- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए सभी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि समाज में बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने और उनके साथ होने वाले भेदभाव के प्रति लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। श्री साय ने कहा कि बालिकाएं देश-प्रदेश, समाज और परिवार की शान, मान और अभिमान होती हैं। उन्हें सशक्त बनाने के लिए सुरक्षित और सहज माहौल देने की जरूरत है। इसके लिए समाज को अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं के सम्मान की परंपरा रही है। इसी कारण प्रदेश की प्रगति में छत्तीसगढ़ की बेटियां अप्रतिम योगदान दे रही हैं। यह बहन बेटियों और माताओं के लिए बेहतर वातावरण से संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि बेटियां खूब पढ़ें, निडर होकर आगे बढ़ें, अपने सपनों को साकार करें और घर परिवार के साथ देश-प्रदेश की उन्नति में भी सहभागी बने, इसके लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित है।
- भिलाईनगर। आज 23 जनवरी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती हाउसिंग बोर्ड शासकीय स्कूल में मनाई गई। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय छात्रों के बीच में जाकर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवनी पर परिचर्चा किया। बच्चों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा किए गए स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में साहसिक कार्यों के बारे में बताएं।किस प्रकार से अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए उन्होंने यात्राएं की अफगानिस्तान होते हुए जर्मनी से जापान आदि देशों के बीच जाकर सैनिकों को संगठित किया। आजाद हिंद फौज की स्थापना की जिससे अंग्रेज भी घबराते थे। सुभाष बाबू ने अपनी सूझबूझ अपनी कुशल से अंग्रेजी हुकूमत को दिला दिए थे। आयुक्त पाण्डेय द्वारा बच्चों को सुभाष चंद्र बोस जी द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के दौरान किए गए योगदानों के ऊपर परिचर्चा करके मनाई गई। जनसंपर्क अधिकारी अजय शुक्ला ने बताया तुम हमें खून दो हम तुम्हें आजादी देंगे यह नारा देने वाले सुभाष चंद्र बोस सही थे। उस समय हर भारतीय जवान नौजवानों के मुख पर यह नारा गूंजता था ।इसको सुनते ही जोश खरगोश देश के प्रति बलिदान की भावना जागृत हो जाती है। हम सब लोगों को सुभाष बाबू के जीवनी से प्रेरणा लेनी चाहिए ।यह आजादी आजादी बड़े संघर्षों से मिली है। हमें हमेशा इसका सम्मान करना चाहिए।
-
रायपुर - आज निर्धारित कार्यक्रम अनुसार नगर निगम रायपुर के जल कार्य विभाग द्वारा रायपुरा के 2500 किलोलीटर क्षमता के ओवर हेड टैंक की शील्ट सफाई का कार्य करवाया गया है. रायपुरा ओवर हेडटैंक में सुबह की नियमित जलापूर्ति के पश्चात शील्ट सफाई के साथ - साथ कैमिकल ट्रीटमेंट , सभी चैंबरों की सफाई एवं पेंटिंग का कार्य किया गया है . इस कार्य के लिए एजेंसी सतगुरु को ओवर हेड टैंक की शील्ट सफाई हेतु नगर निगम जल कार्य विभाग द्वारा अनुबंधित किया गया है. रायपुरा ओवर हेड टैंक में शील्ट की सफाई का कार्य अनुबंधित एजेंसी के माध्यम से सुबह 9 बजे प्रारम्भ कर दोपहर 2 बजे तक पूर्ण कर लिया गया. इस कारण से आज संध्याकालीन जलापूर्ति सम्बंधित रायपुरा ओवर हेड टैंक में आंशिक प्रभावित रही. दिनांक 24 जनवरी 2025:शुक्रवार को सरोना ओवर हेड टैंक में शील्ट सफाई का कार्य नगर निगम जल कार्य विभाग द्वारा अनुबंधित एजेंसी के माध्यम से करवाया जायेगा. शील्ट सफाई कार्य के चलते दिनांक 24 जनवरी 2025 को सरोना ओवर हेडटैंक से संध्याकालीन जलापूर्ति आंशिक प्रभावित रहेगी. रायपुर शहर की अन्य ओवर हेड टंकियों से जलप्रदाय व्यवस्था यथावत रहेगी.
-
रायपुर। गणतंत्र दिवस दिनांक 26 जनवरी 2025 रविवार को प्रातः 7.30 बजे रायपुर नगर पालिक निगम के मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के प्रांगण में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है. रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह नगर निगम मुख्यालय भवन के प्रांगण में राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराएंगे. इस अवसर पर रायपुर नगर पालिक निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा सहित रायपुर नगर पालिक निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहेंगे।
- -ग्रामीणों व स्कूली बच्चों द्वारा मानव श्रृंखला, रंगोली व रैली विभिन्न माध्यमों से दिया गया मतदान का संदेशदुर्ग। नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के फलस्वरूप जिले में 18 वर्ष एवं अधिक उम्र के नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग निश्चित रूप से करने एवं लोकतंत्र के पर्व में सहभागिता बनाने के उद्देश्य से जाबो कार्यकम के तहत जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों, स्कूली बच्चों व शिक्षकों द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अंतर्गत "मेरा वोट-मेरा अधिकार" के नारे के साथ रैली निकालकर, रंगोली बनाकर, मानव श्रृंखला बनाकर इत्यादि विभिन्न गतिविधियों के जरिए नागरिकों को मतदान का महत्व बताकर मताधिकार के प्रयोग हेतु जागरूक किया गया। कार्यक्रम में शत्-प्रतिशत् मतदान की शपथ भी दिलायी गयी।
- -सिकलिंग-थैलेसिमिया व जरूरतमंद मरीजों के लिए निःशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजनदुर्ग / जिला चिकित्सालय दुर्ग ब्लड सेंटर (ब्लड बैंक) में 25 जनवरी दिन शनिवार को प्रातः 09.00 बजे से संध्या 05.00 बजे तक रक्तदान शिविर व रक्तदान उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं हेतु जिला चिकित्सालय दुर्ग में निःशुल्क वाहन पार्किंग सुविधा एवं प्रशस्तिपत्र दिया जायेगा। ब्लड बैंक में रक्त की निरंतर उपलब्धता विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों के अधिक से अधिक आयोजन से ही सुनिश्चित किया जा सकता है। दुर्घटना, आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों के हित हेतु रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा में जनसमान्य द्वारा अपना अमुल्य योगदान दिया जा सकता है। वजन के अनुसार स्वस्थ्य शरीर में 05 से 06 लीटर रक्त होता है, जिसमें से शरीर रक्तदाताओं को एक बार में केवल 350 मि.ली. ही रक्तदान करना होता है। रक्तदान के समय वजन, बीपी, हीमोग्लोबिन, ब्लडग्रुप, मलेरिया, एघआईवी, हेपेटाईटिस, वी.डी.आर.एल की निःशुल्क जॉच होती है। व्यस्क लोग जिनकी उम्र 18 वर्ष से 65 वर्ष हो, वजन 45 कि.ग्राम से उपर हो, वह रक्तदान कर सकते है। हर तीन माह (90दिन) के अंतराल पर पुरूष तथा हर 4 माह (120 दिन) के अंतराल पर महिला रक्तदान कर सकती है। हर बालिक व स्वस्थ्य व्यक्ति का कर्तव्य व दायित्व है कि जरूरतमंद मरीजों के लिये रक्तदान करें। जनसामान्य से अपील है कि इस मानवीय कार्य में 25 जनवरी दिन शनिवार को सभी को रक्तदान के लिये प्रेरित करें एवं रक्तदाताओं को रक्तदान शिविर तक लाने में मदद करें ताकि रक्तदान से ब्लड बैंक में सभी ग्रुप्स के रक्त युनिट उपलब्ध हो पायें।
- -14 फरवरी तक लिए जाएंगे आवेदनबिलासपुर / पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष विद्यार्थी योजना के अन्तर्गत अनुसूचित जाति,जनजाति वर्ग के ग्रामीण प्रतिभावान छात्र, छात्राओं को वर्ष 2025-26 में राज्य के उत्कृष्ट निजी विद्यालयों में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए 23 मार्च 2025 रविवार दोपहर 12.00 से 2.00 बजे तक लिखित परीक्षा आयोजित की जावेगी।छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के स्थाई जाति प्रमाण-पत्र धारक ऐसे प्रतिभावान छात्र, छात्राएं जो छ०ग० में संचालित किसी मान्यता प्राप्त शाला में कक्षा पांचवीं में नियमित अध्ययनरत् हो व जिन्होंने कक्षा चौथी की परीक्षा में अस्सी प्रतिशत से अधिक अंक या समकक्ष ग्रेड प्राप्त किया हो। जिनके पालक की समस्त स्रोतों से वार्षिक आय रू. 2.50 लाख, दो लाख पचास हजार से अधिक न हो जो ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, नगर पंचायत क्षेत्र के विद्यालयों में अध्ययरत हो, ऐसे विद्यार्थी ही इस योजना के तहत आवेदन कर सकेगें। प्रवेश के लिए जिला स्तर, विकास खण्ड स्तर पर निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में लिखित परीक्षा 23 मार्च 2025 (रविवार) को दोपहर 12.00 से 2.00 बजे तक आयोजित की जावेगी।राज्य के अंतर्गत छात्र, छात्राएं जिस जिले के मूल निवासी हो (सक्षम प्राधिकारी के हस्ताक्षर से जारी निवास प्रमाण-पत्र के आधार पर) उन्हें उसी जिले में आवेदन करने की पात्रता होगी। मूल निवास जिले से भिन्न जिले में किये गये आवेदन मान्य नहीं होंगे।आवेदन-पत्र का प्रारूप एवं नियमावली की जानकारी संबंधित विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। विद्यार्थी द्वारा अध्ययनरत् शाला में आवेदन-पत्र जमा किया जाना है, जिसकी अंतिम तिथि दिनांक 14 फरवरी 2025 शाम पांच बजे तक निर्धारित है।योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी विभाग के वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in पर उपलब्ध है।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 24 हाउसिंग बोर्ड एवं 35 शारदा पारा केम्प-2 में उपचुनाव होना है। जहां पर आचार संहिता प्रभावशील है। जहां पर शासकीय हायर सेकण्ड्री स्कूल हाउसिंग बोर्ड काली बाड़ी के पास 8 बूथ रहेगे एवं वार्ड 35 शारदा पारा में जनता स्कूल 5 एवं दुर्गा पारा शासकीय स्कूल में 2 बूथ पर मतदान होगा। वहीं पर वार्ड वासी अपने वार्ड के प्रत्यासियो के चयन के लिए मतदान करेगें। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय सभी बूथो का निरीक्षण करने जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, सतीश यादव के साथ सुबह 9 बजे पहुंच गये।आयुक्त पाण्डेय ने उपस्थित अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये, विशेष रूप से साफ-सफाई, पीने के पानी की व्यवस्था, प्रवेश/निकासी द्वार, दिव्यांग बुर्जुगो के लिए रैम्प आदि व्यवस्था और ठीक करने के लिए कहे। पर्याप्त लाईट व्यवस्था हो, शौचालयो एवं बोरिंग में पानी पर्याप्त आना सुनिश्चित किया जाये। जिससे मतदान दल एवं मतदान करने वालो को किसी प्रकार की परेशानी न हो। आदर्श आचार संहिता के सभी नियमो का परिपालन होना चाहिए।निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता संजय अग्रवाल, अभियंता नितेश मेश्राम, सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे, बसंत देवांगन, जनसम्पर्क अधिकारी अजय कुमार शुक्ला, सहायक स्वास्थ्य अधिकरी वीरेन्द्र बंजारे, स्वच्छता निरीक्षक अंजनी सिंह, विनोद पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
- -जिला दण्डाधिकारी श्री अवनीश शरण ने जारी किये आदेशबिलासपुर /छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए कार्यक्रम जारी करने के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अवनीश शरण द्वारा जारी आदेशानुसार जिले में लोक परिशांति बनाए रखने एवं निर्वाचन प्रक्रिया एवं मतदान निर्विघ्न, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने अन्य उपायों के साथ साथ प्रतिबंधात्मक उपाय आवश्यक है। उन्होंने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निम्नलिखित प्रतिबंधात्मक निषेधाज्ञा जारी किया हैः- बिलासपुर जिले के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का घातक अस्त्र-शस्त्र यथा बंदूक, रायफल, पिस्टल, रिवाल्वर, भाला, बल्लम, बरछा, लाठी एवं अन्य प्रकार के घातक हथियार तथा विस्फोटक सामग्री को किसी भी सार्वजनिक स्थान आम सड़क, रास्ता, सार्वजनिक सभाएँ एवं अन्य स्थानों पर लेकर नहीं चलेगा। कोई भी राजनैतिक दल या अभ्यर्थी सशस्त्र जुलूस नहीं निकालेगा और न ही आपत्तिजनक नारे लगायेगा और न ही आपत्तिजनक पोस्टर वितरित करेगा।यह आदेश उन शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा जिन्हें अपने कार्य के सम्पादन के लिये लाठी या शस्त्र रखना आवश्यक है। यह आदेश उन शासकीय कर्मचारियों पर भी लागू नहीं होगा जिन्हें चुनाव, मतदान के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह आदेश उन व्यक्तियों पर भी लागू नहीं होगा जिन्हें शारीरिक दुर्बलता, वृद्धावस्था तथा लंगडापन होने के कारण लाठी रखना आवश्यक है। इस आदेश का उल्लंघन करने वाला व्यक्ति अथवा दल भारतीय दण्ड विधान की धारा-188 के अंतर्गत दण्डनीय होगा। प्रकरण के तथ्यों एवं परिस्थितियों को देखते हुए इस आदेश के संबंध में संबंधितों को सूचना पत्र जारी कर सुनवाई, सम्यक रूप से संभव नहीं है। अतः यह आदेश एकपक्षीय पारित किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से निर्वाचन प्रक्रिया समाप्ति तक संपूर्ण बिलासपुर जिले में प्रभावशील रहेगा।
- बिलासपुर /नगर पालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन हेतु निर्वाचन कार्यक्रम जारी होने के साथ ही जिले में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अवनीश शरण ने नगर पालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 की घोषणा होने की तिथि से निर्वाचन समाप्ति की तिथि तक कोई भी राजनैतिक दल के व्यक्ति, मंत्रीगण, सार्वजनिक उपक्रमों के पदाधिकारी आदि को शासकीय अथवा अर्द्धशासकीय विश्राम भवनों, सर्किट हाउस, गेस्ट हाउस, छत्तीसगढ़ भवन आदि में चुनाव प्रचार-प्रसार अथवा राजनैतिक उद्देश्य से ठहरने या राजनैतिक गतिविधियां करने पर प्रतिबंध लगाया है। जारी आदेश के अनुसार किसी राजनैतिक व्यक्ति को भवन की आवश्यकता है तो उसे निर्धारित राशि जमा कर ठहरने की अनुमति दी जाएगी। ठहरने हेतु नियमानुसार एक रजिस्टर पर व्यक्ति की संपूर्ण जानकारी जैसे नाम, पता, ठहरने की वजह और उनके द्वारा जमा की गई राशि का ब्यौरा रखना होगा। व्यक्ति केवल 47 घंटे के लिए ही गेस्ट हाउस, विश्राम भवन एवं सर्किट हाउस पर रूक सकेंगे। उन्हें गेस्ट हाउस में ठहरने के लिए अपने साथ 3 से अधिक वाहन लाने की अनुमति नहीं होगी। जिन विश्राम भवनों, गेस्ट हाउस एवं उच्च विश्राम भवनों में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक ठहरे हों वहां किसी अन्य राजनैतिक दल के व्यक्ति को ठहरने हेतु कमरा नहीं दिया जाएगा। कलेक्टर ने कहा है कि यह ध्यान रखा जाए की निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारीगण, प्रेक्षक आदि के लिए सदैव कमरा आरक्षित रखा जाए। इसके उपरांत यदि कक्ष उपलब्ध रहते हैं तो अन्य व्यक्तियों को उपरोक्त प्रक्रिया अनुसार आबंटित किये जा सकते हैं। यह प्रतिबंध निर्वाचन प्रक्रिया समाप्ति तक संपूर्ण बिलासपुर जिले में प्रभावशील रहेगा।
- *कलेक्टर हुए शामिल, बच्चों का बढ़ाया मनोबल**बिलासपुर,/शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में आज वार्षिक उत्सव एवं स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कलेक्टर श्री अवनीश शरण भी शामिल हुए। उन्होंने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर दिनदयाल उपाध्याय स्मृति आयुष एवं स्वास्थ्य विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पी के पात्रा, संचालक आयुष विभाग इफ्फत आरा (IAS) , सिम्स के डीन डॉ रामनेश मूर्ति , शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय बिलासपुर के प्राचार्य डॉ जी आर चतुर्वेदी भी मौजूद थे। सभी अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रक्षपाल गुप्ता एवं प्रोफेसर इन चार्ज स्टूडेंट यूनियन डॉ मीनू श्रीवास्तव खरे ने किया l कुलपति डॉ पात्रा ने विश्विद्यालय से पीएचडी पाठ्यक्रमों के प्रारंभ होने की जानकारी दी। कलेक्टर ने आयुर्वेद महाविद्यालय के वर्तमान भवन का उन्नयन करवाने का आश्वासन दिया। संचालक आयुष सुश्री इफ्फत आरा ने विभिन्न राष्ट्रीय आयुष कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ विवेक दुबे तथा डॉ विद्या भूषण पांडेय द्वारा किया गया। वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न पारंपरिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को किया संबोधित*मतदान दलों का प्रशिक्षण*रायपुर / नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिप्रेक्ष्य में आज रेडक्रॉस भवन के सभागृह में मतदान दलों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसे संबोधित करते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण चुनाव का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। जितना अच्छे से आप प्रशिक्षित होंगे उतने अच्छे से आप मतदान कार्य संपन्न कराएंगे। आपको पंचायत के साथ नगरीय निकाय का चुनाव संपन्न कराना है। कलेक्टर ने विश्वास जताते हुए कहा कि इस बार आपको दोहरी जिम्मेदारी है, मगर सभी अधिकारी-कर्मचारी इसे पूरी अच्छे तरीके से संपन्न कराएंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
- *कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान दिया था निर्देश*रायपुर / कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह द्वारा 10 जनवरी को सीएमएचओ कार्यालय का निरीक्षण किया गया था एवं आवश्यक निर्देश दिए थे, जिसमें आयुष्मान शाखा को ग्राउंड फ्लोर में शिफ्ट करने को कहा गया था। निर्देश के परिपालन में आयुष्मान शाखा को ग्राउंड फ्लोर में शिफ्ट कर कार्य संचालित किया जा रहा है एवं साथ में लगे कक्ष को प्रतीक्षा कक्ष के रूप में उपयोग करने के लिए तैयार किया गया है। इस नई व्यवस्था से बुजुर्गों को एवं आम जनता को बहुत सहूलियत मिली।
- नये पते पर पत्राचार और संपर्क करें : एसडीएम श्री चौबेरायपुर /रायपुर अनुविभागीय एवं तहसील कार्यालय अब इस कार्यालय के ही पीछे पुराना नर्सिंग हॉस्टल में शिफ्ट हो गया है। यहां पर राजस्व से जुड़े सारे कार्य सुचारू रूप से चल रहें है। एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे आग्रह किया है कि इस कार्यालय जुड़े पत्राचार उक्त कार्यालय के नये पतें पर ही करें और आमजनता भी तहसील कार्यालय से जुड़े कार्यों के लिए नए पतें पर स्थानांतरित कार्यालय में आयें। उल्लेखनीय है कि वर्तमान तहसील कार्यालय काफी पुराना और जर्जर हो गया था। जिसके कारण असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए नये तहसील कार्यालय का निर्माण किया जा रहा है। नये तहसील कार्यालय का स्वीकृति मिल चुके हैं और इसका जल्द निर्माण होना है। नये तहसील कार्यालय के बनते तक उक्त कार्यालय को नर्सिंग हॉस्टल में शिफ्ट किया गया है। साथ ही यहां पर आम नागरिकों को किसी भी प्रकार का असुविधा ना हो उसका भी ध्यान रखा गया है।
- रायपुर/ महिला एवं बाल विकास विभाग, रायपुर छत्तीसगढ़ और सहयोगी संस्था एडुवीव फाउंडेशन द्वारा जिले में चलाई जा रही ‘गढ़बो बचपन’ प्रोजेक्ट के तहत 22 जनवरी को ‘ जिले के सभी केंद्रों में ECCE दिवस का पुन: से सफल आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में पालकों को आँगनवाड़ी केंद्रों से जोड़कर बच्चों को सीखने की प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने तथा बच्चों को घर पर गुणवत्तापूर्ण अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। आयोजन में रायपुर जिले के लगभग 25000 पालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस माह के ECCE दिवस का के तहत प्रमुख *विषय 'सामाजिक और भावनात्मक विकास’* का महत्व रहा। इस अवसर पर पालकों को बच्चों के विकास में सामाजिक और भावनात्मक पहलुओं की भूमिका के बारे में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरूक किया गया। पालकों और बच्चों ने एक दूसरे के बारे में सकारात्मक बातें साझा की, एक दूसरे के साथ मिलकर चित्र बनाए और आँगनवाड़ी सुविधादाता ने पालकों के साथ घर में की जाने वाली गतिविधियाँ साझा की। रायपुर जिले के सभी केंद्रों में *प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को विभिन्न थीम के आधार पर ECCE दिवस* का निरंतर आयोजन किया जाएगा ।आँगनवाड़ी केंद्र मोहदी-4 की पालक, मंजू लता ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, ‘ECCE कार्यक्रम में भाग लेकर और गतिविधियों में शामिल होकर मुझे बेहद खुशी हुई। मैं आगे भी आयोजित होने वाले ECCE दिवस में अवश्य भाग लूंगी।जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री शैल ठाकुर के मार्गदर्शन में ECCE दिवस का सफल आयोजन में जिले के सभी परियोजना अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, पालकों तथा ‘गढ़बो बचपन’ प्रोजेक्ट, एडुवीव फाउंडेशन के टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
- कृषि, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए वैश्विक अनुसंधान पहल’ विषय परतीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का समापनरायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 39वें स्थापना दिवस के अवसर 20 से 22 जनवरी 2025 तक इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर एवं राष्ट्रीय कृषि विकास सहकारी लिमिटेड, बरामूला (जम्मू-कश्मीर) के संयुक्त तत्वावधान में ‘‘कृषि, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए वैश्विक अनुसंधान पहल’’ विषय पर आयोजित तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल उपस्थित थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय कृषि विकास सहकारी लिमिटेड, बरामूला (जम्मू-कश्मीर) के सम्मेलन समन्वयक डॉ. आर.ए. शाह, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी, संचालक बीज एवं प्रक्षेत्र डॉ. राजेन्द्र लाकपाले एवं कृषि महाविद्यालय, रायपुर के अधिष्ठाता डॉ. जी.के. दास विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।समापन समारोह को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने कहा कि राष्ट्रीय कृषि विकास सहकारी लिमिटेड, बरामूला के संयुक्त तत्वावधान में हाइब्रिड मोड में आयोजित इस तीन दिवसीय अंतराष्ट्रीय सम्मेलन में काफी अच्छे शोध पत्र प्रस्तुत किये गये। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में टेक्नोलॉजी का उपयोग दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है जिसके कारण आने वाले समय में हाइब्रिड मोड पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विद्यार्थियों को इस तरह के आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने शोधार्थियों से आव्हान किया कि वे अनुसंधान कार्य में नवाचार के उपयोग पर अधिक ध्यान दें। डॉ. चंदेल ने कहा कि राष्ट्रीय कृषि विकास सहकारी लिमिटेड सहकारिता के क्षेत्र में काफी अच्छा कार्य कर रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस आयोजन के सार्थक परिणाम प्राप्त होंगे। डॉ. चंदेल ने सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर तथा राष्ट्रीय कृषि विकास सहकारी लिमिटेड, बरामूला के वैज्ञानिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।राष्ट्रीय कृषि विकास सहकारी लिमिटेड, बरामूला के सम्मेलन समन्वयक डॉ. आर.ए. शाह ने कहा कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह सम्मेलन काफी सफल रहा। उन्होंने कहा कि हमें यहां के आतिथ्य सत्कार ने काफी प्रभावित किया। डॉ. शाह ने उम्मीद जाताई की भविष्य में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के साथत मिलकर और भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। समापन समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. राजेन्द्र लाकपाले ने बताया कि इस सम्मेलन में 474 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस तीन दिवसीय सम्मेलन में 824 शोध पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 190 शोध पत्रों का मौखिक एवं 39 शोध पत्रों का ऑनलाईन प्रस्तुतिकरण दिया गया। अतिथियों द्वारा इस अवसर पर सम्मेलन में उत्कृष्ट शोध पत्र एवं पोस्टरों की प्रस्तुति देने वाले वैज्ञानिकों एवं शोधार्थियों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजन सचिव डॉ. राजेन्द्र लाकपाले ने अतिथियों के प्रति आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राकेश बनवासी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, प्राध्यापक, वैज्ञानिक, कार्यक्रम के प्रतिभागी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि इस तीन दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम द्वारा विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर 20 जनवरी को किया गया था।
- नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने कार्यालय व समय किए गए हैं निर्धारितबालोद। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के सफल क्रियान्वयन हेतु आज से नाम निर्देशन की कार्यवाही नगरीय निकायों में शुरू हो गई है। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 हेतु 22 जनवरी से 28 जनवरी 2025 तक (25 जनवरी 2025 एवं 26 जनवरी 2025 सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर) नाम निर्देशन की कार्यवाही की जा रही है। नाम निर्देशन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2025 दोपहर 03 बजे तक नियत है। नाम निर्देशन पत्रो की सवींक्षा जाँच 29 जनवरी 2025 को किया जाएगा। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 दोपहर 03 बजे तक नियत है एवं निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना, प्रकाशन करना और निर्वाचन प्रतीको का आबंटन 31 जनवरी 2025 को रिटर्निंग ऑफिसर के द्वारा किया जाएगा।नाम निर्देशन हेतु जिले के नगरीय निकायों में स्थान का निर्धारण किया गया है। जिसमें नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष व पार्षद पद हेतु कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बालोद निर्धारित है। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा के अध्यक्ष व पार्षद पद हेतु कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी दल्लीराजहरा, नगर पंचायत गुरूर के अध्यक्ष व पार्षद पद हेतु कार्यालय नगर पंचायत गुरूर, नगर पंचायत गुण्डरदेही के अध्यक्ष व पार्षद पद हेतु कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुण्डरदेही, नगर पंचायत अर्जुन्दा के अध्यक्ष व पार्षद पद हेतु न्यायालय तहसीलदार अर्जुन्दा, नगर पंचायत डौण्डीलोहारा के अध्यक्ष व पार्षद पद हेतु कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डौण्डीलोहारा, नगर पंचायत डौण्डी के अध्यक्ष व पार्षद पद हेतु कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डौण्डी, नगर पंचायत चिखलाकसा के अध्यक्ष व पार्षद पद हेतु कार्यालय नगर पंचायत चिखलाकसा निर्धारित किया गया है। उक्त कार्यालयों में रसीद काउण्टर, नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने का काउण्टर बनाया गया है साथ ही मतदाता सूची का अवलोकन हेतु काउण्डर लगा है। नाम निर्देशन पत्र हेतु जमानत राशि पार्षद के लिए 1000 रूपए एवं अध्यक्ष के लिए 10000 रूपए है । जिसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग एवं महिला अभ्यर्थी का 50 प्रतिशत छूट है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग हेतु सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। नाम निर्देशन का समय प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 03 बजे तक हैं। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 हेतु मतदान 11 फरवरी 2025 को प्रातः 08 बजे से शाम 05 बजे तक किया जाएगा।
- स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय हिन्दी माध्यम बालोद में होगा आयोजनबालोद। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय बालोद स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय में 25 जनवरी 2025 को कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्रकांत कौशिक ने बताया कि कार्यक्रम में नये मतदाताओं को ईपिक कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों के लिए निबंध, रंगोली, स्लोगन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान निर्वाचन कार्यों में संलग्न अधिकारी, कर्मचारी को उनके द्वारा संपादित उत्कृष्ट निर्वाचकीय कार्य के लिए पुरस्कृत किए जाएंगे। इस अवसर पर जिला स्तर पर बीएलओ पुरस्कार, प्रोफेसर नोडल अधिकार पुरस्कार, कैम्पस एम्बेसेडर पुरस्कार एवं अन्य स्वीप गतिविधियों से संबंधित पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। अपर कलेक्टर श्री कौशिक ने सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के सफल आयोजन हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए हैं।
- बालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के अंतर्गत जिले के डौण्डी और डौण्डीलोहारा के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर नाम निर्देशन पत्र की कार्यवाही का लिया जायजा। कलेक्टर ने कार्यालयों में नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु अध्यक्ष एवं पार्षद पद हेतु नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वहाॅ बनाए गए विभिन्न काउंटर का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारी-कर्मचारियों से कहा कि वे नगरीय निकाय निर्वाचन अंतर्गत नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की कार्यवाही को नियमानुसार गंभीरतापूर्वक संपादित करें, निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि न होने दें। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डौण्डी श्री आर.के.सोनकर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डौण्डीलोहारा श्री शिवनाथ बघेल सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।
- बालोद। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने जिले के सभी विभाग एवं कार्यालय प्रमुखों को निर्देश जारी कर नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 की घोषणा तिथि से आदर्श आचरण संहिता का स्वयं पालन करते हुए अपने अधिनस्थ जिले में कार्यरत सभी अधिकारी, कर्मचारियों को पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
- बालोद। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आदेश जारी कर नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 को दृष्टिगत रखते हुए जिले में पदस्थ समस्त अधिकारी, कर्मचारियों को निर्देशित किया है वे उनकी पूवानुमति के न तो अवकाश पर प्रस्थान करेंगे और न ही मुख्यालय छोड़ेेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभावशील से आगामी आदेश पर्यन्त लागू होगा।
- रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाष मिश्रा के निर्देष पर नगर निगम जोन 9 की टीम ने जोन कमिष्नर श्री संतोष पाण्डेय के नेतृत्व एवं मार्गदर्षन में नगर निगम जोन 9 क्षेत्र के तहत आने वाले लाभांडी में खसरा नंबर 1280 में अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगभग 2 एकड़ में की जा रही अवैध प्लाटिंग और उसमें प्रगतिरत सीसी रोड निर्माण कार्य को वहां पहुंचकर सीसी रोड को तोडने की कार्यवाही कर तत्काल कारगर रोक लगायी गयी।
- 25 एवं 26 जनवरी को भी अदेय प्रमाणपत्र हेतु सभी 11 काउंटर सुबह 10 बजे से संध्या 5 बजे तक खुले रहेंगेरायपुर/ नगर पालिक निगम रायपुर की उपायुक्त राजस्व डॉक्टर अंजलि शर्मा ने जानकारी दी है कि रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम राजस्व विभाग द्वारा नगर पालिक निगम रायपुर के मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के कक्ष क्रमांक 217 और नगर निगम के सभी 10 जोन कार्यालयों में नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 हेतु समस्त प्रकार के कर बकाया के सम्बन्ध में निर्वाचन अदेय प्रमाण पत्र जनप्रतिनिधियों को जारी करने हेतु कुल 11 काउंटर खोले गए हैँ. इनमें से किसी भो काउंटर में सम्पर्क कर इच्छुक जनप्रतिनिधि सम्पर्क कर अदेय प्रमाणपत्र प्राप्त करने अपना आवेदन दे सकते हैँ. चूंकि दिनांक 28 जनवरी 2025 को दोपहर 3 बजे तक नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 हेतु नामांकन दाखिल करने की अंतिम निर्धारित तिथि है. इसलिए इच्छुक जनप्रतिनिधिगण से निर्वाचन अदेय प्रमाणपत्र प्राप्त करने दिनांक 27 जनवरी 2025 को पूर्वांह 10 बजे तक नगर निगम रायपुर के 11 में से किसी भी काउंटर में अपना आवेदन देने की अपील नगर निगम राजस्व विभाग द्वारा की गयी है , ताकि उन्हें नियत समय के पूर्व नियमानुसार अदेय प्रमाण पत्र निर्वाचन हेतु नगर निगम द्वारा जारी किया जा सके. अंतिम दिन की संभावित भीड़ की असुविधा से बचने तत्काल अदेय प्रमाणपत्र हेतु अपने आवेदन इच्छुक जनप्रतिनिधिगण दे सकते हैँ. शनिवार दिनांक 25 जनवरी एवं रविवार दिनांक 26 जनवरी के शासकीय अवकाश दिवस पर भी नगर निगम मुख्यालय भवन के कक्ष क्रमांक 217 एवं सभी 10 जोन कार्यालय में सुबह 10 बजे से संध्या 5 बजे तक कार्यालय खुले रहेंगे एवं निर्वाचन अदेय प्रमाणपत्र हेतु आवेदन लिए जायेंगे. समस्त प्रकार के बकाया करों की पूर्ण अदायगी के पश्चात ही नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा निर्वाचन अदेय प्रमाणपत्र जारी किये जायेंगे
- नगर निगम द्वारा आदेश जारीरायपुर/ रायपुर नगर निगम क्षेत्र में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस और 30 जनवरी को महात्मा गांधी निर्वाण दिवस पर मांस-मटन का विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में रायपुर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।रायपुर नगर निगम ने 26 जनवरी और 30 जनवरी को पशुवध गृहों और मांस-मटन विक्रय की सभी दुकानों को बंद रखने के संबंध में आदेश प्रसारित किया है। इन दोनों दिवसों में किसी भी दुकान में मांस-मटन की बिक्री करते पाए जाने पर जप्ती के साथ ही संबंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही की जाएगी। गणतंत्र दिवस और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस पर रायपुर नगर निगम के सभी जोनों के स्वास्थ्य अधिकारी तथा स्वच्छता निरीक्षक मांस-मटन के विक्रय पर प्रतिबन्ध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे। इसके लिए उन्हें अपने-अपने जोन में मांस-मटन की दुकानों के सतत पर्यवेक्षण के लिए निर्देशित किया गया है।
- भिलाई। शासन की जनकल्याणकारी योजनों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासहीन हितग्राहियों को आवास का आबंटन किया जा रहा है। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में ऐसे नागरिक जो झुग्गी एवं गैर झुग्गी बस्ती में निवास करते है या जो किराये के मकानों पर अपना जीवन निर्वहन कर रहे है। उन नागरिको को प्रधानमंत्री आवास योजना से निर्मित मकानो का सुविधा दिया जाता है। यह मकान अच्छे लोकेशन पर अगर हम प्राइवेट बिल्डर से खरीदेंगे 13 से 15 लाख में मिलेगा जिसको शान द्वारा 3 लाख में दिया जा रहा है । इसकी दिवाली कंक्रीट की बनी है। खीला तक नहीं घुसता है। 2 किलोमीटर पर मॉल, शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज अस्पताल, पुलिस थाना, बाजार, सड़के, पहुंच मार्ग, खेलकूद की सुविधा, लाइट, पानी, अटैक किचन, लैट्रिंग ,बाथरुम सब कुछ उपलब्ध है। शासन द्वारा जिनके पास स्वयं का मकान नहीं है वे इस योजना का लाभ ले सकते है।आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने भिलाई क्षेत्र के आवासहीन नागरिको से कहा है, कि जिन हितग्राही के पास स्वयं का मकान नहीं है, उन्हे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शासन के नियमानुसार मकान का आबंटन किया जा रहा है। मकान प्राप्त करने के लिए महत्वूपर्ण दस्तावेज जैसे- नागरिक 31 अगस्त 2015 से पूर्व निवासरत हो जिनका (मतदाता सूची/किरायानामा/निवास प्रमाण/जनगणना 2011 की सूची में नाम), हितग्राही का भारत में कहीं भी पक्का मकान न हो, परिवार की वार्षिक आय 3 लाख से अधिक न हो। जिन हितग्राही के पास सभी दस्तावेज हो वह हितग्राही इस योजना का लाभ ले सकते है।माइल स्टोन स्कूल के पास खम्हरिया में प्रधानमंत्री आवास का निर्माण किया गया है। जिसमें 521 परिवारो को आवास दिया जायेगा। एक मकान की लागत 4.48 लाख है, जिसमें केन्द्र शासन का अंशदान 1.50 लाख एवं हितग्राही अंशदान 2.98 लाख है। जो हितग्राही 2.98 लाख का 10 प्रतिशत अंशदान की राशि जमा करते है उन्हे ही लाटरी में शामिल कर मकान का आबंटन किया जायेगा। वरिष्ठ एवं दिव्यांगजन आवेदको के लिए भू-तल के आवास आरक्षित रखा गया है। हितग्राही अपनी इच्छा के अनुरूप आवेदन कर आवास का लाभ उठावे।




.jpg)

.jpg)
.jpg)

.jpg)

















