- Home
- छत्तीसगढ़
- राजनांदगांव। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र राजनांदगांव में 13 फरवरी को सुबह 10.30 बजे से दोपहर तीन बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। प्लेसमेंट कैंप में टेक्नोटास्क बिजनेस साल्यूशन प्रायवेट लिमिटेड टेड़ेसरा जिला राजनांदगांव द्वारा पुरूष अभ्यर्थियों के लिए कस्टमर सपोर्ट एसोसिएट के 200 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता बारहवीं उत्तीर्ण एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रोग्रामिंग में मान्यता प्राप्त संस्था से एक वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साईज फोटो व रोजगार पंजीयन कार्ड के साथ शामिल हो सकते है।
-
रायपुर/ रायपुर प्रेस क्लब कार्यालय प्रभारी शिव दत्ता (राकेश) की माता श्रीमती मोनी दत्ता (56 वर्ष) का आज निधन हो गया है। वे शिव दत्ता (राकेश), सुनंदा सरकार, सोमा दत्ता की मां, विवेक बर्धन (पूर्व एल्डरमैन), शिवा बर्धन, गोविंद बर्धन, कृष्णा बर्धन, अल्का शाहा(हरिभूमि), डॉली गोगिया की बड़ी बहन एवं माधव शाहा(राजभवन), वरिष्ठ पत्रकार कमलेश गोगिया की डेढ़सास थी।
-

रायपुर। छत्तीसगढ़ कायस्थ समाज की पहली आमसभा की बैठक शनिवार को वृंदावन हाल में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी कायस्थजनों ने छत्तीसगढ़ कायस्थ समाज के गठन की प्रशंसा करते हुए समाज की एकता पर बल दिया ।
बैठक में सर्वसम्मति से श्री प्रमोद खरे जी को अध्यक्ष, श्री प्रदीप वर्मा को सचिव ,श्री पवनकिशोर वर्मा को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।कार्यक्रम को पत्रकार श्री विजय श्रीवास्तव, विट्ठल श्रीवास्तव,दिलीप वर्मा ,रज्जन श्रीवास्तव,अशोक श्रीवास्तव, अमित वर्मा,राहुल श्रीवास्तव, श्रीमती उषा रज्जन श्रीवास्तव, छाया खरे,अमृता श्रीवास्तव,सुषमा श्रीवास्तव श्रेयांश गुमास्ता,अभिषेक सक्सेना एवम सारिका वर्मा ने संबोधित किया।बैठक में बड़ी संख्या में कायस्थ जन उपस्थित रहे। - रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को आरपीएफ के एक जवान की उसकी ही सर्विस राइफल से हुए मिस फायर की वजह से जान चली गई। वहीं एक अन्य यात्री घायल हो गया है।बिलासपुर रेल मंडल के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब छह बजे हुई जब एक उपनिरीक्षक की अगुवाई में आरपीएसएफ का एक दल ड्यूटी के बाद सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से उतर रहा था। उन्होंने बताया कि जब कांस्टेबल दिनेश चंद्रा ट्रेन की एस-2 बोगी से उतर रहा था तो उसके सरकारी हथियार से दुर्घटनावश गोली चल गयी और एक गोली उसके सीने में लगी। ऊपर की सीट पर सो रहे मोहम्मद दानिश नामक यात्री को भी पेट में चोटें आयीं। उन्होंने बताया कि दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां कांस्टेबल की मौत हो गयी।अधिकारी ने बताया कि मृतक जवान राजस्थान का रहने वाला था। मामले की जांच की जा रही है।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शनिवार को अपने गृहग्राम बगिया में स्व-समूह की महिलाओं से मुलाकात कर उनकी गतिविधियों की जानकारी ली और महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की तारीफ की।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्व-सहायता समूहों में महिलाओं को अधिक से अधिक जोड़े ताकि महिलाओं को रोजगार मिल सके और वे आर्थिक रूप से स्वावलंबी हो सके। उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को मार्केट उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन की पहल जशपुर ब्राण्ड के नाम से बिक्री के लिए पहल की जा रही है। इसके लिए एक अलग से वेबसाईट भी बनायी गई है, ताकि इन उत्पादों की बिक्री के लिए आसानी से मार्केट उपलब्ध हो सके।स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि समूहों द्वारा महुआ, कोदो, चावल, हर्रा, टाऊ कटहल इमली चाय, माउथ फ्रेशनर आदि बनाने का काम किया जा रहा है। अनीश्वरी भगत ने उनके समूह द्वारा महुआ से लड्डू बनाया जा रहा है। कस्तूरी ठाकुर ने आन लाइन पर्चेसिंग काम करती हैं।
-
रायपुर. तेज गेंदबाज आशीष चौहान और रवि किरण की शानदार गेंदबाजी से छत्तीसगढ़ ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी मैच में शनिवार को यहां मुंबई को पहली पारी में बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया। चौहान ने 105 रन देकर 6 और किरण ने 53 रन देकर तीन विकेट लिए। मुंबई ने सुबह अपनी पहली पारी चार विकेट पर 310 रन से आगे बढ़ाई लेकिन उसके बाकी बचे छह विकेट 16 ओवर के अंदर ही गिर गए। मुंबई इस तरह से अपनी पहली पारी में 351 रन ही बना पाया। छत्तीसगढ़ में इसके जवाब में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 180 रन बनाए थे और वह मुंबई से अभी 171 रन पीछे है। छत्तीसगढ़ की तरफ से शशांक चंद्राकर ने 56 रन बनाए। उन्होंने ऋषभ तिवारी (25) के साथ पहले विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी की। संजीत देसाई ने 41 रन का योगदान दिया जबकि अमनदीप खरे 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। उधर गुवाहाटी में परवेज मुशर्रफ के 89, अभिषेक ठाकुरी के 112 और मृण्मय दत्ता के 54 गेंदों में 72 रन की मदद से असम ने बिहार के खिलाफ पहली पारी में 405 रन बनाए। बिहार की तरफ से सकीबुल गनी ने 91 रन देकर चार विकेट लिए। बिहार ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में पांच विकेट पर 134 रन बनाए थे और वह अभी असम से 271 रन पीछे है। थुंबा में अनुभवी ऑलराउंडर जलज सक्सेना की शानदार गेंदबाजी की मदद से केरल ने बंगाल के खिलाफ अपना पलड़ा भारी कर दिया। केरल के 363 रन के जवाब में बंगाल ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में आठ विकेट पर 172 रन बनाए हैं और वह 191 रन से पीछे है। सक्सेना ने अभी तक 67 रन देकर सात विकेट लिए हैं। बंगाल की तरफ से अभिमन्यु ईश्वरन 74 रन बनाए लेकिन उसके बाकी बल्लेबाज नहीं चल सके।
ग्रुप बी में ही विजयनगरम में खेले जा रहे मैच में आंध्र ने केवी शशिकांत की शानदार गेंदबाजी की मदद से उत्तर प्रदेश के खिलाफ पहली पारी में बढ़त हासिल की। आंध्र के 261 रन के जवाब में उत्तर प्रदेश की टीम 198 रन पर आउट हो गई। इस तरह से आंध्र ने पहली पारी में 82 रन की बढ़त हासिल की। उत्तर प्रदेश की तरफ से आर्यन जुयाल ने सर्वाधिक 60 रन बनाए। आंध्र के लिए शशिकांत ने 54 रन देकर पांच और नीतीश कुमार रेड्डी ने 46 रन देकर दो विकेट लिए। - रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि जशपुर सिकलसेल मुक्त जिला बनेगा। शनिवार को उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी को इस रोग से बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। गौरतलब है कि जशपुर जिले में इस रोग के रोकथाम के लिए शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग की जा रही है।जिला प्रशासन की पहल पर इस रोग से पीड़ित मरीजों के उपचार के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए है। मरीजों की भर्ती उपचार व्यवस्था के साथ ही आवश्यकता पड़ने पर रक्त की भी व्यवस्था जिला अस्पताल में की गई है, जिससे मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सके।इस मौके पर जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में सिकलसेल के इलाज के लिए की जा रही व्यवस्था के संबंध में पॉवर पांइट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि जिले में सिकलसेल के वालेन्टियर सिकलसेल के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे है।
-
कलेक्टर ने तहसील कार्यालय गुंडरदेही में शिविर का निरीक्षण कर लिया जायजा
बालोद। आमजनों की राजस्व सहित अन्य कार्यों के निवारण के लिए आज जिले के सभी तहसीलों में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने आज तहसील कार्यालय गुंडरदेही में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने वहां अब तक प्राप्त आवेदनों तथा उसके निराकरण की स्थिति की जानकारी ली। शिविर में किसान पुस्तिका, जमीन बंटवारा, नामांतरण, सीमांकन, आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र आदि के संबंध में आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनका निराकरण किया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि सभी प्राप्त आवेदनों का निराकरण समय सीमा में करें। इस दौरान एसडीएम श्री मनोज मरकाम, सहित तहसीलदार, पटवारी, आदि अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। -
बालोद। शक्ति वंदन अभियान के अन्तर्गत आज बालोद स्थित कलस्टर भवन में जिला स्तरीय स्वयं सहायता समूह सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को केंद्र व राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा उसका लाभ लेने प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका बालोद के पूर्व अध्यक्ष श्री राकेश यादव,पूर्व विधायक श्री प्रीतम साहू, गणमान्य नागरिक श्री पवन साहू, श्री कृष्णकांत पवार, श्री देवेन्द्र जायसवाल, श्री किशोरी साहू, श्री राकेश यादव, श्री प्रेम साहू, श्री तोमन साहू, श्री अकबर तिगाला, श्री नरेंद्र लुकंढ, श्री संदीप सिन्हा, श्री संजय साहू, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रेणुका श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
- -उप मुख्यमंत्री सहसपुर लोहारा जनपद पंचायत के ग्राम खजरीकला और ग्राम बाम्बी, बसिंझोरी और लखनपुर के मड़ाई मेला में शामिल हुएरायपुर / छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान सहसपुर लोहारा जनपद पंचायत के ग्राम खजरीकला और ग्राम बाम्बी, बसिंझोरी और लखनपुर में आयोजित मड़ाई मेला में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं और माताओ से हमने वादा किया था कि प्रदेश में नई सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना शुरू की जाएगी। श्री साय सरकार ने उस गांरटी को पूरा किया। प्रदेश में महतारी वंदन योजना शुरू हो गई है। योजना शुरू होने से प्रदेश की माताएं बहुत खुश है। अब जल्द ही महतारी वंदन योजना के तहत हर माह पात्र हितग्राहियों को एक हजार रुपये मिलना शुरू हो जाएगा। राज्य के बजट में इसके लिए प्रावधान किया है। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश की महिलाए, माताएं, शक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ रही है। महिला सशक्तिकरण की दिशा को आगे बढाते हुए प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में सिर्फ महिलाओ- माताओ के लिए महतारी सदन बनाया जाएगा। प्रदेश विष्णुदेव की सरकार इस दिशा में जल्द की फैसला करेगी।उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्राम खजरिकला में पंचायत में निर्माण कार्य के लिए 7 लाख रुपए, ग्राम बांमी में सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपए, आश्रित ग्राम में बनखैरा में मंच निर्माण के लिए 2 लाख रुपए और लखनपुर में सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की। साथ ही ग्राम बसिनझोरी में ग्रामीणों की सभी मागों को प्राथमिकता क्रम में पूरा कराने का आवश्वासन दिया।उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में जनता से किए सभी वायदों, मोदी की गारंटी को पूरा किया जा रहा है। प्रदेश में श्री विष्णुदेव की सरकार बनते हुए प्रदेश में 18 लाख परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान का वादा पूरा करते हुए स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश के युवाओ से वादा किया था कि राज्य प्रशासनिक सेवा भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ी का जांच कराई जाएगी। हमारी सरकार ने इस दिशा में उच्चस्तरीय जांच का फैसला ले लिया है। जल्द ही युवाओ को न्याय और परीक्षा में गड़बड़ी करने वालो पर कार्यवाही करेगी।उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि देश मे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में राम राज्य की परिकल्पना साकार हो रही है। अयोध्या में प्रभु राम मंदिर का निर्माण और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा इसका जीवन्त उदाहरण है। उन्होंने प्रभु श्री राम जी को उनके मंदिर में आने में पांच सौ साल लग गए। प्रभु श्री राम जी अब अपने मंदिर अर्थात अपने घर में लौट आये है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी लोगो को प्रभु राम लला का निःशुल्क में दर्शन कराने का निर्णय लिया है, इसके लिए राज्य सरकार ने अपने बजट में भी प्रवधान रखा है।उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि मोदी की गारंटी की पूरा करते हुए प्रदेश के किसानों से किये वायदों को भी पूरा किया जा रहा है। राज्य सरकार ने अपने वादों के पूरा करते हुए किसानों को धान का समर्थन मूल्य 31 रुपये की एकमुश्त राशि का भुगतान का फैसला किया है। इसके लिए भी राज्य के बजट में राशि का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि किसानों से राज्य सरकार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की है।उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने मड़ाई मेले में शामिल ग्रामीणों को मड़ाई मेले की बधाई भी दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री अशोक साहू, जिला पंचायत सदस्य श्री रामकृष्ण साहू, श्री कैलाश चन्द्रवशी, सन्तोष मिश्रा, रामचरण साहू, सहित ग्राम पंच, सरपंच, एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।
- रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस भिलाई के वार्षिक उत्सव सह प्रतियोगिता कार्निवल 2024 में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्रीरायपुर / प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल आज रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस भिलाई के वार्षिक उत्सव सह प्रतियोगिता कार्निवल-2024 में शामिल हुए।उच्च शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने कार्निवाल को सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए समर्पित होकर अध्ययन करना चाहिए, जिससे उनका कॅरिअर उज्ज्वल हो सके। देश की बागडोर आने वाले समय युवा ही संभालेंगे, इसलिए उन्हें हर तरह की खुबियों से लैस रहना होगा। उन्हें अपने अंदर पढ़ाई के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता और अपनी सांस्कृतिक विरासत को भी साथ लेकर चलना होगा। उन्होंने कार्निवल आयोजन के लिए सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी, पालकगण और कॉलेज से जुड़े शिक्षकगण और पदाधिकारी उपस्थित थे।
- - समाज के युवाओं से नशापान से दूर रहने की अपील-मुख्यमंत्री कांसाबेल के मुडाटोली में आयोजित अंचल स्तरीय कंवर समाज के सम्मेलन में हुए शामिलरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखण्ड के ग्राम मुडाटोली में आयोजित अखिल भारतीय कंवर समाज के अंचल स्तरीय वार्षिक सम्मेलन सह मिलन समारोह 2024 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। मुख्यमंत्रंी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही किसी समाज के विकास का मूलमंत्र है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में विकास के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। शिक्षा सिर्फ नौकरी तक ही सीमित नहीं है, बेहतर जीवनयापन के साथ समाज सेवा, राजनीति, व्यापार के क्षेत्र में जाने के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण साधन है। आज सरकार द्वारा बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराने के बेहतर प्रबंध किए गए हैं। सभी अभिभावकों का दायित्व है कि वे अपने बच्चों को शिक्षित करें। मुख्यमंत्री श्री साय ने युवाओं में बढ़ते नशा के प्रकोप को रोकने और युवाओं को सही दिशा में ले जाने की अपील की। सम्मेलन में समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का गज माला के साथ स्वागत किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आपके कँवर समाज और आदिवासी समाज पर भरोसा जताते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। यह समाज के लोगों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि समाज का आशीर्वाद उन पर बना रहे। मुख्यमंत्री श्री साय ने आगे कहा कि इस तरह के सम्मेलन के माध्यम से समाज कैसे मजबूत हो इस पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी सरकार बने दो माह ही हुए हैं। इस दौरान 18 लाख से अधिक लोगों के पीएम आवास की स्वीकृति, दो वर्ष के धान के बकाया बोनस की राशि किसानों के खाते में अंतरित की गई है। उन्होंने इस साल धान की बम्फर खरीदी की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना से अगले माह से विवाहित महिलाओं के खाते में पैसा आना शुरू हो जाएगा। आप सभी पात्र महिलाएं अपना आवेदन जरूर भरें। मुख्यमंत्री ने तेंदूपत्ता संग्राहकों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रति मानक बोरा में वृद्धि करते हुए 5500 रुपये करने और संग्राहकों को बोनस, चरणपादुका का वितरण, परिवार के बच्चों को छात्रवृत्ति सहित अन्य लाभ देने की बात कही।मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमिहीन मजदूरों को साल में 10 हजार की सहयोग राशि भी देने की योजना है। छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की धरती है। अयोध्या में भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सरकारी खर्चे पर रामलला का दर्शन कराने की बात भी उन्होंने कही। कार्यक्रम में पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने कहा कि समाज का यह सम्मेलन साल में एक बार अवश्य किया जाना चाहिए ताकि समाज की नई पीढ़ी को समाज की संस्कृति से जोड़ते हुए समाज को विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाया जा सके। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय, समाज के अध्यक्ष श्री भरत साय, श्री आर पी साय सहित सर्वश्री अशोक साय, सालिक साय, आर एन साय, शिवशंकर साय समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।समाज के भवन के लिए 20 लाख देने की घोषणा-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कँवर समाज के सम्मेलन में समाज के पदाधिकारियों की मांग पर सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख की राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री की घोषणा पर समाज के लोगों ने आभार जताया।केंद्रीय कार्यालय कंवर समाज पमशाला के पूर्व अध्यक्ष श्री अशोक साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हम अपनों के बीच अपने मुख्यमंत्री को पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 11 फरवरी को जशपुर और दुर्ग जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार पूर्वान्ह 11 बजे जशपुर जिले के ग्राम बगिया से कार द्वारा रवाना होकर कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम कण्डोरा पहुंचेंगे और वहां ’मातृ पितृ पूजन’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री श्री साय ग्राम कण्डोरा से 12.30 बजे कार द्वारा रवाना होकर 12.40 बजे ग्राम लोधमा पहुंचेंगे और वहां ’श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह’ के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1.40 बजे कार द्वारा ग्राम बगिया आएंगे और वहां से 2.15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर अपरान्ह 3.30 बजे दुर्ग पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दुर्ग में 3.40 बजे कंचना धुरवा देवालय सिविल लाईन में आयोजित मंत्री एवं विधायकों के सम्मान समारोह तथा शहीद वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय दुर्ग से शाम 4.50 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 5.10 बजे रायपुर लौट आएंगे।
- -प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री-स्मार्ट क्लास और निर्माण कार्यों के लिए एक करोड़ रूपए की घोषणारायपुर / उच्च शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल राजधानी रायपुर के श्री गोबिंदराम शदाणी शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय के प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का युग टेक्नालॉजी का युग है। समय के साथ-साथ टेक्नालॉजी भी बदल रही है, अब आईटी के बाद एआई का युग आ गया है। शिक्षा में टेक्नालॉजी का इस्तेमाल कर हम विश्व स्तरीय शिक्षा हासिल कर सकते हैं।कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि पहले लोग बेटियों की शिक्षा दिलाने में आनाकानी करते थे। लेकिन आज बेटियों ने शिक्षा, खेल के साथ अन्य सभी क्षेत्रों में भी अपना मुकाम हासिल कर सबको यह बता दिया है कि वे किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा जब एक बेटी पढ़ती है, तो वह न केवल अपने लिए, बल्कि अपने पूरे परिवार और समाज के लिए बेहतर भविष्य का निर्माण करती है।शिक्षा मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय में स्मार्ट क्लास के निर्माण के लिए 25 लाख रुपए और कमरों के निर्माण के लिए 75 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरुस्कृत किया। इस मौके पर छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
- भूमकाल स्मृति दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्रीरायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भूमकाल स्मृति दिवस पर आज जशपुर जिले के विकासखंड कांसाबेल ग्राम मुंडाटोली में आदिवासी जननायक अमर शहीद गुंडाधुर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह का आगाज करने वाले जननायक वीर गुंडाधुर का बलिदान इतिहास में सदा अमर रहेगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हजारों आदिवासियों के प्रेरणास्त्रोत वीर गुंडाधुर ने बस्तर को अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी दिलाने के लिए अपना बलिदान दिया। इसलिए आज भी उन्हें बस्तर में देवता की तरह पूजा जाता है। हर साल भूमकाल दिवस के मौके पर 10 फरवरी को उन्हें याद किया जाता है और श्रद्धांजलि दी जाती है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आदिवासी चेतना के प्रतीक के रूप में शहीद गुंडाधुर जनमानस में हमेशा जीवित रहेंगे। उनकी स्मृति में मनाया जाने वाला भूमकाल दिवस सदा हमें शोषण के विरूद्ध आवाज बुलंद करने का साहस देता रहेगा। उन्होंने कहा कि अमर शहीद गुंडाधुर ने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आदिवासी जनमानस में जो अलख जगाई है, वह हमेशा प्रज्ज्वलित रहेगी।गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के बस्तर के एक छोटे से गांव में पले-बढ़े गुंडाधुर ने अंग्रेजों को इस कदर परेशान किया था कि कुछ समय के लिए अंग्रेजों को गुफाओं में छिपना पड़ा था। अंग्रेजों के दांत खट्टे करने वाले क्रांतिकारी अमर शहीद गुंडाधुर आज भी लोगों के दिलों में बसे है। इतिहास के पन्नों में दर्ज शहीद गुंडाधुर का व्यक्तित्व और कृतित्व हम सभी को प्रेरणा देता है।
- रायपुर / छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने शनिवार को जिला बलौदाबाजार भाटापारा प्रवास के दौरान विभिन्न नवनिर्मित भवनों का फीता काटकर लोकार्पण किया। लोकार्पित भवनों में ग्राम अर्जुनी में उप स्वास्थ्य केंद्र में 6 बिस्तरीय अतिरिक्त कक्ष ,बलौदाबाजार में कन्नौजे समाज का सामाजिक भवन तथा प्रेस क्लब भवन शामिल है।मंत्री श्री वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार मोदी जी की गारण्टी को पूरा करते जा रही है। इसी कड़ी में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महतारी वंदन योजना लागू की गई है। इसके लिए बजट में राशि का प्रावधान भी कर दिया गया है। इसी तरह किसान उन्नति योजना अन्तर्गत 3100 रुपये में धान खरीदी के वायदे को भी पूरा करते हुए बजट में राशि का प्रावधान किया गया है। प्रदेश में विकास की गति को रफ्तार देने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राकेश वर्मा, नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष श्री चित्तावर जायसवाल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुमन वर्मा, नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष श्री अशोक जैन, समाज सेवी श्री विजय केशरवानी, श्री नरेश केशरवानी सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित थे।
- -वन मंत्री की अध्यक्षता में जिला खनिज संस्थान न्यास निधि की शासी परिषद सह समीक्षा बैठक-वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कार्ययोजना पर किया गया चर्चारायपुर / वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि जिन कार्यों में विभागीय बजट का प्रावधान नहीं हो उन जनकल्याणकारी कार्यों के लिए डीएमएफडी मद को उपयोग किया जाए। डीएमएफटी मद में स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता में रखा जाए ताकि स्वास्थ्य के लिए बेहतर व्यवस्था किया जा सके। साथ ही उन्होंने नदियों के किनारे विद्युतीकरण, देवगुड़ी जीर्णाेद्धार, पंचायतों को सक्षम बनाने की आवश्यकता को जैसे किए जा सकते है। साथ ही डीएमएफडी मद से स्वीकृत अधोसंरचना निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए और जनपद स्तर पर डीएमएफडी मद के कार्यों का विवरण रखा जाए। इसके अलावा राज्य और केंद्र की योजनाओं का सुचारू संचालन किया जाए। वन मंत्री श्री केदार कश्यप आज जगदलपुर जिला मुख्यालय में वित्तीय वर्ष 2023-24 के डीएमएफटी मद से संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा कि । इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2024-25 के कार्ययोजना पर चर्चा किया गया। बैठक में विभागवार कार्यों की प्रगति की समीक्षा किया गया।बैठक में जगदलपुर विधायक श्री किरण देव ने कहा कि जनप्रतिनिधि-अधिकारी एक दूसरे से समन्वय कर क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देंगे। बस्तर अंचल में विकास कार्यों के तहत मूलभूत संरचना का निर्माण किया जा रहा है इसका लाभ आम नागरिकों मिलेगा। कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने कार्यों के संबंध में जानकारी दी।बैठक में पेयजल समस्या, प्राचीन तालाबों का संरक्षण, सामूहिक खेती को बढ़ावा,फलदार पौधरोपण, बड़े ग्रामों में दो उचित मूल्य की दुकानों संचालन, बड़ी पंचायतों में रोजगार के साधनों का विकास जैसे प्रस्तावों पर चर्चा किया गया। साथ ही चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल और शासी परिषद के सदस्यों द्वारा उनके क्षेत्र के समस्या और अन्य विषय रखे गए जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, शासी परिषद के गणमान्य सदस्य, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रकाश सर्वे, वन मंडलाधिकारी श्री उत्तम गुप्ता, कांगेर वैली राष्ट्रीय उद्यान संचालक श्री धम्मशील गणवीर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।
- -कंवर समाज के सम्मेलन में आयीं महिलाओं ने खुशी जाहिर करते हुए बतायारायपुर /छत्तीसगढ़ में सरकार द्वारा जनहित में संचालित कल्याणकारी कार्यक्रमों से लोगों को आगे बढ़ने के लिए अच्छा अवसर मिलने लगा है। इन कार्यक्रमों के जरिए लोगों को सुगमता से मिल रहे रोजगार और स्व-रोजगार के अवसर से पूरे समाज के लिए उन्नति का द्वार खुल गया है।यह कहना है मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में आज कांसाबेल के ग्राम मुडाटोली में आयोजित कंवर समाज के सम्मेलन में पहुंची उत्साहित महिलाओं का। इनमें श्रीमती पूनम, श्रीमती सुदक्षिणा तथा श्रीमती कुसुम ने कहा कि कंवर समाज के लोग अपने पुत्र, भाई, चाचा को प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में पाकर भाव विभोर हो रहे हैं। कंवर समाज की महिलाओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल में कंवर जाति को अपनी विशिष्ट जीवन शैली के लिए जाना जाता है। कंवर समाज के लोग सहज, सरल, प्राकृतिक सहजीवन व्यतीत करने वाले होते हैं। सरकार की नितियों व प्रयासों के कारण हमारे कंवर समाज की आर्थिक स्थिति में तेजी से बदलाव आ रहा है।महिलाओं ने आगे खुशी-खुशी बताया- यह हमारे कंवर समाज के लिए गौरव की बात है कि मुख्यमन्त्री हमारे बीच से हैं, उनके मार्गदर्शन में शिक्षा को विशेष तौर पर बढ़ावा दिया जा रहा है। जिससे पूरे समाज के साथ-साथ कंवर समाज के लोगों को भी आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। शिक्षा के साथ ही कृषि की उन्नति और विकास करने से लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिलने लगे हैं और इससे पूरा समाज मजबूत होने लगा है।
- -अरपा महोत्सव में शामिल हुए संस्कृति मंत्री-35.26 करोड़ रूपए की लागत के 70 विकास कार्याे का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन- पेण्ड्रा बाईपास सहित विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति की घोषणारायपुर / संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि हमारी सरकार का लक्ष्य विकास की रोशनी हर घर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं को प्राथमिकता में रखकर हमारी सरकार द्वारा नई-नई योजनाएं शुरू की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पर्यटन की संभावना से भरा जिला है। इस जिले को पर्यटन जिले के रूप में पहचान दिलाने के लिए पूरी कोशिश होगी। उन्होंने कहा कि यहां पर्यटन संभावनाओं के साथ-साथ विकास के अन्य सभी कार्य किए जाएंगे।श्री अग्रवाल आज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गठन की चौथी वर्षगांठ पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित भव्य और वृहद अरपा महोत्सव के शुभारंभ अवसर को सम्बोधित कर करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और राज्य की जनता की ओर से जिला स्थापना की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने जिले वासियों की बहुप्रतिक्षीत मांग एवं आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए पेण्ड्रा बायपास की स्वीकृति एक माह के भीतर दिलाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर उन्होंने 35.26 करोड़ रूपए की लागत के 70 विकास कार्याे का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की।संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने अरपा महोत्सव में स्पोर्ट्स काम्पलेक्स की स्वीकृति दिलानेे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही में विस्तरों की संख्या बढ़ाकर 50 बेड करने, मलनिया डेम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, आदिशक्ति दुर्गा मंदिर के विकास के लिए 25 लाख रूपए देने, राजमेर गढ़ को हिल स्टेशन के रूप में विकसित करने की घोषणा की। कार्यक्रम को स्वास्थ्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, क्षेत्रीय विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची समारोह को कोटा विधायक श्री अटल श्रीवास्तव और श्री प्रबल प्रताप सिंह जुदेव ने भी संबोधित किया।अरपा महोत्सव में छत्तीसगढ़ की लोकगीत-लोकसंगीत पर करमा, शैला नृत्य की प्रस्तुति के साथ ही स्कूली बच्चों और जाने-माने कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। समारोह स्थल पर जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णदेव साय की गारंटी के साथ डबल इंजन सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना, श्री राम लला दर्शन योजना, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, शिक्षित बेरोजगारों के हित में ऐतिहासिक फैसला, तेंदुपत्ता संग्रहण दर एवं बोनस बढ़ोतरी आदि की जानकारी के साथ ही एलईडी टीवी स्क्रीन पर योजनाओं-उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। आम लोगों के लिए विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजानाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी गई।
- रायपुर, / मांदर की थाप, आकर्षक वेशभूषा और आदिवासी लोक नृर्तकों की लयबद्धता भला किसको आकर्षित नहीं करेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी अपने आप को नहीं रोक सके और अपने गृहग्राम बगिया में कर्मा दलों के आग्रह पर सपत्निक शामिल होकर नृत्य किया। एक मंझे लोक कलाकार की तरह नृत्य करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय को देखकर जनमानस को सुखद अनुभूति हो रही थी कि उनमें आदिवासी संस्कृति के प्रति वहीं आदर भाव और सम्मान है।जशपुर अंचल सहित पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में कर्मा नृत्य सुप्रसिद्ध है। यह आदिवासी समाज का प्रमुख नृत्य है। भादो मास की एकादशी को उपवास के पश्चात् करमवृक्ष की शाखा को घर के आंगन या चौगान में रोपित किया जाता है। दूसरे दिन कुल देवता को नवान्न समर्पित करने के बाद ही उसका उपभोग शुरू होता है। कर्मा नृत्य नई फ़सल आने की खुशी में किया जाता है।
- -दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा-सभी विभागों को समन्वय से कारणों का समीक्षा कर दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है-नगरीय निकायों के सड़कों सहित सभी सड़कों को गुणवत्तापूर्ण बनाने पर जोर-दुपहियां वाहन चालकों के लिए हेलमेंट और चार पहिया वाहनों के लिए सीट बेल्ट लगाना जरूरी-माननीय न्यायमूर्ति श्री अभय मनोहर सप्रे की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा संबंधी बैठक संपन्नदुर्ग / दुर्ग जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज संयुक्त सड़क सुरक्षा संबंधित बैठक आयोजित की गई। माननीय न्यायमूर्ति श्री अभय मनोहर सप्रे, अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट कमिटी ऑन रोड सेफ्टी (पूर्व न्यायमूर्ति सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया) नई दिल्ली की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी भी सम्मिलित हुए। बैठक के प्रारंभ में पुलिस विभाग द्वारा पावरपाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले में सड़कों की स्थिति एवं दुर्घटनाओं के कारणों को प्रदर्शित की गई। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय द्वारा चिन्हित ब्लैक स्पॉट और सुधारात्मक कार्यवाही के संबंध में अवगत कराया गया। माननीय न्यायमूर्ति श्री सप्रे ने कहा कि एक सड़क दुर्घटना पूरे परिवार की आर्थिक रीढ़ तोड़ देती है। बैठक में परिवारों की आर्थिक स्थिति को प्रभावित करने वाली सड़क दुर्घटना रोकने हेतु आयडल मॉडल बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों के शादियों में डिलीवरी वाहनों के परिवहन पर रोक, नगरीय निकायों के सड़कों सहित सभी सड़कों को गुणवत्तापूर्ण बनाने की अनिवार्यतः और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने पर विचार किया गया। स्कूलों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाए जाएंगे। सभी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए बसों की व्यवस्था के साथ ही स्कूल-कालेज और कार्यालयों में दुपहियां वाहन चालकों के लिए हेलमेट की अनिवार्यतः सुनिश्चित किये जाएंगे। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर भी चर्चा की गई। जिसके तहत प्रेशर हॉर्न पर कड़ी कार्यवाही किया जाना है। सड़कों पर विचरण करने वाले आवांरा पशुओं की रोकथाम हेतु गौठान एवं कांजी हाऊस में व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा जिले के सभी सड़कों को गुणवत्तापूर्वक बनाने पर जोर दिया गया। वाहनों के लिए निर्धारित सीमा से अधिक चलाने वालों पर चालानी कार्यवाही के लिए आई.टी.एम.एस. के केमरा लगाई जाएगी। वाहन चालकों का जांच भी किया जाएगा। स्कूल, कालेज एवं कोचिंग संस्थान के छात्र-छात्रा को हेलमेट पहनने हेतु अनिवार्य करने के लिए संबंधित स्कूल व कालेज प्रबंधक को नोडल बनाया जाएगा। शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों के समस्त कर्मचारियों को दुपहियां वाहन चालन पर हेलमेट पहनने और चार पहिया वाहन चालन के समय सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य किया जाएगा। ऐसे लाइसेंसी जिसका लाइसेंस की अवधि समाप्त हो चुकी है, उन्हें एस.एम.एस., मोबाईल फोन एवं नोटिस देकर समय पर लाइसेंस नवीनीकरण कराने प्रेरित किया जाएगा। नवीन दुपहियां वाहन खरीदते समय संबंधित डीलर द्वारा अनिवार्य रूप से हितग्राही को हेलमेट प्रदाय किया जाएगा। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आम जनता को जागरूक करने हेतु ट्रैफिक पार्क भी बनाया जाएगा। सड़क दुर्घटना होने पर दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति को तत्काल उपचार (गोल्डन टाइम पर) उपलब्ध कराने स्वास्थ्य विभाग को पहल करने निर्देशित किया गया।बैठक में डी.एस.पी. ट्रैफिक श्री सतीश ठाकुर ने बताया कि वर्ष 2021, 22 एवं 23 में घटित मृत्युजन्य/संघातिक सड़क दुर्घटनाओं के आधार पर सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय द्वारा ब्लैक स्पॉट के लिए परिभाषित मानक अनुसार सड़क दुर्घटनाओं एवं मृत्युदर में कमी लाये जाने हेतु 8 दुर्घटनाजन्य सड़क खण्डों को वर्ष 2024 हेतु ब्लैक स्पॉट्स चिन्हांकित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि उपरोक्त सभी सड़कों पर सुधारात्मक कार्य हेतु सड़कों का भौतिक सत्यापन एवं दुर्घटनाओं के कारणों की समीक्षा की गई है। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में चिन्हांकित जिले की 6 ब्लैक स्पॉट्स वाली सड़कों पर सुधारात्मक कार्य किए जाने के उपरांत मृत्युजन्य/संघातिक सड़क दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होने से सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय द्वारा ब्लैक स्पॉट्स के लिए परिभाषित मानक अनुसार वर्ष 2024 हेतु ब्लैक स्पॉट्स की श्रेणी में नहीं आने के कारण सूची से हटाया गया है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने माननीय न्यायमूर्ति श्री सप्रे को जिला प्रशासन की ओर से आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिये निर्देश का अधिकारियों द्वारा पालन करते हुए सड़क सुरक्षा के संबंध में आवश्यक पहल किया जाएगा। बैठक में नगर निगम भिलाई के आयुक्त श्री देवेश ध्रुव, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त श्री लोकेश चन्द्राकर, जिला परिवहन अधिकारी श्री शैलाब साहू, ट्रैफिक डीएसपी श्री सतीश ठाकुर सहित लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
- - प्राप्त आवेदनों का मौके पर किया गया निराकरण- शिविर में 7520 आवेदन प्राप्त हुए, 6628 आवेदन निराकृतदुर्ग, / जिले के सभी तहसीलों में 11 फरवरी 2024 को जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एस.डी.एम., तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं हल्का पटवारी उपस्थित रहकर लोगों की राजस्व विभाग से संबंधित आवेदनों का निराकरण किये। इस दौरान नये ऋण पुस्तिका का वितरण भी किया गया। अनुविभाग के अनुविभागीय दण्डाधिकारियों ने राजस्व जनसमस्या निवारण शिविर में आवेदकों से उनकी समस्याएं सुनी और मौके पर निराकरण भी किये। आज जिले में दुर्ग, पाटन, धमधा, अहिवारा, भिलाई-3 एवं बोरी में जनसमस्या निवारण शिविर में राजस्व मामलों से संबंधित आवेदन नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, फौती, ऋण पुस्तिका, आय, जाति, निवास, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के आवेदन लिये गये। शिविर में नये ऋण पुस्तिका वितरण भी किया गया।राजस्व तहसील जनसमस्या निवारण शिविर में 7520 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें 6628 आवेदन निराकृत एवं 892 शेष आवेदन है। दुर्ग तहसील अंतर्गत शिविर में प्राप्त आवेदन 2204, निराकृत 2142 एवं 62 आवेदन शेष है। धमधा तहसील अंतर्गत 706 आवेदन प्राप्त, निराकृत 444 एवं 262 आवेदन शेष है। पाटन तहसील अंतर्गत 2505 आवेदन प्राप्त, निराकृत 2230 एवं 275 आवेदन शेष है। भिलाई-3 तहसील अंतर्गत 541 आवेदन प्राप्त, निराकृत 430 एवं 111 आवेदन शेष है। इसी प्रकार बोरी तहसील अंतर्गत 177 आवेदन प्राप्त, निराकृत 80 एवं 97 आवेदन शेष तथा अहिवारा तहसील अंतर्गत 1387 आवेदन प्राप्त, निराकृत 1302 एवं 85 आवेदन शेष है।
- -सद्भावना महिला एवं पुरूष समिति को स्वेच्छानुदान से 50-50 हजार रूपए देने की घोषणा-समाज में बेहतरी के लिए हमें मिलकर कार्य करना होगा तभी समाज एक समृद्ध और अधिक उत्कृष्ट की ओर आगे बढ़ सकेगा-उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव शामिल हुए सद्भावना सर्व वैश्य समाज के वैवाहिक परिचय सम्मेलन मेंदुर्ग / उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव की मुख्य आतिथ्य में अग्रसेन भवन में सद्भावना सर्व वैश्य समाज द्वारा सातवां वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। कोई भी व्यक्ति अकेला नहीं रह सकता। जो लोग समाज या परिवार में रहते हैं वे इसलिए रहते हैं कि उन्हें एक दूसरे की सहायता की आवश्यकता होती है। व्यक्ति से परिवार, परिवार से समाज, समाज से शहर, राज्य और राष्ट्र बनता है। जो व्यक्ति हमें सुख-दुख में साथ दे उसे समाज कहते हैं।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, अपने लिए तो जीव जंतु भी जीते हैं, लेकिन ये हमारे संस्कार का हिस्सा नही है। मनुष्य सामाजिक प्राणी होने के नाते समाज की गतिविधियों, उत्थान एवं विकास में हर व्यक्ति को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। समाज के उत्थान के लिए हमें तन, मन, धन से कार्य करना चाहिए, तभी समाज में आपकी प्रतिष्ठा, मान सम्मान और गौरव बढ़ेगा और समाज आगे बढ़ेगा।उन्होंने कहा कि हमें वसुधैव कुटुंबकम का भाव लेकर चलना है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति परिवार के समान है। जब व्यक्ति किसी संकट में पड़ता है तो उस समय उनको सहायता की आवश्यकता होती है। हमको हमेशा सहायता करने के लिए तत्पर रहना चाहिए। समाज के हर व्यक्ति में ये भाव आ जाएगा तो देखिएगा ये भारत दुनिया की ताकत बनकर उभरेगी। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का ध्येय वाक्य सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास। समाज में बेहतरी के लिए हमें मिलकर काम करना चाहिए ताकि हम सभी मिलकर एक समृद्ध और अधिक उत्कृष्ट समाज की ओर बढ़ सके। आज स्वच्छता पूरे देश में जन आंदोलन बन गया। शहर के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वे शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित, सुंदर बनाए रखे। हमें अपनी जिम्मेदारी किसी व्यक्ति, संस्था के ऊपर नही लादनी चाहिए। स्वच्छता बनाए रखना हर समाज की जवाबदारी है। सद्भावना समिति द्वारा किया गया परिचय सम्मेलन बहुत ही पुण्य का काम है। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने सदभावना महिला एवं पुरूष समिति को स्वेच्छानुदान से 50-50 हजार रूपए देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने महिला समाजसेवी बिल्हा श्रीमती सोनल अग्रवाल, बेमेतरा श्री छन्नू गुप्ता, धमतरी श्री राजेन्द्र गुप्ता, बिलासपुर श्री बालगोविंद अग्रवाल, युवा प्रकोष्ठ दुर्ग श्री अभय अग्रवाल को सद्भावना आत्मीय सम्मान से सम्मानित किया ।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि अग्र का अर्थ हमेशा आगे रहना। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को मिलजुल कार्य करना चाहिए, तभी समाज का विकास होगा। उन्होंने दुर्ग में आईटी हब, अंडरब्रीज एवं ओव्हरब्रीज के लिए बजट में स्वीकृति प्रदान होने पर राज्य सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अग्रवाल समाज श्री पुरूषोत्तम अग्रवाल, छत्तीसगढ़ अग्रवाल समाज श्री श्याम अग्रवाल, अग्रहरी समाज श्री सुजीत गुप्ता, कसौंधन समाज श्री सूर्यकांत गुप्ता, अग्रवाल समाज श्री कैलाश रूंगटा सहित सभी समाज के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
- -मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ओमान स्थित इंडियन एम्बेसी से संपर्क कर किया था मदद का आग्रह-छत्तीसगढ़ लौटने के बाद जोगी दीपिका ने श्री विजय शर्मा से मिलकर सुनाई आपबीती-छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशील पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री साय और उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा के प्रति जताया आभारदुर्ग, / प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की त्वरित पहल से मस्कट में बंधक बनाई गई छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के खुर्सीपार निवासी जोगी दीपिका मानव तस्करों से बचकर सुरक्षित छत्तीसगढ़ पहुंच गई हैं। मुख्यमंत्री श्री साय को जब इस प्रकरण की जानकारी उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा से मिली तो उन्होंने उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा को जोगी दीपिका को भारत वापस लाने के लिए हर संभव पहल करने के निर्देश दिए थे। छत्तीसगढ़ वापस आने के बाद जोगी दीपिका ने उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ सरकार के संवेदनशील पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री साय, उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा और वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन के प्रति आभार जताया।मुख्यमंत्री के निर्देश पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मस्कट में बंधक बनाई गई जोगी दीपिका के मामले में ओमान स्थित इंडियन एम्बेसी से संपर्क कर जोगी दीपिका की मदद का आग्रह किया। उप मुख्यमंत्री सतत रूप से इंडियन एम्बेसी के संपर्क में रहे और लगातार अपडेट लेते रहे। इस दौरान उन्होंने दूरभाष पर मस्कट में जोगी दीपिका से बातचीत कर उन्हें भरोसा दिलाया कि छत्तीसगढ़ सरकार उन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। जल्द ही उनकी छत्तीसगढ़ सुरक्षित वापसी होगी। उप मुख्यमंत्री के लगातार प्रयासों से ओमान स्थित इंडियन एम्बेसी ने त्वरित कार्रवाई की, जिसके परिणाम स्वरूप दीपिका को सुरक्षित एम्बेसी लाया गया। इन प्रयासों का यह सुखद परिणाम रहा कि दीपिका सुरक्षित भारत पहुंची। छत्तीसगढ़ पहुंचकर जोगी दीपिका सबसे पहले उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा से मिलने पहुंची और उन्हें अपनी आपबीती सुनाई। जोगी दीपिका ने कहा कि आपकी मदद से ही आज मैं अपने वतन सुरक्षित लौट पाई हूं, नहीं तो मैं वहां जीवन भर बंधक ही रह जाती। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय, उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा और विधायक श्री रिकेश सेन के प्रति आभार प्रकट किया।उल्लेखनीय है कि दुर्ग जिले के निवासी जे. मुकेश ने पुलिस को आवेदन दिया था कि उनकी पत्नी जोगी दीपिका को घरेलू काम दिलाने के बहाने हैदराबाद निवासी अब्दुल्ला ने ओमान देश की राजधानी मस्कट निवासी हाफिजा के घर गत वर्ष मई 2023 में भेजा था, जहां जोगी दीपिका को बंधक बनाकर रखा गया था। दीपिका का पासपोर्ट, वीजा संबंधित सारे दस्तावेज़ भी रख लिए गए थे। उसे भारत वापस भेजने रकम की भी मांग की जा रही थी। यह विषय जैसे ही उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के संज्ञान में आया। उन्होंने पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मस्कट में मानव तस्करो के चंगुल से बचकर भारत पहुची जोगी दीपिका ने वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन के साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मिलकर अपनी आपबीती सुनाई व उनके पहल व मदद के लिए आभार जताया। गौरतलब है कि परित्राणाय साधुनाम, गीता के इस वाक्य को छत्तीसगढ़ पुलिस ने अपना ध्येय वाक्य रखा है। उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा छत्तीसगढ़ में ही नहीं, छत्तीसगढ़ के बाहर विदेशों में भी फंसे लोगों की मदद के लिए पहल कर इस वाक्य को चरितार्थ कर रहे हैं।
- भिलाईनगर। आगामी ग्रीष्म ऋतु मे निगम क्षेत्र मे पेयजल की समस्या की स्थिति न बने इसकी तैयारी को लेकर महापौर नीरज पाल ने जल कार्य से जुडे अधिकारियों की बैठक लेकर बनाये गये रोडमेप पर विस्तृत चर्चा किये।निगम के विभिन्न वार्ड मे गरमी के दिनो मे पेयजल आपूर्ति के लिए किये जा रहे व्यवस्था की जानकारी देते हुए अधीक्षण अभियंता संजय शर्मा ने बताया कि ज्यादातर वार्ड के बस्तियों मे फिल्टर प्लांट से पानी की सप्लाई किया जा रहा है बाद उसके हैण्डपम्प ,पावर पम्प तथा ट्रेक्टर टेंकर से पानी सप्लाई का भी प्लान तैयार है। महापौर ने कहा कि निगम क्षेत्र के सभी पम्प चालू हालत मे रहे पाईप लाईन मे कही लिकेज है तो समय पर आवश्यक संधारण कार्य पूर्ण कर लिया जाए. पानी की अपव्यय को रोकने के लिए सार्वजनिक नलो मे टोटी हो तथा जनजागरूकता लाये जाए.बैठक मे कार्यपालन अभियंता अखिलेश चन्द्राकर, कुलदीप गुप्ता , विनीता वर्मा, सहायक अभियंता वेशराम सिन्हा अरविंद शर्मा, नितेश मेश्राम, वसीम खान, बसंत साहू, उप अभियंता पुरषोत्तम सिन्हा सहित जल कार्य के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



























