ब्रेकिंग न्यूज़

  मामूली बदन दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत

 हमें कई बार पैरों, कमर या कंधे में दर्द होता है, तो शायद ही इस तरफ ध्यान देते हैं। हममें से ज्यादातर लोगों के लिए यह चिंता का विषय नहीं होता है। हमें लगता है कि यह दर्द अपने आप ठीक हो जाएगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार मामूली सा बदन दर्द भी किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है? जी, हां! यह सच है। यहां हम जानेंगे कि मामूली बदन दर्द को क्यों न इग्नोर करें और यह किन बीमारियों का संकेत हो सकता है?  
मामूली बदन दर्द किन समस्याओं का संकेत है?
एनीमियाः मामूली बदन दर्द एनीमिया का संकेत हो सकता है। एनीमिया एक बीमारी है, जिसमें रेड ब्लड सेल्स सही तरह से काम नहीं करते हैं और ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होती है। ऐसे में शरीर में दर्द, हार्ट रेट का बढ़ना और थकान-कमजोरी जैसे लक्षण दिखते हैं।
विटामिन डी की कमीः हमारे शरीर के लिए विटामिन डी बहुत जरूरी पोषक तत्व है। हड्डियों की मजबूती के लिए विटामिन डी जरूरी होता है। जब शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगती है, तो शुरुआती दिनों में बदन दर्द, मसल्स पेन, मांसपेशियों में क्रैंप्स आना जैसी समस्याएं होने लगती हैं।
फाइब्रोमायल्जियाः यह एक तरह की क्रोनिक बीमारी है, जिसमें मांसपेशियों, हड्डियों में दर्द होने लगता है। इस समस्या में व्यक्ति थकान, कमजोरी और काफी संवेदनशील हो जाता है। फाइब्रोमायल्जिया के कारण मरीज तनाव या अवसाद में भी आ सकता है।
क्रोनिक फटीग सिंड्रोमः आपको जानकर हैरानी होगी कि यह एक ऐसी गंभीर बीमारी है, जिसमें मरीज को 6 महीने से अधिक समय तक थकान रहती है। शुरुआती दिनों में लोग अक्सर अपनी थकान को गंभीरता से नहीं लेते हैं, लेकिन धीरे-धीरे इसकी वजह से बदन दर्द हो सकता है, जो सामान्य प्रतीत होता है। इस कंडीशन को भी इग्नोर किया जाना सही नहीं है।
 निष्कर्ष
मामूली सा होने वाला बदन दर्द कब स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो जाता है, इसका पता नहीं चलता है। इसलिए, अगर किसी को लंबे समय से मामूली बदन दर्द भी हो रहा है, तो उसकी अनदेखी न करें। तुरंत डाॅक्टर के पास जाएं और अपना इलाज करवाएं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english