ब्रेकिंग न्यूज़

 संघ लोक सेवा आयोग की CDS एवं NDA परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

 रायपुर । संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित CDS (I) एवं NDA/NA (I) परीक्षा-2026 रविवार को   जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।जिले में CDS परीक्षा 3 पालियों में तथा NDA परीक्षा 2 पालियों में आयोजित की गई। परीक्षा के सफल संचालन हेतु सभी परीक्षा केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।
प्रथम पाली में CDS परीक्षा सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक 3 परीक्षा केंद्रों में आयोजित हुई, जिसमें कुल 950 परीक्षार्थियों में से 542 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं NDA की प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक 5 परीक्षा केंद्रों में आयोजित हुई, जिसमें 1816 में से 1335 परीक्षार्थियों ने भाग लिया।
द्वितीय पाली में CDS परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक 3 केंद्रों में आयोजित हुई, जिसमें 950 में से 544 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। NDA की द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से 4:30 बजे तक 5 केंद्रों में संपन्न हुई, जिसमें 1816 में से 1333 परीक्षार्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई।तृतीय पाली में CDS परीक्षा शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक 2 परीक्षा केंद्रों में आयोजित हुई, जिसमें 449 में से 216 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।परीक्षा समाप्ति के उपरांत उपयोग में न लाई गई गोपनीय परीक्षा सामग्री को सुरक्षित रूप से कलेक्ट्रेट रायपुर में जमा कराया गया। जिला प्रशासन ने बताया कि संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया नियमों के अनुरूप शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english