- Home
- छत्तीसगढ़
- -झांकी में रामनामी समुदाय, जनजातीय कला, नृत्य व शिल्प की दिख रही झलकरायपुर । नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में आयोजित हो रहे भारत पर्व 2025 में छत्तीसगढ़ की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र बन गई है। यह झांकी राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपराओं और रामनामी समुदाय की विशिष्ट झलक को खूबसूरती से प्रस्तुत करती है। भगवान श्रीराम के प्रति अटूट भक्ति के लिए प्रसिद्ध रामनामी समुदाय इस झांकी का मुख्य आकर्षण है। उनकी अनोखी परंपराएं, संस्कृति और जीवनशैली दर्शकों को गहराई से प्रभावित कर रही हैं। छत्तीसगढ़ की झांकी में राज्य की सांस्कृतिक विविधता और पारंपरिक लोक जीवन को बड़े ही शानदार तरीके से दर्शाया गया है। झांकी में जनजातीय कला, पारंपरिक नृत्य, और शिल्प की झलक ने देश-विदेश से आए दर्शकों को राज्य की अनमोल सांस्कृतिक धरोहर से रूबरू कराया। साथ ही यह झांकी छत्तीसगढ़ की आदिवासी जीवनशैली और उनकी अनूठी परंपराओं का जीवंत चित्रण प्रस्तुत करती है।भारत पर्व 2025, जो गणतंत्र दिवस के अवसर पर पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है, भारतीय संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट मंच है। इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों की झांकियां, सांस्कृतिक प्रदर्शन और स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल जनता के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। छत्तीसगढ़ की झांकी ने ‘देखो अपना देश’ की थीम के तहत राज्य के सांस्कृतिक गौरव और परंपराओं को देश और दुनिया के सामने पेश किया है।यह आयोजन 26 जनवरी से 31 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक दर्शकों के लिए खुला है। निशुल्क प्रवेश के साथ, यह पर्व लोगों को भारत की सांस्कृतिक विविधता, पारंपरिक धरोहर, और आधुनिक विकास का अनुभव करने का अनोखा अवसर प्रदान करता है।लाल किले के प्रांगण में छत्तीसगढ़ की झांकी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ रहे हैं। यह झांकी छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट मंच प्रदान कर रही है।
- -प्रयागराज कुंभ स्थित तीर्थ यात्रियों को दी गई गणतंत्र दिवस की बधाईरायपुर। प्रयागराज कुंभ स्थित छत्तीसगढ़ पवेलियन में 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। छत्तीसगढ़ पवेलियन में भारत माता और महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर देशभक्ति, एकता और संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिरिक्त कलेक्टर श्री अरुण मरकाम ने कहा कि 26 जनवरी का दिन हर भारतीय के लिए गर्व का दिन है। यह वह ऐतिहासिक दिन है जब हमारा संविधान लागू हुआ और भारत एक सशक्त लोकतंत्र बना। उन्होंने पवेलियन में मौजूद छत्तीसगढ़ से आए तीर्थ यात्रियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं।गौरतलब है कि प्रयागराज में 13 जनवरी से कुंभ मेला प्रारंभ हो चुका है, जो 26 फरवरी तक चलेगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार ने कुंभ मेले में अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराते हुए एक भव्य पवेलियन का निर्माण किया है। इस पवेलियन में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया जा रहा है।पवेलियन में छत्तीसगढ़ से आए तीर्थ यात्रियों के लिए ठहरने और खाने-पीने की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। इसके साथ ही, सांस्कृतिक मंच के माध्यम से छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार राज्य की समृद्ध परंपराओं, लोक कला और संस्कृति पर आधारित नृत्य एवं संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दे रहे हैं। प्रतिदिन हजारों तीर्थ यात्री छत्तीसगढ़ पवेलियन का अवलोकन और तीर्थ यात्रियों के लिए यहां की गई व्यवस्था का लाभ ले रहे हैं। यहां वे न केवल राज्य की सांस्कृतिक धरोहर की झलक दिखाई दे रही है, बल्कि सरकार द्वारा की गई उत्कृष्ट व्यवस्थाओं से भी संतुष्ट होकर जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ पवेलियन कुंभ मेले में श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का मुख्य केंद्र बन गया है।
-
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनीज के डंगनिया स्थित औषधालय में रायपुर नेत्र चिकित्सालय एवं मिश्राज हाॅस्पिटल के सहयोग से नेत्र एवं चर्म रोग शिविर का आयोजन किया गया। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ निलेश सिंह व डाॅ इंदु साहू के नेतृत्व में शिविर संपन्न हुआ। जिसमें लगभन 110 से अधिक रोगी लाभान्वित हुए।
डाॅॅ सिंह ने बताया कि डाॅ मिश्राज हाॅस्पिटल नयापारा फूलचैक रायपुर के अंतर्गत नेत्र,दांत,बाल चिकित्सा,कान-नाक-गला ,चर्म और बालों के रोग के डाॅक्टरों की विशेष टीम है। यहां सर्वसुविधायुक्त सभी आधुनिक तकनीकी की मशीनें उपलब्ध हैं।यह चिकित्सालय पाॅवर कंपनीज में सूचीबद्ध है। जिसकी सुविधा पाॅवर कंपनी के अधिकारी - कर्मचारी ले सकते हैं। उल्लेखनीय है कि जनवरी माह में यह दूसरा बड़ा शिविर था और पहली बार चर्म रोग शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में आए डाॅ प्रांजल मिश्र(नेत्र रोग विशेषज्ञ) व डाॅ सृष्टि मिश्र(चर्म,बाल,सौंदर्य विशेषज्ञ) द्वारा निःशुल्क नेत्र, चर्म और बालों के रोगों का परीक्षण और परामर्श किया गया।शिविर में आए रोगियों के जांच हेतु पंजीयन किया गया।विशेषज्ञों ने बताया कि अधिकांश रोगियों की आंखों मे जलन, लालपन ,सूखापन और कम दृष्टि की समस्या थी।इसका एक प्रमुख कारण लम्बा स्क्रीन टाईम है। उन्होनें अधिकारी - कर्मचारी को इससे बचने हेेतु घरेलू टिप्स भी दिये और आवश्यक दवाइयों का सुझाव दिया गया। साथ ही बड़ी समस्या वाले रोगियों को आॅपरेशन की सलाह दी गई। इसी प्रकार चर्म रोगियों को भी समस्या अनुसार दवाई और संबंधित उपचार के बारे मे जानकारी प्रदान की गई।पाॅवर कंपनीज के औषधालय प्रबंधन ने बताया कि नये साल की शुरूआत जन सेवा अभियान के साथ हुआ है और कंपनी के समस्त अधिकारी - कर्मचारी, पेंशनर्स और परिवारजन के लिए अनेक सुविधा उपलब्ध हैं। साथ ही दवाइयों की निविदा का कार्य पूर्ण किया जा चुका है, स्टाक मे पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध है। -
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनीज के डंगनिया स्थित औषधालय में रायपुर नेत्र चिकित्सालय एवं मिश्राज हाॅस्पिटल के सहयोग से नेत्र एवं चर्म रोग शिविर का आयोजन किया गया। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ निलेश सिंह व डाॅ इंदु साहू के नेतृत्व में शिविर संपन्न हुआ। जिसमें लगभन 110 से अधिक रोगी लाभान्वित हुए।
डाॅॅ सिंह ने बताया कि डाॅ मिश्राज हाॅस्पिटल नयापारा फूलचैक रायपुर के अंतर्गत नेत्र,दांत,बाल चिकित्सा,कान-नाक-गला ,चर्म और बालों के रोग के डाॅक्टरों की विशेष टीम है। यहां सर्वसुविधायुक्त सभी आधुनिक तकनीकी की मशीनें उपलब्ध हैं।यह चिकित्सालय पाॅवर कंपनीज में सूचीबद्ध है। जिसकी सुविधा पाॅवर कंपनी के अधिकारी - कर्मचारी ले सकते हैं। उल्लेखनीय है कि जनवरी माह में यह दूसरा बड़ा शिविर था और पहली बार चर्म रोग शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में आए डाॅ प्रांजल मिश्र(नेत्र रोग विशेषज्ञ) व डाॅ सृष्टि मिश्र(चर्म,बाल,सौंदर्य विशेषज्ञ) द्वारा निःशुल्क नेत्र, चर्म और बालों के रोगों का परीक्षण और परामर्श किया गया।शिविर में आए रोगियों के जांच हेतु पंजीयन किया गया।विशेषज्ञों ने बताया कि अधिकांश रोगियों की आंखों मे जलन, लालपन ,सूखापन और कम दृष्टि की समस्या थी।इसका एक प्रमुख कारण लम्बा स्क्रीन टाईम है। उन्होनें अधिकारी - कर्मचारी को इससे बचने हेेतु घरेलू टिप्स भी दिये और आवश्यक दवाइयों का सुझाव दिया गया। साथ ही बड़ी समस्या वाले रोगियों को आॅपरेशन की सलाह दी गई। इसी प्रकार चर्म रोगियों को भी समस्या अनुसार दवाई और संबंधित उपचार के बारे मे जानकारी प्रदान की गई।पाॅवर कंपनीज के औषधालय प्रबंधन ने बताया कि नये साल की शुरूआत जन सेवा अभियान के साथ हुआ है और कंपनी के समस्त अधिकारी - कर्मचारी, पेंशनर्स और परिवारजन के लिए अनेक सुविधा उपलब्ध हैं। साथ ही दवाइयों की निविदा का कार्य पूर्ण किया जा चुका है, स्टाक मे पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध है। -
बिलासपुर/कलेक्टोरेट बिलासपुर सहित नए और पुराने कम्पोजिट बिल्डिंग में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर कलेक्टर श्री अवनीश शरण नेे तिरंगा झण्डा फहराया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। इसके पश्चात् कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर कलेक्टर ने माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री तन्मय खन्ना, एडीएम श्री आर.ए. कुरूवंशी, श्री शिव कुमार बनर्जी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर द्वारा अपने निवास कार्यालय में भी तिरंगा झण्डा फहराया गया।
- बिलासपुर/जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, विकास भवन एवं टाउन हाल में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर कलेक्टर श्री अवनीश शरण नेे तिरंगा झण्डा फहराया। इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, सहायक कलेक्टर श्री तन्मय खन्ना, एडीएम श्री आर.ए. कुरूवंशी, श्री शिव कुमार बनर्जी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
- बिलासपुर/संभागायुक्त कार्यालय में अतिरिक्त कमिश्नर श्री के.एल. चौहान ने आज गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर तिरंगा झण्डा फहराया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात् राष्ट्र गान ’’जन-गण-मन’’ गाया गया। इस मौके पर संभागायुक्त कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।
-
*पुलिस परेड ग्राउंड में गरिमामय समारोह का आयोजन*
*शहीदों के परिजनों का किया सम्मान*
*स्कूली बच्चों ने दी रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति*
*शासकीय योजनाओं पर आधारित जीवंत झांकी का प्रदर्शन*
*उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित*
बिलासपुर/76वां गणतंत्र पर्व जिले में गरिमामय माहौल में उत्साहपूर्वक मनाया गया। वित्त वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के मंत्री श्री ओपी चौधरी ने संभागीय मुख्यालय बिलासपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। दर्शक अपने स्थान पर खड़े हुए तथा वर्दीधारी अधिकारियों ने सेल्यूट किया। मुख्य अतिथि ने शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाए और हर्षाेल्लास और उमंग के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े। परेड कमाण्डर प्रशिक्षु आईपीएस श्री सुमीत कुमार द्वारा राष्ट्रगान की धुन पर सलामी दी गई। पुलिस एवं नगर सेना द्वारा राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विकास कार्याे की मनोहारी झांकी ने सबका मन मोह लिया।
श्री चौधरी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। इस अवसर मुख्य अतिथि ने नक्सल हिंसा में शहीद हुए जवानों के परिजनों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि श्री चौधरी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले लगभग 139 अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिनमें स्वास्थ्य विभाग, पुलिस सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी शामिल है।
*भव्य एवं आकर्षक परेड का प्रदर्शन*
परेड कमाण्डर के नेतृत्व में पूरे परिधान में सजे हुए 13 प्लाटूनों ने भव्य एवं आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया। परेड में सीनियर कैटेगरी में पहला स्थान जिला पुलिस बल महिला एवं दूसरा स्थान सशक्त पुलिस बटालियन सकरी को मिला। जूनियर कैटगरी में पहला स्थान जूनियर डिवीजन एनसीसी गर्ल्स, दूसरा स्थान गाइड जूनियर डिवीजन और तीसरा स्थान सीनियर एनसीसी गर्ल्स को मिला।
*स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम*
समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहला पुरस्कार कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पचपेड़ी, दूसरा पुरस्कार एम. एल. बी. कन्या शाला, तीसरा पुरस्कार टाईम्स एजुकेशन मल्हार को मिला। इसके अलावा शासकीय कन्या स्कूल सरकण्डा, दिल्ली पब्लिक स्कूल, देवकीनंदन कन्या शाला और शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला की प्रस्तुतियां भी सराहनीय रही।
*योजनाओं पर आधारित झांकी का जीवंत प्रदर्शन*
जिले के विभिन्न 20 विभागों द्वारा शासन की फ्लैगशीप योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित आकर्षक झांकियों का जीवंत प्रदर्शन किया गया। झांकी में छत्तीसगढ़ में पिछले एक साल में हुए विकास कार्याे पर केन्द्रित शासकीय विभागों और सार्वजनिक उपक्रमों की शानदार झांकी निकाली गई। झांकी में पहला स्थान केन्दीय जेल बिलासपुर, दूसरा पुरस्कार जिला पंचायत और तीसरा पुरस्कार स्कूल शिक्षा विभाग को मिला। समारोह स्थल में प्रदर्शन के बाद सभी झांकियों का शहर में भ्रमण कराया गया ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहंुच सके।
कार्यक्रम में विधायक श्री सुशांत शुक्ला, आईजी श्री संजीव शुक्ला, कलेक्टर श्री अवनीश शरण, पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह, नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप अग्रवाल, एडीएम श्री आर.ए.कुरूवंशी, सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, मीडिया तथा गणमान्य नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता द्वय श्री सौरभ सक्सेना एवं मुकुल शर्मा ने किया। समारोह के अंत में निगम कमिश्नर ने आभार व्यक्त किया। -
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी
बालोद/जिला मुख्यालय बालोद में आज राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह हर्ष, उल्लास तथा भव्य एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चन्द्राकर ने सुबह 09 बजे स्व.सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कलेटक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री एसआर भगत के साथ परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन भी किया। इस दौरान मुख्य अतिथि श्री ललित चन्द्राकर ने शांति के प्रतीक श्वेत कपोत और हर्षोल्लास के प्रतीक रंगबिरंगे गुब्बारे भी आसमान में छोड़े। इस अवसर पर विधायक संजारी बालोद श्रीमती संगीता सिन्हा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री श्याम लाल नवरत्न, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री संजय कुमार सोनी के अलावा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे, वनमण्डलाधिकारी श्री बीएस सरोटे, अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक, एडीशनल एसपी श्रीमती मोनिका ठाकुर एवं श्री अशोक जोशी, एसडीएम श्री सुरेश साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।समारोह में स्कूली विद्यार्थियों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा परेड में शामिल सशस्त्र बल, पुलिस बल के जवानों तथा स्कूली विद्यार्थियों के द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट एवं हर्षफायर, राष्ट्रपति की जय का उद्घोष किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री ललित चन्द्राकर ने जिले के शहीद जवानों के परिजनों को शाॅल और श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने जिला स्तर पर कर्तव्यों का श्रेष्ठ निर्वहन करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड और झांकी में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को भी सम्मानित किया गया। इसके अंतर्गत परेड सीनियर मंे 14वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल धनोरा को प्रथम स्थान एवं 21वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल करकाभाट को द्वितीय स्थान तथा जिला पुलिस बल पुरूष को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी तरह परेड जुनियर के अंतर्गत रेडक्रास शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालोद को प्रथम स्थान, रोवर्स स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल बालोद को द्वितीय स्थान एवं एनसीसी ब्लेज एकेडमी बालोद को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी तरह शासन की योजनाओं को प्रदर्शित करने हेतु निकाली गई झाँकी के अंतर्गत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को प्रथम स्थान, महिला एवं बाल विकास विभाग को द्वितीय स्थान एवं वन विभाग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृखंला में ब्लेज एकेडमी बालोद को प्रथम स्थान, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल बालोद को द्वितीय स्थान एवं कृष्णा किंडर गार्डन बालोद को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। -
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के प्रशासनिक भवन में कुलसचिव श्री जी.के. निर्माम ने राष्ट्रध्वज फहराया और झण्डे को सलामी दी। इस अवसर पर उप कुलसचिव (स्थापना) डॉ. श्रीकान्त चितले, ओ.एस.डी. स्थापना डॉ. यमन कुमार देवांगन, डॉ. विजय सोनी, उप कुलसचिव (शैक्षणिक) डॉ. सी.पी. खरे, सहित विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित
-
*_उत्कृष्ट कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया
रायपुर। देश के 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने कृषि महाविद्यालय, रायपुर में विश्वविद्यालय स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में तिरंगा फहराया एवं परेड की सलामी ली। 76वें गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर प्रदेश का एक मात्र विश्वविद्यालय है जिसे शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क ;छप्त्थ्द्ध में कृषि एवं संबंधित क्षेत्रों के अंतर्गत 39वीं रैंक प्रदान किया गया है जो विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के छात्रों को कृषि की उच्च शिक्षा में अग्रसर करने के लिए देश के लगभग 70 अग्रणी विश्वविद्यालयों एवं अनुसंधान संस्थाओं के साथ एक एम.ओ.यू. किया है। डॉ. चंदेल ने बताया कि बीटेक (फूड टेक) का पहला बैच सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुआ और 2023-24 के दौरान कॉलेज के सभी 20 छात्रों को विभिन्न प्रमुख खाद्य उद्योगों से प्री प्लेसमेंट प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थियों को विगत वर्ष राज्य सरकार, केन्द्र सरकार, सार्वजनिक उपक्रमों तथा निजी संस्थानों में रोजगार प्राप्त हुआ है। डॉ. चंदेल ने इस अवसर पर बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित तकनीक एवं प्लाटिंग मटेरियल के व्यावसायीकरण हेतु विश्वविद्यालय द्वारा 07 प्राईवेट संस्थाओं से एम.ओ.यू. किया गया है। वर्ष 2023-24 तक में विभिन्न फसलों की कुल 18 प्रजातियां विकसित एवं प्रसारित की गई है जिसमें धान की 08, सोयाबीन की 01, गेंहू की 01, मक्का की 01, कुल्थी की 02, करायत की 01, अलसी की 01, कैप्स गूज बेरी की 01, हल्दी की 01 एवं मूंगफली की 01 प्रजाति शामिल है। कुलपति डॉ. चंदेल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों, प्राध्यापकों, वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों से आव्हान किया कि वे विश्वविद्यालय के प्रगति के लिए पूरी लगन एवं निष्ठा के साथ कार्य करें।कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने गणतंत्र दिवस समारोह में विश्वविद्यालय के उत्कृष्ट कार्य करने वाले गैर शैक्षणिक कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर आधुनिक कृषि अनुसंधान एवं उन्नत प्रौद्योगिकी को किसानों के खेतों तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कृषि विज्ञान केन्द्रों के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं विषय वस्तु विशेषज्ञों को भी सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल के अधिकारियों को भी छात्र हित में उत्कृष्ट कार्यां के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने इस अवसर पर महाविद्यालय के उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं, एन.सी.सी. के कैडेट्स एवं एन.एस.एस. के स्वयंसेवकों को बी एवं सी सर्टिफिकेट प्रदान किये। कार्यक्रम के दौरान कृषि महाविद्यालय रायपुर के एन.सी.सी. कैडेट्स एवं छात्र-छात्राओं के बैंड समूह द्वारा आकर्षक प्रस्तुतीकरण दिया गया। इस अवसर पर कुलसचिव श्री जी.के. निर्माम सहित विश्वविद्यालय के संचालकगण, अधिष्ठातागण, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, वैज्ञानिक एवं कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पी.के. सांगोड़े द्वारा किया उप कुलसचिव (शैक्षणिक) डॉ. सी.पी. खरे, सहित विश्वविद्यालय -
*राज्यपाल श्री डेका ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर ली परेड की सलामी*
*विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने प्रदेश तेजी से बढ़ रहा है विकास की राह पर - श्री डेका*रायपुर/ गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका द्वारा आज यहां राजधानी रायपुर में पुलिस परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली गई। परेड निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन और पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा भी उपस्थित थे।राज्यपाल श्री डेका ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज हमारा प्रदेश जिस तेजी से विकास की राह पर बढ़ रहा है और विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना पर काम कर रहा है, इसके पीछे अटल जी का सुशासन का मंत्र और समावेशी विकास की सोच है।राज्यपाल ने कहा कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य अपनी स्थापना की रजत जयंती वर्ष मना रहा है। यह संयोग है कि यह वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म शताब्दी वर्ष भी है। प्रदेश सरकार इस अवसर को अटल निर्माण वर्ष के रूप में मना रही है। हम सभी प्रदेशवासी अटल जी के प्रति कृतज्ञ हैं।राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से एक ऐसे गणतंत्र का निर्माण किया, जिसमें हर नागरिक अपनी पूरी गरिमा से स्वतंत्रता का सुख लेते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी कर सके। अमर शहीद वीरनारायण सिंह जी के योगदान को याद करते हुए श्री डेका ने कहा कि उन्होंने 1857 में भारत के प्रथम स्वातंत्र्य संग्राम में अंग्रेजों के विरुद्ध बिगुल बजाई थी, तथा पराधीनता से मुक्ति और लोगों को भूख से मुक्ति दिलाने के लिए संघर्ष किया। उनके आदर्श हमारे पथप्रदर्शक बने हैं। जिसके परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के 68 लाख परिवारों को पांच सालों तक मुफ्त राशन देने का निर्णय लिया है।श्री डेका ने कहा कि किसी सरकार की संवेदनशीलता उसके सरोकारों से पता चलती है। मेरी सरकार का पहला ही निर्णय प्रदेश के 18 लाख परिवारों के लिए छत की व्यवस्था करना था। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 3 लाख अतिरिक्त आवास निर्माण की स्वीकृति भी दी गई है। हमारा प्रदेश धान का कटोरा है। हम देश के दूसरे ऐसे राज्य हैं जो सेंट्रल पूल में चावल का सबसे ज्यादा योगदान करते हैं। प्रदेश सरकार ने अन्नदाताओं के चेहरे पर खुशियां बिखेरने का काम किया है।छत्तीसगढ़ के किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान का मूल्य मिलता है और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदा जाता है, जो सर्वाधिक है। इसके साथ ही प्रदेश में भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए सरकार ने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का शुभारंभ भी किया है। इसके अंतर्गत 5 लाख 62 हजार भूमिहीन कृषकों को 10 हजार रुपए सालाना प्रदान किया जा रहा है। इससे हर गाँव में खुशहाली आई है। लोग खेती-किसानी की ओर लौट आये हैं। किसान अपनी खेती में निवेश कर रहे हैं। कृषि अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होने से शहरी अर्थव्यवस्था भी गुलजार हो रही है।सरकार ने महिलाओं को आगे बढ़ाने बहुत से जतन किये हैं। महतारी वंदन योजना के माध्यम से 70 लाख महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए दिये जा रहे हैं। इस राशि से हमारी माताओं-बहनों को अपना बजट व्यवस्थित करने में मदद मिलती है। बहुत सी माताएं-बहनें अपने सपने इस राशि से पूरा कर रही हैं। सरकार का फोकस तीव्र आर्थिक प्रगति पर है। छत्तीसगढ़ एक ऐसा आदर्श राज्य है, जहां निवेश के लिए बेहद अनुकूल माहौल है। खनिज संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता, दक्ष मानव संसाधन, बेहतरीन अधोसंरचना यहां उद्यमियों के लिए आकर्षक निवेश वातावरण तैयार करती है।नई उद्योग नीति लाकर सरकार ने उद्यमियों के लिए छत्तीसगढ़ में रेड कारपेट खोल दिया है। सिंगल विंडो सिस्टम 2.0, इज आफ डूइंग बिजनेस और विभिन्न उद्यमों के लिए आकर्षक अनुदान से छत्तीसगढ़ में निवेश का सुनहरा अवसर उद्योगजगत के लिए खुल गया है। अगले पांच सालों में इसके माध्यम से ढाई लाख करोड़ रुपए के निवेश की संभावना है, जिससे पांच लाख लोगों के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे।राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि हमारे गणतंत्र को सबसे बड़ा खतरा हिंसक विचारधाराओं से है। विगत कई वर्षों से प्रदेश माओवाद के संकट में उलझा हुआ है। सरकार ने एक वर्ष के भीतर सघन अभियान चलाकर माओवादियों को कमजोर करने का कठिन परिश्रम किया है। उत्साह और उमंग से भरे हमारे जवानों ने माओवादियों की रीढ़ तोड़ दी है। जिन इलाकों में माओवादी आतंक की वजह से विकास का उजाला नहीं पहुंच सका था, वहां नियद नेल्ला नार योजना के माध्यम से सरकार 17 विभागों की 53 कल्याणकारी योजनाओं और 28 सामुदायिक सुविधाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचा रही है। पहली बार इन गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगे हैं। आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड बन रहे हैं। स्कूलों में बच्चों की मुस्कुराहट लौट आई है। गांधी जी के सुराजी गांवों का सपना यहां फिर से आकार लेने लगा है। सरकार ने बस्तर में बस्तर ओलंपिक का भी आयोजन किया। इनमें 1 लाख 65 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। यह संकेत है कि बस्तर में शांति का दौर लौट आया है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी मन की बात में इस पहल का जिक्र करते हुए प्रशंसा की, जो पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है।राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि सुशासन प्रदेश सरकार का मूलमंत्र है और इसके लिए सबसे जरूरी शर्त पारदर्शिता है। सरकार हर स्तर पर डिजिटल गवर्नेंस को अपना रही है। विभिन्न विभागों में 266 करोड़ रुपए की लागत से आईटी टूल्स स्थापित किये जा रहे हैं। इनसे विभागीय गड़बड़ियों की आशंका थम जाएगी। सरकार ई-आफिस प्रणाली को भी अपना रही है। इससे नीतिगत निर्णयों की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी। जनता से जुड़े हुए काम अब तय समय सीमा में पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न होंगे।श्री डेका ने कहा कि सरकार ने प्रदेश में अटल मानिटरिंग पोर्टल तैयार किया है। इसके माध्यम से फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन पर नजर रखी जाती है। सरकार नागरिक सेवाओं को डिजिटल प्लेटफार्म पर लाने नवाचार कर रही है। सुगम एप से रजिस्ट्री की प्रक्रिया आसान और पारदर्शी हो गई है। सरकार ने खनिजों के मैनुअल ट्रांजिट पास को समाप्त कर ऑनलाइन ट्रांजिट पास की व्यवस्था की है। जेम पोर्टल से शासकीय खरीदी सुनिश्चित की गई है।सरकार साफ-स्वच्छ प्रशासन देने प्रतिबद्ध है। इसके लिए बहुत जरूरी है कि सिविल सेवा के ढांचे और शासकीय सेवाओं में भर्ती प्रक्रिया की शुचिता बनी रहे। सरकार ने पीएससी 2021 परीक्षा की जांच का काम सीबीआई को सौंपा है। पीएससी परीक्षा की पारदर्शिता बढ़ाने को लेकर तथा प्रदेश के युवाओं को यूपीएससी में प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने के लिए, पीएससी परीक्षाओं को यूपीएससी की तर्ज पर कराने का निर्णय लिया गया है। यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए नई दिल्ली के ट्राइबल यूथ हास्टल में सीटों की संख्या 50 से बढ़ाकर 185 कर दी गई है। रायपुर की नालंदा लाइब्रेरी की तर्ज पर 13 नगरीय निकायों में सर्वसुविधायुक्त हाईटेक लाइब्रेरी स्थापित की जा रही है।सरकार नवा रायपुर अटल नगर को आईटी हब के रूप में स्थापित कर रही है। इसके लिए अनेक कंपनियों से एमओयू किये गये हैं। बिजनेस कॉन्फ्रेन्स तथा मैरिज डेस्टिनेशन के रूप में भी इसे विकसित किया जा रहा है। मेडिसिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत यहां 5000 बिस्तरों का अस्पताल बनाने के लिए सरकार ने 200 एकड़ भूमि चिन्हांकित की है। नवा रायपुर अटल नगर को फार्मास्युटिकल हब के रूप में स्थापित किये जाने के लिए 141 एकड़ भूमि चिन्हांकित की गई है। स्टेट कैपिटल रीजन के रूप में इस क्षेत्र का तेजी से विकास होगा।राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती अपने भीतर अपार सुंदरता को समेटे हुए है। शांत सुरम्य परिवेश में रचे-बसे हमारे इस अद्भुत प्रदेश में पर्यटकों को खींचने की अपार संभावना को देखते हुए सरकार इस दिशा में लगातार बेहतर कार्य कर रही है।राज्यपाल ने कहा कि सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को प्रदेश में लागू किया है, तथा 18 स्थानीय भाषाओं में छात्र-छात्राओं को पढ़ाई कराई जा रही है। जिस तेजी से आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस हमारे जीवन में जगह बना रहा है, उसके चलते बहुत जरूरी हो गया है कि हम पूरे समाज को इसके अनुरूप तैयार करें। इसकी शुरूआत स्कूली सिलेबस में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और रोबोटिक्स के पाठ्यक्रम को शामिल कर की गई है। हमारी नई शिक्षा नीति रोजगार परक है। हमारे आईटीआई भी नये दौर की जरूरतों के मुताबिक अपने को बदल रहे हैं। 484 करोड़ रुपए की लागत से प्रदेश के 160 आईटीआई का माडल आईटीआई के रूप में उन्नयन किये जाने का निर्णय लिया गया है।श्री डेका ने कहा कि सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता लोगों के लिए कारगर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए प्रदेश के सभी अस्पतालों में लगातार अत्याधुनिक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। प्रदेश में मेडिकल शिक्षा को विकसित करने के लिए चार नये मेडिकल कालेज जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, मनेंद्रगढ़ और गीदम में भवनों के लिए 1020 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।श्री डेका ने कहा कि एक लोककल्याणकारी सरकार का दायित्व न केवल लोगों का आर्थिक विकास करना होता है अपितु उनके आध्यात्मिक सुखों को भी ध्यान रखना सरकार का दायित्व होता है। श्रीराम के प्रति लोगों की अगाध आस्था को ध्यान में रखते हुए सरकार ने अयोध्याधाम श्रीरामलला दर्शन योजना आरंभ की। सरकार ने प्रयागराज महाकुंभ में छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के ठहरने और खान-पान की सुविधा के लिए मेला स्थल में छत्तीसगढ़ पेवेलियन तैयार किया है।श्री डेका ने कहा कि हमारा देश विश्व की पांच सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है। यह संभव हो सका है हमारे गणतंत्र की वजह से जो हम सबके लिए सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक न्याय सुनिश्चित करता है।श्री डेका ने प्रदेश के नागरिकों से अपील की कि संकल्पित भाव से मिल-जुलकर काम करते रहें, हम सबका विकसित छत्तीसगढ़ का सपना अवश्य साकार होगा।समारोह में परेड का नेतृत्व भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारी रायगढ़ श्री हर्षित मेहर ने किया। उनके नेतृत्व में सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ,भारत तिब्बत सीमा बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, तेलंगाना पुलिस, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (पुरुष), छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (महिला), छत्तीसगढ़ पुलिस (पुरुष), जेल पुलिस (पुरुष), नगर सेना (पुरुष), नगर सेना (महिला), बैण्ड प्लाटून, घुड़सवार दल, महिला बैग पाईपर बैंड दस्ता, एनसीसी बॉयज और एनसीसी गर्ल्स की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट में भाग लिया।इसके पश्चात राज्यपाल श्री डेका ने राज्य के पुलिस अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक, विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति का पुलिस पदक, सराहनीय सेवा हेतु पुलिस पदक, सराहनीय सुधार सेवा पदक एवं गृह रक्षक व नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा पदक प्रदान कर अलंकृत किया। प्रदेश के वीर बच्चों, पोषण जायसवाल, कुणाल कोेशले और जयंत कुमार मरकाम को राज्य वीरता पुरस्कार से राज्यपाल के करकमलो से नवाजा गया।समारोह में 20 वीं वाहिनी छ.स. बल महासमुंद की महिला बैग पाइपर बैंड दस्ता द्वारा आकर्षक प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया। तीसरी वाहिनी छत्तीसगढ़ बल अमलेश्वर जिला दुर्ग के घुड़सवार दलों ने रोमांचक हॉर्स शो प्रस्तुत किया। इसके पश्चात शालेय छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास को दर्शाती हुई आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के अंत में सर्वश्रेष्ठ मास्टपास्ट करने वाली टुकडियों और सर्वश्रेष्ठ झाकी के लिए विभागों को पुरस्कार वितरण राज्यपाल के हाथो किया गया। -
*गणतंत्र दिवस समारोह हर्षाेल्लास के साथ संपन्न*
*विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी*
*- सांस्कृतिक कार्यक्रम में विज्ञान विकास केन्द्र, झांकी में पंचायत एवं ग्रामीण विकास और परेड में सीमा सुरक्षा बल अव्वल रहा*
*- उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित*
*- कलेक्टर सुश्री चौधरी ने मुख्यमंत्री जी का जनता के नाम संदेश का वाचन किया*
दुर्ग/ गणतंत्र दिवस समारोह दुर्ग जिले में पूरे हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दुर्ग के प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भिलाई में आयोजित 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने उल्लास एवं उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े। परेड द्वारा हर्ष फायर एवं राष्ट्रपति की जय जयकार की गई। मुख्य अतिथि डॉ. सिंह ने कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी और एसपी श्री जितेन्द्र शुक्ला के साथ परेड का निरीक्षण किया और आम नागरिकों का अभिवादन स्वीकार किया। परेड कमाण्डर रक्षित निरीक्षक श्री नीलकंठ वर्मा के नेतृत्व में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सीमा सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल (पुरूष), नगर सेना और जिला पुलिस बल (महिला), एनसीसी जुनियर एवं सीनियर रेडक्रॉस और स्काउट गाइड के 11 प्लाटून द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट करते हुए सलामी मंच के सामने से गुजरे। पत्पश्चात् मुख्य अतिथि डॉ. रमन सिंह द्वारा प्लाटून कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया गया। इस मौके पर उन्होंने शहीद के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने मुख्यमंत्री जी का जनता के नाम संदेश का वाचन किया।
समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस का यह पावन पर्व हमें यह अवसर प्रदान करता है कि हम देश की आजादी के लिए हमारे स्वंतत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के संघर्ष एवं बलिदान को स्मरण कर उन्हें नमन करें। देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के पावन प्रयास, समर्पण, साहस, त्याग से न केवल देश को स्वतंत्रता प्राप्त हुई, अपितु एक सफल गणतंत्र भी निर्माण हुआ। विगत सात दशकों से अधिक की हमारे भारतीय गणतंत्र की यात्रा में हमने उन्न्त, विकसित प्रजातंत्र का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है। हमारा राष्ट्रीय संविधान राष्ट्र की अस्मिता का प्रतीक है। यह हमारे लिए केवल एक किताब नहीं है, बल्कि इसे हम जीवन की आचार संहिता मानते हैं। भारतीय संविधान की सबसे बड़ी विशषेता यह है कि वह देश के नागरिकों को एकता के सूत्र में पिरोए हुए हैं। विभिन्न जाति, धर्म और संस्कृतियां इस एकता के सूत्र में बंधी हुई है और यही राष्ट्रीय एकता हमारी पहचान है। देश के प्रत्येक नागरिकों के लिए दात्यिवों और अधिकारों के संरक्षण का भाव हमारे संविधान में निहित है। संविधान की अंतर्निहित भावना यही है कि सबका साथ और सबका विकास हो। संविधान की इसी भावना को दृष्टिगत रखते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपने प्रयासों से राष्ट्र के समग्र विकास के संकल्प को मजबूती से स्थापित किया है। यह हम सबके लिए सुखद अनुभूति है कि हमारा भारत आज एक नई संभावनाओं के दौर से गुजर रहा है और हम अपने अतीत के विश्व गुरू के गौरव को पुनः हासिल करने की ओर अग्रसर है।
मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान एक महान संविधान है वह जीवन्त, सर्वशक्तिमान और सार्वभौम है। वह देश के समस्त नागरिकों के अधिकारों का संरक्षण और दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रेरित करता है। वस्तुतः संविधान केवल प्रदर्शन का विषय नहीं है यह आत्म विश्लेषण का विषय है। मैं यह मानता हूं कि संवधिान के विषय में जानकार होना, बोलना और लिखना इससे कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण संविधान को स्वीकर कर उसका पालन करना होता है। इसलिए हमारी यह कोशिश होनी चाहिए कि हम अपने संविधान का सम्मान करें, उसका पालन करें। देश के नागरिक होने के नाते राष्ट्र के प्रति अपने राष्ट्रीय दायित्वों की पूर्ति हेतु सतत रूप से सजग और गंभीर बनें। अपने अधिकारों से कहीं ज्यादा हम अपने राष्ट्रीय कर्त्तव्यों को पूर्ण करने का संकल्प लें। मैं समझता हूं हमारी यह भावना ही देश की सच्ची सेवा होगी।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस का पर्व हम भारतवासियों के लिए आत्म विश्लेषण का दिन है। देश के नागरिक होने के नाते हम यह विचार करें कि एक नागरिक के रूप में हम कितनी ईमानदारी और सत्यता से अपने राष्ट्रीय दायित्वों की पूर्ति कर रहे हैं। राष्ट्र की उन्नति में हमारा क्या योगदान है। देश को हमसे क्या अपेक्षाएं है और क्या हम उन अपेक्षाओं को पूर्ण करने हेतु सजग और समर्पित भाव से योगदान दे रहे हैं। उपरोक्त प्रश्नों के उत्तर में ही देश प्रेम, राष्ट्रीय एकता, राष्ट्र की अखण्डता का भाव छुपा हुआ है। मेरा आपसे यह अनुरोध है कि इन सभी प्रश्नों को आप स्वयं से अवश्य पूछें। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए उपलब्धि का विषय है कि भारतीय लोकतंत्र को विश्व एक आदर्श के रूप में मानता है। विशेष रूप से विगत डेढ़ दशकों में भारत ने दुनिया के समक्ष अपने आपकों तीसरी बड़ी महाशक्ति के रूप में स्थापित करने में सफलता हासिल की है। भारतीय कला, संस्कृति, धर्म, दर्शन, आध्यात्म, योग, शिक्षा, विज्ञान और सामरिक क्षेत्र से लेकर प्रत्येक क्षेत्र में हमारा देश आज न केवल आत्म निर्भर है अपितु विश्व के मानचित्र में अपना विशिष्ट स्थान बनाने में सफल हुआ है। इन उपलब्धियों का श्रेय देश के समर्पित निष्ठावान नागरिकों और कुशल नेतृत्व को जाता है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर यह अवगत कराते हुए मुझे अपार प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है कि हम छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की भवना के अनुरूप पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के अन्त्योदय विकास की अवधारण को पूर्ण करने में उत्तरोत्तर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि शांति, समृद्धि और स्वावलम्बन का भाव आम जनों की जीवन शैली में स्पष्ट रूप से दिख रहा है। विशेष कर नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में एक नए दौर की शुरूवात हुई है। इस अवसर पर मैं राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा और शांति को कायम रखने के लिए जिन बहादुर सुरक्षा सैनिकों ने अपने प्राणों की आहूति दी है उनके पावन बलिदान, वीरता और साहस को सादर नमन करता हूं, उन्हें अपनी सादर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। विधानसभा अध्यक्ष ने गणतंत्र दिवस के इस पुनीत अवसर पर लोगों को बधाई दी और आव्हान किया कि आइए हम सब मिलकर अपने भारतीय संविधान की रक्षा का संकल्प लें, संविधान की भावना के अनुरूप देश के प्रति अपने कर्त्तव्यों का पालन करें और अपने अधिकारों के प्रति सजग और जागृत रहें।
समारोह में डीपीएस दुर्ग, शासकीय तिलक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग, मैत्री विद्या निकेतन विद्यालय रिसाली, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुम्हारी और विज्ञान विकास केन्द्र दुर्ग के छात्राओं ने पारम्परिक एवं देश-भक्ति गीतों पर नयनाभिराम सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विभिन्न 16 विभागों ने झांकी के माध्यम से उपलब्धियां प्रदर्शित की। समारोह के अंत में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने करकमलों से पुरस्कार वितरण किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान विज्ञान विकास केन्द्र, द्वितीय स्थान स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुम्हारी, तीसरा स्थान शासकीय तिलक कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग तथा डीपीएस जुनवानी एवं मैत्री विद्या निकेतन रिसाली को सांत्वना पुरस्कार मिला। परेड में सीमा सुरक्षा बल को प्रथम, जिला पुलिस बल (पुरूष) को द्वितीय और नगर सेना को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। झांकियों में जिला पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को प्रथम, समाज कल्याण विभाग को द्वितीय तथा शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग और जले विभाग को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान का पुरस्कार प्रदान किया गया। समारोह के समापन पूर्व मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उल्लेखनीय कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
समारोह में विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, विधायक श्री गजेन्द्र यादव, संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर, आईजी श्री आर.जी. गर्ग, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी और विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी उपस्थित थे। -
*_उत्कृष्ट कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया_*
रायपुर। देश के 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने कृषि महाविद्यालय, रायपुर में विश्वविद्यालय स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में तिरंगा फहराया एवं परेड की सलामी ली। 76वें गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर प्रदेश का एक मात्र विश्वविद्यालय है जिसे शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क ;छप्त्थ्द्ध में कृषि एवं संबंधित क्षेत्रों के अंतर्गत 39वीं रैंक प्रदान किया गया है जो विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के छात्रों को कृषि की उच्च शिक्षा में अग्रसर करने के लिए देश के लगभग 70 अग्रणी विश्वविद्यालयों एवं अनुसंधान संस्थाओं के साथ एक एम.ओ.यू. किया है। डॉ. चंदेल ने बताया कि बीटेक (फूड टेक) का पहला बैच सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुआ और 2023-24 के दौरान कॉलेज के सभी 20 छात्रों को विभिन्न प्रमुख खाद्य उद्योगों से प्री प्लेसमेंट प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थियों को विगत वर्ष राज्य सरकार, केन्द्र सरकार, सार्वजनिक उपक्रमों तथा निजी संस्थानों में रोजगार प्राप्त हुआ है। डॉ. चंदेल ने इस अवसर पर बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित तकनीक एवं प्लाटिंग मटेरियल के व्यावसायीकरण हेतु विश्वविद्यालय द्वारा 07 प्राईवेट संस्थाओं से एम.ओ.यू. किया गया है। वर्ष 2023-24 तक में विभिन्न फसलों की कुल 18 प्रजातियां विकसित एवं प्रसारित की गई है जिसमें धान की 08, सोयाबीन की 01, गेंहू की 01, मक्का की 01, कुल्थी की 02, करायत की 01, अलसी की 01, कैप्स गूज बेरी की 01, हल्दी की 01 एवं मूंगफली की 01 प्रजाति शामिल है। कुलपति डॉ. चंदेल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों, प्राध्यापकों, वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों से आव्हान किया कि वे विश्वविद्यालय के प्रगति के लिए पूरी लगन एवं निष्ठा के साथ कार्य करें।
कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने गणतंत्र दिवस समारोह में विश्वविद्यालय के उत्कृष्ट कार्य करने वाले गैर शैक्षणिक कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर आधुनिक कृषि अनुसंधान एवं उन्नत प्रौद्योगिकी को किसानों के खेतों तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कृषि विज्ञान केन्द्रों के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं विषय वस्तु विशेषज्ञों को भी सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल के अधिकारियों को भी छात्र हित में उत्कृष्ट कार्यां के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने इस अवसर पर महाविद्यालय के उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं, एन.सी.सी. के कैडेट्स एवं एन.एस.एस. के स्वयंसेवकों को बी एवं सी सर्टिफिकेट प्रदान किये। कार्यक्रम के दौरान कृषि महाविद्यालय रायपुर के एन.सी.सी. कैडेट्स एवं छात्र-छात्राओं के बैंड समूह द्वारा आकर्षक प्रस्तुतीकरण दिया गया। इस अवसर पर कुलसचिव श्री जी.के. निर्माम सहित विश्वविद्यालय के संचालकगण, अधिष्ठातागण, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, वैज्ञानिक एवं कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पी.के. सांगोड़े द्वारा किया गया।*कृषि विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन में कुलसचिव ने किया ध्वजारोहण*
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के प्रशासनिक भवन में कुलसचिव श्री जी.के. निर्माम ने राष्ट्रध्वज फहराया और झण्डे को सलामी दी। इस अवसर पर उप कुलसचिव (स्थापना) डॉ. श्रीकान्त चितले, ओ.एस.डी. स्थापना डॉ. यमन कुमार देवांगन, डॉ. विजय सोनी, उप कुलसचिव (शैक्षणिक) डॉ. सी.पी. खरे, सहित विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
- कलेक्टर ने संयुक्त जिला कार्यालय में फहराया तिरंगासभी अधिकारी-कर्मचारियों को आम जनता के हित में पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहाबालोद/राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज प्रातः 08 बजे संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर देश की आजादी के लिए किए गए उनके अथक प्रयासों के प्रति कृृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हम सभी शासकीय सेवकों को शासकीय सेवा में रहते हुए समाज सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यों को क्रियान्वित करने का बेहतर अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को आम जनता के हित में अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करने को कहा। जिससे कि बालोद जिला पूरे देश एवं छत्तीसगढ़ राज्य में उत्कृष्ट उदाहरण पेश करते हुए मिसाल कायम कर सके। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री चन्द्रकांत कौशिक ने राष्ट्र के नवनिर्माण में देश के प्रत्येक नागरिकों के साथ-साथ शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के कार्यों एवं दायित्वों के संबंध में प्रकाश डाला। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने भी गणतंत्र दिवस के संबंध में अपना विचार व्यक्त किया। इस दौरान जनसंपर्क अधिकारी श्री चन्द्रेश ठाकुर, जिला कोषालय अधिकारी श्री एमएस भारद्वाज, जिला खनिज अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी साहू सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
- रायपुर ।गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका द्वारा आज यहां राजधानी रायपुर में पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया गया और परेड की सलामी ली गई।राज्यपाल श्री डेका द्वारा इस अवसर पर जनता के नाम दिए गए संदेश का मूल पाठ इस प्रकार है:-प्यारे प्रदेशवासियों,आप सभी को 76 वें गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएंहमारी परंपरा में जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी की बात कही गई है। जननी और जन्मभूमि स्वर्ग से बढ़कर हैं। हमारी इस सुंदर धरती भारत माता के 76 वें गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाने, हम सब आज एकत्र हुए हैं। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें इस धरती में जन्म लेने का पुण्य मिला। हमारा सौभाग्य इस बात को लेकर भी है कि हम एक स्वतंत्र धरती में एक सबसे अच्छे संविधान की छांव में सुकून का जीवन बिता रहे हैं। यह सब संभव हो पाया हमारे स्वातंत्र्य वीरों और शहीदों के साहस के बूते। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की आजादी के लिए न्यौछावर कर दिया। हम आभारी हैं, उन संविधान निर्माताओं के प्रति, जिन्होंने एक गणतांत्रिक राज्य में नागरिक के रूप में हम सबकी गरिमा को सुरक्षित करने वाला संविधान बनाया। हम आभारी हैं, उन लोकतंत्र सेनानियों के प्रति, जिन्होंने संविधान के स्तंभ को कठिन परिस्थितियों में भी थामे रखा।इस वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य अपनी स्थापना की रजत जयंती वर्ष मना रहा है। यह संयोग है कि यह वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म शताब्दी वर्ष भी है। मेरी सरकार इस अवसर को अटल निर्माण वर्ष के रूप में मना रही है। हम सभी प्रदेशवासी अटल जी के प्रति कृतज्ञ हैं। आज हमारा प्रदेश जिस तेजी से विकास की राह पर बढ़ रहा है और विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना पर काम कर रहा है, इसके पीछे अटल जी का सुशासन का मंत्र और समावेशी विकास की सोच है।बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से एक ऐसे गणतंत्र का निर्माण किया, जिसमें हर नागरिक अपनी पूरी गरिमा से स्वतंत्रता का सुख लेते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी कर सके। मेरी सरकार प्रदेश के हर वर्ग के विकास के लिए संकल्पित है और इसके अनुरूप कार्य कर रही है। अमर शहीद वीरनारायण सिंह जी ने 1857 में भारत के प्रथम स्वातंत्र्य संग्राम में अंग्रेजों के विरुद्ध बिगुल बजाई थी। उन्होंने पराधीनता से मुक्ति के लिए संघर्ष किया, लोगों को भूख से मुक्ति दिलाने के लिए संघर्ष किया। उनके आदर्श हमारे पथप्रदर्शक बने हैं। मेरी सरकार ने प्रदेश के 68 लाख परिवारों को पांच सालों तक मुफ्त राशन देने का निर्णय लिया है।किसी सरकार की संवेदनशीलता उसके सरोकारों से पता चलती है। मेरी सरकार का पहला ही निर्णय प्रदेश के 18 लाख परिवारों के लिए छत की व्यवस्था करना था। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 3 लाख अतिरिक्त आवास निर्माण की स्वीकृति भी दी गई है। हमारा प्रदेश धान का कटोरा है। हम देश के दूसरे ऐसे राज्य हैं जो सेंट्रल पूल में चावल का सबसे ज्यादा योगदान करते हैं। मेरी सरकार ने अन्नदाताओं के चेहरे पर खुशियां बिखेरने का काम किया है। छत्तीसगढ़ के किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान का मूल्य मिलता है और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदा जाता है, जो सर्वाधिक है। इसके साथ ही प्रदेश में भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए मेरी सरकार ने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का शुभारंभ भी किया है। इसके अंतर्गत 5 लाख 62 हजार भूमिहीन कृषकों को 10 हजार रुपए सालाना प्रदान किया जा रहा है। मेरी सरकार के इस निर्णय से हर गाँव में खुशहाली आई है। लोग खेती-किसानी की ओर लौट आये हैं। गाँव-गाँव में ट्रैक्टर नजर आते हैं। किसान अपनी खेती में निवेश कर रहे हैं। कृषि अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होने से शहरी अर्थव्यवस्था भी गुलजार हो रही है।डॉ. अंबेडकर यह कहते थे कि मैं एक समुदाय की प्रगति उस डिग्री से मापता हूँ, जो महिलाओं ने हासिल की है। मुझे इस बात की खुशी है कि मेरी सरकार ने महिलाओं को आगे बढ़ाने बहुत से जतन किये हैं। महतारी वंदन योजना के माध्यम से 70 लाख महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए दिये जा रहे हैं। इस राशि से हमारी माताओं-बहनों को अपना बजट व्यवस्थित करने में मदद मिलती है। बहुत सी माताएं-बहनें अपने सपने इस राशि से पूरा कर रही हैं।मेरी सरकार का फोकस तीव्र आर्थिक प्रगति पर है। छत्तीसगढ़ एक ऐसा आदर्श राज्य है, जहां निवेश के लिए बेहद अनुकूल माहौल है। खनिज संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता, दक्ष मानव संसाधन, बेहतरीन अधोसंरचना यहां उद्यमियों के लिए आकर्षक निवेश वातावरण तैयार करती है। नई उद्योग नीति लाकर मेरी सरकार ने उद्यमियों के लिए छत्तीसगढ़ में रेड कारपेट खोल दिया है। सिंगल विंडो सिस्टम 2.0, इज आफ डूइंग बिजनेस और विभिन्न उद्यमों के लिए आकर्षक अनुदान से छत्तीसगढ़ में निवेश का सुनहरा अवसर उद्योगजगत के लिए खुल गया है। अगले पांच सालों में इसके माध्यम से ढाई लाख करोड़ रुपए के निवेश की संभावना है, जिससे पांच लाख लोगों के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे।हमारे गणतंत्र को सबसे बड़ा खतरा हिंसक विचारधाराओं से है। विगत कई वर्षों से प्रदेश माओवाद के संकट में उलझा हुआ है। मेरी सरकार ने एक वर्ष के भीतर सघन अभियान चलाकर माओवादियों को कमजोर करने का कठिन परिश्रम किया है। उत्साह और उमंग से भरे हमारे जवानों ने माओवादियों की रीढ़ तोड़ दी है। उन्होंने माओवादियों को उनके सबसे सुरक्षित पनाहगाहों में मार गिराया है।जिन इलाकों में माओवादी आतंक की वजह से विकास का उजाला नहीं पहुंच सका था, वहां नियद नेल्ला नार योजना के माध्यम से मेरी सरकार 17 विभागों की 53 कल्याणकारी योजनाओं और 28 सामुदायिक सुविधाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचा रही है। पहली बार इन गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगे हैं। आधार कार्ड बने हैं। आयुष्मान कार्ड बन रहे हैं। स्कूलों में बच्चों की मुस्कुराहट लौट आई है। गांधी जी के सुराजी गांवों का सपना यहां फिर से आकार लेने लगा है। मेरी सरकार ने बस्तर में बस्तर ओलंपिक का भी आयोजन किया। इनमें 1 लाख 65 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। यह संकेत है कि बस्तर में शांति का दौर लौट आया है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी मन की बात में इस पहल का जिक्र करते हुए प्रशंसा की, जो पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है।सुशासन मेरी सरकार का मूलमंत्र है। सुशासन के लिए सबसे जरूरी शर्त है पारदर्शिता। मेरी सरकार हर स्तर पर डिजिटल गवर्नेंस को अपना रही है। विभिन्न विभागों में 266 करोड़ रुपए की लागत से आईटी टूल्स इंस्टाल किये जा रहे हैं। इनसे विभागीय गड़बड़ियों की आशंका थम जाएगी। मेरी सरकार ई-आफिस प्रणाली को भी अपना रही है। नोटशीट अब ई-फाइल के रूप में बढ़ेगी। अधिकारी जो टिप्पणी करेंगे, वो सुरक्षित हो जाएगी, इसमें किसी तरह का फेरबदल संभव नहीं होगा। तय समय-सीमा में फाइल मूव होगी। इससे नीतिगत निर्णयों की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी। यह अनुभव में आता है कि फाइलों के निराकरण में काफी समय लगने की वजह से कार्य की लागत काफी बढ़ जाती है। जनता से जुड़े हुए काम अब तय समय सीमा में पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न होंगे।हमारे प्रधानमंत्री जी ने डिजिटल गवर्नेंस को हर स्तर पर बढ़ावा दिया है। पीएम गतिशक्ति के माध्यम से वे देश की बड़ी अधोसंरचना परियोजनाओं की मानिटरिंग करते हैं, जिससे तय समय-सीमा में इन्हें आगे बढ़ाने में सफलता मिलती है। मेरी सरकार ने प्रदेश में अटल मानिटरिंग पोर्टल तैयार किया है। इसके माध्यम से फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन पर नजर रखी जाती है। मेरी सरकार नागरिक सेवाओं को डिजिटल प्लेटफार्म पर लाने नवाचार कर रही है। सुगम एप से रजिस्ट्री की प्रक्रिया आसान और पारदर्शी हो गई है। मंत्रालय में प्रवेश के लिए स्वागतम एप तैयार किया गया है। बसों का लोकेशन बस संगवारी एप के माध्यम से जाना जा सकता है। मेरी सरकार ने खनिजों के मैनुअल ट्रांजिट पास को समाप्त कर आनलाइन ट्रांजिट पास की व्यवस्था की है। जेम पोर्टल से शासकीय खरीदी सुनिश्चित की गई है।मेरी सरकार साफ-स्वच्छ प्रशासन देने प्रतिबद्ध है। इसके लिए बहुत जरूरी है कि सिविल सेवा के ढांचे और शासकीय सेवाओं में भर्ती प्रक्रिया की शुचिता बनी रहे। मेरी सरकार ने पीएससी 2021 परीक्षा की जांच का काम सीबीआई को सौंपा है। पीएससी परीक्षा की पारदर्शिता बढ़ाने को लेकर तथा प्रदेश के युवाओं को यूपीएससी में प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने के लिए, पीएससी परीक्षाओं को यूपीएससी की तर्ज पर कराने का निर्णय लिया गया है। यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए नई दिल्ली के ट्राइबल यूथ हास्टल में सीटों की संख्या 50 से बढ़ाकर 185 कर दी गई है। रायपुर की नालंदा लाइब्रेरी की तर्ज पर 13 नगरीय निकायों में सर्वसुविधायुक्त हाईटेक लाइब्रेरी स्थापित की जा रही है।मेरी सरकार नवा रायपुर अटल नगर को आईटी हब के रूप में स्थापित कर रही है। इसके लिए अनेक कंपनियों से एमओयू किये गये हैं। बिजनेस कॉन्फ्रेन्स तथा मैरिज डेस्टिनेशन के रूप में भी इसे विकसित किया जा रहा है। मेडिसिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत यहां 5000 बिस्तरों का अस्पताल बनाने के लिए मेरी सरकार ने 200 एकड़ भूमि चिन्हांकित की है। नवा रायपुर अटल नगर को फार्मास्युटिकल हब के रूप में स्थापित किये जाने के लिए 141 एकड़ भूमि चिन्हांकित की गई है। स्टेट कैपिटल रीजन के रूप में इस क्षेत्र का तेजी से विकास होगा।छत्तीसगढ़ की धरती अपने भीतर अपार सुंदरता को समेटे हुए है। कांगेर घाटी से लेकर सेमरसोत तक जंगलों की अद्भुत श्रृंखला पर्यटकों को विस्मय से भर देती है। यहां आदिवासी संस्कृति का जादू है और पंडवानी का चमत्कार भी। एशिया का नियाग्रा यहां है और मैनपाट में मैक्लोडगंज का आभास भी। संयुक्त राष्ट्र पर्यटन संगठन द्वारा चुने गये विश्व के 20 सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों में से एक कांगेर घाटी का गाँव धुड़मारास है। शांत सुरम्य परिवेश में रचे-बसे हमारे इस अद्भुत प्रदेश में पर्यटकों को खींचने की अपार संभावना है। मेरी सरकार इस सुंदर परिवेश में कुछ नया और बेहतर जोड़ने का लगातार काम कर रही है। अभी गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व की स्थापना मेरी सरकार ने की है। यह देश का तीसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है। अंबिकापुर के दरिमा में माँ महामाया एयरपोर्ट आरंभ किया गया है। अंबिकापुर- बिलासपुर-रायपुर फ्लाइट आरंभ होने से पर्यटकों को काफी सुविधा मिल रही है। जगदलपुर से नियमित विमानों की वजह से बस्तर का सुंदर लैडस्केप देखना पर्यटकों के लिए बेहद सहज हो गया है। होम स्टे की सुविधा देने वाले उद्यमियों को अनुदान देने का प्रावधान नई औद्योगिक नीति में किया गया है। यहां पर्यटन कॉरीडोर का निर्माण किया जा रहा है। इन सबकी वजह से बड़ी संख्या में पर्यटकों के यहां पहुंचने की संभावना है। इसमें बस्तर और सरगुजा के विकास को नई गति मिलेगी।मेरी सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को प्रदेश में लागू किया है। 18 स्थानीय भाषाओं में छात्र-छात्राओं को पढ़ाई कराई जा रही है। जिस तेजी से आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस हमारे जीवन में जगह बना रहा है, उसके चलते बहुत जरूरी हो गया है कि हम पूरे समाज को इसके अनुरूप तैयार करें। इसकी शुरूआत स्कूली सिलेबस में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और रोबोटिक्स के पाठ्यक्रम को शामिल कर की गई है। हमारी नई शिक्षा नीति रोजगार परक है। हमारे आईटीआई भी नये दौर की जरूरतों के मुताबिक अपने को बदल रहे हैं। 484 करोड़ रुपए की लागत से प्रदेश के 160 आईटीआई का माडल आईटीआई के रूप में उन्नयन किये जाने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश में 341 पीएमश्री स्कूल आरंभ किये गये हैं। पांचवी और आठवीं की बोर्ड परीक्षाएं भी पुनः आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।मेरी सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता लोगों के लिए कारगर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए प्रदेश के सभी अस्पतालों में लगातार अत्याधुनिक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। बिलासपुर में 200 करोड़ रुपए की लागत से सिम्स के विस्तार का कार्य शुरू कर दिया गया है। अंबेडकर हास्पिटल में भी 700 बिस्तर अस्पताल के विस्तार के लिए 231 करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिए गए हैं। इसके पूरे होने से आंबेडकर हास्पिटल में 2 हजार बेड की सुविधा हो जाएगी। प्रदेश में मेडिकल शिक्षा को विकसित करने के लिए चार नये मेडिकल कालेज जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, मनेंद्रगढ़ और गीदम में भवनों के लिए 1020 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।हमारा प्रदेश भगवान श्रीराम का ननिहाल है। साथ ही यह भूमि भगवान श्रीराम के वनवास के दिनों की साक्षी भी रही है। यह वो पवित्र भूमि है, जहां माता शबरी ने भगवान श्रीराम को जूठे बेर खिलाये। अयोध्या धाम में जब श्रीरामलला की प्राणप्रतिष्ठा हुई तो करोड़ों भारतीयों की आँखों में खुशी के आँसू बह निकले, एक आध्यात्मिक आनंद सबके जीवन में आया। एक लोककल्याणकारी सरकार का दायित्व न केवल लोगों का आर्थिक विकास करना होता है अपितु उनके आध्यात्मिक सुखों को भी ध्यान रखना सरकार का दायित्व होता है।अपने भांजे श्रीराम के प्रति लोगों की अगाध आस्था को ध्यान में रखते हुए मेरी सरकार ने अयोध्याधाम श्रीरामलला दर्शन योजना आरंभ की। अब तक इस योजना के माध्यम से 20 हजार से अधिक लोग अयोध्या धाम के दर्शन कर चुके हैं। मेरी सरकार ने प्रयागराज महाकुंभ में छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के ठहरने और खान-पान की सुविधा के लिए मेला स्थल में छत्तीसगढ़ पेवेलियन तैयार किया है।हमारा देश विश्व की पांच सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है। यह संभव हो सका है हमारे गणतंत्र की वजह से जो हम सबके लिए सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक न्याय सुनिश्चित करता है। हमारे प्रधानमंत्री जी ने आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर विकसित भारत की परिकल्पना की है और इसके लिए पूरी लगन से काम कर रहे हैं। मेरी सरकार भी छत्तीसगढ़ को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने दृढ़ संकल्पित है। इसके लिए मेरी सरकार ने विजन डाक्यूमेंट तैयार किया है।गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर मैं प्रदेश के सभी नागरिकों से अनुरोध करता हूँ कि संकल्पित भाव से मिल-जुलकर काम करते रहें, हम सबका विकसित छत्तीसगढ़ का सपना अवश्य मूर्त रूप लेगा।आप सभी को गणतंत्र दिवस की पुनः बहुत-बहुत शुभकामनाएंजय भारत,जय छत्तीसगढ़
- रायपुर। समता कॉलोनी, रायपुर निवासी श्री चंद्रहास तिवारी (सेमरा वाले) का 73 वर्ष की आयु में 25 जनवरी को हैदराबाद में निधन हो गया। वे श्री अनिल तिवारी के जेष्ठ भ्राता व पवित्र, पूजा, प्रार्थना के पिता थे। उनकी अंतिम यात्रा 26 जनवरी को उनके निवास स्थान 66 समता कॉलोनी रायपुर से मारवाड़ी मुक्ति धाम के लिए सुबह 10.30 बजे निकलेगी।
- -निर्वाचन में महिला मतदाताओं की सहभागिता बढ़ना हम सबके लिए गर्व की बात: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले- निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानितरायपुर / लोकतंत्र में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका मतदाताओं की होती है। मतदाताओं की निर्वाचन में जितनी अधिक संख्या में सहभागिता रहेगी उतना ही लोकतंत्र सशक्त होगा। मतदाता दिवस के आयोजन का उद्देश्य मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करना है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्वाचन आयुक्त श्री अजय कुमार सिंह ने आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के विवेकानंद सभागार में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय कुमार सिंह ने कहा कि हमारे देश के संविधान में निष्पक्ष चुनाव के लिए अनेक प्रावधान किए गए है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी और सशक्त निर्वाचन के लिए आज ही के दिन निर्वाचन आयोग की स्थापना की गई थी। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि भारत सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। यहां जितने बड़े स्तर पर चुनाव सम्पन्न होता है, उतना अन्य किसी देश में शायद ही होता होगा। उसके बावजूद एक नियत समय में जल्द चुनाव कार्य सम्पन्न होते हैं और चुनाव परिणाम भी आ जाते है। छत्तीसगढ़ में विभिन्न प्रकार की चुनौतियां होने के बावजूद जिस प्रकार चुनाव सफलतापूर्वक कराए जाते हैं, इसके लिए हमारा प्रशासनिक अमला बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि पहले मतदाता पंजीकरण मेन्यूअल होता था। अब यह काफी आसान हो गया है। उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग के अंतर्गत नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह गर्व की बात है कि निर्वाचन के प्रति महिला मतदाताओं में जागरूकता बढ़ी है। पूर्व में हुए लोकसभा चुनाव में जहां पहले महिलाओं की संख्या पुरुषों कि तुलना में कम थी, वहीं इस लोक सभा चुनाव में 1000 पुरुषों की तुलना में 1024 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में हुए सफल निर्वाचन में फ्रंटलाइन वर्करों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रबंधन के लिए छत्तीसगढ़ को देश मे बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट का अवॉर्ड दिया गया है। इसमें हमारे प्रशासनिक अमले का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी हम सभी के लिए गर्व की बात है।कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की अध्यक्ष सुश्री रीता शांडिल्य ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान एक नागरिक का अधिकार और कर्तव्य दोनों है। मतदान के माध्यम से हम अपने देश के भविष्य को आकार देते हैं और विकास की दिशा को तय करते है। इसलिए सभी नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए और देश के समग्र विकास में योगदान देना चाहिए। राष्ट्रीय मतदाता दिवस हमें यह याद दिलाता है कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रत्येक मतदाता का मत महत्वपूर्ण है। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री पी एस ध्रुव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।मतदाता दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को मतदाता शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में नव मतदाताओं, सर्विस वोटरों और निर्वाचन कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। रायगढ़ कलेक्टर श्री कार्तिकेय गोयल को प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन 2024 में सर्वाधिक 81.66 प्रतिशत मतदान कराए जाने, दुर्ग कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी को शहरी क्षेत्र होने के बावजूद विगत लोकसभा चुनाव की तुलना में वर्ष 2024 में लोकसभा निर्वाचन में मतदान प्रतिशत में 2.48 प्रतिशत वृद्धि, दंतेवाड़ा कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी को धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र होते हुए भी विगत लोकसभा निर्वाचन की तुलना में लोकसभा निर्वाचन 2024 में 10.39 प्रतिशत वृद्धि के लिए उत्कृष्ट जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में सम्मानित किया गया। रायपुर कलेक्टर श्री गौरव कुमार सिंह को लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान मतदान दलों का प्रशिक्षण कार्य उत्कृष्ट तरीके से संपन्न कराने, राजनांदगांव जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री सुरुचि सिंह को गुणवत्ता पूर्ण स्वीप गतिविधियां आयोजित करने और मुंगेली जिले के जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पांडे को प्रवासी मजदूरों को मतदान के लिए प्रेरित करने संबंधी स्वीप गतिविधियों के लिए स्पेशल अवार्ड से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में उत्कृष्ट राष्ट्रीय स्तरीय मास्टर ट्रेनर पुरस्कार हेतु श्री यू एस अग्रवाल, श्री प्रणव सिंह, पुलक भट्टाचार्य, श्री सुनील शर्मा, श्रीमती गीता दीवान, डॉ. के.आर.आर सिंह, श्री उज्ज्वल पोरवाल को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार उत्कृष्ट राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर के लिए श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, श्री विनय अग्रवाल, श्री रूपेश कुमार वर्मा, श्रीमती शारदा अग्रवाल, श्री विनोद अगलावे, श्री असीम थवाईत को पुरस्कृत किया गया। लोकसभा निर्वाचन-2024 में उत्कृष्ट उप जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में पुरस्कृत अधिकारियों में रायपुर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर बंदे, सरगुजा उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक, सुकमा उप जिला निर्वाचन श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर शामिल है। उत्कृष्ट निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पुरस्कार हेतु संभागवार दुर्ग संभाग जिला राजनांदगांव से श्रीमती इंदिरा नवनी सिंह, रायपुर संभाग के धमतरी जिले से डॉ. विभोर अग्रवाल, बस्तर संभाग से कोेण्डागांव जिले से श्री अंकित चौहान, सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले से श्रीमती ललिता भगत एवं बिलासपुर संभाग अंतर्गत बिलासपुर जिले से श्री बजरंग वर्मा को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार उत्कृष्ट 5 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को भी संभागवार सम्मानित किया गया ।मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के उत्कृष्ट सम्पादन हेतु निर्वाचन पर्यवेक्षक , संभागवार 5 सहायक प्रोग्रामर, 5 डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, 8 बूथ लेवल ऑफिसर को सम्मानित किया गया ।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को देश के 76वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होने देश को आजादी दिलाने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गणतंत्र दिवस भारतीय लोकतंत्र का महापर्व है, जो भारत देश को एक सूत्र में बांधता है। यह दिन हमें हमारे महान संविधान की याद दिलाता है, जो हमारे देश की एकता और अखंडता का आधार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान के मूल्यों को हम सभी अपने जीवन में उतारने का संकल्प लें और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती सुनिश्चित करते हुए देश और प्रदेश की प्रगति में अपना योगदान दें।
- रायपुर / गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को राज्यपाल श्री रमेन डेका राजधानी रायपुर में और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरगुजा संभाग के मुख्यालय अम्बिकापुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर राज्य के अन्य जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण, सांसदगण और विधायकगण मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के संदेश का वाचन करेंगे।केन्दीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू कोरबा, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव रायगढ़, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा बस्तर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह दुर्ग, आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम सूरजपुर, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल महासमुंद, वन मंत्री श्री केदार कश्यप दंतेवाड़ा, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जशपुर, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी बिलासपुर, राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा राजनांदगांव एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े बलरामपुर जिला मुख्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।इसी तरह सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल धमतरी, सांसद श्री विजय बघेल कबीरधाम, सांसद श्री संतोष पांडेय गरियाबंद, सांसद श्री चिंतामणि महाराज कोरिया, सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी बलौदाबाजार, सांसद श्री राधेश्याम राठिया जांजगीर-चांपा, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, सांसद श्री महेश कश्यप कांकेर, सांसद श्री भोजराज नाग सुकमा, सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह कोंडागांव, विधायक सुश्री लता उसेंडी नारायणपुर, विधायक श्री गुरू खुशवंत साहेब बेमेतरा, विधायक श्रीमती गोमती साय मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची सारंगढ़-बिलाईगढ़, विधायक श्री ललित चंद्राकर बालोद, विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले सक्ती, विधायक श्री अमर अग्रवाल मुंगेली, विधायक श्री अजय चंद्राकर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और विधायक श्री चैतराम अटामी जिला मुख्यालय बीजापुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
-
-लाल किले में 26 जनवरी से 31 जनवरी तक होगा भारत पर्व का आयोजन
रायपुर /नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले भारत पर्व 2025 में छत्तीसगढ़ की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी। छत्तीसगढ़ की झांकी में राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपराओं और रामनामी समुदाय की विशिष्ट झलक प्रस्तुत की गई है। यह झांकी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर, पारंपरिक लोक जीवन और रामनामी समुदाय की अनोखी पहचान को खूबसूरती से दर्शाती है। रामनामी समुदाय, जो भगवान श्री राम के प्रति अपनी अनन्य भक्ति के लिए जाना जाता है, इस झांकी का मुख्य आकर्षण है।भारत पर्व 2025 का आयोजन लाल किला प्रांगण में 26 जनवरी से 31 जनवरी तक किया जाएगा। इस दौरान छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों झांकियां भारत की सांस्कृतिक विविधता और विकास यात्रा को प्रदर्शित करेंगी। छत्तीसगढ़ की झांकी राज्य की जनजातीय संस्कृति के विविध रंगों को उजागर करेगी। यह झांकी दर्शकों को न केवल राज्य की कला और संस्कृति से रूबरू कराएगी, बल्कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी समाज की विशिष्ट जीवनशैली और उनकी अनूठी परंपराओं की झलक भी दिखाएगी।भारत पर्व हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है। यह कार्यक्रम 26 जनवरी से 31 जनवरी तक नई दिल्ली के लाल किला प्रांगण में आयोजित किया जाता है। इस पर्व में सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक प्रवेश निशुल्क होता है। यह भारतीय संस्कृति, परंपरा, तथा विविधता को करीब से देखने का शानदार अवसर प्रदान करता है। भारत पर्व में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल विभिन्न राज्यों की झांकियों को देखने के साथ ही फूड वेंडर्स के स्टॉल पर विभिन्न राज्यों के स्वादिष्ट व्यंजन का लुत्फ भी उठा सकते हैं। - -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएंरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर जिले के जनजातीय कलाकार श्री पंडी राम मंडावी का नाम पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें पारंपरिक वाद्ययंत्र निर्माण और लकड़ी की शिल्पकला के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाएगा।श्री पंडी राम मंडावी, जो 68 वर्ष के हैं, गोंड मुरिया जनजाति से संबंधित हैं। वे पिछले पांच दशकों से बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर को न केवल संरक्षित कर रहे हैं, बल्कि उसे नई पहचान भी दिला रहे हैं। उनकी विशेष पहचान बांस की बस्तर बांसुरी, जिसे ‘सुलुर’ कहा जाता है, के निर्माण में है। इसके अलावा, उन्होंने लकड़ी के पैनलों पर उभरे हुए चित्र, मूर्तियां और अन्य शिल्पकृतियों के माध्यम से अपनी कला को वैश्विक स्तर पर पहुंचाया है। श्री पंडी राम मंडावी ने मात्र 12 वर्ष की आयु में अपने पूर्वजों से यह कला सीखी और अपने समर्पण व कौशल के दम पर छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। एक सांस्कृतिक दूत के रूप में उन्होंने अपनी कला का प्रदर्शन 8 से अधिक देशों में किया है। साथ ही, अपने कार्यशाला के जरिए एक हजार से अधिक कारीगरों को प्रशिक्षण देकर इस परंपरा को नई पीढ़ियों तक पहुंचाने का कार्य किया है।
- -स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने प्रशिक्षण की बारीकियों को समझने दिए निर्देशमरवाही । नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के लिए मतदान कर्मियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण गतिविधियों का कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने जायजा लिया। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मतदान दलों को प्रशिक्षण की बारीकियों को गंभीरता से समझने और किसी भी तरह की समस्या एवं शंका होने पर मास्टर ट्रेनर्स से समाधान प्राप्त करने कहा। कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सेमरा में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पेण्ड्रा में नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए मतदान कर्मियों को प्रथम चरण में दिए जा रहे प्रशिक्षण का अवलोकन किया। उन्होंने प्रत्येक कक्षों में जाकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मतदान दलों से रूबरू हुई और मास्टर ट्रेनर्स द्वारा नगरीय निकायों का चुनाव ईव्हीएम के माध्यम से तथा त्रिस्तरीय पंचायतों का चुनाव बैलेट पेपर से मतपेटी के माध्यम से कराए जाने के लिए दिए जा रहे प्रशिक्षण की जानकारी ली।कलेक्टर ने कहा कि चुनाव का कार्य बहुत ही संवेदनशील होता है। स्थानीय निर्वाचन लोकसभा एवं विधानसभा से कहीं अधिक संवेदनशील होता है। इसलिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श आचरण संहिता का पालन करते हुए चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराना है। साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए अपने दायित्वों-कर्तव्यों का निर्वहन करना है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन को लेकर किसी भी तरह की समस्या एवं दिक्कत हो तो रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, सेक्टर अधिकारी से पूछ लें ताकि निर्वाचन कार्य में किसी भी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय निर्वाचन में एक-एक वोट का महत्व होता है, मतदान और मतगणना कि प्रक्रिया को अच्छी तरह से समझें और व्यवहार में लाएं। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा चन्द्राकर, एसडीएम पेण्ड्रारोड अमित बेक, जिला शिक्षा अधिकारी जे.के. शास्त्री सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
- रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और संविधान निर्माताओं को याद किया और कहा कि इन्हीं की बदौलत हमें आजादी हासिल हुई है और गणतंत्र मिला है।राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि हमे अपने देश की विरासत पर गर्व करते हुए स्वर्णिम भारत के सपने को साकार करने के लिए एक जुट होकर कार्य करना है। गणतंत्र और आजादी कायम रहे. इसका भार देश के युवाओं पर भी है। इस अवसर पर उन्हें देश के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करने का प्रण लेना चाहिए। उन्होंने युवाओं से विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने का आहवान किया।
- रायपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन 26 जनवरी 2025 को सुबह 9 बजे दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में आयोजित की जाएगी। समारोह में खेल एवं युवा कल्याण एवं राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्री श्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि होंगे। मंत्री श्री टंकराम वर्मा 26 जनवरी 2025 को सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे एवं संयुक्त परेड की सलामी लेंगे। मंत्री श्री वर्मा परेड का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभागीय झांकियां निकाली जाएंगीं एवं पुरस्कार वितरण किया जाएगा।



.jpg)
.jpg)






.jpg)








.jpg)






.jpg)