पढ़ाई के साथ मानसिक, शारीरिक स्वास्थ्य का संतुलन भी जरूरी
- बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर संत ज्ञानेश्वर विद्यालय की शिक्षिका आराधना लाल ने दिए अहम टिप्स
रायपुर। 10वीं-12वीं, 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे बच्चों के लिए जितना जरूरी पढ़ाई करना या परीक्षा की तैयारी करना है, उतना ही जरूरी है कि वे अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान भी रखें। पढ़ाई के साथ-साथ मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का संतुलन भी आवश्यक है।
संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में 12वीं के बच्चों की अर्थशास्त्र और सामाजिक विज्ञान पढ़ाने वाली शिक्षिका आराधना लाल ने कहा कि स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बच्चों को पैकेट फूड से दूरी बनानी चाहिए और हल्का व संतुलित भोजन करना चाहिए। वहीं बदलते मौसम के बीच खुद की सेहत को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए।
आराधना ने कहा कि बच्चों को नियमित अध्ययन, प्रापर टाइम टेबल और रिवीजन वर्क पर ध्यान देना चाहिए। परीक्षा के दिन पहले अपने दिमाग को शांत रखते हुए समय से पहले परीक्षा केंद्र में पहुंचकर अपने स्थान पर पहुंचना चाहिए। परीक्षा में इस्तेमाल होने वाली पेन से एक दिन पहले ही एक- दो पेज लिखकर निश्चित फ्लो में लेना चाहिए, जिससे न सिर्फ लिखावट बेहतर हो, बल्कि लिखने की गति भी अच्छी बनी रहे।
परीक्षा कक्ष से बाहर निकलने के बाद कौन सा प्रश्न छूट गया, क्या लिख पाए- नहीं लिख पाए... आदि बिल्कुल भी नहीं देखना चाहिए, न ही किसी से चर्चा करनी चाहिए, बल्कि अगले पेपर के लिए पूरी सकारात्मक ऊर्जा के साथ तैयारी में जुट जाना चाहिए। विद्यार्थियों को कभी निराश नहीं होना चाहिए, क्योंकि अगर कुछ गलती हुई है तो भावी परीक्षा में हमें उसे सुधारने का मौका मिलेगा।






.jpg)
.jpeg)
.jpg)
.jpg)


Leave A Comment