ब्रेकिंग न्यूज़

 जिंदल स्टेनलेस अगली दो तिमाहियों में महाराष्ट्र परियोजना के लिए जमीन का चयन करेगी

 नयी दिल्ली। जिंदल स्टेनलेस महाराष्ट्र में प्रस्तावित ₹40,000 करोड़ रुपये की स्टेनलेस स्टील विनिर्माण परियोजना के लिए जमीन की तलाश कर रही है। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तरुण खुल्बे ने कहा कि परियोजना के लिए स्थल का चयन अगली एक-दो तिमाहियों में होने की उम्मीद है। खुल्बे ने जमीन अधिग्रहण से जुड़े सवाल के जवाब में कहा, "इसमें थोड़ा समय लग रहा है, लेकिन हम इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।" उन्होंने बताया कि कंपनी महाराष्ट्र में कई संभावित स्थानों पर जमीन के विकल्प तलाश रही है।कंपनी के अनुसार, प्रस्तावित संयंत्र की कुल उत्पादन क्षमता 40 लाख टन सालाना की होगी और इसे चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा। परियोजना का पहला चरण अगले चार साल में शुरू होने की उम्मीद है। इस संयंत्र में हाइड्रोजन, परमाणु ऊर्जा, रक्षा, परिवहन, बुनियादी ढांचे और प्रसंस्करण उद्योग जैसे उभरते क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा करने वाले विशेष ग्रेड के स्टेनलेस स्टील का भी उत्पादन किया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार ने इस निवेश को समर्थन देने का भरोसा दिया है। इसके तहत संबंधित विभागों से जरूरी अनुमति, पंजीकरण, मंजूरी और वित्तीय प्रोत्साहन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी। जिंदल स्टेनलेस देश की सबसे बड़ी स्टेनलेस स्टील विनिर्माता कंपनी है। वर्तमान में हरियाणा के हिसार और ओडिशा के जाजपुर स्थित संयंत्रों में कंपनी की संयुक्त उत्पादन क्षमता 30 लाख टन सालाना है। महाराष्ट्र की प्रस्तावित परियोजना के चालू होने के बाद कंपनी की सालाना विनिर्माण क्षमता 70 लाख टन हो जाएगी।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english