गृहमंत्री अमित शाह का न्याय प्रणाली को सुलभ, किफायती और जवाबदेह बनाने का आह्वान
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने न्यायिक प्रणाली को सुलभ, किफायती और उत्तरदायित्वपूर्ण बनाने की आवश्यकता पर बल दिया है।श्री शाह ने रविवार को नई दिल्ली में राष्ट्रमंडल अधिवक्ता और महाअधिवक्ता सम्मेलन 2024 को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में परिदृश्य तेजी से बदल रहा है और न्यायपालिका को भी परिवर्तित होना होगा। उन्होंने कहा कि सीमा पार चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी न्यायिक प्रणाली में प्रौद्योगिकी का प्रयोग अपनाना होगा। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार ने तीनों आपराधिक कानूनों- भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम में विस्तार से प्रौद्योगिकी का प्रयोग किया है।श्री शाह ने कहा कि इन तीनों कानूनों के प्रभावी होने से देश की आपराधिक न्यायिक प्रणाली विश्व में सबसे आधुनिक हो जाएगी।








.jpg)

Leave A Comment