ब्रेकिंग न्यूज़

गुरु खुशवंत साहेब जी के प्रयासों से आरंग में धर्म, संस्कृति एवं आस्था के केंद्रों के विकास को मिली नई गति

 *गुरु खुशवंत साहेब जी के नेतृत्व में आरंग में सर्वांगीण विकास*

*सड़क-पुल के बाद अब आस्था का विकास: गुरु खुशवंत साहेब जी के नेतृत्व में आरंग को मिली सौगात*
*गुरु खुशवंत साहेब जी का संकल्प: आरंग में विकास के साथ-साथ धर्म और संस्कृति का संरक्षण*
आरंग/रायपुर।विधानसभा क्षेत्र आरंग में सड़क, सुगम परिवहन, पुल-पुलिया, भवन एवं रोड निर्माण जैसे बुनियादी विकास कार्य निरंतर गति पकड़ रहे हैं। इसी क्रम में माननीय मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी के नेतृत्व में क्षेत्र के धर्म, संस्कृति, सभ्यता एवं आस्था के केंद्रों को सहेजने और सशक्त करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। छत्तीसगढ़ शासन के धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025–26 के अंतर्गत आरंग विधानसभा क्षेत्र में स्थित विभिन्न मंदिरों के जीर्णोद्धार एवं धर्मशाला निर्माण हेतु कुल ₹55 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति क्षेत्र के प्रति गुरु खुशवंत साहेब जी की संवेदनशील सोच और उनके सतत प्रयासों का प्रत्यक्ष परिणाम मानी जा रही है।स्वीकृत राशि के अंतर्गत आरंग क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में स्थित शिव मंदिर, गणेश मंदिर, शीतला मंदिर, सतनामी पारा, बाबा गुरु घासीदास मेला स्थल सहित अन्य धार्मिक स्थलों में जीर्णोद्धार एवं धर्मशाला निर्माण कार्य किए जाएंगे। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी तथा क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण सुनिश्चित होगा। इस अवसर पर माननीय मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने कहा कि आरंग में विकास की दिशा केवल सड़क, पुल, भवन और रोड तक सीमित नहीं है। हमारी सरकार का उद्देश्य है कि धर्म, संस्कृति, सभ्यता और आस्था के केंद्रों को भी समान रूप से सशक्त किया जाए, क्योंकि यही हमारी पहचान और सामाजिक एकता की नींव हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत कार्य समयबद्ध, पारदर्शी एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं।
इस निर्णय से आरंग क्षेत्र के नागरिकों एवं श्रद्धालुओं में उत्साह का वातावरण है और क्षेत्र में सर्वांगीण विकास की अवधारणा को नई मजबूती मिली है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल तथा वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों को बधाई दी गई।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english