- Home
- छत्तीसगढ़
- -अयोध्या धाम के साथ काशी विश्वनाथ का भी करेंगे दर्शन-जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी-श्रद्धालुओं का स्टेशन पर भव्य स्वागत, श्री राम के जयकारों से गूंजा बिलासपुरबिलासपुर / श्री रामलला दर्शन येाजना के तहत आज संभाग के 850 श्रद्धालुओं को लेकर भारत गौरव स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। जिला पंचायत सीईओ श्री आर पी चौहान , निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार इस अवसर पर मौजूद रहे। बिलासपुर जिले से 225 श्रद्धालु अयोध्या धाम की यात्रा पर निकले है। श्री रामलला दर्शन योजना के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह है। दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का स्टेशन में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारे के साथ पूरा स्टेशन परिसर राममय हो गया। दर्शन के लिए जा रहे लोगों ने सरकार का आभार जताया।बिलासपुर स्टेशन परिसर में आज भारत गौरव ट्रेन से श्रद्धालु अयोध्या धाम दर्शन के लिए रवाना हुए। स्टेशन परिसर में श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। पारंपरिक नृत्य और बाजे-गाजों के साथ श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए रवाना किया गया। स्टेशन परिसर श्री राम के जयकारों से गुंजायमान रहा। बिलासपुर की जोरापारा सरकण्डा निवासी श्रीमती रमा तिवारी ने कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि हमें यह अवसर प्राप्त हुआ हम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते है,और हम श्री राम लला के दर्शन के लिए बेहद उत्साहित हैं। कोरबा के श्री प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार की यह योजना आस्था का सम्मान है। इस योजना के तहत आम लोगों को श्री रामलला के दर्शन का अवसर मिल रहा है उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए आभार जताया। रायगढ़ जिले की श्रीमती राजकुमारी पटेल नेने कहा कि हमें अयोध्या दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है जिसके लिए हम सरकार के आभारी है।उल्लेखनीय है कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत सरकार द्वारा श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम का दर्शन कराया जा रहा है। ट्रेनों में यात्रियों के खान-पान सहित सभी सुविधाएं सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है। योजना के तहत आज बिलासपुर जंक्शन से आस्था स्पेशल की दूसरी ट्रेन संभाग के 850 यात्रियों को लेकर रवाना हुई।
- एक साथ छह आश्रितों को मिली अनुकम्पा नियुक्तिबिलासपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शासकीय कर्मचारियों की सेवाकाल के दौरान आकस्मिक निधन होने पर दी जाने वाली अनुकम्पा नियुक्ति के आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ और तेजी से निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के इस निर्देश का जिला पंचायत बिलासपुर ने तत्परता से अमल किया है। उन्होंने एक साथ छह आश्रितों को ग्राम पंचायत सचिव के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति आदेश जारी करते हुए पदस्थापना आदेश जारी किये हैं। कलेक्टर अवनीश शरण स्वयं टीएल की बैठक में अनुकम्पा नियुक्ति के आवेदनों में प्रगति की नियमित रूप से समीक्षा करते हैं।जिला पंचायत सीईओ रामप्रसाद चौहान ने बताया कि 2 अगस्त को छह आवेदकों के मामले का निराकरण करते हुए नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। उन्हें नियुक्ति स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए पन्द्रह दिवस की समय-सीमा दी गई है। उन्होंने बताया कि इनमें श्री विकास कुमार ग्राम खपरी पो ओखर तहसील मस्तुरी को मस्तुरी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत गिधपुरी में पंचायत सचिव के रूप में पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार अभिलेश कुमार धीवर ग्राम गिरजाबंद नवागांव कर्रा थाना रतनपुर की पोस्टिंग ग्राम पंचायत कुवारीमुड़ा, जनपद पंचायत कोटा, दुगेश कुर्रे ग्राम पचपेड़ी तहसील मस्तुरी की पदस्थापना बकरमुड़ा जनपद पंचायत मस्तुरी, विवेक कुमार श्रीवास ग्राम रानीबछाली पोआ मझवानी की पोस्टिंग ग्राम पंचायत लिटिया जनपद पंचायत कोटा, प्रवीण कुमार कंवर ग्राम जोगीसार तहसील पेण्ड्रारोड की पदस्थापना ग्राम पंचायत बेलपत जनपद पंचायत गौरेला जीपीएम तथा गुरूचरण सावले ग्राम पोस्ट अमारू की पदस्थापना ग्राम पंचायत पदगंवा जनपद पंचायत पेण्ड्रा जीपीएम में की गई है। अनुकम्पा नियक्ति पाने वाले सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों ने त्वरित पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद दिया है।
- -सरकंडा कन्या शाला में आयोजित बैठक में कलेक्टर हुए शामिल-कलेक्टर ने पैरेंट्स से चर्चा कर दिए उपयोगी टिप्स-पहली बार ऐसे आयोजन से अभिभावकों में दिखा उत्साह-आईपीएस पूजा कुमार ने स्कूली बच्चों को दिया न्योता भोजबिलासपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार आज पूरे में जिले में प्रथम पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन 198 संकुलों में हुआ जहां बड़ी संख्या मे पालकों ने हिस्सा लिया। पहली बार आयोजित इस तरह के बैठक में अभिभावकों ने उत्साह से भाग लिया। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सरकंडा में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री अवनीश शरण शामिल हुए। पालकों में उनके बच्चों एवं विद्यालय की संपूर्ण गतिविधियों के संबंध में जागरूकता लाने ओैर शिक्षकों-पालकों के मध्य समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से शासन द्वारा यह मेगा बैठक आयोजित किया जा रहा है।कलेक्टर के मुख्य आतिथ्य एवं नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सीएसपी पूजा कुमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आरपी चौहान, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग सीएल जायसवाल, जनप्रतिनिधि श्रीमति पुष्पा तिवारी, एस.एम.डी.सी. एवं एस.एम.सी. के सदस्य, पालकगण, मेधावी छात्र एवं उनके पालक और शिक्षकगण सम्मिलित हुए। बैठक में उपस्थित पालकों को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि आप अपने बच्चे के बारे में कुछ बताइए इस पर पालकों ने अपने बच्चों के विषय में खुलकर बात की। एक पालक ने अपनी बेटी के विषय में स्वरचित एक मुक्तक भी सुनाया। कलेक्टर ने कहा कि बच्चों के मन में एक संकल्प एक उद्देश्य होना चाहिए जब तक यह नही होगा तब तक बच्चा लक्ष्य निर्धारित नही कर पायेगा और जब तक लक्ष्य निर्धारित नही होगा तब तक जीवन में अनुशासन नही आयेगा। शिक्षकों को भी हफ्ते या 15 दिन में कम से कम एक बार कैरियर गाइडेंस की क्लास लेनी चाहिए। नंबर लाना उद्देश्य नही होना चाहिए बल्कि अपने लक्ष्य को प्राप्त करना होना चाहिए। जो बच्चा जीवन में समाज में करियर में अच्छा करता है उसके पीछे उसके शिक्षक और पालक का विशेष योगदान होता है। पालकों को अपने बच्चे को स्कूल भेजने के आलावा लगातार इसके साथ जुड़े रहना होगा। बच्चा आज स्कूल में क्या सीखा,आज क्या क्या पढ़ाई हुई उसके दोस्त कौन-कौन है यह ध्यान देते रहना होगा। कार्यक्रम को नगर निगम कमिश्नर, सीईओ जिला पंचायत एवं सीएसपी पूजा कुमार ने भी सम्बोधित किया।चर्चा के बिंदु-चर्चा हेतु मुख्य 12 बिन्दु निर्धारित थे जिसमें मेरा कोना, छात्र दिनचर्या, बच्चों ने आज क्या सीखा, बच्चा बोलेगा बेझिझक, बच्चों की अकादमिक प्रगति एवं परीक्षा पर चर्चा, पुस्तक की उपलब्धता सुनिश्चित करना, बस्ता रहित शनिवार, विद्यार्थियों की आयु/कक्षा अनुरूप स्वास्थ्य परीक्षण एवं पोषण की जानकारी, जाति/आय/निवास प्रमाण पत्र, नेवता भोजन, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं/छात्रवृत्ति एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी पर चर्चा तथा विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से शिक्षा हेतु पालकों एवं छात्रों को अवगत कराना आदि शामिल रहा।शिक्षक तृप्ति शर्मा ने खोला जादुई पिटारा-जादुई पिटारा के विषय में जानकारी देते हुए श्रीमती तृप्ति शर्मा ने विभिन्न जादुई खेल का प्रदर्शन किया जो की पालकों को बहुत पसंद आया तब शिक्षिका तृप्ति शर्मा ने बताया कि जिस प्रकार यह जादू देखकर मजा आया वैसे ही बच्चे भी इसमें बड़ा मजा लेते हैं और यह सीखने सिखाने की गतिविधि से जुड़ा हुआ है।आईपीएस पूजा कुमार ने बच्चों को दिया न्योता भोज-आईपीएस श्रीमती पूजा कुमार ने बच्चों को अपने जन्म दिवस पर न्योता भोज दिया। कलेक्टर सहित मौजूद आला प्रशासनिक अधिकारियों ने बच्चों को अपने हाथों से भोजन परोसा। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सरकंडा स्कूल में आयोजित मेगा पालक शिक्षक बैठक में शिक्षा विभाग की ओर से डीएमसी समग्र शिक्षा, श्रीमती अनुपमा राजवाड़े, एपीसी जुंजानी, प्रयास विद्यालय के प्राचार्य श्री जी वाय अश्वनी, संकुल प्राचार्य श्रीमती गायत्री तिवारी, यूआरसी बिलासपुर श्री वासुदेव पाण्डेय शामिल रहे।
- दुर्ग / जिले में 01 जून से 06 अगस्त तक 443.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 750.0 मिमी पाटन तहसील में तथा न्यूनतम 308.1 मिमी धमधा तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील दुर्ग में 384.6 मिमी, तहसील बोरी में 329.2 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 401.8 मिमी और तहसील अहिवारा में 489.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 06 अगस्त को तहसील दुर्ग में 0.0 मिमी, तहसील धमधा में 0.0 मिमी, तहसील पाटन में 6.0 मिमी, तहसील बोरी में 7.3, तहसील भिलाई-3 में 1.4 मिमी और तहसील अहिवारा में 3.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
- -शासकीय हाई स्कूल भरदा लो में आयोजित मेगा पालक-शिक्षक बैठक में शामिल होकर शिक्षा गुणवत्ता हेतु दिए महत्वपूर्ण सुझाव-जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र बनाने हेतु आने वाले कठिनाईयों के निराकरण के संबंध में अधिकारियों को दिए निर्देशबालोद । कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कहा कि शिक्षा किसी भी राष्ट्र व समाज की विकास की बुनियाद एवं मेरूदण्ड होता है। उन्होंने कहा कि बिना शैक्षणिक उन्नति के राष्ट्र के विकास की परिकल्पना करना सर्वथा असंभव है। श्री चन्द्रवाल आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के शासकीय हाई स्कूल भरदा लो में आयोजित सकंुल स्तरीय शिक्षक-पालक मेगा बैठक कार्यक्रम के अवसर पर अपना उद्गार व्यक्त कर रहे थे। वे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। श्री चन्द्रवाल ने विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा सुनिश्चित कराने हेतु शिक्षक और बच्चों के माता-पिता एवं उनके अभिभावक तथा समाज की भागीदारी को भी अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु शिक्षकों के साथ-साथ पालकों की भागीदारी भी अत्यंत आवश्यक है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार विद्यालयों में अध्ययनरत् विद्यार्थियों के भविष्य की संभावनाओं का आंकलन कर पालकों के साथ-साथ समन्वय स्थापित करते हुए शिक्षा को परिणाम उन्मुखी बनाने हेतु आज जिले के सभी 173 सकंुलों में पालक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत आज कलेक्टर श्री चन्द्रवाल जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के शासकीय हाई स्कूल भरदा लो में आयोजित संकुल स्तरीय मेगा पालक-शिक्षक बैठक में शामिल होकर बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं शिक्षा को परिणाम उन्मुखी बनाने हेतु महत्वपूर्ण टीप्स दिए। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने बैठक में पालकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बैठक में उपस्थित पालकों से चर्चा कर बच्चों को गुणवत्ता शिक्षा प्रदान करने हेतु आवश्यक सुझाव लिया। कलेक्टर ने पालकों से चर्चा कर बच्चों के शिक्षा-दीक्षा के संबंध में आने वाली कठिनाईयों के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को विद्यार्थियों के जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र बनाने के संबंध में आने वाले कठिनाईयों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर श्री चन्द्रवाल ने विद्यार्थी जीवन को व्यक्ति के जीवन के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण कालखण्ड एवं अत्यंत निर्णायक समय बताते हुए कहा कि इस दौरान विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन करना अत्यंत आवश्यक है। जो उनके भावी भविष्य के निर्माण के लिए कारगर सिद्ध हो सके। इस दौरान उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन के महत्वपूर्ण प्रसंगों का भी उल्लेख किया। श्री चन्द्रवाल ने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता बताते हुए पूरे निष्ठा, लगन एवं मनोयोग के साथ विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करना राष्ट्र व समाज के विकास में महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत शाला परिसर में पौध रोपण कर संस्था के अधिकारी-कर्मचारियों को इसकी समुचित देखभाल करने के भी निर्देश दिए। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री पीसी मरकले ने शिक्षक-पालक बैठक के उद्देश्य एवं एजेंडा के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम में शिक्षकों के द्वारा पालकों के न्योता भोज का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला स्तरीय नोडल अधिकारी श्री घनश्याम मारकण्डे, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु मिश्रा, ग्राम पंचायत के सरपंच श्री देवनारायण साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधियों सहित शिक्षक तथा पालकगण उपस्थित थे।
- बालोद। डौण्डीलोहरा विकासखण्ड के ग्राम नाहंदा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन सोमवार 12 अगस्त को सुबह 10.30 बजे से शाम 05 बजे तक किया जाएगा। पूर्व में इसकी तिथि शनिवार 10 अगस्त को निर्धारित की गई थी। जिसे अपरिहार्य कारणों से संशोधित कर सोमवार 12 अगस्त को कर दी गई है।
- बिलासपुर, / प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत बैगा आदिवासियों को आज निःशुल्क बैल जोड़ी वितरित किया गया। कोटा विकासखण्ड के ग्राम शिवतराई में आयोजित कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष मनोहर राज ने बैलजोड़ी वितरित किये। योजना का लाभ शिवतराई के 21 बैगा आदिवासी किसान परिवारों को मिला। खेती किसानी की उन्नति में वे इन बैल जोड़ियों उपयोग करेंगे। ये वे घुमन्तु बैल हैं जिन्हें सड़क से उठाकर मोपका गोठान में रखा गया था। उनके मालिकों को सूचना देने के बावजूद उनके द्वारा नहीं ले जाया गया। इसलिए इन बैलों को जब्त कर बैगा किसान आदिवासियों में इनका वितरण किया गया। इस अवसर पर संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा विभाग डॉ.जीएसएस तंवर, वेटेरिनरी शल्य चिकित्सक डॉ आनंद रघुवंशी, डॉ. अनिमेश जायसवाल एवं डॉ.राजकमल कुर्रे सहित शिवतराई सरपंच प्रतिनिधि सहित नगर निगम बिलासपुर के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
- 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन*बिलासपुर / कलेक्टर श्री अवनीश शरण की अध्यक्षता में रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने रेडक्रॉस सोसायटी की सदस्यता बढ़ाने कहा। बैठक में 05 सितंबर शिक्षक दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया।जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि कोनी में मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में दवाई दुकान के लिए जगह का चिन्हांकन एक सप्ताह में कर लिया जाए। वर्ष 2024-25 के लिए वार्षिक सदस्य बनाए जाने की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने रतनपुर में भी मेडिकल स्टोर के लिए जमीन चिहांकित करने कहा। सिम्स परिसर की दुकान में छत मरम्मत करवाने के निर्देश पीडब्ल्यूडी विभाग को दिए गए। बैठक में नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत श्री आर पी चौहान, सदस्य सचिव सीएमएचओ डॉ प्रभात श्रीवास्तव, रेडक्रॉस के नोडल अधिकारी डॉक्टर एम ए जीवानी, सहायक जेल अधीक्षक सुश्री कोकिला वर्मा,सिम्स अस्पताल अधीक्षक डॉ एस के नायक, जिला समन्वयक श्री सौरभ सक्सेना सहित अन्य सम्मानीय सदस्यगण मौजूद थे।
- रायपुर/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2024 को राज्यपाल श्री रमेन डेका की गरिमामय उपस्थिति में राजभवन में शाम को ‘‘स्वागत समारोह‘‘ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश की रक्षा के लिए शहादत करने वाले सैनिकों के परिजनों, पद्मश्री, पद्मभूषण से सम्मानित राज्य के नागरिकों, जनप्रतिनिधियोें सहित गणमान्य नागरिकांे एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा।राजभवन में राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार की अध्यक्षता में स्वतंत्रता समारोह के सुचारू आयोजन के लिए आज बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजभवन परिसर एवं आस-पास की साफ-सफाई, दीवालों में रंग रोगन, वर्षा को देखते हुए पानी भराव को रोकने के लिए समतलीकरण कार्य, परिसर स्थित उद्यान की साफ-सफाई, राजभवन में रोशनी की व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, यातायात नियंत्रण व्यवस्था, सुचारू बिजली व्यवस्था, आमंत्रण पत्र वितरण, अतिथियों की बैठक व्यवस्था, अतिथियों के आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था आदि महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।बैठक में राज्यपाल की उप सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम, राजभवन, रायपुर जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी, नगर-निगम, लोक निर्माण विभाग, सी.एस ई.बी. एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
- एक पेड़ मां के नाम अभियान*महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों को पौधों का हो रहा वितरण*रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत जशपुर जिले में चल रहे वृहत पौध वितरण अभियान का 2 लाखवां पौधा आज बंदरचुंआ की महतारी वंदन योजना की हितग्राही श्रीमती नीलम टोप्पो को सौंपा। गौरतलब है कि जशपुर जिले में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृहत वृक्षारोपण के लिए महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों को निःशुल्क पौधा वितरण किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बीते विगत् माह 14 जुलाई को दुलदुला से की थी। मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत जशपुर जिले में चल रहे वृहत पौध वितरण अभियान के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र भी वितरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय उपस्थित रही।श्रीमती टोप्पो ने बताया कि वह अपने घर के आंगन में अपनी सासु मां के नाम से यह आम का पौधा लगाएंगी। महतारी वंदन योजना को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें हर माह 1 हजार की राशि मिल रही है। पिछले माह मिली राशि से उन्होंने अपने बेटे ईशांत टोप्पो के लिए कॉपी, स्कूल बैग और पाठ्य सामग्री खरीद कर दिया, वह कक्षा 6 वीं का छात्र है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि मैं अपने स्वयं की राशि से यह पहली बार है जब अपने बच्चे को स्कूल के लिए कुछ खरीद कर दिलवायी हूं। यह महतारी वंदन से मिली राशि से ही संभव हुआ है। महतारी वंदन की राशि का उपयोग मैं अपने दैनिक उपयोग की सामग्री क्रय करने पर व्यय करती हूं साथ ही कुछ राशि को भविष्य के लिए बचत करके रखती हूं ताकि आपात स्थिति में उस राशि का उपयोग किया जा सके।
- *प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के शेष राशि 74.69 करोड़ रूपए जारी करने का किया अनुरोध**आदिवासी उप योजना के विशेष केन्द्रीय सहायता योजना के लिए 162 करोड़ रूपए का दिया अतिरिक्त प्रस्ताव**एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में गुणात्मक शिक्षा के लिए 55.14 करोड़ रूपए का दिया प्रस्ताव*रायपुर/ छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आज अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय जनजाति कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम से सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री श्री ओराम से छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति-जनजाति सहित कमजोर व पिछड़े वर्गाें के विकास के संबंध में विस्तार से चर्चा की।आदिम जाति मंत्री श्री नेताम ने इस दौरान केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम से प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना के तहत वर्ष 2022-23 शेष राशि 74 करोड़ 69 लाख 27 हजार रूपए जारी करने का अनुरोध किया। इस योजना के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 1653 करोड़ 71 लाख 20 हजार रूपए का प्रावधान किया गया था।मंत्री श्री नेताम ने इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री श्री ओराम से आदिवासी उप योजना के विशेष केन्द्रीय सहायता योजना के तहत 162 करोड़ रूपए और छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में गुणात्मक शिक्षा के लिए 55 करोड़ 14 लाख 35 हजार रूपए के प्रस्तावों को वर्ष 2024-25 में शामिल कर स्वीकृति प्रदान करने का भी अनुरोध किया।मंत्री श्री नेताम ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा विशेष तौर पर बस्तर संभाग के माओवाद से प्रभावित पांच जिलों में चलाए जा रहे नियद नेल्लानार योजना, प्रदेश के विशेष पिछड़ी जनजातीय समुदाय को समाज के मुख्य धारा में लाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मंशा अनुरूप संचालित प्रधानमंत्री जनमन योजना की प्रगति सहित इन वर्गाें के लिए केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।
- रायपुर/ कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आज अपने दिल्ली प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त राज्यपाल महामहिम श्री रमेन डेका से दिल्ली में सौजन्य मुलाकात की। मंत्री श्री नेताम ने राज्यपाल श्री डेका को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।
- रायपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा की पहल पर कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को अनुदान सहायता उपलब्ध कराने के लिए राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत वर्ष 2024-25 के लिए 14 जिलों को 1 करोड़ 07 लाख रूपए की राशि आबंटित की गई है।आबंटित राशि में जिला राजनांदगांव को 10 लाख रूपए, धमतरी 3 लाख रूपए, दुर्ग 29.50 लाख रूपए, खैरागढ़-छुईखदान 3 लाख रूपए, बलौदाबाजार 46 लाख रूपए, कोण्डागांव 50 हजार रूपए, बलरामपुर 50 हजार रूपए, कबीरधाम 50 हजार रूपए, कोरबा 2 लाख रूपए, बालोद 3 लाख रूपए, बेमेतरा 2 लाख रूपए, महासमुंद 3 लाख रूपए, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी 3 लाख रूपए, गरियाबंद एक लाख रूपए शामिल है। अनुदान सहायता की इस राशि का वितरण डीबीटी या संबंधित हितग्राही अथवा आश्रित के बैंक खाते के माध्यम से किया जाएगा।
- 6 अगस्त को जिले में हुई 3.7 मिलीमीटर औसत वर्षारायपुर । भू-अभिलेख कार्यालय जिला रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से शुरू की गई वर्षा मापन में अब तक रायपुर जिले के धरसींवा तहसील में 1236.5 मिलीमीटर, आरंग तहसील में 1069.8 मिलीमीटर, मंदिर हसौद में 1085.4 मिलीमीटर, अभनपुर में 910.8 मिलीमीटर, गोबरा नवापारा में 980.0 मिलीमीटर, तिल्दा में 985.4 मिलीमीटर, खरोरा में 1096.2, रायपुर तहसील में 1250.2 वर्षा दर्ज हुई है। इस प्रकार जिले में अब तक 1076.0 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। वर्षा प्रतिवेदन के आधार पर 6 अगस्त को सर्वाधिक वर्षा अभनपुर में 2.3 मिलीमीटर,गोबरा नवापारा में 1.4 मिलीमीटर दर्ज की है। इसके अलावा जिले की अन्य तहसीलों में बारिश के आसार नहीं हैं।
- आदिवासी बच्ची के साथ कैरम खेल में हाथ आजमायाबिलासपुर/कलेक्टर अवनीश शरण एवं निगम आयुक्त अमित कुमार ने आज जरहाभांठा स्थित बैगा कन्या परिसर एवं प्री मेट्रिक आदिवासी छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां रहकर पढ़ाई कर रहे बच्चों से मुलाकात कर व्यवस्था की जानकारी ली। उनसे पूछताछ कर उनकी पढ़ाई की गुणवत्ता परखी। उन्होंने हास्टलों में संचालित लाईब्रेरियों में प्रतियोगी परीक्षाओं के किताब एवं नोट्स भी रखने के निर्देश दिए। आदिवासी बच्ची के साथ कैरम खेल में हाथ आजमाया। सहायक आयुक्त आदिवासी श्री सीएल जायसवाल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।कलेक्टर ने प्री मेट्रिक हास्टल परिसर के किनारे से होकर गुजर रहे नाले की सफाई और इसमें आवश्यक सुधार के निर्देश निगम आयुक्त को दिए। इस नाले में अक्सर ओव्हरफ्लों हो जाने के कारण हास्टल परिसर में पानी भर जाता है जिससे बच्चों को काफी दिक्कत होती है। पानी को डायवर्ट करने के लिए कोई अन्य वैकल्पिक उपाय पर भी विचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने रसोई घर में बन रहे भोजन का भी अवलोकन किया। बच्चों की संख्या के अनुरूप भोजन एवं सब्जी पर्याप्त मात्रा में परोसने के निर्देश अधीक्षक को दिए। इस हॉस्टल में आदिवासी परिवार के 100 बच्चे रहते हैं। शहर की विभिन्न स्कूलों में कक्षा छठवीं से 10 वीं तक की पढ़ाई करते हैं। कलेक्टर इसके बाद बैगा आवासीय कन्या परिसर पहुंचे। छठवीं से 10 वीं तक एक सौ बैगा सहित आदिवासी बच्चियां इसमें रहकर पढ़ाई करती हैं। कलेक्टर ने आदिवासी बच्चियों को कैरियर मार्गदर्शन भी दिया। उन्होंने कन्या हास्टल में संचालित स्मार्ट क्लास एवं इण्टोर गेम कक्ष का भी निरीक्षण किया। आदिवासी बच्ची चन्द्रमणि पैकरा के साथ कैरम खेल में भी हाथ आजमाया। उन्होंने पोस्ट मेट्रिक छात्रावासों के लिए स्मार्ट क्लास बनाने के प्रस्ताव देने के निर्देश भी सहायक आयुक्त को दिए।
- मानसिक विकलांगता ग्रस्त 25 महिलाओं की हो रही देख-रेखबिलासपुर/कलेक्टर अवनीश शरण ने आज तिफरा फल मण्डी के समीप आश्रय दत्त कर्मशाला में महिला घरौंदा के लिए नये भवन का शुभारंभ किया। इसके पूर्व यह संस्था डीपूपारा में संचालित थी। उन्हें और बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए इस नये सुविधायुक्त भवन में शिफ्ट किया गया है। समाज कल्याण विभाग से अनुदान प्राप्त विकास सेवा संस्थान द्वारा इसका संचालन किया जाता है। वर्तमान में मानसिक विकलांगता से ग्रसित 25 महिलाओं की देख-रेख एवं लालन पालन इसमें किया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त अमित कुमार एवं संयुक्त संचालक समाज कल्याण श्रीमती श्रद्धा एस मैथ्यू भी उपस्थित थीं।कलेक्टर ने शुभारंभ के बाद नये भवन एवं परिसर का अवलोकन किया और व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने संस्था अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि दिव्यांग महिला हितग्राहियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। घरौंदा संस्था भारत सरकार के राष्ट्रीय न्यास से पंजीकृत एवं समाज कल्याण विभाग से मान्यता प्राप्त है। संस्था की अधीक्षक श्रीमती अंशु गौड़ एवं उपाध्यक्ष अमित भूषण द्वारा कलेक्टर महोदय को संस्था के क्रियाकलापों की पूरी जानकारी दी। इस अवसर पर कलेक्टर द्वारा दिव्यांग हितग्राहियों को फल एवं स्वल्पाहार वितरित किया गया। इस संस्था के नये भवन में दो बड़े हॉल, डायनिंग कक्ष, रसोई घर, दो थेरेपी कक्ष, सांस्कृतिक गतिविधियों हेतु कक्ष, कार्यालय एवं अधीक्षक कक्ष, के साथ परिसर में स्वस्थ वातावरण बनाने के लिए खुली जगह के साथ-साथ बरामदा की व्यवस्था है।कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक श्रीमती श्रद्धा एस मैथ्यू को निर्देशित किया कि संस्था की गतिविधियों का नियमित रूप से निरीक्षण कर जिला प्रशासन को रिपोर्ट दें। कलेक्टर एवं नगर निगम आयुक्त ने इस अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत घरौंदा परिसर में फलदार पौधे लगाए। इस अवसर पर उप नियंत्रक ब्रेल प्रेस श्री हरीश सक्सेना, सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री प्रशांत मोकासे, उत्तम राव, परिवीक्षा अधिकारी श्रीमती सरस्वती रामेश्री, सुश्री बीना दीक्षित प्रशासनिक अधिकारी आश्रयदत्त कर्मशाला के साथ-साथ घरौदा परिवार के साथ-साथ समाजसेवी संस्था सक्षम के पदाधिकारी एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
- बिलासपुर/ उच्च न्यायालय के आदेश एवं मुख्य सचिव के निर्देश पर जिले के प्रमुख नेशनल और स्टेट राजमार्गों में घुमन्तू पशुओं के कारण होने वाली आकस्मिक दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिले में निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए पशुपालकों को प्रेरित करने एवं उनके व्यवहार में परिवर्तन लाने हेतु जिले के चिन्हांकित क्षेत्रों में जनचौपाल का भी आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में तखतपुर ब्लॉक के तुरकाडीह में 7 अगस्त को जनचौपाल का आयोजन किया जा रहा है। जनचौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पशुपालकों की उपस्थिति में पशुपालकों को घुमन्तू पशुओं को सड़क पर छोड़े जाने से होने वाले समस्याओं से अवगत कराने के साथ साथ पशुओं को सड़कों पर नहीं छोड़ने हेतु अपील एवं समझाईश दी जा रही है।जनचौपाल में अधिक से अधिक संख्या में पशुपालकों को उपस्थित रहने हेतु जिला पंचायत, पशु चिकित्सा विभाग एवं अन्य सभी संबंधित विभागों द्वारा अपील की गई है जिससे पशुपालकों की सहभागिता से सड़कों पर घुमन्तू पशुओं के कारण होने वाली समस्याओं एवं आकस्मिक दुर्घटनाओं को कम किया जा सकेगा।*जोगीपुर में आवारा पशुओं के मालिकों पर जुर्माना के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित-*जिले में आवारा पशुओं के प्रबंधन हेतु लगातार उपाय किये जा रहे हैं। इसी क्रम में तखतपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत जोगीपुर में आवारा मवेशी मिलने पर पशुपालकों पर जुर्माना एवं सड़कों से आवारा पशुओं को विस्थपित करने हेतु चरवाहा नियुक्ति के संबंध में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। जिससे सड़कों में आवारा पशुओं के मांध्यम से होने वाली दुर्घटनाआंे की रोकथाम संभव हो तथा फसलों को हानि न हो।
- रायपुर/राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 676.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 06 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1509.7 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 321.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 553.2 मिमी, बलरामपुर में 845.6 मिमी, जशपुर में 536.1 मिमी, कोरिया में 575.3 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 582.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।इसी प्रकार, रायपुर जिले में 599.0 मिमी, बलौदाबाजार में 742.0 मिमी, गरियाबंद में 647.0 मिमी, महासमुंद में 499.6 मिमी, धमतरी में 668.6 मिमी, बिलासपुर में 624.7 मिमी, मुंगेली में 670.7 मिमी, रायगढ़ में 571.1 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 343.3 मिमी, जांजगीर-चांपा में 601.6 मिमी, सक्ती 521.5 कोरबा में 792.3 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 614.3 मिमी, दुर्ग में 443.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 553.1 मिमी, राजनांदगांव में 749.0 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 855.3 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 518.9 मिमी, बालोद में 801.8 मिमी, बेमेतरा में 414.8 मिमी, बस्तर में 735.9 मिमी, कोण्डागांव में 746.4 मिमी, कांकेर में 963.1 मिमी, नारायणपुर में 855.6 मिमी, दंतेवाड़ा में 884.2 मिमी और सुकमा जिले में 1000.1 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
-
बिलासपुर/कलेक्टर श्री अवनीश शरण के निर्देश पर आज संयुक्त कलेक्टर श्री एस.एस. दुबे आज साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याओं को सुना । उन्होंने सभी फरियादियों की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और संबंधित अधिकारियों को जल्द निकारण करने के निर्देश दिए।
साप्ताहिक जनदर्शन में सकरी तहसील के योगेश कुमार लोनिया और अन्य लोगों ने प्राथमिक शाला नुनियापारा की जमीन पर अवैध कब्जा हटाने की मांग की। उन्होंने बताया कि बेजा कब्जा के कारण स्कूली बच्चों को खेल-कूद के लिए पर्याप्त मैदान की समस्या बन रही है। इस मामले को एसडीएम तखतपुर देखंेगे। तखतपुर ब्लॉक के ग्राम भाड़म निवासी श्री हरमेंन्द्र कुमार ने पेंशन की मांग की। पत्र को प्रेषित करते हुए सीईओ तखतपुर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। सकरी तहसील के कोटवार संघ ने जनदर्शन में आवेदन देकर नियमित मानदेय दिलवाने की मांग की। ग्राम पोड़ी मोहदा निवासी श्रीमती मुन्नी बाई ने पति श्री श्याम नेताम के विगत 9 माह से गुम होने की। शिकायत की पुलिस अधीक्षक इस मामले को देखेंगे। -
जिले के स्कूल के संस्था प्रमुखों से आरटीई एक्ट 2009 के अनुच्छेद 17 विषय पर की गई विस्तृत चर्चा
बालोद। जिला शिक्षा अधिकारी बालोद एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय बाल अधिकार संरक्षण कार्यशाला का आयोजन आज जिला पंचायत बालोद के सभागार में किया गया। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग नई दिल्ली के प्रयोजन में आयोजित इस कार्यशाला में जिले के स्कूलों के संस्था प्रमुखों से आरटीई एक्ट 2009 के तहत विस्तृत चर्चा की गई। आयोजित कार्यशाला के प्रथम सत्र में कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिला पंचायत बालोद के सीईओ डाॅ. संजय कन्नौजे ने शिक्षक की अध्यापन रणनीतियों, समावेशी शिक्षा पर सीखने के प्रतिफलों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक रणनीति बनाकर अध्यापन का कार्य करें तो निश्चित रूप से कक्षा के सारे बच्चों को इसका सही लाभ मिलेगा। सीईओ डाॅ. कन्नौजे ने कार्यशाला में उपस्थित सभी शिक्षकों से अपील की कि यहाँ से जो सिख कर जाएं अपने व्यवहार में जरूर लाएं।
कार्यशाला में जिले के सभी ब्लॉक के प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल के संस्था प्रमुख 122 की संख्या में उपस्थित हुए। कार्यशाला में जानकारी देने वक्ता के रूप में राज्य श्रोत सदस्य डॉक्टर रजनी नेल्सन, जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान दुर्ग की प्राचार्य डॉक्टर शिशिरकला भट्टाचार्य, जिला शिक्षा अधिकारी पीसी मरकले, जिला नोडल अधिकारी सत्येंद्र शर्मा वक्ता के रूप में मौजूद रहे। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत बालोद के सीईओ डाॅ. संजय कन्नौजे मौजूद रहे। विशेषज्ञ वक्ताओं ने बताया कि इस एक्ट के तहत उल्लेखित किया गया है कि बच्चों को उनकी स्थिति के आधार पर शिक्षा देनी है। उनके साथ व्यवहार सरलतापूर्वक करना है। किसी भी बच्चे को दंड नहीं दिया जा सकता। इसके अलावा 6 से 14 वर्ष के बच्चों को हर हाल में शिक्षा का अधिकार मिलना चाहिए।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी एवं पूर्व डाइट प्राचार्य तथा राज्य मुख्य स्रोत शिक्षक डॉ. रजनी नेल्सन ने शिक्षकों को संयमित रहने की बात कही। उन्होंने विद्यार्थियों की वैयक्तिक भिन्नता पर ध्यान रखने पर बल दिया। पूरे कार्यशाला में विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने आरटीई 2009 के 17 आर्टिकल को बताया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हम शिक्षक होने के नाते जहां अपने कर्तव्य का पालन करने सजग रहें वही हमें व्यावहारिक भी होना पड़ेगा। कार्यशाला में जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि जिले के स्कूलों में आरटीई के नियमों एवं प्रावधानों शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बच्चों का मन कोमल होता है। सभी जानते हैं उसे हम जिस रूप में ढालें ढाल सकते हैं। हमारा दायित्व है प्रत्येक बच्चा अच्छा नागरिक बने इसलिए हमें उनके साथ अच्छा व्यवहार करना होगा। -
- शासकीय भूमि पर कब्जा कर की जा रही है कृषि, किसानों ने की शिकायत*
दुर्ग/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगांे से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन मंे पहंुचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में आज 135 आवेदन प्राप्त हुए। जनदर्शन में आवेदन लेकर पहुंचे तितुरडीह निवासी ने अवैध अतिक्रमण की शिकायत की। उन्होंने कहा कि हनुमान नगर वार्ड-21 तितुरडीह हनुमान मंदिर के सामने से 60 फीट सड़क को अवैध रूप से अतिक्रमण कर मकान व बाउण्ड्रीवाल का निर्माण पक्की सड़क को तोड़कर बाउण्ड्रीवाल के लिए कालम उठाया जा रहा है। इस पर कलेक्टर ने नगर निगम दुर्ग को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
ग्राम डून्डेरा के किसानों ने ग्राम डून्डेरा में अवैध कब्जे की शिकायत की। उन्होंने बताया कि किसी अन्य व्यक्ति द्वारा शासकीय भूमि पर कब्जा कर कृषि कार्य किया जा रहा है, चूंकि वह जगह आम किसानों के आने जाने के लिए रखा गया था। उक्त शासकीय जगह को कब्जा करने के कारण किसानों को कृषि कार्य करने व कृषि उपकरण समान ले जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर कलेक्टर ने तहसीलदार रिसाली को निरीक्षण कर आवश्यक करने को कहा।
दुर्ग निवासी ने पट्टा प्रदान करने आवेदन दिया। उन्होंने कहा कि 40 वर्ष से अधिक समय से वह लगातार निवासरत है। विगत दिनों शासन द्वारा उक्त क्षेत्र का सर्वे किया गया एवं सभी लोगों को पट्टा प्रदान किया गया। जिस समय घर का सर्वे किया जा रहा था उस समय उनका परिवार वहां उपस्थित नही था। बीमारी के चलते उन्हें अहमदाबाद जाना पड़ता है। बाहर होने के कारण सर्वे में उनका नाम छूट गया है, जिसके कारण पट्टा प्रदान नही हो पाया है। इस पर कलेक्टर ने नगर निगम दुर्ग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। गया नगर दुर्ग निवासी ने बताया कि वार्ड क्रमांक 5 गया नगर गली को विगत दिवस सीमेंटीकरण किया गया। सीमेंटीकरण हो जाने के कारण पानी निकासी नही हो पा रही है, जिसके कारण पानी गली में जमा हो रहा है, जमा पानी में मच्छर पनपने के कारण डेंगू, मलेरिया होने का खतरा बना रहता है। इस पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।
चंगोरी ग्रामवासियों ने शासकीय घास भूमि से अतिक्रमण हटाने कलेक्टर से गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि घास भूमि में अतिक्रमण कर अवैध निर्माण होने के कारण गौवंश हेतु चारागाह नही है। ग्रामवासियों द्वारा इस संबंध में हल्का पटवारी के समक्ष अतिक्रमण जांच हेतु ज्ञापन भी सौपा गया था। इस पर कलेक्टर ने तहसीलदार दुर्ग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। आज जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना, आर्थिक सहायता, अनुकंपा नियुक्ति, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें अवैध कब्जा के अधिक आवेदन प्राप्त हुए। इन सभी आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। जनदर्शन के दौरान उपस्थित विभागीय अधिकारी द्वारा राशन कार्ड एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही भी की गई। -
दुर्ग/ कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा (अ) द्वारा ग्रामीण युवा कौशल विकास योजनांतर्गत ग्राम चंगोरी पाटन दुर्ग के जैविक खेती हेतु चयनित 28 युवाओं को जैविक खेती विषय पर प्रशिक्षण 30 जुलाई 2024 से 05 अगस्त 2024 तक आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में चयनित ग्रामीण युवक एवं युवतियों को जैविक खेती की आवश्यकता लाभ एवं व्यवसायीकरण पर विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया। प्रशिक्षाणार्थियों को जैविक खेती में लगने वाले विभिन्न घटक जैसे जीवामृत, बीजामृत, पंचगव्य, नीमास्त्र आदि बनाने का जीवंत प्रदर्शन एवं हरी खाद का जैविक खेती में महत्व केंचुआ खाद बनाने की कम लागत तकनीक के बारे में प्रशिक्षित किया गया। इस प्रशिक्षण में विभिन्न जैव-कारकों का कीड़े एवं बिमारियों के प्रबंधन में प्रयोग विधि तथा उत्पादित जैविक उत्पाद का प्रसंस्करण एव मूल्य संवर्धन तकनीक के बारे में बताया गया जिससे कि खेती में कम लागत कर अधिक मुनाफा लिया जा सके। प्रशिक्षण में जैविक खेती हेतु चयनित कृषकों को जैविक प्रमाणीकरण की विधि एवं ध्यान में रखने वाले सभी बिन्दुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदाय की गई। जैविक खेती को व्यवसाय के रूप में स्थापित करने हेतु जैविक प्रमाणीकरण, जैविक उत्पादक के प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन पर विशेष जोर दिया गया। इस प्रशिक्षण में कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा (अ) के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. विजय जैन, विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. नीतू स्वर्णकार (सस्य विज्ञान), डॉ. कमल नारायण (उद्यानिकी), डॉ. ललिता रामटेके (मृदा विज्ञान), डॉ. विनय कुमार नायक (कृषि अभियांत्रिकी) द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र दिया गया।
-
भिलाई नगर निगम के दिशा निर्देश में युवोदय स्वयंसेवको एवं 250 स्कूली बच्चों के द्वारा निकाली गयी जागरूकता रैली
दुर्ग/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन एवं नगर निगम भिलाई कमीश्नर श्री देवेश कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन में युवोदय स्वयंसेवकों द्वारा सोमवार को दोपहर 2.30 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर मुक्तिधाम, भिलाई में नशामुक्ति, डायरिया एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत एक रैली का आयोजन किया गया, इसमें लगभग 250 बच्चों ने भागीदारी निभाई। इस कार्यक्रम में तीन विद्यालयों के बच्चों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
रैली का शुभारंभ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर मुक्तिधाम से किया गया, जहां बच्चों ने नशामुक्ति, डायरिया की रोकथाम एवं स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए नारे लगाए और पोस्टर प्रदर्शित किए। इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में नशे की लत को रोकना, डायरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम करना और स्वच्छता के विभिन्न थीम सिंगल यूज प्लास्टिक, गिला कचरा-सुखा कचरा, होम कंपोस्ट बनाने की विधि के प्रति लोगों को जागरूक करना था। कार्यक्रम में भाग लेने वाले स्कूलों के नाम इस प्रकार हैं - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर, महारानी लक्ष्मीबाई माध्यमिक विद्यालय, शहीद वीरनारायण सिंह विद्यालय। इस अवसर पर जोन कमिश्नर सुश्री ऐशा लहरे के द्वारा प्राचार्य एवं स्कूल शिक्षको के उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। रैली भिलाई नगर निगम के रामनगर क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए गुजरा । नगर निगम टीम के द्वारा बच्चों को जागरूकता फैलाने के लिए प्रोत्साहित किया और उनके प्रयासों की सराहना की। इस प्रकार के अभियान समाज को स्वस्थ और स्वच्छ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को किए गए और उनके प्रयासों की सराहना की गई। युवोदय स्वयंसेवकों ने भी इस सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस जागरूकता अभियान के माध्यम से न केवल बच्चों में बल्कि समुदाय के सभी लोगों में भी नशामुक्ति, डायरिया की रोकथाम और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है। भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान जारी रखने का संकल्प लिया गया है। -
दुर्ग/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग द्वारा जिले में नियोजक द्वारा उपलब्ध 77 रिक्त पदों को भरने के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 08 अगस्त को सुबह 10.30 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में नियोजक वास्लोह बीके कास्ंिटग लिमिटेड के 2, एडलवाइस लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के 10, स्टारेक्स मिनरल्स इंडिया प्राईवेट लिमिटेड के 54, हेवी मशीन ड्राईवर के 10, टेंडर/सेल्स ऑफिसर के एक पदों पर भर्ती की जाएगी।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक श्री आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग.निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित हो सकते हैं। पदों, योग्यता, आयु एवं अनुभव से संबंधित जानकारी आवेदक प्लेसमेंट कैम्प स्थल पर प्राप्त कर सकते हैं। -
कलेक्टर सुश्री चौधरी ने मॉनिटरिंग हेतु 177 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई
दुर्ग/ राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जिले के 177 संकुलों द्वारा चिन्हांकित विद्यालयों में 06 अगस्त 2024 को प्रथम पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया जा रहा है। उक्त बैठक प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगी। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने बैठक की सुचारू संचालन एवं मॉनिटरिंग हेतु 177 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। उक्त अधिकारी बैठक की कार्य गतिविधियों पर नजर रखेंगे और संपूर्ण जानकारियां संबंधी प्रतिवेदन शिक्षा विभाग को प्रस्तुत करेंगे। पालक शिक्षक बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी पालकों में उनके बच्चों एवं विद्यालय की संपूर्ण गतिविधियों के संबंध में जागरूकता लाना है, ताकि पालकों एवं शिक्षकों के सामूहिक प्रयास से बच्चों के बेहतर भविष्य के नींव गढ़ी जा सकें। शिक्षकों एवं पालकों के मध्य समन्वय स्थापित करना। पालकों को उनके बच्चों की पढ़ाई में मदद हेतु समाधानकारक, उपाय एवं सुझाव से अवगत कराना तथा शासन द्वारा बच्चों हेतु संचालित योजनाओं एवं शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन हेतु जिले में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों से पालकों को अवगत कराना है। संकुल प्राचार्य की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में समस्त सम्मानीय जनप्रतिनिधि, समस्त एस.एम.डी.सी. एवं एस.एम.सी. के सदस्य, समस्त पालकगण, मेधावी छात्र एवं उनके पालक और शिक्षकगण सम्मिलित होंगे। चर्चा हेतु मुख्य 12 बिन्दु निर्धारित है। जिसमें मेरा कोना, छात्र दिनचर्या, बच्चों ने आज क्या सिखा, बच्चा बोलेगा बेझिझक, बच्चों की अकादमिक प्रगति एवं परीक्षा पर चर्चा, पुस्तक की उपलब्धता सुनिश्चित करना, बस्ता रहित शनिवार, विद्यार्थियों की आयु/कक्षा अनुरूप स्वास्थ्य परीक्षण एवं पोषण की जानकारी, जाति/आय/निवास प्रमाण पत्र, नेवता भोजन, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं/छात्रवृत्ति एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी पर चर्चा तथा विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से शिक्षा हेतु पालकों एवं छात्रों को अवगत कराना आदि शामिल है।






.jpg)




















.jpg)