ब्रेकिंग न्यूज़

दुर्ग में अफीम की खेती का खुलासा, विवाद के बीच भाजपा नेता निलंबित

दुर्ग। जिले में मक्के की खेती के आड़ में अफीम उगाने की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। घटना के बाद सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने किसान और पार्टी के स्थानीय नेता को पार्टी से निलंबित कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के जेवरा सिरसा पुलिस चौकी के अंतर्गत समोदा गांव में लगभग सात एकड़ मक्के के खेत के बीच में अफीम की खेती का खुलासा होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है तथा उनसे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन का दल शनिवार सुबह खेत पर पहुंचा और वहां जांच की और इस दौरान पता चला कि मक्के के खेत के मध्य अफीम की खेती की जा रही थी। अधिकारियों के अनुसार, जमीन मधुमती ताम्रकार और प्रीतिबाला ताम्रकार की है।
 दुर्ग की अतिरिक्त तहसीलदार क्षमा यादव ने बताया कि यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि खेत में अफीम की फसल कैसे उगाई गई। अधिकारी ने बताया कि जमीन पर खेती का काम विनायक ताम्रकार करते हैं। वहीं जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा ताम्रकार समेत कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। अधिकारी कथित अफीम की खेती की जांच कर रहे हैं। इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।      
विवाद के सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने राईस मिल प्रसंस्करण प्रकल्प किसान मोर्चा दुर्ग के प्रदेश संयोजक ताम्रकार को पार्टी से निलंबित कर दिया है। पार्टी की ओर से जारी आदेश में प्रदेश महामंत्री डॉक्टर नवीन मार्कण्डेय ने कहा है, ''आपके आचरण एवं कृत्य से भारतीय जनता पार्टी की छवि धूमिल हुई है। आपका यह कृत्य पार्टी अनुशासनहीनता करने की श्रेणी में आता है। अतः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव जी ने आपको उपरोक्त कृत्य के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english