- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर। सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा 4 से 12 दिसम्बर 2024 तक रायगढ़ स्टेडियम, रायगढ़ में छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट/स्टोर कीपर व अग्निवीर ट्रेड्समेन (दसवी व आठवी) का आयोजन किया जाएगा।सेना द्वारा 22 अप्रैल 2024 से 03 मई 2024 तक ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का आयोजन किया गया था। ऑनलाइन परीक्षा में उतीर्ण उम्मीदवार शारीरिक दक्षता सहित और अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में भाग ले सकेंगे। रैली में भाग लेने वाले योग्य अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र JIA Website (www.joinindianarmy.nic.in) और उनकी ई-मेल पर भेज दिया गया है। भर्ती में हिस्सा लेने के लिए एडमिट कार्ड व सभी कागज रैली अधिसूचना के अनुसार और साथ में आधार कार्ड से लिंक मोबाइल भी लेकर आना अनिवार्य है।रैली संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर (छ.ग.) शहीद वीर नारायण सिंह अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास अथवा टेलीफोन नम्बर 0771-2965212 पर संपर्क किया जा सकता है।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में राज्य प्रशासनिक सेवा के पदोन्नत अधिकारियों ने मुलाकात कर उनके प्रति आभार जताया। उल्लेखनीय है कि राज्य प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ सेवा वेतनमान पर कार्यरत 64 अधिकारियों को प्रवर सेवा वेतनमान पर तथा कनिष्ठ सेवा वेतनमान पर कार्यरत 25 अधिकारियों को वरिष्ठ सेवा वेतनमान पर विगत 28 अक्टूबर को पदोन्नत किया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य प्रशासनिक सेवा के सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राज्य प्रशासनिक सेवा से श्री प्रणव सिंह, श्री मनीष मिश्रा, श्री नवीन कुमार ठाकुर, सुश्री अभिलाषा पैकरा, श्री विनायक शर्मा, श्री अरुण वर्मा, श्रीमती गीता दीवान, सुश्री अर्चना पांडेय, डॉ. दीप्ति वर्मा, श्रीमती मधु हर्ष, श्रीमती ऋतु हेमनानी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए आशीर्वाद ग्रहण किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने पं. धीरेंद्र शास्त्री के अपने निवास पहुंचने पर उन्हें शाल- श्रीफल भेंटकर उनका का आत्मीय स्वागत किया। गौरतलब है कि पं. धीरेंद्र शास्त्री छत्तीसगढ़ के प्रवास पर आए हुए हैं। आज राजधानी रायपुर आने से पहले कल वे कांकेर और कवर्धा के कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के परिवारजन, स्वामी राजीवलोचन जी महाराज और निवास के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
- मंत्री श्री दयालदास बघेल होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथिपद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे अपने कविताओं से बांधेंगे समाछत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति की बिखरेगी छटारायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय महासमुन्द में 05 नवम्बर को आयोजित राज्योत्सव का शुभारम्भ मिनी स्टेडियम महासमुन्द में शाम 04ः00 बजे से होगा। समारोह के मुख्य अतिथि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण एवं प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल होंगे। इस अवसर पर महासमुंद लोकसभा सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक महासमुंद श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, विधायक बसना श्री संपत अग्रवाल, विधायक खल्लारी श्री द्वारकाधीश यादव, विधायक सरायपाली श्रीमती चातुरीनंद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, नगरपालिका अध्यक्ष महासमुंद श्रीमती राशि महिलांग, जनपद अध्यक्ष श्री यतेंद्र साहू, नगरपालिका अध्यक्ष सरायपाली श्री चंद्रकुमार पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष बागबाहरा श्रीमती स्मृति हितेश चंद्राकर, नगरपालिका अध्यक्ष बागबाहरा श्रीमती हीरा संतराम बघेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष सरायपाली श्रीमती कुमारी भास्कर, नगर पंचायत अध्यक्ष तुमगांव श्री राकेश चंद्राकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष बसना श्रीमती रुक्मणी सुभाषचंद्र पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष बसना श्री गजेंद्र साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष पिथौरा श्री सत्यभामा नाग एवं नगर पंचायत अध्यक्ष पिथौरा श्री आत्माराम यादव के विशिष्ट आतिथ्य एवं गणमान्य अतिथियो, नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम होगा।अतिथियों के आगमान के पश्चात् विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया जायेगा। शाम 05ः00 बजे से छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। जिसमें कवि पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे अपने मनभावन कविताओं से समा बांधेंगे। महतारी लोक कला मंच खरोरा की प्रस्तुति से छत्तीसगढ़ी की समृद्ध लोक संस्कृति की छटा बिखरेगी तथा अलंकार बैंड पार्टी की रंगारंग संगीतमयी कार्यक्रम की धूम रहेगी।राज्योत्सव में जिला पंचायत, स्वास्थ्य विभाग, कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, पशु चिकित्सा, जल संसाधन, आदिवासी विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, क्रेडा, जल संसाधन, जिला परिवहन, पुलिस विभाग, जिला सेनानी, रेशम, आईटीआई, विधिक सेवा प्राधिकरण, बैंक, जनसंपर्क, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, वन विभाग, श्रम विभाग, महिला बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा विकास कार्यों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। समारोह में स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
- उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव होंगे मुख्य अतिथिबिलासपुर/जिला स्तरीय राज्योत्सव स्थानीय पुलिस परेड मैदान में 5 नवम्बर को उत्साह के साथ मनाया जायेगा। उप मुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरूण साव समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। स्थल पर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कलेक्टर अवनीश शरण और निगम आयुक्त श्री अमित कुमार ने आज स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य मंच, स्टॉल, पार्किंग सहित अन्य तैयारियों का अवलोकन किया। राज्य सरकार की पिछले लगभग 10 माह की फ्लैगशीप योजनाओं को खूबसूरत तरीके से प्रदर्शनी में सजाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। 40 से ज्यादा विभाग स्टॉल सजा रहे हैं। समारोह में स्थानीय के अलावा राष्ट्रीय स्तर की कलाकारों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जाएंगे। प्रख्यात भजन गायिका सुश्री मैथिली ठाकुर भी सुरमयी प्रस्तुति देंगी।समारोह में विशेष अतिथि के रूप में विधायक श्री धर्मजीत सिंह, श्री दिलीप लहरिया, श्री सुशांत शुक्ला, श्री अटल श्रीवास्तव, महापौर श्री रामशरण यादव और जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण चौहान शामिल होंगे। समारोह स्थल पर शाम 5 बजे से रात्रि 12 बजे तक आधा दर्जन संास्कृतिक कार्यक्रमों की सुन्दर प्रस्तुति होगी। इस श्रृंखला में शाम 5 से 6 बजे तक स्कूली छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति होगी। शाम 6 से 7 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्थानीय म्यूजिक बैण्ड एवं लोक कलाकारों की प्रस्तुति, रात में 7 से 8 बजे तक अंतरराष्ट्रीय नर्तकों द्वारा ओडिसी एवं कत्थक नृत्य की प्रस्तुति, रात्रि 8 से 8.30 बजे तक अबूझमाड़ मलखंब ग्रुप की डाूस प्रस्तुति, रात्रि साढ़े 8 से साढ़े 10 बजे तक सुप्रसिद्ध भजन गायिका सुश्री मैथिली ठाकुर की प्रस्तुति तथा रात्रि साढ़े 10 बजे से 12 बजे तक लोक संगीत कार्यक्रम सुप्रसिद्ध लोक गायिका गरिमा दिवाकर एवं स्वर्णा दिवाकर की अंजोर छत्तीसगढ़ टीम द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी।
-
रायपुर। रायपुर का आरटीओ ऑफिस आम जनों की सुविधा के लिए अगले तीन दिन राज्योत्सव स्थल तूता में लर्निंग लाइसेंस बनाएगा। इसके लिए आरटीओ कार्यालय राज्योत्सव स्थल पर सुसज्जित स्टॉल लगा रहा है । यह स्टॉल कृषि विभाग के स्टॉल बाजू में लगेगा। वाहन चलाने के लिए लर्निंग लाइसेंस बनाने वाले ज़रूरी दस्तावेज के साथ स्टॉल में लाइसेंस बनवा सकते है ।
-
दोपहर तीन बजे से रात्रि नौ बजे तक हर घंटे चार जगहों से जायेंगी बसें
रायपुर। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नवा रायपुर के पंडित दीन दयाल उपाध्याय व्यापार परिसर तूता में तीन दिनी राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है । रायपुर शहर से राज्योत्सव स्थल तक जाने और वापस आने के लिए ज़िला प्रशासन द्वारा दर्शकों को चार से छः तारीख़ तक निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। चार तारीख़ से दोपहर तीन बजे से हर घंटे बसें तूता नवा रायपुर के लिये रवाना होंगी। निःशुल्क बस सेवा रायपुर शहर के रेलवे स्टेशन स्टैंड, कालिबाडी चौक, पचपेड़ी नाका और भाटागाँव नये बस स्टैंड से संचालित होंगी। ऐसी बसों पर ‘राज्योत्सव हेतु निःशुल्क बस सेवा’ प्रदर्शित रहेगा। रायपुर शहर से बसें दोपहर तीन बजे, चार बजे, पाँच बजे, शाम छह बजे, सात बजे, आठ बजे और रात्रि नौ बजे रवाना होंगी। इसी तरह तूता राज्योत्सव स्थल से रायपुर शहर वापसी के लिए यही बसें शाम चार बजे, पाँच बजे, छह बजे, सात बजे, आठ बजे, रात्रि नौ बजे और अंतिम बस रात्रि दस बजे रवाना होंगी। -
रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष के विशेष कर्त्तव्य अधिकारी (ओएसडी) श्री विक्रम सिसौदिया ने सपत्नीक सौजन्य भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने भी उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। -
नवा रायपुर में राज्योत्सव का रंगारंग आयोजन
रायपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव-2024 का शुभारंभ 4 नवंबर को संध्या 6 बजे नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव ग्राउंड में होगा। राज्योत्सव के आयोजन को लेकर भव्य तैयारियां की गई हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्योत्सव में शामिल होने के लिए अपरान्ह 3.40 बजे स्वामी विवेकानंद माना एयरपोर्ट आएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव संध्या 6 बजे राज्योत्सव स्थल पहुंचेंगे और शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रात्रि 7.50 बजे राज्योत्सव स्थल से माना एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां से भोपाल के लिए रवाना होंगे। -
रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सोमवार 4 नवंबर को राज्योत्सव मेला स्थल नवा रायपुर अटल नगर में राज्योत्सव-2024 के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 5.35 बजे मुख्यमंत्री निवास से राज्योत्सव मेला स्थल के लिए रवाना होंगे। शाम 5.15 बजे मेला स्थल पहुंचेंगे, जहां वे शाम 6 बजे से शाम 7.15 बजे तक राज्योत्सव के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे। - रायपुर / दक्षिण विधानसभा उप चुनाव के परिपेक्ष्य में आज रेडक्रॉस सभाकक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह की उपस्थिति में ईवीएम का सप्लीमेंट्री रेंडमाइजेशन किया गया। इस अवसर पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, सहायक कलेक्टर सुश्री अनुपमा आनंद, ईवीएम के प्रभारी श्री यू.एस. अग्रवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर बंदे उपस्थित थे।
- रायपुर/ अन्नकूट, गोवर्धन पूजा के दिन नगर निगम रायपुर के जोन 9 क्षेत्र में आने वाले फुण्डहर गौठान सहित महाबीर गौशाला में गौ माता सहित गौवंश की सेवा गौ ग्रास खिलाकर वरिष्ठ नागरिकों एवं महिलाओं ने नगर पालिक निगम रायपुर के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ मिलकर की. जोन 2 क्षेत्र के तहत मौदहापारा में समाजसेवियों, दानदाताओ के सहयोग से संचालित महाबीर गौशाला में महाबीर गौशाला समिति के अध्यक्ष श्री रामजी लाल अग्रवाल, पदाधिकारी श्री सोहनलाल डागा, सिंघानिया जी सहित वरिष्ठ नागरिकों, समाज सेवकों, गौसेवकों के साथ मिलकर नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर डॉक्टर आर. के. डोंगरे ने गौग्रास खिलाकर गौवंश की सेवा की. वहीं जोन 9 जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय के निर्देश पर स्वच्छता निरीक्षक श्री भोला तिवारी ने गौसेवक कर्मचारियों,, महिलाओं के साथ मिलकर गौवंश की सेवा फुण्डहर गौठान में की.
- रायपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी जोनों के वार्डों में स्वच्छ दीवाली शुभ दीवाली अभियानएंटी लार्वा ट्रीटमेंट, फागिंगरायपुर/ केन्द्र सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के आदेशानुसार और छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, रायपुर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम क्षेत्र में दिनांक 28 अक्टूबर से 3 नवम्बर तक चलाये जा रहे स्वच्छ दीवाली शुभ दीवाली अभियान के तहत आज दीवाली पश्चात सभी जोनों के वार्डों के विभिन्न तालाबों, मुख्य मार्गो, बाजारों की विशेष सफाई की गयी. बाजारों, मुख्य मार्गो में सफाई मित्रों की सहायता से झाड़ू लगाकर कचरा उठवाया गया. प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव के मार्गदर्शन में राजधानी शहर निगम क्षेत्र में दीवाली पश्चात विशेष सफाई अभियान स्वच्छ दीवाली शुभ दीवाली अभियान के अंतर्गत चलाया गया.रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार अपर आयुक्त श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, उपायुक्त श्री रमाकांत साहू, स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही ने सभी जोन कमिश्नरों, जोन स्वास्थ्य अधिकारियों सहित दीवाली पश्चात विशेष सफाई अभियान की मॉनिटरिंग की. स्वच्छ दीवाली शुभ दीवाली अभियान के तहत दीवाली पश्चात निगम क्षेत्र में महादेवघाट, चंगोराभाठा के महादेवा तालाब कुण्ड, जोन 3 क्षेत्र में छठ तालाब की विशेष सफाई की गयी. पण्डित वामन राव लाखे वार्ड में, वीर शिवाजी में ब्रम्हदेईपारा, साहूपारा में मच्छरों पर कारगर नियंत्रण हेतु एंटी लार्वा ट्रीटमेंट अभियान चलाया गया. जोन 8 के वार्ड 19 के क्षेत्र में प्रीतम नगर में एंटी लार्वा ट्रीटमेंट अभियान चलाया गया. जोन 8 के वार्ड 2 के क्षेत्र में कबीर नगर के गोल चौक, आदर्श चौक,रायपुरा चौक में सफाई मित्रों की सहायता से झाडू लगवाया जाकर स्वच्छता कायम की. रायपुरा चौक, डुमरतराई थोक बाजार क्षेत्र में झाडू लगवाकर कचरा एकत्रित कर स्वच्छता कायम की गयी.स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न जोनों के वार्ड क्षेत्रों के बाजारों, मुख्य मार्गो, आवासीय क्षेत्रों में सफाई मित्रों की सहायता से मच्छरों पर कारगर नियंत्रण हेतु हैंड फागिंग अभियान चलाया गया.
- अभ्यर्थियों के लिए 10 हजार रूपए से अधिक नकदी भुगतान पर प्रतिबंधरायपुर । रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के लिए कलेक्टोरेट के रेडक्रास सभाकक्ष में निर्वाचन व्यय लेखा प्रशिक्षण एवं सह कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें व्यय प्रेक्षक कनुप्रिया दमोर शामिल हुई। प्रशिक्षण में बताया गया कि अभ्यर्थी को निर्वाचन व्यय के लिए अलग से नया बैंक खाता खोलना आवश्यक होता है। उक्त खाता से केवल निर्वाचन संबंधी व्ययों का भुगतान, न कि व्यक्तिगत व्ययों का भुगतान होगा। किसी भी एक मद में किसी भी एक संस्था को दस हजार से अधिक का नगद भुगतान प्रतिबंधित रहेगा। दस हजार से अधिक व्ययों का चेक, आरटीजीएस, एनईएफटी के माध्यम से भुगतान अनिवार्य है। प्रत्याशी के स्वयं के वाहन का विधिवत प्रचार-प्रसार हेतु अनुमति प्राप्त होने पर व्यय से छूट, परंतु वाहन प्रत्याशी के नाम पर पंजीकृत होने पर आर.सी. बुक की छायाप्रति अनिवार्य है। शेष अन्य मद यथा डीजल, वाहन चालक, ध्वनिविस्तारक यंत्र का व्यय लागू होगा। निर्वाचन व्यय के लिए लेखा पंजी का संधारण, अंतिम लेखा जमा होने तक लेखा पंजी एवं निर्वाचन व्यय से संबंधित समस्त दस्तावेजों को सुरक्षित रखना अनिवार्य है। पंजी में सफेद पृष्ठ दैनिक लेखा पंजी भाग-अ में, नगद प्राप्ति, भुगतान पंजी भाग-ब में तथा बैंक खाता में प्राप्ति, भुगतान पंजी भाग-स में दर्शित है। निर्वाचन तक व्ययों का मिलान हेतु तीन बार उपस्थिति अनिवार्य है। लेखा मिलान के लिए समस्त भुगतान के व्हाउचर, बिल की मूल व स्व-प्रमाणित छायाप्रति, उस दिनांक तक अपडेटेड बैंक पास बुक, स्टेटमेंट की मूल व स्व-प्रमाणित छायाप्रति एवं मूल निर्वाचन व्यय पंजी सहित उपस्थित होना आवश्यक है।
- *उम्मीदवार प्रचार समाप्ति तक तीन बार अपराधिक पृष्ठभूमि दें जानकारी*रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के तहत आज कलेक्टोरेट स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में सामान्य प्रेक्षक श्रीमती जी. रेखा रानी, व्यय प्रेक्षक कनुप्रिया दमोर एवं पुलिस प्रेक्षक श्री करण शर्मा एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह ने कहा कि उप निर्वाचन के दौरान पूरी पारदर्शिता बरती जाएं। कोई भी मतदाता अपने मतदान के पूर्व पहचान पत्र अनिवार्य रूप से रखें। बीएलओ के माध्यम से मतदाताओं को मतदाता पर्ची का वितरण किया जा रहा है। मतदाता बीएलओ से संपर्क कर मतदाता पर्ची ले सकते है। सभी राजनैतिक दलों, रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र के लिए निर्वाचन लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देष अनुसार मतदान दिवस एवं मतदान के एक दिन पूर्व मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों के विज्ञापनों का प्रमाणन मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति से अनिवार्य रूप से कराना होगा। राजनैतिक दलों को मतदान के एक दिन पहले और मतदान दिवस के दिन प्रकाशित होने वाले राजनैतिक विज्ञापनों का प्रमाणन जरूरी है। रिटर्निंग आफिसर श्री पुष्पेंद्र शर्मा ने बताया कि सभी राजनैतिक दल के प्रत्याशियों को अपने अपराधिक पृष्टभूमि की जानकारी देना अनिवार्य है। प्रचार समाप्ति तक तीन बार अपराधिक पृष्टभूमि की जानकारी दें। प्रत्याशियों के लिए व्यय की सीमा निर्धारित है।रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन के लिए 85 से अधिक उम्र के बुजुर्गाें एवं दिव्यांग 5 एवं 6 नवंबर को मतदान कर सकेंगे। इस बैठक में एसएसपी श्री संतोष सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, सहायक कलेक्टर सुश्री अनुपमा आनंद, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर बंदे, रिटर्निंग आॅफिसर श्री पुष्पेंद्र शर्मा एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
- -मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर की गौ वंश की पूजा-अर्चना-गौवंश को गुड़ और खिचड़ी खिलाकर व्यक्त की अपनी कृतज्ञतारायपुर // मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज गोवर्धन पूजा के अवसर पर अपने निवास की गौशाला में गौवंश की पूजा-अर्चना की और अपने हाथों से खिचड़ी और गुड़ खिलाया। उन्होंने इस मौके पर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा मौजूद रहे।मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्धन पूजा गौवंश के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन दिन है। भगवान श्री कृष्ण और गौ माता से कामना करता हूं कि प्रकृति प्रेम और परोपकार का यह लोक पर्व सभी के लिए सुख समृद्धि व खुशहाली लेकर आए। गौवंश, खेती और जन-जीवन का महत्वपूर्ण आधार हैं। गोवर्धन पूजा गौवंश की पूजा-आराधना के साथ ही गौवंश की सुरक्षा और सेवा का संकल्प लेने का पर्व है।मुख्यमंत्री की सहजता ने एक बार फिर सबका मन मोहागौवंश की पूजा अर्चना के बाद जब प्रसाद वितरण प्रारंभ किया गया तो मुख्यमंत्री श्री साय ने सबसे पहले गौशाला में गौवंश की सेवा करने वाले गौ सेवक श्री भगवानी यादव को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर उन्हें गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री जी की इस सहजता और सरलता ने एक बार फिर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्यमंत्री ने श्री भगवानी द्वारा किए जा रहे गौसेवा के कार्य की मुक्तकंठ से सराहना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों से गौवंश की रक्षा, संवर्धन और संरक्षण के कार्य में भागीदार बनने की अपील की।
-
किसानों ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का जताया आभार
कवर्धा। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने दीपावली मिलन समारोह के दौरान गन्ना किसानों को बोनस राशि का चेक वितरित किया, जिससे किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल बन गया। बोनस राशि की यह पहल राज्य सरकार की ओर से किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने और उनके जीवन में समृद्धि लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। गन्ना किसानों ने दीपावली से पहले बोनस राशि मिलने पर छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का आभार व्यक्त किया। किसानों ने कहा कि बोनस राशि से उनकी दीपावली की खुशियां दोगुनी हो गई हैं, और अपने परिवार के साथ उत्सव को और अधिक उल्लास के साथ मना पाएं है।
उपमुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार हमेशा किसानों के हितों के प्रति सजग और समर्पित है। किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, और उनकी प्रगति से ही हमारा राज्य सशक्त बनेगा। इस बोनस राशि के माध्यम से हम उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं और भविष्य में भी किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लाने के प्रति प्रतिबद्ध हैं। समारोह में गन्ना किसानों के चेहरे पर प्रसन्नता स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थी। उपमुख्यमंत्री ने सभी किसानों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए आश्वासन दिया कि सरकार उनके साथ खड़ी है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक, श्री अनिल ठाकुरश्री कैलाश चंद्रवंशी, श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, श्री मनीराम साहू, श्री बीरेन्द्र साहू, श्री रामकृष्ण साहू, किसान संघ से श्री सुरेश चंद्रवंशी, डोमन चंद्रवंशी, जीवन यादव, दिनेश चंद्रवंशी, ओपी चंद्रवंशी, पिंटू चंद्रवंशी, पंकज वर्मा सहित समस्त किसान संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे। -
सुकमा। कार्यालय अधीक्षक आवासीय संस्था कुम्हाररास सुकमा में खनिज न्यास निधी के तहत् विशेष आवश्यकता बाले बच्चों के लिए आवासीय संस्था ष्आकारष् का संचालन किया जा रहा है, जिसके सुचारू रूप से संचालन करने हेतु आडियोलॉजिस्ट एवं साइकोलॉजिस्ट के पद पर एकमुश्त मानदेय के आधार पर भर्ती किया जाएगा।
इस संबंध में आकार अधीक्षक ने बताया कि 13 नवंबर 2024 को समय प्रातः 11:00 से 01:00 बजे तक आवेदन जमा एवं समय दोपहर 03:00 बजे वॉक इन इन्टरव्यू के माध्यम से योग्य उम्मीदावारों का चिन्हांकित कर भर्ती किया जाएगा। विस्तृत जानकारी हेतु सुकमा जिले के वेबसाईट
https://sukma.gov.in/
में एवं जिला शिक्षा कार्यालय सुकमा के सूचना पटल में का अवलोकन कर सकते है। -
रायपुर। सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा 4 से 12 दिसम्बर 2024 तक रायगढ़ स्टेडियम, रायगढ़ में छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट/स्टोर कीपर व अग्निवीर ट्रेड्समेन (दसवी व आठवी) का आयोजन किया जाएगा।
सेना द्वारा 22 अप्रैल 2024 से 03 मई 2024 तक ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का आयोजन किया गया था। ऑनलाइन परीक्षा में उतीर्ण उम्मीदवार शारीरिक दक्षता सहित और अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में भाग ले सकेंगे। रैली में भाग लेने वाले योग्य अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र JIA Website (
www.joinindianarmy.nic.in
) और उनकी ई-मेल पर भेज दिया गया है। भर्ती में हिस्सा लेने के लिए एडमिट कार्ड व सभी कागज रैली अधिसूचना के अनुसार और साथ में आधार कार्ड से लिंक मोबाइल भी लेकर आना अनिवार्य है।
रैली संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर (छ.ग.) शहीद वीर नारायण सिंह अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास अथवा टेलीफोन नम्बर 0771-2965212 पर संपर्क किया जा सकता है। -
गौवंश को गुड़ और खिचड़ी खिलाकर व्यक्त की अपनी कृतज्ञता
मुख्यमंत्री की सहजता ने एक बार फिर सबका मन मोहा
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज गोवर्धन पूजा के अवसर पर अपने निवास की गौशाला में गौवंश की पूजा-अर्चना की और अपने हाथों से खिचड़ी और गुड़ खिलाया। उन्होंने इस मौके पर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्धन पूजा गौवंश के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन दिन है। भगवान श्री कृष्ण और गौ माता से कामना करता हूं कि प्रकृति प्रेम और परोपकार का यह लोक पर्व सभी के लिए सुख समृद्धि व खुशहाली लेकर आए। गौवंश, खेती और जन-जीवन का महत्वपूर्ण आधार हैं। गोवर्धन पूजा गौवंश की पूजा-आराधना के साथ ही गौवंश की सुरक्षा और सेवा का संकल्प लेने का पर्व है।
मुख्यमंत्री की सहजता ने एक बार फिर सबका मन मोहा
गौवंश की पूजा अर्चना के बाद जब प्रसाद वितरण प्रारंभ किया गया तो मुख्यमंत्री श्री साय ने सबसे पहले गौशाला में गौवंश की सेवा करने वाले गौ सेवक श्री भगवानी यादव को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर उन्हें गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री जी की इस सहजता और सरलता ने एक बार फिर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्यमंत्री ने श्री भगवानी द्वारा किए जा रहे गौसेवा के कार्य की मुक्तकंठ से सराहना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों से गौवंश की रक्षा, संवर्धन और संरक्षण के कार्य में भागीदार बनने की अपील की। -
04-06 नवम्बर तक नया रायपुर में राज्योत्सव का भव्य आयोजन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
रायपुर/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव 2024 के आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी है। तीन दिवसीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन 4 नवम्बर से 6 नवम्बर तक राज्योत्सव स्थल, नया रायपुर अटल नगर में होगा। राज्योत्सव स्थल में मुख्य मंच से लेकर पूरे परिसर की साज-सज्जा का काम तेजी से कराया जा रहा है। शासकीय योजनाओं एवं उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के लिए सभी विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभाग का प्रदर्शनी स्टॉल लगाए जाने की तैयारी में जुटे हैं।
राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव 2024 का उद्घाटन 4 नवम्बर को संध्या 6 बजे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि होंगे। राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में 5 नवम्बर को राज्योत्सव के कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। राज्य अलंकरण समारोह एवं राज्योत्सव का समापन 6 नवम्बर को उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ के मुख्य आतिथ्य में होगा। इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि होंगे।
राज्योत्सव के तीन दिवसीय कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव एवं श्री विजय शर्मा, मंत्री श्री रामविचार नेताम, श्री दयाल दास बघेल, श्री केदार कश्यप, श्री लखनलाल देवांगन, श्री श्याम बिहारी जायसवाल, श्री ओपी चौधरी, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े एवं श्री टंकराम वर्मा, नेताप्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सर्वश्री राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, गुरू खुशवंत साहेब, इन्द्र कुमार साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे।
राज्योत्सव में ख्याति प्राप्त कलाकार रंगारंग और मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देंगे। 4 नवम्बर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत संध्या 4.30 बजे से होगी। बालीवुड के प्रसिद्ध पार्श्व गायक शांतुन मुखर्जी (शानु) की प्रस्तुति रात्रि 7.45 बजे से होगी। इससे पूर्व श्री रिखी क्षत्रीय की टीम द्वारा 12 लोक नृत्य की झलकियां, श्री मोहन चौहान एवं साथी द्वारा आदिवृंदम, श्री सुनील सोनी एवं टीम द्वारा क्षेत्रीय नृत्य संगीत तथा श्री विद्या वर्चस्वी द्वारा नाम रामायण की प्रस्तुति दी जाएगी। इसी तरह 5 नवम्बर को राज्योत्सव में संध्या 5 बजे से श्री पुरानिक साहू द्वारा सांस्कृतिक लहर गंगा, श्री सुरेन्द्र साहू, भोला यादव एवं साथियों द्वारा लोक धुन, श्री मोहन नायडू एवं साथियों द्वारा द मून लाईट रागा, राजेश अवस्थी, सुश्री आरू साहू एवं सुश्री नीति मोहन की प्रस्तुति होगी। 6 नवम्बर को सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत श्री अनुराग शर्मा द्वारा अनुराग स्टार नाईट, श्री मनोज प्रसाद द्वारा इंडियाज गॉट टैलेंट मल्लखंभ, श्री सवि श्रीवास्तव द्वारा जादू बस्तर एवं पवनदीप एवं अरूनिता के पार्श्व गायन की प्रस्तुति होगी।
राज्योत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ शासन के सभी विभागों द्वारा राज्योत्सव स्थल पर भव्य एवं आकर्षक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यहां शिल्प ग्राम बनाया जा रहा है, जहां छत्तीसगढ़ के विविध शिल्प प्रदर्शन एवं विक्रय के लिए उपलब्ध होंगे। राज्योत्सव स्थल परिसर में शासकीय विभागों की प्रदर्शनी के लिए विशाल हैंगर (डोम) बनाए गए हैं। हैंगर-एक एवं दो में शासकीय विभागों के स्टॉल लगेंगे, जबकि हैंगर-तीन में वाणिज्यिक संस्थान अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगे। हैंगर-चार में पब्लिक सेक्टर के संस्थानों की प्रदर्शनी लगेगी। राज्योत्सव में शिल्प ग्राम, फूड कोर्ट और मीना बाजार आम लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र होंगे। -
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध जनकवि और गीतकार स्वर्गीय श्री लक्ष्मण मस्तुरिया की 03 नवंबर को पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने उन्हें याद करते हुए कहा है कि श्री मस्तुरिया के गीतों में छत्तीसगढ़ की माटी की सौंधी महक और यहां के लोक-जीवन की झलक दिखती है। छत्तीसगढ़ का सहज-सरल लोक जीवन उनके गीतों में रचा-बसा है।उन्होंने अपने सु-मधुर और दिलकश आवाज की बदौलत छत्तीसगढ़ के हर वर्ग के दिलों में जगह बनाई। उन्होंने कई छत्तीसगढ़ी फिल्मों के लिए लोकप्रिय गीतों की रचना की। उनका गीत ‘मोर संग चलव रे-मोर संग चलव जी’ काफी लोकप्रिय हुआ। श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कला जगत में मस्तुरिया जी का योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
- बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में दीप प्रज्जवलन कर राज्य के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। कलेक्टर ने सभी को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी और जिलेवासियों से भी अपने घरों में दीप प्रज्जवलन कर इस अवसर को मनाने की अपील की।इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री टेकचंद्र अग्रवाल, एसडीएम श्री घनश्याम तंवर, मुख्य कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण श्री निहाल सिंह, पीएमजीएसवाई के श्री एस.के. साहू, उप संचालक कृषि श्री मोरध्वज डडसेना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में लगभग 500 दीप प्रज्ज्वलित किए गए, जिससे परिसर में उत्सव का माहौल बना।
- सफाई कर्मियों को मिठाई और उपहार दिएरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में सफाई कर्मियों के साथ दीवाली की खुशियां मनाई और उन्हें अपनी ओर से मिठाई और उपहार दिए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मियों के बच्चों को बड़े अपनत्व और स्नेहिल भाव से दुलारा एवं उन्हें चॉकलेट प्रदान किए। इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, विधायक श्री मोती लाल साहू उनके साथ थे।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राज्य स्थापना दिवस के मौके पर एकात्म पथ में 11 हजार दीपों के प्रज्जवलन कार्यक्रम शामिल होने के लिए नवा रायपुर जा रहे थे। इसी बीच सीबीडी स्टेशन के पास सफाई कर्मियों को देखकर मुख्यमंत्री रूके और उनसे मुलाकात कर दीवाली की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी सफाई कर्मियों को अपनी ओर से मिठाई और उपहार भी दिए। मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मियों से उन्हें शासन की ओर से मिलने वाले मानदेय और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त श्री अविनाश मिश्रा उपस्थित थे।
-
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को 2 नवम्बर गोवर्धन पूजा के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि गोवर्धन पूजा या अन्नकूट लोकजीवन से जुड़ा त्यौहार है। छत्तीसगढ़ में इस दिन गौ पूजन की परम्परा है। हमारी सनातन संस्कृति ने हमें सभी जीवों पर दया करना सिखाया है।अन्नकूट का त्यौहार भी हमें यही संदेश देता है।
मुख्यमंत्री ने श्री साय ने कहा कि गोधन, खेती और जन-जीवन का महत्वपूर्ण आधार हैं। गोवर्धन पूजा गौवंश की पूजा-आराधना का पर्व ही नहीं यह गौवंश की सुरक्षा और सेवा का संकल्प लेने का पर्व है।



























