- Home
- छत्तीसगढ़
- -मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएँ, कहा - नगर के समग्र विकास के लिए सभी पार्षद समर्पित भाव से करें कार्यरायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की गरिमामयी उपस्थिति में नगर पालिका परिषद, जशपुरनगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अरविंद भगत एवं 20 वार्डों के पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज स्वामी आत्मानंद शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर जशपुर में सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नगर की स्वच्छता, सुव्यवस्था और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए पार्षदगण अपनी पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही आपकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी।नगर विकास की दिशा में प्रभावी कार्य करने का आह्वानमुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नवनिर्वाचित पार्षदों से स्वच्छता, बुनियादी सुविधाओं और स्मार्ट शहर निर्माण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन और नागरिकों के सहयोग से जशपुरनगर को एक आदर्श नगर बनाया जाएगा। शपथ ग्रहण के उपरांत विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय, विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, सरगुजा संभाग आयुक्त श्री नरेंद्र दुग्गा, आईजी श्री अंकित गर्ग, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, सहित कई गणमान्य व्यक्ति, अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
- -सोनार समाज के सामाजिक भवन के लिए 25 लाख रुपये की घोषणारायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज जशपुर विकासखंड के श्याम पैलेस में आयोजित राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार जशपुर मंडल के प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने समाज को सामाजिक भवन के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले, आईआईटी और मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफलता पाने वाले होनहार छात्रों को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।सोनार समाज के सामाजिक कार्यों की सराहनामुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि सोनार समाज सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य कर रहा है। उन्होंने विशेष रूप से निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर, निर्धन बेटियों के विवाह, रक्तदान शिविर और वृक्षारोपण जैसे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के ये प्रयास दूसरों के लिए भी प्रेरणादायक हैं और इससे पूरे समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।शिक्षा को बताया सबसे बड़ा हथियार, कमजोर परिवारों की मदद का आह्वानमुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के जीवन को नई दिशा देती है और उसके रहन-सहन को संवारती है। उन्होंने सोनार समाज से अपील की कि वे अपने बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाएं और कमजोर परिवारों के बच्चों को भी पढ़ाई में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि शिक्षा सबसे बड़ा हथियार है, जिससे न केवल व्यक्ति का भविष्य उज्ज्वल होता है, बल्कि पूरे समाज की प्रगति सुनिश्चित होती है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि उनकी सरकार को बने 15 महीने हो चुके हैं, और इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी को पूरा करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, कृष्णा राय, डॉ. राम प्रताप सिंह, श्री विजय आदित्य सिंह जूदेव, सोनार समाज के जिला अध्यक्ष श्री विकास सोनी सहित बड़ी संख्या में सोनार समाज के लोग उपस्थित थे।
-
रायपुर। अभी मार्च माह बीता नहीं है और ग्रामीण इलाकों में निस्तारी पानी का संकट अभी से गहराने लगा है । समस्या का भयावह रूप लेने से पहले ही निस्तारी पानी देने गंगरेल का पट खोलने की मांग उठने लगी है । बंगोली सिंचाई उपसंभाग के अधीन आने वाले सिंचाई पंचायतों के पूर्व अध्यक्षो ने एक बैठक के बाद सिंचाई मंत्री केदार कश्यप से गंगरेल से अविलंब निस्तारी पानी छुड़वाने का आग्रह किया है ।
ज्ञातव्य हो कि खरीफ सिंचाई के बाद ग्रीष्मकाल में गंगरेल से तालाबों को भरने हर साल निस्तारी पानी छोड़ा जाता है जो अपवादस्वरूप परिस्थितियों को छोड़ अमूमन अप्रैल माह में छोड़ा जाता है । इस वर्ष मार्च के शुरूआत होते होते ग्रामीण इलाकों में जल संकट शुरू हो चला है जो समय बीतते बीतते गहराने लगा है और अभी से ग्रामीण निस्तारी पानी की संकट से जूझने लगे हैं । समस्या को देखते हुये बंगोली सिंचाई उपसंभाग के अधीन आने वाले सिंचाई पंचायतों के पूर्व अध्यक्षो ने होली त्यौहार के पूर्व एक बैठक आयोजित कर गंगरेल में पानी की उपलब्धता को देखते हुये होली त्यौहार के तुरंत बाद गेट खुलवा पानी छुड़वाने की मांग को ले ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया । बैठक में रायपुर जिला जल उपभोक्ता संस्था संघ के अध्यक्ष रहे भूपेंद्र शर्मा सहित गोविंद चंद्राकर , थानसिह साहू , प्रहलाद चंद्राकर , चिंताराम वर्मा , हिरेश चंद्राकर , धनीराम साहू , तुलाराम चंद्राकर , भारतेंदु साह , योगेश चंद्राकर आदि शामिल थे । - रायपुर/नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने राजधानी शहर रायपुर के विभिन्न मुख्य मार्गो और बाजारों मौदहापारा, एम. जी. रोड, शारदा चौक, जयस्तम्भ चौक आदि में रंगों के पर्व होली पश्चात सफाई व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही, जोन 2 जोन कमिश्नर डॉक्टर आर. के डोंगरे सहित जोन स्वास्थ्य अधिकारियों और स्वच्छता निरीक्षकों की उपस्थिति में लिया और विभिन्न मुख्य मार्गो और बाजारों की होली पश्चात सफाई व्यवस्था का औ चक निरीक्षण करते हुए रायपुर की सफाई व्यवस्था में राजधानी शहर के अनुरूप सुधार लाने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए. महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने मौदहापारा मुख्य मार्ग, जयस्तम्भ चौक, शारदा चौक, एम. जी. रोड की होली पश्चात मार्गो और नालियों की सफाई व्यवस्था का पैदल भ्रमण कर प्रत्यक्ष अवलोकन अधिकारियों सहित किया. महापौर ने मौदहापारा में मारुति सेल्स शो रूम के सामने नाली पर कब्जा कर बनाये गए लम्बे और बड़े पाटे सहित के. के. रोड में नालियों पर कब्जा जमाकर बनाये गए सभी पाटों को लेकर सम्बंधित सभी व्यापारियों को स्वतः पाटे हटा लेने की कड़ी हिदायत देने, अन्यथा की स्थिति में नालियों को कब्जामुक्त करवाने सभी पाटों को अभियान चलाकर थ्रीडी मशीन लगाकर एक सिरे से दूसरे सिरे तक तोड़कर नालियों की तले तक सफाई करवाने के निर्देश निगम स्वास्थ्य अधिकारी और जोन 2 जोन कमिश्नर को दिए हैँ. महापौर ने मौदहापारा मुख्य मार्ग में लगने वाले सन्डे बाजार का अवलोकन किया और सम्बंधित दुकानदारों को सड़क के किनारे बैठकर व्यवसाय करने की हिदायत दी, ताकि सड़क पर यातायात संडे मार्केट के दौरान कदापि बाधित ना होने पाए, अन्यथा की स्थिति में अभियान चलाकर सड़क को कब्जामुक्त करवाया जायेगा. महापौर ने एम. जी. रोड में होटल मंजू ममता के संचालक को सड़क को घेरकर व्यवसाय ना करने की कड़ी हिदायत दी है, अन्यथा की स्थिति में सड़क को कब्जामुक्त करवाने कार्यवाही के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए हैँ. महापौर ने एमजी रोड में संध्या को लगने वाली चौपाटी के सभी दुकानदारों को अपनी दुकानों में प्लास्टिक डिस्पोजल प्लेट, गिलास आदि का उपयोग पूरी तरह से बन्द करने और विकल्प के रूप में कांच के बर्तनों को उपयोग में लाने की हिदायत दी है. अधिकतर चौपाटी के दुकानदारों द्वारा उपयोग में लायी गयी प्लास्टिक डिस्पोजल प्लेट, गिलास को नाली अथवा इधर - उधर फेंक दिया जाता है, जिससे नाली में कचरा जाम हो जाता है और मच्छरों के अत्यधिक पनपने की सम्भावना सदैव बनी रहती है. महापौर ने डिस्पोजल प्लेट, गिलास को नाली, इधर- उधर फेंकने और गन्दगी फैलाने वाले सम्बंधित चौपाटी दुकानदारों पर पहले कड़ी हिदायत देने, फिर ना मानने पर जुर्माना लगाने की कार्यवाही करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए हैँ.
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजना मोर संगवारी संचालित हो रही है। जिसके तहत नागरिको को घर बैठे-बैठे इस योजना का लाभ मिल सके। इस हेतु अलग-अलग क्षेत्रों के लिए एजेन्ट की नियुक्ति किए गए है। जो मोर संगवारी योजना टोल फ्री नंबर 14545 पर काॅल कर एजेन्ट को अपने घर बुला सकते है। नागरिक अपनी आवश्यकता के अनुसार पूर्ण दस्तावेज एजेन्ट को देकर प्रमाण पत्र या किसी प्रकार का सुधार इत्यादि करा सकते है। नागरिको को पहले कोई भी प्रमाण पत्र बनाने के लिए इधर-उधर आफिस का चक्कर लगाना पड़ता था। यह कार्य कराने के लिए समय और पैसा भी खर्च करना पड़ता था। मोर संगवारी योजना के माध्यम से अब हर व्यक्ति घर बैठे अपनी जरूरत के दस्तावेज बनाकर प्राप्त कर सकते है।मोर संगवारी योजना के तहत मूल निवासी प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, दस्तावेज के नकल के लिए अनुरोध गैर-डिजिटल, मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण और प्रमाण पत्र, नया राशन कार्ड एपीएल/बीपीएल, राशन कार्ड सरेंडर/ट्रान्सफर, राशन कार्ड भर जाने पर, राशन कार्ड में सुधार के लिए, राशन कार्ड में सदस्य जोड़ने/हटाने के लिए, राशन कार्ड खो जाने/गुम जाने पर, जन्म प्रमाण पत्र, दुकान और स्थापना पंजीयन, भूमि सूचना, जन्म प्रमाण पत्र सुधार, मृत्यु प्रमाण पत्र सुधार, आधार मोबाइल नंबर अपडेट, बाल आधार नामांकन (0-5 वर्ष), पैन कार्ड, पैन कार्ड सुधार, पैन कार्ड डुप्लीकेट, असंगठित श्रमिक पंजीयन, असंगठित श्रमिक पंजीयन सुधार आदि सभी बना सकते है।वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल, सभी नागरिकों से, पार्षद गणों से, जनप्रतिनिधियों से सामाजिक संस्थाओं से अपील की है कि 26 प्रकार के सुविधाओं के लिए निगम भिलाई शासन के अन्य किसी कार्यालय में आने की आवश्यकता नहीं है। घर बैठे बैठे सब कुछ निदान हो जाएगा वह भी मात्र ₹50 में। इसका लाभ उठावे, लोगों को भी बताएं। यह सुविधा आपके लिए है। आपके परिवार के लिए है। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने निगम भिलाई क्षेत्र के सभी नागरिको से निवेदन किये है कि शासन की मोर संगवारी योजना बहुत ही अच्छी है। इसके माध्यम से सभी व्यक्ति अपने घर पर बैठे-बैठे टोल फ्री नंबर 14545 पर काॅल कर एजेन्ट को घर बुलाकर कोई भी प्रमाण पत्र बनवा सकते है। इस कार्य के लिए शासन द्वारा निर्धारित राशि तय की गई है, जो नागरिक को देना आवश्यक है। गर्मी में कहीं जाने की जरूरत नहीं है। संगवारी छुट्टी के दिनों में भी आकर के आपका काम कर सकता है।
-
रायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा राजधानी शहर में होलिका दहन स्थलों से राख का वेस्टेज हटाकर सफाई हेतु अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के अंतर्गत आज नगर निगम जोन 3 स्वास्थ्य विभाग की टीम और अन्य जोनों की स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा विधानसभा मार्ग सहित अन्य मुख्य मार्गो में विभिन्न चौक - चौराहों में होलिका दहन स्थलों से राख का वेस्टेज हटाकर सफाई की गयी. सभी होलिका दहन स्थलों से शीघ्र राख का वेस्टेज हटाकर सफाई कार्य अभियान चलाकर किया जायेगा.
- दंतेवाड़ा: मां दंतेश्वरी की नगरी दंतेवाड़ा में फागुन मड़ई मेले में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. विदाई समारोह में पहुंचे 1200 देवी देवताओं को सम्मानपूर्वक विदाई पुजारियों के द्वारा दी गई. विदाई समारोह में टेंपल कमेटी के सदस्य, जिया परिवार, प्रधान पुजारी, 12 अंकवार और स्थानीय विधायक चैतराम अटामी सहित हजारों भक्त शामिल हुए. विदाई समारोह में सभी देवी देवताओं को आदरपूर्वक साड़ी, गमछा और लिफाफा सहित मिट्टी की कोडी भेंट की गई.फागुन मड़ई मेला: जगदलपुर से आए पुजारी के बेटे ने बताया कि ''मैं जगदलपुर से आया हूं पहले मेरे पिताजी देवी को लेकर आते थे अब मैं फागुन मेले में देवी को लेकर पहुंचा हूं. देवी की विदाई में टेंपल कमेटी की ओर से सम्मान हमें साड़ी, गमछा, लिफाफा और एक माटी की कोडी भेंट की गई. ये भेंट हम अपने मंदिर में स्थापित कर साल भर में जो भी चढ़ावा आता है उसे इकट्ठा कर फिर अगले मेले में मां दंतेश्वरी के मंदिर पहुंचेंगे. मां के चरणों में वो चढ़ावा अर्पित करते हैं. यह परंपरा हमारे पूर्वजों के समय से निभाई जा रही है जिसका हम आज भी पालन करते हैं''.देवी देवताओं की विदाईटेंपल कमेटी: बस्तर की परंपरा को कायम रखने के लिए दूर दराज के गांवों से मेले में लोग पहुंचते हैं. बस्तर की कलाकृति जो कि बस्तर की परंपरा को दिखाता है उसकी बानगी यहां नजर आती है. नक्काशीदार मिट्टी की कोडी लेकर लोग यहां आते हैं. पूरे साल इस मेले का इंतजार बस्तर के लोग करते हैं.
-
-900 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानिए कैसे करना होगा आवेदन
राजनांदगांव। : राजनांदगांव में 19 मार्च को एक बड़ा प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया गया है. इस रोजगार प्लेसमेंट कैंप में कुल 900 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होगी. जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव की तरफ से यह आयोजित किया गया है. इसमें फायर एण्ड सेफ्टी डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्ट्रीट्यूट राम नगर सुपेला भिलाई के लिए वैंकेसी है. जिसमें फायरमैन के लिए 20 पदों पर भर्ती की जाएगी.कई पदों पर निकली वैकेंसी: इसमें सिर्फ पुरुष उम्मीदवारों को मौका मिलेगा. सिक्योरिटी गार्ड के 150 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. इसके अलावा सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 50 पदों पर नौकरी निकाली गई है. ड्राइवर के लिए 10 पदों पर भर्ती होगी. केयर टेकर के लिए 100 पदों पर नौकरी दी जाएगी.छत्तीसगढ़ और एमपी के लिए भर्ती: सनसूर श्रृष्टि इंटरप्राजेस बजरंग चौक तुलसीपुर राजनांदगांव के लिए ब्रांच मैनेजर के 33 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर के 10 पद पर नौकरी निकाली गई है. शिव शक्ति एग्रीटेक लिमिटेड तेलीबांधा रायपुर के लिए सेल्स रिप्रेजेन्टेटिव के 60 पदों पर नौकरी निकली है. सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरिटी सर्विसेस भिलाई के लिए 300 पोस्ट पर गार्ड की भर्ती होगी. इसके अलावा सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 50 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. इसी कंपनी में लेबर के लिए 100 पद पर नौकरी दी जाएगी. ये लेबर छत्तीसगढ़ में काम करेंगे. इसके अलावा लेबर के 100 पदों पर मध्यप्रदेश के लिए भर्ती होगी. आवेदक के लिए जरूरी जानकारी: इस रोजगार कैंप में शामिल होने वाले आवेदकों को शैक्षणिक योग्यता के सभी सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साइज फोटो और रोजगार पंजीयन कार्ड लाना जरूरी है. - रायपुर / कर्नाटक में कांग्रेस सरकार द्वारा शासकीय ठेकों में धर्म के आधार पर आरक्षण देने के फैसले की कड़ी आलोचना करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इसे भारतीय संविधान की मूल भावना के विरुद्ध और तुष्टीकरण की पराकाष्ठा करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जहां भी सत्ता में आती है, संविधान की मूल आत्मा का गला घोंटने का प्रयास करती है।मुख्यमंत्री श्री साय ने इस फैसले को समाज में वैमनस्य फैलाने वाला कांग्रेस का सोचा-समझा षड्यंत्र बताया और कहा कि अदालतें पहले भी धर्म आधारित आरक्षण को असंवैधानिक करार दे चुकी हैं, इसलिए यह फैसला भी न्यायिक समीक्षा में नहीं टिक पाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस यह जानते हुए भी सिर्फ वोटबैंक की राजनीति के लिए वंचित वर्गों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ कर रही है।मुख्यमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से कहा है कि वे इस असंवैधानिक फैसले को तुरंत वापस लेने के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को निर्देश दें। उन्होंने कहा कि यह आदिवासियों, दलितों और वंचित समाज के साथ अन्याय है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
"चेत जाइए खरगे जी, इतिहास आपको माफ नहीं करेगा" - मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सायमुख्यमंत्री श्री साय ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे पर निशाना साधते हुए कहा कि खरगे जी खुद वंचित समाज से आते हैं, फिर भी सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बहकावे में आकर अपने ही समाज के खिलाफ साजिश का हिस्सा बन रहे हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, "चेत जाइए खरगे जी, इतिहास आपको माफ नहीं करेगा।"उल्लेखनीय है कि कर्नाटक सरकार के इस फैसले के खिलाफ पहले ही कई संगठन और विपक्षी दल विरोध जता चुके हैं। अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की कड़ी आपत्ति के बाद यह मुद्दा और गरमा गया है। -
- जशपुर जिले में मुख्यमंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों के लिए संचालित किए जा रहा है विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम
रायपुर, / होली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से उनके निज निवास बगिया में शिक्षक श्री विवेक पाठक ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को जशपुर जिले के विद्यालयों में संचालित विज्ञान जागरूकता कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी और संबंधित समाचारों एवं चित्रों का एक विशेष एल्बम भेंट किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब जशपुर जिले के युवा छात्र आकाश को छूने की तैयारी कर रहे हैं, जो जिले के उज्जवल भविष्य का संकेत है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इसरो अध्यक्ष के साथ हुई अपनी उत्साहजनक मुलाकात का भी उल्लेख किया और अंतरिक्ष विज्ञान की दिशा में जिले के छात्रों को और अधिक प्रोत्साहित करने की बात कही।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विज्ञान और अंतरिक्ष क्षेत्र में नई संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं। यह पहल विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि विज्ञान जागरूकता कार्यक्रमों की सफलता ने जशपुर जिले के उज्जवल भविष्य की नई संभावनाओं को और अधिक सशक्त किया है।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री साय के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा अंतरिक्ष विज्ञान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए अनेक महत्वपूर्ण पहल की जा रही हैं। इन अभियानों के तहत अंतरिक्ष अन्वेषण अभियान, अंतरिक्ष अन्वेषण रथ, विद्यार्थियों के नाम विभिन्न ग्रहों एवं उपग्रहों पर चिप के माध्यम से भेजे जाने जैसी अनूठी गतिविधियाँ शामिल हैं, जो छात्रों में वैज्ञानिक सोच और अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि को बढ़ावा दे रही हैं। - -मुख्यमंत्री ने भगवान राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना कीरायपुर, / होली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड स्थित ग्राम टाटीडांड पहुँचे, जहाँ उन्होंने सनातन समाज के दुर्गा देवी संत समाज द्वारा आयोजित वार्षिक अनुष्ठान में भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।कार्यक्रम में गुरु महाराज स्व. श्री धनपति पंडा के पुत्र श्री सहदेव पंडा की विशेष उपस्थिति रही। यह अनुष्ठान हर वर्ष फाल्गुन माह में होली के पावन पर्व पर आयोजित किया जाता है, जिसमें मुख्यमंत्री श्री साय अनेक वर्षों से शामिल होते रहे हैं।होली भाईचारे और खुशियों का पर्व – मुख्यमंत्रीमुख्यमंत्री श्री साय ने सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द्र और भाईचारे का पर्व है। उन्होंने कहा कि टाटीडांड में सनातन समाज द्वारा आयोजित यह अनुष्ठान परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को संजोए रखने का माध्यम है, जिससे समाज में समरसता बनी रहती है।शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश में विकास की नई रफ्तारमुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर? पर राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख परिवारों को आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। किसानों से देश में सर्वाधिक मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है, जिससे कृषि समृद्ध हो रही है। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को हर माह ₹1000 की सहायता राशि दी जा रही है, जिससे महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है।महाशिवपुराण कथा के लिए आमंत्रणमुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि 21 मार्च से 27 मार्च तक कुनकुरी विकासखंड में देश के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग स्थल मधेश्वर पहाड़ के समीप महाशिवपुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी कथा का वाचन करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों से इस दिव्य आयोजन में भाग लेने का आग्रह किया।मुख्यमंत्री श्री साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने भी होली की शुभकामनाएं देते हुए अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं और लोगों में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करते हैं।स अवसर पर सनातन समाज के श्रद्धालु और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
- -सरल, सहज और आत्मीय मुख्यमंत्री से मिलने उमड़ा जनसैलाबरायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने होली के रंगों में सराबोर अपने गृह ग्राम बगिया में ग्रामीणों के साथ आत्मीयता से होली का पर्व मनाया। मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने और होली की शुभकामनाएं देने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया, गुलाल लगाया और पर्व की शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द्र और आपसी मेलजोल का उत्सव है। यह पर्व हमें हर भेदभाव भूलाकर एकता और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं पर भी चर्चा की।होली के इस उल्लासमय अवसर पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के साथ खुशियों के रंग बांटे, पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया और इस पर्व को सामाजिक सौहार्द्र और उल्लास के साथ मनाया।सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नितेश कच्छप और उनकी टीम ने होली के पारंपरिक लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिससे पूरा माहौल रंगीन और संगीतमय हो गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री रोहित व्यास, एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारीगण, पत्रकार बंधु और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
- कोरबा। जिले में सडक़ हादसे में आज तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई है। यह घटना जटगा चौकी के खोडरी के पास की है। सभी मृतक जटगा चौकी अंतर्गत ग्राम बरबसपुर स्कूल बस्ती के रहने वाले थे। वे बरबसपुर से खोडरी गांव की ओर जा रहे थे, तभी कार के साथ उनकी टक्कर हो गई।हादसे के बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मरने वालों में आदित्य धोबी, सूरज कंवर और अखिलेश्वर धोबी शामिल हैं। कोरबा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है।
-
-थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार
- GOOD WAY TEAM नामक संस्था के माध्यम से बेरोजगार युवाओं से कंपनी प्रबंधन द्वारा किया गया ठगी-रजिस्ट्रेशन फीस, आईडी, इंश्योरेंस के नाम पर कंपनी द्वारा प्रति व्यक्ति ₹31,000 लिया गया- कंपनी का प्रोडक्ट बेचने एवं कंपनी में और लोगों को जोड़ने पर ही, पैसा मिलने की बातें सामने आने पर युवाओं को ठगी होने के संबंध में पता चलाबलौदाबाजार । प्रार्थिया पूर्णिमा साहू निवासी ग्राम बोरतरा थाना लोरमी जिला मुंगेली द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उसे उसकी सहेली के माध्यम से भाटापारा में GOOD WAY TEAM नाम से संस्था चलाने के बारे में पता चला जहां पर नौकरी में लोगों को ले रहे हैं। तब प्रार्थिया द्वारा उक्त संस्था में संपर्क किया गया, जिसमें संस्था के मैनेजर राहुल नवरंग द्वारा रजिस्ट्रेशन एवं ट्रेनिंग फीस के नाम पर ₹3000 लिया गया।। इस दौरान कंपनी द्वारा किसी से भी बातचीत करने के लिए मना कर दिया गया। ट्रेनिंग खत्म होने के बाद मैनेजर राहुल नवरंग द्वारा प्रार्थिया एवं अन्य लोगों का इंटरव्यू लिया गया, जिसमें उसके द्वारा सिलेक्शन हो जाना बताया गया।तत्पश्चात मैनेजर द्वारा कंपनी में काम करने के लिए ड्रेस, आईडी एवं इंश्योरेंस के लिए 01 घंटे के भीतर ₹28,000 जमा करने के लिए कहा गया। तब प्रार्थिया एवं उसके साथ अन्य लोगों द्वारा द्वारा उक्त रकम कंपनी में जमा किया गया। इसके बाद वह कंपनी में काम करने लगी और एक सप्ताह काम करने के बाद कंपनी द्वारा प्रार्थिया एव अन्य लोगों को बताया गया कि अब तुम लोगों को कपड़ा और कॉस्मेटिक सामान बेचना है और अन्य लोगों को कंपनी में जोड़ने के लिए बोलना है, तभी आप लोगों को पेमेंट मिलेगा, ऐसा कंपनी के लोगों द्वारा बोला गया। इसके बाद प्रार्थिया एवं उसके साथ जुड़े अन्य लोगों को GOOD WAY TEAM कंपनी खोलकर ब्रांच मैनेजर राहुल नवरंग एवं अन्य द्वारा कंपनी में नौकरी लगाने के नाम पर पैसा लेकर धोखाधड़ी किया जाना पता चला।GOOD WAY TEAM कंपनी भाटापारा के ब्रांच मैनेजर राहुल नवरंग एवं उसमें काम करने वाले अन्य लोगों द्वारा प्रार्थिया, उसकी सहेली एवं अन्य लोगों से कंपनी में नौकरी लगाने के नाम पर झांसा देकर कुल ₹31,000-31,000 लेकर धोखाधड़ी किया गया है। कि रिपोर्ट पर थाना भाटापारा शहर में अपराध क्र. 139/2025 धारा 318(4),3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मैनेजर राहुल नवरंग, सहित चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर युवाओं से ठगी करते हुए रजिस्ट्रेशन फीस, आईडी, इंश्योरेंस आदि के नाम पर रुपए वसूलना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में सभी चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।संस्था द्वारा ठगी करने का तरीका- संस्था का 04 स्कीम था जिसके तहत सभी अभ्यर्थियों से ₹30,000 एवं ₹31,000 की राशि प्राप्त की गई थी, स्कीम के तहत ₹5100 लगाने पर 14% कमीशन, ₹9000 लगाने पर 19% कमीशन, ₹28000 लगाने पर 24% कमीशन एवं ₹46,000 लगाने पर 29% कमीशन मिलता था। पैसा लगाने पर कमीशन मिलने की बात पहले जुडे हुए लोगों को नहीं बताया जाता था। लोगों से पैसा लेने के बाद उन्हें बोला जाता है, कि आप अपने अंदर दो अन्य लोगों को और जोड़ो, फिर उनके द्वारा डाले गए पैसे का कमीशन प्रतिशत के रूप में आप लोगों को मिलेगा। इस प्रकार संस्था से अब तक लगभग 80 लोग जुड़े हुए थे।आरोपियों के नाम1. राहुल नवरंग उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम पथेरी थाना पथरिया जिला मुंगेली2. सुभाष चौधरी उम्र 28 वर्ष निवासी बाबूबवनी थाना गमदिया जिला मधेपुरा बिहार3. प्रभात राय दास उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम भरीडीह थाना मरवाही जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही4. कुलेश्वरी साहू उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम अमलडीह थाना लोरमी जिला मुंगेली -
ब्रेवरेज कारपोरेशन के पूर्व अध्यक्ष श्री सच्चीदानंद उपासने, पार्षदगण, वार्डवासी आमजन, सबको ग़ुलाल लगाकर दी होली की शुभकामनायें, नगाड़ा बजाने, फाग गीतों की मधुर प्रस्तुति ने मन्त्रमुग्ध कर दिया0
रायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर के नवनिर्वाचित सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने रंगों के पर्व होली पर होली मिलन कार्यक्रम रखा. संक्षिप्त आयोजन में पहुंचकर रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू, छत्तीसगढ़ राज्य ब्रेवरेज कारपोरेशन के पूर्व अध्यक्ष श्री सच्चीदानंद उपासने, वार्ड पार्षदगण वार्डवासी आमजनों, विभिन्न समाज संगठनों के पदाधिकारीगणों सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, गणमान्य जनों, महिलाओं, नवयुवकों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में होली मिलन आयोजन में सम्मिलित हुए. नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने सबको ग़ुलाल लगाकर होली पर्व की हार्दिक शुभकामनायें दीं.आयोजन में होली पर नगाड़े बजाने और फाग गीतों की मधुर प्रस्तुति का दौर चलता रहा, जिसने बड़ी संख्या में नागरिकों को मन्त्रमुग्ध कर दिया. -
प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएँ*
*मुख्यमंत्री ने भगवान राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की*रायपुर,/ होली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड स्थित ग्राम टाटीडांड पहुँचे, जहाँ उन्होंने सनातन समाज के दुर्गा देवी संत समाज द्वारा आयोजित वार्षिक अनुष्ठान में भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।कार्यक्रम में गुरु महाराज स्व. श्री धनपति पंडा के पुत्र श्री सहदेव पंडा की विशेष उपस्थिति रही। यह अनुष्ठान हर वर्ष फाल्गुन माह में होली के पावन पर्व पर आयोजित किया जाता है, जिसमें मुख्यमंत्री श्री साय अनेक वर्षों से शामिल होते रहे हैं।*होली भाईचारे और खुशियों का पर्व – मुख्यमंत्री*मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द्र और भाईचारे का पर्व है। उन्होंने कहा कि टाटीडांड में सनातन समाज द्वारा आयोजित यह अनुष्ठान परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को संजोए रखने का माध्यम है, जिससे समाज में समरसता बनी रहती है।*शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश में विकास की नई रफ्तार*मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर? पर राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख परिवारों को आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। किसानों से देश में सर्वाधिक मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है, जिससे कृषि समृद्ध हो रही है। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को हर माह ₹1000 की सहायता राशि दी जा रही है, जिससे महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है।*महाशिवपुराण कथा के लिए आमंत्रण*मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि 21 मार्च से 27 मार्च तक कुनकुरी विकासखंड में देश के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग स्थल मधेश्वर पहाड़ के समीप महाशिवपुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी कथा का वाचन करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों से इस दिव्य आयोजन में भाग लेने का आग्रह किया।मुख्यमंत्री श्री साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने भी होली की शुभकामनाएं देते हुए अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं और लोगों में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करते हैं।इस अवसर पर सनातन समाज के श्रद्धालु और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। - -छठवीं एशियन महिला कबड्डी प्रतियोगिता में देश को दिलाया स्वर्ण पदक-बिलासपुर पहुंचने पर संजू देवी का भव्य स्वागत-प्रशासनिक अधिकारियों, खेल संघों और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएंबिलासपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में खेल प्रतिभाओं को उचित अवसर और सुविधाएं मिल रही हैं। इसी क्रम में बिलासपुर के बहतराई खेल स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त कर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई और देश को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। संजू का बिलासपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। प्रशानिक अधिकारियों, खेल संघों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। खिलाड़ी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा खेल और खिलाड़ियों को दिए जा रहे प्रोत्साहन के लिए आभार जताया।संजू ने छठवीं एशियन महिला कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेकर बेहतर खेल का प्रदर्शन किया,जिसकी बदौलत टीम इंडिया को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। कोरबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी ने बताया कि पहले वह गांव के छोटे छोटे आयोजनों में भाग लेती थी, जहां से उन्हें सीनियर खिलाड़ी ने जिले के कबड्डी प्रशिक्षक श्री अनुज प्रताप सिंह से मिलवाया,अनुज ने उनकी प्रतिभा को पहचानते हुए प्रशिक्षित किया और बहतराई खेल स्टेडियम में चयन के लिए तैयारी कराई। यहां चयनित होने के बाद खेल प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उनकी खेल प्रतिभा में निखार आया और उन्हें ये अवसर मिल पाया कि उन्होंने अंतराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व किया।संजू ने बताया कि 8 घंटे की यात्रा के बाद वे ईरान पहुंची जहां कड़ाके की ठंड थी, प्रतिकूल मौसम से सामंजस्य बिठाते हुए भारतीय टीम द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मलेशिया, नेपाल पर जीत हासिल की गई। फाइनल मैच मेजबान ईरान के साथ हुआ, जहां उन्होंने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर भारत का परचम लहराया। संजू ने बताया कि ईरान के नियमों के अनुरूप सभी खिलाड़ियों को रहना होता था, मेजबान देश के सभी नियमों का पालन करते हुए खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, और भारत को जीत दिलाई। संजू ने जिला कार्यालय में एडीएम शिव कुमार बनर्जी से मुलाकात की। इस अवसर पर तीरंदाजी में राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करने वाली खिलाड़ी भी मौजूद थी। एडीएम ने इस शानदार उपलब्धि पर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं और बधाई दी। संजू ने इस सफलता की यात्रा में सहभागी बने जिला खेल अधिकारी श्री एक्का सहित अपने सभी खेल प्रशिक्षकों और बहतराई स्टेडियम के सभी स्टॉफ का आभार जताया।
- -सिम्स के लिए 9.82 करोड़ रूपए बजट का अनुमोदन-संभागायुक्त महादेव कावरे की अध्यक्षता में हुई बैठकबिलासपुर /संभागायुक्त महादेव कावरे की अध्यक्षता में सिम्स बिलासपुर, मेडिकल कॉलेज कोरबा और रायगढ़ की स्वशासी प्रबंधकारणी समिति की बैठक आज यहां सिम्स सभागार में आयोजित की गई। रायगढ़ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, डीन एवं कोरबा मेडिकल कॉलेज के डीन बैठक में वीसी के जरिए शामिल हुए। बैठक में मेडिकल छात्रों और मरीजों की सुविधाओं के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।बैठक में संस्थान की शैक्षणिक एवं चिकित्सकीय व्यवस्था और मुद्दों पर चर्चा कर सुविधाएं विकसित करने अनेक प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। स्वशासी समिति सिम्स के लिए 2025-26 का वार्षिक बजट अनुमोदित किया गया। 2025-26 के लिए 9 करोड़ 82 लाख रूपए का वार्षिक बजट तैयार किया गया है। अस्थि रोग विभाग में मरीजों के फिजियोथैरिपी हेतु चिकित्सकीय उपकरणों के लिए 2 लाख 85 हजार रूपए की स्वीकृति दी गई। सिम्स परिसर में स्थित सभी हॉस्टलों में आवश्यक मरम्मत के कार्य कराए जाएंगे। अतिथि गृह में अतिथियों को कक्ष आबंटन हेतु निर्धारित नियमावली व निर्धारित शुल्क पर भी चर्चा की गई। एमबीबीएस पाठ्क्रम के विद्यार्थियों के लिए ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन अप्रैल माह में किया जाएगा जिसमें 4 लाख 92 हजार रूपए का खर्च संभावित है। संभागायुक्त को पिछली बैठक के पालन प्रतिवेदन से भी अवगत कराया गया। इसी प्रकार स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति कोरबा मेडिकल कॉलेज एवं रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए भी बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। बैठक में एडीएम श्री ए.आर. कुरूवंशी, अधिष्ठाता सिम्स डॉ. रमणेश मूर्ति, अधीक्षक डॉ. लखन सिंह, उपायुक्त डॉ. स्मृति तिवारी सहित सिम्स के अन्य प्रशासकीय अधिकारी मौजूद थे।
- - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा रहे साक्षीदुर्ग, / जिले के नगर पंचायत पाटन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदगणों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आज संपन्न हुआ। पाटन के नया बस स्टैंड के पास आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और कार्यक्रम के अध्यक्ष सांसद श्री विजय बघेल के मौजूदगी में एसडीएम श्री लवकेश ध्रुव ने अध्यक्ष श्री योगेश निक्की भाले को पद और निष्ठा की शपथ दिलाई। तत्पश्चात पन्द्रह पार्षदों ने पांच-पांच के समूह में शपथ ग्रहण किये। विधायक श्री ललित चन्द्राकर विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के अध्यक्ष श्री दयाशंकर सोनकर, जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष सुश्री सरस्वती बंजारे तथा श्री सुरेंद्र कौशिक, श्री राजेन्द्र पाध्ये सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व एसपी श्री जितेन्द्र शुक्ला, एडीएम श्री अरविन्द एक्का, एसडीएम श्री लवकेश ध्रुव, तहसीलदार श्रीमती मीना साहू सहित ज़िला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के सभी जोन अंतर्गत वाटर एटीएम लगाया गया है। जो वाटर एटीएम चल रहे है, उसे और व्यवस्थित किया जायेगा। कुछ वाटर एटीएम में संधारण की आवश्यकता है, उसे एजेंसी के माध्यम से संधारित करवाया जा रहा है। गर्मी को देखते हुए निगम का यह प्रयास होगा कि सभी को पीने के लिए साफ पानी मिले।आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय स्वयं जाकर नगर निगम भिलाई क्षेत्र में संचालित हो रहे वाटर एटीएम का निरीक्षण करने गये। जोन क्रं. 5 में कुल 26 वाटर एटीएम संचालित है, जिसमें से 19 में पानी का सप्लाई चालू है और 7 वाटर एटीएम खराब है। आयुक्त स्वयं पानी पीकर सेक्टर 4 पोस्ट आफिस के पास वाटर एटीएम के पानी की शुद्वता की जांच किए। बीएसएनएल से रिटायर्ड रमेश सोनी ने बताया कि इस वाटर एटीएम का पानी बहुत मीठा है। इसलिए मैं यहीं से पानी ले जाता हूॅ। निगम भिलाई का यह बहुत अच्छा प्रयास है, कि सबको पीने का शुद्व मिनरल वाटर 5 रूपये में 20 लीटर मिल रहा है।वाटर एटीएम संधारणकर्ता एजेंसी जे कल्याण ने बताया कि कई बार लोग पानी नहीं रहने पर वाटर एटीएम चालू कर देते है। इससे एयर ले लेता है, एयर निकालने में 2 से 3 घंटा लग जाता है। कभी-कभी मोटर भी जल जाता है, इसी के कारण बहुत सारे वाटर एटीएम में पानी नहीं आ रहा है। कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पानी का नल, पैनल एवं अन्य सामग्री भी चोरी कर लिया गया है। इसके कारण पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। नगर निगम भिलाई द्वारा सभी वाटर एटीएम का एजेंसी के माध्यम से सर्वे कराया जा रहा है। जिस एटीएम में कम खराबी है, उसे पहले चालू कर दिया जायेगा। जिसमें ज्यादा समस्या है उसको भी संधारित कर चालू कर किया जायेगा।
- रायपुर । अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्र ने बताया कि अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति द्वारा प्रदेश में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी विभिन्न अन्धविश्वासों, भूत प्रेत, टोनही प्रताडऩा, झाड़ फूँक, बलि प्रथा, नरबलि, जादू टोना,डायन प्रताडऩा, छुआछूत, दहेज प्रथा, सती प्रथा, मद्यपान, सामाजिक बहिष्कार आदि कुरीतियो के प्रतीकात्मक दहन होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया । , अंध विश्वास एवं सामाजिक कुरीतियों का प्रतीकात्मक दहन दिनांक 13 मार्च संध्या 6 बजे महाकोशल कला वीथिका परिसर नगर घड़ी चौक रायपुर में आयोजित किया गया जिसमें डॉ दिनेश मिश्र , डॉ प्रवीण शर्मा,डॉ शैलेश जाधव, ,उमेश मिश्र,ज्ञानचंद विश्वकर्मा, गोपाल उरकुरकर,कमलेश गोगिया नरेश दिक्सित,सुनील तिवारी राजीव पांडे,,सिद्धांत , शिखर शर्मा, सामवेद शर्मा, प्रमोद शर्मा,डॉ प्रांजल मिश्र, कुंजकिहारी शर्मा,अजय मिश्र , घनश्याम शर्मा, मलकीत सिंह सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे।डॉ. दिनेश मिश्रनेत्र विशेषज्ञअध्यक्ष, अंधश्रद्धा निर्मूलन समितिनयापारा, फूल चौक, रायपुर (छत्तीसगढ़)फोन : ०७७१-४०२६१०१ मो. 98274-00859
- -भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने दी प्रदेशवासियों को होली की बधाईरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने होली पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की है। श्री देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की होली अपने आप में विशिष्ट पहचान रखती है। होली का पावन पर्व हम सभी को भेदभाव भुलाकर आपसी सौहार्द्र एवं सद्भाव के वातावरण को बनाए रखने का संदेश देता है। उमंग और उल्लास का यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विविधता में निहित राष्ट्रीय चेतना को और शक्ति प्रदान करे। श्री देव ने कहा कि होली भारत की सनातन परंपरा का प्रमुख पर्व है। सामाजिक समता, सौहार्द्र व उल्लास का प्रतीक यह पर्व पूरे समाज व प्रदेशवासियों के लिए मंगलमय हो। सनातन परंपरा में पर्व व त्योहार हर्षोल्लास और राष्ट्रीयता को दृढ़ता प्रदान करने का प्रेरणास्पद क्षण भी है। श्री देव ने कहा कि होली का पर्व हमें अधर्म, असत्य व अन्याय जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों से लड़ने की प्रेरणा देता है। इस पावन पर्व पर प्रदेशवासियों के लिए खुशियों के नए द्वार खुलें।
- रायपुर,। महिला एवं बाल विकास विभाग की सहयोगी संस्था एडुवीव फाउंडेशन द्वारा चलाई जा रही गढ़बो बचपन प्रोजेक्ट के अंतर्गत 12 मार्च 2025 को रायपुर जिले में तीसरा ECCE दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया जिसमें 24 हजार पालकों ने भाग लिया । मार्च माह का थीम 'रचनात्मक विकास' था, जिसके अंतर्गत आंगनवाड़ी सुविधादाता द्वारा बच्चों एवं पालकों को रचनात्मकता के महत्व और इसकी आवश्यकता के बारे में उन्मुखीकरण किया गया।कार्यक्रम की मुख्य गतिविधि 'सामग्री चुनें और बनाएं' रही, जिसमें बच्चों और पालकों ने मिलकर मिट्टी के खिलौने बनाए। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों को अपनी सृजनात्मक क्षमता को व्यक्त करने और कल्पनाशीलता को विकसित करने का अवसर मिला। इसके बाद, सभी प्रतिभागियों ने होली के पारंपरिक गीत गाए और पालकों एवं बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर हर्षोल्लास के साथ फागुन उत्सव का आनंद लिया और एक- दूसरे के साथ खुशियाँ बाँटी।कार्यक्रम के समापन पर सभी बच्चों और अभिभावकों को होली की शुभकामनाएँ दी गईं तथा उन्हें आगामी अप्रैल माह में आयोजित होने वाले चौथे ECCE दिवस में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। यह आयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री शैल ठाकुर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें जिले के परियोजना अधिकारीगण, पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं गढ़बो बचपन टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
- बीजापुर। बीजापुर जिले में 17 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले 17 नक्सलियों में नौ पर कुल 24 लाख रुपये का इनाम था।उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में डिविजनल कमेटी सदस्य दिनेश मोडियम ऊर्फ बदरू मोड़ियम (36) पर आठ लाख रुपये, उसकी पत्नी एरिया कमेटी सदस्य ज्योति ताती ऊर्फ कला मोड़ियम (32) और एरिया कमेटी सदस्य दुला कारम (32) पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में भीमा कारम (28), शंकर लेकाम (34), सोमा कारम (41), मंगू कड़ती (35), मोती कारम (30) और अरविंद हेमला (22) पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में एक डिविजनल कमेटी सदस्य, दो एरिया कमेटी सदस्य, दो मिलिशिया प्लाटून कमांडर, जनताना सरकार का एक अध्यक्ष, दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन का एक सदस्य, पार्टी का एक सदस्य, क्रांतिकारी आदिवासी महिला संगठन (केएएमएस) का अध्यक्ष, जनताना सरकार के दो उपाध्यक्ष, एक प्लाटून डिप्टी कमांडर, जनताना सरकार के चार सदस्य और एक जीपीसी सदस्य शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में नवीन सुरक्षा कैम्प की स्थापना के साथ शासन की विकासोन्मुखी कार्य, सड़कों का विस्तार, परिवहन की सुविधा, पानी, बिजली और शासन की अन्य कल्याणकारी योजना ग्रामीणों तक पहुंचने लगी है। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों का ग्रामीणों के साथ हो रहे सकारात्मक संवाद, सामुदायिक पुलिसिंग के तहत दी जा रही कल्याकारी योजनाओं की जानकारी और छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के व्यापक प्रचार-प्रसार से नक्सलियों का माओवादी संगठन से मोहभंग हो रहा है। अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने संगठन के भीतर बढ़ते आंतरिक मतभेद से तंग आकर तथा समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सुरक्षित पारिवारिक जीवन जीनेके लिए आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने पर नक्सलियों को उत्साहवर्धन के लिए शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हजार रुपये नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। अधिकारियों ने बताया कि जिले में 2025 में अब तक 65 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया तथा 137 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में हुई मुठभेड़ों में 56 नक्सली मारे गए हैं। file photo
- रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रंगों और उल्लास के महापर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने इस पावन अवसर पर सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, आनंद और परस्पर प्रेम की कामना की है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करने वाला पर्व है। यह त्यौहार हमें सिखाता है कि जीवन में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल हैं।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि होली का त्यौहार सदियों से भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न अंग रहा है, जहां भेदभाव मिट जाते हैं, और लोग आपसी स्नेह, उल्लास और उमंग के रंगों में घुल-मिल जाते हैं। यह पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की विजय, प्रेम की जीत और समाज में सौहार्द्र को और मजबूत करने का संदेश देता है।मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि हम सभी होली के पावन पर्व को प्रेम, सौहार्द और आनंद के साथ मनाएं, एक-दूसरे के जीवन में खुशियों के रंग भरें और छत्तीसगढ़ की समरसता और एकता को और अधिक सशक्त बनाएं।





.jpg)
.jpg)






.jpg)








.jpg)




