- Home
- छत्तीसगढ़
- -पंचायतों में मत्स्य के अलावा दुग्ध सहकारी समिति को भी दें प्राथमिकता- संभाग आयुक्त श्री राठौर ने अधिकारियों की बैठक में समय-सीमा कार्यों की समीक्षा कीदुर्ग / दुर्ग संभाग के अंतर्गत विभिन्न जिलों में गैर शिक्षकीय कार्यों से कार्यालयों में अटैच शिक्षकों की संबंधित स्कूलों में वापसी होगी। संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर ने आज संभागायुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में संभाग स्तरीय अधिकारियों की बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के समीक्षा के दौरान कहा कि दुर्ग संभाग के अंतर्गत जिलों में गैर शिक्षकीय कार्यों से कार्यालयों में अटैच शिक्षकों को संबंधित स्कूलों में पदभार ग्रहण हेतु तत्काल भारमुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्कूलों में शिक्षकों की कमी को ध्यान में रखते हुए संयुक्त संचालक शिक्षा द्वारा शिक्षकों का अटैचमेंट समाप्त कर उनकी उपस्थिति शिक्षकीय कार्य हेतु संबंधित स्कूलों में कराने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इसी प्रकार प्रदेश में मादक पदार्थाें की रोकथाम हेतु प्रस्तावित कार्ययोजना के तहत स्कूलों के आस-पास ठेलों गुमटी में मादक पदार्थों की बिक्री न होने पाए। संयुक्त संचालक शिक्षा ने अवगत कराया कि स्कूलों के आस-पास मादक पदार्थों की बिक्री की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। अब तक 3670 स्कूलों के आस-पास मादक पदार्थों की ब्रिकी न होने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जा चुका है।समीक्षा के दौरान संभागायुक्त ने कहा कि सहकारिता विभाग द्वारा पंचायतों को एक प्राथमिक सहकारी समिति से जोड़ने हेतु मत्स्य समिति के अलावा दुग्ध समिति को भी प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने संयुक्त पंजीयक सहकारिता को इसके लिए दुग्ध संघ के एमडी को प्रस्ताव पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त श्री राठौर ने संभाग के अंतर्गत मिलेट्स की फसलों की पैदावारी पर जोर देते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों को मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी एवं कबीरधाम जिले में मिलेट्स फसलों की रकबा बढ़ाने आवश्यक पहल करने कहा। उन्होंने कहा कि संभाग अंतर्गत स्थापित औद्योगिक क्षेत्रों में भी संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये जाएं। स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग से संबंधित नवनिर्मित भवन जो शासकीय मद से बने है ऐसे भवनों को तत्काल हैण्डओवर किया जाए और संबंधित विभाग द्वारा भवनों का सदुपयोग सुनिश्चित किया जाए। संभाग आयुक्त श्री राठौर ने नगरीय निकायों में सड़क दुर्घटना की रोकथाम हेतु सड़कों पर पशु विचरण को नियंत्रित करने प्रभावी कार्यवाही हेतु नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी नगरीय निकायों में सॉलिड-लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट सुनिश्चित किया जाए। लोक निर्माण विभाग द्वारा शासकीय चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज के एप्रोच रोड सहित अन्य निर्माण कार्यों को कार्य योजना के तहत् समयावधि में पूर्ण करायी जाए। राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में रैम्प, लिफ्ट संबंधी कार्य एवं अन्य शासकीय अस्पतालों के निर्माण कार्यों को सीजीएमएससी द्वारा प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराया जाए। बैठक में उपायुक्त (रा.) श्री पदुम लाल यादव सहित लोक निर्माण विभाग, सहकारिता, शिक्षा, क्रेडा, नगरीय प्रशासन, आबकारी, विद्युत यांत्रिकी विभाग के संभाग स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
- भिलाईनगर। नेहरू नगर भेलवा तालाब का प्रमुख आकर्षण वहां के पुराने कतारबद्व लगे हुए विभिन्न प्रकार के आकर्षक वृक्ष है, जो सभी के मनो को मोह लेते है। नगर निगम भिलाई आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत के साथ भेलवा तालाब संधारण से संबंधित चर्चा के लिए गये हुए थे। वहीं पर योगा, प्रणायाम करने वाले शैलेन्द्र सिंग, जितेन्द्र सिंग, कवित्री संध्या श्रीवास्तव, प्रदीप डालमिया, डां ललित पोपट ने शिकायत की पेड़ो के ऊपर दीमक लग रहे है। जिससे कुछ ही दिनो में अच्छे खासे हरे-भरे पेड़ सूख जायेगे, दीमक बहुंत खतरनाक होते है, सब पेड़ो को नुकसान पहुचायेगें, समय पर इसका निदान करना जरूरी है।आयुक्त पाण्डेय ने उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू को वहीं से फोन करके तुरन्त इसका निदान करने के लिए आदेशित किये। आदेशानुसार दीमक लगे पेड़ो के ऊपर चुना एवं पोटैशियम परमैंगनेट से पोताई की जा रही है, इससे दीमक की समस्या का समाधान हो जायेगा। साथ में यह भी ध्यान दिया जायेगा कि पोताई माह में 2 बार हो, जिससे दीमक लगे पेड़ो से दीमक निकलकर दुसरे पेड़ो तक जाकर नुकसान न पहुंचाने पावें। सभी पेड़ो को पानी भी समय अनुसार डाला जा रहा है, जिससे पेड़ हरे-भरे रहे। वहीं पर पेड़ो के पत्तो को संग्रहित कर उससे कम्पोस्ट खाद भी बनाया जा रहा है। जिससे वहीं पर स्थित पेड़ पौधो को खाद भी मिल सके।इस दौरान उपअभियंता बसंत साहू, जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
- बिलासपुर, / छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ द्वारा 19 मार्च को सेवाकाल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। समारोह उक्त तिथि को न्यू सर्किट हाऊस बिलासपुर के सभागार में शाम साढ़े 6 बजे से शुरू होगा। संभागायुक्त महादेव कावरे के मुख्य आतिथ्य एवं कलेक्टर अवनीश शरण की अध्यक्षता में सम्मान समारोह होगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल वर्मा, अपर कलेक्टर आरए कुरूवंशी एवं अपर संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन आरके पटेल होंगे। समारोह में अभी हाल में सेवानिवृत्त तथा आगामी दिनों में सेवानिवृत्त होने वाले राजपत्रित अधिकारियों का संघ की ओर से अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जायेगा। उप प्रांताध्यक्ष डॉ. बीपी सोनी ने अधिकाधिक अधिकारियों को आयोजन में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया है।
- -केन्द्र और राज्य के संयुक्त बजट से जिला अस्पताल में शुरू हुआ कार्य-कलेक्टर ने स्थल निरीक्षण कर दिए जरूरी निर्देशबिलासपुर /बिलासपुर जिले सहित पूरे संभाग के लोगों को महंगे इलाज से राहत मिलेगी। आधुनिकतम चिकित्सा सुविधा और उच्च स्तरीय तकनीकी उपकरणों से सुसज्जित 75 बिस्तर वाला क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल बिलासपुर में जिला अस्पताल के नजदीक बनने जा रहा है। गंभीर और आपात स्थिति में आने वाले मरीजों को यहां इलाज की स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। मरीजों को प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अधोसंरचना के तहत 36 करोड़ 35 लाख रूपए की लागत से तैयार किया जएगा। दो वर्षों के भीतर यह अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा। निर्माण एजेंसी सीजीएमएससी को बनाया गया है। कलेक्टर ने आज इसका स्थल निरीक्षण कर निर्माण के संबंध में जरूरी निर्देश दिए।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री आयुषमान भारत स्वास्थ्य अधोसंरचना मिशन का शुभारंभ किया गया। इसमें 5 लाख से अधिक आबादी वाले जिलों में क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक बनाने की योजना शामिल है। इसी योजना के तहत इस 75 बिस्तरों वाले क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का निर्माण किया जा रहा है। इसमें निर्माण कार्य के लिए 24.95 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। इसी प्रकार अत्याधुनिक उपकरणों के लिए 11.40 करोड़ रूपए मंजूर किये गये हैं। कुल स्वीकृत राशि का 60 प्रतिशत केन्द्रांश एवं 40 प्रतिशत राज्यांश द्वारा स्वीकृत किया जाएगा। पांच मंजिला इस अस्पताल में चौबीसों घंटे उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई जाएगी। यहां आईसीयू के 12 बेड, एचडीयू के 12, आईसोलेशन वार्ड 30, आईसोलेशन रूम 5, डायलिसिस 4, एमसीएच 4, इमरजेंसी 10 इस प्रकार कुल 75 बेड और 2 ट्राएज शामिल होंगे। कलेक्टर श्री अवनीश शरण द्वारा इसके लिए लगातार प्रयास कर जमीन का चिन्हांकन किया गया। जिला अस्पताल के नजदीक राज्य सड़क परिवहन निगम के पुराने संभागीय कार्यालय की जमीन पर इसका निर्माण किया जा रहा है।क्रिटिकल केयर अस्पताल में गंभीर मरीजों को त्वरित इलाज मिलेगा। गंभीर मरीजों का परीक्षण कर उन्हें पहले यहां स्थिर किया जाएगा फिर आवश्यकतानुसार उन्हें जिला अस्पताल के संबंधित वार्ड में इलाज के लिए भेजा जाएगा। इस अस्पताल में संपूर्ण सुविधा जैसे एक्स-रे, सोनोग्राफी, पैथोलॉजी, एमआरआई, सीटीस्कैन जैसी तमाम सुविधाएं मरीजों के लिए उपलब्ध होगी। गरीब तबके के मरीजों के लिए यह सुविधा वरदान साबित होगी। पूरे बिलासपुर संभाग के मरीजों को इसका फायदा मिलेगा। मृत्यु दर के शीर्ष पांच कारणों में कोरोनरी धमनी रोग, सीओपीडी, स्ट्रोक, डायरिया रोग और नवजात विकार है। क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल में मरीज का तत्काल परीक्षण करने के पश्चात इलाज मुहैया होने से स्वास्थ्य में तेजी से सुधार आएगा। इन सुविधाओं के साथ जिला अस्पताल आधुनिकतम अस्पतालों की श्रेणी में आ जाएगा।
-
-कलेक्टर ने लोगों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए
रायपुर / जिलेवासियों की समस्याओं के निराकरण के लिए आज कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कलेक्टोरेट परिसर के रेडक्रॉस सोसायटी सभाकक्ष में जनदर्शन के माध्यम से आम लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर डॉ. सिंह ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार विश्वरंजन समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। - -रायपुर शहर भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, एमआईसी सदस्य संजना हियाल, अमर गिदवानी, महेन्द्र खोडियार ने सभापति को हार्दिक बधाईयां दींरायपुर । आज नगर पालिक निगम रायपुर के नवनिर्वाचित सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़ ने नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के प्रथम तल पर सभापति कार्यालयीन कक्ष में पहुंचकर सपरिवार आचार्य द्वारा किये गये वैदिक मंत्रोच्चार एवं शंख ध्वनि के मध्य पूजा अर्चना की ।इस अवसर पर निगम सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़ को रायपुर जिला शहर भाजपा अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष श्री अकबर अली, एमआईसी सदस्य श्रीमती संजना हियाल, श्री अमर गिदवानी, श्री महेन्द्र खोडियार, निगम सचिव श्री सूर्यकांत श्रीवास्तव सहित गणमान्यजनों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों, निगम अधिकारियों, कर्मचारियों ने बुके, प्रदत्त करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी।
-
-मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता
रायपुर ।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन ने आपदा और दुर्घटनाओं के मामलों में तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित की है। आरबीसी 6-4 के तहत मुआवजा वितरण की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कर प्रभावित परिवारों को समय से पहले सहायता राशि प्रदान की जा रही है।इसी कड़ी में, जिले में हाल ही में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं में जान गंवाने वाले चार नागरिकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।बीरगांव निवासी जानकी वर्मा, ग्राम गोमची, धरसींवा के श्रेयांश सिदार, ग्राम गनौद, मंदिर हसौद के प्रवीण यादव (पानी में डूबने से मृत्यु) और ग्राम उल्बा, अभनपुर की ममता बाई (सर्पदंश से मृत्यु) के परिजनों को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर मुआवजा राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।राज्य सरकार द्वारा प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत पहुंचाने की इस पहल से संकटग्रस्त परिजनों को आर्थिक संबल मिलेगा।
- रायपुर, । आरंग ब्लॉक की अनूपा यादव का सपना था कि जल्द से जल्द अपना घर पूरा कर सके। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहली किस्त मिलने के बाद उन्होंने निर्माण कार्य शुरू किया, लेकिन दूसरी किस्त समय पर न मिलने से उनका काम रुक गया। गांव के अन्य लाभार्थियों को राशि मिल चुकी थी, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई।समस्या का समाधान पाने के लिए उन्होंने जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर में शिकायत दर्ज कराई, जो मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए शुरू किया गया है। कॉल सेंटर में शिकायत दर्ज होते ही प्रशासन ने मामले को प्राथमिकता से लिया और जल्द ही अनूपा के खाते में राशि जमा कर दी गई।अब अनूपा अपने घर के निर्माण कार्य को बिना किसी रुकावट के पूरा कर पाएगी। उन्होंने कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह का आभार व्यक्त किया और प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर से आम नागरिकों को लाभ मिल रहा है और उनकी समस्याओं का समाधान अब एक कॉल पर ही संभव हो रहा है।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशन तथा कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में रायपुर कलेक्टोरेट में 22 जुलाई 2024 से जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर की शुरूआत की गई है। यहां रोजाना औसतन 15 से 20 समस्याएं तथा शिकायतें दर्ज की जाती है, जिसमें लगभग 40 से 50 प्रतिशत समस्याओं का 24 घंटों के भीतर समाधान कर दिया जाता है। कॉल सेंटर में मोबाइल नंबर 9977222564, 9977222574, 9977222584, 9977222594 पर 24 घंटे कॉल कर आमजन अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं।
- रायपुर /सत्र 2024-25 के लिए अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना (कक्षा 12 से उच्चतर) के लिए ऑनलाइन आवेदन (नवीन एवं नवीनीकरण) की तिथि 19 से 26 मार्च 2025 तक निर्धारित की गई है। पंजीयन स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही ऑनलाईन होगी, जिसके लिए वेबसाइट http://postmatric-scholarship.cg.inc.in/ है। ड्राफ्ट प्रापोजल लॉक के लिए 19 से 28 मार्च 2025 और सेन्सन ऑर्डर लॉक के लिए 19 से 30 मार्च 2025 तक की तिथि निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथियों के पश्चात् शिक्षा सत्र 2024-25 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन हेतु पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। साथ ही ड्राफ्ट प्रापोजल लॉक और सेन्सन ऑर्डर लॉक करने का अवसर प्रदान नही किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए सहायक संचालक आदिवासी विकास कार्यालय में भी संपर्क किया जा सकता है।
- रायपुर । कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज कलेक्टोरेट के रेडक्रॉस सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक आयोजित कर विभिन्न विभागों के लंबित मामलों की समीक्षा की और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में अतिक्रमण हटाने, अवैध खनन, अवैध परिवहन, शराब से जुड़ी शिकायतों, पेंशन प्रकरण, डिजिटल फसल सर्वेक्षण और स्वच्छता अभियान समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।बैठक में अवैध गतिविधियों पर हुई कार्रवाई की समीक्षा की गई। अब तक कितने अतिक्रमण हटाए गए और अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं शराब से संबंधित शिकायतों पर क्या कदम उठाए गए, इसकी विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई। कलेक्टर डॉ. सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इन मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।शासकीय वाहनों में हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने का आदेश जारी किया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी शासकीय गाड़ियों में हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगनी चाहिए, ताकि सरकारी वाहनों की पहचान और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
- -2024-25 में अप्रैल से फरवरी तक 11,581 करोड़ रुपये का खनिज राजस्व अर्जित-44 खनिज ब्लॉकों की सफलतापूर्वक ई-नीलामी: देश में पहली बार खनिज लिथियम ब्लॉक की सफलतापूर्वक नीलामी-बैलाडीला क्षेत्र में तीन नए लौह अयस्क ब्लॉकों की ई-नीलामी प्रक्रिया जारी-जिला खनिज संस्थान न्यास के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक 1,673 करोड़ रुपये की निधि प्राप्त: 9,362 विकास कार्यों को दी गई मंजूरीराज्य खनिज अन्वेषण ट्रस्ट की स्थापना की योजनारायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पारदर्शी खनन नीति, ई-नीलामी, डिजिटल निगरानी और पर्यावरण-संवेदनशील खनन रणनीतियों को अपनाकर प्रदेश के आर्थिक और औद्योगिक विकास को नए आयाम दिए हैं।खनिज संसाधनों के सुव्यवस्थित उत्खनन के चलते बीते वर्षों में छत्तीसगढ़ के खनिज राजस्व में ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की गई है। राज्य के गठन के समय की तुलना में खनिज राजस्व में 30 गुना वृद्धि हुई है, जो 2023-24 में 13,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया और 2024-25 में अप्रैल से फरवरी तक ही 11,581 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया जा चुका है। यह पारदर्शी खनन नीति और प्रभावी प्रशासन का परिणाम है। अब तक 44 खनिज ब्लॉकों की ई-नीलामी सफलतापूर्वक की जा चुकी है, जिसमें अब तक चूना पत्थर के 14, लौह अयस्क के 9, बॉक्साइट के 11, स्वर्ण के 3, निकल, क्रोमियम के 2, ग्रेफाइट के 2, ग्लूकोनाइट के 2 और लिथियम के 1 खनिज ब्लाक की निलामी की गई है।प्रदेश में अब तक 10 क्रिटिकल एवं डीप सीटेड मिनरल्स ब्लॉक्स की सफलतापूर्वक नीलामीभारत सरकार द्वारा देश के आर्थिक एवं सामरिक विकास को ध्यान में रखते हुए क्रिटिकल एवं सामरिक महत्व के खनिजों के लिए राष्ट्रीय क्रिटिकल मिनरल मिशन की घोषणा जनवरी, 2025 में की गई है। इस के अनुरूप प्रदेश में विभाग द्वारा वर्ष 2024-25 से ही क्रिटिकल एवं सामरिक महत्व के खनिजों के अन्वेषण / खोज पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिसके तहत 56 अन्वेषण परियोजनाओं में से 31 परियोजनाओं अंतर्गत क्रिटिकल एवं डीप सीटेड मिनरल्स पर कार्य किये जा रहे है।प्रदेश में अब तक 10 क्रिटिकल एवं डीप सीटेड मिनरल्स ब्लॉक्स जिसमें लिथियम का 1, स्वर्ण का 3, निकल, क्रोमियम का 2, ग्रेफाइट का 2 ग्लूकोनाइट के 2 मिनरल ब्लॉक की नीलामी की गई है। देश में पहली बार खनिज लिथियम ब्लॉक की सफलतापूर्वक नीलामी की कार्यवाही भारत सरकार द्वारा की गई है जिसके तहत् जिला कोरबा के कटघोरा लिथियम ब्लॉक को मेसर्स साउथ मायकी मायनिंग कंपनी को 76 प्रतिशत प्रीमियम राशि पर आबंटित किया गया है। राज्य के सुकमा एवं कोरबा जिले में भी लिथियम अन्वेषण कार्य किया जा रहा है जिसमें लिथियम के भण्डार पाये जाने की पूर्ण संभावना है।बैलाडीला लौह अयस्क: भारत के खनन क्षेत्र का मजबूत स्तंभबैलाडीला क्षेत्र भारत के सबसे बड़े लौह अयस्क भंडारों में से एक है। यहां तीन नए लौह अयस्क ब्लॉकों की ई-नीलामी प्रक्रिया जारी है, जिसे मार्च 2025 तक पूरा किया जाएगा। इसके अलावा कांकेर जिले के हाहालद्दी लौह अयस्क खनिज ब्लॉक की नीलामी प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है।पर्यावरण संतुलन और पारदर्शी निगरानी प्रणालीपर्यावरणीय संतुलन बनाए रखते हुए खनन क्षेत्र को अधिक पारदर्शी और वैज्ञानिक रूप से संचालित करने के लिए सरकार ने कई नई पहल की हैं। सेटेलाइट इमेजरी और माइनिंग सर्विलियेंस सिस्टम के माध्यम से अवैध खनन की निगरानी की जा रही है। गौण खनिज खानों में सुव्यवस्थित और वैज्ञानिक पद्धति से खनन को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दी गई है। राज्य सरकार बेहतर कार्य करने वाले पट्टेधारियों को ‘स्टार रेटिंग’ प्रणाली के तहत प्रोत्साहित कर रही है।खनिज राजस्व से सामाजिक विकास और बुनियादी सुविधाओं में निवेशखनिज राजस्व का एक बड़ा हिस्सा प्रदेश के सामाजिक विकास में निवेश किया जा रहा है। जिला खनिज संस्थान न्यास के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक 1,673 करोड़ रुपये की निधि प्राप्त हुई है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और कौशल विकास सहित 9,362 विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। इससे खनन प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर में महत्वपूर्ण सुधार हो रहा है।खनिज अन्वेषण कार्यों का विस्तार और नई परियोजनाएँराज्य सरकार ने चूना पत्थर, बॉक्साइट, लौह अयस्क और ग्रेफाइट सहित कुल 13 खनिज परियोजनाओं में अन्वेषण कार्य शुरू किया है। प्रारंभिक सर्वेक्षणों में चूना पत्थर के 283 मिलियन टन, लौह अयस्क के 67 मिलियन टन और बॉक्साइट के 3 लाख टन भंडार का अनुमान लगाया गया है। स्वर्ण, ग्रेफाइट और ग्लूकोनाइट जैसे खनिजों की खोज भी की जा रही है, जिससे राज्य के खनन क्षेत्र को और मजबूती मिलेगी। इसके अलावा, सूरजपुर जिले के जाजावल क्षेत्र में यूरेनियम ब्लॉक के लिए परमाणु ऊर्जा विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। कोल बेड मीथेन पूर्ववर्ती कोरिया जिले में वेदांता लिमि. एवं ऑईलमैक्स को पेट्रोलियम अन्वेषण लायसेंस स्वीकृत किया गया है। मैंगनीज ओर इंडिया लि. (मोईल) द्वारा सीएमडीसी के साथ प्रदेश में प्रथम बार बलरामपुर क्षेत्र में खनिज मैगनीज का भंडार चिन्हित किया गया है।मुख्य खनिजों के लिए अन्वेषण हेतु केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय खनिज अन्वेषण ट्रस्ट की स्थापना की गई है। इसी तर्ज पर खनिज विभाग द्वारा राज्य के गौण खनिजों के व्यवस्थित विकास एवं अन्वेषण के लिए राज्य खनिज अन्वेषण ट्रस्ट की स्थापना की योजना पर कार्य किया जा रहा है।उल्लेखनीय है कि प्राकृतिक संसाधनों की दृष्टि से छत्तीसगढ़ देश के समृद्ध राज्यों में से एक है। कोयला, लौह अयस्क, चूना पत्थर, बॉक्साइट, स्वर्ण, निकल, क्रोमियम और प्लेटिनम समूह के तत्व सहित कुल 28 प्रकार के खनिजों की प्रचुरता ने इस राज्य को देश के खनन क्षेत्र में एक अग्रणी भूमिका में ला खड़ा किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की पारदर्शी नीतियों, सतत विकास की रणनीतियों और कुशल प्रशासनिक प्रयासों के चलते छत्तीसगढ़ भारत के अग्रणी औद्योगिक और आर्थिक केंद्र के रूप में उभर रहा है। खनिज संपदा के माध्यम से प्रदेश न केवल आर्थिक मजबूती प्राप्त कर रहा है, बल्कि हरित और सतत विकास की दिशा में भी अग्रसर हो रहा है। आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ अपनी समृद्ध खनिज संपदा और रणनीतिक पहल के साथ भारत के माइनिंग हब के रूप में अपनी पहचान और अधिक सशक्त करेगा।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू उपस्थित थे।
-
रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रंग, उमंग और आनंद के पर्व रंगपंचमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रंगपंचमी प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है। होली के पांच दिन बाद मनाया जाने वाला यह उत्सव रंगों की खूबसूरती और उल्लास का संदेश देता है। इस दिन लोग रंग, गुलाल और अबीर से एक-दूसरे को सराबोर कर खुशियों और मेल-मिलाप का पर्व मनाते हैं।उन्होंने कहा कि रंगपंचमी हमें जीवन में रंगों के महत्व को समझने और सकारात्मकता को अपनाने की सीख देती है। यह पर्व हमें प्रेरित करता है कि हम अपने जीवन में ही नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में भी खुशियों के रंग भरने का प्रयास करें। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से इस पर्व को आपसी प्रेम, सौहार्द और उल्लास के साथ मनाने की अपील की और कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, खुशहाली और उत्साह लेकर आए।
- -स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना के तहत शैक्षणिक भ्रमण पर पहुंचे युवा: पहली बार देखा रेलवे स्टेशन, विधानसभा और वनवासी कल्याण आश्रमरायपुर /छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के दूरस्थ गांवों से आए युवाओं के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना के तहत नियद नेल्लानार योजना में शामिल सिलगेर, पूवर्ती, एलमागुंडा, लखापाल, शालातोंग, साकलेर, छोटेकेडवाल, बगडेगुड़ा और बेदरे जैसे गांवों के 119 युवा पहली बार अपने गांव से बाहर निकले और राजधानी रायपुर पहुंचे।इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान युवाओं ने रेलवे स्टेशन, छत्तीसगढ़ विधानसभा और वनवासी कल्याण आश्रम का दौरा किया।राजधानी आगमन के दौरान युवाओं ने छत्तीसगढ़ विधानसभा का भ्रमण किया और दर्शक दीर्घा में बैठकर सदन की कार्यवाही देखी, जिससे वे बेहद उत्साहित नजर आए। इस अवसर पर उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा से भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने युवाओं से चर्चा करते हुए कहा कि युवा चाहें तो अपने गांव में अमन-चैन और विकास की रोशनी फैला सकते हैं।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने युवाओं से उनके गांव की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने युवाओं को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके गांवों में पक्की सड़क, बिजली, शुद्ध पेयजल, राशन, चिकित्सा और आवास जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने युवाओं को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की और कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में हम सभी मिलकर छत्तीसगढ़ को विकसित और समृद्ध राज्य बनाएंगे।उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने नियद नेल्लानार योजना के तहत गांवों के आर्थिक विकास के लिए विशेष रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि इन गांवों के निकट नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं, जिससे माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके और शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचे।उल्लेखनीय है कि आजादी के 75 साल बाद पहली बार अपने गांव से बाहर निकल कर राजधानी पहुंचे अनेक ग्रामीणों ने प्रदेश की प्रगति को नजदीक से देखा और भविष्य में अपने गांवों के विकास में योगदान देने की इच्छा व्यक्त की। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार यह सुनिश्चित कर रही है कि छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में दूरस्थ क्षेत्रों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचे और वहां के लोग विकास की मुख्यधारा से जुड़ें। राज्य सरकार प्रदेश के माओवाद प्रभावित इलाकों में तेजी से बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है।राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ अब इन दूरस्थ गांवों तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे युवाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना और नियद नेल्ला नार योजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे ग्रामीण युवाओं को प्रदेश की विकास प्रक्रिया से जोड़ने में मदद मिल रही है। यह पहल न केवल इन गांवों के युवाओं के लिए एक नई आशा की किरण लेकर आई है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ के उज्जवल भविष्य की भी झलक देती है।
-
-बिलासपुर स्टेशन परिसर में हेल्थ कियोस्क से यात्रियों को मिल रही है चिकित्सीय जाँच सुविधा
बिलासपुर। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर मंडल ने बेहतर स्वास्थ्य जागरूकता की बेहतरीन पहल की शुरुआत की है। इसी क्रम में, बिलासपुर रेलवे स्टेशन परिसर में हेल्थ कियोस्क की स्थापना की गई है, जो यात्रियों को आवश्यक चिकित्सीय जांच की सुविधा प्रदान कर रही है।यह हेल्थ कियोस्क आधुनिक तकनीक से सुसज्जित है और यात्रियों को ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी, विजन टेस्ट, कलर ब्लाइंडनेस टेस्ट, एचबी टेस्ट, हार्ट रेट, कान की जाँच आदि की जांच की सुविधा कम समय में किफायती दर पर उपलब्ध करवा रहा है। यह कियोस्क अत्याधुनिक उपकरणों और डिजिटल तकनीक से लैस है, जिससे यात्रियों को सटीक और त्वरित रिपोर्ट प्राप्त हो रही है ।बिलासपुर रेलवे स्टेशन परिसर में हेल्थ कियोस्क से यात्रियों एवं आमजनों को चिकित्सीय जाँच की सुविधा मिल रही है । यह हेल्थ कियोस्क बिलासपुर स्टेशन परिसर में स्थित रेल कोच रेस्टोरेन्ट के सामने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के बगल में स्थित है, जो प्रतिदिन सुबह 08 बजे से रात्रि 08 बजे तक लोगों की सुविधा हेतु उपलब्ध है ।रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस पहल को साकार किया गया है। हेल्थ कियोस्क न केवल आकस्मिक स्वास्थ्य समस्याओं की शीघ्र पहचान में सहायक है, बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता को भी बढ़ावा देने का माध्यम बन रहा है।वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह ने बताया, कि मंडल द्वारा उठाया गया यह कदम न केवल यात्रियों की सुविधा में वृद्धि करेगा, बल्कि रेलवे के प्रति उनकी विश्वासनीयता को भी मजबूत करेगा। हेल्थ कियोस्क की इस सेवा से यात्रियों को मेडिकल जांच के लिए समय बचाने और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने में सहायता मिलेगी। यात्रियों के लिए यह सेवा स्वास्थ्य सुरक्षा और जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। साथ ही यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के दौरान अपने स्वास्थ्य की निगरानी करने में सहायक सिद्ध होगी | - - इन सभी यात्री गाड़ियों का पुन: परिचालन किया जा रहा हैबिलासपुर । रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है | इसी संदर्भ में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत बैकुंठ-सिलियारी सेक्शन में रिलीविंग गर्डर की डी लांचिंग के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा । इस कार्य के लिए दिनांक 19 मार्च, 2025 को डाउन लाइन में 03 घंटे 30 मिनट का ब्लॉक लिया जाने की घोषणा की गयी थी । इन सभी रद्द की कुछ यात्री गाड़ियों का पुन: परिचालन किया जा रहा है । जिसका विवरण इस प्रकार हैः-पुन: परिचालन होने वाली गाडियां :-1) दिनांक 19 मार्च 2025 को गाडी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर ।2) दिनांक 19 मार्च 2025 को गाडी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर ।3) दिनांक 19 मार्च 2025 को गाडी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमु पैसेंजर ।4) दिनांक 19 मार्च 2025 को गाडी संख्या 68733 गेवरा रोड- बिलासपुर मेमु पैसेंजर ।बीच में समाप्त होने वाली गाडियां का पुन: परिचालन:-01) दिनांक 19 मार्च 2025 को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर को बिलासपुर में ही समाप्त होगी यह गाड़ी बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी की घोषणा की गयी थी ।02) दिनांक 19 मार्च 2025 को 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर गोंदिया के स्थान यह गाड़ी बिलासपुर से ही झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी । इसलिए यह गाड़ी गोंदिया एवं बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी की घोषणा की गयी थी । दोनों गाड़ियो का पुन: परिचालन किया जा रहा है ।
-
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में 9 एस.एल.आर.एम. सेंटर संचालित हो रहे है। जहां पर भिलाई शहर से निकलने वाले गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग कर सेग्रिगेट किया जाता है। गीले कचरे से खाद बनाया जाता है और सूखे कचरे को छांट कर पुनः उपयोग के लिए स्वच्छता दीदीयों द्वारा बेच दिया जाता है। स्वच्छता दीदीयों को निगम द्वारा जीवन यापन के लिए एक निर्धारित मानदेय राशि भी प्रदान किया जाता है, उसके साथ ही छांट कर बेचे गये सामग्री से मिलने वाली राशि को स्वच्छता दीदीयों द्वारा आपस में बांट लिया जाता है।
आज नगर निगम भिलाई आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय एस.एल.आर.एम. सेंटर जाकर स्वच्छता दीदीयां स्वस्थ रहे इसलिए उन्हे स्वच्छता किट वितरित किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से वर्दी (महिलाओ के लिए साड़ी, ब्लाउज, पेटिकोट सहित), मास्क, केनवास शूज, गमबूट, रबर ग्लबस, टोपी, एपरन, मोजा, काटन ग्लबस, रैनकोट, नेम बैज, पहचान पत्र आदि प्रदान किया गया। स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली ने बताया कि समय-समय पर सफाई कर्मचारियो का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाता है। स्वच्छता किट प्रदान करने से उन्हे कार्य करने में बहुत सहुलियत होगा। कुछ कर्मचारी ऐसे है, जिन्हे सब पहन कर कार्य करने में अटपटा लगता है निकाल देते है। हम सब लोग उन्हे पहनने के लिए बीच-बीच में टोकते रहते है। स्वच्छता दीदीयों द्वारा सफाई के क्षेत्र में बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है।वर्तमान में 9 एस.एल.आर.एम. सेंटर नेहरू नगर, कोसानगर, खम्हरिया, बटालियन, राधिका नगर, पीली मिटटी, कुरूद, बैकुण्ठधाम, गौतम नगर खुर्सीपार में संचालित हो रहा है। स्वच्छता किट वितरण के दौरान कार्यपालन अभियंता रवि सिन्हा, सहायक अभियंता प्रिया करसे, उपअभियंता चंदन निर्मलकर, जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला, जोन स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत मांझी, जोन सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, पीआईयू अभिनव ठोकने, सुभम पाटनी आदि उपस्थित रहे। -
रायपुर. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च को छत्तीसगढ़ विधानसभा में विधायकों को संबोधित करेंगी। राज्य विधानसभा में सोमवार को इस संबंध में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।
राज्य के संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के लिए सभा भवन के उपयोग की अनुमति मांगते हुए प्रस्ताव पेश किया। प्रस्ताव के मुताबिक, “24 मार्च यानि सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्यों को सभा भवन में संबोधित करेंगी। इसलिए सभा भवन के उपयोग की अनुमति दी जाए।” बाद में सदन में प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।अधिकारियों ने बताया कि यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष समारोह के हिस्से के रूप में आयोजित किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने संवाददाताओं को बताया कि सभी विधायक विधानसभा में राष्ट्रपति के निर्धारित दौरे को लेकर उत्साहित हैं। - रायपुर /आज नगर निगम जोन क्रमांक 5 के अंतर्गत लाखेनगर चौक से आमापारा चौक होते हुवे जीई रोड पर अनुपम गार्डन तक नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार और जोन 5 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के निर्देशानुसार जोन कार्यपालन अभियंता श्री लाल महेंद्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता श्री कमलेश मिथलेश, श्री नागेश्वर राव रामटेके, उप अभियंता श्री संस्कार शर्मा, श्री टिकेंद्र चंद्राकर नगर निवेश विभाग के समस्त कर्मचारियों एवं जेडएचओ श्री संदीप वर्मा सहित समस्त स्वच्छता निरीक्षकों की उपस्थिति में संयुक्त अभियान चलाया जाकर दुकानों के बाहर सड़क में रखी सामग्रियों, ठेला गुमटी, सब्जी विक्रेताओं को हटाने एवं जप्त करने की कार्यवाही करने के साथ गंदगी फैलाने वाले सम्बंधित व्यापारियों पर जुर्माना करने की कार्यवाही की गई है उक्त कार्यवाही में सम्बंधित लगभग 15 व्यापारियों पर सड़क बाधा एवं गंदगी फैलाने पर कार्यवाही करते हुये लगभग 50,000 रूपये का जुर्माना वसूला गया है
-
रायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने केन्द्रीय मन्त्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान के पिता पूर्व केन्द्रीय मन्त्री डॉक्टर देवेन्द्र प्रधान के निधन पर गहन शोक संवेदना व्यक्त करते हुए इसे समाज कल्याण और लोक कल्याणकारी कार्यों के क्षेत्र के लिए एक अपूर्णीय क्षति निरुपित किया है. महापौर और सभापति ने दिवंगत आत्मा को श्रदांजलि अर्पित करते हुए भारत गणराज्य के केन्द्रीय मन्त्री के रूप में उनके नेतृत्व में समूचे राष्ट्र में श्रद्धेय अटल विहारी वाजपेयी के यशस्वी प्रधान मंत्रित्व कार्यकाल के दौरान किये गए अनेक विविध जन कल्याणकारी कार्यों और विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन का पुण्य स्मरण किया है. साथ ही महापौर और सभापति ने परमपिता परमेश्वर से मृतात्मा की आत्मा को अपने श्रीचरणों में शान्ति प्रदान करने और इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति उनके परिजनों, सहयोगियों, इष्ट मित्रगणों को प्रदान करने की उनके श्रीचरणों में विनम्र प्रार्थना की है.
- भिलाईनगर/भिलाई निगम क्षेत्र के करदाताओ को बिना अधिभार एवं शस्ति शुल्क के टैक्स पटाने 14 दिन शेष है। 14 दिन पश्चात सभी करदाताओं को वर्ष 2024-25 का संपत्तिकर जमा करने पर संपत्तिकर राशि पर 18 प्रतिशत ब्याज एवं 1000 रूपये अधिभार की राशि जमा करनी पड़ेगी। सबके लिए अभी अच्छा अवसर है, संपत्तिकर जमा करने अधिभार एवं ब्याज से बचें।नगर निगम भिलाई में हितग्राहियों की सुविधा के लिए मुख्य कार्यालय, जोन कार्यालय में संपत्तिकर जमा करने के लिए काउंटर खुले हुए है। आवश्यकता के अनुसार कर्मचारियो को बैठाया गया है। जो स्वः विवरणीय भरने में सहयोग कर रहे है। महापौर नीरज पाल, आयुंक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने सभी संपत्तिकर दाताओ से अनुरोध किये है कि शीध्र से शीध्र अपना बकाया संपत्तिकर की राशि जमा कर एक आदर्श नागरिक बने। संपत्तिकर के माध्यम से ही नगर निगम भिलाई जनता के उपयोग की जनकल्याणकारी योजनाएं चलाती है।गौरतलब है कि 31 मार्च के पूर्व नागरिक अपने आवासीय, व्यावसायिक भवनों के संपत्तिकर सहित निगम के अन्य देय कर राशि को जमा करके 1 अप्रेल से लगने वाले 18 प्रतिशत अधिभार तथा एक हजार रूपये शस्ति शुल्क की राशि से बच सकते है। नागरिको के सुविधा के लिए घर बैठे-बैठे संपत्तिकर जमा करने के लिए भी सुविधा प्रदान की गई है। आनलाईन वेबसाईट https://Chhattishgarhmunicipal.com/nagarnigam/citizen/ में संपत्तिकर बटन पर क्लीक करने पर संपत्तिकर में रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बर पर ओटीपी आयेगा, ओटीपी डालने पर संपत्तिकर का विवरण, डिमांड नोट आदि की जानकारी प्राप्त होगी। भुगतान में क्लीक करने पर विकल्प के रूप में के्रडिट, डेबिट, नेटबैंकिग, यूपीआई पूछा जायेगा जिस पर क्लीक करने पर भुगतान की प्रक्रिया पूर्ण होगी। साथ ही वेबसाईट से ही भुगतान की रसीद जनरेट होगी, जिसे भवन मालिक प्रिंटकर सुरक्षित रख सकते है।
- - होली धुलीवंदन के दूसरे दिन महाराष्ट्र मंडल के विभिन्न केंद्रों और समय पर मंदिरों में राम रक्षा स्त्रोत, हनुमान चालीसा पाठ का जारी रहा सिलसिलारायपुर। महाराष्ट्र मंडल की सभी केंद्रों में होली धुलीवंदन के दूसरे दिन होली मिलन के साथ स्थानीय मंदिरों में रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। वल्लभनगर, बूढ़ापारा, टाटीबंध और शंकर नगर केंद्र की महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ पाठ किया। महिलाओं के पाठ के कारण 'राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे….. सहस्त्रनाम तत्तुल्यं रामनाम वरानने' से मंदिर गूंज उठे।आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि साईं बाबा मंदिर में वल्लभ नगर केंद्र की महिलाओं ने 51 बार राम रक्षा स्त्रोत का पाठ किया। इस दौरान अर्चना जतकर, शांता गायधनी, नलिनी काले, नलिनी शुक्ला आदि उपस्थित रहीं। वहीं बूढ़ापारा केंद्र की महिलाओं ने 10 बार रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान अंजलि नलगुंडवार, प्रणिता नलगुंडवार, ज्योति पवार, हेमा पराडकर, आस्था काले, सुनील शिंडे, चंद्रहास घाटगे, सोनम बेहरा, नीमिशा तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित थीं।आस्था ने आगे बताया कि टाटीबंध केंद्र की महिलाओं ने स्थानीय मंदिर में पाठ किया। इस दौरान सारिका पोराटे, रश्मि गोवर्धन, सोनल पेदे, अंजलि खेर, अंजलि घोटे, कीर्ति भिते, रेणु देशमुख, रचना विंचुलकर, मंजू मरकले, संगीता देशपांडे, प्रिया कोन्हेर, सपना जोशी, वंदना आठले, शारदा लोनारे, शिल्पा भोपापुरकर, मनीषा मर्जीवे प्रमुख रुप से उपस्थित थीं।वहीं राजेंद्र नगर स्थित हनुमान मंदिर में अमलीडीह केंद्र की अर्चना भाखरे, अक्षता भागड़ी सहित अमलीडीह केंद्र की अन्य महिलाओं ने पाठ किया। इनके अलावा भी मंडल के अनेक केंद्रों ने शनिवार को होली मिलन की व्यस्तता के बावजूद राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा पाठ की अपने अभियान को जारी रखा।
- रायपुर।छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के क्षेत्रीय भंडार रायगढ़ में आग लग गई, जिसे त्वरित गति से काबू कर लिया गया। इसमें कर्मचारियों-अधिकारियों की सक्रियता व सूझबूझ से बड़े नुकसान से बचा जा सका।क्षेत्रीय मुख्य अभियंता श्री पीवी सजीव ने बताया कि आज सुबह 9.45 बजे कार्यालय भवन के बगल में बाउंड्रीवाल के पीछे आग लगी थी, जिसे बाहरी व्यक्तियों के द्वारा देखा गया था जिसकी सूचना सुरक्षा सैनिकों को दिया गया। ऐसी आशंका है कि बाऊड्री वाल के बाहर लगी आग तेज हवा के कारण पीछे की आग भंडार में रखे केबलों में लग गई जिससे काला धुंआ निकलने लगा। धुंआ देखकर कर्मचारी एवं सुरक्षा सैनिक तत्काल मौके पर पहुंच गये एवं अग्निशमन यंत्र, रेत, पानी के द्वारा आग बुझाने का प्रयास करने लगे। परन्तु तेज हवा चलने के कारण आग लगातार फैलने लगा। तुरंत ही कर्मचारी के द्वारा फायर ब्रिगेड हेतु 112 पर फोन किया गया। फायर ब्रिगेड के भंडार पहुंचने तक कर्मचारियों के द्वारा आग पर काबु पाने के लिए जो केबल ड्रम आग की चपेट में नहीं आया था, वैसे केबल के ड्रमों को स्टोर के हाईड्रा एवं बाहर से मंगवाये गये अन्य 03 हाइड्रा (क्रेन) की सहायता से हटाया जाने लगा जिससे लगभग 90663 मीटर (90 ड्रम) केबल, ऑयल ड्रम, पॉवर ट्रांसफार्मर एवं अन्य मूल्यवान सामग्रियों को बचा लिया गया तथा लगभग दोपहर 01:30 बजे के आस पास आग पर नियंत्रण कर लिया गया।आग से प्रभावित सामग्रियों में अधिकतर फेल ट्रांसफार्मर, अनुपयोगी केबल व कंडक्टर की क्षति हुई है, जिसका मूल्यांकन किया जा रहा है। कार्यालयीन दस्तावेज पूर्ण रूप से सुरक्षित है। उक्त घटना में में जिला प्रशासन के सहयोग से विभिन्न औद्योगिक संस्थानों जेएसपीएल,जेपीएल, जेएसडब्ल्यू,नलवा,अडाणी, नुवाको, एनटीपीसी लारा, बाल्को (कोरबा), नगर सेना (अग्निशामक) रायगढ़, नगरनिगम रायगढ़ के द्वारा आग बुझाने हेतु फायर ब्रिगेड उपलब्ध करवाया गया जिससे तत्परता से आग बुझाने का कार्य किया जा सका। किसी भी प्रकार की जनहानि अथवा शारीरिक क्षति नहीं हुई है।
-
-28 लाख के इनामी 9 नक्सलियों सहित कुल 19 ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुरक्षाबलों को दी बधाई
रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर जिले में 28 लाख रुपये के इनामी 9 नक्सलियों सहित कुल 19 नक्सलियों के सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर हिंसा का रास्ता छोड़ने पर सुरक्षा बलों को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार अपने सुरक्षाबलों के मनोबल को लगातार ऊंचा बनाए रखने और बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि यह आत्मसमर्पण छत्तीसगढ़ के शांतिपूर्ण और विकसित भविष्य की ओर एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की नई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति - 2025 का सकारात्मक प्रभाव दिखने लगा है।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कैंसर रूपी नक्सलवाद के ताबूत पर आखिरी कील ठोंकने का काम हमारी डबल इंजन की सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के कुचक्र में फंसे लोग अब पुनः समाज की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं, जो स्वागतयोग्य है।मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि पर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का पूर्णतः खात्मा तय है।सरकार की प्रभावी रणनीति – लोगों का बढ़ा विश्वासमुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर संभाग के सुदूर अंचलों में राज्य सरकार द्वारा लगातार सुरक्षा कैंप स्थापित करने, नियद नेल्ला नार योजना के तहत सड़क निर्माण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से लोगों का सरकार पर विश्वास बढ़ा है। इसी विश्वास के चलते नक्सली संगठन कमजोर हो रहे हैं और नक्सली मुख्यधारा में लौटने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार, नक्सलवाद का दामन छोड़ मुख्य धारा में लौटने वाले लोगों के पुनर्वास और पुनरुत्थान के लिए पूरी तरह तत्पर है। - रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में सांसद श्री महेश कश्यप, श्रीमती कमलेश जांगड़े एवं श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सांसदों से अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में विकास योजनाओं की प्रगति और आवश्यकताओं पर फीडबैक लिया और केंद्र सरकार से जुड़ी आवश्यक पहल को प्राथमिकता देने की बात कही। इस दौरान सांसदों ने मुख्यमंत्री श्री साय से राज्य के विकास, केंद्र-राज्य समन्वय, और क्षेत्रीय आवश्यकताओं को लेकर चर्चा की।







.jpg)
.jpg)
.jpg)






.jpg)









.jpg)
.jpg)