- Home
- छत्तीसगढ़
-
रायपुर/ नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम उपायुक्त डॉक्टर दिव्या चंद्रवंशी ने रावणभाठा फिल्टरप्लांट में व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया. इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता श्री नर सिंह फरेंन्द्र, सहायक अभियंता श्री संदीप शर्मा, उप अभियंता, रसायनज्ञ, सुपरवाइजर और अन्य सम्बंधित कर्मचारीगण उपस्थित थे/ उपायुक्त को निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता द्वारा इंटेकवेल, फिल्टरप्लांट, जल टंकियों तथा पेयजल आपूर्ति से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई. इसके साथ ही उपायुक्त ने फिल्टरप्लांट स्थित प्रयोगशाला में जल सैंपल के परीक्षण कार्य का निरीक्षण किया.
-
सफाई करवाने एवं प्रगतिरत विकास कार्यों में तेजी लाने दिए निर्देश
रायपुर/ नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार आज नगर निगम जोन 5 अंतर्गत जोन 5 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल और निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही ने जोन कार्यपालन अभियंता श्री लाल महेंद्र प्रताप सिंह सहायक अभियंता श्री नागेश्वर राव रामटेके , श्री कमलेश मिथलेश उप अभियंता सुश्री प्राची चौबे, श्रीमती विद्या देशलहरा, श्री संस्कार शर्मा, श्री अंकुर मिश्रा , श्री टिकेंद्र चंद्राकर , जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री संदीप वर्मा एवं वार्ड स्वच्छता निरीक्षकों की उपस्थिति में जोन 5 क्षेत्र के वार्डो का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान अनुपम गार्डन ( महावीर पार्क) की सफाई व्यवस्था सहित चंगोराभाठा सांस्कृतिक भवन के रेनोवेशन कार्य एवं नाली निर्माण कार्य की प्रगति, चंगोराभाठा अयोध्या नगर स्कूल के अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य की प्रगति, भाठागांव बीएसयूपी आवासीय कॉलोनी में साफ सफाई एवं प्रगतिरत विकास कार्यों को प्रत्यक्ष देखा गया तथा आवश्यक साफ सफाई करवाने सहित प्रगतिरत विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश जोन के सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए.
-
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मोर मकान मोर आस
रायपुर/ प्रधानमंत्री आवास योजना केन्द्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके अंतर्गत प्रदेश भर में आवासहीन परिवारो को किफायती दर पर स्वयं का पक्का आवास उपलब्ध कराया जाता है। छत्तीसगढ़ राज्य महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना का क्रियान्वयन नगरीय निकायों के माध्यम से प्रदेष के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रषासन एवं विकास विभाग श्री अरूण साव के मार्गदर्षन में किया जा रहा है और पात्रतानुसार नागरिको को आवास योजना के तहत उपलब्ध करवाये जा रहे है। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत ‘‘मोर मकान मोर आस ‘‘ के तहत आज रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रषासक डाॅ. गौरव कुमार सिंह के आदेषानुसार एवं नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाष मिश्रा के निर्देषानुसार नगर पालिक निगम रायपुर के चतुर्थ तल सामान्य सभा कक्ष में मठपुरैना, सोनडोंगरी, दलदलसिवनी, कचना स्थल के 220 परिवारो को आवास आबंटन किया गया। आवासो का आबंटन समस्त हितग्राहियो, प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा के अधीक्षण अभियंता श्री संजय बागड़े, प्रभारी सहायक अभियंता श्री अमित बोस, उप अभियंता सुश्री अंकिता अग्रवाल की उपस्थिति में लाॅटरी पद्धति से पूर्ण पारदर्षिता के साथ किया गया।
प्रधानमंत्री आवास योजना के एएचपी घटक अंतर्गत कुल 11044 मकान स्वीकृत है। जिसमें से 8986 मकानो का आबंटन पूर्ण कर हितग्राहियो को हितग्राही अंशदान की राशि पूर्ण रूप से जमा करने उपरांत सर्वसुविधा युक्त मकान का पजेशन दिया जा रहा है। निर्माणकर्ता एजेंसियो को 02 वर्ष की अवधि तक निर्मित आवासो में आने वाले लिकेज, सिपेज, पेंटिग, प्लास्टर क्रैक एवं अन्य समस्याओं का सुधार करना होगा। हितग्राहियों को पजेशन देने के पूर्व हितग्राहियो द्वारा आबंटित आवास का संपूर्ण निरीक्षण किया जाता है तत्पश्चात मकान का पजेशन लिया जाता है। - रायपुर/ जोरा के लाईवलीहुड कॉलेज में महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा लिमिटेड के द्वारा ट्रैक्टर मैकेनिक कोर्स में प्रशिक्षण के लिए नवीन तकनीक से सुसजित लैब स्थापित किया गया है। जहाँ महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा लिमिटेड के तकनिकि विशेषज्ञों द्वारा कौशल विकास योजना अन्तर्गत ट्रैक्टर मैकेनिक कोर्स में कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। प्रशिक्षित प्रथम बैच के सभी हितग्राहियो को 27 नवम्बर 2024 को प्लेसमेंट कैम्प आयोजित कर महिन्द्रा ट्रैक्टर डीलरशीप एवं प्लांट में रोजगार प्रदान किया गया। इस कोर्स हेतु जिले में निवासरत 18 से 45 वर्ष के इच्छुक हितग्राही आवेदन जमा कर सकतें हैं। प्रशिक्षण की अवधि-220 घण्टे (लगभग 02 माह) तथा आवश्यक योग्यता- 10वी पास है। अधिक जानकारी हेतु कार्यालयीन नम्बर-0771-2443066 एवं अन्य नम्बर-9109321845, 7828246081 में संपर्क कर सकते है।
- बिलासपुर/कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर अवैध धान संग्रहण के विरुद्ध फिर कार्रवाई की गई। दो ठिकानों पर दबिश देकर 108 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया। एक दुकान को टिम द्वारा सील भी कर दिया गया। जब्त किए गए धान की कीमत लगभग 3.50 लाख रुपए की है। कलेक्टर श्री शरण ने कहा कि धान खरीदी के लिए अब सीमित समय बचा है। इस दौरान कोचिया और दलाल किस्म के लोग मौके का नाजायज फायदा उठाने का प्रयास करेंगे।उनके मंसूबों को कुचलने टीमों को सक्रिय कर दिया है। जिला खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि आज तखतपुर तहसील ग्राम भीमपुर में साहू किराना स्टोर प्रोपराइटर मनोज साहू पिता बंसीलाल साहू कोचिया के द्वारा 230 बोरी धान बिना किसी वैध दस्तावेज के रखा गया था | जिसे संयुक्त टीम द्वारा जप्त किया गया और दुकान सील करने की कार्रवाई की गई | इसके अलावा एक अन्य प्रकरण में ग्राम लिम्ही में बलराम यादव के द्वारा 40 बोरी धान का अवैध रूप से संग्रहण करना पाया गया | जिसे मंडी अधिनियम की धारा 23 के अंतर्गत जप्त किया गया | इस प्रकार कुल 270 बोरी धान (108 क्विंटल) जप्त किया गया | उन्होंने कहा कि अब हर रोज कार्रवाई जारी रहेगी। खरीदी केंद्रों का भौतिक सत्यापन भी तेज कर दिया गया है।
- *टीम पहुंची तो हुआ खुलासा, कराया गया रकबा समर्पण*बिलासपुर/धान खरीदी की प्रक्रिया पर जिला प्रशासन की पैनी नज़र है। संयुक्त जांच टीम को सत्यापन के दौरान कुछ ऐसे मामले मिले कि बेचने के लिए उनके घर में एक बोरी भी धान बचा नहीं है, लेकिन बड़ी मात्रा में धान बेचने के लिए टोकन कटा रखे हैं। ऐसे सभी प्रकरणों में उनकी सहमति से रकबा समर्पण कराया गया। शायद किसी कोचिया अथवा दलाल के धान को अपने टोकन से खपाने की मंशा से किया गया हो। लेकिन सजगता से पकड़ लिए गए। कलेक्टर ने सत्यापन की कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए हैं।जिला खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि उप तहसील गनियारी के ग्राम नेवरा में तहसीलदार सकरी एवं नायब तहसीलदार गनियारी द्वारा कृषकों के पास उपलब्ध धान की जाँच की गई। ग्राम नेवरा के कृषक रामनारायण जिनके द्वारा सोमवार को 386 क्विंटल धान विक्रय करने के लिए टोकन कटाया गया है। कृषक के पास उपलब्ध धान का भौतिक सत्यापन किया गया एवं मौके पर केवल 100 क्विंटल धान प्राप्त हुआ। अतः 286 क्विंटल धान हेतु कृषक से रकबा समर्पण कराया गया। साथ ही गनियारी के कृषक छोटेलाल जिनके द्वारा 75 क्विंटल धान का टोकन कटाया गया है, के पास उपलब्ध धान के भौतिक सत्यापन में केवल 20 क्विंटल धान प्राप्त हुआ एवं 55 क्विंटल धान का रकबा समर्पण कृषक से कराया गया। तहसील बेलतरा के ग्राम लिम्हा में कृषक शुकवार सिंह गौर के द्वारा 100 क्विंटल धान विकय करने हेतु टोकन कटाया गया था। भौतिक सत्यापन में केवल 29.6 क्विंटल धान प्राप्त हुआ। शेष धान का रकबा समर्पण कराया गया।अनुविभागीय अधिकारी (रा०) कोटा द्वारा धान उपार्जन केन्द्र पिपरतराई का निरीक्षण किया गया। मौके पर उपस्थित कृषक रम्हाई पिता खोरबहरा के द्वारा विकय हेतु लाया गया 59 बोरी धान पुराना एवं खराब किस्म का पाया गया। उपरोक्त धान को जप्त करते हुए समिति प्रबंधक के सुपुर्द किया जाकर 31 जनवरी 2025 के बाद मुक्त करने के निर्देश दिये गए। तहसील बेलगहना में राजस्व विभाग द्वारा कृषकों के पास उपलब्ध धान का सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान कृषक जाहितर सिंह पिता भीखनू ग्राम मझगवा का 160 क्विंटल का टोकन दिनांक 20 जनवरी के लिये केन्दा सोसायटी हेतु कटवांया गया है किन्तु सत्यापन में धान उपलब्ध नहीं पाया गया। इसी प्रकार कृषक रवि प्रकाश पिता विभीषण निवासी ग्राम कटरा के पास उपलब्ध धान का भौतिक सत्यापन किया गया। कृषक का दिनांक 20 जनवरी को 300 क्विंटल धान का टोकन केंदा सोसायटी में कटा है, किन्तु सत्यापन में धान भौतिक रूप से उपलब्ध नहीं पाया गया। उपरोक्त दोनों कृषकों के संबंध में सेवा सहकारी समिति केन्दा के प्रबंधक को रकबा समर्पण हेतु निर्देशित किया गया है।
- - आगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश- सड़क दुर्घटनाओं को दूर करने के लिए हेलमेट पहनने करें जागरूक- ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के दिए निर्देशराजनांदगांव । कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में कानून व्यवस्था के संबंध में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह एवं प्रशिक्षु आईपीएस ईशु अग्रवाल उपस्थित थे। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि आगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन होने वाले है, इसके लिए सभी तैयार रहें। उन्होंने संयुक्त रूप से अपने-अपने क्षेत्र का निरीक्षण करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय निर्वाचन होने के कारण अभ्यर्थी इस निर्वाचन में मतदाता के ज्यादा संपर्क में रहते है। इसलिए यह निर्वाचन संवेदनशील होता है। उन्होंने मतदान केन्द्रों में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन मतदान केन्द्रों में बाउंड्रीवाल नहीं है, वहां बेरिकेटिंग की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक बहिष्कार जैसे प्रकरण बहुत आते है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता लाना बहुत जरूरी है। उन्होंने ऐसे प्रकरणों की कानूनी जानकारी देते हुए उसका निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोई व्यक्ति अवैध करोबार करता है, तो उसे उसी स्थिति में रोकना होगा और उस पर कड़ी कार्रवाई करनी होगी। जिससे अन्य अपराधिक घटनाओं पर रोक लग सके। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना से घायल व्यक्ति को 12 हजार 500 रूपए और मृत्यु होने पर उनके परिजनों को 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाती है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रकरणों को शीघ्र तैयार कर उसे स्वीकृत करना चाहिए। जिससे उनके परिवार को समय में राहत मिल सके। उन्होंने हिट एण्ड रन के प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। जिससे प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता मिल सके।कलेक्टर श्री अग्रवाल ने अपने-अपने क्षेत्र में ज्यादा सड़क दुर्घटना होने वाले स्थानों का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऐसे स्थानों का संयुक्त रूप से निरीक्षण करने कहा। सड़क दुर्घटना के कारणों की जानकारी लें और उसका तकनीकी रूप से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में हेलमेट जागरूकता, यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति अच्छा कार्य कर रहा है, तो उसको प्रोत्साहित करें। उन्होंने सभी को अपने-अपने क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए नियमित कार्रवाई करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बच्चों की बोर्ड परीक्षाएं एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं होने वाली है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के 3 विभिन्न ग्रामों में पशु आश्रय स्थल बनाया गया है। पशु आश्रय स्थल में राष्ट्रीय राजमार्ग में घुमने वाले पशुओं को रखा जा सकता है। जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग में पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर कमी आयेगी।पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग ने सभी अधिकारियों को जनसामान्य के प्रति व्यवहार अच्छा रखने के निर्देश दिए। अपने कार्य प्रणाली को अच्छा करने कहा। उन्होंने सभी को अपने-अपने क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए। क्षेत्र में आने वाली समस्याओं को मिल कर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए। संवेदनशील क्षेत्रों का चिन्हांकर उन क्षेत्रों में विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सामाजिक सौहाद्र्र को बिगाडऩे वाले अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों का चिन्हांकन कर उनके उपर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी को अपने-अपने स्तर पर क्या सुधारात्मक कार्रवाई कर सकते हैं उसे अवश्य करें।पुलिस अधीक्षक श्री गर्ग ने सभी अधिकारियों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। इसके साथ अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी ट्रैफिक नियमों का उपयोग करने के लिए निर्देशित करें। उन्होंने सभी को वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने अपने-अपने क्षेत्र में चालानी कार्रवाई करते हुए उन्हें जनभागीदारी से मिले हेलमेट का वितरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही हेलमेट लगाने, सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों के पालन करने के संबंध में जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने वाहन चलाते समय हेलमेट नियमित पहनने के लिए जागरूक करने कहा। इसके साथ ही नशे के विरूद्ध जागरूकता, साईबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से राजनांदगांव शहर में प्रोजेक्टर त्रिनेत्र चल रहा है। जिससे कई प्रकार की अपराधिक घटनाओं का समाधान करने में सहयोग मिला है। इसी तरह अपने-अपने क्षेत्र में जनजागरूकता लाते हुए सीसीटीवी लगाने के लिए लोगों को जागरूक करने कहा। जिससे अपराधिक घटनाओं में कमी लाई जा सके। उन्होंने अवैध तरीके से नशे के पदार्थों के विक्रय पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक बहिष्कार के प्रकरण बहुत आ रहे है। इसके कारण को समझकर उसका शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। सामाजिक बहिष्कार के संबंध में कानूनी व्यवस्थाओं के बारे में लोगों को जागरूक करें। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशीलतापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ध्वनि प्रदूषण बड़ी समस्या है। उन्होंने साउंड सिस्टम को निर्धारित मापदण्ड के अनुसार संचालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री मनोज मरकाम, एसडीएम डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोर्राम, तहसीलदार, थाना प्रभारी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
- बिलासपुर /एकीकृत बाल विकास परियोजना शहरी अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। वार्ड क्रमांक 59 के आंगनबाड़ी केन्द्र चांटीडीह, वार्ड क्रमांक 16 के आंगनबाड़ी केन्द्र कुदुदण्ड, वार्ड क्रमांक 22 के आंगनबाड़ी केन्द्र राजेन्द्रनगर, वार्ड क्रमांक 50 के आंगनबाड़ी केन्द्र नाग-नागिन तालाब के पास, वार्ड क्रमांक 45 के आंनगबाड़ी केन्द्र हेमूनगर, वार्ड क्रमांक 46 के आंगनबाड़ी केन्द्र नयापारा, वार्ड क्रमांक 44 के आंगनबाड़ी केन्द्र मोहन बाडा शंकर नगर, वार्ड क्रमांक 60 के आंगनबाड़ी केन्द्र कपिल नगर सरकंडा, वार्ड क्रमांक 66 के आंगनबाड़ी केन्द्र दैहान पारा एवं शिवघाट पुराना सरकंडा, वार्ड क्रमांक 21 के आंगनबाड़ी केन्द्र गुरूघासीदास मंदिर जरहाभाठा, मिनी बस्ती जरहाभाठा एवं मिनीबस्ती, वार्ड क्रमांक 69 के आंगनबाड़ी केन्द्र टिकरापारा पोस्ट ऑफिस के पीछे एवं बंगलायार्ड स्टेडियम के पास, वार्ड क्रमांक 70 के आंगनबाड़ी केन्द्र बापू नगर स्वीपर मोहल्ला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की नियुक्ति करने 27 जनवरी तक दावा-आपत्ति आमंत्रित किया गया है। इस संबंध में आवेदिका कार्यालयीन समय में एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय बिलासपुर में दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकती है।
- बिलासपुर, /कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। पंचायतों के निर्वाचन की कार्यवाही कराने के लिए नियुक्त ऑफिसर्स जिम्मेदार होंगे।जिला पंचायत बिलासपुर के अंतर्गत सदस्यों के निर्वाचन की कार्यवाही संपन्न कराने सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल रिटर्निंग ऑफिसर बनाए गए हैं। इसी प्रकार जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 01 से 05 बिल्हा एवं निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 06 से 07 तखतपुर हेतु अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत श्रीमती वंदना गबेल, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 08 से 09 तखतपुर एवं निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 10 से 14 मस्तूरी हेतु संयुक्त कलेक्टर श्री मनीष कुमार साहू एवं उप संचालक पंचायत श्रीमती शिवानी सिंह, निर्वाचन क्षेत्र 15 से 17 कोटा हेतु डिप्टी कलेक्टर श्री शिवकुमार कंवर, जिला आडिटर पंचायत श्री अशोक कुमार धिरही को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।तखतपुर जनपद पंचायत में सदस्यों, सरपंचों एवं पंच के संपूर्ण निर्वाचन की कार्यवाही हेतु तहसीलदार सकरी श्री आकाश गुप्ता को रिटर्निंग ऑफिसर एवं सीईओ जनपद पंचायत तखतपुर श्री सत्यव्रत तिवारी एव नायब तहसीलदार तखतपुर श्रीमती रूचिका अग्रवाल एवं अन्य विभागीय अधिकारियों को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जनपद पंचायत मस्तूरी में सदस्यों, सरपंचों एवं पंच के निर्वाचन की कार्यवाही संपूर्ण कराने हेतु तहसीलदार मस्तूरी श्रीमती जयंती देवांगन को रिटर्निंग ऑफिसर एवं सीईओ मस्तूरी श्री जे.आर. भगत एंव नायब तहसीलदार श्री उमाशंकर लहरे एवं अन्य विभागीय अधिकारियों को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है।जनपद पंचायत बिल्हा में सदस्यों, सरपंचों एवं पंच के संपूर्ण निर्वाचन की कार्यवाही पूर्ण कराने तहसीलदार बिल्हा श्री राजेन्द्र भगत को रिटर्निंग ऑफिसर एवं सीईओ जनपद पंचायत बिल्हा श्री एस एस पोयाम, नायब तहसीलदार बिल्हा श्रीमती मनीषा झा एवं अन्य विभागीय अधिकारी सहायक रिटर्निंग ऑफिसर होंगे। जनपद पंचायत कोटा में सदस्यों, सरपंचों एवं पंच के निर्वाचन की संपूर्ण कार्यवाही हेतु तहसीलदार रतनपुर श्रीमती शिल्पा भगत को रिटर्निंग ऑफिसर एवं सीईओ जनपद पंचायत कोटा श्री युवराज सिन्हा, प्रभारी तहसीलदार श्री समर्थ थवाईत सहित अन्य विभागीय अधिकरियों को सहायक रिटर्निंग अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- -पैसे का सदुपयोग कैसे करें ये सुनिश्चित करें - सीईओ श्री विश्वदीपरायपुर, । राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के माध्यम से स्व सहायता समूह की महिलाओं के लिए वित्तीय एवं सायबर ठगी से बचाव हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आज रेडक्रास सोसायटी सभाकक्ष में किया गया। इस कार्यशाला में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने महिलाओं को सायबर ठगी से सावधान रहने और जागरूक रहने के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा, जब गलत काम नहीं किया है तो डरने की कोई आवश्यकता नहीं है, लुभावने फोन कॉल्स से बचें और ऐसी घटनाओं की शिकायत नजदीकी थाने में करें। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप ने पैसे के सदुपयोग के बारे में चर्चा की और इस पर ध्यान देने की आवश्यकता जताई। आरबीआई के प्रतिनिधि श्री दिग्विजय राउत एलडीओ, श्री आकाश सिंघल सहायक प्रबंधक आरबीआई और श्री राज हाइत एलडीएम रायपुर ने सायबर ठगी के बारे में विस्तार से जानकारी दी और इससे बचाव के उपायों के बारे में बताया। इसके अलावा, ठगी की घटना होने के बाद क्या कदम उठाने चाहिए, इस पर भी मार्गदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत गठित सभी क्लस्टर संगठन के पदाधिकारी, कैडर, स्व सहायता समूह की महिलाएं और बिहान अमला भी उपस्थित था।
- रायपुर । कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग अवैध शराब के विरूद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है। 16 जनवरी को मुखबीर की सूचना पर ग्राम नरदहा में आरोपी आशुतोष उर्फ अमन साहू के कब्जे से 490 पाव देशी मदिरा मसाला कुल 88.20 बल्क लीटर एवं राहुल साहू के द्वारा दो पहिया वाहन से अवैध मदिरा परिवहन करते हुए उसके कब्जे से 170 पाव देशी मदिरा मसाला कुल 30.60 बल्क लीटर मदिरा जब्त किया गया। इसी प्रकार रायपुर-अभनपुर मार्ग में नाका लगाकर भीम सतनामी पिता देवचरण सतनामी निवासी नवापारा थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर के संदिग्ध दो पहिया वाहन सीजी 04 एचएक्स 8347 की तलाशी लेने पर वाहन के सामने पान पराग के थैला में भरी 140 पाव देशी मदिरा मसाला कुल 25.20 बल्क लीटर मदिरा जप्त किया जाकर आरोपियों को आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) एवं 59 (क) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री टेक बहादूर कुर्रे, आबकारी उप निरीक्षक श्री प्रकाश देशमुख, सुश्री नीलम स्वर्णकार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
- दुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा उपार्जन केन्द्रों में फर्जी/अवैध धान की बिक्री रोकने सतत् कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में विगत 16 जनवरी को ग्राम माटरा में राजेश साहू के ब्यारा के समीप अवैध धान संग्रहण की मौखिक सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार धमधा ने खाद्य निरीक्षक धमधा के साथ संयुक्त रूप से मौका निरीक्षण किया। मौका जांच में ब्यारा मालिक द्वारा अपने धान के संबंध में टोकन एवं आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किया गया। ब्यारा के समीप ही 270 कट्टा धान अवैध रूप से पाये जाने पर जप्ती कार्यावाही के दौरान संजय राजपूत द्वारा 270 कट्टा धान स्वयं का होने का दावा किया गया किन्तु मौके पर इसके संबंध में कोई वैध प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया। वैध प्रमाण या दस्तावेज के अभाव में उक्त 270 कट्टा धान को निरीक्षण टीम द्वारा मण्डी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए धमधा मण्डी को सुपुर्द किया गया है।
- - धान का उठाव 3,50,544.98 मीट्रिक टनदुर्ग, / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिले के 87 सहकारी समितियों के अंतर्गत 102 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 101320 किसानों से 5,24,717.24 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से प्राप्त जानकारी अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 31 जनवरी 2025 तक किया जाएगा। धान उठाव के लिए 4,67,984.09 मीट्रिक टन धान के लिए डीओ और टीओ जारी किया गया है। अब तक 3,50,544.98 मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। 25799 किसानों ने धान बिक्री के पश्चात् 600.36 हेक्टयेर रकबा समर्पण किया है। समितियों में धान खरीदी हेतु बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता है।
- -लोरमी शहर के विकास के लिए एक साल में दिए हैं 53 करोड़ रुपए - श्री अरुण साव-उप मुख्यमंत्री ने झाफल और बंधवा में नए विकास कार्यों की घोषणा कीरायपुर. । उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव लगातार फील्ड में उतरकर विकास कार्यों के जमीनी हालात का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने गुरूवार को मुंगेली जिले के लोरमी नगर पालिका के तुलसाघाट वार्ड में निर्मित सीसी रोड का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क की गुणवत्ता को लेकर लोगों से चर्चा कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। श्री साव ने वार्ड में 14 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सड़क का भूमिपूजन भी किया। वहां 80 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने तुलसाघाटवासियों की मांग पर मनियारी नदी पर पुल बनाने का आश्वासन दिया। उन्होंने लोरमी नगर पालिका के वार्ड-15 में निर्माणाधीन सतनाम भवन का जायजा लेकर अधिकारियों को समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोरमी हाईस्कूल मैदान में 44 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि स्कूल में 25 लाख रुपए से अधिक की लागत से बाउंड्रीवाल का निर्माण किया जाएगा। शहर के खिलाड़ियों की सुविधा के लिए 19 लाख रुपए की लागत से अच्छी रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। लाइट लगने से मैदान में रात में भी विविध धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य शासन ने लोरमी शहर के विकास के लिए पिछले एक साल में ही 53 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं।उप मुख्यमंत्री श्री साव अपने लोरमी प्रवास के दौरान सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक शाला झाफल के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने वहां सांस्कृतिक मंच का लोकार्पण भी किया। उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के लिए दस लाख रुपए और झाफल गंगा नगर में नवधा रामायण मंच निर्माण के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। श्री साव दशरथलाल अमरीका बाई आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय बंधवा में युवा सम्मान एवं वार्षिकोत्सव में भी शामिल हुए। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित कर बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कार्यक्रम में एकलव्य स्कूल से दशरथलाल स्कूल तक सीसी रोड निर्माण एवं स्वेच्छानुदान से राशि देने की घोषणा की।
- -सातवें वेतनमान के पेंशनर्स के महंगाई राहत में 4 प्रतिशत और छटवें वेतनमान के में 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी-नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारीरायपुर।. राज्य शासन ने नगरीय निकायों के पेंशनर्स और परिवार पेंशनर्स के महंगाई राहत में वृद्धि की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सातवें वेतनमान के अनुसार पेंशन प्राप्त करने वालों की महंगाई राहत में चार प्रतिशत और छटवें वेतनमान के अनुसार पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनर्स के महंगाई राहत में नौ प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। दोनों वेतनमानों के पेंशनर्स और परिवार पेंशनर्स को 1 अक्टूबर 2024 से इस वृद्धि का लाभ दिया जाएगा।उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद आज विभाग ने मंत्रालय से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। राज्य शासन द्वारा महंगाई राहत में बढ़ोतरी के बाद सातवें वेतनमान और छटवें वेतनमान के पेंशनर्स का महंगाई राहत क्रमशः 50 प्रतिशत और 239 प्रतिशत हो जाएगा। वर्तमान में सातवें वेतनमान के पेंशनर्स को 46 प्रतिशत और छटवें वेतनमान के पेंशनर्स को 230 प्रतिशत महंगाई राहत दी जा रही है।
- -23.76 लाख किसानों ने बेचा धान, अभी तक 26349 करोड़ रूपए का भुगतान-कुल खरीदी का 97 लाख मीटरिक टन से अधिक धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी--72 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान का हो चुका है उठावरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। वहीं धान खरीदी व्यवस्था पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। राज्य में 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। अब तक लगभग 132 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है। प्रदेश के 23.76 लाख किसानों ने धान बेच चुके हैं। अभी तक बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 26 हजार 349 करोड़ रूपए किसानों को भुगतान किया गया है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मीलिंग के लिए तेजी के साथ धान का उठाव किया जा रहा है। अभी तक 97 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी कर दिया गया है। जिसके विरूद्ध 72 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी।प्रदेश के समस्त पंजीकृत कृषकों को खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान विक्रय हेतु टोकन की सुविधा ऑनलाईन एप्प (टोकन तुंहर हांथ) एवं उपार्जन केन्द्रों में 25 जनवरी 2025 तक के लिए उपलब्ध कराया गया है। किसान सुविधा अनुसार तिथी का चयन कर नियमानुसार धान विक्रय कर सकते है।गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा इस खरीफ वर्ष के लिए 27.78 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.59 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है।धान खरीदी के साथ-साथ मिलर्स द्वारा धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। अब तक 97 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी किया गया है, इसके एवज में 72 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान का उठाव कर लिया गया है। राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य की तहत 17 जनवरी को 55 हजार 301 किसानों से 3.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। इसके लिए 67 हजार 055 टोकन जारी किए गए थे।
- -श्रम मंत्री श्री देवांगन ने 78 हजार से अधिक श्रमिकों के बैंक खाते में 31.81 करोड़ रूपए किए अंतरित-आगामी शिक्षा सत्र से अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना-श्रमिकों के बच्चों का होगा दाखिला-अब तक 430 करोड़ 03 लाख रूपए की राशि की जा चुकी है जारीरायपुर / श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन आज शुक्रवार को शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में 78 हजार से अधिक श्रमिकों के बैंक खाते में 31.81 करोड़ रूपए डीबीटी के माध्यम से अंतरित किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव की सरकार में प्रदेश के श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों को लगातार योजनाओं का लाभ तेजी से मिल रहा है। इस अवसर पर अपर आयुक्त श्रम श्री एस. एल. जांगड़े, श्रम कल्याण मंडल के सचिव श्री अभिषेक पांडेय, उपायुक्त श्रम विभाग श्री पैकरा, सहायक श्रमायुक्त श्री आर. के. प्रधान सहित श्रमिक उपस्थित थे।इस अवसर पर श्रम मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के श्रमिकों के हित में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है, जिसका सीधा लाभ श्रमिक भाई-बहनों को मिल रहा है। श्रम मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि आगामी शिक्षा सत्र से अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के अंतर्गत श्रमिकों के बच्चों को दाखिला दिलाया जाएगा, जिसका खर्च शासन द्वारा वहन किया जाएगा। मजदूर का बच्चा मजदूर न रहे और पढ़ लिखकर अपना बेहतर मुकाम हासिल कर सके। ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 17 सितम्बर को राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीबीटी के जरिए श्रमिकों के खाते में राशि अंतरित की थी। आज पांचवीं बार श्रमिकों के खाते में राशि हस्तांतरित की जा रही है। मुख्यमंत्री की सोच है कि समय-समय पर शासन की योजनाओं का लाभ श्रमिकों को मिले इस दिशा में सरकार द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।इस अवसर पर श्रम मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव की सरकार में प्रदेश के श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों को लगातार योजनाओं का लाभ तेजी से मिल रहा है। श्रम विभाग के तीनों मंडल-छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार मंडल, संगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल एवं श्रम कल्याण मंडल के माध्यम से योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हो रहा है। इसी का परिणाम है की 17 सितम्बर 2024 से 17 जनवरी 2025 तक 3 लाख 26 हजार श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 430 करोड़ 03 लाख रूपए अंतरित किये जा चुके हैं।कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत मुकुल कुमार साहू, कुमारी पल्लवी वर्मा, मुकेश तिवारी को 15-15 हजार रूपए, गौरव देवांगन को तीन हजार रूपए के सहायता राशि के चेक प्रदान किया। निःशुल्क सायकल वितरण योजना प्रियंका फ्रांसिस 3706 रूपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के अंतर्गत मंगली कोठले को एक लाख रूपए एवं मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना खिरो नायक को 20 हजार रूपए का चेक प्रदाय किया गया।
-
-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा शासकीय कार्यों में लापरवाही करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध हो रही कड़ी कार्रवाई
-बीजापुर में सड़क निर्माण में गड़बड़ी, भ्रष्टाचार, मिलीभगत, शासकीय राशि के अपव्यय और गुणवत्ताहीन कार्यों पर दोषी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर के निर्देश, तत्काल प्रभाव से निलंबन भी-रायपुर में मोवा ओवरब्रिज की मरम्मत में अमानक एवं गुणवत्ताहीन कार्य और अनियमितता पर पांच अधिकारी निलंबितरायपुर. / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने विकास कार्यों में अनियमितता और लापरवाही करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए जीरो टॉलरेंस का परिचय दिया है। राज्य शासन ने सड़क निर्माण और ओवरब्रिज मरम्मत कार्य में गड़बड़ी, लापरवाही, गुणवत्ताहीन कार्य और अनियमितता पर सख्ती बरतते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के विरूद्ध बीजापुर से लेकर रायपुर तक कड़ी कार्रवाई की है। राज्य शासन ने बीजापुर में सड़क निर्माण में गड़बड़ी, भ्रष्टाचार, मिलीभगत, शासकीय राशि के अपव्यय और गुणवत्ताहीन कार्यों के दोषी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर के साथ ही निलंबन की भी कार्रवाई की है। एक अधिकारी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। वहीं रायपुर में मोवा ओवरब्रिज की मरम्मत में अमानक एवं गुणवत्ताहीन कार्य और अनियमितता पर पांच अधिकारियों को निलंबित किया गया है।राज्य में भ्रष्टाचार और गडबड़ी पर जीरो टॉलरेंस पर अमल करते हुए सरकार ने आज कई अधिकारियों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई की है। बीजापुर में आर.आर.पी.-1 (एल.डब्ल्यू.ई.) योजना के अंतर्गत 54.40 किमी लंबाई के अति महत्वपूर्ण प्रगतिरत नेलसनार-कोडोली-मिरतुल-गंगालुर मार्ग के कार्य के संबंध में गठित जाँच दल से प्राप्त प्रतिवेदन में पाई गई गड़बड़ियों के गंभीर होने एवं संबंधित अधिकारियों के मिलीभगत होने के कारण सड़क निर्माण में शासकीय राशि के अपव्यय, गबन, त्रुटिपूर्ण मूल्यांकन प्रतिवेदन देने एवं ठेकेदार/निर्माण एजेंसी के साथ मिलकर भ्रष्टाचार करने के प्रथम दृष्टया साक्ष्य हैं। राज्य शासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण कार्य में गड़बड़ियों, गंभीर भ्रष्टाचार, मिलीभगत कर शासकीय राशि के अपव्यय एवं जानबूझकर गुणवत्ताविहीन निर्माण कार्य किए जाने के कारण तत्कालीन कार्यपालन अभियंता श्री बी.एल. ध्रुव, अनुविभागीय अधिकारी श्री आर.के. सिन्हा और उप अभियंता श्री जी.एस. कोड़ोपी तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम एवं अन्य सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कराकर तत्काल लोक निर्माण विभाग को सूचित करने के निर्देश बस्तर परिक्षेत्र, जगदलपुर के मुख्य अभियंता को दिए हैं।नेलसनार-कोडोली-मिरतुल-गंगालुर मार्ग के कार्य के संबंध में गठित जाँच दल द्वारा बस्तर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता एवं बस्तर मंडल के अधीक्षण अभियंता के साथ विगत 8 जनवरी और 9 जनवरी को कार्यस्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई कमियां पाई गईं। मार्ग के निर्माण कार्य में 29.00 किमी से 32.00 किमी एवं 50/10 तक कुल 4.20 किमी बी.टी. (OGPC+SEAL COAT) कार्य में अधिकांश जगह सील कोट (SEAL COAT) उखड़ गए हैं, जो डी.एल.पी. 06/2025 तक में है। किमी 41/2 से 50/10 मार्ग के विभिन्न फर्लांग (Furlong) में 41/10, 42/2, 42/6, 42/8, 42/10, 43/2, 43/4, 43/8, 44/6, 44/8, 45/4, 45/6, 45/8, 45/10, 46/6, 47/2, 47/10 एवं 50/8 सड़क सतह सिंक पोथोल्स (SINK POTHOLES) उत्पन्न हो गए हैं, जो डी.एल.पी. 06/2025 तक में है। किमी 28/4, 30/6 एवं 40/2 में पुल के एप्रोच स्लैब अपर्याप्त मोटाई (Inadequate Thickness) एवं बिना रिइनफोर्समेंट (Reinforcement) के बैक फीलिंग मटेरियल (Back filling material) के कमजोर कॉम्पेक्शन (Poor compaction) होने से सेटल्ड (Settled) हो गया है। इस प्रकार निर्धारित मानक एवं मापदण्ड का पालन किए बिना ही कार्य कराया जाकर अनुविभागीय अधिकारी एवं उप अभियंता द्वारा अधिकार का दुरूपयोग कर अपने पदीय कर्तव्य के निर्वहन में अनियमितता बरती गई है। इस पर कठोर कार्रवाई करते हुए विभाग ने अनुविभागीय अधिकारी श्री आर.के. सिन्हा, और उप अभियंता श्री जी.एस. कोड़ोपी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय नवा रायपुर स्थित लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता कार्यालय निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में दोनों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।लोक निर्माण विभाग ने नेलसनार-कोडोली-मिरतुल-गंगालुर मार्ग के कार्य में निर्धारित मानक एवं मापदण्ड का पालन किए बिना ही कार्य कराए जाने को कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता एवं स्वेच्छाचारिता को गंभीर कदाचार मानते हुए बीजापुर के सेवानिवृत्त प्रभारी कार्यपालन अभियंता श्री बी.एल. ध्रुव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें जारी नोटिस में विभाग ने कहा है कि क्यों न उक्त कृत्य के लिए आपके विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए। उन्हें इस संबंध में अपना लिखित प्रतिवाद नोटिस प्राप्ति के 15 दिवस की समयावधि में प्रस्तुत करने को कहा गया है। लिखित प्रतिवाद निर्धारित समयावधि में प्राप्त नहीं होने पर संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी।मोवा ओवरब्रिज मरम्मत कार्य में गडबड़ी पर पांच अधिकारी निलंबित, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्य का निरीक्षण कर जांच के दिए थे आदेशलोक निर्माण विभाग ने रायपुर के मोवा रेलवे ओवरब्रिज की मरम्मत में अमानक एवं गुणवत्ताहीन कार्य तथा अनियमितता पर भी बड़ी कार्रवाई की है। जांच के बाद विभाग ने पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।ओवरब्रिज में डामरीकरण कार्य में शिकायतों का संज्ञान लेकर उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने कार्य का औचक निरीक्षण किया था। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कार्यस्थल पर गुणवत्ताहीन कार्य/खराबी पाई थी। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के सेतु परिक्षेत्र, रायपुर के मुख्य अभियंता द्वारा केन्द्रीय गुणवत्ता एवं अनुसंधान प्रयोगशाला, लोक निर्माण विभाग, रायपुर से जांच प्रतिवेदन प्राप्त की गई, जिसमें औसत बिटुमिन कंटेंट, कंबाईन्ड डेन्सिटी, मटेरियल के ग्रेडेशन मानक स्तर से कम पाया गया। इस प्रकार अमानक स्तर एवं गुणवत्ता के मापदण्डों का पालन किए बिना ही डामरीकरण का कार्य कराया जाकर कार्यपालन अभियंता, अनुविभागीय अधिकारी एवं उप अभियंताओं द्वारा अधिकार का दुरूपयोग कर अपने पदीय कर्तव्य के निर्वहन में अनियमितता बरती गई है। इस पर कड़ी कार्रवाई करते हुए विभाग ने कार्यपालन अभियंता श्री विवेक शुक्ला, अनुविभागीय अधिकारी श्री रोशन कुमार साहू तथा उप अभियंता श्री राजीव मिश्रा, श्री देवव्रत यमराज और श्री तन्मय गुप्ता को निलंबित किया है। निलंबन अवधि में इन सभी का मुख्यालय नवा रायपुर स्थित लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता कार्यालय निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। - रायपुर / लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ने गुणवत्ताहीन कार्य के लिए ठेकेदार केशवदास आर. जादवानी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विभाग ने ठेकेदार को जारी नोटिस में कहा है कि ओवरब्रिज में डामरीकरण के बाद यातायात प्रारंभ होने पर गिट्टी निकलने लगी जिससे कार्य की गुणवत्ता पर विपरीत प्रभाव पड़ा। इसमें ठेकेदार की लापरवाही स्पष्ट परिलक्षित होती है। इसके लिए मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग, सेतु परिक्षेत्र रायपुर द्वारा ठेकेदार के पंजीयन को निलंबित/पदावनत करने की अनुशंसा की गई है। विभाग ने नोटिस में ठेकेदार को कहा है कि आपका कृत्य शासन एवं लोकहित के विपरीत है। इसलिए क्यों न इस कृत्य के लिए आपके पंजीयन को निरस्त/पदावनत/निलंबित किया जाए? ठेकेदार को कारण बताओ सूचना का जवाब 15 दिन के अंदर प्रमुख अभियंता कार्यालय को प्रस्तुत करने कहा गया है। दी गई समयावधि में उत्तर प्राप्त नहीं होने की स्थिति में इस संबंध में ठेकेदार को कुछ नहीं कहना है, यह मानकर एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी।
-
उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छाग्राही हुए सम्मानित
बालोद/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छाग्राही दीदीयों एवं सरपंच, सचिवों के सम्मान समारोह में कहा कि ग्राम के विकास में स्वच्छाग्राहियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंनें कहा कि स्वच्छता के बिना स्वस्थ्य समाज की कल्पना नही की जा सकती है। डॉ. कन्नौजे ने सरपंच, सचिव एवं स्वच्छाग्राही दीदीयों से चर्चा करते हुए कहा कि स्वच्छता पर्यावरण के लिए अत्यंत आवश्यक है। सिंगल यूज प्लास्टिक का कम से कम उपयोग कर प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से संबंधित गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कर स्वच्छ पर्यावरण का निर्माण करना है। उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत के सभाकक्ष में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छाग्राही दीदीयों एवं सरपंच, सचिवों के सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उत्कृष्ट मॉडल ग्राम पंचायत, सामुदायिक शौचालय, व्यक्तिगत शौचालय, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं फिकल स्लज ट्रीटमेन्ट प्लांट में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम पंचायतों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपसंचालक पंचायत श्री आकाश सोनी, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अधिकारी-कर्मचारी तथा ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिव एवं स्वच्छाग्राही उपस्थित थे। -
बालोद/ जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित बालोद द्वारा ऋण वसूली शिविर का आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सेवा सहकारी समिति सुरेगावं एवं बड़गांव में 20 जनवरी को ऋण वसुली शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित बालोद ने बताया कि 20 जनवरी 2024 को जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड अंतर्गत सेवा सहकारी समिति सुरेगांव में सुबह 11.30 बजे से दोपहर 01 बजे तथा सेवा सहकारी समिति बड़गांव में दोपहर 02 बजे से शाम 04 बजे तक ऋण वसूली शिविर आयोजित की जाएगी। उन्होंने संबंधित ऋणी, जमानतदार कृषकों को ऋण वसूली शिविर में उपस्थिति होने को कहा है।
-
बालोद/ कार्यालय आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास के निर्देशानुसार जिले के कक्षा 6वीं मे राज्य के उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थाओं में निःशुल्क अध्ययन एवं प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 23 मार्च 2025 को किया जाएगा। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने के लिए इच्छुक विद्यार्थियों को वर्तमान में कक्षा 5वीं में नियमित अध्ययनरत् होना तथा कक्षा 4थीं की परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक या समकक्ष ग्रेड प्राप्त किया होना अनिवार्य है। ऐसे विद्यार्थी उक्त योजना के तहत् आयोजित चयन परीक्षा में शामिल होने के पात्र होगें। चयन परीक्षा के प्राप्तांको की मेरिट के आधार पर कक्षा 6वीं के लिये अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग हेतु आबंटित किये गए राज्य में स्थित उत्कृष्ट शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश हेतु आयोजित चयन परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों के पालक की वार्षिक आय 2.50 लाख से अधिक नहीं होना चाहिए। साथ ही योजनांतर्गत विद्यार्थियों का चयन पूर्णतः ग्रामीण क्षेत्र क्षेत्र में स्थित शालाओं के विद्यार्थियों से जो कक्षा 5वीं में अध्ययनरत् हो वे इस योजना का लाभ लेने हेतु पात्र होंगे। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा 6वीं में प्रवेश दिलाने हेतु आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु कक्षा 5वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी अपने आवेदन पत्र के साथ कक्षा 4थीं की अंक सूची, जाति प्रमाण-पत्र, पालक का आयकरदाता नहीं होने प्रमाण-पत्र संस्था का ग्रामीण क्षेत्र में स्थित होने का प्रमाण-पत्र अपने शाला में 14 फरवरी 2025 तक जमा कर सकते है। उन्होंने बताया कि उक्त संबंध में अधिक जानकारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं विभागीय वेबसाईट https://tribal.cg.gov.in पर अवलोकन कर सकते हैं।
-
बालोद/जिला पंचायत बालोद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजेे ने गुण्डरदेही विकासखंड में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। बैठक में बिहान के सभी घटकों की समीक्षा करते हुए बिहान के कार्यों के निर्धारित समयावधि पर गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन एवं लक्ष्य पूर्ति के विस्तारपूर्वक निर्देश दिए। उन्होंने बिहान योजना में सीएलएफ के महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए सभी क्लस्टर में भवन, ऑफिस सेटप, इंटरनेट की व्यवस्था एवं क्लस्टर कार्यालय प्रतिदिवस संचालित करने के निर्देश दिए।
डॉ. कन्नौजे ने वित्तीय समावेशन की समीक्षा करते हुए एफएलसीआरपी की समूह लोन के अलावा मुद्रा, अंत्यावसायी, खादी ग्रामोद्योग से भी समूह सदस्यों को ऋण प्रदान के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने ऋण की उपयोगिता आयमूलक गतिविधियों को बढ़ाने तथा प्रत्येक परिवार के आय को 01 लाख रूपये तक पहुंचाने हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने वित्तीय साक्षरता कैम्प के नियमित आयोजन कर प्रदाय ऋण राशि के सुरक्षित निवेश हेतु समूह सदस्यों एवं ग्रामीणों को जागरूक करने के निर्देश दिए। डॉ. कन्नौजे ने सामाजिक समावेशन के घटकों की समीक्षा करते हुए एसएचजी, वीओ एवं सीएलएफ के रजिस्टर लेखन एवं नियमित रूप से आंतरिक ऑडिट की समीक्षा की। सीईओ ने संवहनीय कृषि के अंतर्गत नियुक्त कृषि सखियों, पशु सखियों को कतार विधि, श्रीविधि की खेती, जैविक खाद एवं दवाईयों के नियमित उपयोग, किचन गार्डन, सब्जी बाड़ी सहित कम पानी की आवश्यकता वाले फसलों के उत्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने पशु सखियों को पशु एवं कुक्कुट पालन जैसे गतिविधियों को विस्तार देते हुए कृत्रिम गर्भाधान एवं टीकाकरण तथा पशु संगणना में सक्रिय सहयोग करने को कहा। बैठक में लखपति पहल के कार्यों को सफल बनाने एवं पंचायतों के शत-प्रतिशत परिवारों को लखपति श्रेणी में लाकर ’लखपति पंचायत’ की मुहीम प्रारंभ करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। बैठक में सहायक परियोजना अधिकारी सुश्री दिप्ती मंडावी, श्री नितेश साहू उपस्थित थे। - 0 कार्यो को समय सीमा में गुणवत्ता सहित पूर्ण करने के दिये निर्देष 0रायपुर /नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाष मिश्रा के निर्देष पर नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय ने अधीक्षण अभियंता श्री राजेष राठौर, जोन 3 जोन कमिष्नर श्री विवेकानंद दुबे, कार्यपालन अभियंता श्री सुषील मोडेस्टस, सहायक अभियंता श्री अंषुल शर्मा, उपअभियंता श्री नरेष साहू की उपस्थिति में पंडरी कुष्ट बस्ती में नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन 4 ब्लाॅक के 64 आवासो के निर्माण की प्रगति का प्रत्यक्ष अवलोकन किया । इसके साथ ही राजातालाब में नूरानी चैक में लगाये जा रहे पेवर के कार्य का निरीक्षण किया।अपर आयुक्त ने जोन कमिष्नर, कार्यपालन अभियंता को निरीक्षण के दौरान कुष्ट बस्ती के निर्माणाधीन आवासों के कार्यो में तेजी लाकर समय सीमा के भीतर गुणवत्ता सहित सभी 64 आवासो का निर्माण और विकास कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करवाने के निर्देष दिये । साथ ही वहां गंदे पानी के सुगम निकास का समुचित प्रबंधन देने विषेष ध्यान दिये जाने निर्देषित किया गया।अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय ने नूरानी चैक राजातालाब में लगाये जा रहे पेवर के कार्य में गुणवत्ता सुधार के संबंध में आवष्यक कार्यवाही करने के निर्देष दिये। अपर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देषित किया कि पेवर बनाने के कार्य में ढाल का विषेष ध्यान रखा जाये। ताकि पेवर बनाने के बाद पानी किसी भी हालत में सडक पर ना ठहरे और नाली के माध्यम से पानी सुगमता से निकल जाये। इस बात का विषेष ध्यान रखने के निर्देष दिये गये है।
- -कलेक्टर ने कहा सुबह कार्यालय आने का समय 10 बजे, सिर्फ 10 बजे..-नगर निगम में पहुँच कर “निष्ठा ऐप” की ली जानकारी और हितग्राहियों से संवेदनशीलता से व्यवहार करने के दिए निर्देशरायपुर / कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आज जिला महिला बाल विकास कार्यालय, रोजगार कार्यालय, नगर निगम और जिला अस्पताल पंडरी का निरीक्षण किया और कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली और बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।इसके बाद नगर निगम प्रशासक एवं कलेक्टर डॉ सिंह ने नगर निगम कार्यालय का निरीक्षण भी किया और डाटा सेंटर में जाकर निष्ठा ऐप से ऑनलाइन उपस्थिति की जानकारी ली। साथ ही कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। सभाकक्ष में सभी कर्मचारियों को बुलाया उपस्थिति जांची, निष्ठा ऐप में एंट्री किए गए कर्मचारियों को क्रास चेक किया। डॉ सिंह ने कहा कि सुबह किसी भी हाल मंे 10 बजे कार्यालय आ जाए और शाम को 5ः30 बजे से पहले कार्यालय ना छोड़े, अन्यथा वेतन काटा जायेगा। साथ ही सबके टेबल पर नाम पट्टिका भी लगाई जाए, ताकि सभी की पहचान हो सके। बैठक में कलेक्टर ने कर्मचारियों से समस्या की जानकारी ली। साथ ही कर्मचारी से निगम कार्यालय की व्यवस्था अच्छी करने के लिए सुझाव लिया। करे। साथ ही कार्यालयों में साफ़ सफाई का विशेष ध्यान रखने कहा। कार्यालय आने वाले हितग्राहियों नागरिकों से अच्छा व्यवहार करे उनकी समस्या को संवेदनशीलता से सुनकर समाधान करने प्रयास । उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी हेलमेट लगाकर आए, कार में आने वाले सीट बेल्ट लगाए। डॉ सिंह ने कहा कि प्रति शुक्रवार शाम को बैठक ली जाएगी और कर्मचारियों की समस्या सुनी जाएगी। कलेक्टर ने सभी कर्मचारियों को पहचान पत्र उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर पंडरी स्थित जिला हॉस्पिटल पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सक समय पर पहुंचे और हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों का अच्छे से ईलाज करें और हमर लैब में रिजेंट की उपलब्धता की जानकारी ली और कहा कि यहां आने वाले मरीजों की जांच उचित तरीके से यह सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर श्री अबिनाश मिश्रा और जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप उपस्थित थे।



.jpg)





.jpg)



.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)


.jpeg)
.jpg)



