गया। जिसमें प्रचार-प्रसार के लिए निक्षय निरामय प्रचार वाहन को सांसद श्री विजय बघेल, एडीएम, आयुक्त नगर निगम भिलाई, सीएमएचओ एवं अन्य गणमान्य अतिथियों के द्वारा रवाना किया गया। स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।यह कार्यक्रम 100 दिवसीय है, इसमें तपेदिक, कुष्ठ, मलेरिया एवं वयोवृद्ध की पहचान एवं उपचार सम्मिलित है। मितानिनों, स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं एनएमए के द्वारा घर-घर सर्वे कर संकास्पद मरीजों को जाँच हेतु उच्च संस्थानों में रिफर करेंगे। इसमें तपेदिक एवं कुष्ठ बीमारी को छत्तीसगढ़ से समूल नष्ट करने का संकल्प हम सभी को लेना है तभी इस बीमारी से मुक्ति पाया जा सकता है।
- दुर्ग / जिले के प्रगतिशील कृषक के रूप में अपने पहचान बनाकर पुरस्कृत होेने वाले कृषक श्री धनेन्द्र कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आय अर्जित कर रबी फसल की तैयारी में लग गया है। धान की उन्नत एवं वैज्ञानिक तरीके से खेती कर प्रति हेक्टेयर अधिक उत्पादन लेेने वाले जिले के धमधा विकासखण्ड के ग्राम घोंठा निवासी कृषक श्री धनेश पटेल पहले अपने 1.01 हेक्टेयर रकबा के कृषि भूमि में 48 क्विंटल धान की पैदावारी ले रहे थे। इसमें उसे एक लाख 25 हजार रूपए तक की आमदनी हुई थी। इस बार कतार बोनी और रोपाई पद्धति से धान की बोनी से उत्पादन में बढ़ोत्तरी हुई है। इस साल उन्होंने 52.40 क्विंटल धान की पैदावारी के साथ एक लाख 62 हजार 440 रूपए की आय अर्जित किया है। साथ ही साढे़ 33 हजार अतिरिक्त आमदनी अर्जित की है। कृषक श्री धनेश ने बताया कि सरकार की कृषक उन्नति योजना अंतर्गत प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रूपए की दर से खरीदी ने अतिरिक्त आमदनी के लिए प्रभावित किया है। समर्थन मूल्य में धान बिक्री पश्चात् प्राप्त आमदनी से घर की माली हालत में सुधार के साथ ही अब रबी फसल की खेती के लिए उन्नत बीज, खाद एवं दवाई की व्यवस्था कर रहे हैं। किसानों की हित में सरकार की योजना का प्रगतिशील कृषक श्री धनेश पटेल ने स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री जी को तहेदिल से धन्यवाद ज्ञापित किया है।
- -सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर शहीदों और राष्ट्र सेवा में समर्पित सैनिकों को किया नमन-मुख्यमंत्री ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि में दिया योगदान-प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक योगदान करने की अपील कीरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर शहीदों और देश की सेवा में जुटे सभी सैनिकों को नमन करते हुए कहा है कि यह दिन हमें अपने देश के उन वीर जवानों और उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है, जिन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। वीर सैनिकों के शौर्य और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र हैं और सुरक्षित जीवन जी रहे हैं।उन्होंने प्रदेशवासियों से देश की सेनाओं, भूतपूर्व सैनिकों और शहीदों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि में अधिक से अधिक योगदान करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सशस्त्र झंडा सेना दिवस हमें याद दिलाता है कि हम अपने वीर-जवानों के परिवारों और पूर्व सैनिकों के प्रति भी अपनी जिम्मेदारियों को निभाएं।मुख्यमंत्री ने कहा है कि आप सभी झंडा-दिवस में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाएं। झंडा-दिवस पर जो भी धनराशि एकत्रित की जाती है, वह हमारे सैनिकों और उनके परिवारों की कल्याण योजनाओं में काम आती है। आप सबसे मेरा आग्रह है कि आप भी इसमें सहभागी बनें और राष्ट्र-सेवा में अपना योगदान दें।मुख्यमंत्री श्री साय से आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर संचालक, सैनिक कल्याण छत्तीसगढ़, ब्रिगेडियर श्री विवेक शर्मा ने उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की और उन्हें लेपल पिन लगाकर सशस्त्र सेना झंडा दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने भूतपूर्व सैनिकों और शहीदों के परिवारों के कल्याण के लिए सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत भी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि हमारी सशस्त्र सेनाएं देश की सीमाओं की रक्षा करने के साथ साथ प्राकृतिक आपदाओं, आतंरिक संकटों और मानवता के किसी भी संकट के समय हमारे साथ खड़ी रहती हैं। हमारे सैनिकों की वीरता और समर्पण ने देश को हर परिस्थिति में सुरक्षित बनाए रखा है। ब्रिगेडियर श्री विवेक शर्मा ने बताया कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि से 27 कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जाता है। इस वर्ष इस निधि से एक करोड़ 5 लाख रुपए की राशि विभिन्न योजनाओं के तहत सैनिकों और शहीदों के परिवारों को वितरित की गई है।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 8 दिसंबर को राजधानी रायपुर और राजनांदगांव जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे नवा रायपुर अटल नगर में रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज भवन और हॉस्टल भवन का लोकार्पण करेंगे और व्हाईट कोट सेेेरेमनी कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 2 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से रवाना होकर दोपहर 2.25 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे और ब्रम्हकुमारीज ज्ञान मानसरोवर भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। वे 3.15 बजे गायत्री विद्यापीठ स्कूल में संभाग स्तरीय खेलकूद समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री श्री साय शाम 4.45 बजे रायपुर लौट आएंगे।
- -22 गांवों को लो-वोल्टेज की समस्या से मिलेगी मुक्तिरायपुर । उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के नवरंगपुर में 33/11 केव्ही नवीन सब स्टेशन का लोकार्पण किया। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा यहां 3.15 एमव्हीए क्षमता का पॉवर ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया गया है। इस नए विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र के 22 गांवों को लो-वोल्टेज की समस्या से मुक्ति मिलेगी। इससे छह हजार बिजली उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने विद्युत उपकेंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार विकास के कार्य किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की हर एक गारंटी को पूरा किया जा रहा है। गांव, गरीब, किसान सभी का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज शुरू हुए इस नए विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्रवासियों को लो-वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी। लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। उन्होंने लोगों से बिजली का सदुपयोग करते हुए इसके बचत की अपील की।उल्लेखनीय है कि नवरंगपुर, डिंडोरी, कठौतिया इत्यादि गांवों के खुड़िया फीडर से अधिक दूरी के कारण हमेशा लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती थी। नवरंगपुर में 33/11 केव्ही का नया सब-स्टेशन बन जाने से अब यह समस्या नहीं होगी। पथर्रा फीडर के आठ गांवों आछीडोंगरी, राम्हेपुर, भस्करा, लीलापुर, खैराखुर्द, पीथमपुर, डबरी इत्यादि को नवरंगपुर सब-स्टेशन से जोड़ा जाएगा। इससे अधिक लोड की समस्या दूर होगी। लोकार्पण कार्यक्रम में विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद थे।
- रायपुर.। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 8 दिसम्बर को बिलासपुर और बलौदाबाजार में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 8 दिसम्बर को सवेरे पौने 11 बजे बिलासपुर से सड़क मार्ग द्वारा बलौदाबाजार के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 12 बजे बलौदाबाजार के साहू छात्रावास भवन में युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होंगे। वे दोपहर पौने एक बजे बलौदाबाजार से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री साव दोपहर दो बजे बिलासपुर के सिम्स (CIMS) ऑडिटोरियम में जिला साहू समाज द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होंगे। वे दोपहर पौने तीन बजे सिम्स ऑडिटोरियम से बिलासपुर के सरकंडा स्थित सिद्धि मुस्कान भवन के लिए रवाना होंगे। उप मुख्यमंत्री श्री साव दोपहर तीन बजे बिलासपुर के सिद्धि मुस्कान भवन में समग्र ब्राह्मण युवक-युवती वैवाहिक परिचय एवं परिवार मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे शाम छह बजे बिलासपुर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे रात आठ बजे रायपुर पहुंचेंगे।
- -लोक निर्माण विभाग द्वारा विभागीय अभियंताओं के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजनरायपुर । राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा विभागीय अभियंताओं के तीन दिवसीय प्रशिक्षण में विशेषज्ञों ने भवन निर्माण और मरम्मत की नई तकनीकों की जानकारी दी। लोक निर्माण विभाग द्वारा रोडवार्ता फाउंडेशन के सहयोग से रायपुर के नवीन विश्राम भवन में 6 दिसम्बर से 8 दिसम्बर तक ‘गुड इंजीनियरिंग प्रेक्टिसेस इन बिल्डिंग कन्सट्रक्शन’ (GOOD ENGINEERING PRACTICES IN BUILDING CONSTRUCTION) पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। इसमें लोक निर्माण विभाग के दुर्ग जोन के सात जिलों राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा और कबीरधाम जिले के 150 कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता एवं उप अभियंता भाग ले रहे हैं।लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों में रोडवार्ता फाउंडेशन के मुख्य प्रबंध निदेशक श्री आई.के. पाण्डेय, नया रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के प्रमुख अभियंता श्री सलिल श्रीवास्तव, क्रांकीट विशेषज्ञ एवं वैज्ञानिक श्री सतन्दर कुमार, क्रांकीट विशेषज्ञ श्री सुरेश कुमार और बिल्डिंग स्ट्रक्चर विशेषज्ञ श्री समीर पाण्डेय ने ‘गुड इंजीनियरिंग प्रेक्टिसेस इन बिल्डिंग कन्सट्रक्शन’ के विभिन्न आयामों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने भवन निर्माण और मरम्मत के कार्यों में उपयोग हो रहे नए तकनीकों और मशीनरी के बारे में भी बताया।उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव विभागीय समीक्षा बैठकों में लगातार निर्माण की गुणवत्ता पर जोर दे रहे हैं। उन्होंने इसके लिए विभागीय अभियंताओं के क्षमता विकास के लिए नियमित प्रशिक्षण के निर्देश दिए हैं। विभाग द्वारा सड़क एवं पुल-पुलियों के निर्माण संबंधी प्रशिक्षण के बाद भवन निर्माण और मरम्मत में नई तकनीकों की जानकारी तथा इन कार्यों में बेहतर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। दुर्ग जोन के अभियंताओं के प्रशिक्षण के बाद अन्य जोनों के लिए भी इसका आयोजन किया जाएगा।
- -आयोजन स्थल का किया निरीक्षणरायपुर / बस्तर ओलंपिक 2024 के संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज बस्तर पहुँचकर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। इस अवसर पर वनमंत्री श्री केदार कश्यप और खेलमंत्री श्री टंकराम वर्मा साथ थे। बस्तर जिला के कलेक्टोरेट प्रेरणा सभाकक्ष में उपमुख्यमंत्री ने तैयारियों का विस्तृत चर्चाकर आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में अति विशिष्ट अतिथि श्री अमित शाह के आगमन के संबंध में भी चर्चा किए।बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर ओलंपिक बस्तर के अंदरूनी क्षेत्रों के युवाओं को खेल के माध्यम से मुख्य धारा से जोड़ने की पहल है। खेल के द्वारा युवाओं का एक माहौल देना है साथ ही योजनाओं के संबंध में जानकारी भी दिया जाना है। बस्तर ओलंपिक के संभाग स्तर के विजेता का समाज में महती भूमिका होगी, ये विजेता बस्तर के नौजवानों को उन्नति के लिए अन्य युवाओं को प्रेरित करने का प्रयास करेंगे। खेल प्रतियोगिता में बस्तर के अंदरूनी इलाक़ों के अधिक से अधिक पहुँचे और खिलाड़ियों का हौसला अफ़ज़ाई करें ।बैठक में वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि इस प्रतियोगिता में खेल संघों, विभिन्न समाजों के प्रमुखों को आमंत्रित किया जाए। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को भी प्रचारित किया जाए। खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशानुसार बस्तर के युवाओं की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजन किया जा रहा है।इसका सफलता पूर्वक संभाग स्तरीय आयोजन किया जाने हेतु आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाए।संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में 2422 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं इसके अलावा 300 आत्मसमर्पित खिलाड़ियों और नक्सल हिंसा से दिव्यांग खिलाडी शामिल हो रहे है। बैठक में संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आवास की व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उद्घाटन और समापन समारोह की रूपरेखा की जानकारी दी गई। बैठक से पहले तीनों मंत्रियों ने इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में उद्घाटन और समापन समारोह की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधा और बैठक व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मुख्य अतिथियों की बैठक व्यवस्था, खिलाड़ियों का पुरस्कार वितरण सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की। इस अवसर पर कमिश्नर श्री डोमन सिंह, आईजी श्री सुंदरराज पी, खेल विभाग के सचिव श्री हिमशिखर गुप्ता, कलेक्टर श्री हरिस एस, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा, संचालक खेल विभाग तनुजा सलाम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।
- -206 गांवों की ढाई लाख आबादी को मिलेगा स्वच्छ पेयजल-जल जीवन मिशन के तहत 290 करोड़ की लागत से तैयार की जा रही खुड़िया मल्टी-विलेज योजनारायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव ने आज मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के खुड़िया में 290 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के मल्टी-विलेज जल प्रदाय योजना के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। जल जीवन मिशन के तहत खुड़िया मल्टी-विलेज योजना से मुंगेली जिले के तीनों विकासखंडों के 206 गांवों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। जिले के करीब 60 हजार परिवारों को योजना का फायदा मिलेगा। खुड़िया जलाशय के सामने ही 23 एमएलडी क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जा रहा है। योजना का काम एक वर्ष में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के भूमिपूजन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि खुड़िया मल्टी-विलेज जल प्रदाय योजना से खुड़िया जलाशय के पानी को शुद्ध कर गांव-गांव में बनी पानी टंकियों के माध्यम से घरों तक पहुंचाया जाएगा। जल गुणवत्ता से प्रभावित और ग्रीष्म ऋतु में जल स्तर के ज्यादा नीचे चले जाने से संकटग्रस्त गांवों को इससे पूरे साल भर स्वच्छ पेयजल मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए तेजी से काम कर रही है। श्री विष्णु देव साय की सरकार में सांय-सांय विकास कार्य हो रहे हैं। राज्य के चहुंमुखी विकास और समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए सक्रियता से योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। मुंगेली जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री संजय सिंह सहित जिला प्रशासन व पीएचई के अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद थे।योजना से जल गुणवत्ता और गर्मियों में भू-जल स्तर के नीचे चले जाने से प्रभावित गांवों में नहीं होगी पेयजल की समस्याखुड़िया मल्टी-विलेज जल प्रदाय योजना से मुंगेली जिले के 206 गांवों की करीब ढाई लाख आबादी को स्वच्छ पेयजल मिलेगा। लोरमी विकासखंड के 84 गांवों के 27 हजार 627, मुंगेली विकासखंड के 86 गांवों के 19 हजार 737 और पथरिया विकासखंड के 36 गांवों के 12 हजार 248 परिवारों को योजना से पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। योजना के अंतर्गत 423 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने के साथ ही तीनों विकासखंडों के गांवों में कुल 216 पानी टंकियों के माध्यम से घर-घर पेयजल पहुंचाया जाएगा। लोरमी विकासखंड में 87, मुंगेली विकासखंड में 91 तथा पथरिया विकासखंड में 38 टंकियां बनाई जाएंगी।मल्टी-विलेज जल प्रदाय योजना से तीनों विकासखण्डों के खारे पानी वाले 19 गांवों और भू-जल स्तर के नीचे चले जाने से प्रभावित 38 गांवों के साथ ही अन्य गांवों को भी साल भर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति होगी। शासन द्वारा योजना के लिए 290 करोड़ 12 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना के तहत पेयजल की आपूर्ति के लिए 430 किलोलीटर क्षमता के एमबीआर के साथ ही अलग-अलग क्षमता के छह जेडबीआर भी बनाए जाएंगे। 45 बीएचपी क्षमता की तीन रॉ वाटर पम्पिंग मशीनरी और 95 बीएचबी क्षमता की तीन क्लियर वाटर मशीनरी भी स्थापित की जाएगी।
- -नक्सल प्रभावित क्षेत्र में हेलीकॉप्टर से पहुंचे मतदान केंद्र-71 फीसदी मतदान और दल की हुई सकुशल वापसीरायपुर / कांकेर के अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथ के पीठासीन अधिकारी टिकेश कुमार साहू को एनडीटीवी के एडिटर- इन-चीफ ने एनडीटीवी इंडियन ऑफ द ईयर 2024 पोलिंग बूथ ऑफिसर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार भी उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के दौरान उत्कृष्ट कार्यों के लिए 6 राज्यों के पीठासीन अधिकारियों को एनडीटीवी इंडियन ऑफ द ईयर 2024 पोलिंग बूथ ऑफिसर अवॉर्ड से सम्मानित किया। इसी कड़ी में कांकेर जिले के अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के गुड़ाबेड़ा मतदान केंद्र में पीठासीन अधिकारी टिकेश कुमार साहू भी सम्मानित हुए। उन्होंने नक्सल प्रभावित अति संवेदनशील क्षेत्र में 71% मतदान करवा कर मतदान दल की सकुशल वापसी कराई थी। टिकेश कुमार साहू ने मतदान के दौरान अपने और अपने दल की मतदान केंद्र पर पहुंचने और वापसी की घटना को मुख्य निर्वाचन आयुक्त से साझा किया। उन्होंने कहा कि उनकी टीम को हेलीकॉप्टर के माध्यम से बीएसएफ कैंप तक पहुंचाया गया और वहां से आगे मतदान केंद्र के लिए जंगलों के रास्ते 5 किलोमीटर दूर पैदल जाना पड़ा। टिकेश ने बताया कि सुरक्षाबलों की मदद से मतदान केंद्र सुरक्षित पहुंचे। इस अवसर पर टिकेश ने सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के प्रति आभार प्रकट किया।इस मौके पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने टिकेश कुमार साहू से हाथ मिलाकर एवं पीठ थपथपाकर दुर्गम स्थल पर कार्य करने वाले मतदान दल के अधिकारियों एवं बीएलओ की प्रशंसा कर सफल निर्वाचन का श्रेय दिया।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णदेव साय राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार और युवाओं के लिए राज्य में ही मेडिकल शिक्षा की सुविधा को लेकर काफी संवेदनशील है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर चिकित्सा शिक्षा विभाग ने स्व. श्री लखीराम मेमोरियल शासकीय मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में पीजी के 02 नये कोर्स प्रसुति एवं स्त्रीरोग विभाग हेतु 04 सीट एवं चर्मरोग विभाग हेतु 04 सीट की मंजूरी दी है।स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि राज्य शासन के द्वारा नए पाठ्यक्रमों को मंजूरी दिए जाने पर सीटों में वृद्धि से मेडिकल के छात्रों को लाभ मिलेगा। राज्य में ही पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश की संभावना बढ़ने से छात्रों को राज्य में ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा।उल्लेखनीय है कि राज्य शासन की तरफ से स्व. लखीराम अग्रवाल मेमोरियल शासकीय मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में पीजी के 02 नए पाठ्यक्रमों को शुरू करने की मंजूरी दी गयी है। चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा इस आशय का इशेंसियेलिटी सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया गया है। नए कोर्स में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के लिए 04 सीट एवं चर्म एवं रजित रोग विभाग के लिए 04 सीट पीजी हेतु अनुमति प्रदान की गई है। गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व भी जनरल सर्जरी के 07, एमडी पीडियाट्रिक्स से 04 और जनरल मेडिसीन के 05 की अनुमति प्रदान की गई थी।
-
रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के ऐम्स परिसर में "निक्षय निरामय छत्तीसगढ़" 100 दिवसीय जांच व उपचार अभियान के दौरान लोगों में जागरूकता व टीबी जांच हेतु संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट व प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें रायपुर, दुर्ग एवं बिलासपुर संभाग के लिए एक एक वाहन शामिल हैं। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित थे। मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा अभियान के दौरान चिन्हाकित किये गए जोखिम समूहों की टीबी हेतु स्पॉट स्क्रीनिंग की जाएगी जिससे संदेहास्पद टीबी मरीजों का स्पॉट पर ही टीबी रोग का पता लगाया जा सकेगा । मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा ए.आई. तकनीक से हैंड हेल्ड एक्स रे , CY-टीबी जांच व 16 चैनल वाले ट्रूनाट मशीन से टीबी के संभावित मरीजों की तुरंत एक्स रे द्वारा जांच एवं उपचार किया जाएगा ।
-
रोजगार की तलाश से रोजगार देने तक का अनूठा सफर
आर्थिक सशक्तिकरण की बनी मिसाल
बिलासपुर/ शासन की कल्याणकारी योजनाओं से आम लोगों का जीवन खुशहाल हो रहा है। शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर दिव्यांग रत्ना के जीवन में खुशहाली आई है, वह न केवल स्वयं आत्मनिर्भर बनी है बल्कि अन्य दिव्यांगों को भी रोजगार देकर उन्हें सशक्त बना रही है। रत्ना ने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि उसके जीवन में यह बदलाव सरकार की मदद से आया हैं।
बंधवापारा नूतन चौक पर अपनी सिलाई की दुकान चलाकर रत्ना अपने परिवार की आजीविका चला रही हैं। सिलाई मशीन चलने में ऐसी पारंगत की कहना मुश्किल है कि वे पैरों से 80 प्रतिशत विकलांग है। रत्ना बताती है कि उनके पति भी विकलांग हैं, और घर की आजीविका कमाने वाली वही मुख्य सदस्य है, रत्ना कहती हैं कि जब वे बिलासपुर ब्याह कर आई तो उनके पास कुछ भी नहीं था। न अपना घर और न ही कोई व्यवसाय अपने हुनर की बदौलत और सरकारी मदद से दुकान मिली और लोन दिया गया। जिससे उन्होंने अपने व्यवसाय की शुरुआत की।बुटीक से उन्हें हर माह 25 से 30000 ₹ की कमाई हो जाती है जिससे वो अपने दोनों बच्चों को अच्छी शिक्षा दे पा रही हैं। बच्चों को सरकार की ओर से छात्रवृत्ति भी मिलती है। सरकार की ओर से उन्हें पक्का आवास भी दिया गया है जिसमें वो अपना खुशहाल जीवन बिता रही हैं, साथ ही मोटराइज्ड ट्राय सायकल भी मिली है जिससे वो आसानी से आना जाना कर लेती हैं। रत्ना ने बताया कि वह अपने घर पर शाम को स्वीट बॉक्स बनाने का भी काम करती है जिसमें उन्होंने तीन दिव्यांगों को काम दिया है वे कहती हैं कि दिव्यांगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में सरकार की पहल सराहनीय है। रत्ना खुश होकर बताती हैं कि उन्हें एक और सरकारी योजना का लाभ मिल रहा है जो है महतारी वंदन योजना, इससे मिली राशि से वह अपनी छोटी छोटी जरूरतों को आसानी से पूरा कर पा रही है।
रत्ना कृतज्ञ भाव से कहती हैं कि सरकार की योजनाओं ने उसके जीवन में बड़ा बदलाव लाया है रत्ना ने प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री का आभार जताया।
उल्लेखनीय है कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जरूरतमंद परिवारों का जीवन संवर रहा है।
- रायपुर। प्रदेश के कॉलेजों में बीएड व डीएलएड की जितनी सीटें हैं, उसकी तुलना में एडमिशन के लिए अधिक आवेदन मिले। इसके बाद भी छह लिस्ट में पूरी सीटें नहीं भर पाई है। अभी 1420 खाली है। इसे लेकर अब आखिरी चरण की काउंसिलिंग होगी। इसमें तीन लिस्ट जारी होगी।
- सरगुजा से लेकर बस्तर संभाग तक बूंदाबांदीअंबिकापुर में 10 डिग्री पहुंचा रात का पारारायपुर। छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में दो दिनों यानी 7 और 8 दिसंबर को बारिश होगी। सरगुजा से लेकर बस्तर संभाग तक कहीं-कहीं पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी से मौसम ठंडा रहेगा। रात के तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। छत्तीसगढ़ के करीब 9 जिलों में आज बारिश के आसार हैं। वहीं 8 दिसंबर को सरगुजा से लेकर बस्तर संभाग तक हल्की बारिश और बूंदाबांदी होगी, जिससे मौसम ठंडा रहेगा। रात के तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। फिलहाल सरगुजा संभाग सबसे ठंडा है।
-
रायपुर। सरकार ने जमीन के पंजीयन शुल्क में बदलाव किया है। इस संबंध में राज्य सरकार की तरफ से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। राज्य में अब कोई व्यक्ति जमीन की खरीदी-बिक्री और वसीयत सहित पंजीयन कार्यालय में होने वाले सभी काम घर बैठे भी करा सकता है, लेकिन इसके लिए अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा।
- रायपुर। कलेक्टर महोदय की अध्यक्षता में दिनांक 26/11/2024 को आयोजित जिला रेडक्रॉस सोसायटी की सामान्य सभा बैठक में 15 सदस्यों का प्रबंध समिति गठन किया गया है। शेष 5 सदस्यों का चयन हेतु भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा रायपुर के संरक्षक, उपसंरक्षक एवं आजीवन सदस्यों की अनंतिम सूची का प्रकाशन कार्यालय भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, कलेक्ट्रेट परिसर, रायपुर और कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के सूचना पटल पर 07 दिसम्बर 2024 को चस्पा किया गया है। यदि किसी भी सदस्य को आपत्ति हो तो 13 दिसम्बर 2024 तक समय सायं 4 बजे तक अपना दावा आपत्ति संबंधी आवेदन मय सदस्यता रसीद सहित जमा कर सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त दावा आपत्ति मान्य नहीं होगी। 13 दिसम्बर 2024 के पश्चात प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण कर संरक्षक, उपसंरक्षक एवं आजीवन सदस्यों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
- -बेलगहना में 11 हाइवा व 4 ट्रैक्टर रेत उठाते धरे गए-कलेक्टर के निर्देश पर प्रशिक्षु आईएस ने की तगड़ी मोर्चाबंदीबिलासपुर, /कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर सहायक कलेक्टर एवं कोटा तहसीलदार तन्मय खन्ना आईएएस और नायब तहसीलदार राकेश ठाकुर के नेतृत्व में राजस्व विभाग कोटा और बेलगहना की संयुक्त टीम ने बीती रात अवैध उत्खनन के संबंध में मिली शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की। उन्होंने करहीकछार और रतखंडी में रात 11 बजे से लेकर 3 बजे तक वाहनों का धरपकड़ किया। उनके द्वारा 11 हाइवा और 4 ट्रैक्टर मौके पर पकड़े गए। इनमें से 4 हाइवा और 4 ट्रैक्टर को तत्काल थाना बेलगहना थाना पहुंचाया गया। अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ वाहन निकल लिए और कुछ फंस गए थे।। जिसे खनिज विभाग को बुलवाकर इन 7 शेष हाइवा को चलवाकर चौकी प्रभारी बेलगहना के सुपुर्द किया गया। उनके बारे में ग्रामीणों और ड्राइवरों से सख्ती से पूछताछ करने पर बताया गया कि पिछले लगभग 1 माह से इलाके में अवैध खनन बेखौफ तरीके से चल रहा है। आगे भी अवैध उत्खनन के विरुद्ध कार्रवाई अभियान चालू रहेगा। कुछ पोकलेन और हाइवा के अवैध खनन में संलिप्त होने की पुख्ता सूचना मिली है। पकड़े गए सभी वाहनों को थाना बेलगहना और तहसील कार्यालय बेलगहना में सुरक्षित रूप से खड़े किया गया है। एकाएक इतनी बड़ी कार्रवाई और वाहन जब्त किए जाने पर रेत के अवैध कारोबारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।



.jpg)









.jpg)













.jpg)