- Home
- छत्तीसगढ़
- -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर के सलियाटोली में अटल सुशासन समारोह में हुए शामिलरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर कुनकुरी के सलियाटोली में आयोजित अटल सुशासन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सबके श्रद्धेय नेता, छत्तीसगढ़ के निर्माता, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का शताब्दी जयंती वर्ष है। हम यह वर्ष अटल निर्माण वर्ष के रूप में मना रहे हैं। अटल जी की जयंती हम सब सुशासन दिवस के रूप में मनाते हैं। आज छत्तीसगढ़ अपनी रजत जयंती मना रहा है और भारत के नक्शे में 26 वें राज्य के रूप में उभरा है तो इसके पीछे अटल जी की दूरदर्शी सोच थी। छत्तीसगढ़ की जनता से किया गया वायदा न केवल अटल जी ने निभाया अपितु नये राज्य को संवारने के लिए हर संभव मदद भी की।अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य में विकास की जिस तरह परिकल्पना की थी उसके अनुरूप हम छत्तीसगढ़ को संवारने में जुटे हुए हैं। उन्होंने जो सुशासन के आदर्श हमारे समक्ष रखे हैं उन पर चलते हुए हमने प्रशासन के हर स्तर पर डिजिटल गवर्नेंस को अपनाया है। सुशासन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए हमने सुशासन एवं अभिसरण विभाग का गठन किया है। अटल मानिटरिंग एप, सिंगल विंडो सिस्टम 2.0, ई-आफिस, सुगम एप, संगवारी एप जैसे नवाचारों के माध्यम से हम डिजिटल गवर्नेंस को हर स्तर पर अपना रहे हैं। इससे प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है। अटल जी की चिंता किसानों के प्रति थी। छत्तीसगढ़ बनने के बाद हमने धान खरीदी का बढ़िया माडल बनाया। आज छत्तीसगढ़ के किसानों को धान का सबसे ज्यादा मूल्य मिलता है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए हम हर महीने एक हजार रुपए 70 लाख माताओं-बहनों के खाते में दे रहे हैं। एक साल के भीतर ही हमने माओवादियों को उनके सबसे सुरक्षित समझे जाने वाले इलाकों से खदेड़ दिया। अब माओवाद अंतिम सांसें ले रहा है। इससे बस्तर में विकास की नई राह खुली है। पीएम जनमन योजना एवं नियद नेल्ला नार जैसी योजनाओं के माध्यम से जनजातीय क्षेत्रों में खुशियों की लहर आई है। नई उद्योग नीति के माध्यम से हमने ढाई लाख करोड़ रुपए निवेश का लक्ष्य रखा है इससे पांच लाख लोगों के लिए रोजगार की संभावनाएं बनेंगी।मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कुनकुरी और जशपुर में ऑडिटोरियम निर्माण, कुनकुरी नगर के विकास के लिए 5 करोड़ रूपए, कुनकुरी इंडोर स्टेडियम के लिए 20 लाख रूपए, ग्राम पंचायत नारायणपुर ओघेश्वर आश्रम में दो प्रवेश द्वार निर्माण, तपकरा तहसील में लिंक कोर्ट की स्थापना, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सलियाटोली में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 25 लाख रूपए एवं बार एसोसिएशन कुनकुरी में फर्नीचर, पुस्तकालय के लिए 25 लाख रूपए प्रदान करने की घोषणा की।मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मशताब्दी के पुनीत अवसर पर आयोजित "अटल सुशासन समारोह" में जशपुर जिले के स्पेशल लोगो, वार्षिक प्रगति पत्रक, जशप्योर कैलेंडर और जशपुर के पर्यटन स्थलों के कैलेंडर का विमोचन किया। साथ ही पीएम आवास योजना (ग्रामीण) और पीएम जनमन आवास योजना के लाभान्वित हितग्राहियों को उनके नवनिर्मित आवास की चाबी सौंप कर बधाई दी। उन्होंने अटल सुशासन समारोह में शासन के विभिन्न विभागों की उपलब्धियों पर आधारित स्टाल्स का अवलोकन कर हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को हितग्राहीमूलक सामग्री प्रदान की।इस अवसर पर विधायक श्रीमती गोमती साय और रायमुनी भगत, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शांति भगत, कृष्ण कुमार राय, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री राजेश गुप्ता, रामप्रताप सिंह, यश प्रताप सिंह जूदेव, सुनील गुप्ता, रोहित साय सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस पर दसवें सिख गुरू श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी के अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया है। मुख्यमंत्री ने गुरु गोविंद सिंह जी के पुत्रों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी के पुत्रों ने धर्म की रक्षा के लिए बहुत कम उम्र में ही अपने आप को बलिदान कर दिया। उन्होंने अपनी वीरता और शौर्य से देश को गौरवान्वित किया है। हम सभी को वीर सपूतों के अदम्य साहस और बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए।
- -विश्वविद्यालय की पत्रिका ‘कन्हार’ सहित कई प्रकाशनों का किया विमोचन-केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव भी हुए शामिलरायपुर. । केरल के राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान आज बिलासपुर के अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘कुल उत्सव’ समारोह में शामिल हुए। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। राज्यपाल श्री खान ने विश्वविद्यालय परिसर में पौधा भी लगाया। उन्होंने विश्वविद्यालय की त्रैमासिक पत्रिका ‘कन्हार’ के नए अंक सहित विभिन्न प्रकाशनों का विमोचन भी किया। केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने समारोह की अध्यक्षता की। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायकगण सर्वश्री अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला और जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान भी कार्यक्रम में शामिल हुए।केरल के राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान ने ‘कुल उत्सव’ में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी को उनकी 100वीं जयंती पर नमन करते हुए कहा कि अटल जी सच्चे जननायक थे। सभी वर्गों में उनकी समान रूप से स्वीकार्यता थी। जटिल विषयों पर भी वे देशहित में त्वरित निर्णय लेते थे। देश के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। वे कुशल राजनीतिज्ञ थे। राज्यपाल श्री खान ने भारतीय ज्ञान परंपरा पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ज्ञान और शिक्षा से आदमी इंसान बनता है। ज्ञान और शिक्षा से ही मनुष्य का विकास संभव है। ये ही सशक्तिकरण का जरिया है। भारत की संस्कृति ज्ञान की संस्कृति रही है। भारत ज्ञान का बड़ा केन्द्र रहा है। पूरी दुनिया में भारत को ज्ञान एवं प्रज्ञा के संवर्धन के लिए जाना जाता है। उन्होंने शैक्षणिक एवं अन्य उपलब्धियां हासिल करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।‘कुल उत्सव’ समारोह की अध्यक्षता कर रहे केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि अटल जी के जीवन वृत्तांत को शब्दों मे पिरोना कठिन है। अटल जी की जीवनी से प्रेरणा लेकर हमें उनके मार्ग पर चलना चाहिए। अटल जी ऐसे मनीषी थे जो सदियों में एक बार जन्म लेते हैं। संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए उन्होंने काम किया। श्री साहू ने अटल जी की कविताओं का पठन भी किया।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने समारोह में अटल जी को नमन करते हुए कहा कि वे प्रखर राष्ट्रवादी और जननायक थे। वे अपने दृढ़ संकल्पों के लिए जाने जाते थे। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ में जो भाषण दिया वो राष्ट्रवादिता का प्रतीक है। उन्होंने पोखरण में परमाणु परीक्षण कर भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया। छत्तीसगढ़ को अलग राज्य का दर्जा दिलाया। आज छत्तीसगढ़ राज्य जो संवर रहा है, बढ़ रहा है, यह अटल जी की ही देन है। उनके कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ का रोम-रोम कृतज्ञ है। उनकी स्मृतियों को संजोने राज्य के 187 नगरीय निकायों में अटल परिसर बनाया जा रहा है। अटल संकल्पों के साथ यह विश्वविद्यालय भी आगे बढ़ रहा है।समारोह में कुलपति आचार्य अरूण दीवाकर नाथ वाजपेयी ने स्वागत भाषण एवं प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने पौधे भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियों की जानकारी दी। कलेक्टर श्री अवनीश शरण, एसपी श्री रजनेश सिंह, नगर निगम के कमिश्नर श्री अमित कुमार और जिला पंचायत के सीईओ श्री संदीप अग्रवाल सहित विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
- - विष्णु के सुशासन से छत्तीसगढ़ का हो रहा समावेशी विकास: श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़ेरायपुर, / महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिला के रामनगर में सुशासन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में 4729 प्रधानमंत्री आवास का भूमिपूजन कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया।मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनके कुशल नेतृत्व क्षमता और सुशासन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है। वे कवि, सम्पादक, एक दूरदर्शी राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। किसी एक व्यक्ति का उनके समान हर विधा में पारंगत होना आज सम्भव नहीं है। उन्होंने आगे कहा हमारा छत्तीसगढ़ उन्हीं की देन है, जो निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और जिस तरह से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार सेवा भावना से जनता के हित को केन्द्र में रखकर निर्णय ले रही है, जिससे निश्चित ही हमारा प्रदेश समावेशी विकास करेगा।इस अवसर पर मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने जानकी स्व-सहायता समूह को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से 100 शटरिंग प्लेट उपलब्ध कराया। जिसका उद्देश्य स्व-सहायता समूह की दीदियों को निर्माण के क्षेत्र में आगे लाना है।गौरतलब है आज देश के भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जयंती पर प्रदेश में ’’सुशासन दिवस’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।जिसके अंतर्गत जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों द्वारा श्री अटल बिहारी वाजपेयी की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की कविता का पाठ, विष्णु की पाती का वितरण व सुशासन के संकल्प के साथ-साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
- - अटल जी के सुशासन के सपने को साकार कर रही केंद्र और राज्य सरकार – श्री तोखन साहू-पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी की 100वीं जयंती पर अटल परिसर के निर्माण के लिए हुआ भूमिपूजन-उप मुख्यमंत्री श्री साव ने की घोषणा - अटल पथ के नाम से जाना जाएगा बिलासपुर का रिवर-व्यू रोड, चौक का नाम होगा अटल चौकरायपुर.। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी की 100वीं जयंती पर आज बिलासपुर में 50 लाख रुपए की लागत से बनने वाले अटल परिसर के निर्माण का भूमिपूजन किया गया। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव तथा केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने इसका भूमिपूजन किया। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बिलासपुर के रिवर-व्यू रोड का नामकरण अटल पथ और चौक का नाम अटल चौक करने की घोषणा की। विधायकगण सर्वश्री धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल और सुशांत शुक्ला भी भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि श्रद्धेय श्री अटल बिहारी बाजपेयी के सपनों को साकार करने की दिशा में सरकार काम कर रही है। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण में अटल जी की भूमिका को याद करते हुए कहा कि उनके कारण ही एक नए प्रदेश के रूप में छत्तीसगढ़ को पहचान मिली। केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने अटल जी की कविता का पाठ करते हुए उन्हें स्मरण किया और कहा कि सुशासन का जो सपना अटल जी ने देखा है, उसे पूरा करने की दिशा में केंद्र और प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने अटल जी के व्यक्तित्व और उनकी दूरदर्शिता को याद किया। बिलासपुर के विधायक श्री अमर अग्रवाल ने कार्यक्रम में अटल जी के बिलासपुर प्रवास की स्मृति को साझा किया। उन्होंने कहा कि वे युग पुरूष और लोकप्रिय व्यक्तित्व थे। ऐसे अद्भुत राजनेता को आज पूरा देश स्मरण कर रहा है। उनके द्वारा देखे गए सपनों को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग द्वारा चयनित 20 संविदा शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। बिलासपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री अरुण चौहान, नगर निगम के कमिश्नर श्री अमित कुमार और जिला पंचायत के सीईओ श्री संदीप अग्रवाल सहित अनेक पार्षद, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।
- राजभवन में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आरंभरायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज राजभवन में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर आयोजित दो दिवसीय रक्त दान शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन किया और स्वयं स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी, पं. जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विवेक चौधरी, मेकाहारा के अधीक्षक डॉ. सोनकर, डॉ. एस.बी. नेताम, डॉ. अरविंद नेरल सहित मेकाहारा के सभी विभागों के चिकित्सक उपस्थित थे।राज्यपाल श्री डेका ने शिविर में उपस्थित रक्तदान मोबाइल मेडिकल वैन, चलित दंत चिकित्सा वैन एवं टी.बी. रोग के परीक्षण के लिए लगाई गयी अत्याधुनिक मोबाइल यूनिट का भी अवलोकन किया, जिसमें स्थल पर ही तत्काल एक्स-रे लिया जा सकता है।स्वास्थ्य शिविर में मेडिसिन, नेत्र रोग, दंत रोग, स्त्री रोग, चर्म रोग माइक्रोबायोलॉजी सहित अन्य विभागों के चिकित्सा विशेषज्ञ उपस्थित रहकर राजभवन परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किए।
- राज्यपाल श्री डेका ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री बाजपेयी की जयंती पर दी श्रद्धांजलिराजभवन में श्री बाजपेयी जी की कविताओं का हुआ काव्य पाठरायपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर आज राज्यपाल श्री रमेन डेका ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की। इस अवसर पर राजभवन में रक्त दान शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। साथ ही स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेयी की कविताओं का काव्य पाठ किया गया। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थी।राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि श्री बाजपेयी विराट व्यक्तित्व, महान वक्ता, जननायक थे। वे एक अत्यंत संवेदनशील व्यक्ति होने के साथ ही अजातशत्रु भी थे, जिनका सभी दलों के लोग बराबर सम्मान करते थे। श्री डेका ने श्री बाजपेयी से जुड़ी स्मृतियों को साझा किया और कहा कि वे छोटे-बड़े सभी कार्यकर्ताओं का ध्यान रखते थे और सम्मान करते थे। श्री डेका ने 1978-79 में उनके असम दौरे के संबंध में स्मृतियां साझा की।राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती को ‘सुशासन दिवस‘ के रूप में समर्पित करना, उनके मूल्यों और आदर्शों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है। श्री बाजपेयी ने कहा था कि ‘सुशासन तभी संभव है जब शासन जनता के प्रति उत्तरदायी हो, पारदर्शी हो और हर नागरिक के अधिकारों का सम्मान करे।‘श्री डेका ने कहा कि आज हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि अटल जी के दिखाए मार्ग पर चलकर हम भारत को एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाएंगे। सभी नागरिकों को समान अवसर, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और न्याय तक हर व्यक्ति की पहुंच हो। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम स्व. श्री अटल के सपनों का भारत बनाने में अपना योगदान दें। उनकी कविताओं में उनकी आत्मा बोलती थी। उनकी एक प्रसिद्ध कविता हमें प्रेरित करती है ‘छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता यह पंक्तियाँ हमें बताती हैं कि सुशासन केवल प्रशासन का दायित्व नहीं, बल्कि हर नागरिक की भागीदारी से ही संभव है। राज्यपाल श्री डेका ने भारत को विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए स्व. श्री बाजपेयी के योगदान का उल्लेख करतेे हुए कहा कि विदेश एवं अंतर्राष्ट्रीय मंचो पर भारत का मजबूती से पक्ष रखकर उन्होंने देश का मान बढ़ाया। भारत को जब कमजोर देश समझा जाता था, तब पोखरण में परमाणु परीक्षण कर उन्होंने भारत को परमाणु शक्ति सम्पन्न देश घोषित किया। इस कदम से उन्होंने भारत को विश्व में एक सुदृढ़ वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित कर दिया। राज्यपाल ने श्री वाजपेयी के प्रधानमंत्री के कार्यकाल को अभूतपूर्व बताया। समारोह में श्री विकास शर्मा ने स्व. श्री बाजपेयी की प्रसिद्ध कविताओं ‘‘आओ मिलकर दिया जलाएं‘‘ ‘‘गीत नया गाता हूं‘‘ एवं अन्य कविताओं का काव्य पाठ किया। राज्यपाल को श्री शर्मा ने श्री बाजपेयी की कविता संग्रह भेंट की। राज्यपाल ने श्री शर्मा को राजकीय शॉल भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर राज्यपाल के विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय, सहित राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
- कहा - छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं का सम्मान करने वाले महान राजनेता थे अटल जीरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के अवंति विहार चौक पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुण्य स्मरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अटल जी छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं का सम्मान करने वाले महान राजनेता थे। अटल जी का नेतृत्व, दूरदृष्टि और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी नीतियों और विचारों ने भारत को एक नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय अटल जी के सपनों को साकार करते हुए ही छत्तीसगढ़ तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री ने अटल जी के जन्मशती के इस विशेष अवसर पर कहा कि अटल जी के मूल्यों को आत्मसात कर हम सभी राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, विधायक श्री सुनील सोनी, विधायक श्री मोतीलाल साहू, विधायक श्री राजेश मूणत सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
- रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मशती है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में अटल जी की भूमिका को याद करते हुए कहा कि श्रद्धेय अटल जी ने छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए छत्तीसगढ़ के विकास और यहां के लोगों की समृद्धि के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अटल जी के सपनों को पूरा करने की दिशा में राज्य सरकार बड़ी तेजी से काम कर रही है। हमने अटल जी की स्मृति में इस रजत जयंती वर्ष को "अटल निर्माण वर्ष" के रूप में मनाने का निर्णय लिया है जिसके अंतर्गत राज्य में अधोसंरचना विकास के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
- रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के 25 दिसंबर को जन्मदिन पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मशती है।अटल जी का छत्तीसगढ़ से और छत्तीसगढ़ के लोगों से हमेशा आत्मीय लगाव रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में अटल जी की भूमिका को याद करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए छत्तीसगढ़ के विकास और यहां के लोगों की समृद्धि के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया। अटल जी के सपनों को पूरा करने की दिशा में राज्य सरकार बड़ी तेजी से काम कर रही है। छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना के 25 वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। हमने अटल जी की स्मृति में इस रजत जयंती वर्ष को "अटल निर्माण वर्ष" के रूप में मनाने का निर्णय लिया है जिसके अंतर्गत राज्य में अधोसंरचना विकास के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अटल जी कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ एक ओजस्वी वक्ता और कवि हृदय सरल व्यक्तित्व थे। अटल जी की याद में उनका जन्मदिन ’सुशासन दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। अटल जी का सपना था - एक सशक्त, समृद्ध और खुशहाल भारत। उसी सपने को साकार करते हुए छत्तीसगढ़ आज शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि सुशासन दिवस के अवसर पर हम सभी को अटल जी के दिखाए रास्तों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अपना योगदान देकर अटल जी के स्वर्णिम भारत के स्वप्न को पूर्ण करने में सहभागी बनने के लिए दृढ़संकल्पित होना चाहिए।
- राजधानी रायपुर में 27 से 31 दिसंबर तक आयोजित होगी 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीडा प्रतियोगितारायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास रायपुर में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा आयोजित होने वाले 24वें राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने आयोजकों को इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी और वनवासी समाज के उत्थान और खेल संस्कृति के विकास की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह प्रतियोगिता जनजातीय खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का बड़ा अवसर देगा। इससे विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों के बीच एकता की भावना भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि एक पुनीत उद्देश्य के साथ यह प्रतियोगिता आयोजित हो रही है और इससे वनवासी युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहन मिलेगा।राष्ट्रीय वनवासी क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 31 दिसंबर 2024 तक राजधानी रायपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 28 दिसंबर को साइंस कॉलेज मैदान में होगा, जिसमें अण्डमान, मणिपुर, पंजाब सहित देश भर के विभिन्न प्रांतों और पड़ोसी देश नेपाल से लगभग 800 खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने राजधानी पहुंच रहे हैं। प्रतियोगिता में खिलाड़ी फुटबॉल और तीरंदाजी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।इस अवसर पर वन मंत्री और प्रतियोगिता के स्वागत समिति के अध्यक्ष श्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, प्रांताध्यक्ष श्री उमेश कच्छप, सचिव डॉ. अनुराग जैन, श्री रामनाथ कश्यप सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
- रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर और जशपुर जिले में आयोजित अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री श्री साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सवेरे 10.45 बजे रायपुर के अवंती बिहार स्थित अटल चौक में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री पूर्वान्ह 11.15 बजे रायपुर के बोरियाकला स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे।मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 12 बजे रायपुर के पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 1.25 बजे जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के सराईटोली पहुंचेंगे और वहां अटल चौक के पास मंडी मैदान में अटल सुशासन चौपाल में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 2.45 बजे सराईटोली से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 3.05 बजे कुनकुरी विकासखंड के सलियाटोली पहुंचेंगे और वहां स्टेडियम में अटल सुशासन समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे तथा देश का प्रकृति परीक्षण अभियान में शामिल होंगे। श्री साय शाम 4.05 बजे सलियाटोली से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 4.15 बजे कांसाबेल विकासखंड के ग्राम बगिया पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री बगिया में रात्रि विश्राम करेंगे।
- आधुनिक ज्ञान विज्ञान के साथ ही स्कूली बच्चे प्राचीन सांस्कृतिक ज्ञान और मूल्यों से भी हों परिचितमुख्यमंत्री दिल्ली पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव अनुभव 2024 में हुए शामिलरायपुर। उत्साह से भरे स्कूली बच्चों से जब भी मैं मिलता हूँ, मुझमें भी नई ऊर्जा का संचार हो जाता है। आप लोग छत्तीसगढ़ का भविष्य हैं। सभी बच्चे खूब पढ़ें और अपने संस्कार को कभी न छोड़ें। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धमतरी जिले के ग्राम सांकरा में डीपीएस स्कूल के वार्षिकोत्सव अनुभव 2024 में बच्चों को संबोधित करते हुए यह बात कही।मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जब भी मैं आप लोगों के बीच आता हूँ तो अपने स्कूली जीवन और अपने शिक्षकों को याद करता हूँ। मेरे शिक्षकों ने जो शिक्षा और संस्कार मुझे दिये, उसकी बदौलत मैं आज यहां खड़ा हूँ। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बच्चे कच्ची मिट्टी के घड़े की तरह होते हैं, उनके शिक्षक और अभिभावक उन्हें आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाई गई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में आधुनिक ज्ञान विज्ञान के साथ ही हमारे प्राचीन सांस्कृतिक ज्ञान और मूल्यों पर भी जोर दिया गया है। हमने प्राथमिक शिक्षा मातृ-भाषा में बच्चों को शिक्षा देने की व्यवस्था की है। स्कूली बच्चों को समृद्ध इतिहास और संस्कृति के बारे में शिक्षा दी जा रही है। इसके साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और रोबोटिक्स के बारे में भी पढ़ा रहे हैं। इन सबका उद्देश्य यह है कि हमारे स्कूली बच्चे रामायण और महाभारत की कहानियां भी जाने और सूचना प्रौद्योगिकी में आ रहे नये बदलावों से भी परिचित हों।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए शिक्षा जरूरी है। शिक्षा विकास का मूलमंत्र है। हम लोगों ने समाज की भागीदारी से स्कूलों में न्योता भोज आरंभ किया है। इसमें लोग अपना जन्मदिन अब सरकारी स्कूलों में बच्चों के बीच मनाते हैं।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 में विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए हमने विकसित छत्तीसगढ़ का विजन तैयार किया है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बेटे और बेटियों को प्रदेश में ही बेहतर शिक्षा प्राप्त हो रही है। हमारी सरकार प्रयास स्कूल के माध्यम से आवासीय सुविधा उपलब्ध कराते हुए बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 341 स्कूलों का चयन पीएमश्री स्कूल के रूप में किया गया है। यहां शिक्षा के लिए अच्छी अधोसंरचना तथा स्मार्ट क्लास की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्तर के सभी प्रमुख शैक्षणिक संस्थान संचालित किए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मुझे यह जानकर खुशी हुई कि डीपीएस विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद को अहमियत दी जा रही है। यहां बच्चों को खेल एवं अच्छे संस्कार भी प्रदाय किए जा रहे हैं। उन्होंने बच्चों को यह संदेश दिया कि पढ़ाई के साथ खेलकूद तथा सह-शैक्षणिक गतिविधियां उनके समग्र विकास के लिए आवश्यक हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने वार्षिक उत्सव के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डीपीएस स्कूल के शिक्षक एवं पालकगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
-
दुर्ग/ मुख्यमंत्री बाल सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रदेश के आदिवासी उपयोजना क्षेत्र तथा नक्सल पीड़ित/प्रभावित क्षेत्रों में स्थित शालाओं में अध्ययनरत् प्रतिभावान विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, क्लैट तथा एनडीए की प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने हेतु सघन तैयारी हेतु प्रयास आवासीय विद्यालय स्थापित किये हैं। उक्त विद्यालय में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित की गई है।
सहायक आदिवासी विकास से मिली जानकारी अनुसार वर्ष 2025-26 में इन विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन पत्र मंगाए जाने हेतु तिथि निर्धारित की है। जिसके अनुसार ऑनलाईन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2025 को रात्रि 12 बजे तक, ऑनलाईन भरे गए आवेदन में त्रुटि सुधार 21 से 27 जनवरी 2025 को रात्रि 12 बजे तक। जिला स्तर पर दस्तावेजों का परीक्षण 28 जनवरी से 07 फरवरी 2025 तक निर्धारित है। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथि पृथक से दी जाएगी। इसी तरह प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा की तिथि पृथक से दी जाएगी। इसके अलावा ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने एवं जानकारी हेतु लिंक http//eklavya.cg.nic.in/PRSMS/student-admission-Detail में कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए जिले के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। -
दुर्ग/ 70 वर्षीय वृद्धा उमा बाई को जरुरत के समय अब किसी से पैसा मांगने की जरूरत नही पड़ती। महतारी वंदन योजना की राशि से हो जाती हैं उसकी जरूरत की पूर्ति। दुर्ग जिले के ग्राम बोडे़गांव निवासी उमा बाई ने बताया कि कुछ माह पहले तक अपनी छोटी-छोटी जरुरत के लिए बेटा-बहू से पैसा मांगने की आवश्यकता पड़ती थी, कई बार कुछ रुपये के लिये उन्हें लंबा इंतजार भी करना पड़ता था, जब से महतारी वंदन योजना की राशि एक हजार रुपये मिलने लगी हैं, तब से किसी से रुपए मांगने के लिए हाथ फ़ैलाने जैसी नौबत नही आई है। उमा बाई ने बताया कि उम्र के साथ ही उन्हें काम करने में परेशानी है। बीते मार्च माह से महतारी वंदन योजना की एक हजार की राशि उन्हें मिल रही है। उनका कहना है कि महतारी वंदन योजना को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लागू किये जाने के बाद हम जैसी वृद्ध महिलाओं के लिए यह वरदान साबित हो रही है। हर महिने खाते में एक हजार की राशि प्राप्त हो जाती है। इससे हम छोटी-मोटी जरुरते पूरी कर लेते हैं, इस योजना से हम गरीब महिला को बहुत लाभ मिली है। उमा बाई ने योजना लागू करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया है।
-
दुर्ग/ दुर्ग-साधना न्यूज़ एमपी-सीजी द्वारा 22 दिसंबर, रविवार के दिन द रोमन पार्क दुर्ग में साय सरकार के 1 वर्ष पूरे होने पर परिचर्चा एवं सम्मान समारोह के आयोजन के साथ संवर रहा छत्तीसगढ़ विषय पर एक मेगा कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री छ.ग. अरुण साव उपस्थित थे। जिनसे छत्तीसगढ़ में सुशासन में एक साल पूरा होंने पर एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ पर चर्चा की गयी। इस चर्चा में अरुण साव के साथ आर.के.गाँधी मैनेजिंग डायरेक्टर साधना न्यूज़ एवं ललित साहू संभाग हेड साधना न्यूज़ दुर्ग शामिल थे।
चर्चा के दौरान एक प्रश्न के उत्तर में अरुण साव ने बताया कि अटल बिहारी बाजपेयी द्वारा छातीसगढ़ राज्य के निर्माण के समय उनको यह मालुम था कि राज्य निर्माण के बाद नए राज्य में विपक्ष की सरकार बनेगी, फिर भी उन्होंने राज्य की जनता के हित में अपनी व्यापक सोच के अनुरूप राज्य निर्माण का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि सन 2000 में नए राज्य निर्माण के बाद बनी सरकार और सन् 2018 में बनी सरकार के कार्यों को जनता देख चुकी थी।
उन्होंने कहा कि आज विष्णु का सुशासन और हमारा मूल मंत्र कि हमने बनाया है और हम ही संवारेंगे के साथ आज छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास के पथ पर अग्रसर होते हुए एक वर्ष पुरा करने जा रहा है। आंकड़े देते हुए उन्होंने कहा कि हमने शपथ ग्रहण करते ही 12 लाख किसानो को 12 दिन के अन्दर दो साल का बकाया धान का बोनस 3716 करोड़ रूपये वायदे के अनुरूप 25 दिसंबर 2023 तक उनके खातों में पहुंचा दिए। इसी तरह 18 लाख हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मुख्यमंत्री आवास में जाने के पहिले 14 दिसंबर 2023 को शपथ ग्रहण के दुसरे ही दिन कैबिनेट की मीटिंग बुला कर विष्णुदेव साय ने दस्तखत कर स्वीकृति प्रदान की। अब तक 9 लाख से अधिक हितग्राहियों को इस योजना के तहत राशि की पहली किश्त उनके खतों में पहुँच चुकी है। इसी तरह हमने अपने वायदे के अनुरूप किसानो प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान, 3100 रूपये प्रति क्विंटल के भाव से धान ख़रीदा और 24 लाख 70 हजार किसानों को एक मुश्त भुगतान किया। इसी तरह महिलाओं को स्वालंबी बनाने के लिए 70 लाख महिलाओ के खातों में महतारी वंदन योजना के तहत प्रति माह 1000 रूपये जमा किये जा रहे है। छत्तीसगढ़ में कोई ऐसा वर्ग नंही जिसको आगे बढ़ने के लिए सरकार ने कुछ ना कुछ दिया हो.आज चारो तरफ विकास के कार्य हो रहे है,सही मायनों में छत्तीसगढ़ संवर रहा है।
एक प्रश्न के उत्तर में कि अटल जी का छत्तीसगढ़ रजत वर्ष में प्रवेश कर रहा है पर सरकार क्या करेगी। उन्होंने बताया कि हमने एक विकसित छत्तीसगढ़ की कल्पना की है और उसके लिए 2047 में हमारा छत्तीसगढ़ कैसा होगा इस पर एक विज़न डॉक्यूमेंट तैयार किया है और उस पर चरणबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अटलजी की जयंती पर हर नगरीय निकाय में अटल परिसर का निर्माण किया जायेगा। अटल जी ने राज्य को एम्स दिया है, बिलासपुर में रेलवे जोन दिया है। उन्होंने बताया कि निवेशकों के अनुकूल उद्योग नीति बनायीं गयी है जिससे देश विदेश से निवेश छत्तीसगढ़ में बढाया जा सके, राज्य में उद्योग लगे। औद्योगिक विकास के साथ साथ लोगों को रोजगार मिले। इसी तरह शिक्षा और स्वास्थ के क्षेत्र में एवं अधोसरंचना विकास के लिए योजनाये बनायीं जा रही है। भ्रष्टाचार विकास में बाधक है जिसके लिए विष्णुदेव साय सरकार जीरो टोलरेंस की नीति पर काम कर रही है। बस्तर और सरगुजा नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। सरगुजा से नक्सलियों का उन्मूलन लगभग किया जा चुका है। गृह मंत्री के संकल्प के अनुसार देश और प्रदेश के बस्तर से 21 दिसंबर 2026 तक नक्सली समस्या ख़त्म हो जायेगी। बस्तर के विकास के लिए योजनाये बनायीं जा रही है। बस्तर के विकास के लिए नियत नेल्ला नार योजना चलायी जा रही है और बस्तर ओलिंपिक जैसे आयोजन कराये जा रहे है। छत्तीसगढ़ धार्मिक, ऐतहासिक, प्राकृतिक रूप से समृद्ध है इसलिए राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया है।
एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि राज्य में अमेरिका जैसी अच्छी सड़के बने इसके लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी जी का पूरा सहयोग मिल रहा है। लगातार नयी सड़के बन रही है। विदेश में भी मैं छत्तीसगढ़ और देश की अच्छाइयों की बात करता हूँ,यश गान करता हूँ। चर्चा में भाग ले रहे ललित साहू ने उनसे पूंछा कि महतारी वंदन योजना के सामान पुरुष वंदन योजना कब शुरू कर रहे है। इस पर ठहाकों के बीच उन्होंने कहा कि इस योजना से अप्रत्यक्ष रूप से पुरुष को ही मदद मिली है,पुरुष का ही बोझ कम हुआ है,इस तरह यह पुरुष वंदन योजना ही हुयी।
उन्होंने बताया कि नरेन्द्र मोदी ने किस तरह महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और उनका सम्मान बढाने के लिए 11 करोड़ शौचालय बनवाये, उज्ज्वला योजना के जरिये उनको गैस उपलब्ध करवाई, महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से उनको मदद कर उनकी आमदनी बढ़ाकर आत्मनिर्भर बनाया। धान उठाव के बारे में पूंछे जाने पर उन्होंने बताया कि इस दिशा में सरकार काम कर रही है, मिलर की समस्याओं का समाधान किया गया है। विपक्षियों द्वारा सरकार की प्रशंसा किये जाने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि सच्चाई को ज्यादा दिनों तक छिपाया नहीं जा सकता है। विष्णु देव साय सरकार जनहित के कार्य कर रही है ये पिछले एक साल के कार्यों से साबित हो गया है,”संवर रहा है छत्तीसगढ़” इस पर सार्थक परिचर्चा के आयोजन के लिए उन्होंने साधना न्यूज़ को धन्यवाद दिया। -
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जशपुर में करेंगे भूमिपूजन, सभी नगरीय निकाय वर्चुअली जुड़ेंगे
प्रदेश के 187 नगरीय निकायों में बनेंगे अटल परिसर
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव बिल्हा में निर्मित अटल परिसर का करेंगे लोकार्पण
बिलासपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी की 100वीं जयंती पर 25 दिसम्बर को राज्य के सभी नगरीय निकायों में अटल परिसर के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जशपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में इसका भूमिपूजन करेंगे। वहीं उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव बिल्हा नगर पंचायत में निर्मित अटल परिसर का लोकार्पण करेंगे। प्रदेश के सभी नगरीय निकाय इन दोनों कार्यक्रमों से वर्चुअली जुड़ेंगे।
पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी की स्मृतियों और उनके उल्लेखनीय कार्यों को सहेजने के लिए राज्य के सभी 187 नगरीय निकायों में अटल परिसर का निर्माण किया जा रहा है। इनमें 14 नगर निगम, 50 नगर पालिका तथा 123 नगर पंचायत शामिल हैं। अटल परिसर के निर्माण के लिए प्रत्येक नगर निगम को 50 लाख रुपए, नगर पालिका को 30 लाख रुपए और नगर पंचायत को 20 लाख रुपए का अनुदान दिया जाएगा। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा इसके लिए सभी निकायों को कुल 46 करोड़ 60 लाख रुपए की अनुदान राशि जारी की जाएगी।
छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी की स्मृतियों को सहेजने तथा भारत के चहुंमुखी विकास के लिए उनके द्वारा प्रारंभ की गई योजनाओं की जानकारी प्रदान करने राज्य के सभी नगरीय निकायों में अटल परिसर का निर्माण किया जा रहा है। देश को आगे बढ़ाने और सुव्यवस्थित विकास में उनके योगदान को रेखांकित करने 25 दिसम्बर को उनका जन्मदिन पूरे राज्य में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। -
घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध भंडारण और विक्रय का मामला
बिलासपुर/घरेलू गैस सिलेण्डर के अवैध भण्डारण एवं वितरण की सूचना के आधार पर 19 दिसंबर को खाद्य विभाग बिलासपुर के जाँच दल द्वारा मंगला, बिलासपुर स्थित महामाया पार्क कॉलोनी में स्थित गोदामनुमा मकान की जाँच की गई। जाँच के दौरान मकान में शारदा गैस एजेन्सी का गैस बुकिंग काउंटर पाया गया । काउंटर के कर्मचारी श्रीमती पुष्पा मरकाम बुकिंग काउंटर पर उपस्थित थी। काउंटर में वजन मापी मशीन एवं 18 नग 14.2 कि०ग्रा० आंशिक भरा घरेलू गैस सिलेण्डर एवं 12 नग 14.2 कि०ग्रा० भरा घरेलू गैस सिलेण्डर रखा हुआ पाया गया। काउंटर में उपस्थित कर्मचारी श्रीमती पुष्पा मरकाम द्वारा कथन में बताया गया कि यहाँ शारदा गैस सर्विस से घरेलू गैस सिलेण्डर का भण्डारण होता है और गैस कार्डधारियों को गैस सिलेण्डर प्रदाय किया जाता है। प्रतिदिन 20-25 गैस सिलेण्डर गोदाम में भण्डारण एवं वितरण होना बताया गया । जॉच के दौरान सूचना उपरांत शारदा गैस सर्विस के कर्मचारी लव कुमार यादव द्वारा गैस सिलेण्डर वितरण का एक पंजी प्रस्तुत किया गया, जिसमें प्रतिदित 35-40 गैस सिलेण्डर वितरण होना पाया गया। उनके द्वारा इस संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जॉच के दौरान उपस्थित उपभोक्ता द्वारा कथन किया गया कि वह सिलेण्डर रिफिल करवाने आते है व कभी-कभी सिलेण्डर ऑटो से घर पर आता है और कभी-कभी उस मकान से आकर ले जाता है। आई०ओ०सी०एल० के सेल्स ऑफिसर से जानकारी लेने पर उनके द्वारा शारदा गैस एजेन्सी के रिहायशी क्षेत्र में अनाधिकृत काउंटर एवं गैस सिलेण्डर के भण्डारण एवं वितरण को अवैध बताया गया है। जाँच के दौरान श्री लव कुमार यादव द्वारा 02 नग पंजी प्रस्तुत की गई, जिसमें प्रतिदिन वितरण किये जाने वाले हितग्राहियों का नाम एवं उपभोक्ता क्रमांक दर्ज होना पाया गया। जिसमें प्रथम पंजी में अनेक स्थान पर ब्लैक में 1000 से 1200 रूपये में सिलेण्डर प्रदाय किये जाने का उल्लेख किया गया है। प्राप्त अनियमितताओं एवं सुरक्षा की दृष्टि से उक्त परिसर में उपलब्ध सभी 18 नग 14.2 कि०ग्रा० आंशिक भरे एवं 12 नग 14.2 कि०ग्रा० भरे घरेलू सिलेण्डरों को जप्त किया गया। शारदा गैस एजेन्सी के प्रोपाईर श्री सुभाष जायसवाल एवं कर्मचारी श्री लव कुमार यादव के द्वारा द्रवीकृत पेट्रोलियम प्रदाय और वितरण विनियमन आदेश 2000 की कण्डिका 3, 4, 6, 7 एवं 9 का उल्लंघन किया जाना पाया गया। कलेक्टर के निर्देशानुसार उपरोक्त प्रकरण में आज दिनांक 24 दिसंबर 2024 को खाद्य विभाग द्वारा थाना सिविल लाईन्स बिलासपुर में शारदा गैस एजेन्सी के प्रोपाईटर श्री सुभाष जायसवाल एवं कर्मचारी श्री लव कुमार यादव के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। घरेलू गैस सिलेण्डरों की कालाबाजारी करने वाले एजेन्सी/व्यापारियों एवं शासन द्वारा जारी दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं करने वाले संस्थानों के विरूद्ध इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी। -
रायपुर । देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी की 100 वीं जयंती पर रायपुर नगर निगम क्षेत्रों के दीवारों में उनकी तस्वीर उकेरी गई है। साथ ही उनके वक्तव्य भी दीवारों पर लिखे गए।
छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी की स्मृतियों को स्मृतियों को सहेजने की दिशा में रायपुर में भी कार्य किया जा रहा है। देश को आगे बढ़ाने और सुव्यवस्थित विकास में उनके योगदान को रेखांकि करने 25 दिसंबर को उनका जन्मदिन पूरे राज्य में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। -
महिलाओं की सशक्त और उन्नतिशील बनाने का हर संभव प्रयास होगा, महतारी वंदन योजना इसकी एक उदाहरण: गुरु खुशवंत साहेब
आरंग में आयोजित हुआ समारोह
रायपुर/ महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना आरंग एवं मंदिरहसौद जिला रायपुर द्वारा विधानसभा क्षेत्र आरंग में महतारी वंदन हितग्राहियों का सम्मान समारोह का आयोजन कराया गया ।उक्त कार्यक्रम माननीय विधायक गुरु खुशवन्त साहेब जी के गरिमामयी उपस्तिथि में सम्पन्न हुआ। उन्होंने अपने उदबोधन में आरंग विधानसभा से उपस्तिथ सभी हितग्राहियों को शुभकामनाएं दी तथा शासन के इस महत्वपूर्ण योजना की सराहना कर शासन द्वारा महिलाओं हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं से लाभ लेने तथा महिलाओं को अधिक से अधिक सशक्त और उन्नतिशील बनाने हेतु किये जा रहे प्रयासों की सराहना भी की ।
उक्त कार्यक्रम में सम्माननीय अतिथियों द्वारा महतारी वंदन के हितग्राहियों का शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया साथ ही गोदभराई कार्यक्रम कर गर्भवती माताओं को तथा 6 माह के बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कार्यक्रम कर आशीर्वाद दिया गया । सुकन्या समृद्धि के हितग्राही 07 बालिकाओं को योजना सम्बन्धी पासबुक प्रदान किया गया तथा कार्यक्रम में ही आयोजित पारंपरिक खेल गतिविधि में विजेता महिलाओं को तथा स्वस्थ माता एवम बच्चे को भी पुरस्कृत किया गया तथा बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ की सपथ और माननीय मुख्यमंत्री जी का संदेश "विष्णु की पाती " का वाचन भी किया गया । कार्यक्रम में जनपद पंचायत कार्यवाहक अध्यक्ष हेमलता डुमेंद्र साहू ,भाजपा मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू, जनपद सदस्य गोविंद साहू , वरिष्ठ पार्षद के के भारद्वाज ,श्रीमती पद्मिनी साहू ,श्रीमतीआशा साहू,श्रीमती संगीता साहू उपस्तिथ थे । उक्त कार्यक्रम विभाग के एवम अन्य विभागीय अधिकारियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका ,महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। -
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं की जिंदगी बदल रही है। जिले के विभिन्न स्थानों में आयोजित महतारी वंदन सम्मान कार्यक्रम में लाभान्वित महिलाओं को अपने अनुभव साझा करने का अवसर मिल रहा है। महिलाएं बता रही है कि योजना से उनकी जिंदगी में बदलाव आने के साथ ही सपने साकार हो रहे हैं।
रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में आयोजित महतारी वंदन सम्मान समारोह में लाभान्वित महिला श्रीमती किरण वर्मा ने बताया कि शादी के कुछ समय के बाद ही मुझे महतारी वंदन योजना का लाभ मिला। इस योजना के आने से मुझे बहुत खुशी मिली। श्रीमती वर्मा बतातीं है कि योजना से मिलने वाली राशि का कम्प्यूटर शिक्षा में इस्तेमाल कर रही है। पीजीडीसीए के अध्ययन में यह राशि का बहुत सहयोग मिल रहा है। कम्प्यूटर की पढ़ाई करने के बाद भविष्य में रोजगार के अवसर भी मिल सकेंगे। योजना का लाभ देने पर श्रीमती वर्मा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताया।
भानसोच की निवासी श्रीमती डिगेश्वरी वर्मा बतातीं है कि महतारी वंदन योजना से प्राप्त होने वाली राशि से बच्चों की पढ़ाई में बहुत ही मदद मिल रही है। वे बताती हैं कि घरेलु खर्च में भी राशि का इस्तेमाल हो जाता है और कुछ राशि बचत होने पर स्वयं के लिए आवश्यक चीजें खरीद पा रही है। इस योजना से सपने साकार होने का अवसर मिल रहा है।
ग्राम कोपरा की निवासी श्रीमती अनिता साहू बतातीं है कि महतारी वंदन योजना जब से आई है, तब से बच्चों के भविष्य की चिंता दूर हो गई है। बच्चों की पढ़ाई और काॅपी-किताब खरीदने में अब दिक्कतें नहीं होती है। छोटी-मोटी चीजों को खरीदने के लिए आश्रित रहने की जरूरत नहीं पड़ रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद करते है। जिनके फैसले की वजह से महिलाओं का जीवन बदल रहा है। -
छत्तीसगढ़ सरकार के ऐतिहासिक फैसले से महिलाओं का उत्साह और सम्मान बढ़ा, आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़े कदम: विधायक राजेश मूणत
विष्णु की पाती का हुआ वाचन, बाल विवाह रोकथाम की दिलाई गई शपथ
रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा ऐतिहासिक फैसले से महिलाओं का उत्साह बढ़ रहा है और समाज, परिवार में उनका सम्मान भी बढ़ा है। महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है और उनकी तरक्की सुनिश्चित हुई है। उक्त बातें विधायक श्री राजेश मूणत ने सुशासन सप्ताह के दौरान आयोजित विधानसभा स्तरीय महतारी सम्मान समारोह महादेव घाट स्थित छत्तीसगढ़ कुम्भकार भवन में आयोजित कार्यक्रम में कहीं। श्री मूणत ने कहा कि महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपए छत्तीसगढ़ सरकार महतारी वंदन योजना के तहत प्रदान कर रही है। प्रदेश में 70 लाख महिलाओं को योजना का लाभ मिल रहा है। इससे महिलाएं सशक्त बन रही हैं और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करना है, ताकि वे किसी पर निर्भर न रहें। श्री मूणत ने कहा कि योजना का लाभ मिलने की वजह से महिलाएं अब तरक्की भी कर रही है। परिवार का बेहतर पालन-पोषण भी कर रही है।
रायपुर नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि महतारी वंदन योजना की राशि से महिलाएं समृद्धि हो रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है। महिलाएं अब हर क्षेत्र में उन्नति कर रही है और सशक्त भी बन रही है। श्रीमती चौबे ने कहा कि महिलाओं को पहले आश्रित रहना पड़ता था, लेकिन अब महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी होकर तरक्की कर रही है।
महतारी वंदन सम्मान समारोह में लाभान्वित महिलाओं का सम्मान किया गया और महिलाओं ने अपने अनुभव भी साझा किए। कार्यक्रम में फुगड़ी, महिला रस्साकशी, महिला कुर्सी दौड़, नींबू चम्मच स्पर्धा के विजेता महिलाओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत भी किया। कार्यक्रम स्थल में महिला स्वास्थ्य कैंप, साग-सब्जी की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका मुख्य अतिथियों ने अवलोकन भी किया। साथ ही मुख्य अतिथि के द्वारा महिलाओं को छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए सभी संभव प्रयास करने की शपथ भी दिलाई गई। साथ ही विष्णु के पाती का भी वाचन किया गया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा समेत बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। -
रायपुर। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस को सफल बनाने हेतु खाद्य नियंत्रक एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पीछे स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष श्री डाकेश्वर प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में जनमान्य व्यक्तित्व, व्यवसायिकगण, विद्यार्थीगण एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपभोक्ता न्याय प्रणाली और उपभोक्ता संबंधी समस्याओं के निराकरण के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। श्री डाकेश्वर प्रसाद शर्मा ने उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया और उन्हें न्याय प्राप्त करने के आसान उपायों से अवगत कराया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग के कार्यक्रम में सदस्य श्री अनिल अग्निहोत्री, नोडल अधिकारी जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग रायपुर श्री प्रवीण तिवारी , खाद्य नियंत्रक श्री अरविंद दुबे, सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। -
सुशासन सप्ताह के दौरान जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न
जिले में सुशासन के लिए किए जा रहे नवाचारों की जानकारी भी ली
रायपुर। सुशासन सप्ताह के अवसर पर रायपुर जिले में सुशासन कार्यशाला का आयोजन हुआ। कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्षा में पूर्व प्रशासनिक अधिकारी श्री ठाकुरराम सिंह ने इस कार्यशाला में अधिकारियों और कर्मचारियों को सुशासन के वास्तविक पहलूओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि शासकीय कामकाज निर्धारित नियमों और कानूनों के हिसाब से ही चलते है, परंतु इन नियमों कानूनों का पालन करते हुए शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों से अधिक से अधिक लोगों को लाभंवित करना ही सच्चे अर्थो में सुशासन है। उन्होंने कहा कि हर लोकसेवक को अपने सेवा काल में शासन नहीं बल्कि सुशासन के लिए काम करना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक सरकार की योजनाएं पहुचायी जा सकें,लोग उनका पूरा लाभ ले और अपने जीवन स्तर को बेहतर बना सकें। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को टाइम मैनेजमेंट के साथ साथ डेªस कोड का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इससे आने वाले आम लोगों पर प्रभाव पडता है। गुड गर्वनेंस तभी हो सकता है जब आप इसको महसूस करेंगें और इसमें सक्रिय सहभागिता निभाएगें। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा पब्लिक से संबंधित कार्य को महत्वता देनी चाहिए। श्री ठाकुर राम सिंह ने रायपुर जिले में सुशासन के लिए किए जा रहे नवाचारों जनदर्शन प्रणाली, बीपीओ सेंटर, जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर आदि का भी अवलोकन किया और कलेक्टर डॉ गौरव सिंह से इसके बारे में विस्तृत जानकारी भी ली।
उन्होनें कहा कि सुशासन से हमारा तात्पर्य है एक ऐसी व्यवस्था जो न्यायापूर्ण, पारदर्शी और जवाबदेह हो। हमें सुशासन को बढ़ावा देने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा। सुशासन किसी भी देश की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण हैं। केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा 19 दिसंबर से 24 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। प्रशासन गांव की ओर थीम पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में आज कार्यशाला का आयोजन कलेक्टोरट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में आयोजित किया गया। उन्होंने इस दौरान अधिकारियों से अपने प्रशासनिक कार्यकाल का लंबा अनुभव साझा किया। अधिकारियों को उपयोगी टिप्स भी दिए। कार्यशाला में कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने जिले की महत्वपूर्ण उपलब्धियों से उन्हें अवगत कराया। कलेक्टर ने ठाकुर रामसिंह की प्रशासनिक कुशलता के विषय में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में उन्होंने प्रशासनिक बारीकियां सीखी। कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्कृष्ठ कार्य करने वाले शासकीय कर्मचारियों के साथ ब्रेकॅास्ट के बारे में जानकारी दी। पटवारियों के द्वारा स्कूलों आय जाति व निवास प्रमाणपत्र बनाने में भी जानकारी दी। नालदा, तक्षशिला लाइब्रेरी, कलाकेंद्र व कॉल सेंटर के बारे में भी जानकारी दी। इसके अलावा संयुक्त विभागों द्वारा संचालित प्रहरी अभियान के बारे में भी जानकारी दी। कार्यशाला में विभागों द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की प्रस्तुति भी दी गई। एसएसपी श्री लालउमेद सिंह ने अपराध पर नियत्रंण करने के लिए जल्द स्थापना की जानकारी दी। जो कि कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित होने वाले कॉल सेंटर में ही संचालित होगा। नगर निगम कमिशनर ने आईटी सेक्टर में रोजगार को बढावा देने के विषय में किए जा रहे कार्य के बारे में बताया। सीईओ जिला पंचायत ने जिला पंचायत की महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना सहित शासन की अन्य फ्लैगशीप योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कालीबाडी स्थित कॉलसेंटर के बारे में जानकारी दी। एसडीएम ने राजस्व मामलों के निराकरण की जानकारी दी। इसी प्रकार अन्य विभागों द्वारा भी योजनाओं में प्रगति से अवगत कराया। कार्यशाला में नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप सहित सभी एसडीएम और विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
कॉलसेंटर और बीपीओ लिया जायजा-
सेवानिवृत्त आईएस श्री ठाकुरराम सिंह को कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जनदर्शन कक्ष और कॉल सेंटर का जायजा लिया। जहां कलेक्टर ने कॉल सेंटर और जनदर्शन कक्ष की कार्यर्शली के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं इसके कलेक्टोरेट परिसर से लगे मल्टीपर्किंग में स्थित बीपीओ का भी गए। जहां सेवानिवृत आईएएस ने वहां पर मौजूद लोगों से विस्तृत जानकारी ली। -
अण्डमान-निकोबार और मणिपुर से रायपुर पहुॅंचें खिलाड़ी
गाजे-बाजे के साथ हुआ भव्य स्वागत
33 प्रांतों से 800 से अधिक जनजातीय खिलाड़ी प्रतियोगिता में होंगे शामिल
रायपुर / छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होने जा रही 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए जनजातीय खिलाड़ियों का रायपुर पहुॅचना शुरू हो गया है। आज दूरस्थ अण्डमान-निकोबार द्वीप और उत्तर पूर्वी राज्य मणिपुर से खिलाड़ी रायपुर पहुँचें। अण्डमान-निकोबार से 20 सदस्यीय दल और मणिपुर से 28 खिलाडियों का रायपुर पहुंॅचने पर गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। शबरी कन्या आश्रम परिसर में सभी खिलाड़ियों, कोच और प्रबंधकों का तिलक लगाकर पुष्प गुच्छों के साथ रायपुर में स्वागत किया गया। अण्डमान-निकोबार से आये खिलाड़ियों में विशेष पिछड़ी जनजाति ग्रेट अण्डमानी की 2 सदस्य जुरोल और पिगरी भी शामिल है। मणिपुर के खिलाड़ियों ने रायपुर पहॅुंचने पर किए गए स्वागत के प्रति खुशी जाहिर की। अण्डमान-निकोबार के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए की गई व्यवस्थाओं की भी तारीफ की। सभी खिलाड़ी इस प्रतियोगिता के उत्साह से भरे नजर आएं। आने वाले दो दिनों में अन्य प्रदेशों से भी तीरंदाजी और फुटबॉल के जनजातीय खिलाड़ी रायपुर पहॅुंचेंगे। खिलाड़ियों का स्वागत श्री अमर बंसल, सचिव स्वागत समिति, डॉ अनुराग जैन सचिव वनवासी विकास समिति, श्री उमेश कच्छप, अध्यक्ष वनवासी विकास समिती छत्तीसगढ़, श्री प्रवीण ढोलके क्षेत्रीय संगठन मंत्री , श्री सुभाष बड़ोले क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री, श्री राम नाथ कश्यप प्रान्त संगठन मंत्री, रवि गोयल, गोपाल बियानी, श्रीमती माधवी जोशी ने किया ।
अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से संम्बद्ध संस्था वनवासी विकास समिति छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित की जा रही 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता 27 से 31 दिसम्बर तक राजधानी रायपुर में होगी। प्रतियोगिता में वनवासी कल्याण आश्रम के कार्यक्षेत्र अनुसार 33 प्रांतों के आठ सौ से अधिक जनजातीय बालक-बालिकाएं भाग लेंगे। प्रतियोगिता में फुटबॉल और तीरंदाजी की प्रतिस्पर्धायें होंगी। फुटबॉल की प्रतिस्पर्धाएं कोटा स्टेडियम और पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय मैदान पर होंगी। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए सभी तैयारियां तेजी से की जा रही हैं।
वनवासी विकास समिति के प्रचार-प्रसार प्रभाग के प्रभारी श्री राजीव शर्मा ने आज यहां बताया कि देशभर में जनजातीय खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने और उन्हें पहचान कर भविष्य के राष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार करने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इस बार 24वीं प्रतियोगिता राजधानी रायपुर में हो रही है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में अण्डमान निकोबार से लेकर दिल्ली, पंजाब तक के लगभग 33 प्रांतों से जनजातीय खिलाड़ी शामिल होंगे। तीरंदाजी की प्रतियोगिता जूनियर और सब जूनियर वर्ग में बालक-बालिकाओं के लिए होगी। फुटबॉल प्रतियोगिता में जूनियर सब जूनियर वर्ग में जनजातीय बालक अपने खेल का जौहर दिखाएंगे।
श्री शर्मा ने बताया कि विभिन्न प्रांतों से प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रायपुर आने वाले जनजातीय खिलाड़ियों के आवास और भोजन की व्यवस्था वनवासी विकास समिति द्वारा की जा रही है। रोहणीपुरम स्थित शबरी कन्या आश्रम परिसर में बालिकाओं को रखा जाएगा। सरस्वती शिशु मंदिर और सरस्वती शिक्षा संस्थान परिसरों में बालकों के आवास की व्यवस्था रहेगी। सभी के लिए शबरी कल्याण आश्रम परिसर में नास्तें और भोजन की व्यवस्था की गई है। आवास स्थल से खेल मैदान तक आने-जाने के लिए खिलाड़ियों को वाहन व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रतियोगिता में विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी के साथ प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।



























