ब्रेकिंग न्यूज़

 57वें आईएफएफआई की कमान गोवारिकर के हाथों में, नवंबर में गोवा में आयोजन

नई दिल्ली।  सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने गोवा में आयोजित होने वाले 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के लिए प्रख्यात फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर को महोत्सव निदेशक नियुक्त किया है। यह महोत्सव नवंबर 2026 में आयोजित होगा। 
आशुतोष गोवारिकर भारतीय सिनेमा के जाने-माने फिल्म निर्माता हैं, जिन्होंने अपने कार्यों से अलग पहचान बनाई है। आईएफएफआई के साथ उनका जुड़ाव कई दशकों पुराना है, जो सिनेमाई कला और अंतर्राष्ट्रीय फिल्म संस्कृति के प्रति उनकी गहरी रुचि को दर्शाता है। अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए गोवारिकर ने कहा कि गोवा में आयोजित इस प्रतिष्ठित महोत्सव के महोत्सव निदेशक के रूप में सेवा करना उनके लिए गर्व और खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि 1984 में एक प्रतिभागी के रूप में शुरुआत से लेकर 2024 में अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा के जूरी अध्यक्ष तक की उनकी यात्रा इस महोत्सव से गहराई से जुड़ी रही है।उन्होंने यह भी कहा कि 1952 से अब तक विकसित हुई इस समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाना उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और गोवा सरकार के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई।भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की स्थापना 1952 में हुई थी और यह एशिया के प्रमुख फिल्म समारोहों में गिना जाता है। यह महोत्सव सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के साथ-साथ वैश्विक सिनेमा में उत्कृष्टता को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है।
आईएफएफआई दक्षिण एशिया का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव है, जिसे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम और गोवा सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाता है। यह महोत्सव दुनियाभर के फिल्मकारों, कलाकारों और दर्शकों को एक मंच पर लाता है, जहां क्लासिक फिल्मों से लेकर नई प्रतिभाओं तक का संगम देखने को मिलता है।
आईएफएफआई का 57वां संस्करण नवंबर 2026 में गोवा के तटीय वातावरण में आयोजित किया जाएगा। इस बार महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं, विशेष फोकस कार्यक्रम, मास्टरक्लास, श्रद्धांजलि सत्र और ‘फिल्म बाजार’ जैसे आयोजन होंगे, जो वैश्विक स्तर पर सहयोग और रचनात्मक साझेदारी को बढ़ावा देंगे।
-- 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english