- Home
- छत्तीसगढ़
-
*रंग बिरंगी आतिशबाजी से आसमान हुआ सतरंगी*
*मुख्यमंत्री ने श्रमिकों और सफाईकर्मियों को मिठाईयां और उपहार देकर बांटी दीपोत्सव और राज्योत्सव की खुशियां
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य की 24 वीं वर्षगांठ और दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नया रायपुर के एकात्म पथ पर आयोजित 11,000 दीपों के प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से दीप प्रज्ज्वलित किया। यह आयोजन राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और एकता का प्रतीक है, जिससे छत्तीसगढ़ की संस्कृति को प्रदर्शित किया गया । दीपों की रौशनी से नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ, जो राज्य के गौरव को बढ़ाएगा ।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू, गुरु श्री खुशवंत साहेब, श्री इंद्र कुमार साहू, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद और श्री बसव राजू एस.सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
इस मौके पर एकात्मपथ में 11 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर नया रायपुर के कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन के साथ शानदार आतिशबाजी और रंग-बिरंगी लाइटों ने सभी को रोमांचित कर दिया। इस अवसर पर मधुर संगीत की धुनों ने माहौल को और भी मनोरम बना दिया। स्थल पर आकर्षक रंगोली सजाई गई थी, और स्थापना दिवस के प्रतीक चिन्हों के साथ सेल्फी पॉइंट पर लोगों ने सेल्फी लेकर खुशी जताई।
इस अवसर पर नवा रायपुर में नवनिर्मित सीबीडी रेलवे स्टेशन के पास आयोजित कार्यक्रम में और एकात्मपथ पर श्रमिकों और सफाईकर्मियों को दीपावली के उपलक्ष्य में मिठाईयां वितरित कर शुभकामनाएं दीं। यह एक सुंदर पहल है जो राज्य के कर्मचारियों को सम्मानित करती है और उनके योगदान को पहचानती है।
-
*- जे.एल.दरियो, अपर संचालक*
छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय सरकार ने आदिवासी समुदाय की विकास में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुददों को वरीयता दी है। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में समग्र विकास का स्वप्न साकार हो रहा है। प्रदेश के दूरस्थ इलाकों में जिस तरह स्वास्थ्य, सड़क, संचार और सुरक्षा नेटवर्क को मजबूती दी जा रही है, उसका सर्वाधिक लाभ आदिवासी वर्ग को मिल रहा है। इससे जहां आदिवासी समाज के जीवन स्तर में गुणवत्ता का संचार हो रहा है, वहीं सुशासन की इस बयार से प्रदेश में वामपंथी उग्रवाद की समस्या को परास्त करने में भी मदद मिल रही है। इन इलाको में केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही पी.एम.जनमन योजना और राज्य सरकार की नियद नेल्ला नार योजना गेम चेंजर साबित हो रही है।
छत्तीसगढ़ की लगभग 3 करोड़ आबादी में एक तिहाई जनसंख्या आदिवासी समुदाय की है। इन समुदायों के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए साय सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सुरक्षा पर विशेष फोकस किया गया है। इसके अलावा केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं को उन तक पहुंचाने के लिए नए-नए प्रयास किए जा रहे हैं। आदिवासी समुदाय के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं से नया वातावरण बन रहा है। साय सरकार ने पिछले 10 माह में इन सभी मुददों पर काम किया है। मुददा चाहे आदिवासी समुदाय के आवास, पेयजल, विद्युत या सड़क सहित सभी बुनियादी जरूरतों पर तेजी से काम किया जा रहा है।
राज्य शासन की नियद नेल्ला नार (आपका अच्छा गांव) योजना जनकल्याण का अभिनव उपक्रम साबित हो रही है। इस योजना के अंतर्गत माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में स्थापित नए कैम्पों के आसपास के 5 किमी के दायरे में आने वाले 96 गांवों का चयन कर शासन के 17 विभागों की 53 योजनाओं और 28 सामुदायिक सुविधाओं के तहत आवास, अस्पताल, पानी, बिजली, पुल-पुलिया, स्कूल इत्यादि मूलभूत संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री की पहल पर छत्तीसगढ़ के माओवादी आतंक प्रभावित जिलों के विद्यार्थियों को तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा के लिए ब्याज रहित ऋण मिलेगा। शेष जिलों के विद्यार्थियों को 1 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण प्रदान किया जाएगा। ब्याज अनुदान के लिए शिक्षा ऋण की अधिकतम सीमा 4 लाख रूपए रखी गई है।
आदिवासी क्षेत्रों में वामपंथी उग्रवाद को रोकने के लिए सुरक्षा और विकास को मूल मंत्र बनाया है, इसके सार्थक परिणाम दिख रहे हैं। इन इलाकों में रहने वाले लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ-साथ उन्हें सभी जरूरी सुविधाएं भी दी जा रही है। बीते 10 महीनों के दौरान मुठभेड़ों में 195 माओवादियों को ढेर किया गया। 34 फारवर्ड सुरक्षा कैम्पों की स्थापना की गई। निकट भविष्य में दक्षिण बस्तर एवं माड़ में रि-डिप्लायमेंट द्वारा 30 नए कैम्पों की स्थापना प्रस्तावित है।
राज्य में गरीब परिवारों को शहीद वीर नारायण सिंह विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 20 लाख रूपए की राशि गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। स्वास्थ्य से समृद्धि की राह पर आगे बढ़ते हुए छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासी क्षेत्रों के अस्पतालों को सर्वसुविधायुक्त बनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार ने 68 लाख गरीब परिवारों को 05 साल तक मुफ्त राशन देने का निर्णय लिया है, इसके लिए बजट में 3400 करोड़ रुपए का प्रावधान है। इसका लाभ आदिवासी समुदाय को भी मिल रहा है।
केन्द्र सरकार द्वारा शुरू किए गए पीएम जनमन योजना के तहत आदिवासी बसाहटों में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तेजी काम हो रहा हैं। राज्य में विशेष रूप से पिछड़ी जनजाति समूह के परिवारों के विकास हेतु 20 करोड़ का प्रावधान है। इन क्षेत्रों में 57 मोबाईल मेडिकल यूनिट के संचालन हेतु अनुपूरक में 2 करोड़ 72 लाख का प्रावधान है। पीव्हीटीजी के विद्युतीकरण हेतु 3 करोड़ 76 लाख का अतिरिक्त प्रावधान है।
छत्तीसगढ़ में आदिवासी समुदाय की बसाहट ज्यादातर वनांचल क्षेत्रों में है। इन क्षेत्रों में सड़क, नेटवर्क बढ़ाया जा रहा है। केन्द्र सरकार द्वारा भी भारत माला प्रोजेक्ट के तहत रायपुर से विशाखापट्नम तक ईकोनॉमी कारिडोर बनाया जा रहा है। इसका सीधा फायदा भी आदिवासी इलाकों को मिलेगा। केन्द्र सरकार द्वारा नगर नार में देश का सबसे बड़ा इस्पात संयंत्र भी शुरू किया गया है, इससे बस्तर अंचल के विकास को नई गति मिली है।
राज्य के आदिवासी क्षेत्रों और अयोध्या धाम तक सीधी कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ने रायगढ़-धरमजयगढ़-मैनपाट-अंबिकापुर-उत्तरप्रदेश सीमा तक कुल 282 किमी तक के मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग की है। यह मार्ग प्रदेश के चार जिलों से होकर गुजरता है एवं धार्मिक नगरी अयोध्या से छत्तीसगढ़ राज्य को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। इस मार्ग के लिए भारत सरकार से हरी झण्डी मिल गई है।
केन्द्र सरकार द्वारा आदिवासी समाज को प्राथमिकता जनजातीय परिवारों के सामाजिक आर्थिक विकास को गति देने के लिए प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान शुरू किया जा रहा है। इस योजना से देशभर के इसमें 63,000 गावों के 5 करोड़ जनजातीय लोग लाभार्थी होंगे। छत्तीसगढ़ की जनसंख्या में लगभग 30 प्रतिशत अनुपात आदिवासी समाज को सीधा लाभ मिलेगा। इसी प्रकार कृषि बजट में वृद्धि खेती-किसानी से जुड़े क्षेत्रों के लिए 1.52 लाख करोड़ का आवंटन किया गया है। किसानों की खेतीबाड़ी के लिए 32 कृषि और बागवानी फसलों की नई उच्च पैदावार वाली और जलवायु अनुकूल किस्म जारी की गई है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए 10,000 जैव आदान संसाधन केंद्र स्थापित किए जाएगा, इसका लाभ भी राज्य के आदिवासी बहुल इलाकों को मिलेगा।
आदिवासी बहुल इलाकों में तेन्दू के वृक्षों की बहुतायत है। तेन्दूपत्ता संग्रहण से बड़ी संख्या में समुदाय के लोगों को रोजगार मिलता है। इसको देखते हुए राज्य सरकार ने तेन्दूपत्ता संग्रहरण की दर 4000 से बढ़ाकर 5500 रूपए कर दिया है। तेंदूपत्ता संग्रहण कार्यों से लगभग 12 लाख से अधिक परिवार लाभान्वित हुए हैं। जल्द ही सरकार तेन्दूपत्ता संग्रहकों के लिए चरण पदुका वितरण योजना भी शुरू करने जा रही है।
राज्य सरकार द्वारा 36 कॉलेजों के भवन-छात्रावास निर्माण के लिए 131 करोड़ 52 लाख रूपए मंजूर किए गए है। इससे प्रदेश के 36 कॉलेजों के इंफ्रास्ट्रक्चर सुदृढ़ होंगे तथा शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इस स्वीकृति में आधिकांश आदिवासी बहुल क्षेत्रों के कॉलेजों को शामिल किया गया है। नई दिल्ली के ट्रायबल यूथ हॉस्टल में सीटों की संख्या 50 से बढ़ाकर अब 185 कर दी गई है।
नई दिल्ली में रहकर संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा की तैयारी करने के इच्छुक अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अब इस हॉस्टल में तीन गुने से भी अधिक सीटें उपलब्ध होंगी। आईआईटी की तर्ज पर राज्य के जशपुर, बस्तर, कबीरधाम, रायपुर और रायगढ़ में प्रौद्योगिकी संस्थानों का निर्माण किया जाएगा। राज्य में छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा मिशन की स्थापना भी की जा रही है।
स्थानीय बोलियों में प्रारंभिक शिक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। यह नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत आदिवासी समुदायों में शिक्षा की पहुंच बढ़ाने में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। 18 स्थानीय भाषा-बोलियों में स्कूली बच्चों की पुस्तकें तैयार की जा रही हैं। प्रथम चरण में छत्तीसगढ़ी, सरगुजिहा, हल्बी, सादरी, गोंड़ी और कुडुख में कोर्स तैयार किया जा रहा है।
प्रदेश के 263 स्कूलों में पीएमश्री योजना शुरू की गई है, जिसके तहत इन स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस योजना के तहत स्कूलों में स्थानीय भाषाओं के साथ-साथ रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस जैसे आधुनिक विषयों को भी पढ़ाया जाएगा। पीएमश्री स्कूल आदिवासी बहुल इलाकों में भी स्कूलों को अपग्रेड किया रहा है, इससे इन क्षेत्रों के बच्चों को भी आधुनिक, ज्ञानपरक और कौशल युक्त शिक्षा मिल रही है।
आदिवासी समुदाय के बच्चों के लिए बेेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए 75 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। इसके अलावा माओवादी प्रभावित क्षेत्र के बच्चों के लिए 15 प्रयास आवासीय विद्यालय संचालित है। इन विद्यालयों में मेधावी विद्यार्थियों को अखिल भारतीय मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराई जा रही हैं। यकीनन, छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज से आने वाले मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के नए आयाम गढ़ रहा है।
-
*कलेक्टर - एसपी समेत आला अधिकारियों ने जलाया दीप*
**दस हजार दीपों की श्रृंखला से रोशन हुआ अरपा रिवर व्यू*
बिलासपुर/छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर आज पूरे जिले में दीपावली की तरह दीप जलाकर राज्य निर्माण की खुशियां मनाई गई। इसी कड़ी में आज अरपा रिवर व्यू में 10 हजार दीप जलाए गए। कलेक्टर श्री अवनीश शरण और एसपी श्री रजनेश सिंह भी इस कार्यक्रम में आम नागरिकों के साथ शामिल हुए। उन्होंने भी छत्तीसगढ़ के नाम पर दिया जलाया। नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शहरवासी उत्साह एवं खुशी के साथ शामिल हुए। सभी ने स्थापना दिवस की खुशियां मनाई। एक साथ दस हजार दीपों की श्रृंखला से रिवर व्यू जगमगा उठा और नयनाभिराम दृश्य ने सबको आकर्षित किया।नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, सहायक कलेक्टर श्री तन्मय खन्ना समेत आला प्रशानिक अधिकारी भी मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की रजत जयंती वर्ष में प्रवेश पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई को भी इस अवसर पर याद किया गया। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने इस अवसर पर सभी को राज्य निर्माण की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य अपने निर्माण के शानदार 24 वर्ष पूर्ण कर गौरवशाली 25 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, यह हम सबके लिए गौरव का क्षण है। छत्तीसगढ़ राज्य प्रगति के नित नए सोपान तय कर रहा है। अपने साथ गठित दो अन्य राज्यों से वह विकास के मायनों में कहीं आगे है। उन्होंने सभी से 05 नवंबर को आयोजित राज्योत्सव में भी शामिल होने की अपील की। एसपी श्री रजनेश सिंह ने भी राज्य स्थापना दिवस की सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। रिवर व्यू में दीपों से राज्य स्थापना दिवस की आकृति बनाई गई। सार्वजनिक चौक चौराहों के साथ घर घर में दीप जलाकर दीपावली की तरह राज्य निर्माण उत्सव मनाया गया। कलेक्टर ने इस पूरे आयोजन के लिए नगर निगम, एनएसएस, और शहर के नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में एसडीएम श्री पीयूष तिवारी, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी श्री ओम पांडे, अटल बिहारी वाजपेई विश्विद्यालय के एनएसएस प्रभारी श्री मनोज सिन्हा, स्वयंसेवक, सहित शहर के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।
*कलेक्ट्रेट और ऐतिहासिक टाऊन हॉल में आकर्षक रोशनी**
जिला कार्यालय और ऐतिहासिक टाऊन हॉल में आकर्षक रोशनी की गई है। यह रोशनी हमेशा रहेगी। रंग बिरंगे लाइटों से कलेक्ट्रेट और टाऊन हॉल जगमगा रहा है। शाम के समय आकर्षक रोशनी देखी जा सकती है। जिला पंचायत भवन में भी दीप जलाकर राज्य निर्माण दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, सीईओ आरपी चौहान सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। - रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा को शुभकामनाओं के लिए आभार जताया है। उन्होंने लिखा है, आदरणीय केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी आपकी शुभकामनाओं के लिए सहृदय आभार! आपका मार्गदर्शन हमें नित जनसेवा और प्रदेश के विकास के लिए प्रेरित करता है। डबल इंजन सरकार के साझा प्रयासों से छत्तीसगढ़ को संवारने का काम तेजी से जारी है। जय भारत, जय छत्तीसगढ़
- रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गृहमंत्री श्री अमित शाह को शुभकामनाओं के लिए आभार जताया है। साय ने लिखा है, यशस्वी गृह मंत्री श्री अमित शाह जी आपकी शुभकामनाओं के लिए आपका सहृदय आभार! आपके कुशल मार्गदर्शन में बस्तर अब खुशहाली के रास्ते पर अग्रसर है। छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में हमारी सरकार पूरी तन्मयता से समर्पित है। जय भारत, जय छत्तीसगढ़
- रायपुर । ग्रामीण व्यवस्था के तहत मनाही व समझाईश के बाद भी अवैध शराब बिक्री व जुआ में लिप्त विध्नसंतोषी तत्वों के बाज न आने व ग्राम में व्याप्त हो रहे अशांति तथा पंचायत पर इन्हें पनाह देने के कथित आरोप से आक्रोशित पंचायत ने मंदिर हसौद थाना प्रभारी सचिन सिंह को ज्ञापन सौंप हर हाल में इस पर स्थायी रोक लगाने व पकड़े जाने वाले असामाजिक तत्वों के पैरवी करने वालों के दबाव में न आ ऐसे पैरवीकारो के नाम सार्वजनिक करने की मांग की है ताकि ग्रामवासी इनके हिमायतियों को पहचान सके ।इधर ज्ञापन मिलने के बाद सक्रिय हुये अमला ने पूर्व से पुलिसिया रिकार्डधारी एक कोचिया के यहां दबिश दी जो भनक लगते ही फरार हो गया ।ज्ञातव्य हो कि आसपास के ग्राम कुंडा , टेकारी , तोड़गांव आदि में ग्रामीण व्यवस्था व पुलिस प्रशासन के सहयोग से अवैध शराब बिक्री पर काफी हद तक अंकुश लग चुका है व एक और नजदीकी ग्राम कुटेसर की पंचायत ग्रामीणों व थाना अमला के सहयोग से इस पर रोक लगाने प्रयासरत है व यहां अब 6-7 कोचियों में से मात्र 1-2 द्वारा शराब बेचने की शिकायत है । इधर ग्राम बड़गांव में भी दीपावली में कथित परम्परा के नाम पर तो दूर साल भर जुआ होने व एक- दूसरे के देखा-देखी 7- 8 शराब कोचियों के सक्रिय होने की जानकारी ग्रामीण देते हैं । बीते दिनों सरपंच श्रीमती रामबती यादव , उसके प्रतिनिधि गजेन्द्र यादव व पूर्व में आरंग जनपद पंचायत के अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य रह चुके सरपंच पति मुरारी यादव से इस संबंध में शराब विरोधी मुहिम में सक्रिय किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा की चर्चा हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार इसकी भनक लगने के साथ - साथ त्यौहार को देखते हुये पुलिसिया पकड़ के भय से एक को छोड़ शेष कोचियों ने फिलहाल अवैध शराब बिक्री बंद कर रखा है पर पूर्व में पूर्ववर्ती थाना प्रभारी के कार्यकाल में एस पी से शिकायत के बाद आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2 ) के आरोप में पकड़ाये कोचिया ने अवैध शराब बिक्री जारी रखा था । इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस दल बड़गांव पहुंचा जिससे जुआरियों में हड़कंप मच गया व वे भाग निकले तथा भनक लगते ही कोचिया फरार हो गया । थाना प्रभारी श्री सिंह ने पर्व के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाये रखने क्षेत्र के ग्रामों में पुलिसिया गश्त व दबिश लगातार जारी रहने की जानकारी देते हुये असामाजिक गतिविधियों में लिप्त तत्वों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया है ।
- रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को शुभकामनाओं के लिए आभार जताया है। सीएम साय ने कहा, 3 करोड़ छत्तीसगढ़ वासियों के संवैधानिक अभिभावक के रूप में आपका स्नेह और आशीर्वाद निरंतर प्रदेशवासियों को प्राप्त हो रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य को संवारने की दिशा में हमारी सरकार तेजी से अग्रसर है। जय छत्तीसगढ़!
-
भिलाई तेलुगु समाज के बैनर तले स्थापना दिवस समारोह आयोजित
टी सहदेव
भिलाई नगर। आंध्रप्रदेश स्थापना दिवस पर भिलाई तेलुगु समाज के बैनर तले अमरजीवी के नाम से विख्यात क्रांतिकारी पोट्टी श्रीरामुलु की स्मृति में शुक्रवार को कैम्प-1 के श्रीरामुलु चौक में समारोह आयोजित किया गया। तेलुगु समाज ने आंध्रप्रदेश स्थापना दिवस के साथ-साथ पृथक छत्तीसगढ़ के 24 वर्ष पूर्ण होने का भी जश्न मनाया। इस चौक पर 23 साल पहले राज्य के तत्कालीन राज्यमंत्री बदरुद्दीन कुरैशी के सहयोग से आंध्रप्रदेश के प्रणेता श्रीरामुलु की प्रतिमा स्थापित की गई थी। तबसे हर साल 1 नवंबर को यहां स्थापना दिवस समारोह मनाया जाता है।
इस अवसर पर अध्यक्ष बी जोगाराव ने अलग राज्य को लेकर उनके द्वारा किए गए संघर्ष को याद करते हुए कहा कि आंध्रप्रदेश पहले मद्रास राज्य का हिस्सा था। मद्रास राज्य से पृथक आंध्रप्रदेश की मांग को लेकर पोट्टी श्रीरामुलु ने आमरण अनशन किया था। अनशन के 58 वें दिन उनकी मृत्यु हो गई। अलग राज्य की मांग को लेकर दी गई उनकी प्राणाहुति से राष्ट्रव्यापी आक्रोश इतना भड़का कि तीन दिनों बाद ही पृथक आंध्रप्रदेश का गठन कर दिया गया। इस तरह भाषा के आधार पर 01 नवंबर 1956 को आंध्रप्रदेश भारत का पहला राज्य बना, जिसका श्रेय श्रीरामुलु को जाता है।
समारोह की शुरुआत श्रीरामुलु की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इस मौके पर महासचिव बी तुलसीराव, पूर्व पार्षद जे कोर्माराव, विधायक प्रतिनिधि डी कामराजू रेड्डी एवं टी डिल्लीराव, मीडिया प्रभारी टी सहदेव तथा छग तेलुगु महासंघ के संयोजक एल रुद्रमूर्ति ने अलग राज्य और दलितों के उत्थान को लेकर महान क्रांतिकारी नेता श्रीरामुलु द्वारा चलाए गए देशव्यापी अभियान का जिक्र किया। समारोह का संचालन संयोजक एम बाबूराव ने किया, जबकि महासचिव वाई भास्कर राव ने आभार जताया। समारोह में टी लोकनाथ, पी मुरहरी, एसटी नारायण, के राजेंद्र, एमके राव, के यर्रन्ना, टी गुन्नाराव, एल चैतन्या, जी ईश्वर राव, के वेंकटराव, टी वेंकट रेड्डी, ई तुलसीदास समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
-
-
दुर्ग/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 01 नवम्बर को प्रदेश के साथ जिला मुख्यालय में भी उत्सव के रूप में मनाया जायेगा। राज्य निर्माण के दिवस को उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाने के लिए राज्य के जिला मुख्यालयों एवं प्रमुख नगरों में दीप प्रज्जवलन किया जायेगा। दुर्ग जिले में भी उत्साह के साथ राज्य स्थापना दिवस मनाया जायेगा। इसी तारतम्य में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिलेवासियों से राज्य स्थापना दिवस के दिन अपने घरों में दीप प्रज्जवलन करने की अपील की है। उन्होंने अपने घरों में दीप जलाकर राज्य निर्माण की खुशी और उमंग को अपने आस-पास के लोगों में साझा करने की भी अपील की है। ज्ञात हो कि 01 नवम्बर 2000 को छत्तीसगढ़ नये राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। नये राज्य बनने के पश्चात प्रदेश की प्रगति और उन्नति में बढ़ोतरी हुई तथा लोगों को विकास का बेहतर अवसर प्राप्त हुआ। इस दिन को याद करने के लिए प्रतिवर्ष 01 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। कलेक्टर सुश्री चौधरी द्वारा आज 01 नवम्बर को अपने घरों में दीप जलाकर राज्य बनने की खुशियां बांटने की अपील आमजनों से की गई है।
- रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 01 नवंबर को अमर शहीद संत कंवर राम साहिब जी के शहादत दिवस पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सन्त कंवर राम जी ने भक्ति के माध्यम से सत्य, अहिंसा, साम्प्रदायिक सौहार्द, मानवीय प्रेम, समता और नैतिक आचरण का संदेश लोगों पहुंचाया। मानव सेवा ही उनका मुख्य ध्येय था। सेवा के क्षेत्र में संत कंवर राम साहिब का नाम सर्वाेच्च स्थान पर आता है।उन्होंने दिव्यागों, रोगियों,एवं कुष्ठ-रोगियों की सेवा स्वयं अपने हाथों से की। उनके परोपकारी एवं आध्यात्मिक जीवन ने मानव के संस्कारो में कल्याण, सर्व धर्म समभाव, परोपकार एवं मानव आदर्शों को नई दिशा प्रदान की है।
- रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के बगिया सीएम कार्यालय में देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री स्वर्गीय सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने देश के लिए लौह पुरुष सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि सरदार पटेल अपनी देशभक्ति, दृढ़ इच्छाशक्ति और साहस के लिए जाने जाते थे। देश के स्वतंत्रता संग्राम में उनकी अग्रणी भूमिका थी। इस मौके पर विधायक श्रीमती गोमती साय भी मौजूद रहीं।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम और स्वतंत्र भारत के नवनिर्माण में सरदार पटेल जी की अविस्मरणीय भूमिका को देखते हुए उनकी स्मृति और सम्मान में प्रत्येक वर्ष उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय एकता किसी भी देश की शक्ति और विकास का मूल स्तंभ होती है। भारत विविधताओं का देश है, जहां हर क्षेत्र की अपनी भाषा, संस्कृति और परंपरा है। उन्होंने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि एकजुट होकर अपने प्रदेश और देश की प्रगति में अपना योगदान दें।
- भिलाई । नगर निगम भिलाई में शासन से प्राप्त मार्गदर्शन के अनुसार आयुक्त बजरंग दुबे के प्रयास से नगर निगम भिलाई में दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर लगभग 12 करोड़ 22 लख रुपए का भुगतान विभिन्न एजेंटीयों के माध्यम से किया गया। जो भी नगर निगम भिलाई में उपलब्ध संसाधन था उससे यह प्रयास हुआ की सभी वर्ग के लोगों को कुछ न कुछ भुगतान हो जिससे से निगम पर निर्भर सभी लोग त्यौहार अच्छे से मना सके। प्रमुख रूप से जो भुगतान हुआ वह इस प्रकार है।निगम में कार्यरत नियमित अधिकारी/कर्मचारी, एजेंसी के माध्यम से कार्यरत अस्थाई श्रमिकों, कम्प्यूटर आपरेटरों एवं स्वच्छता दीदियों/सफाई कामगारों को लगभग 6 करोड़2. जोन कार्यालयों को पार्षद निधि/विधायक निधि/सांसद निधि/मूलभूत सुविधा/पेयजल व्यवस्था/खनिज न्यास मद/स्कूल जतन योजना मद की राशि लगभग रू. 2 करोड़ 41 लाख3. पेयजल व्यवस्था मद से राशि लगभग रू. 77 लाख4. 14 वां वित्त से राशि लगभग रू. 44 लाख5. 15 वां वित्त से राशि लगभग रू. 20 लाख6. 121 बीएलसी हितग्राहियों के खातें में राशि लगभग रू. 53 लाख7. प्रधान मंत्री आवास योजनना (।भ्च्) राशि लगभग रू. 1 करोड़ 9 लाख8. ठेकेदारों के जमा अमानत राशि लगभग रू. 42 लाख9. सेवानिवृत्ति/मृत्यु के अवकाश नगदीकरण राशि लगभग रू. 36 लाखइस प्रकार कुल लगभग 12 करोड़ 22 लाख ।
- धमतरी, जिले में दो सगी बहनों समेत तीन लड़कियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सिहावा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेलर गांव में तालाब में डूबने से यामिनी यादव (18), उनकी बहन पायल यादव (14) और कोर्राम (14) की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि गांव की तीनों लड़कियां सुबह नहाने के लिए तालाब गईं थीं। इस दौरान एक लड़की जब गहराई में डूबने लगी तब उसे बचाने के लिए दो अन्य भी वहां गईं और वह भी डूब गईं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीणों को जब घटना की जानकारी मिली तब उन्होंने तीनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच की जा रही है।
- रायपुर / रायपुर कमिश्नर श्री महादेव कावरे ने बड़ी कार्यवाही करते हुए गरियाबंद विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री आर.पी. दास को निलंबित कर दिया है। विकासखंड एवं शिक्षा अधिकारी के गरिमाविहीन व्यवहार एवं विलंबकारी कार्यनिति और अपने पद का सहजता से कार्य नही करने के कारण लगातार शिकायतें गरियाबंद कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल के पास आ रही थी। जिसकी जांच पुष्टि करने पर श्री आर. पी. दास विकासखंड एवं शिक्षा अधिकारी (प्राचार्य) के गरिमाविहीन व्यहार एवं विलंबकारी कार्य में दोष सिध्द होने के कारण जिला कलेक्टर गरियाबंद के प्रतिवेदन के आधार पर श्री आर.पी. दास विकासखंड शिक्षा अधिकारी गरियाबंद (मूल पद प्राचार्य) को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। निलंबन अवधि में मुख्यालय एवं कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी छूरा नियत किया जाता है कि श्री दास को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री स्वर्गीय सरदार वल्लभ भाई पटेल की 31 अक्टूबर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने देश के लिए सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा है कि सरदार वल्लभ भाई पटेल अपनी देशभक्ति, दृढ़ इच्छाशक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और साहस के लिए जाने जाते हैं। देश के स्वतंत्रता संग्राम में उनकी अग्रणी भूमिका थी। उनको भारत का लौह पुरुष भी कहा जाता है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम और स्वतंत्र भारत के नवनिर्माण में सरदार पटेल जी की अविस्मरणीय भूमिका को देखते हुए उनकी स्मृति और सम्मान में प्रत्येक वर्ष उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय एकता किसी भी देश की शक्ति और विकास का मूल स्तंभ होती है। भारत विविधताओं का देश है, जहां हर क्षेत्र की अपनी भाषा, संस्कृति और परंपरा है। उन्होंने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि एकजुट होकर अपने प्रदेश और देश की प्रगति में अपना योगदान दें।
- -विभाग ने 47 अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी किएरायपुर । . राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग में अभियंताओं की दीपावली की खुशियां दुगुनी हो गई है। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने मंत्रालय से 47 अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा 41 उप अभियंताओं को सहायक अभियंता और चार मानचित्रकारों को सहायक अभियंता के पद पर पदोन्नत किया गया है। विभाग ने आज दो अभियंताओं को 29 मई 2020 से भूतलक्षी प्रभाव से मुख्य अभियंता के पद पर पदोन्नति के भी आदेश जारी किए हैं। इन पदोन्नत अधिकारियों की पदस्थापना बाद में की जाएगी।लोक निर्माण विभाग द्वारा पिछले कई वर्षों से अभियंताओं की लंबित पदोन्नति के आदेश चालू अक्टूबर माह में जारी किए गए हैं। हाल ही में 14 अक्टूबर को 51 अधिकारियों को भी पदोन्नत किया गया था। इनमें तीन कार्यपालन अभियंताओं को अधीक्षण अभियंता तथा 48 सहायक अभियंताओं को कार्यपालन अभियंता के रूप में पदोन्नति दी गई थी। इस प्रकार चालू अक्टूबर माह में कुल 98 अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ दिया गया है। सभी पदोन्नत अधिकारियों ने इस दीपावली नई खुशियां देने के लिए उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया है।
- -जन आकाक्षांओं के अनुरूप 7 करोड़ 37 लाख 60 हजार रूपए की लागत से 44 विकास कार्यों का किया भूमिपूजनरायपुर / उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज दीपावली के शुभ अवसर पर जन आकाक्षांओं के अनुरूप 7 करोड़ 37 लाख 60 हजार रूपए की लागत से 44 विकास मूलक कार्यों की सौगात दी। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने पिपरिया नगर पंचायत को 4 करोड़ 46 लाख 60 हजार रूपए की लागत से स्वीकृत 43 अलग-अलग विकास मूलक कार्यों का भूमिपूजन किया। भूमिपूजन कार्याे में सीसी रोड़, सामुदायिक भवन, बाउन्ड्रीबाल निर्माण कार्य, आरसीसी नाली निर्माण, पाथवे निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण, सौंदर्यीकरण, एलईडी स्ट्रीट लाईट, मंच निर्माण सहित विभिन्न निर्माण कार्य शामिल है। इसके साथ ही 2 करोड़ 91 लाख रूपए की लागत से भेलवाभांवर मार्ग का भूमिपूजन किया।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि ये सभी निर्माण कार्य पिपरिया क्षेत्र के नागरिकों की सुविधा और क्षेत्र के समग्र विकास को बढ़ावा देंगे। उन्होंने बताया कि यह परियोजनाएं नगर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगी और नागरिकों के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने में सहायक होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का प्राथमिक उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के साथ नगर का समुचित विकास करना है और जनता की जरूरतों के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराना है। पिपरिया नगर पंचायत के ये विकास कार्य क्षेत्रवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगे।उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में और भी नई परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हर नागरिक तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है। पिपरिया में शुरू किए जा रहे ये कार्य यहां की जनता के जीवन स्तर को सुधारने में मील का पत्थर साबित होंगे। इन विकास कार्यों से न केवल बुनियादी सुविधाओं में वृद्धि होगी बल्कि क्षेत्र का समग्र विकास भी होगा। हमारी कोशिश है कि हर व्यक्ति को बेहतर सड़के, स्वच्छ वातावरण और आधुनिक सुविधाएं मिलें, ताकि क्षेत्र का भविष्य उज्जवल हो सके। उन्होंने कहा कि पिपरिया के विकास के लिए यह केवल शुरुआत है। हमारा लक्ष्य है कि यहां के लोगों को हर संभव सुविधा मिले और उनकी समस्याओं का समाधान हो। ये विकास कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत बुनियादी ढांचा तैयार करेंगे। हम चाहते हैं कि पिपरिया का हर नागरिक गर्व महसूस करे और इस क्षेत्र को एक नया स्वरूप मिले।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने नगर पंचायत पिपरिया में वार्ड क्रमांक 2 गोवर्धन नाविक के घर पास सामदायिक भवन व इंटर लाकिंग कार्य लागत 14.33 लाख, वार्ड क्र. 15 जोगी डबरी से नहर पार तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य लागत 6 लाख 32 हजार, जोन क्र. 01 एवं 02 पानी टंकी रिनोवेशवन व बाउण्ड्रीवॉल निर्माण कार्य 18 लाख 24 हजार, वार्ड क्र. 15 तालाब से सोसायटी व सुरेश साहू, विजय साहू के घर के पास तक आर.सी. नाली एवं सी.सी. रोड निर्माण लागत 7.65, वार्ड क्र. 15 भारत माता चौंक से मंगल भवन तक पाथवे निर्माण कार्य 18 लाख 2 हजार, वार्ड क्र. 12 सांस्कृतिक मंच के पास इंटर लाकिंग कार्य लागत 2 लाख 74 हजार, वार्ड 15 सामु स्वा. केन्द्र से गेट तक पाथवे निर्माण कार्य लागत 18 लाख 66 हजार, वार्ड क्र. 15 रामकुमार केशरी के घर पास बाउण्ड्रीवॉल निर्माण कार्य लागत 1 लाख 61 हजार, वार्ड क्र. 05 संदीप दानी घर से गनपत गुप्ता घर, गणेश चन्द्राकर घर तक सी.सी. रोड निर्माण 4 लाख 19 हजार, वार्ड क्र. 09 पानी टंकी के पास सी.सी. रोड व बाउण्ड्रीवॉल निर्माण कार्य 8 लाख 42 हजार, वार्ड क्र. 11 बलदाऊ केशरी के दुकान के पीछे सामु भवन निर्माण कार्य लागत14 लाख 43 हजार, वार्ड क्र. 04 घनश्याम केशरी के घर पास सामुदायिक भवन उन्नयन निर्माण 6 लाख 32 हजार, वार्ड क्र. 15 शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से पुष्पवाटिका उद्यान तक बाउण्ड्रीवॉल रिनोवेशन व गेट निर्माण 16 लाख 70 हजार, वार्ड क्र. 04 सामुदायिक भवन के पास मंच व सी.सी. रोड निर्माण 4 लाख 30 हजार, वार्ड क्र. 15 सामुदायिक भवन के पास मंच एवं इंटर लाकिंग कार्य 4 लाख 12 हजार, वार्ड क्र. 13 सामुदायिक भवन उन्नयन कार्य 1 लाख 29 हजार, वार्ड क्र. 15 आवास गृह से सुभाष के घर तक सी.सी. रोड निर्माण लागत 3 लाख 45 हजार, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाउण्ड्रीवॉल उन्नयन एवं सौन्दर्गीकरण कार्य लागत 19 लाख 32 हजार, सर्व समाज मांगलिक भवन से शंकर तालाब तक एल.ई.डी स्ट्रीट लाईट स्थापना (प्रकाश व्यवस्था) लागत 16 लाख 34 हजार, भारत माता चौंक से नहर पार तक एल.ई.डी स्ट्रीट लाईट स्थापना (प्रकाश व्यवस्था) लागत 16 लाख 28 हजार, वार्ड क्र. 15 शहीद स्मारक चौंक निर्माण/सौन्दयीकरण कार्य 11 लाख 48 हजार, वार्ड क्र. 15 हाट बाजार के पास भामासाह चौक सौन्दर्याकरण कार्य लागत 19 लाख 89 हजार और शास. उच्च.मा.वि. के पास छत्तीसगढ़ महतारी चौक सौन्दर्याकरण कार्य लागत 19 लाख 47 निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया।उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने इसी प्रकार वार्ड क्र. 01 मनोज वैष्णव के घर पास सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य लागत 3 लाख 54 हजार, वार्ड क 01 सुखराम साहू के घर पास मंच निर्माण कार्य लागत 4 लाख 56 हजार, वार्ड क्र. 09 फुलझर सतनामी के घर पास सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य 3 लाख 79 हजार, वार्ड क्र. 15 शिवकुमार साहू के घर से एस.एल.आर. एम. सेन्टर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य 8 लाख 73 हजार, धन्नू नाविक के घर पास सामु भवन उन्नयन व शौचालय निर्माण कार्य लागत 6 लाख 33 हजार, वार्ड 09 यात्री प्रतिक्षालय के पास रिटर्निंग वॉल व चबुतरा निर्माण कार्य लागत 8 लाख 15 हजार रूपए, वार्ड क्र. 15 सामुदायिक स्वा. केन्द्र आवास गृह के पास सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य लागत 3 लाख 79 हजार रूपए, सर्व सामाजिक मांगलिक भवन से प्रवेश द्वार तक एल.ई.डी. स्ट्रीट लाईट (प्रकाश व्यवस्था) कार्य लागत 19 लाख 62 रूपए, साक्षरता चौक से बड़े पुल तक एल.ई.डी. स्ट्रीट लाईट (प्रकाश व्यवस्था) कार्य लागत 11 लागत 61 हजार रूपए, वार्ड क्र. 15 राजेन्द्र साहू के घर पास मंच एवं इंटर लाफिंग कार्य निर्माण कार्य लागत 16 लाख 10 हजार रूपए, वार्ड 15 प्रवेश द्वार से कार्यालय नगर पंचायत भवन तक पाथवे निर्माण कार्य लागत 19 लाख 01 हजार रूपए, भारत माता बौंक से दैनिक बाजार तक बी.टी. रोड निर्माण कार्य लागत 17 लाख 48 रूपए, वार्ड क्र. 04 सामु, भवन के पास वॉल व इंटर लॉकिंग निर्माण कार्य लागत 2 लागत 17 रूपए, लक्ष्मी चौक सौन्दर्याकरण कार्य लागत 5 लाख 82 हजार रूपए, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता चौक रिनोवेशन कार्य लागत 5 लाख 02 रूपए और वार्ड क्र. 09 जैतखाम चौक निर्माण कार्य14 लाख 26 हजार रूपए का विधिवत भूमिपूजन किया। इसके साथ ही वार्ड 15 में पाईप लाईन विस्तार कार्य नलकूप खनन सहित लागत 18 लाख 81 हजार रूपए, शासकीय, सामुदायिक, सार्वजनित भवनों में रैन वाटर हार्वेटिंग निर्माण लागत 1 लाख 5 हजार रूपए, पेयजल व्यवस्था के लिए संचालित 46 नग हैंडपंपों के समीन रैन वाटर कार्य के लिए 4 लाख 60 हजार रूपए और निकाय क्षेत्रांतर्गत पेयजल व्यवस्था के लिए मिनी वाटर टैंक निर्माण व पाईप लाईन विस्तार कार्य नलकूप खान कार्य के लिए लागत 18 लाख 19 हजार रूपए का भी भमिपूजन किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री अशोक साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री विक्की अग्रवाल, सहित जनप्रतिनिधि एम, पार्षदगण उपस्थित थे।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा है कि दीपावली के दिन भगवान राम लंका पर विजय प्राप्त करके वापस अयोध्या आए थे। उनके आने की खुशी और स्वागत में दीप जलाए जाते हैं। इस साल की दीवाली बहुत खास है, क्योंकि लगभग 500 साल बाद भगवान श्रीराम अयोध्या में अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं ।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दीपावली पर्व सबके लिए मंगलमय हो। विकास की रोशनी गांव गांव तक पहुंचे, लोगों में परस्पर स्नेह की जड़ें और गहरी तथा मजबूत हों तथा मां लक्ष्मी की कृपा से छत्तीसगढ़ प्रदेश धनधान्य और सुखसम्पदा से परिपूर्ण रहे।
- -भेलवाभांवर मार्ग के भूमिपूजन के साथ ही ग्रामीणों की बरसों पुरानी मांग हुई पूरी-2.91 करोड़ की लागत से भेलवाभांवर मार्ग का किया भूमिपूजनरायपुर । उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम बारदी में 2 करोड़ 91 लाख 55 हजार रुपये की लागत से 1.3 किमी लंबी भेलवाभांवर मार्ग का भूमिपूजन किया। सड़क मार्ग निर्माण की यह पहल जिले के विकास को गति देने के लिए महत्वपूर्ण है, जिससे स्थानीय बुनियादी ढांचे में सुधार होगा और क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा को ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए आग्रह किया था, जिसे उन्होंने तत्परता से स्वीकार कर स्वीकृति दी। जिसके बाद आज इसका भूमि पूजन किया गया।उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने भूमिपूजन कार्यक्रम में कहा कि विकास के लिए मजबूत बुनियादी ढांचा आवश्यक है और यह परियोजना स्थानीय समुदाय की जरूरतों को पूरा करेगी। उन्होंने बताया कि सरकार गांवों में बेहतर सड़कें और सुविधाएं प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने ग्रामीणों से सहयोग की अपील की और विश्वास दिलाया कि सभी कार्य समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरे होंगे। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार ग्रामीण विकास के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा की सभी विकास कार्य समय पर पूर्ण किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में समग्र प्रगति संभव हो सके। ग्रामीणों ने कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से न केवल आवागमन में सुविधा होगी, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। गांवों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है, ताकि हर व्यक्ति को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि विकास कार्यों को समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने आगे कहा कि हम चाहते हैं कि हर क्षेत्र, चाहे वह शहरी हो या ग्रामीण, विकास की मुख्यधारा से जुड़े। आपके सहयोग से ही यह संभव हो सकेगा, इसलिए सभी ग्रामीणों से अपील है कि वे इन कार्यों में अपना सहयोग दें। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री अशोक साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल, श्री कमलकांत नाविक सहित सरपंच, पंच, जनप्रतिनिधि ग्रामीण उपस्थित थे।’ग्रामीणों की वर्षाे पुरानी मांग हुई पूरी’उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा भेलवाभांवर मार्ग के भूमिपूजन के साथ ही ग्रामीणों की बरसों पुरानी मांग पूरी हो गई। लंबे समय से इस मार्ग की आवश्यकता महसूस की जा रही थी और ग्रामीणों ने इसके निर्माण के लिए उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा से अनुरोध किया था। इस सड़क के निर्माण से न केवल आवागमन में सुधार होगा, बल्कि इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का आभार व्यक्त किया। ग्रामीण श्री गणेश साहू, श्री ठाकुरराम, श्री परसराम, श्री विष्णु, श्री निहोरा साहू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि यह सड़क उनकी बरसों पुरानी मांग थी, जिसे अब उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के निर्माण से गांव के विकास को नई दिशा मिलेगी और लोगों के आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने उपमुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी तत्परता और संवेदनशीलता के कारण आज यह मांग साकार हो पाई है।
- -विधिवत् पूजा-अर्चना कर दोनों हितग्राहियों को कराया गया गृह प्रवेशबालोद । कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने मंगलवार 30 अक्टूबर को जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम सिकोसा में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राही दृष्टिबाधित श्रीमती कमला बाई और दौलत राम के नवनिर्मित आवास में दीया जलाकर दीपोत्सव के पावन पर्व की अभिनव शुरुआत की। इस दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रवाल एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे एवं अधिकारियों ने गृह प्रवेश के रस्म के अंतर्गत विधिवत् पूजा-अर्चना कर श्रीमती कमला बाई एवं दौलत राम को गृह प्रवेश कराया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने श्रीमती कमला बाई एवं दौलत राम को उनके नवनिर्मित आवास की चाबी, प्रमाणपत्र, मिठाई एवं उपहार प्रदान कर नवनिर्मित आवास में प्रवेश के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अपने नवनिर्मित आवास में गृह प्रवेश के अवसर पर जिला प्रशासन के मुखिया कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल एवं अन्य आला अधिकारियों को अपने बीच पाकर दोनों हितग्राही बहुत ही अभिभूत नजर आ रहे थे। इन दोनों हितग्राहियों के अलावा मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के आज से कुछ समय पहले तक अपने सुरक्षित आशियाने के लिए तरस रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के गरीब हितग्राहियों के घरों में पहुँचकर दीपों के पावन पर्व दीपावली पर्व की आगाज करने की कलेक्टर श्री चन्द्रवाल के इस अभिनव प्रयास की भूरी-भूरी सराहना की।उल्लेखनीय है कि आज से कुछ दिन पहले तक प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभान्वित हितग्राही दृष्टिबाधित श्रीमती कमला बाई के पास रहने के लिए सुरक्षित मकान का सर्वथा अभाव था। श्रीमती कमला बाई ने बताया कि वे अपने नवनिर्मित प्रधानमंत्री आवास के बगल में स्थित खपरैल के जीर्णशिर्ण मकान में रह रहीं थी। जिसके कारण उसे बहुत सारे परेशानियों का सामना करना पड़ता था। खासकर के बारिश के दिनों में इस खपरैल वाले मकान में पानी भी टपकता था। जिसके कारण कीड़े-मकोडे़ का भी भय बना रहता था। श्रीमती कमला बाई ने कहा कि लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के संवेदनशील एवं जनहितैषी योजना के फलस्वरूप आज उसे अपने लिए सुरक्षित पक्का आशियाने का निर्माण करने का बहुप्रतिक्षित सपना का साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज मेरे नवनिर्मित आवास के गृह प्रवेश के अवसर पर जिला प्रशासन के मुखिया को अपने बीच पाकर मेरी खुशी दुगुना हो गया है। श्रीमती कमला बाई ने उनके जैसे समाज के अनेक गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के वास्तविक जरूरतांे को समझते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना का सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके प्रति विनम्र आभार व्यक्त किया है।इसी तरह कलेक्टर श्री चन्द्रवाल एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे की उपस्थित में आज प्रधानमंत्री आवास योजना के अपने नवनिर्मित घर में गृह प्रवेश करने वाले एक और हितग्राही दौलत राम बहुत ही प्रसन्नचित नजर आ रहे थे। उन्होंने कहा कि आज धनतेरस के पावन पर्व एवं गृह प्रवेश के शुभ अवसर पर कलेक्टर एवं जिला प्रशासन के आला अधिकारियों को अपने बीच पाकर मैं बहुत ही प्रसन्नता एवं गर्व का अनुभव कर रहा हूँ। उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर हमारे बीच उपस्थित होकर कलेक्टर श्री चन्द्रवाल एवं अधिकारियों ने मुझे एवं मेरे परिवार को अपनत्व का अहसास कराया है। दौलत राम ने बताया कि वे एक रोजी-मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले गरीब किसान परिवार से संबंध रखते हैं। उन्होंने बताया कि आज से कुछ दिन पहले तक इस नवनिर्मित प्रधानमंत्री आवास के समीप मिट्टी से बने अपने पैतृक निवास में निवास कर रहे थे। जहाँ निवास करने में उन्हें एवं उनके परिवार को बहुत से परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उनके मन में अपने लिए पक्का मकान बनाने का सपना तो था लेकिन घर की माली हालत अत्यंत खराब हो जाने की वजह से वह अपने सपने को मूर्त रूप नही दे पा रहा था। लेकिन आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के फलस्वरूप आज प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के फलस्वरूप अपने एवं अपने परिवार के लिए पक्केे आवास निर्माण का सपना साकार हो रहा है। उन्होेंने कहा कि आज मेरे एवं मेरे परिवार के लिए पक्के आवास का निर्माण होना वास्तव में किसी बड़े सपने के साकार होने से कम नहीं है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को बारंबार धन्यवाद देते हुए हृदय से आभार व्यक्त किया है। इन दोनों हितग्राहियों ने बताया कि वर्तमान में उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्के आवास मिलने के अलावा उन्हें एवं उनके परिवार को महतारी वंदन योजना, सामाजिक पेंशन, खाद्यान योजना आदि का लाभ समुचित रूप से मिल रहा है। इस मौके पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी निखत सुल्ताना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के जिला समन्वयक सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
- - 4 नवम्बर तक दावा-आपत्ति आमंत्रितबिलासपुर / जिले में तीन नये ग्राम पंचायतों के गठन से पांच ग्राम पंचायतों के वार्डों (निर्वाचन क्षेत्र) में बदलाव आया है। जिसका प्रारंभिक प्रकाशन जिला कलेक्टर द्वारा 28 अक्टूबर को कर दिया गया है। वार्डों के प्रारंभिक प्रकाशन पर संबंधित अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालय में 4 नवम्बर 2024 तक दावा आपत्ति आमंत्रित किए गए हैं। उप संचालक पंचायत ने बताया कि तखतपुर जनपद में विचारपुर एवं जोगीपुर तथा कोटा में बछालीखुर्द नये ग्राम पंचायत के रूप में गठित किये गये हैं। इसके कारण ढनढन, विचारपुर, डोमनपुर, जोगीपुर, सावंतपुर, भैंसाझार एवं बछालीखुर्द गांव के वार्ड निर्धारण में परिवर्तन हुआ है। इन ग्रामों के निवासी अपने संबंधित एसडीओ राजस्व कार्यालय में उक्त तिथि तक दावा-आपत्ति लिखित में दर्ज करा सकते हैं।
- -उप मुख्यमंत्री अरूण साव होंगे मुख्य अतिथि-स्थापना दिवस पर कलेक्टर ने की घरों में दीप जलाने की अपीलबिलासपुर /राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में 5 नवंबर को एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन पुलिस परेड ग्राउंड में किया जाएगा। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरूण साव बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। पुलिस परेड ग्राउंड में 40 विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं और विकास कार्यों की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का स्टॉल लगाया जाएगा। प्रदर्शनी में शासन की कल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जाएगा। स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी। कलेक्टर ने सभी विभागों को 1 नवंबर से 6 नवंबर तक शासकीय भवनों में रोशनी किये जाने के निर्देश दिए हैं।कलेक्टर ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे 1 नवंबर को अपने-अपने घरों में दीप प्रज्जवलित कर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाएं।
- दुर्ग, / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों में आज राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय दुर्ग के सभाकक्ष में पूर्वान्ह 11 बजे अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री अरविंद एक्का ने विभागीय अधिकारी/कर्मचारियों को भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई। शपथ में कहा गया है कि मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूँ "मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूँ जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यो द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूँ।" इसी प्रकार जिला मुख्यालय के सभी कार्यालयों में भी अधिकारी/कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली।
-
रायपुर /रायपुर नगर (दक्षिण) उप निर्वाचन-2024 अंतर्गत आज तीन ने अपना नामाकंन वापस ले लिया है। नाम वापस लेने वालों में महेन्द्र कुमार बाघ, रवि भोई व जुगराज जगत शामिल है। उल्लेखनीय है कि रायपुर नगर (दक्षिण) उपनिर्वाचन 2024 के लिए उम्मीदवार 25 अक्टूबर 2024 तक अपना नामांकन दाखिल करने का समय निर्धारित था। वहीं उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपना नामाकंन वापस ले ले सकते थे।
- - 10,11,12 नवंबर को कर्मचारियों को मिलेगी मतदाता सुविधारायपुर / रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव 2024 के परिप्र्रेक्ष्य में टाउनहाल कलेक्टर परिसर में मतदाता सुविधा केन्द्र बनाया गया है। इसमें निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारी कर्मचारियों को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कराये जाने की सुविधा रहेगी। यह 10,11,12 नवंबर को संचालित रहेगा जिसका समय प्रातः 10 से शाम 5 बजे रहेगा। इसके प्रभारी अधिकारी श्री ए. ओ. लॉरी, श्री रामनारायण वर्मा, श्री अजय कुमार लहरी होंगे।
















.jpg)





.jpg)


.jpg)

