ब्रेकिंग न्यूज़

 लू लगने पर क्या ज्यादा फायदेमंद है– नींबू पानी या छाछ?

 गर्मियों में नींबू पानी और छाछ दोनों ही शरीर के लिए फायदेमंद ड्रिंक्स होती हैं। यह गर्मियों में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने में मदद करती है। नींबू पानी में विटामिन सी जैसे अन्य तत्वों के साथ छाछ में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन बी होता है। यह दोनों ड्रिंक्स शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। आइए अब जानते हैं लू से बचाव करने में छाछ ज्यादा फायदेमंद होती है या फिर नींबू पानी।
 गर्मियों का महीना शुरू होते ही शरीर को स्वस्थ रखना जरूरी होता है। गर्मियों में लू लगने से लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जो कई बार सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं।   
 कैसे पता चलेगा लू लगी है या नहीं?
गर्मियों में लू लगने पर आपको शरीर में कई तरह के लक्षण दिखने लगते हैं। जैसे- सिर में दर्द, चक्कर आना, उल्टी वाला मन होना, शरीर का तापमान बढ़ जाना, त्वचा का लाला होना और चक्कर आना, आदि। यह सारे लक्षण आपको लू लगने पर दिखाई देंगे।
 लू लगने के बाद डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए?
गर्मियों में लू लगने के बाद आप घर पर रहकर अपना बचाव कर सकते हैं। लेकिन , अगर आपका बुखार कम नहीं हो रहा है, बार-बार उल्टी आ रही है, सांस लेने में दिक्कत हो और शरीर से पसीना न आना आदि लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।   
 लू से बचाव में कौन है ज्यादा असरदार?
गर्मियों के मौसम में लू से बचाव के लिए आप नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। इसमें विटामिन सी की मात्रा भरपूर होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है। दूसरी तरफ छाछ का भी सेवन लू से बचाव करने में मदद करता है। यह प्रोबायोटिक्स का अच्छा स्रोत है, जो पेट की समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है। कुल मिलाकर लू लगने के बाद जल्दी आराम पाने के लिए आप छाछ और नींबू पानी दोनों का सेवन कर सकते हैं।
 लू से बचने के अन्य घरेलू तरीके
गर्मियों में लू से बचने के लिए आप घर पर रहकर ही घरेलू तरीकों का इस्तेमाल करें। ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, नींबू पानी, छाछ, आम पन्ना या सत्तू का सेवन कर सकते है। यह सभी घरेलू ड्रिंक्स शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है और शरीर को लू से बचाव करने में मदद करती हैं। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english