- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर/राज्यपाल श्री रमेन डेका से यहां राजभवन में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालक ब्रम्हकुमारी सविता दीदी ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने श्री डेका को शिवरात्रि पर्व के अवसर में प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर बी. के रश्मि, बी. के. पूर्णिमा, मनीष दूधवानी उपस्थित थे।
- रायपुर। आरंग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भानसोज स्थित कबीर आश्रम में आसन्न 24 फरवरी से दो दिनी प्रवचन का कार्यक्रम रखा गया है । प्रवचनकर्ता बुरहानपुर कबीर निर्णय मंदिर के युवा संत गुरुमुख साहेब जी होंगे । प्रवचन का समय अपराह्न 3 बजे से संध्या 5.30 बजे निर्धारित किया गया है । यह जानकारी कबीर आश्रम भानसोज के संत गुरुपालन साहेब जी ने दी है ।
- रायपुर/ त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत तृतीय चरण का मतदान कल 23 फरवरी को जिले के गुण्डरदेही और गुरुर विकासखण्ड में संपन्न होगा। जिसके लिए आज संबंधित विकासखंड मुख्यालयों में मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण किया जा रहा है।
- त्रिस्तरीय पंचायत अंतर्गत तीसरे एवं अंतिम चरण में 2 लाख 44 हजार 370 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग23 फरवरी को सुबह 7 बजे से रामचंद्रपुर और वाड्रफनगर में होगा मतदानबलरामपुर/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन अंतर्गत तीसरे एवं अंतिम चरण की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिसके अंतर्गत रामचन्द्रपुर एवं वाड्रफनगर में 23 फरवरी 2025 को मतदान होना है। मतदान के लिए मतदन दलों को मतदान सामग्री का वितरण क्रमशः शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजगंज एवं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय वाड्रफनगर से किया गया। तीसरे चरण में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत वाड्रफनगर और रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायतों में 23 फरवरी 2025 को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। गौरतलब है कि वाड्रफनगर में 95 और रामचंद्रपुर में 94 पंचायतों में मतदान होना है जिसके लिए क्रमशः 221 एवं 256 मतदान केंद्र कुल 477 मतदान केन्द्र बनाये गए है। जिसके लिए मतदान कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें रामचंद्रपुर में 1076 एवं वाड्रफनगर में 932 कुल 2008 मतदान कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। पंचायत निर्वाचन अंतर्गत दोनों जनपद क्षेत्र अंतर्गत कुल 2 लाख 44 हजार 370 मतदाता है। जनपद पंचायत क्षेत्र रामचंद्रपुर में मतदाताओं की संख्या 01 लाख 25 हजार 897 है। इसके अंतर्गत पुरुष मतदाताओं की संख्या 63 हजार 748 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 62 हजार 142 एवं तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 07 है। जनपद पंचायत क्षेत्र वाड्रफनगर में मतदाताओं की संख्या 1 लाख 18 हजार 473 है। इसके अंतर्गत पुरुष मतदाताओं की संख्या 59 हजार 559 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 58 हजार 914 है। ज्ञातव्य है कि जिले में कुल 5 लाख 43 हजार 145 मतदाता हैं। जिसमें कुल 2 लाख 71 हजार 147 पुरुष एवं 2 लाख 71 हजार 990 महिला मतदाता हैं। तथा तृतीय लिंग के 08 मतदाता है। जिसमें से पहले एवं द्वितीय चरण में 2 लाख 98 हजार 775 मतदाताओं ने अपना मत दे चुके हैं।
- रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू
-
दुर्ग / एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-2 द्वारा पालना केन्द्र में क्रेश सहायिका के दो रिक्त पदों पर नियुक्ति की जानी है। नियुक्ति हेतु आवेदन 6 मार्च 2025 तक एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-02 में आमंत्रित किया गया था। आवेदन नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा रोड भिलाई 03 में सीधे अथवा पंजीकृत डाक से भेजा जा सकता है। एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-2 से प्राप्त जानकारी अनुसार आंगनबाड़ी केन्द्र विद्युत मंडल भिलाई 3 वार्ड क्रमांक 7 एवं सिरसाकला क्रमांक 01 वार्ड क्रमांक 36 में क्रेश सहायिका की भर्ती की जानी है।
एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार आवेदन किये जाने हेतु शासन द्वारा निर्धारित आवश्यक गाईडलाईन के तहत आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। (एक वर्ष या अधिक सेवा का अनुभव रखने वाली कार्यकर्ता/सहायिका/सह-सहायिका/संगठिका को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी)। आवेदिका उसी वार्ड की स्थायी निवासी होनी चाहिए जिस वार्ड में आंगनबाड़ी केन्द्र स्थित है। निवासी होने के प्रमाण में वार्ड की अद्यतन मतदाता सूची में नाम दर्ज एवं नगरी क्षेत्र होने पर संबंधित वार्ड की अद्यतन मतदाता सूची में नाम दर्ज हो तो आवेदन पत्र में उसके क्रमांक का उल्लेख कर प्रतिलिपि लगाना होगा अथवा वार्ड पार्षद अथवा पटवारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र जिसमें वार्ड में निवासरत् रहने का पता सहित स्पष्ट उल्लेख हो, मान्य किया जाएगा।आवेदिका की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण हो। अनुभवी कार्यकर्ता/सहायिका/सह-सहायिका होने पर, गरीबी रेखा परिवार, अनुसूचित जाति, जनजाति परिवार की महिला होने पर तथा विधवा, परित्यक्ता अथवा तलाकशुदा महिला होने पर अतिरिक्त अंक दिये जाएंगे। क्रेश सहायिका पद हेतु आवेदिका जिनका अंकसूची में ग्रेड (श्रेणी) अंकित है, वे संबंधित विद्यालय के प्रधान पाठक/प्राचार्य से सत्यापित अंकसूची संलग्न करें। यह पद केवल महिलाओं के लिए है। पालना केन्द्र में क्रेश सहायिका की भर्ती हेतु यदि विभाग स्तर से कोई संशोधन या दिशा निर्देश में परिवर्तन किया जाता है तो विभागीय निर्देशानुसार भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। क्रेश सहायिका पद पूर्णतः मानसेवी तथा अशासकीय पद है। इन्हें केन्द्र शासन एवं राज्य शासन द्वारा निर्धारित मानदेय दिया जाएगा -
दुर्ग/ छत्तीसगढ़ शासन, गृह-सी विभाग (विभागीय परीक्षा प्रकोष्ठ) मंत्रालय नया रायपुर द्वारा 03 से 10 मार्च 2025 तक विभागीय परीक्षा आयोजित करने का कार्यक्रम घोषित किया गया है। संभाग मुख्यालय दुर्ग में विभागीय परीक्षा हेतु भिलाई प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी) दुर्ग को परीक्षा केन्द्र नामांकित किया गया है। संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर ने बीआईटी के प्राचार्य को पत्र जारी कर पूर्व वर्षों की विभागीय परीक्षाओं के सफल संचालन हेतु संस्थान के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए आगामी विभागीय परीक्षा के लिए संचालन हेतु 03 से 10 मार्च तक की अवधि के लिए आवश्यकतानुसार 04 कक्ष आरक्षित कर परीक्षार्थियों की बैठक एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कर संभाग आयुक्त कार्यालय को सूचित करने कहा है।
-
टिकाऊ विद्युत नवाचार पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव का आयोजन
रायपुर। प्रदेश और देश में तेज विकास और विकसित भारत के निर्माण की पहली शर्त पर्याप्त बिजली की उपलब्धता और विद्युत आपूर्ति की विश्वसनीयता होगी। यह लक्ष्य हासिल करने के लिए नई टेक्नोलॉजी को अपनाने की चुनौती भी है ।जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता समाप्त करने के लिए नवाचार की आवश्यकता है। साथ ही डेटा सुरक्षा व साइबर सुरक्षा को नई चुनौतियों के रूप में देखा जाना चाहिए। उक्ताशय के विचार ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव तथा छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के अध्यक्ष श्री सुबोध कुमार सिंह ने ‘‘नेशनल सस्टेनेबल एनर्जी इनोवेशन कॉन्क्लेव’’ में व्यक्त किए।इस कॉन्क्लेव का आयोजन रायपुर में एक स्वतंत्र मीडिया संस्था द्वारा किया गया था। जिसमें भारत सरकार की विभिन्न संस्थाओं, विभिन्न राज्यों के ऊर्जा विभाग के प्रतिनिधि तथा निजी संस्थाएं शामिल हुए। इस अवसर पर श्री सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि बिजली के बिना भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की कल्पना नहीं कर सकते। जिस गति से बिजली की प्रति व्यक्ति खपत बढ़ रही है, उसी तेजी से हमें बिजली के उत्पादन, पारेषण और वितरण प्रणाली को बढ़ाना होगा। हमें नई तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए बिजली की लागत में कमी करने काम करना होगा। जहां तक छत्तीसगढ़ का सवाल है तो हम छत्तीसगढ़ में 10 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ाने की योजना पर कार्य कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी राष्ट्रीय संयुक्त उपक्रमों के सहयोग से यह लक्ष्य पूरा करेगी। निजी क्षेत्र को भी यहां बहुत अवसर है। प्रदेश में उत्पादन से लेकर पारेषण और वितरण क्षेत्र की क्षमता बढ़ाने के लिए दो लाख करोड़ रूपए का निवेश होगा। हम वैकल्पिक उत्पादन हेतु सौर ऊर्जा, पंप स्टोरेज प्लांट और बैटरीज स्टोरेज प्लांट की ओर मजबूती से कदम बढ़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, पीएम कुसुम जैसी योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करना होगा। क्रेडा के सीईओ श्री राणा ने कहा कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में हमने कृषि पंपों के ऊर्जीकरण में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। भविष्य में हम सोलर विलेज बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। उत्पादन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री एसके कटियार ने विद्युत उत्पादन की नई परियोजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उत्पादन परियोजनाओं की चुनौतियों के संबंध में विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विषय विशेषज्ञों से समस्याओं के हल के संबंध में विमर्श तेज करने की अपील की ताकि न्यूनतम समय में नए बिजलीघर स्थापित किए जा सके और उनमें अक्षय स्त्रोतों की प्रमुखता हो। पारेषण कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के समय से लेकर अब तक पारेषण ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता 7 गुना से अधिक बढ़ गई है। वर्तमान में हमारी पारेषण प्रणाली काफी मजबूत है, इसे और सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री भीमसिंह कंवर ने कहा कि आज सुबह हमारी पीक डिमांड 6000 मेगावाट को पार कर गई, जिसमें हमने कुशलतापूर्वक आपूर्ति करने में सफलता प्राप्त की। हमें भविष्य की जरूरत के अनुसार अपनी क्षमता विस्तार करने होगा ताकि उपभोक्ताओं तक 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति हो सके। कॉन्क्लेव में विद्युत मंत्रालय भारत सरकार, सीईए, राज्य विद्युत विनियामक आयोग, एनटीपीसी, आरईसी, एसजेवीएन के साथ ही तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, आंध्रप्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल, ओडीशा राज्यों की राज्य पॉवर कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। पांच सत्रों में विषय विशेषज्ञों ने चर्चा की। जिसमें नवीकरणीय एवं टिकाऊ ऊर्जा (रिन्यूएबल एंड सस्टेनेबल एनर्जी), विद्युत उत्पादन क्षेत्र की चुनौतियों पर प्रबंध निदेशक श्री एसके कटियार ने पैनल डिस्कशन किया। इसमें सीईएससीएल प्रबंध निदेशक (उत्पादन) के श्री बृजेश सिंह, नेशनल पॉवर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की महानिदेशक डॉ. तृप्ता ठाकुर एवं केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय के पूर्व सदस्य श्री एमएलपीके सिंह ने भाग लिया। उन्होंने विद्युत उत्पादन की लागत में कमी लाने और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में हो रहे नवाचार पर बात रखी। इसी तरह डिजिटल ट्रांसफार्मेशन इन संस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर फ्रॉम डाटा, सायबर सिक्युरिटी, भारत में ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन प्रणाली तथा ऊर्जा क्षेत्र में वित्तीय एवं विनिवेश पर भी चर्चा हुई, जिसमें दुबई से आए साइबर एक्सपर्ट श्री निखिल महादेश्वर, एनर्जी एफिसिएंसी सर्विस के श्री वेद प्रकाश डिंडौरे सहित अन्य विषय विशेषज्ञों ने चर्चा की। एपेक मीडिया की संघमित्रा मोहंती ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। आभार प्रदर्शन पॉवर कंपनी के अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) श्री उमेश कुमार मिश्रा ने किया। - राष्ट्रीय स्तर पर होगा उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित लाइनमेन का सम्मानरायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के अंतर्गत पूरे प्रदेश में कार्यरत विद्युत लाइनमेन की सेवाओं को रेखांकित करने तथा उनके कल्याण हेतु विविध आयोजन करने हेतु 4 मार्च 2025 को लाइनमेन दिवस आयोजित करने का निर्देश जारी किया गया है।भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय द्वारा इस संबंध में परिपत्र जारी करते हुए प्रत्येक राज्य से उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाइनमेन के नाम भी मंगाए गए है जिनमें से चयनित लाइनमेन को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत और सम्मानित भी किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2021 में राष्ट्रीय स्तर पर लाइनमेन दिवस मनाए जाने की पहल की गई थी। वर्ष 2025 को पांचवां लाइनमेन दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर आंधी, तूफान, बारिश तथा लू के थपेड़ों के बीच कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में काम करते हुए विद्युत आपूर्ति की निरंतरता बनाए रखने वाले लाइनमेन की सेवाओं के संबंध में जन-जागरण किया जाएगा। विद्युत उपभोक्ताओं को लाइनमेन की सेवाओं के बारे में बताया जाएगा। लाइनमेन के सम्मान के साथ ही उनकी सुरक्षा के उपाय भी किए जाएंगे।प्रदेश के प्रमुख सचिव ऊर्जा तथा छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के अध्यक्ष श्री सुबोध कुमार सिंह ने विभिन्न क्षेत्रीय मुख्यालयों के प्रभारियों तथा अधीनस्थ कार्यालयों से अपील किया है कि लाइनमेन दिवस का आयोजन मैदानी स्तर तक किया जाए।
-
दुर्ग / छत्तीसगढ़ शासन, गृह-सी विभाग (विभागीय परीक्षा प्रकोष्ठ) मंत्रालय नया रायपुर द्वारा 03 से 10 मार्च 2025 तक विभागीय परीक्षा आयोजित किया जाना है। संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर द्वारा विभागीय परीक्षा के सुचारू रूप से संपादन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्य दायित्व सौपे गये हैं। जिसके अनुसार डिप्टी कलेक्टर दुर्ग श्री हितेश पिस्दा को परीक्षा केन्द्र एवं प्रश्न पत्र प्रभारी, कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग के सहायक संचालक श्री के.के. शुक्ला को सहायक परीक्ष केन्द्र प्रभारी, नायब तहसीलदार दुर्ग सुश्री ज्योत्सना कलिहारी एवं नायब तहसीलदार दुर्ग श्री वसुमित्र दीवान को वीक्षक (इन्व्हीजिलेटर), जिला कार्यालय दुर्ग के सहायक ग्रेड-3 श्री एस. अभिषेक और जिला कार्यालय दुर्ग के सहायक ग्रेड-3 श्री लेखू राम पटेल को लिपिकीय कार्य का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार जिला कार्यालय के भृत्य श्री मेघनाथ साहू और भू-अभिलेख शाखा जिला कार्यालय दुर्ग के भृत्य श्री ईश्वरी साहू को उत्तर पुस्तिकाओं का पैकेट तैयार करने, डाक घर जाने एवं अन्य व्यवस्था का दायित्व सौपा गया है। संभाग आयुक्त के आदेशानुसार समस्त अधिकारी-कर्मचारी 03 से 10 मार्च 2025 तक उपायुक्त (रा.) श्री पदुम लाल यादव के निर्देशानुसार कार्य संपादन करेंगे।
-
- धमधा के 119 पंचायत अंतर्गत 308 मतदान केन्द्रों के लिए 22 फरवरी को मतदान दल रवाना होंगे*
शासकीय महाविद्यालय धमधा से मतदान दलों को की जाएगी सामग्री वितरण*दुर्ग / त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार जिले के धमधा विकासखण्ड में तृतीय चरण का मतदान रविवार 23 फरवरी को संपन्न होगा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के दिशा-निर्देशन में दुर्ग जिले में तृतीय चरण के अंतर्गत 23 फरवरी को संपन्न होने वाले मतदान एवं मतगणना कार्य को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतदान एवं मतगणना कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को समुचित रूप से प्रशिक्षण प्रदान करने के अलावा मतदान केन्द्रों में बिना किसी अवरोध के शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने हेतु सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। इसके लिए पुलिस एवं जिला प्रशासन के समन्वय सेे सभी मतदान केन्द्रों में आवश्यकतानुसार सुरक्षा बलों की तैनातगी की गई है। रविवार 23 फरवरी को होने वाले तृतीय चरण के मतदान के लिए मतदान अधिकारियों को शनिवार 22 फरवरी को सुबह सामग्री वितरण केन्द्र शासकीय महाविद्यालय धमधा से हरी झण्डी दिखाकर मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के तृतीय चरण के अंतर्गत 23 फरवरी को संपन्न होने वाले मतदान के तहत मतों की गणना मतदान समाप्ति के पश्चात् संबंधित मतदान केन्द्रों में ही की जाएगी। धमधा विकासखण्ड में रविवार 23 फरवरी को संपन्न होने वाले मतदान हेतु कुल 308 मतदान केन्द्र बनाए गए है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इन सभी मतदान केन्द्रों में सुबह 07 से दोपहर 03 बजे तक मतदान संपन्न किया जाएगा। मतदान समाप्ति के पश्चात् पीठासीन अधिकारी के मार्गदर्शन में मतदान अधिकारियों के द्वारा मतगणना की जाएगी। तृतीय चरण में पंच-सरपंच के अलावा 25 जनपद पंचायत सदस्य और 4 जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव संपन्न होगा। - *- देवबलोदा चरोदा स्थित शिव मंदिर पर विशेष कव्हर का हुआ विमोचन**- दीनदयाल स्पर्श योजना वर्ष 2024-25 के अंतर्गत दुर्ग जिले के चयनित 40 प्रतिभागी विद्यार्थियों को दिया गया छात्रवृत्ति एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र*दुर्ग / भारतीय डाक विभाग दुर्ग संभाग द्वारा आज भिलाई सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में दो दिवसीय डाक टिकट प्रदर्शनी “ट्विनसिटी पेक्स 2025“ के आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक डाक सेवाएं छत्तीसगढ़ परिमण्डल रायपुर श्री दिनेश कुमार मिस्त्री और आयोजक प्रवर अधीक्षक डाकघर दुर्ग संभाग श्री बी.एल. जांगड़े द्वारा की गई। इस दौरान छत्तीसगढ़ की प्राचीन धरोहर देवबलोदा चरोदा स्थित शिव मंदिर पर विशेष कव्हर का विमोचन किया गया। विमोचन के माध्यम से प्राचीन छहमासी शिव मंदिर देव-बलोदा के धार्मिक महत्व को आम लोगों तक पहुँचाने का डाक विभाग के द्वारा सफल प्रयास किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने डाक विभाग, संचार मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित छात्रवृत्ति परीक्षा में चयनित दुर्ग जिले के 40 प्रतिभागी विद्यार्थियों को दीनदयाल स्पर्श योजना वर्ष 2024-2025 के अंतर्गत छात्र/छात्राओं को 6 हजार रूपए की छात्रवृति एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया।मुख्य अतिथि संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने सभी प्रतिभागी बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज यहां आकर दुर्लभ प्रदर्शनी देखने को मिली। उन्होंने कहा कि पहले संदेश डाक के माध्यम से भेजा जाता था। अब मोबाइल से संदेश भेजा जाता है। डाक टिकट के महत्व को बढ़ाने की जरूरत है। प्रदर्शनी में हमारे देश व विश्व की भौगोलिक, वाणिज्यिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक और पारंपरिक पृष्ठभूमि से संबंधित डाक टिकतों का संग्रह है। यहां सामान्य ज्ञान का अद्भूत भंडार है। आम नागरिकों को इसका लाभ लेना चाहिए। दो दिवसीय डाक टिकट प्रदर्शनी में वरिष्ट वर्ग से 12, कनिष्ट वर्ग से 13 व आमंत्रित वर्ग में 07 प्रतिभागियों के फिलाटेली डाक टिकट के संग्रह की प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी में देश-विदेश के दुर्लभ डाक टिकटों को आम नागरिकों के लिये प्रदर्शित किया गया है।भारतीय डाक विभाग दुर्ग संभाग द्वारा फिलाटेली पेंटिंग/ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें विभिन्न स्कूलों के लगभग 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया। साथ ही फिलाटेली पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया था, जिसमें विभिन्न स्कूलों के लगभग 60-70 विधार्थियों ने वर्कशॉप में शामिल होकर फिलाटेली पर जानकारी प्राप्त किया। इस अवसर पर डाक विभाग के अधिकारी/कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी और उनके अभिभावक उपस्थित थे।
-
दुर्ग/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने शालेय, विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए ध्वनि प्रदूषण, विनिमय एवं नियंत्रण नियम-2000 एवं कोलाहल नियंत्रण अधिनियम-1985 की धारा-18 में प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए रात्रि में ध्वनि विस्तारक यंत्रों तथा किसी भी स्त्रोत से निकाली गई इस प्रकार की ध्वनि प्रदूषण जो अध्ययन एवं अन्य कार्य में विघ्न डालती है या जिससे ऐसा विघ्न पड़ना संभाव्य है को संपूर्ण दुर्ग जिले में 30 जून 2025 तक के लिए प्रतिबंधित किया है। जिला दण्डाधिकारी के आदेशानुसार धार्मिक त्यौहारों, संस्कारों, शादी, उत्सवों, चुनाव प्रचार इत्यादि के अवसर पर व्यक्ति विशेष के पक्ष में ऐसे कारणों से जो लेखबद्ध किये जाऐंगे, में आवश्यक होने पर अनुमति संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय दण्डाधिकारी जिला दुर्ग द्वारा शर्तों के अधीन दी जाएगी। शर्तों के अनुसार-माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्र की उपयोग धीमी स्वर में किया जाए। किसी निजी उपयोग के स्थान की सीमा या किसी व्यक्ति द्वारा अपने निजी यंत्रों का उपयोग किया जा रहा है तो उसकी सीमा उस क्षेत्र के लिए निर्धारित परिवेशीय वायु गुणवत्ता सीमा से 5 डी.बी.(ए) से अधिक नहीं होना चाहिए। लाऊड स्पीकर या ध्वनि विस्तारक यंत्र या ध्वनि उत्पन्न करने वाले यंत्रों का उपयोग सार्वजनिक स्थलों पर किया जा रहा हो तो उसकी सीमा उस क्षेत्र के परिवेशीय ध्वनि पैमाने से 10.00 डी.बी.(ए) या 75 डी.बी.(ए) से अधिक नहीं होनी चाहिए। ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग दो छोटे बाक्स के साथ सुबह 6.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक ही किया जाए। जिस स्थल (भूमि) पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है उस स्थल के उपयोग के संबंध में सक्षम अधिकारी/विभाग (नगर निगम/बी.एस.पी. प्रशासन) से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त किया जाना अनिवार्य होगा। किन्तु किसी भी परिस्थति में रात्रि 10.00 बजे से प्रातः 6.00 बजे के मध्य की अवधि के लिए ऐसी अनुमति नहीं दी जाएगी। यह आदेश 20 फरवरी 2025 से प्रभावशील हो गया है।
-
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के पांचो जोन क्षेत्र में लगभग 150 से अधिक उद्यानों का निर्माण कराया गया है। जिसका रंगरोगन, खाद, सिंचाई, पेड़ो के टहनियों की कटाई-छटाई, संधारण इत्यादि कार्य उद्यान विभाग द्वारा समय-समय पर कराया जाता है। उद्यानों को हरा-भरा एवं आकर्षक बनाये रखने के लिए नियमित एवं प्लेसमेंट कर्मचारियो तथा मशीनो के माध्यम से संधारण/रखरखाव कराया जा रहा है। जिससे पर्यावरण के संतुलन को बनाया रखा जा सके। इसके लिए पर्याप्त सिंचाई सिंचाई की व्यवस्था हो इसलिए जो भी मोटर पंप है उसका संधारण करके उसको व्यवस्थित किया जा रहा है।
आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने उद्यान अधिकारी तिलेश्वर कुमार साहू को निर्देशित किये है, कि ग्रीष्म ऋतु का आगमन हो गया है। निगम क्षेत्र के सभी उद्यानों को, सड़क के ऊपर डिवाइडर पर लगे पेड़ हरा-भरा बनाये रखने के लिए पौधों की सिंचाई किया जावे। पौधो को पर्याप्त मात्रा में खाद के साथ पानी मिल सके। मोटर पम्प संधारण के लिए अलग-अलग जोन में निविदा आमंत्रित किया गया है। जिससे संधारणकर्ता एजेंसी समय से पूर्व मोटर पम्प का संधारण कार्य पूर्ण कर सके। आयुक्त पाण्डेय ने नागरिको की सुविधा एवं पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हुए शीध्र कार्य पूर्ण कराए जाने हेतु निर्देशित किए हैं। इसके साथ ही नागरिकों से भी निवेदन है कि पेड़ों को हरा भरा रखने में सहयोग प्रदान करें। -
भिलाईनगर। पूरे भारत देश में स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने आने वाली है। उनके द्वारा स्वच्छता रैकिंग का मानिटरिंग कर बेस्ट स्वच्छता राज्य का अवार्ड दिया जायेगा। जिसको ध्यान में रखते हुए नगर निगम भिलाई के पांचो जोन क्षेत्र में प्रतिदिन साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के साथ-साथ मुख्य कार्यालय एवं जोन कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी प्रतिदिन अपने-अपने क्षेत्रों में सुबह जाकर साफ-सफाई को व्यवस्थित करने का कार्य कर रही है। जिससे भिलाई शहर को नम्बर 1 स्वच्छ शहर का अवार्ड मिल सके।
आयुक्त पाण्डेय के निर्देश पर सभी अधिकारी फिल्ड में जाकर सौंपे गये दायित्वो का निर्वहन कर रहे है। जिसमें सड़क, रोड़, तालाब, उद्यान, शौचालय एवं डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण इत्यादि कार्य शामिल है। साथ ही दिवालो पर वाल पेटिंग के माध्यम से शहर को स्वच्छ रखने नागरिको में जागरूकता लाया जा रहा है। दिवालो पर अलग-अलग प्रोत्साहित नारे भी लिखवाया गया है, जिससे नागरिक वहां कचरा न फेकें। नागरिक कही भी इधर-उधर खुले में कचरा फेंक देते है। उनको समझाइस दी जा रही है, कि गीला एवं सूखा कचरा सफाई कर्मचारी को डब्बे में डालकर दे। आयुक्त के निर्देश पर रेड एवं यलो स्पाट को मार्किंग कराया जा रहा है एवं उसमें सूचना भी लिखा जा रहा है कि यलो स्पाट पर शौच एवं पेशाब करते पाये जाने वालो पर नियमानुसार जुर्माने की कार्यवाही भी की जावेगी। -
कोटा से 150908 एवं तखतपुर से 208291 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे*
बिलासपुर/त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तृतीय एवं अंतिम चरण में 23 फरवरी 2025 को जनपद पंचायत कोटा एवं तखतपुर में चुनाव होंगे। कोटा एवं तखतपुर ब्लॉक में निर्वाचन संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की सुविधा के सभी इंतजाम किये गये हैं। कोटा में 104 एवं तखतपुर में 124 ग्राम पंचायत है जिनमें 697 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। कोटा में कुल 75 हजार 51 पुरूष मतदाता एवं 75 हजार 852 महिला मतदाता और 5 तृतीय लिंग के मतदाता है। इसी प्रकार तखतपुर में 1 लाख 5 हजार 340 पुरूष एवं 1 लाख 2 हजार 948 महिला मतदाता और 3 तृतीय लिंग के मतदाता हैं जो निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने जनप्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। मतदान का समय सवेरे 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। -
बिलासपुर/त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत पंचायत सदस्यों हेतु द्वितीय चरण मंे बिल्हा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 01 से 05 में 20 फरवरी 2025 को हुए चुनाव के बाद सारणीकरण एवं परिणाम की घोषणा जिला पंचायत सभाकक्ष के प्रथम तल में 23 फरवरी 2025 को सवेरे 10ः30 बजे से होगी। सारणीकरण का कार्य जिला पंचायत के रिटर्निंग ऑफिसर श्री संदीप कुमार अग्रवाल और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर श्रीमती वंदना गबेल की उपस्थिति में संपन्न होगी। सारणीकरण कार्य में निर्वाचित जिला पंचायत के सदस्यों के परिणाम की घोषणा की जाएगी साथ ही निर्वाचन प्रमाण पत्र रिटर्निंग ऑफिसर श्री संदीप कुमार अग्रवाल द्वारा दिया जाएगा। सारणीकरण कार्य में अभ्यर्थी, निर्वाचन अभिकर्ता एवं गणना अभिकर्ता उपस्थित हो सकते हैं।
-
रायपुर/ छत्तीसगढ़ में बृहस्पतिवार को पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ, जिसमें 77.06 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया, 'आज राज्य के 43 विकास खंडों में पंचायत चुनाव के लिए मतदान हुआ। सभी मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रही। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दूसरे चरण में 77.06 प्रतिशत मतदान हुआ। कई मतदान केंद्रों से अंतिम मतदान के आंकड़े अभी प्राप्त नहीं हुए हैं इसलिए मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी हो सकती है। मतदान मतपत्रों के माध्यम से हुआ।'' उन्होंने बताया कि सात जिलों वाले बस्तर संभाग में नक्सली खतरे के कारण मतदान का समय सुबह 6:45 बजे से दोपहर दो बजे तक था, जबकि अन्य जगहों पर सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान हुआ। राज्य में पंचायत के चुनाव तीन स्तरों पर होते हैं- ग्राम पंचायत (गांव), जनपद पंचायत (ब्लॉक) और जिला पंचायत (जिला)। पंचायत चुनाव दलीय आधार पर नहीं होते। दूसरे चरण के लिए 43 विकास खंडों में 9,738 मतदान केंद्र बनाए गए थे।
अधिकारियों ने बताया कि दूसरे चरण में वार्ड पंच के लिए 65,716, सरपंच के लिए 15,217, जनपद पंचायत सदस्यों के लिए 3,885 और जिला पंचायत सदस्यों के लिए 699 उम्मीदवार मैदान में थे। उन्होंने बताया कि 17 फरवरी को पंचायत चुनाव के पहले चरण में 27,210 वार्ड पंच, 3,605 सरपंच, 911 जनपद पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों के 149 पदों के लिए चुनाव हुआ था, जिसमें 81.38 प्रतिशत मतदान हुआ था। तीसरे और अंतिम चरण का मतदान 23 फरवरी को होना है। अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक चरण में वोट डाले जाने के तुरंत बाद संबंधित मतदान केंद्रों पर मतगणना की जा रही है। -
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस (21 फरवरी) के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान इसकी समृद्ध भाषायी विरासत और बहुभाषी संस्कृति में निहित है। छत्तीसगढ़ी, गोंडी, हल्बी, सरगुजिया, कुड़ुख, भतरी सहित अनेक लोकभाषाएँ यहां की सांस्कृतिक आत्मा को संजोए हुए हैं। अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हमें अपनी मातृभाषाओं के संरक्षण, संवर्धन और विकास के प्रति जागरूक करता है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मातृभाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारे समाज की जड़ों से जुड़ने का सेतु भी है। छत्तीसगढ़ में लोकगीतों, लोककथाओं और पारंपरिक ज्ञान की समृद्ध परंपरा हमारी मातृभाषाओं में संरक्षित है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुँचाना हमारी जिम्मेदारी है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अपनी मातृभाषाओं को बढ़ावा दें, बच्चों को अपनी बोली और भाषा से जोड़ें तथा छत्तीसगढ़ की भाषाई विविधता को संरक्षित करने में योगदान दें। -
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मधुकर खेर की जयंती (21 फरवरी) पर उन्हें स्मरण करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में हिंदी और अंग्रेजी पत्रकारिता को समृद्ध करने में उनका योगदान अमूल्य है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्व. श्री मधुकर खेर ने अपनी निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करने, जनसमस्याओं को सामने लाने और सकारात्मक बदलाव को प्रेरित करने का कार्य किया। उनकी लेखनी न केवल सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रही, बल्कि जनचेतना को प्रखर बनाने का माध्यम भी बनी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री खेर का समर्पण और उनकी पत्रकारिता की विरासत आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है। उनके विचार, सिद्धांत और मूल्य हमें निष्पक्ष, सशक्त और समाजोन्मुखी पत्रकारिता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। -
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, राज्य के राजस्व में होगी वृद्धि
रायपुर /छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लागू किए गए नये दुकान एवं स्थापना अधिनियम को व्यापारिक जगत और नागरिकों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। इस ऐतिहासिक फैसले से रोजगार के अवसरों में वृद्धि, व्यापारिक गतिविधियों के सुगमतापूर्वक संचालन के साथ ही राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। खासतौर पर, दुकानों को बिना समय सीमा के संचालित करने की अनुमति मिलने से कारोबारियों के लिए व्यापार सुविधाजनक होगा और उपभोक्ताओं को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। हालांकि, यह अधिनियम शराब दुकानों पर लागू नहीं होगा।
व्यापार और रोजगार की संभावनाओं को मिलेगी नई गति
सरकार का यह निर्णय ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए एक क्रांतिकारी कदम है। नए नियमों से छोटे दुकानदारों को राहत, पंजीयन प्रक्रिया में सरलता, और कर्मचारियों के अधिकारों का बेहतर संरक्षण सुनिश्चित किया गया है।
पहले से पंजीकृत दुकानों को 6 महीने के भीतर श्रम पहचान संख्या (LIN) प्राप्त करने के लिए आवेदन करना होगा, लेकिन इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। यदि 6 महीने के बाद आवेदन किया जाता है, तो नियमानुसार शुल्क अनिवार्य होगा।
सातों दिन 24 घंटे दुकान संचालन की स्वतंत्रता
नए अधिनियम के तहत, व्यापारी अब अपनी दुकानें सप्ताह के सातों दिन और 24 घंटे खोलने के लिए स्वतंत्र होंगे। हालांकि, यह निर्णय पूरी तरह से व्यापारियों की इच्छा पर निर्भर करेगा। इस पहल से व्यवसायिक गतिविधियाँ बढ़ेंगी, जिससे नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
पुरानी व्यवस्था के अनुसार, सप्ताह में एक दिन दुकान बंद रखना अनिवार्य था, लेकिन अब यह प्रतिबंध हटा दिया गया है। हालांकि, सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश दिया जाए और किसी भी कर्मचारी से 8 घंटे से अधिक कार्य न कराया जाए।
श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा प्राथमिकता
सरकार ने व्यापारिक स्वतंत्रता देने के साथ ही श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा है। दुकानदारों को श्रम कल्याण से संबंधित सभी प्रावधानों का पूर्ववत पालन अनिवार्य रूप से करना होगा। इसके तहत साप्ताहिक अवकाश का प्रावधान अनिवार्य होगा, किसी भी कर्मचारी से 8 घंटे से अधिक कार्य नहीं कराया जा सकेगा और श्रम कल्याण योजनाओं का पालन सुनिश्चित करना होगा।
आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम
यह अधिनियम राज्य की आर्थिक गतिविधियों को नए आयाम देने के साथ-साथ व्यापारियों को अधिकतम स्वतंत्रता और सुविधा प्रदान करता है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन से न केवल छत्तीसगढ़ में व्यापारिक गतिशीलता बढ़ेगी, बल्कि राज्य के राजस्व में भी वृद्धि होगी।
छत्तीसगढ़ सरकार का यह कदम न केवल व्यापार और उद्योग के लिए एक बड़ा सुधार है, बल्कि एक मजबूत और समावेशी आर्थिक प्रणाली की नींव भी रखता है। -
महासमुंद। सिविल लाइन निवासी डॉ छबिराम दुबे का रायपुर में निधन हो गया ।वे 91वर्ष के थे उनकी अंतिम यात्रा 21 फरवरी को प्रातः11 बजे महासमुंद सिविल लाइन स्थित आवास से निकलेगी ।वे देवेंद्र दुबे व नरेंद्र दुबे के पिताजी थे ।
-
बिल्हा जनपद में दूसरे चरण का मतदान संपन्न
बिलासपुर/कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह ने संयुक्त रूप से बिल्हा जनपद के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायज़ा लिया। उन्होंने भरारी, बेलतरा और पेंड्रीडीह में मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। वोटरों की लम्बी कतार अपने मताधिकार का उपयोग करने लगी थी। कलेक्टर ने उनसे चर्चा की। मतदान दलों से भी मुलाकात कर मतदान प्रतिशत और अन्य जानकारी ली। बिल्हा में स्ट्रांग रूम का भी अवलोकन किया। लोगों में मतदान के प्रति काफी उत्साह देखा गया। लगभग 70 फीसदी मतदान होने का अनुमान लगाया गया है। मतों की गणना भी इन्हीं केंद्रों पर शुरू हो गई है। जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल भी इस अवसर पर उपस्थित थे। -
रायपुर/ त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के द्वितीय चरण में रायपुर जिले की तिल्दा-नेवरा और धरसीवां के मतदान केंद्रों में मतदान सम्पन्न हुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गौरव सिंह, एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह तथा जिला पंचायत सीईओ एवं रिटर्निंग ऑफिसर श्री विश्वदीप ने मतदान केंद्रों में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदाता पर्ची की जांच और सुव्यवस्थित मतदान संचालन का जायजा लिया। उन्होंने धरसींवा विकासखंड के लाभांडी, सेरीखेड़ी और चरौदा के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। साथ ही प्रत्येक मतदान कक्षों में जाकर मतदान दलों द्वारा अपनायी जा रही मतदान की प्रक्रिया, मतदाताओं की संख्या, मतदान प्रतिशत की जानकारी ली तथा मतदान के दौरान आईडी कार्ड से मतदाताओं की पहचान करने संबंधित मतदान अधिकारी को निर्देश दिए।
-
रायपुर/ ग्राम सरकार चुनने मतदाताओं में दिख रहा उत्साह, मतदान केंद्रों में उमड़ रही भीड़/ ब्लॉक तिल्दा-नेवरा तथा धरसींवा के ग्राम पंचायतों में सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया की शुरुआत हुई। मतदाता लाइन में लगकर वोट देने अपनी बारी का इंतेज़ार कर रहे हैं।

















.jpeg)









.jpg)