ब्रेकिंग न्यूज़

 तीज मिलन समारोह में झलकी परंपरा, संस्कृति और उत्साह, नीतू चंद्राकर बनीं तीज क्वीन

 

 
-समारोह में पार्थिव शिवलिंग सजावट, तीज क्वीन, व्यंजन तथा सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता आयोजित की गई 
- नीतू चंद्राकर को मिला तीज क्वीन का ताज ,  नीलू शर्मा प्रथम रनरअप तथा गौरी देवांगन द्वितीय रनरअप रहीं 
 टी सहदेव
भिलाई नगर। तालपुरी बी-ब्लॉक क्लब हाउस में रविवार को हमर संगवारी ग्रुप के बैनर तले पूर्व एल्डरमैन कीर्तिलता वर्मा के नेतृत्व में तीज मिलन समारोह का भव्य एवं रंगारंग आयोजन किया गया। पारंपरिक संस्कृति, लोकगीतों और विभिन्न प्रतियोगिताओं से सजे इस आयोजन में महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। समारोह में पार्थिव शिवलिंग सजावट, तीज क्वीन, व्यंजन तथा सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता आयोजित की गई। तीज क्वीन प्रतियोगिता में नीतू चंद्राकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीज क्वीन का ताज अपने नाम किया। नीलू शर्मा प्रथम रनरअप तथा गौरी देवांगन द्वितीय रनरअप रहीं।
अन्य प्रतियोगिताओं के नतीजे 
पार्थिव शिवलिंग सजावट प्रतियोगिता में प्रीति सिन्हा ने प्रथम, चंपा वर्मा ने द्वितीय और वृंदा चंद्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। व्यंजन प्रतियोगिता में मोहनी साहू प्रथम, देव प्रभा साहू द्वितीय तथा वृंदा चंद्रा तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता में सरिता देशमुख ने प्रथम, गौरी देवांगन ने द्वितीय और सरस्वती सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन राष्ट्रपति द्वारा नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित छत्तीसगढ़ी लोक गायिका रजनी रजक, समाजसेविका अंजू साहू तथा दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किरण रात्रे ने निर्णायक की भूमिका निभाते हुए किया।
मनमोहक नृत्य ने समां बांधा 
कार्यक्रम में महिलाओं ने छत्तीसगढ़ी लोकगीतों और हिंदी फिल्मी गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। प्रस्तुति देने वालों में गायत्री देवांगन, कविता सिन्हा, सुनीता चंद्राकर, मीनाक्षी वर्मा, हिमानी, रूपा, रंजना, सारिका साहू, दीप सिन्हा, पम्मी साहू, योगिता देवांगन, देव प्रभा साहू, आशा वर्मा, मंजू देवांगन, सत्यभामा साहू, चेतना वर्मा, ममता, सुषमा रथ, नीलू बेलचंदन, शकुंतला साहू एवं नाशी वर्मा प्रमुख रूप से शामिल रहीं।
महिलाओं को एक मंच पर लाया जाएगा 
कार्यक्रम का संचालन ममता वर्मा ने किया। आयोजन को सफल बनाने में योगिता देवांगन, परमेश्वरी साहू तथा सुनीता चंद्राकर का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य आयोजक कीर्तिलता वर्मा ने सेवानिवृत्त प्राचार्या संगीता साहू का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। उन्होंने कहा कि हमर संगवारी ग्रुप आगे भी समाज की सेवानिवृत्त महिलाओं का सम्मान करता रहेगा तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को एक मंच पर जोड़ने का कार्य निरंतर जारी रखेगा।
 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english